Tuesday, July 15, 2008

हीरो होण्डा ने मृतक परिवार को दिये एक लाख रुपये

सीहोर 14 जुलाई (नि.सं.)। हीरो होण्डा मोटर सायक ल खरीदते समय धनराज प्रजापति ग्रा.जमोनिया के छोटे से किसान थे। इनके परिवार ने सोचा भी नही था कि इस मुसीबत के समय में हीरो होण्डा इनकी मदद करेगी।
जब धनराज प्रजापति की गॉव में ही अचानक मृत्यु हो गई तब हरिओम ऑटो,हीरो होण्डा शोरूम के स्थानीय संचालक श्री मनोहर राय जी ने एक लाख रूपये दिलाया। संकट के समय में यह मदद उनकी धर्मपत्नी श्री मति हेमलता प्रजापति एवं उनकी पॉच बच्चियों के लिये वरदान बन गई। श्री मनोहर राय जी ने एक लाख रूपये का चेंक श्रीमति हेमलता प्रजापति को स्थानीय पार्षद अर्जुन राठौर के द्वारा प्रदान करवाया।
हीरो होण्डा कम्पनी देश की पहली ऐसी कंपनी है जो वाहन विक्रय के साथ-साथ ग्राहक को सुरक्षा प्रदान करती है। कंपनी हीरो होण्डा मोटर सायकल खरीदने वाले को प्रेरित करती है कि वह कंपनी द्वारा संचालित पासपोर्ट योजना का सदस्य बने। जिसके के लिये मात्र 200-रूपये अदा करना पड़ता है। जिसकी मान्यता तीन वर्ष तक रहती है। जिसमें बीमें के अलावा कंपनी द्वारा अनेक उपहार आमंतत्र पत्र बधाई संदेश आदि ग्राहकों को दिये जाते है।


हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

ऐसे करें सोयाबीन फसल पर कीट नियंत्रण

सीहोर 14 जुलाई (नि.सं.)। सोयाबीन की फसल को नीला भृंग, हरी अर्ध्दकुंडलक एवं चभृंग (गर्डल बीटल) काफी नुकसान पहुंचाते है। ऐसे कीटों के प्रकोप से पांच से लेकर पचास फीसदी तक उत्पादन में कमी आ जाती है। सोयाबीन फसल पर कीट नियंत्रण के संबंध में कृषि विभाग द्वारा उपयोगी सलाह दी गई है।
उप संचालक कृषि एन. एस. रघु ने बताया कि जिले में कहीं - कहीं सोयाबीन फसल पर नीला भृंग, हरी अर्ध्दकुण्डलक एवं चभृंग (गर्डल बीटल) जैसे कीटों का प्रकोप दिखाई दे रहा है। इन कीटों पर दवाओं का छिडकाव कर नियंत्रण किया जा सकता है।
ऐसे करें कीट नियंत्रण
सोयाबीन की फसल में यदि एक मीटर कतार में 3 हरी अर्ध्दकुडलक या 4 ब्ल्यू बीटल अथवा गर्डल बीटल का प्रकोप दिखाई दे तो क्लोरो पायरीफॉस 20 ईसी, डेढ़ लीटर या क्यूनालफॉस 25 ईपी डेढ़ लीटर अथवा ट्रायजोफास 40 ईसी 800 मिलीमीटर दवा 700 से 800 लीटर पानी में घोल बनाकर छिडकाब करना चाहिए। यदि फसल में रस चूसने वाले कीट का प्रकोप हो तो इथियान डेढ़ लीटर या मेटासिस्टाक 30 ईसी डेढ़ लीटर दवा को 700 से 800 लीटर पानी में घोलकर छिडकाव करना फायदे मंद होगा।
जैविक कीट नियंत्रण के लिए एक लीटर पानी में नीम बीज का 5 मिलीलीटर घोल बनाकर 700 से 800 लीटर प्रति हेक्टर के मान से फसल पर छिड़काव करना चाहिए। छिड़काव यंत्र उपलब्ध नहीं होने पर क्यूनालफॉस दवा डेढ़ प्रतिशत पावडर या मिथाइल पैराथियान दो प्रतिशत पावडर का उपयोग 20 से 25 किलोग्राम प्रति हैक्टर के अनुसार भुरकाव किया जा सकता है। कीट नियंत्रण के संबंध में अधिक जानकारी क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।


हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

Monday, July 14, 2008

मांसाहारी दुकानों पर मिल रहा भगवान का प्रसाद, क्या आप भी ऐसा ही भोग लगा रहे!

सीहोर 13 जुलाई (विशेष सं.)। भारतीय हिन्दु धर्म में अण्डे को मांस की श्रेणी में रखा गया है, जहाँ अण्डे का खाना तो दूर स्पर्श तक वर्जित माना गया है। ऐसे में सीहोर नगर के धार्मिक हिन्दु लोग बहुत बड़ी संख्या में ऐसी दुकानों से भगवान को चढ़ाया जाने वाला प्रसाद, भोग मिठाई खरीद रहे हैं जहाँ मांस अर्थात अण्डे से बनी खाद्य सामग्रियाँ मिलती हैं। वही दुकानदार एक तरफ अंडे के पास रखी मिठाई तौलता है और ग्राहक खुशी-खुशी भगवान का चढ़ाने पहुँच जाता है। ईश्वर की आराधना में सर्वप्रथम नियम शुध्दता का है चाहे मन की हो या तन की, शुध्दता आवश्यक है। भगवान को प्रसन्न करने के लिये जो भोग आप लगा रहे हैं यदि वही अशुध्द है तो फिर आप स्वयं पाप के भागी बन जाते हैं। मंहगी और बड़ी दुकानों पर मिल रही इस नापाक मिठाई से क्या भगवान प्रसन्न होंगे या फिर भक्त को कष्ट ही उठाने पड़ेंगे यह तो आध्यात्म का विषय है लेकिन धर्म का विषय यही है कि ऐसी दुकानों से भगवान को चढ़ाने के लिये सामान नहीं खरीदा जा सकता....क्या आप किसी मांस, मछली बिकने वाली दुकान पर रखी मिठाई खरीदकर भगवान के मंदिर ले जाना पसंद करेंगे ?

हाय-री शान-शौकत, इस शान के चक्कर में सारा का सारा धर्म ही भ्रष्ट होता जा रहा है। एक रुपये की गोली नहीं 5 रुपये की केडबरी या किटकेट बच्चे खायेंगे तब ही आपकी शान बढ़ेगी फिर भले ही केडबरी में कीड़े हों या ना हो, कोई मेहमान आयेगा तो उसके बाजार का शीतल पेय ही पिलाया जायेगा घर का नीबू शरबत या लस्सी नहीं, पिजा खाना शान है और बड़ी होटलों पर बैठकर मंहगा खानपान हमारी इात, और अब भगवान को साथ ले लिया गया है उनकी पूजन में शान जितनी बढ़े उतना पूजन करने का मजा आता है, शांति से की गई पूजा तो आजकल कई यजमानों को समझ ही नहीं आती। इसी क्रम में आती है मिठाई, जो अक्सर भगवान को चढ़ाने के लिये मंहगी से मंहगी खरीदकर ले जाना शान समझा जाने लगा है।

मांस के साथ शुध्द घी की मिठाई

बात हिन्दु धर्म की मान्यताओं और शाकाहारियों को लेकर चल रही है। विचार कीजिये की आप जब घर में भोजन शुध्द करना पसंद करते हैं, रसोई घर की साफ-सफाई का ध्यान रखते हैं, आप जब हर किसी ढाबे पर भोजन करने के पहले यह सोचते हैं कि यहां मांस तो नहीं बनता और जहाँ बनता है वहां खाने से आप बचते हैं ? किसी ताजा बकरा, मुर्गा, सुअर गोश्त मांस लटकाकर बिकने वाली दुकान पर रखी शुध्द घी की मिठाई आप नहीं खाना पसंद करते तो फिर अंडा यदि आप मांसाहार मानते हैं जो हिन्दु धर्म में मांसाहार ही है उस अंडे के साथ रखी मिठाई आप कैसे शुध्द मान लेते हैं ? और ऐसी अशुध्द मिठाईयाँ जो आप स्वयं नहीं खा सकते उन्हे भगवान को कैसे चढ़ाया जा सकता है ?

