Tuesday, April 22, 2008

मंडी 12 आरोपी पकड़ लिये गये

आष्टा 21 अप्रैल (नि।प्र.)। मंडी व्यापारियो के प्रतिष्ठानो को क्षति पहुंचा कर लाखो का नुकसान करने वालो की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी कल रात इन 24 को गिरफ्तार नही किया गया । आज जब व्यापारी सड़क पर उतरे तो ज्ञापन देने पहुंचे व्यापारियो को तहसीलदार बिहारी सिंह एवं टीआई अतिक अहमद खान ने बताया कि 24 में से 12 को गिरफ्तार कर लिया है । शेष की खोजबीन जारी है। वे भी शीध्र गिरफ्तार कर लिये जायेगे। गिरफ्तार किये गये आरोपियों के नाम कमल मेहरा, मुकेश लेसिया, पप्पु जाटव, भगवान दास कुशवाह, राय सिंह मेवाड़ा, मोती सिंह, मनोज कुशवाह, करण सिंह कुशवाह, देवबगस, मोर सिंह आदि।

आष्‍टा मण्‍डी में चली 20 राउण्‍ड गोलियां और छोड़े गये आंसू गैस...पढ़ने के लिये यहां चटकाएं

शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एक सौ दिवसीय कार्ययोजना

सीहोर 21 अप्रैल (नि.सं.)। जिले की 93 हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्ड्री स्कूलो की 100 दिवसीय कार्ययोजना के संबंध में आवासीय खेलकूद संस्था सीहोर में संयुक्त संचालक के.के. पाण्डे, संचालनालय लोक शिक्षण तथा ओ.पी.शर्मा संयुक्त संचालक भोपाल संभाग भोपाल एवं महेश जैन, सहायक संचालक लोक शिक्षण भोपाल के विशिष्ठ माग्रदर्शन में संपन्न हुये । बैठक को आर.पी. सेन, जिला शिक्षा अधिकारी एवं पी. होलानी, योजना अधिकारी द्वारा भी संबोधित किया गया ।
100 दिवसीय कार्ययोजना के संबंध में संयुक्त संचालक लोक शिक्षण के सहायक संचालक एवं संयुक्त संचालक भोपाल संभाग भोपाल द्वारा जिले के समस्त प्राचार्यो को संबोधित कर अवगत कराया कि प्रमुख सचिव शिक्षा एम.एम.उपाध्याय, द्वारा उ.मा.विद्यालयों तथा हाई स्कूलो में शैक्षिण सत्र से पूर्व समस्त तैयारी पूर्ण की जावें । उक्त दिशा निर्देशों के क्रम में सभी प्राचार्यो को बताया गया कि सीहोर जिले के लिए दो प्रकार के पायलट प्रोजेक्ट पर भी कार्यवाही की जाना है । इस संबंध में ब्लाक नस.गंज. की 10 प्राथमिक शाला, 6 माध्यमिक शाला, 5 हाईस्कूल एवं 3 उ.मा.वि. का चयन किया गया जहां वर्षभर सतत निगरानी में पठनपाठन एवं संसाधनो एवं शैक्षिक गुणवत्ता पर ध्यान केन्द्रित किया जायेगा । इस प्रकार एक अन्य पायलेट प्रोजेक्ट के अन्तर्गत जिले के समस्त हायर सेकेन्ड्री एवं हाईस्कूलो में विद्यालयीन कार्यो के आधार पर प्रतिमाह ग्रहिंग कर सतत मूल्यांकन निरीक्षण कर विद्यालयों में गुणवत्ता बढाने हेतू कार्य किया जावेगा । वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा छात्र-बीमा, नि:शुल्क पाठय पुस्तक एवं विभागीय एवं संस्कृत छात्रवृत्ति योजनाओं के संबंध में विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया । शिक्षा में गुणवत्ता हेतू सूचकांको का निर्धारण हेतू म.प्र. में सीहोर जिला को चयनित किया गया है । प्रत्येक हायर सेकेण्ड्री एवं हाईस्कूल के शैक्षणिक गुणवत्ता एवं परिवेश में परिणाममूलक बनाने की दृष्टि से विभिन्न सूचंकाको से प्राप्त स्थिति की ग्रेडिग की व्यवस्था की जावेगी । प्राचार्यो को जानकारी 27 अप्रैल तक इस कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये है । उक्त बैठक में जिले के समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी संकुल प्राचार्यो, आवासीय विद्यालय एवं उत्कृष्ठ विद्यालय के प्राचार्यो ने भाग लिया

