Saturday, October 11, 2008

अज्ञात कारणों से वृद्ध की मौत

सीहोर 10 अक्टूबर (नि.सं.) जिला अस्पताल सीहोर में अज्ञात कारणों से उपचार हेतु लाये गये एक वृद्ध की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की मांच शुरु कर दी हैं।
जानकारी के अनुसार बड़ियाखेड़ी निवासी 50 वर्षीय रामसिंह आ. छतरसिंह राजपत को आज अज्ञात कारणों से उपचार हेतु जिला अस्पताल सीहोर लाया गया था जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।