मांसाहारी दुकान है या शाकाहारी

ज्ञातव्य है कि नगर में अनेक बड़ी नामचीन दुकान ऐसी हैं जहाँ अनेक तरह की मिठाईयाँ बड़ी मात्रा में बिकती है। जैसे रसगुल्ला, चमचम, रस मलाई से लेकर शुध्द घी के पेड़े और लड्डु भी मिलते हैं, लेकिन इन्ही दुकानों पर अंडे का केक, अंडे की पेस्टी, अंडे का क्रीम रोल, अंडे के बिस्कुट और जाने क्या-क्या मांस का सामान मिलता है। ऐसी स्थिति यह दुकानें मांसाहारी दुकान है या शाकाहारी यह आप ही तय कीजिये। क्योंकि जब किसी भोजनालय पर शाकाहारी लिखा होता है तो वहाँ न अंडा आता है न ताजा मांस, और जिस भोजनालय दुकान पर अंडे से बनी खाद्य सामग्री बिकती है वह मांसाहारी भोजनालय कहलाता है। इस तर्ज पर यह मिठाईयाँ जिन दुकानों पर मिलती है वह मांसाहारी दुकानें या शाकाहारी आप स्वयं तय करें।

तो मांसाहारी दुकान की मिठाई से प्रसन्न हो जाईये गणेश जी

तो फिर इन मांसाहारी दुकानों पर बिकने वाली खाद्य सामग्री स्वयं ही दूषित मानी जानी चाहिये। यदि कोई मांस की दुकान पर सुअर-मछली-बकरे-मुर्गे के मांस बेचने वाला दुकानदार आपसे कहे कि साहब मेरी दुकान में भोजन कर लीजिये आपको हाथ धोकर शुध्द बना दूंगा तो उस दुकान में रखे मांस के साथ भी आप भोजन करेंगे या नहीं ? क्या वह भोजन देने वाला शुध्द होगा ? क्या उसके बर्तन शुध्द होंगे ? यदि आप सोचते हैं कि बेचने वाले ने हाथ धोकर खाद्य सामग्री दी है इसलिये शुध्द है तो यह आपका सोच हो सकता है न तो धार्मिक मान्यता इसे मान्य करेगी न हिन्दु धर्म के भगवान इसे स्वीकृति दे सकते हैं। इसलिये कम से कम भगवान को चढ़ाने के लिये ऐसी मिठाईयों से तौबा की जानी चाहिये जो मिठाईयाँ मुर्गी के अंडे से बनी खाद्य सामग्री के साथ बेची जाती है। वरना अब यदि आप ऐसी दुकानों से मिठाई खरीदकर भगवान को चढ़ायेंगे तो फिर यही कहियेगा कि मांसाहारी अण्डे की दुकान के चढ़ावे से प्रसन्न हो जाईये भगवान....।

नगर के अधिकांश प्रसिध्द मंदिरों में चढ़ावे के लिये आये दिन भक्तगण मिठाईयाँ इन्ही दुकानों से खरीदते हैं। जिन दुकानों पर मांस अण्डे की खाद्य साम्रगी बिकती है वहीं से अनजाने में देवभक्त मिठाई खरीदकर भगवान को भोग लगा बैठते हैं, सिर्फ ऊपर की पेकिंग, दुकान की रौनक, डिब्बे की चमक और मंहगी होने से मिठाई शुध्द नहीं हो जाती। लेकिन इस तरफ सीहोर के भक्तों का कभी ध्यान ही नहीं जाता।

वो कहते हैं अब मत छापना

कुछ दुकानदार फुरसत पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे थे कि अब फुरसत में पेस्टी, क्रीम रोल, केक, बिस्कुट जैसी अण्डे से बनी खाद्य सामग्री के लिये कोई खबर प्रकाशित न की जाये, उनका कहना था कि इससे उनके धंधे पर विपरीत असर पड़ेगा। हमने उनसे राष्ट्र व संस्कृति की रक्षा में सहयोग देने की मांग करते हुए कहा कि आप अण्डे से बनी सामग्री बेचना बंद क्यों नहीं कर देते लेकिन इससे ऐसे दुकानदार बचते नजर आ रहे हैं ? एक दुकानदार का कहना था कि अब तो सबका धर्म भ्रष्ट हम कर ही चुके हैं तो अब बेचने में जाता ही क्या है ?

सीहोर के पंडित भी मौन

सीहोर में कुछ एक ऐसे पंडितगण जो पूजन-पाठ कराते हैं, वह किसी पूजन कर्म के समय नियम कानून तो खूब बताते हैं, अपना पांडित्य भी यजमान पर झाड़ने से नहीं चूकते बल्कि पूजन के समय नये कपड़े पहनने, पूजन की सामग्री की शुध्दता से लेकर अन्य सब बातों का बारीकी से ध्यान रखते हैं लेकिन कभी यह मार्गदर्शन नहीं देते कि किस दुकान से मिठाई लाना है। यजमान महंगी और शुध्दघी मिठाई लाया सिर्फ यहीं तक उनका सोच रहता है। हालांकि कुछ पंडित मार्गदर्शन भी देते हैं और कोई दुकान विशेष अथवा मावे की ही मिठाई लाने का कह देते हैं लेकिन अन्य इस तरफ ध्यान नहीं देते।

यदि प्रारंभ से ही ऐसे पूजन पाठी पंडितगण इस तरफ सीहोर के नागरिकों, भक्तगणों का ध्यान दिलाकर रखते तो निश्चित ही जाग्रति आ जाती। हिन्दु समाज को दिशा देने का काम वैसे ही प्रारंभ से ही ब्राह्मण समाज का है। देखते हैं अब कितना ध्यान रखा व रखाया जाता है।

विशे ष - सीहोर के जैन, ब्राह्मण और बनिये खा रहे हैं खुले आम ‘’अण्डे’’ कहीं आप तो इनमें शामिल नहीं... गत सोमवार को प्रकाशित उक्‍त समाचार पर उपरोक्‍त समाचार से संदर्भित है


ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

इंदोर कर्फ्यू के दहशत भरे वे पाँच दिन

अमनाथ श्राईन बोर्ड से जमीन वापस लेने के विषय पर भाजपा व विहिप द्वारा बंद के नाम पर की गयी हिंसा की जितनी निंदा की जाये उतनी कम है ऐसा लगता है प्रदेश भाजपा तो ऐसे मूड की तलाश में जैसे भूखी बैठी थी तभी तो अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने मे भाजपाईयों ने कोई कसर नही छोड़ी। इसका प्रत्यक्ष साक्षी मैं स्वंय आष्टा से इंदौर महानगर तक की अपनी यात्रा मे बना। आष्टा में गुरूवार बंद के रोज जहां में फुरसत अखबार अपने आफिस में पढ़ रहा था तभी आफिस के बाहर कन्नौद रोड़ पर कुछ आवाजें आती है। 'ऐ दुकान बंद कर दे नही तो तोड़ डालेंगे, समझता नहीं सुनता नहीं जय जय श्री राम हम समझाऐं क्या' और दो चार लोग उस भीड़ मे से डंडे लेकर दुकान घुसते हैं। और तोड़ फोड़ कर सारी दुकान का सामान फैंक देते है। उस भीड़ मे से कुछ लोगो को मे निजी तौर पर जानता व इज्‍जत भी करता हूं लेकिन उस गरीब दुकान वाले की जो रोज कमाता खाता था, के हालात के जिम्मेदार भीड़ व उसमें शामिल लोग भी थे। जिनका सम्मान करने में शायद अब मुझे दिक्कत पैदा होगी।
मेरी गाडी अा चुकी थी मै अपने पापाजी कैलाश परमार के साथ निजी कार्य के लिये इन्दौर निकल चुका था रास्ते मे पड़ने वाला सोनकच्छ व देवास मे सन्नाटा था ऐसा लग रहा था शायद तूफान आने के पहले की शांति हो। हम देवास से इंदोर के लिये आगे बढ़े ही थे कि पापा के मोबाईल पर मेसेज व फोन आने लगे की इंदोर में उपद्रव हो गया है जो खजराना क्षेत्र में है मेने पापा से मुखतिर होकर कहा कि खजराना इन्दौर का बाहरी क्षेत्र है दिक्कत की कोई बात नही है। थोड़ी ही देर में फिर काल आता है कि उपद्रव में चार लोग मारे गये हैं यह सुनकर पापा को आने वाले समय का गंभीर अहसास हो गया था और वो तथा हम सब वापस आष्टा चलने की बात कहते है लेकिन में उन्हें वापस विश्वास दिलाता हूॅ कि ऐसा कुछ नहीं होगा, सब अफवाह है। शायद में इन्दौरियों की जिंदादिली संस्कार व स्वभाव से परिचित था जो मैने 7 वर्षा में इंदोर मे अध्ययनरत् रहते हुये देखी थी।
मैं व पापा अपना काम कर फ्लैट पर पहुंचें ही थे कि पापा के सेलफोन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी से मेसेज आता है कि प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश पचौरी जी सड़क मार्ग से इंदोर के दंगा ग्रस्त इलाकों मे जा रहे है आप आष्टा मे रहें। इंदोर में कुछ भयावह हुआ है उसकी पुष्टि इस मेसेज से हो चुकी थी। पापा के चहरे पर तनाव साफ दिखाई दे रहा था पापा ने मुझे कुछ काम बताकर व हिदायते देकर फ्लैट पर छोड़ दिया व तुरंत वे आष्टा के लिये निकल चुके थे क्योकि 2 घंटे में उन्हें आष्टा पहुँचना था।
मल्टी व कालोनी के लोगो के द्वारा रह रहकर खबर आती है कि कुछ लोगो को मार दिया गया है। सभी कालोनी वासी कहने लगे पता नही कल क्या होगा सभी के चेहरो पर तनाव साफ दिखाई देने लगा था। शायद इंदोर के छै: थाना क्षेत्रों में कर्फ्यु लगा दिया गया था। शुक्र वार सुबह के अखबार शहर के दामन पर खून के छीटे पड़ गये है, ऐसा साफ वयां कर रहे थे। मैं अपने भाईयों व दोस्तों के साथ अपना जरूरी कार्य निपटाने के लिये बाजार निकल चुका था लेकिन ईट पत्थर से सड़क पर गलियां पटी हुई थी। हमने अपना कार्य किया व बाद में अपने लिये कुछ शापिंग की और बाद में मनोरंजन के लिये फिल्म देखने चले गये लगभग 2 घटें कि मूवी हम देख चुके थे कि अचानक हमने देखा कुछ दर्शक उठ कर थियेटर से बाहर जा रहे हैं हमें लगा शायद फिल्म पंसद नही आई हो। लेकिन थोडे समय के अंतराल के बाद फिर कुछ महिलाये,बच्चे उठकर जाने लगे। अब थियेटर के अंदर हलचल तेज होने लगी क्योकि झुण्ड के झुण्ड बिना किसी काम के थोड़ी बाहर जा रहे थे और थोड़ी में मौजूद लोगो के सेलफोन भी अब घनघनाने लगे थे। खबर थी शहर के हालात खराब हो रहे हैं। तभी मेरे सेलफोन पर दोस्त का मेसेज आता है मार्केट छोड़ कर जल्दी घर लौटो शहर में दंगे हो गये है, कर्फ्यु लगने वाला है देखते ही देखते सारा माल व टाकिज खाली हो चुका था। बाजार बंद हो चुका था। बाहर लोग बदहवास होकर भाग रहे थे क्योकि इंदोर में मौत का ताण्डव मचा हुआ था। आंखो के सामने राहगीरो को लठों व सरियों से पीटा जा रहा था हद तो तब हो गई जब अपने घर जा रही एक महिला को भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पत्थर से मारा। विरोध प्रदर्शन का यह तरीका बहुत ही खतरनाक था लोग अपनी जान बचाते फिर रहे थे। व्यापारी व्यवसायी अपना काम करना चाह रहे थे लेकिल चंद लोग बंद के नाम पर गुंडा दिवस मना रहे थे। लोग एक दूसरे से पूछ रहे थे आखिर ये भाजपाई तोड़फोड़ व मारपीट से क्या जताना चाह रहे हैं किसी मुद्दे का हिंसक व जबरजस्ती अंदाज में भुनाना देश भक्ति तो कतई नही है बंद करवाने वाले भाजपा के लोगो को यह बात तो सोचना चाहिये कि बाबा अमरनाथ के प्रति आस्था दिखाने का यह कौन सा तरीका है। दूध बचने वाले का दूध उडेलना, पोहे की दुकान वालो की पूरी तश्तरी नीचे फेंकना मासूम बच्चें व उसका पिता को स्कूटर से नीचे गिराकर सरेआम चोराहे पर पिटाई लगाना कोई विकृत दिमाग का आदमी ही ऐसा कर सकता है लेकिन पुलिस की मौजूदगी में सैकड़ों राहगीरों के बीच भाजपा के कार्यकर्ता हाथ में पार्टी का भगवा ध्वज लेकर यह कृत्य रहे थे चुनाव सामने है शायद मध्यप्रदेश को दूसरा गुजरात बनाने की साजिश के तहत यह सब किया जा रहा था। जो भी मैं परेशान था, सड़क पर टार्फिक जाम था। टेफिक सिग्ल तोड़कर लोग निकल रहे थे। सभी को घर जाने की जल्दी थी। सभी के चेहरे पर तनाव साफ दिखाई दे रहा था। हमें फ्लैट पर मौजूद परिचित निर्देश दे रहे थे कि हम कोन-कोन से रास्ते से फ्लैट पर पहुँचे, जब हम पहँचे तब हमने राहत की सांस ली। आधे घन्टे के अंदर ही शहर भर के लोग अपने अपने घरों में थे। और रोड़ पर सायरन बजाती हुई पुलिस फोर्स की गाड़ियाँ दोड़ रही थी। आमजन से एनाउसमेंट करके कहा जा रहा था कि शहर में कर्फ्यु लग चुका है आप घर में रहें।
अगले दिन शनिवार को भी बड़ी असमंजस की स्थिति थी दैनिक अखबार दंगाईयों के द्वारा शहर को दिये घाव की दास्ता बयां कर रहे थे। उपद्रवियों ने किसी की आंखों का तारा तो किसी की मांग सूनी कर दी थी। चूंकि हमारा फ्लैट कलेक्टर आफिस के सामने है अंत: प्रशासन की आवाजाही साफ दिखाई दे रही थी शायद नये कलेक्टर व एसपी के लिये यह कड़ी परीक्षा की घड़ी थी अफवाहों का बाजार गर्म था। कोई 4 तो कोई 14 मरने की बात कह रहा था। दूध वाले सब्जीवाले के अते पते नहीं थे। छोटे-बच्चे दूध के लिये बिलख रहे थे। सभी परीक्षाएं स्थगित हो चुकी थी। सड़के सुनसान पड़ी हुई थी चारों और केवल सन्नाटा ही पसरा हुआ था। घर से बाहर निकलने की सख्त मनाही थी। यहां तक कि आवश्यक सेवायें किराना, मेडिकल, पेट्रोल पंप व पहुंच के लिये बसें बंद पड़ी थी। बीच-बीच में एम्बुलेंस व फायर बिग्रेड के सायरन किसी स्थान पर अनहोनी को बयां कर रहे थे ऊपर से पुलिस व प्रशासन की दनदनाती गाड़िया खौफ जदा लोगो को सांसत मे डाल रही थी। फटाकों व नारो की आवाज रह-रहकर सुनाई दे रही थी इस तरह शाम हो चुकी थी। कुछ शांति देखकर प्रशासन ने घंटे भर की कर्फ्यु में छूट दी थी। चंद मिनटों में लोगो की भीड़ किराना, आटा चक्की, मेडिकल व दूध की दुकान पर लग चुकी थी। ऐसा लगा जैसे लोग वर्षों की केद से छूटे हों लगभग 28 घंटे कर्फ्यु के सायें में बिताने के बाद लोग खरीदारी के लिये टूट पड़े। रविवार को अगले दिन किसी चीज की कमी न पड़े जाये। इसलिये लोग जल्दी जल्दी खरीदकर घर लौटना चाहते थे जाम कि स्थिति बन गई थी। कुछ लोग। एटीएम पर कतारों मे नजर आये, तो कुछ लोग पेट्रोल पंपो पर पसीना बहाते नजर आये। सफाई, बिजली, पानी व अन्य आपात कालीन सुविधाऐं बेहाल हो गई थी। ऐसा लग रहा था जैसे इस शांत शहर को शांति से कोई बैर हो गया हो। मरीजों को बिना दवा कष्ट उठाना पड़ रहा था, कितने घरों मे चूल्हा नही जला था और कई मासूम व निर्दोष लोगो को जान से हाथ धोना पडा। दूध अगर गाते बजाते मिल रहा था तो 40 रूपये लीटर भाव थे। इसी प्रकार अन्य जरूरी सामान फल सब्जियों के भाव भी दौगुना कीमत में मिल रहे थे। शहर में ना तो कोई बस आ रही थी और ना ही कोई बस जा रही थी जो जहां जेसी हालत में फंसा था वो वेसी ही हालात में फंसा रहा।
अगले दिन रविवार को कर्फ्यु मे क्षेत्रवार अलग-अलग छूट देने की बात कही जा गई थी लेकिन ऐसा कम ही देखने को मिला। दूध सब्जी पानी व अन्य रोजमर्ग की वस्तुओं के लिये खासी जद्दोजहद हुई। सड़कों पर रह-रह कर पुलिस व विशेष पुलिस दल की गाड़िया दोड़ती नजर आती थी। गली मोहल्लों में भी सायरन गूंजते रहे। अपनी मस्ती व खाने-पीने में डूबे रहने वाले शहर मे छुटटी का दिन रविवार भी अब बोर लगने लगा था लोग घर व फ्लैट के अंदर तीन रोज तक बंद रहने से घबराकर बाहर आने के लिये छटपटा रहे थे। खिड़की दरवाजों पर खड़े होकर लोग यही कह रहे थे कि हमारे शहर को किसकी नजर लग गई। अब कौन व्यापारी यहां व्यापार करने आयेगा। अब लोगो में केसे वापस एक दूसरे पर विश्वास जमेगा और करोड़ो का जो व्यापार को नुकसान हुआ है उसकी भरपाई कौन करेगा। अपनी मनमर्जी राजनैतिक दल कब तक थोपतें रहेंगे। चंद राजनैतिक स्वार्थी तत्व आखिर हमारे शहर के बारे में फैसला लेने वाले कौन होते है। इसी तरह से लोग दंगाईयों को कोसते नजर आ रहे थे।
इधर मैं भी परेशान था, मुझे अपना जरूरी कार्य निपटता नही दिख रहा था में सीधे कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचा व अपने लिये कर्फ्यु पास बनवाया ताकि शहर में कार्य तेजी से निपटा संकू। इस तरह में अपना कार्य सोमवार को कर सका लेकिन अन्य की भांति मेरे मन में भी डर बैठा था मेने देखा लोगो की आखों में बीते चार दिनों का खौफनाक मंजर था। सभी लोग डरे सहमें अपने-अपने प्रतिष्ठान खोल रहे थे
सोमवार को कर्फ्यु खुल चुका था कुछ क्षेत्रों मे लगा था वहां पर भी लोग दुकान खोलने के लिये उतावले हो रहे थे। में सोमवार को शाम को आष्टा के लिये गाड़ी में बैठा-बैठा सोच रहा था कि लोगो की जीत हुई है या फिर उन सांम्प्रदायिक ताकतों की जो म.प्र. को गुजरात बनाने के लिये यह सब खेल, खेल रहे थे। वो सब भयावह सपने की तरह था जो में पीछे छोड़ चुका था। भगवान करे अब ऐसा मंजर किसी को न देखने को मिले ।
वीरेन्द्र परमार, एडवोकेट
अदालत के सामने, आष्टा


हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें

Sunday, July 13, 2008

यातायात पुलिस अधिकारी व चार पुलिस कर्मियों के सामने हुई तोड़फोड़, यह क्यों गवाही नहीं देते?

पुलिस अधीक्षक क्यों नहीं करते कार्यवाही, उनके अधिनस्थ क्या यूं ही खुलेआम गुण्डागर्दी करवाते रहेंगे

सीहोर 12 जुलाई (नि.सं.)। दो दिन पूर्व जब नगर पालिका में तोड़फोड़ हो रही थी। तब यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अपने चार जवानों के साथ नगर पालिका में एक काम से आये हुए थे। सीहोर की कर्तव्य से विमुख और भ्रष्टाचार में लिप्त पुलिस का यह ताजा वलंत उदाहरण है जहाँ पुलिस की एक चार की गार्ड मौजूद थी वहाँ कुछ तत्व गेती-फावड़े लट्ठ लेकर आये और उसी कार्यालय में तोड़फोड़ करते रहे पुलिस के ही सामने जहाँ पुलिस खड़ी थी। अब पुलिस अधीक्षक कह रहे हैं कि कोई नाम क्यों नहीं बताता ? मिस्टर राजेन्द्र प्रसाद के कारिंदे ही इतने भयभीत हैं कि वो तोड़फोड़ करने वालों को भगा नहीं सके, पुलिस वायरलेस से किसी को सूचित नहीं कर सके तो फिर कोई अन्य आम आदमी कैसे उन तत्वों का नाम अपने मुख से निकाले।

दो दिन पूर्व नगर पालिका में जब कुछ तत्व तोड़फोड़ करने के लिये हाथों में सामान लेकर आये थे। ठीक उसी समय मुख्य नगर पालिका अधिकारी से मिलने के लिये सीहोर यातायात के एक वरिष्ठ अधिकारी खाकी वर्दी में और 4 जवान सफेद यातायात पुलिस की वर्दी में यहाँ आये थे। यह पूछताछ कर रहे थे कि अधिकारी कहाँ है और जिस महत्वपूर्ण कार्य से आये थे वो यह था कि आगामी दिनों में लाल परेड मैदान भोपाल में सीहोर के जमीन पट्टेधारियों को ले जाना है उसकी व्यवस्था के संबंध में बातचीत करना थी। हालांकि अधिकारी का एक पर्सनल काम भी था लेकिन वह पर्सनल था। इस प्रकार बकायदा पुलिस की वर्दी में यहाँ एक चार की गार्ड अधिकारी के साथ मौजूद थी। 2-3 वायरलेस सेट भी इनके पास मौजूद थे।

यह वहीं यातायात अधिकारी हैं जो सिर्फ ठेले वालों से हफ्ता वसूली करना जानते हैं ? यह वहीं है जिनके कारण अस्पताल चौराहे से लेकर नमक चौराहा और यहाँ से लेकर गाँधी रोड पान चौराहे तक अतिक्रमण पटा पड़ा है ? यह वहीं है जिनके कारण सब्जी मण्डी के आसपास की यातायात व्यवस्था वर्षों से नहीं सुधर रही। सीहोर के यातायात कर्मचारी इतने कर्तव्यविमुख और खाईबाज हो गये हैं कि उनके सामने ही अपराधी अपराध करता रहता है और यह कुछ बोलने को तैयार नहीं होते। कहीं झगड़ा हो रहा हो, कहीं गदर मच गया हो, चाकू-छुरी चल रही हो...गप्पे खिलाने वाले गप्पे खिलाकर ग्रामीणों को लूट रहे हो...कुछ भी अपराध घटे यातायात पुलिस कर्मी कभी किसी को टोकते नहीं देखे गये। बीच सड़क पर भी यदि कोई ठेले वाला खड़ा हो जाता है तो यह यातायात कर्मी उससे कुछ कहते नजर नहीं आते हालांकि दिनभर यह इनके वाहनों का एक्सीलेटर इतना घुमाते हैं कि पूरे नगर के कई चक्कर दिनभर में काट लेते हैं लेकिन मजाल है कि कभी व्यवस्थाओं की तरफ ध्यान दें। क्या यह इनका कर्तव्य नहीं है ?

पुलिस की वर्दी पहनकर अपराधियों से डरने वाले इस पुलिस वालों को अपनी वर्दी उतार देनी चाहिये जब इनके सामने ही कुछ तत्व गुण्डागर्दी कर रहे हैं, शासकिय सम्पत्ति को हानि पहुँचा रहे हैं? और फिर भी यह चुपचाप तमाशा देखते रहे। इनके हाथ में वायरलेस सेट किस लिये थमाया गया है ? आखिर क्यों वायरलेस सेट इन्हे दिया गया है ? क्या उस पर यह सूचना नहीं कर सकते थे ? क्या यह पुलिस फोर्स चीता पुलिस को बुला नहीं सकते थे ? पुलिस अधीक्षक को इन पाँचों ही पर कार्यवाही करने से बचना नहीं चाहिये, यदि वह बचते हैं तो फिर पुलिस अधीक्षक की कार्यप्रणाली संदिग्ध हो जायेगी ?