सीहोर में हैजा फैलने की आशंका प्रतिबंधात्मक उपाय होंगे

सीहोर 21 अप्रैल (नि.सं.)। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी राद्यवेन्द्र कुमार सिहं द्वारा जिले में संक्रामक रोग हैजा फैलने की आशंका के मद्देनजर प्रतिबंधात्मक उपाय लागू किये जाने का आदेश जारी कर दिया गया है । यह आदेश छ: माह या अन्य आदेश होने तक लागू रहेगा ।
जिलाधीश ने संक्रामक रोग हैजा फैलने की आशंका के मद्देनजर सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए म.प्र. आपत्तिजनक हैजा, ज्वर, आंत्रशोध विनियम नियंत्रण अधिनियम में निहित प्रावधानों के तहत प्रतिबंधात्मक उपाय तत्काल लागू करने का आदेश जारी किया गया है । जारी आदेश के मुताबिक अब सार्वजनिक स्थानों, बाजारो, उपहार गृहों, भोजनालयों, होटलो पर बासी मिठाईयों, नमकीन, सडे-ग़ले फलों, सब्जियों मांस-मछली , अंडो आदि की बिक्री नही की जा सकेगी । मिठाईयों नमकीन वस्तुओं, फल, सब्जियों दूध, दही, उबली चाय, काफी, शरबत, मांस मछली, अंडे, कुल्फी, आईस्क्रीम, वर्फ के लड्डू और चूसने वाले तरल पदार्थ खुले नही रखे जाएंगे । इन पदार्थो को जालीदार ढक्कनों से ढंककर या कांच के शोकेस, बंद अलमारी या पारदर्शी आवरण से इस तरह ढंककर रखा जाएगा । जिससे वे मक्खी-मच्छर और दूषित हवा से खराब नही हो सके । आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रतिबंधित अवधि के दौरान कोई भी व्यक्ति न तो जिले में बाहर से उल्लेखित वस्तुएं या पकाया गया भोजन लायगा और न ही ले जायेगा ।
जिलाधीश द्वारा इस सिलसिले में सभी कार्यपालक दण्डाधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, जिला एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका के स्वास्थ्य अधिकारी और निरीक्षक तथा खाद्य विभाग के अधिकारी एवं निरीक्षकों को प्राधिकृत किया गया है । ये पदाधिकारी अधिसूचित क्षैत्र में किसी भी नाले, नालियों, गटरो, पानी के गङ्ढो पोखर, मलकुण्डो, संडासो, बस्त्रों, बिस्तरो, कूड़ा-करकट आदि प्रकार की गंदगी को हटाने या कीटाणु रहित करने के आदेश दे सकेंगे । आदेश के तहत दूषित पदार्थो को दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा-95 व 165 के तहत उनका अधिग्रहण किया जाकर नष्ट किया जायेगा । मध्यप्रदेश खाद्य अपमिश्रण निवारण नियम मे में निहित प्रावधानों के मुताबिक खाद्य पदार्थो के विक्रय, संग्रह और बनाने के लिए जारी खाद्य लायसेंस निलम्बित किए जायेगे । न्यायालयीन कार्यवाही की जायेगी जिसमें सजा और जुर्माने का प्रावधान निहित किया गया है ।

Monday, April 21, 2008

आस्ट्रेलिया, अमेरिका से लेकर मुम्बई तक पढ़ा जा रहा फुरसत

सीहोर 21 अप्रैल (नि.सं.)। जिले के पहले दैनिक अखबार फुरसत ने अपनी लम्बी यात्रा के दौरान न सिर्फ सीहोर के ही पाठकों के दिलों में अपनी जगह बनाई है बल्कि अब पूरे विश्व में रह रहे सीहोर जिले के उन हजारों नागरिकों के दिलों में भी फुरसत ने अपना स्थान बनाना शुरु कर दिया है।

जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी, जैसी धारणा रखने वाले भारत वर्ष का हर भारतीय नागरिक चाहे कहीं भी हो लेकिन अपने दिल में अपनी मातृभूमि के प्रति अगाध प्रेम और आदर रखता है। यही कारण है कि देखने में आता है कि एक शहर के लोग यदि कहीं कभी बाहर किसी नगर में मिल जाते हैं तो एक-दूसरे को दूर से ही पहचानकर आपस में मिलते हैं, बातचीत करते हैं और प्रसन्न भी होते हैं। अपनी मातृभूमि से दूर रहकर बाहर के नगरों में रहने वालों को हमेशा अपने नगर की याद आना स्वभाविक है। ऐसे में अब उन सभी जिले के नागरिकों के लिये फुरसत ने एक नई पहल करते हुए इंटरनेट पर सीहोर के हर दिन के ताजा घटनाक्रम को प्रकाशित करने का बीड़ा उठाया है ताकि सीहोर से बाहर रहने वाले भी सीहोर से हर दिन जुड़े रहें....। फुरसत के इस प्रयास से लगातार लाभांन्वित होने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। साथ ही फुरसत को इसके लिये धन्यवाद पत्र भी प्राप्त हो रहे हैं। विशेषकर वह लोग यादा खुश हैं जो देश से बाहर जाकर रहने लगे हैं।

