Friday, May 9, 2008

भगवान श्री परशुराम जी की जयंती श्रद्धा से मनाई

सीहोर 8 मई (नि.सं.)। सर्व ब्राहृम्ण समाज द्वारा समाज की धर्मशाला खजांची लाईन में भगवान श्री परशुराम जी की जयंती भव्य रूप से श्रद्धा भक्ति से मनाई समाज के वरिष्ठ नागरिकों एवं ट्रस्टीयों में अमृतलाल शर्मा, देवव्रत शर्मा, मदनलाल त्यागी, कमलेश कटारे, जे.पी.पुरोहित, अनिल पालीवाल, उमेश शर्मा, संतोष शर्मा, सुरेश शर्मा, गोपाल शर्मा, द्वारा व समाज के नागरिकों द्वारा भगवान श्री परशुराम जी के चित्र पर मार्ल्यापण किया पूजा अर्चना की पं. अशोक पाराशर, पं. संतोश शर्मा पुजारी एंव पं. अभिषेक शर्मा, पं. अभिनव शर्मा द्वारा भगवान परशुराम जी के चालीसे की प्रस्तुत की एवं सभी समाज के नागरिकों ने उनका साथ देते हुए चालीसा पढ़ा उसके पश्चात महा आरती का आयोजन हुआ आरती के पश्चात प्रसाद वितरण हुआ समाज के अध्यक्ष मदनमोहन शर्मा नवयुवक संघ के अध्यक्ष अनिल शर्मा, महिला मण्डल की अध्यक्षा कु. नीलम शर्मा ने नगर के सभी विप्र बंधुओ से विनम्र प्रार्थना कि कि समाज के सभी कार्यक्रम जैसे रंगोली प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, महेन्दी प्रतियोगिता, एवं फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता एवं दिनांक 11.5.08 रविवार को सांयकाल 4 बजे से श्री परशुराम जी भव्य शोभा यात्रा में अधिक से अधिक विप्र बंधु शामिल होवें अपनी एकता का परिचय देवें । परशुराम जयंती कार्यक्रम में मुख्य रूप से चन्द्रकिशोर शर्मा, मनोहर शर्मा, शेखर शर्मा, प्रहलाद दास शर्मा पिंकी, त्रिलोकी शर्मा, रवि शर्मा, वरूण शर्मा, राजेन्द्र शर्मा बब्लगुरू, कमलेश शर्मा, संजय शुक्ला, देवेन्द्र, हल्लू शर्मा, देवीप्रसाद व्यास, सतीश शर्मा, शिवांश, राजेश दुबे, शानू, पंकज व्यास, हसमुख शर्मा, हरीश पचौरी, महिला मण्डल से श्रीमति भगवती शर्मा,लक्की शर्मा, विक्रम आदित्य शर्मा, गोलू शर्मा, गोविन्द शर्मा, अरविन्द शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, श्रीमति मनोरमा शर्मा, श्रीमति कृष्णा शर्मा, श्रीमति शोभा शर्मा, श्रीमति कमला शर्मा, संध्या शर्मा, आलोका शर्मा, श्रीमति रश्मि शर्मा, श्रीमति तारा शर्मा, श्रीमति चन्द्रकिशोर पारिख, श्रीमति गोपाल शर्मा, श्रीमति मूर्ति शर्मा, उपस्थित थे ।