Saturday, December 12, 2009

आष्टा में दो भाजपा नेताओं को निष्कासित किया, कईयों पर और होगी कार्यवाही

सीहोर 12 दिसम्बर (अबतक)। 11 दिसम्बर को नगरीय निकाय के चुनाव मतदान के तत्काल बाद देर रात को ही भाजपा ने बागियों पर कार्यवाही का सिलसिला शुरु कर दिया है। पहले ही झटके में दो प्रमुख भाजपा नेताओं संजीव सोनी पांचम और दूसरे तेज सिंह मेवाड़ा को जिलाध्यक्ष भाजपा ललित नागौरी ने निष्कासित कर दिया है। अभी और भी ऐसी सख्त कार्यवाही होने की और इशारा किया गया है।

ज्ञातव्य है कि नगरीय निकाय के चुनावों के दौरान आष्टा में भाजपा के कुछ वार्डों में भीतरघात तो चल ही रहा था लेकिन कई वार्डों में खुले आम पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ ही भाजपाई मैदान में उतर गये थे। इन्ही में वार्ड 12 के प्रत्याशी कालू भट्ट के खिलाफ भाजपा नेता और भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी संजीव सोनी पांचम मैदान में कूद गये थे। संजीव सोनी ने निर्दलीय चुनाव लड़ा। इसी प्रकार वार्ड 1 में भाजपा के सक्रिय सदस्य तेज सिंह मेवाड़ा ने भी भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी धनरुपमल जैन के खिलाफ चुनाव लड़ा। दोनो को भाजपाईयों ने समझाया भी लेकिन यह अपने स्तर पर चुनाव लड़े। अंतत: कल 11 दिसम्बर को मतदान समाप्ति के बाद पहली फुरसत में भाजपा नगर अध्यक्ष आष्टा संतोष झंवर की अनुशंसा पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललित नागौरी ने दोनो भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उन्हे पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

सूत्रों का कहना है कि अभी कार्यवाही का यह प्रारंभिक चरण है। पार्टी विरोधियों, बागियों के खिलाफ और भी सख्त कार्यवाही करने की इच्छुक है। .
.

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें

Friday, December 11, 2009

12 बजे तक 75 प्रतिशत मतदान हुआ, आष्‍टा में उत्‍साह

सीहोर 11 दिसम्‍बर (अबतक)। आष्‍टा व जावर तहसील में आज नगरीय निकाय के चुनावों के दौरान भारी उत्‍साह देखने में आ रहा है। सुबह से ही मतदान करने वालों की भारी भीड़ मतदान केन्‍द्रों पर लग गई थी। पहले ही घंटे भर में लम्‍बी लम्‍बी लाईने लग गई थी। दिन उगने के साथ ही लोगों का उत्‍साह भी बढ़ने लगा और तेजी के साथ मतदान होने लगा। अभी ताजा आंकड़ों के अनुसार जावर तहसील में सभी मतदान केन्‍द्रों में करीब 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका है। विश्‍वास व्‍यक्‍त किया जा रहा है कि यहां कई मतदान केन्‍द्रों पर तो 95 प्रतिशत से भी अधिक मतदान हो जायेगा।

उधर आष्‍टा में अभी तक 35 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका है जबकि कोठरी में भी 50 प्रतिशत मतदान की सूचनाएं मिल रही हैं। कुल मिलाकर नगरीय निकाय के चुनावों के प्रति आम जनमानस का रुझान भारतीय लोकतंत्र की मजबूती को प्रदर्शित कर रहा है।

.
.