इसी क्रम में सीहोर के बेटी और श्री अजय व्यास महाराज टेलर बड़ा बाजार की बड़ी पुत्री कीमति व्यास की खुशी भी शामिल है। कीमति इन दिनों आस्ट्रेलिया में रह रही है और अपनी होनहारी के दम पर वहाँ बेस्ट पैक बैंक आस्ट्रेलिया में कार्य करती हैं। कीमति लम्बे समय से आस्ट्रेलिया में ही हैं इस दौरान उन्हे जब कभी अपने घर-परिवार और सीहोर की याद आती है तो वह इंटरनेट के सहारे ही बातचीत करती हैं। गत दिवस जब कीमति को उनके भाई रुपन व्यास ने बताया कि अब सीहोर की सारी खबरें फुरसत की बेवसाईट पर पढ़ लिया करो तो कीमति ने तत्काल फुरसत के ब्लाग को पढ़ा। कीमति ने इस संबंध में फुरसत को बताया कि इससे तो ऐसा लगने लगा है कि मैं जैसे ही अपने ही नगर में हूँ हर दिन सुबह से अपने नगर का अखबार पढ़ती हूँ, तो लगता है जैसे ही सीहोर से जुड़ गई हूँ।

कीमति व्यास के साथ ही उनके भाई समीर व्यास भी कुछ वर्षों से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद यहाँ काम कर रहे हैं। समीर श्री अजय व्यास महाराज टेलर के छोटे पुत्र हैं। समीर आस्ट्रेलिया में ही ब्ल्यू स्कोप स्टील कम्पनी में काम करते हैं। समीर का कहना है कि फुरसत की इस पहल ने हमें अपने नगर के करीब कर दिया है। जब मैं सीहोर में था तब भी फुरसत नियमित पढता था लेकिन अब चूंकि दूर हूं तो निश्चित ही सीहोर के प्रति और लगाव बढ़ गया है ऐसे में तो फुरसत ने मेरी भारी मदद की है। उन्होने फुरसत की बेवसाईट चिट्ठे पर कुछ खबरें पढ़कर अपने मित्रों से भी बातचीत की। पानी की समस्या को पढ़कर भी समीर ने कुछ दुख व्यक्त किया है।

इन दिनों सीहोर ग्राम पचामा के लखन सिंह मकवाना पुत्र श्री बाबुलाल मकवाना देवास में रहकर कुछ काम कर रहे हैं। लखन म.प्र.ग्रामीण आजीविका परियोजनाधार में आदिवासियों की आजीविका को निरंतर बढ़ाने के लिये एक दल के साथ काम कर रहे हैं और निरन्तर अपने कार्यालय में व्यस्त रहते हैं। इस दौरान जब कभी वह इंटरनेट पर बैठते हैं तो अपने सीहोर के मित्रों से भी बातचीत कर लिया करते हैं। लखन को जब से पता चला है कि सीहोर के दैनिक अखबार फुरसत का चिट्ठा अब इंटरनेट पर उपलब्ध है जहाँ हर दिन के ताजा समाचार मिल जाते हैं तो लखन मकवाना ने इस संबंध में फुरसत को लिखा है कि यह बहुत अच्छा काम आपने किया है। इसके लिये आप बधाई के पात्र हैं, यह कार्य आप निरन्तर करते रहियेगा ताकि हम जैसे सीहोर के लोगों को अपने नगर की नियमित जानकारी मिल सके।

नगर के प्रसिध्द कर्म-चारी नेता और राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित शिक्षक संतोष शर्मा गंज सुभाष स्कूल के पास के पुत्र शैलेन्द्र शर्मा इन दिनों मुम्बई में है। शैलेन्द्र ने फुरसत के बेवसाईट देखकर खुशी जाहिर की है। शैलेन्द्र अभी मुम्बई में पीजी. एमबीए एनआईटीआईई कालेज मुम्बई से किया है। शैलेन्द्र मुम्बई में ही एशियन पेंट कम्पनी में काम कर रहे हैं। शैलेन्द्र ने फुरसत को ईपत्र लिखा है कि फुरसत का यह प्रयास सराहनीय है, इस तरह हम सीहोर के और करीब हो गये हैं फुरसत के प्रयास को बहुत बहुत बधाई दी है। फुरसत भी शैलेन्द्र की उन्नति की कामना करता है।

सीहोर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, साहित्यकार, फुरसत परिवार के अग्रज श्री नारायण कासट जो इन दिनों अपनी बीमारी के कारण घर पर ही रहकर आराम कर रहे हैं, ने फुरसत को कोटिश: बधाई देते हुए कहा है कि फुरसत का यह पौधा निश्चित रुप से अब एक बड़े पेड़ के रुप में मुझे नजर आ रहा है जिसके स्वादिष्ट फल अब न सिर्फ सीहोर में ही बल्कि पूरे विश्व में चखे जा सकते हैं। उन्होने फुरसत परिवार के इस अंतराष्ट्रीय संस्करण के लिये बधाई दी।

