Wednesday, September 17, 2008

श्रीराम बजरंग मंडल को मिला प्रथम पुरुस्कार, इस बार झाकियाँ कम रहने से दर्शक रहे निराश

आष्टा 16 सितम्बर (नि.प्र.)। आष्टा नगर में अनंत चतुर्दशी का चल समारोह धूमधाम से निकला। चल समारोह में शामिल चलित झांकियों से इस बार प्रमुख नगर पालिका का प्रथम पुरुस्कार श्री राम बजरंग मंडल द्वारा प्रस्तुत मॉ वाला देवी की झांकी को प्राप्त हुआ। घोषणा होते ही श्री राम बजरंग मंडल के कलाकार झूम उठे। नगर पालिका के मंच से अध्यक्ष गब्बू कोठारी ने शील्ड प्राप्त की। चल समारोह मार्ग पर अनेकों स्वागत मंच बने थे। सभी स्थानों पर कलाकारों का स्वागत सम्मान किया गया। इस वर्ष अरिहंत मंडल एवं बुधवारा ग्रुप प्रतियोगिता में शामिल नहीं हुए वहीं नवरत्न गजानंद मंडल के एक कलाकार के दुखद निधन के कारण इस मंडल की झांकी चल समारोह में नहीं निकली। झांकियाँ कम होने से इस वर्ष दर्शकों को मजा नहीं आया। आष्टा में निकलने वाले चल समारोह में जिस प्रकार हर वर्ष झांकियाँ कम होती जा रही है उसके कारणों को जिम्मेदार लोगों को विचार करना होगा की ऐसा क्यों होता जा रहा है ? कल निकले चले समारोह में हिन्दु उत्सव समिति के उमेश शर्मा जो व्यवस्थाओं में लगे थे किसी बात पर बुधवारा ग्रुप के लोगों से विवाद की स्थिति निर्मित हो गई थी जो बाद में टल गई। इसी दौरान श्री राम बजरंग मंडल के कलाकारों का भी काछी समाज के कुछ युवकों से विवाद के बाद थोड़ी देर के लिये जुलूस मार्ग पर भगदड़ मच गई थी बाद में सबकुछ सामान्य हुआ।