Tuesday, April 8, 2008

आष्टा में पार्टी के स्थापना दिवस पर भाजपा के आधार स्तंभो का किया सम्मान

आष्टा 7 अप्रैल (नि.प्र.)। 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस आष्टा नगर में भाजपा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अल्प संख्यक मोर्चा, व्यापारी प्रकोष्ठ, किसान मोर्चा व अन्य मोर्चा ने उत्साह पूर्ण वातावरण में मनाया।
प्रात: श्रीराम मंदिर बुधवारा से युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष कालू भट्ट नगर अध्यक्ष विशाल चौरसिया, ग्रामीण अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में विशाल दुपहिया वाहर रैली भाजपा के झंडो के साथ निकली जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बड़ा बाजार पहुँची। यहाँ पर भाजपा नगर एवं ग्रामीण इकाई के संयुक्त तत्वाधान में पार्टी का स्थापना दिवस एवं वरिष्ठ नेताओं का सम्मान समारोह क्षेत्र के विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय, जिला अध्यक्ष ललित नागौरी पूर्व विधायक रंजीत सिंह गुणवान की उपस्थित में मनाया गया। सम्मान समारोह में क्षेत्र में उन वरिष्ठ नेताओं का सम्मान किया जिन्होने जनसंघ से लेकर भाजपा के आज तक के सफर में पार्टी इस मुकाम पर पहुँची। ऐसे नेताओं में सवाईमल वोहरा, मदनलाल भूतिया, जुगलकिशोर नागौरी, अवधनारायण सोनी, श्रीराम सोनी, मेहरबान सिंह, सूजानमल जैन, मोतीलाल टेलर, नन्नु लाल वर्मा जावर, माखन सिंह खड़ी, देवकरण मुगली, करण सिंह दादा गोदी, तुलजाराम भोजवानी, देवी सिंह परमार हकीमाबाद, मेहमूद भाई, मोतीलाल परमार किलेरामा, पूर्व विधायक रंजीत सिंह गुणवान, हीरालाल अजमेरा जावर, अमर चंद सेन आदि का सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष संतोष झंवर ने किया एवं अंत में आभार महामंत्री टेलर अजय भाई ने किया। इस अवसर पर ग्रामीण अध्यक्ष धरम सिंह आर्य, मुकेश बड़जात्या, नगीन जैन, पप्पु भाई, प्रदीप धाड़ीवाल, कोमल जैन, कमलेश जैन, धनरुपमल, जगदीश खत्री, घनश्याम खत्री, जुगल मालवीय, मनोज विश्वकर्मा, माखन कुशवाह सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।