नगर के वरिष्ठ चिकित्सक रहे डॉ. एल. एन. साहू के घर से ताईजी श्रीमति सुमित्रा साहू ने भी फुरसत को दूरभाष करके इंटरनेट संस्करण के लिये बधाई देते हुए खूब आशीर्वाद दिया कि फुरसत खूब फले बढ़े फूले और तरक्की करे। श्रीमति साहू ने फुरसत परिवार को बधाई दी है।

प्रसिध्द दंत चिकि-त्सक डॉ. अनिल शर्मा के होनहार पुत्र अभिषेक शर्मा जो इन दिनों बी. बी. एस. के अंतिम सत्र की पढ़ाई चैन्नई में रहकर कर रहे हैं वह दंत चिकित्सा महाविद्यालय में अध्ययनरत हैं। अभिषेक शर्मा को जब फुरसत की बेवसाईट की जानकारी मिली तो उन्होने फुरसत को पत्र लिखकर शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह एक महान कार्य है, मैं बहुत खुश हूं कि इतनी दूर रहकर मेरे अपने नगर का अखबार में अपने कम्प्यूटर पर पढ़ पा रहा हूँ और हर दिन नई खबरें मुझे मिल रही हैं। फुरसत के अच्छे भविष्य की अभिषेक ने कामना की है। फुरसत परिवार भी अभिषेक शर्मा के उजवल भविष्य की कामना करता है।

देश भर में नगर की कीर्ति पताका फहरा रहे युवा कथा वाचक पं. प्रदीप जी मिश्रा ने भी फुरसत को एक पत्र लिखकर कहा है कि आज ही मैं इन्दौर से भागवत कथा कर लौटा हूं, अत्यंत हर्षिक कर देने वाला समाचार विदित हुआ कि अपना फुरसत अब इन्टरनेट पर ताजा तरीन समाचारों के साथ हर समय विश्व के हर कोने पर उपलब्ध होगा। मैं प्राय: नगर से बाहर के शहरों, प्रांतों की यात्रा पर रहता हूँ जहाँ मुझे अपने शहर व जिले की पूरी जानकारी फुरसत के चिट्ठे पर अब मिल जाया करेगी। मैं फुरसत की इस अद्वितीय उपलब्धि पर बधाई देता हूँ तथा सीहोर को इंटरनेट पर भी ख्याति दिलाने के लिये पूरे फुरसत परिवार को हृदय से आत्मीय शुभकामनाएं प्रेषित करता हूँ

अमेरिका में रह रहे चिराग पटेल पिता श्री जयदीप पटेल मण्डी निवासी इन दिनों फ्लोरिडा यूएसए में हैं और वहाँ विद्यार्थी के रुप में अध्ययनरत् हैं साथ ही निजी काम भी करते हैं। चिराग को जब फुरसत के बेवसाईट की जानकारी मिली तो उन्होने इस पर खुशी जाहिर की। चिराग ने सीहोर दूरभाष लगाकर इसके लिये बधाई दी। चिराग ने कहा कि इस चिट्ठे पर अच्छी खबरें भी हैं और अब मैं नियमित रुप से इसे पढ़ता रहूंगा। इससे मैं सीधे सीहोर से जुड़ गया हूँ हर दिन की खबरें मिल रही हैं।

प्राण घातक हमला

इछावर 19 अप्रैल (नि.प्र.)। इछावर थाना अर्न्तगत एक ग्रामीण पर प्राणघातक हमलाउ कर घायल कर दिया पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरू कर दिया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार दिबड़िया निवासी वीरू आ. हेमराज सिंह खाती 25 साल की टेन्ट हाउस की दुकान है करीबन 6-7 दिन पहले वीरू की भावी का पल्लू आरोपी संतोष ने खींच दिया था उसी बात को समझाने आज करीब 8 बजे वीरू तथा उसके पिता हेमराज जा रहे थे कि झालकी रोड आम रास्ते पर शकरलाल एवं उसकी पत्नी तथा संतोष मिले तो शंकरलाल के हाथ में तलवार थी उसकी पत्नी के हाथ में पत्थर थी तथा संतोष के हाथ में लकड़ी थी जैसे ही वीरू के पिता हेमराज ने समझाने की कोशिश की तो शंकरलाल ने हेमराज को तलवार से मारकर प्राणघातक चोट पहुंचाई, वीरु बचाने लगा तो शंकरलाल की पत्नी एवं संतोष ने उसे पकड़ कर नीचे गिरा दिया ।

