Saturday, November 22, 2008

सीहोर आये दिग्विजय सिंह ने कहा एकजुट होकर कांग्रेस को जिताओ, फिर टिकिट पाओ

सीहोर 21 नवम्बर (नि.सं.) जिस प्रकार सीहोर के युवा उम्मीद्वार सुदेश राय को भारी जनसमर्थन मिल रहा हैं उसी प्रकार पूरे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय हैं। उक्त उद्गार गत रात्रि इंका नेता हरीश राठौर के निवास पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहे। चुनावी दौरे के व्यस्तता के बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपने कट्टर समर्थक हरीश राठौर के निवास पर पहुंचे। कांग्रेस के शहरी तथा ग्रामीण वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय सिंह का अभूतपूर्व स्वागत किया।

      इस अवसर पर दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूर्ण मनोयोग से कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर हैं। भाजपा के झूठे वादे और भष्ट्राचार उसे ले डूबेंगे। कांग्रेस की सरकार बनना निश्चित हैं।

      इस अवसर पर हरीश राठौर के निवास पर जमशेद बहादुर,कांग्रेस प्रत्याशी सुदेश राय, रूकमणी रोहिला, चंपालाल राठौर, हाजीयो लतीफ खॉ, शम्सुद्दीन खॉ, जिला पंचायत सदस्य जफरलाला, जगदीश निगोदिया जिला जनपद सदस्य, शमीम पार्षद, गीतादेवी राठौर, कल्पना हर्णे, राजाराम बडेभाई, धनराज पाटीदार, छितर खॉ, सुरेश ठाकुर, इलियास खान, रिजवान खॉ, चंद्रकांत चौहान,पिन्टु रावत, आदि उपस्थित थे।

      ज्ञातव्य है कि हरीश राठौर का भी नाम कांग्रेस से विधानसभा उम्मीद्वार के रूप मे चल रहा था। पर अब जब सुदेश राय को टिकिट मिल गया है तो दिग्विजय सिंह ने हरीश राठौर को किसी भी सीहोर में कांग्रेस को विजय दिलाने की बात कही। और यह भी कहा दिया कि कांग्रेस लाओ और अगले विधानसभा की बात करो।

 

सतीश यादव अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

      सीहोर 21 नवम्बर (नि.सं.) आज जिला कांग्रेस प्रतिनिधि संगठन के अध्यक्ष एवं एडवोकेट सतीश यादव और अनेक जिला कांग्रेस प्रतिनिधिगण एवं अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़कर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान एवं नरेन्द्र सिंह तोमर के साथ मुख्यमंत्री निवास से प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे,जहां पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व नरेन्द्र तोमर ने सतीश यादव व उनके अनेक साथियों को भाजपा की सदस्यता दिलायी व शिवराज सिंह चौहान ने सतीश यादव के उज्‍जवल भविष्य की कामना कर आर्शीर्वाद दिया। इसके पहले सतीश यादव वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट महेन्द्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में गाड़ियों के काफिलों से अपने 500 समर्थकों के साथ भोपाल पहुंचे और पहले भाजपा नेता गुरूप्रसाद शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष ललित नागौरी, विधायक रमेश सक्सेना से विचार विमर्श किया  तथा महेन्द्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ली।

 

भाजपा ने वकीलों का झूठा समाचार लगवाया था, खण्डन करा

      सीहोर 21 नवम्बर (नि.सं.)। जिला अभिभाषक संघ सीहोर की कोई बैठक आयोजित नहीं की गई। अध्यक्ष मुकेश सक्सेना कुछ अभिभाषकों को लन्च के समय चाय हेतु सामान्य तौर पर बुलाकर ले गये थे। व्यक्ति गत तौर पर अभिभाषकगण दोपहर में एक साथ बैठकर अपने-अपने चेम्बरों में चाय पीते हैं।

      लेकिन चुनाव के संबंध में अभिभाषकों ने कोई निर्णय नहीं पारित किया। आदर्श आचार संहिता के प्रभावशील होते इस सम्बंध में कोई बैठक बिना अनुमति के आयोजित की भी नहीं जा सकती। समाचार पत्रों में 20 नवम्बर को अभिभाषकों ने चुनाव के सम्बंध में कोई संकल्प लिया या किसी पार्टी विशेष के सम्बंध में प्रचार हेतु निर्णय लिया असत्य है।

      जिला अभिभाषक संघ के कार्यरत सदस्यों ने लिखित में समाचार का हस्ताक्षर कर खण्डन किया है। हस्ताक्षर करने वालों में वरिष्ठ अभिभाषक एन.पी. उपाध्याय, एस.के. महाजन, ए.बी. दुबे, के.यू. कुरैशी, सोनपाल दासवानी, के.एस. भार्गव, महेश चौरसिया, प्रदीप पहलवान, जी.के. उपाध्याय, विजय अग्रवाल, रवि पारे, एच.पी. चक्रधर, वाय.के. श्रीवास्तव, राज अग्रवाल, राजेश पण्डया, लखन परमार, जी.डी. बैरागी, बी.आर. सोलंकी, अनिल दुबे, राजेन्द्र शर्मा, कमर अहमद सिद्दीकी, आर.डी. देवेरा, अरविन्द व्यास, राधेश्याम यादव, सुरेश जैन, जी.एम. खान, रेखा चौरसिया, सुनील मेहता, राशिद अख्तर, टी.एम. खान, वीरेन्द्र तोमर, मनोज शाकेब खान, अनिल पाण्डे, देवेन्द्र वर्मा, उमेश यादव, के.के. जोशी, कमलेश कुकन्दा, देवीसिंह मीणा, सचिन तिवारी, विजय भार्गव, विश्वास नागर, ओमप्रकाश चौरसिया, अखिलेश चौहान, रमन सक्सेना, संजय श्रीवास्तव, रेखा सक्सेना, आर.सी. सिंह, वी.पी. भारद्वाज, कु. रेणुधाड़ी, विनोद यादव, श्रीमति रन्जना शर्मा, मनोहर पाटिल, कु. रेहाना सुल्तान, राजू कुशवाह, प्रेमनारायण बिसोरिया, सुरेश जैन, अरुण टिंगोरिया, सचिव जिला अभिभाषक संघ, अर्चना राय, के.जी. त्यागी, डी.डी. मित्तल, अवधनारायण दांगी, देवेन्द्र काशिव, राजेश्वरी मालवीय, मेहरवान सिंह मेवाड़ा आदि शामिल है।