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

Thursday, December 10, 2009

आज फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी आयेंगी सीहोर


सीहोर 10 दिसम्बर । नगरीय निकायों के चुनाव प्रचार के लिये कांग्रेस के पक्ष में कल सुभाष घई की खोज यह मेरा इंडिया गाने से लोकप्रिय हुई फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी आ रही है। सीहोर जिले में अभी चुनाव दूसरा चरण अभी कुछ दूर है मतलब 14 दिसम्बर इछावर और नसरुल्लागंज में चुनाव होना है। ऐसे में अंतिम समय में जोरदार चुनाव प्रचार के लिये कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पचौरी ने अपने चिरपरिचित अंदाज में एक बार फिर फिल्मी हस्ती का उपयोग किया है। सूत्रों का कहना है कि कल कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पचौरी की सभाएं इछावर व नसरुल्लागंज में होंगी इनके साथ देश की ख्यातनाम सिने तारिका महिमा चौधरी भी आयेंगी।
.
.

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

चार दिन से गायब नाबालिक बालिका दूसरे मोहल्ले में मिली

सीहोर 10 दिसम्बर । चार दिन से अपने घर से गायब एक नाबालिक 17 साल की युवती को आज पुलिस ने शहर के ही दूसरे मोहल्ले में ढूंढ लिया है। अभी पुलिस छानबीन में लगी है। युवती अपने माता-पिता से नाखुश नजर आ रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 दिसम्बर को सीहोर गंज क्षेत्र के बसोड़ मोहल्ला से एक युवती जिसकी उम्र 17 वर्ष बताई गई है वह कहीं गायब हो गई थी। युवती के माता-पिता व मोहल्ले के लोगों ने युवती को ढूंढने के कई प्रयास किये लेकिन वह नहीं मिल रही थी। इसकी बदनामी ना हो इसके लिये पुलिस को सूचना नहीं दी जा रही थी लेकिन अंतत: थक हारकर आज माता-पिता ने कोतवाली थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने जब पूछताछ कर हर तरफ छानबीन शुरु की तो पता चला की युवती पिछले 4 दिनों से सीहोर के ही दूसरे मोहल्ले कस्बा क्षेत्र में है। पुलिस ने आज उक्त गायब युवती को ढूंढ लिया है और कोतवाली थाने ले आई है। यहां पूछताछ में पता चला है कि उक्त युवती के पालक सोतेले हैं जिससे वह उनके साथ रहने में खुश नहीं है, इसलिये वह घर छोड़कर अपने मुंह बोले भाई नरेन्द्र के यहां चली गई थी। पुलिस युवती की उम्र के कागजातों की जांच कर रही है।.
.

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

Wednesday, December 9, 2009

18 वर्ष की बिना माँ-बाप की जबलपुर की लड़की को शादी के बहाने 35 हजार में बेचते पकड़ाये आष्टा के 2 युवक, वो जा रही थी गोटेगांव

सीहोर 9 दिसम्बर (अबतक)। एक नवयुवती को देखकर दो नवयुवाओं ने उसे किसी तरह बातचीत में उलझाया, युवती ने जब अपना दुख बताया कि वो बिना माँ-बाप की है तो उसकी शादी कराने का झांसा देकर युवक उसे अपने घर आष्टा ले गये और फिर एक ग्राहक ढूंढकर 35 हजार में लड़की को बेचने का सौदा कर लिया। वो तो अच्छा हुआ कि लड़के का पिता समझदार था उसने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी, पुलिस मामले की तह में जा रही है, इधर लड़की अभी जिस लड़के को बेचने के लिये लाई गई थी उसी लड़के के यहाँ पुलिस ने रखवाई है। सूत्र बताते हैं कि लड़का लड़की से शादी करने को भी तैयार है।