उन चेहरों को पहचानने की कोशिश होना चाहिऐ जो मंडी विवाद में छुपे हैं

आष्‍टा 19 अप्रैल (सुशील संचेती)। आष्टा की कृषि उपज मंडी एक ऐसी संस्था है जिसमें पूरी तहसील का पालन होता है आष्टा की ए श्रेणी की उक्त मंडी जिसने वर्षों की मेहनत के बाद उच्च स्थान विभिन्न मामलों में प्राप्त किया है। दूर-दूर तक आष्टा मंडी को नगद भुगतान, उच्च क्वालिटी का शरबती गेहूँ भरपूर सोयाबीन आवक के कारण पहचाना जाता है लेकिन कुछ चेहरे ऐसे भी हैं जिन्हे मंडी की सफलता यहाँ का अच्छा व्यापार इस मंडी से क्षेत्र का विकास, व्यापार जो होता है शायद वो पसंद नहीं है या यूँ कहें कि कुछ ऐसे अदृश्य चेहरे हैं जो इस मंडी को अपनी गंदी राजनीति का अखाड़ा ऐसे कंधो पर बंदूक रखकर बनाना चाहते हैं जिससे वे अपनी गंदी सोच इस मंडी में फैला सकें।
पिछले दिनों अचानक हम्मालों द्वारा कार्य बंद कर देने के बाद जो आक्रोश का लाबा फूटा जिससे मंडी में एक काला अध्याय तो लिखा ही गया लेकिन उसके बाद किसानों ने एवं किसानों की आड़ में उन हम्मालों ने जो मंडी ही इनकी रोजी रोटी है इनके घरों में जो चूल्हे जलते हैं उसके पीछे यही मंडी है ऐसे अदृश्य चेहरों ने मंडी को विवाद की आग में झोंक दिया और उसका परिणाम यह रहा कि आज मंडी को टेक्स का लाखों का नुकसान तो हो ही चुका है और ना जाने कब तक होगा। वहीं किसानों को भी मंडी बंद होने से परेशानी उठाना पड़ रही है, नगर का व्यापार व्यवसाय जिसकी मंडी ही रीढ़ है वो व्यापार व्यवसाय चौपट हो गया मंडी के बंद होने से खास कर कन्नौद रोड का व्यापार तो एक तरह से चौपट-सा हो गया है अभी शादियाँ है इसलिये बाजारों में रौनक दिख रही है नहीं तो मंडी बंद का पूरा असर पूरे नगर पर देखा जा सकता है। मंडी के कृषक प्रतिनिधियों ने अब मुँह खोला है कि कुछ लोग मंडी की छवि के बिगाड़ने एवं भ्रांतियां फैलाने के प्रयास कर रहे हैं। मंडी के संचालकों को सोचना होगा कि क्षेत्र के किसानों ने उन्हे मंडी के विकास किसानों की समस्या हल करने के लिये भेजा है। मंडी के चार जो स्तंभ है व्यापारी, किसान, हम्माल और मंडी प्रशासन इनमें ऐसा सामंजस्य स्थापित कराये की मंडी को चाहते हुए भी किसी की बुरी नजर ना लगे। ऐसे में उन संचालको को भी पहचानना होगा जिन्हे किसानों ने चुन कर भेजा है और वे बात दूसरों की करते हैं। याने की वो किसी के इशारे पर नाच रहे हैं। ऐसे संचालकों की भी खबर लेना चाहिए मंडी को बंद हुए 4-5 दिन हो गये स्थानीय प्रशासन और मंडी प्रशासन अभी भी कोई हल निकालने में सफल नहीं हो पाया है। जल्दी कोई हल निकले इसके आसार भी नजर नहीं आ रहे हैं क्योंकि उक्त विवाद में राजनीति का प्रवेश हो चुका है।

समस्या देख रात को ही नलकूप ठीक कराया

जावर 19 अप्रैल (नि.प्र.)। इस समय न.प.अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पंचायत अधिकारी दोनो का एक ही धेर्य है कि नगरवासियों को सुचारू रूप से एवं व्यवस्थित रूप से बराबर पानी मिले । न.प. अध्यक्ष फूलसिंह मालवीय ने बताया कि इस समय हमारा पूरा ध्यान पानी को लेकर लोगों को बराबर पानी मिले इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है । कहीं से शिकायत प्राप्त होती है तो उसे तुरन्त जाकर देखा जाता है । एवं उक्त बताई समस्या हल करवा दी जाती है । इसी कड़ी में वार्ड नं. 15 के पार्षद आशिक अली द्वारा बताया गया कि वार्ड का हेण्डपंप खराब हो गया है । लोग पानी के लिये इधर-उधर परेशान हो रहे है । इस पर न.प. अध्यक्ष फूलसिंह मालवीय ने उसी समय हेण्डपंप मेकेनिकों को बुलाया व उन्हे खराब हुए हेंडपंप को रात में ही ठीक करने के लिये निर्देशित किया । हेंडपंप ठीक होने तक अध्यक्ष व सीएमओ राहुल शर्मा एवं पार्षद भी वही मौजूद रहे । हेंडपंप लोगों की समस्या को देखते हुए रात में ही खराब हेंडपंप चालू करवाने पर वार्ड पार्षद ने अध्यक्ष एवं सीएमओं का आभार व्यक्त किया

