Monday, October 6, 2008

करंट से एक मृत एक घायल, कुएं में डूबने से मृत्यु

आष्टा 5 अक्टूबर (नि.प्र.) कल पारदीखेड़ी निवासी दिनेश आत्मज श्यामलाल की कुंए में डूबसे मृत्यु हो गई उसका शब ग्राम के तालाब वाले कुएं में मिला।

मारुती की टक्कर से दो घायल
आष्टा 5 अक्टूबर। देवास से माताजी के दर्शन कर सीहोर का एक परिवार अपनी मारुति क्रमांक एमपी 04 बीए 2614 में देवास से सीहोर आ रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रही पगारिया घाटी पर एक मोटर साईकिल एमपी 37 बीए 0321 को उक्त मारुती से टक्कर हो गई। जिसमें मोटर साईकिल सवार उमराव सिंह निवासी बड़लिया बरामद एवं लखन घायल हो गये। इन्हे इलाज के लिये भर्ती किया है।

करंट से एक मृत एक घायल

आष्टा 5 अक्टूबर (नि.सं.)। आज शाम को ग्राम भटोनी में तेज हवा के साथ पानी बरसा। तेज हवाएं चलने के कारण करंट फैल गया। विद्युत तार में करंट फैलने से खेत से आ रही एक महिला सुमन बाई पत्नि स्व. बापूलाल परमार उम्र 55 वर्ष ग्राम भटोनी की करंट से मृत्यु हो गई। इसे बचाने गये एक युवक कांतिलाल पुत्र दिलीप सिंह उम्र 20 वर्ष गंभीर रुप से घायल हो गया जो आष्टा में इलाज के लिये भर्ती है।