जब पुलिस ही सामने रहकर शासकिय सम्पत्ति तुड़वायेगी तो फिर आम आदमी क्या करेगा? जब पुलिस ही आपराधिक तत्वों के साथ मिल जायेगी उन्हे संरक्षण देगी, उनका बचाव करेगी ? तो फिर आम आदमी से कैसे अपेक्षा की जा सकती है कि वह अपराधियों के खिलाफ मोर्चा खोल ले। अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस सीहोर में किस हद तक अपराधियों को संरक्षण दे रही है ? पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद जी को इस अव्यवस्था को सुधारने के कारगर उपाय करना चाहिये।

वो अध्यक्ष का चहेता ठेकेदार गंदी-गदीं गालियाँ सुनता रहा लेकिन पुलिस को फोन नहीं कर सका

सीहोर। अध्यक्ष राकेश राय के कथित समर्थक उनके कितने खास हैं यह बात उस वक्त सिध्द हो गई जब नगर पालिका में टूट-फूट के साथ अध्यक्ष व उनके परिवार को अपशब्द बोले जा रहे थे तब यहीं अध्यक्ष के सबसे प्रिय ठेकेदार खड़े थे। वह तोड़फोड़ देखते रहे लेकिन उन्होने पूरे एक घंटे तक चली तोड़फोड़ के दौरान किसी को भी सूचना नहीं दी। क्या ठेकेदार चाहता तो पुलिस को सूचित नहीं कर सकता था ? क्या यह चाहता तो अध्यक्ष राकेश को खबर नहीं दे सकता था? लेकिन एक घंटे से अधिक समय तक तोड़ फोड़ होती रही यह ठेकेदार समर्थक खड़ा रहा और मुस्कुराता रहा क्योंकि उसे मालूम है कि फिर ठेका तो उसे ही मिलना है।

दूसरे एक अन्य कर्मचारी जिसे अध्यक्ष राकेश राय अपना बता-बताकर इतना सिर पर बैठा चुके हैं कि वो भ्रष्टाचार का सिरमौर बन गया है। राकेश राय के राजनीतिक जीवन पर लगातार कुठाराघात करने वाले इस अधिकारी जिसे राकेश राय अपना बताते हैं, ने भी पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस को सूचना नहीं दी आखिर क्यों ? क्या यह लोग बाहर जाकर सूचना नहीं दे सकते थे।

घटना के वक्त पर एक अधिकारी जिसे अध्यक्ष परिवार अपना पारीवारिक सदस्य बताते नहीं अघाता, साथ ही सारे भ्रष्टाचारी काम करने, और पार्षदों द्वारा जिसे 'असली अध्यक्ष' की उपमा दी गई है उसने भी तो यहाँ टूट-फूट के दौरान कुछ नहीं किया वो भी पुलिस को फोन करने से बचता रहा। यह चर्चाएं नगर पालिका कर्मचारियों के बीच तेजी से व्याप्त हैं।


जब वो सबकुछ करके चले गये तो ये चिल्लाने लगा कौन है बाहर निकलो

सीहोर । जब नगर पालिका में तोड़फोड़ करने वाले सबकुछ करके चले गये, अध्यक्ष के कमरे को बर्वाद कर गये तब जब यह जानकारी सबको मिल गई कि अब वो तत्व वापस नहीं आयेंगे तब अध्यक्ष समर्थक यहाँ एकत्र होने लगे। एक ऐसे ही एक समर्थक ने यहाँ नगर पालिका में घटना के करीब 3 घंटे बाद आकर चिल्लाना शुरु किया 'कौन-है बाहर निकलो....कौन था अब क्यों नहीं आ रहा बाहर....' इसके इस तरह चिल्लाने पर सब यही कर रहे थे कि देखा आपने शेर तो चले गये अब कैसे चिल्ला रहा है। इतनी ही हिम्मत है तो यहाँ नगर पालिका के अंदर क्यों नगर पालिका कर्मचारियों पर प्रभाव जमा रहा है कुछ करके दिखाता क्यों नहीं.....?

अधिकारी को फोन करके बताया कि हम तोड़ने आ रहे हैं आप हट जाना...

सीहोर 12 जुलाई (नि.सं.)। नगर पालिका में तोड़फोड़ करने वाले लोगों ने यहाँ दो वरिष्ठ अधिकारियों को सुबह से ही बता दिया था कि हम वहाँ आकर तोड़ फोड़ करेंगे। जब तोडफ़ोड़ करने वालों की पूरी तैयारी हो गई। हाथों में लट्ठ, गेती-फावड़े आदि ले लिये तब इन्होने फिर एक अधिकारी को फोन किया की भैया हम तोड़ने आ रहे हैं, तुम्हे पहले ही बता देते हैं। इस मोबाइल आने पर यह अधिकारी नगर पालिका से गायब हो गया। दिनभर घर में रहा । एक अन्य अधिकारी ने मोबाइल बंद कर दिया। और आराम से नगर पालिका अध्यक्ष का कमरा टूट गया। असल में तोड़-फोड़ तो अध्यक्ष के कमरे में ही की जाना थी इसलिये वहाँ खूब हंगामा हुआ, इतनी गालियाँ बकी की राकेश राय ने पूरे जीवन में इतने अपशब्द नहीं सुने होंगे, इतनी गंदी-गंदी गालियाँ बकी की कर्मचारियों को बाकई यह बहुत बुरा लगा और एक ने गालियाँ बकने पर टोका भी तो अन्यों ने अपशब्द न सुनने पडे ऌसलिये यहाँ से दूर हो जाना उचित समझा लेकिन यहीं खड़े एक ठेकेदार की हंसी हर गाली पर दोगुनी होती जा रही थी, वो अध्यक्ष जी का सबसे चहेता है, सबसे यादा ठेके लेता है इसलिये कर्मचारी उसकी हंसी देखकर हतप्रभ थे कि आखिर इसे आक्रोश क्यों नहीं आ रहा ? यह तो खुद को बड़ा समर्थक बताता फिरता है। प्रश् उठता है कि जब कुछेक अधिकारियों को पहले ही पता था कि तोड़फोड़ होने वाली है तो उन्होने इसकी सूचना किसी को क्यों नहीं दी।

गौरतलब बात यह भी है कि जितनी दुर्गति अध्यक्ष के कमरे की गई है उतने ही आराम से मुख्य नगर पालिका अधिकारी व एक यंत्री श्री जैन के कक्ष में सिर्फ टेबिल दिखावे मात्र के लिये टेड़ी-आड़ी की गई और कुर्सी उठाकर एक तरफ भर दी गई।

पहले सबको समोसा खिलाया, चाय पिलाई फिर पालिका में तोड़फोड़ की

सीहोर । नगर पालिका में तीन दिन पूर्व जब तोड़फोड़ करने के लिये उपद्रवी तत्व आने वाले थे, उससे पहले ही इसकी भूमिका तय कर ली गई थी। यहाँ बकायदा कर्मचारियों के कमरो में कुछ विशेष लोगों द्वारा समोसा नाश्ता भिजवाया गया, इसके बाद सबको चाय पिलाई गई फिर बकायदा तोड़फोड़ करने वाले अपनी अदा से आये और अध्यक्ष के कमरे को तहस-नहस करने के बाद मुख्य नगर पालिका अधिकारी और एक अन्य यंत्री के कमरे में कुछ सामान बिखेरा और आराम से चले गये। इनसे कोई कुछ नहीं बोला।

नपा कर्मियों की हड़ताल का राज?

सीहोर । नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा सोमवार से हड़ताल करने की बात कही गई है। यह हड़ताल क्यों की जा रही है, किसी से मारपीट तो हुई नहीं, फिर किस बात का आक्रोश? क्या इसके पीछे कोई गणित है ? किसी का आदेश है ? इस संबंध में आगामी अंकों में फुरसत में कुछ तथ्य प्रकाशित हो सकते हैं।



हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें

अघोषित विद्युत कटौती के कारण विद्यार्थी, पालक व किसान लुट रहे

सीहोर 12 जुलाई (नि.सं.)। विगत दिनों से सम्पूर्ण नगर में दिन के समय अघोषित विद्युत कटौती के कारण वर्तमान में स्कूल के छात्र-छात्राएं पालक व किसान अकारण लूट का शिकार हो रहे हैं। क्योंकि सुबह 10 बजे से 12 बजे व इधर 4 बजे तक हर कभी अघोषित विद्युत कटौती हो जाती है। जिसके कारण कलेक्ट्रेट व तहसील कार्यालय में आने वाले किसान व छात्र-छात्राएं व पालक जिन्हे मूल निवासी सहित स्कूल कालेजों में लगने वाले अलग-अलग प्रमाण-पत्रों तहसील कलेक्ट्रेट में जरुरी कार्यों के लिये अनेक कागजातों की दर्जनों फोटो काफी बनवाना आवश्यक रहता है।