सड़क दुर्घटना में घायल की मौत

सीहोर 19 अप्रैल (नि.सं.)। गत दिनों सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई । उल्लेखनीय है कि रोला निवासी 22 वर्षीय भंवर जी पाटीदार गत दिनों बस से उतर कर अपने घर जा रहा था तभी बाइक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार हेतू हमीदिया अस्प. भोपाल में दाखिल कराया गया था जहां पर उसकी मौत हो गई ।

Sunday, April 20, 2008

अवैध रूप से मछली का शिकार करते पकड़ायें

सीहोर 19 अप्रैल (नि.सं.)। भगवान पुरा तालाब से मत्सय विभाग की सक्रियता के कारण अवैध रूप से मछली का शिकार करने वाले दो युवकों को पकड़ा, वही कई और मछुआरे फरार है ।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए धीरज मछुआरा सहकारिता समिति के सदस्य सोनू रेकवार ने बताया कि हमारी समिति ने कोर्ट से स्टे ले रखा हैं । उसके बावजूद भी भगवान पुरा तालाब से मत्स्य विभाग की लापरवाही से बड़े-पैमाने पर अवैध रूप से मछली का शिकार हो रहा था। मगर तहसीलदार साहब के आदेशानुसार मत्स्य विभाग ने दिनाक 19 अप्रैल को दो तीन बजे भगवान पुरा तालाब पहुंच कर वहां से दो युवकों को मछली पकडने के जाल, टयूब और मछली के साथ गिरफ्तार किया वही अनेकमछुआरे मौके का लाभ उठाते हुए फरार हो गये ।

नदी में नवजात शिशु का शव मिला

आष्टा 19 अप्रैल (नि.प्र.)। आष्टा पुलिस ने पार्वती नदी से एक नवजात शिशु का शव बरामद किया हैं । बुधवार को आष्टा पुलिस को हबीव नामक व्यक्ति से सूचना प्राप्त हुई कि आष्टा स्थित पार्वती नदी में पोस्ट मार्टम रूम के सामने एक नवजात शिशु का शव पड़ा हुआ है । जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात शिशु का शव बरामद किया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है ।

कलकत्ता के व्यक्ति की आष्टा में मृत्यु

आष्टा 19 अप्रैल (नि.प्र.)। कलकत्ता से व्यापार के लिये आष्टा क्षेत्र में आये एक व्यक्ति की अस्पताल में मृत्यु हो गई टी.आई. अतीक खान ने बताया की कलकत्ता निवासी गोपाल हजरा आत्मज आकिया हजरा कपड़े का व्यापार करने आया था रात्री में सीने में दर्द उठा तो उसे सिविल अस्पताल लाये थे यहाँ उसकी मृत्यु हो गई है। अस्पताल से सूचना आने पर मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की है।

अलग-अलग सड़क हादसों में 2 की मौत, 29 घायल

सीहोर 19 अप्रैल (नि.सं.)। जिले के विभिन्न थाना क्षैत्रों में अलग-अलग सड़क हादसों में 2 की मौत हो गई वही 29 लोग घायल हो गये । पुलिस ने सभी मामले कायम कर लिये है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहगंज थाना क्षैत्र में शाहगंज भोपाल रोड पर गत दिवस शाम को देवगांव भारकच्छ निवासी शिवनारायण आ. मंगलसिंह चौहान 45 साल बाइक क्रमांक एमपी-04-एनआर-9069 से पिंकीबाई को लेकर भोपाल से दिगवाड़ जा रहा था कि पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी-09-केसी-2361 के चालक ने वाहन को तेजगति व लापरवाही पूर्वक चलाकर इनकी मोटर सायकल में टक्कर मार दी । परिणाम स्वरूप पिंकी बाई की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई । तथा शिवनारायण क ो साधारण चोट आई ।
इसी प्रकार गत दिवस रात्रि 11 बजे खोजरा बाड़ी जिला रायसेन निवासी राकेश आ. राजाराम चौहान 22 साल अपने साथी नरेन्द्र के साथ शादी से वापस अपने गांव सेमरी खोजरा जा रहे थे कि शाहगंज बकतरा रोड पर पेवर मशीन चालक ने मशीन लापरवाही पूर्वक रोड पर खड़ी कर दिया जिससे पीछे से मोटर सायकल से आ रहे राकेश एवं नरेन्द्र की बाईक पेवर मशीन से इतनी जोर से टकराई कि राकेश की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई तथा नरेन्द्र को गंभीर चोट होने से भोपाल अस्प. में दाखिल कराया गया ।
इधर कोतवाली थाना अर्न्तगत विवेकानंद कालोनी निवासी रमेश कुशवाह का 7 वर्षीय बालक रोड पर खेल रहा था कि शुगर फ्रेक्ट्री तरफ से विवेकानंद कालोनी तरफ आ रही कार क्रंमाक एमपी-28-सी-0405 के चालक ने बालक मनीष को टक्कर मारकर घायल कर दिया जिसे उपचार हेतू जिला अस्प. में दाखिल कराया गया ।
उधर नसरूल्लागंज थाना क्षैत्र में नस.गंज. इन्दौर रोड बोरखेड़ा के पास गत दिवस रात्रि सुभाष कालोनी नस.गंज. निवासी नफीज आ. हमीद खां 25 साल अपने सेठ प्रभुदयाल के साथ बोरखेड़ा से नस.गंज. आ रहा था कि सामने से आ रहे अज्ञात मोटर सायकल नम्बर 4045 के चालक ने लापरवाही पूर्वक मोटर सायकल इनकी बाइक में टक्कर मार दी । परिणाम स्वरूप नफीज को चोट आने से नस.-रूल्लागंज अस्प. में दाखिल कराया गया। इसी प्रकार ग्राम बड़नगर प्लांट के सामने खातेगांव रोड पर आज सुबह 11 बजे नसरूल्लागंज से हरदा जा रही बस न्यू भारत बस सर्विस का चालक रशीद खां ने बस को तेजगति व लापरवाही पूर्वक चलाकर अनियंत्रित होकर पलटा दिया जिससे बस में सवार बारातियों को चोटे आई । जिसमें नूरीबी, परवीन बी, सवाना, रमजान, इरफान, फिरोज शाह, मो. नजीर, अ.मतीन, शाजीदा बेगम, समद, रसीद खां, निगाहत राज, जमीला बी, कलीम खान, रजीया बी, अफजल, हसीन बी, सलीम, हमीदुल्ला, मुख्तार खां, इकरार रहमान, अनीसा बी, दानेश, नीलोफर एवं अनीसा को चोट आई । जिसमें से 6 लोगों नूरीबी, परवीन बी, सवाना, रमजान, इरफान, फिरोज खां को गंभीर चोट होने से भोपाल रिफर किया गया शेष सभी को नसरूल्लागंज अस्प. में दाखिल कराया गया है।

सुबह-सुबह का घूमना सौ दवा की एक हवा


आष्टा 19 अप्रैल (नि.प्र.)। सुबह सुबह की नींद किसे अच्छी नही लगती ऐसा कहते है कि कोई व्यक्ति भले ही आधी रात तक नही सो पाया हो अगर तीसरे पहर की नींद मिल जाये तो सुबह आदमी तरोताजा रहता है लेकिन अपने ही नगर के 75 वर्षीय सवाईमल जैन नजरगंज एवं उत्तम सुराना बुधवारा जिन्होंने 9 वर्ष से तीसरे पहर की मीठी नींद का त्याग करके अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहकर स्वास्थ्य को बेहतर रखने का जुम्मा उठाया है । प्रात: 4 बजे के पूर्व उठकर लगभग 7 किलो मीटर नियमित रूप से घूमने जाते है । यूतो कई व्यक्ति रोज घूमने जाते है, लेकिन इनका तोड़ नहीं क्यो कि कड़-कड़ाती ठंड में एवें भारी बारिश में भी घूमने जाते है, आदत बन गई है । दोनों व्यक्ति से हमारे प्रतिनिधि से चर्चा की सवाईमल ने बताया की रात 3 बजकर 15 मिनट पर उठकर स्नान कर जाप करने के पश्चात 4 बजे पूर्व घर से टहलने के लिये निकल जाते है । आपका मानना है कि ब्रहृ मोर्हत में वायु मण्डल से अमृत बरसता है । जिससे हमारे शरीर को प्राण ऊर्जा मिलती है। ग्राम पदमसी के पास पेट्रोल पंप तक नियमित रूप से हम दोनो घूमने जाते है । वापसी में श्यामाप्रसाद मुखर्जी मैदान में लगभग 45 मिनट तक योग प्राणायाम करने के पश्चात 6.30 बजे घर पहुचते है । आपका कहना है कि सौ दवा की एक हवा राम वाण है । पिछले 4 वर्षो से लगातार योग प्राणायाम करते है । 1995 में गंभीर हार्ड की बिमारी के चपेट में आ गये थे । 6 महीने के इलाज के पश्चात डाक्टरों ने कुछ दवाईयां जीवन पर्यत लेने का बोला । लेकिन योग प्राणायाम और नियमित घूमने से मेरी सभी प्रकार की बिमारी जड़ से समाप्त हो गई। फिलहाल 4 वर्षो से मैने किसी भी प्रकार की दवाई गोली नही ली है । एवं स्वस्थ्य जीवन जी रहा हूं । ये सब योग प्राणायाम व टहलने का परिणाम है । इनके ही साथी उत्तम सुराणा ने बताया कि शरीर को निरोगी बनाने के पहले हमने 6 वर्षो से चाय, पान, सुपारी, गुटका, कोलड्रिंक का पूर्णत: त्याग कर दिया । शाम को सूर्य अस्त के पूर्व भोजन आदि कर लेते है एवं रात्रि 10 बजे के पूर्व सोना एवं सुबह 4 बजे के पूर्व टहलने जाना आदत बन गई है । पिछले 9 वर्षो से मुझे घुमने व टहलने के लिए सवाईमल जी का साथ मिला । मैने उौन सिंहस्थ में योग गुरू बाबा रामदेव का 3 दिवसीय शिविर अटेन किया एवं आष्टा के योग गुरू मास्टर रामनरेश यादव के सानिध्य में योग प्राणायाम सीखा । आपका कहना है कि पहला सुख निरोगी काया अगर आपकी काया निरोगी नही है तो धन,दौलत, जमीन, जायदाद, किसी काम के नही है । रोजाना घूमने में मेरा प्रेक्टिकल है मेरी बचपन से शीत की तासीर रही ठंड की मौसम में मुझे सर्दी जुखाम एवं खांसी से बहुत परेशानी रहती थी। लेकिन नियमित घुमने जाने से एवं योग प्राणायाम करने से उपरोक्त रोग से मुक्त हो गया । धीरे-धीरे तासीर में भी बदलाव आया । अब में तेज चाल से आठ, दस किलो मीटर तक चल सकता हूं । पिछले दो-तीन वर्ष पूर्व आंखे सूजने की बिमारी चली थी, पिछले वर्ष चिकनगुनिया बुखार का दौर था। लेकिन इन दौनो गंभीर बिमारी का हम दोनों व्यक्ति पर असर नही हुआ ये सब नियमित जल्दी उठने व टहलने एवं योगा करने का ही परिणाम है ।