उन्हे प्रति फोटो कापी 60 पैसे के स्थान पर अघोषित विद्युत कटौती के कारण 2 प्रति प्रति कापी देने को मजबूर होना पड़ रहा है क्योंकि फोटो कापी वाले जनरेटर से फोटो कापी करने के नाम पर तीन गुना वसूली करने पर उतारु हैं। मजबूर पालक छात्र-छात्राएं किसान कार्यालय में समय पर अपना कार्य कराने के लिये लुटने को मजबूर हो रहे हैं। सभी ने नवनियुक्त जिलाधीश से मांग की है कि अकारण लुटने से बचाने के लिये अघोषित विद्युत कटौती बंद कराने की पहल करें।

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

अमरनाथ यात्रा को लेकर महिला जत्था रवाना

सीहोर 12 जुलाई (नि.सं.)। हिन्दी संस्कृति के अराध्य देव भगवान अमरनाथ के दर्शन को लेकर जहॉ पुरूषों के साथ-साथ महिलाओं में भी उत्सुक्ता बरकार है इसी धार्मिक उत्सुक्ता को लेकर भगवान अमरनाथ के दर्शन के लिये सीहोर से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सश्री रूकमणी रोहिला के नेतृत्व में कई महिला दर्शनाथियों का दल आज मालवा एक्सप्रेस से अमरनाथ तीर्य धाम के लिये रवाना हुआ जहॉ वरिष्ठ समाजसेवी राजाराम कसौटिया बडे भाई एवं कांग्रेस नेता मुदूल राज तोमर के नेतृत्व में रेल्वें स्टेशन पहुंचकर यात्रा में जाने वाले जत्थे का पुष्प-मालाओं से स्वागत् कर सुखद यात्रा की मंगल कामना की। अमरनाथ जाने वाले जत्थे में सुश्री रूकमणी रोहिला,उमा रोहिला, रितू रोहिला, मिथलेश,श्रोती,संतोष राजपूत,निलम शर्मा, आदि अन्य महिला सम्मिलित है। इस अवसर पर स्वागत करने वालों में राजाराम कसौटिया बड़े भाई मूदुल राज तौमर, राजकुमार कसौटिया, योगेश वेदी, अनिल रोिहिला, संदीप रोहिला, अमित रोहिला, सुरेश गुप्ता, लखन मालवीय, इकबाल सिंह,आसू रोहिला, पप्पू रोहिला, आशीष रोहिला आदि सम्मिलित है।

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

अलीपुर में पागल कुत्ते ने कईयों को काटा

आष्टा 12 जुलाई (नि.सं.)। आष्टा नगर पालिका के वार्ड क्रं. 2 में आने वाली पटवारी कालोनी में एक कुत्ता पागल हो गया है मोहल्ले वालों ने एक लिखित ज्ञापन सीएमओ नगर पालिका आष्टा को सौंप कर बताया की उक्त पागल कुत्ते ने इस कालोनी में कई लोगों को काटकर घायल कर दिया है इसमें कई बच्चे भी है।
पटवारी कालोनी के रहने वाले राजेन्द्र जैन, महेश कुमार, मोहम्मद शाहिद, मेहबूब चालक, जितेन्द्र ठाकुर, लखन, सलीम आदि ने सीएमओ आष्टा को लिखित में इस पागल कुत्ते की शिकायत कर समस्या का अवगत कराया है।

फरार आरोपियों की होगी सम्पत्ति कुर्क
आष्टा 12 जुलाई (नि.प्र.)। जावर पुलिस ने 25 अप्रैल को मेहतवाड़ा के पास बीलपान मार्ग के किनारे एक खेत में बने मकान मे से 565 पेटी अंग्रेजी शराब कीमत 10 लाख 20 हजार एवं 15 नग सागौन कीमति 7 हजार रुपये की जप्त कर क्षेत्र में हलचल मचा दी थी। हलचल इसलिये मची थी कि इस प्रकरण के आरोपी पिता-पुत्र मेहतवाड़ा के जाने-पहचाने नेता है।
उक्त मामले को दर्ज हुए लगभग ढाई माह बीत जाने के बाद भी तीन में से एक आरोपी हरिनाल नौकर गिरफ्तार हो गया। लेकिन मुख्य आरोपी भीष्म सिंह एवं भीम किसंह जो की पिता-पुत्र हैं अभी तक फरार हैं। वैसे खबर यह भी है कि उन्हे क्षेत्र में ही देखा जाता रहा है लेकिन पुलिस की निगाह उन पर नहीं पड़ती है।
इस संबंध में आज एसडीओपी मनु व्यास ने फुरसत को बताया कि पुलिस ने इनको पकड़ने के लिये कई जगह दल भेजे लेकिन पुलिस इनकी गिरफ्तारी करने में सफल नहीं हो पाई। श्री व्यास ने बताया कि अब आरोपियों की सम्पत्ति की जानकारी एकत्रित कर सम्पत्ति कुर्क करने को जावर के अतिरिक्त तहसीलदार को पुलिस ने पत्र लिखा है। दोनो फरार आरोपियों की सम्पत्ति कुर्क की जायेगी। स्मरण रहे आष्टा के इतिहास में पुलिस ने पहली बार इतनी बढ़ी मात्रा में लाखों की अंग्रेजी शराब जप्त की थी।

रुपये के लेन देन को लेकर मारपीट
आष्टा 12 जुलाई (नि.सं.)। आज बुधवारा निवासी धर्मेन्द्र सोनी के साथ रुपये के लेन-देन को लेकर गोविन्द सोनी ने मारपीट कर दी। पुलिस ने बताया कि धर्मेन्द्र सोनी ने एक सोने की चैन गिरवी रखी थी। जिसे गोविन्द उठा ले गया। जब धर्मेन्द्र, गोविन्द के पास उक्त चैन लेने पहुँचा तो गोविन्द ने कहा कि तेरे पिता मुझसे 11 सौ रुपये ले गये हैं 11 सौ रुपये ला दे और चैन ले जा। धर्मेन्द्र ने 11 सौ रुपये दे दिये और चैन ले गया।
जब यह बात धर्मेन्द्र ने अपने पिता गोपाल सोनी को बताई तब गोपाल सोनी ने कहा कि गोविन्द को 11 सौ नहीं 700 रुपये देना है उससे 400 रुपये वापस लेकर आओ। धर्मेन्द्र जब वापस 400 रुपये लेने पहुँचा तब गोविन्द ने रुपये तो नहीं दिये लेकिन धर्मेन्द्र के साथ मारपीट कर दी। धर्मेन्द्र ने आष्टा थाने पहुँचकर गोविन्द के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

जस्सुपुरा में खेत में बागड़ लगाने पर विवाद 10 घायल
आष्टा 12 जुलाई (नि.प्र.)। सिध्दिकगंज थाने के अन्तर्गत आने वाले ग्राम जस्सुपुरा में आज सुबह खेत को सुरक्षित करने के उद्देश्य से लगाई जा रही बागड क़ो लेकर झगड़ा हो गया। इस झगड़े में हुई मारपीट से दोनो और से 10 लोग घायल हुए जिनका सिध्दिकगंज अस्पताल में मेडिकल कराया इलाज कराया गया।
सिध्दिकगंज पुलिस ने दोनो और से आई रिपोर्ट पर विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत प्ररकण दर्ज कर लिया है। सिध्दिकगंज पुलिस ने फुरसत को बताया कि एक शिाकयत जाकिर खां पुत्र शाकीर खां उम्र 30 वर्ष निवासी जस्सुपुरा ने लिखाइ्र हे इस प्रकरण में फरियादी ने सिराजउद्दीन, इनाम उल्ला, अमान उल्ला, इनाम उद्दीन, फखरुद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। वहीं दूसरी रिपोर्ट सिराजउद्दीन पुत्र वहीद खां निवासी जस्सुपुरा ने लिखाई है इसमें आरोपी शाकीर खां, जाकिर खां, रेहमान खां, जेबुन-बी एवं मसीद खां हैं।
दोनो की शिकायत पर जो आरोपी हैं वे सभी मामूली घायल हैं जिनका मेडिकल कराया गया है। पुलिस ने दोनो और से आई शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।


हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

मंत्री विजय शाह को श्री परशुराम जी के फर्सो से वध कर पुतला जलाया जावेगा

सीहोर 12 जुलाई (नि.सं.)। मध्यप्रदेश के आदिम जाति कल्याण मंत्री कुॅवर शाह ने गत दिनो भोपाल मे एक कार्यक्रम मे ब्राहमण समाज के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध सीहोर जिले के समस्त ब्राहामण बन्धुओं से अपील है कि सर्व ब्राहामण समाज धर्मशाला खजान्ची लाईन पर दिन सोमवार दिनांक 14.07.2008 को दोपहर बजे 12 बजे उपस्थित होकर सीहोर सर्व ब्राहामण समाज द्वारा उक्त मंत्री का पुतला बनाकर भगवान परशुराम जी के फर्सो से वध कर पुतले का दहन सोमवार को दोपहर 2 बजे स्थानीय सीहोर टाकीज चौराहे पर किया जावेगा एवं पुतला वध एवं दहन कार्यक्रम मे शामिल होकर अपनी एकता का परिचय देते एवं समाज की गरिमा को बनाये रखे उक्त आशाय की जानकारी सर्व ब्राहामण समाज के अध्यक्ष मदनमोहन शर्मा मद्दीगुरू ने दी है। श्री शर्मा ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से ऐसे बड़बोले मत्री के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुऐ उन्हें मंत्री मंडल से निकालने की मॉग की है एवं भविष्य किसी भी समाज के प्रति इस प्रकार की अपमान जनक टिप्पणी का प्रयोग न किया जावें।

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

Saturday, July 12, 2008

वन्य प्राणी अगर फसल बर्वाद करेंगे तो मुआवजा देगी सरकार

सीहोर 11 जुलाई (नि.सं.)। राज्य शासन द्वारा वनों के अंदर या वन सीमा के पांच किलोमीटर की परिधि में स्थित ग्रामों में वन्य प्राणियों द्वारा फसल हानि किए जाने पर सम्बंधित व्यक्तियों को मुआवजा दिये जाने का लिया गया है। फसल हानि का आंकलन राजस्व विभाग में प्रचलित प्रक्रिया अनुसार राजस्व अधिकारियों द्वारा किया जायेगा।
वनमण्डलाधिकारी द्वारा प्रभावित व्यक्ति को मुआवजा राशि का भुगतान किया जाएगा। वन मंत्री कुंवर विजय शाह ने कहा कि इस निर्णय से वन्य प्राणियों के संरक्षण के विभागीय प्रयासों में जन साधारण का अपेक्षित सहयोग मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि जन प्रतिनिधियों द्वारा वन्य प्राणियों से फसल हानि के संबंध में प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया जाता रहा है। वन मंत्री ने बताया कि अभी हाल ही में राज्य शासन ने वन्य प्राणियों द्वारा जन हानि तथा पशु हानि से प्रभावित व्यकितयों को आर्थिक अनुदान की राशि को बढ़ाने का निर्णय लिया है। प्रदेश में अभी तक केवल जंगली हाथियों द्वारा फसल हानि, मकान तथा अन्य संपत्ति की हानि के लिये क्षतिपूर्ति का प्रावधान उपलब्ध है।
अन्य वन्य प्राणियों द्वारा फसल हानि के लिये किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता का प्रावधान नहीं था। राज्य शासन के इस निर्णय से वन के अन्दर या वन क्षेत्र की सीमा के पांच किलोमीटर की परिधि में स्थित ग्रामों मे वन्य प्राणियों द्वारा फसल हानि किये जाने पर संबंधित व्यक्तियों को राजस्व पुस्तक परिपत्रा में किये गये प्रावधानों के अनुरूप मुआवजा दिया जा सकेगा । फसल हानि का आंकलन राजस्व विभाग में प्रचलित प्रक्रिया अनुसार राजस्व अधिकारियों द्वारा किया जायेगा तथा क्षति का आंकलन कर दिये जाने वाले मुआवजे का निर्धारण प्रभावित क्षेत्रों के राजस्व अधिकारियों द्वारा किया जायेगा।
संबंधित वनमण्डलाधिकारी को भुगतान के लिये राशि का विवरण उपलब्ध कराया जायेगा। क्षेत्रो के संबंधित वनमण्डल अधिकारी द्वारा प्रभावित व्यक्ति को भुगतान किया जायेगा।
वन्य प्राणियों द्वारा फसल क्षति किये जाने पर प्रभावित व्यकित द्वारा फसल हानि होने के 24 घंटे के भीतर आवेदन निकटतम राजस्व अधिकारी को प्रस्तुत किया जायेगा। राजस्व अधिकारी द्वारा हानि का आंकलन कर जिलाध्यक्ष को प्रतिवेदन दिया जायेगा। वनमण्डलाधिकारी को कलेक्टर से मुआवजा राशि संबंधित विवरण प्राप्त होने की में एक माह के भीतर राशि का भुगतान किया जायेगा।
इछावर नादान और नसरुल्लागंज सहित अनेक ग्रामों के आसपास जंगल मौजूद है। हालांकि कितने जंगलों में स्थानीय वन विभाग जानवरों की उपस्थिति को मान्यता देता है। यूँ तो जमोनिया के आसपास के ग्रामों में कुछ हिरण देखने में आ जाते हैं, ऐसे ही इस क्षेत्र में मोर भी बहुत बड़ी संख्या में हैं इन्हे कहाँ-कहाँ तक वन विभाग मानेगा क्योंकि मोर भी कुछ फसलों को पसंद करते हैं। एक अन्य जानवर वृगदा से ग्रामीण जन परेशान रहते हैं। देखते हैं आगामी दिनों में कितने जानवर ग्रामीणों की फसलों को बर्वाद करते हैं और कितने प्रकरण वन विभाग को सूचित किये जाने के बाद पंजीबध्द होते हैं।


हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

नकाबपोश महिलाओं ने लम्बा हाथ मारा आभूषण गायब किये

इछावर 11 जुलाई (नि.सं.)। आभूषण देखने के लिये आई नकाबपोश महिलाओं ने अपने बुर्के का नाजायज फायदा उठाकर एक वेलर्स पर लम्बा हाथ मार दिया। सोने के कई आभूषण यह महिलाएं गायब कर गईं। जबकि अन्य कई दुकानों पर भी यह पहुँची थी। न सिर्फ वेलरी बल्कि यह साड़ी दुकानदारों को भी निशाना बनाने की फिराक में थी। पुलिस मामले को बताने से बच रही है जबकि दुकानदार ने अपना आवेदन दे दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इछावर शंकर मंदिर के पास स्थित मकरैया वेलर्स पर कल आटो में 5-6 नकाबपोश महिलाएं आईं। यह बुर्का पहनी थीं और आंखो पर जाली लगी हुई थी। यह महिलाएं सुबह से ही इछावर में मंडराती हुई कुछ साड़ी दुकानों पर पहुँची फिर 4-5 वेलर्स की दुकानों पर भी गईं लेकिन वहाँ इनकी दाल नहीं गली इसके बाद यह मकरैया वेलर्स पर राजेश मक रैया के पास आईं। यहाँ राजेश इन्हे समझ पाया और उसने इनके सोने के आभूषण दिखाने की बात पर आभूषण दिखाना शुरु कर दिये। इनका भाई नरेन्द्र भी यहीं था। दोनो ने ढेर सारे आभूषण दिखाये लेकिन इन्हे पसंद नहीं आये और सारी महिलाएं चली गईं। रात जब दुकान मंगल करते समय आभूषण की गिनती हुई तो पता चला कि 4 टाप्स, एक जोड़ कुंडल, एक जोड़ पेंडिल, एक अंगूठी सहित एक मंगलसूत्र गायब है। इस प्रकार करीब 30 हजार रुपये से अधिक माल गायब हो चुका था। इन्होने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई लेकिन अभी तक सिर्फ आवेदन लेकर रख लिया गया है। अज्ञात महिलाएं फरार हैं।


हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

नकाबपोश महिलाओं ने लम्बा हाथ मारा आभूषण गायब किये

इछावर 11 जुलाई (नि.सं.)। आभूषण देखने के लिये आई नकाबपोश महिलाओं ने अपने बुर्के का नाजायज फायदा उठाकर एक वेलर्स पर लम्बा हाथ मार दिया। सोने के कई आभूषण यह महिलाएं गायब कर गईं। जबकि अन्य कई दुकानों पर भी यह पहुँची थी। न सिर्फ वेलरी बल्कि यह साड़ी दुकानदारों को भी निशाना बनाने की फिराक में थी। पुलिस मामले को बताने से बच रही है जबकि दुकानदार ने अपना आवेदन दे दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इछावर शंकर मंदिर के पास स्थित मकरैया वेलर्स पर कल आटो में 5-6 नकाबपोश महिलाएं आईं। यह बुर्का पहनी थीं और आंखो पर जाली लगी हुई थी। यह महिलाएं सुबह से ही इछावर में मंडराती हुई कुछ साड़ी दुकानों पर पहुँची फिर 4-5 वेलर्स की दुकानों पर भी गईं लेकिन वहाँ इनकी दाल नहीं गली इसके बाद यह मकरैया वेलर्स पर राजेश मक रैया के पास आईं। यहाँ राजेश इन्हे समझ पाया और उसने इनके सोने के आभूषण दिखाने की बात पर आभूषण दिखाना शुरु कर दिये। इनका भाई नरेन्द्र भी यहीं था। दोनो ने ढेर सारे आभूषण दिखाये लेकिन इन्हे पसंद नहीं आये और सारी महिलाएं चली गईं। रात जब दुकान मंगल करते समय आभूषण की गिनती हुई तो पता चला कि 4 टाप्स, एक जोड़ कुंडल, एक जोड़ पेंडिल, एक अंगूठी सहित एक मंगलसूत्र गायब है। इस प्रकार करीब 30 हजार रुपये से अधिक माल गायब हो चुका था। इन्होने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई लेकिन अभी तक सिर्फ आवेदन लेकर रख लिया गया है। अज्ञात महिलाएं फरार हैं।


हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

राजस्व अधिकारियों की हड़ताल शुरु

सीहोर 11 जुलाई (नि.सं.)। प्रान्तीय संघ के आव्हान पर सीहोर जिले में मध्यप्रदेश शासकीय लिपिंक वर्गीय कमचारी संघ द्वारा 11 जुलाई से अनिश्चित कालीन हड़ताल प्रारंभ की गई। राजस्व विभाग के अर्न्तगत तहसीलों जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय कोषालय आदि में शत प्रतिशत अनिश्चितकालीन हड़ताल रही। कार्यालयो कार्य नही हुये तथा सन्नाटा छाया रहा। इससे अन्य कार्यलयों में संपर्क अनुसार अन्य कार्यालयों में भी पूर्णत: अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने पर कार्यवाही की जा रही है।
मध्य प्रदेश लिपिंक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा समाचार पत्रों सीहोर स्थानीय टी.व्ही.केवल सीहोर पर भी समस्त जिले के कर्मचारियों से उक्त अनिश्चित हड़ताल सम्मलित होने की अपील लगातार की जा रही है उनके द्वारा हड़ताल में सम्मलित होने का आश्वासन पूर्णत: दिया गया है। रामगोपाल सेन प्रान्तध्यक्ष.म.प्र.शासकीय अधिकारी कर्मचारी संघ द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय के समीप मंच पर आकर पूर्णत: हड़ताल का समर्थन किया गया है। नगर पालिका कर्मचारियों की रैली के साथ उपस्थित होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का पूर्णत: समर्थन किया जाकर नारे आदि लगाये गये। मध्यप्रदेश शासकीय लिपिंक वर्गीय कर्मचारी जिला शाखा सीहोर समस्त कर्मचारी गण पुरूषोतम पारीख अध्यक्ष म.प्र.शासकीय कर्मचारी वर्गीय कर्मचारी संघ सीहोर, पुरूषोतम राय सभागीय उपाध्यक्ष वी.एम.शर्मा, श्री ढाके सोलंकी, मुकेश शर्मा, जितेन्द्र वर्मा, मंगलसिंह पेठारी, सहसचिव अशोक माथुर, बी.एस.पेठारी लखन घावरे,राजेन्द्र मिश्रा, अनीस मोहम्मद, दिनेश सक्सेना, मो.युनिस, सी.के.कुलकर्णी, बृजेश विश्वकर्मा, भगवान दास पारीख, रमेश कारपेंटर एन.एस.परमार, संतराम जाटव, रामचन्दर सेन, जीवनबाबू तिवारी, दिग्विजय सिंह मनोहर परमार, आर.एन. परमार, बाबूलाल मालवीय, एवं उक्त हडताल में महिला कर्मचारीगण श्रीमति चन्द्रकांता गुप्ता, श्रीमति सुनीता मुंगरे, श्रामति चन्द्रकांता जोशी, श्रीमति स्नेलता सक्सेना, श्रीमति चंदा मालवीय, श्रीमति पुष्पलता राजपूत, श्रीमति सरोज भलावी, श्रीमति मरावी, आदि सम्मिलित थी लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ की लंबित 7 सूत्रीय मांगो का शीध्र निराकरण किये जाने हेतु मांग की गई तथा सीहोर जिले के समस्त जिला कार्यालयो के लिपिक वर्गीय कर्मचारीगणो से उक्त अनिश्चित कालीन हड़ताल में सम्मिलित होने की अपील की गई।


हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

अनूठा उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं वार्ड वाय, दाई और स्वीपर

आष्टा 11 जुलाई (सुशील)। स्वास्थ्य विभाग के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल होने से सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई है आने वाले मरीज परेशान हैं वहीं प्रभारी डॉ. हीरा दलोदरिया के साथ सभी डाक्टर मानव सेवा ही सर्वोपरि है। इसी मूलमंत्र को लेकर आने वाले मरीजों को देख भी रहे हैं और इलाज भी कर रहे हैं। यहाँ तक की डाक्टर स्वयं पर्ची भी बना रहे उसकी इन्ट्री रजिस्टर से भी कर रहे हैं और मरीज को देख भी रहे हैं। निश्चित हड़ताल में डाक्टरों की सेवा देख कर हर कोई अभिभूत है।
आज फुरसत ने सुबह अस्पताल का दौरा कर पाया कि डॉ. हीरा दलोदरिया घूम-घूम कर व्यवस्था देख रहे थे। के.के.चतुर्वेदी, ए.के.जैन, प्रवीर गुप्ता, डॉ.बड़गैय्या, डॉ.असलम मरीजों को देख भी रहे थे। पर्ची भी बनाकर उसे रजिस्टर में इंट्री कर रहे थे। सुबह एक बालक अचानक बीमारी के बाद आया उसे भोपाल स्थानान्तरित किया वहीं महिला चिकित्सक माधवी राय, अंजना सिंह, अर्चना सोनी महिलाओं को देखकर प्रसूति आदि के कार्यों में व्यस्त थीं। हड़ताल में आष्टा सिविल अस्पताल में सेवा निवृत्त वार्डवाय पर्वत सिंह ड्रेसिंग कक्ष में अस्पताल को निशुल्क सेवा दे रहे हैं। वहीं दाई जो वर्षों से स्थाई होने का इंतजार कर रही हैं। जिसका नाम सुन्दर बाई है 4 दिनों से रोजाना 24-24 घंटे डयूटी देकर एक रिकार्ड बना रही है। स्वीपर इन्द्रा बाई भी 24-24 घंटे की डयूटी देकर अपनी सेवा दे रही हैं। वहीं आर.सी.एच. नर्स की डयूटी आष्टा में लगाई है जो 8-8 घंटे डयूटी दे रही है। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग भरपूर प्रयास कर रहा है कि स्वास्थ्य सेवाएं यादा प्रभावित ना हो फिर भी हड़ताल का पूरा असर अस्पताल में नजर आ रहा है।
आज अचानक खंडेलवाल परिवार में आयोजित शादी समारोह में बहु प्रिया नीलू खंडेलवाल की अचानक तबियत खराब होने पर सिविल अस्पताल लेकर पहुँचे। इमरजेंसी में डाक्टरों ने उन्हे आई.सी.यू. में भर्ती कर इलाज शुरु किया। हड़ताल में जन स्वास्थ्य रक्षक भी अपनी सेवा दे रहे हैं। आज भ्रमण में पाया कि पुरुष वार्ड में हड़ताल के कारण मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। वहीं एक्स-रे कक्ष, इंजेक्शन कक्ष, ओ.पी.डी. पर्ची कक्ष, स्टोर लेब कक्ष, नेत्र इकाई कक्ष आदि में ताले लटके पाये गये। स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल के कारण प्रायवेट डाक्टरों के यहाँ भीड़ बढ़ गई है वहीं मरीजों को एक्सरे व अन्य जांचों के लिये प्रायवेट में जाना पड़ रहा है। जो वार्ड वाय पर्वत सिंह, दाई सुन्दर बाई एवं इन्द्रा बाई का ऐसे विकट समय में सेवा देने के बदले रोगी कल्याण समिति की और से समारोह पूर्वक सम्मान किया जाना चाहिये तथ दाई सुन्दर बाई का जो स्थाई नियुक्ति का प्रकरण शासन के पास पड़ा है उसे स्थाई किया जाना चाहिये यही उनकी सेवा के बदले सम्मान होगा।



हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।