पताशा हो गया 25, बूरे की है तंगी अधिक मांग सें बनी है यह स्थिति

आष्टा 19 अप्रैल (नि.प्र.)। 20,25,27 अप्रैल को इतनी शादियां है कि इस बार अप्रैल माह में पूरे माह भरपूर ग्राहकी व्यापारियों के यहां रही शादीयों के कारण कई तरह की परेशानियां भी उन परिवारों को रही है। जिन परिवारों में शादी है। जैसे बेन्ड बाजे सब बुक है, शादी हाल गार्डन बुक है, पंडित बुक है, खाना बनाने वाले बुक है, और तो ओर तरह-तरह के सामान की भी तंगी बाजार में नजर आ रही है। शादी में जो बुलावे होते है उसमें नगरीय क्षैत्र में पताशो का विरतण बुलावे में किया जाता है । ग्रामीण क्षैत्रों में पताशों का और पताशें की जगह रेवडी व परमल का भी बुलावे में वितरण होता है। हजारों शादीयां होने के कारण पताशों की मांग इतनी बढ़ गई है कि पताशे बनाने वाले मांग के अनुरूप दिन रात बनाने के बाद भी पूर्ति नहीं कर पा रहे है । मांग अधिक और पूर्ति कम होने तथा लक ड़ी के भावो में वृद्धि और गर्मी का पारा चढ़ने मजदूर नही मिलने के कारण पताशों के भावो में 2 से 5 रुपये किलो बढ़ा दिये गये है । आष्टा में जो पताशे 1 अप्रैल के पहले 19 से 20 रुपये प्रति किलो बिक रहे थे आज वो ही पताशा 25 से 26 रुपये किलो में बिक रहा है । खेरची व्यापारियों की मांग की पूर्ति पताशा बनाने वाले नही कर पा रहे है । आष्टा नगर में पुराना थाना भवन रोड एवं मारूपुरा में पताशे बनाये जाते है । यही से पूरी तहसील व आष्टा नगर में सप्लाई होता है । इसी प्रकार शादी व्याह में मेहमानो एवं बारातियों को मालवा का प्यारा भोजन दाल वाफले लड्डू का भोजन कराया ही जाता है । इस कारण से शक्कर बुरा की भी काफी मांग बनी हुई है शक्कर बुरा इन्दौर -उौन के व्यापारी शक्कर बूरे की सप्लाई बराब नही कर पा रहे है । यही कारण है कि शक्कर बुरे के भाव में भी 2 से 5 रुपये किलो की वृद्धि कर दी गई है। शक्कर बुरा जो 19 से 20 रुपये किलो बिक रहा था आज 25रु. किलो में भी समय पर नही मिल पा रहा है। शादी ब्याह ने इस बार पताशे चिरोंजी और शक्कर बुरा बनाने वालो के मजे हो गये है ।