उक्त रोचक घटनाक्रम आज उस समय सामने आया जब लड़की को जो खरीदने वाले थे उन्होने ही पुलिस को सूचना कर दी। विस्तार पूर्वक घटनाक्रम कुछ इस प्रकार है कि आष्टा गवाखेड़ा में रहने वाले दो युवक पिछले दिनों जब सीहोर रेल्वे स्टेशन पर एक 18 वर्ष की लड़की से मिले तो वह लड़की कुछ हैरान-परेशान नजर आई। युवकों ने उससे बातचीत की। युवती ने बताया कि वह तो जबलपुर से रेल में बैठी थी और गोटेगांव जा रही थी। लेकिन रास्ते में उसकी नींद लग गई और रेल चलते हुए सीहोर आ गई उसकी नींद खुली तो वह यहीं स्टेशन पर उतर गई। युवती ने कहा कि उसका इस दुनिया में कोई नहीं है। माँ-बाप नहीं है तब लड़को ने उसे अपने जाल में लेते हुए कहा कि क्या हुआ यदि तुम्हारा दुनिया में कोई नहीं है, अब हम तुम्हारे ही हैं, तुम हमारे साथ हमारे घर चलो, वहां तुम्हे हमारे माता-पिता अपनी बेटी की तरह की समझेंगे।

बिना माँ-बाप की युवती की भावनाएं माता-पिता के प्यार के लिये निश्चित ही तड़प उठे। युवती उनके साथ चल दी। दोनो युवक जिनका नाम कैलाश और जितेन्द्र बताया जा रहा है, उसे अपने साथ गवाखेड़ा में अपने घर ले गये।

इसके बाद शुरु हुआ लड़की को बेचने का गोरखधंधा। कैलाश और जितेन्द्र में से कैलाश दोराहा थाना अन्तर्गत आने वाले ग्राम तजपुरा में पहले काम करने गया था उसने राम सिंह मास्टर के यहाँ काम किया था इसलिये इस गांव से यह परिचित था और गांव वाले भी इसे जानते हैं। यहीं आकर कैलाश ने घीसीलाल अहिरवार से आकर कहा कि एक बहुत खूबसूरत लड़की है, जिसके माता-पिता नहीं है, तुम्हारे लड़के की शादी हम करवा देते हैं लेकिन लड़की लाने में 35 हजार रुपये लगेंगे। घीसीलाल ने इसके लिये रजामंदी देते हुए कहा कि पहले लड़की लेकर आओ, उसे देख ले तब मामला जम सकता है। कैलाश और जितेन्द्र उक्त लड़की गीताबाई को तज ग्राम में ले आये और यहां उन्होने घीसीलाल अहिरवार के घर लड़की दिखाई।

घीसीलाल ने ग्राम के एक परिचित अहसान भाई और जनपद सदस्य गजराज मेवाड़ा को भी इसकी सूचना दी। इन दोनो को जब मामला संदिग्ध लगा तो उन्होने पुलिस को सूचना कर दी। पुलिस आई और दोनो युवकों को अपने साथ थाने में ले गई। पुलिस ने काफी समय तक इनसे पूछताछ की।

सूत्रों का कहना है कि पुलिस पहले तो मामला घुमा रही थी, इन दो युवकों को आर्म्स एक्ट के तहत पकड़ा जाना बताती रही, लेकिन धीरे-धीरे मामला सामने आ गया। यह अलग बात है कि पुलिस मामले को क्या रंग और क्या रुप देगी।

अभी दोपहर तक के समाचार के अनुसार जबलपुर से आई गीता को संभवत: घीसीलाल जी अपने बेटे के लिये स्वीकार करने को तैयार है, अभी गीता बाई उन्ही के घर है।.
.

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

Tuesday, December 8, 2009

2 नाबालिक लड़कियां लेकर भागा 1 युवक

सीहोर। इछावर के अलीपुर ग्राम से आज शाम के समय एक युवक 2 नाबालिक लड़कियों को अपनी मोटर साईकिल पर बैठाकर ले गया। लड़कियां 13 से 15 वर्ष उम्र के बीच की बताई जा रही हैं घटना शाम 7 बजे के बाद प्रकाश में आई है। अभी तक पुलिस बहुत तेजी से पूरे जिले को चाक चौबंद करते हुए इसे ढूंढ रही हैं लेकिन रात 9 बजे तक इसकी कोई खोज खबर नहीं मिल सकी है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार एक युवक जिसकी उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास मानी जा रही है वह अपनी एक काले रंग की मोटर साईकिल पर सवार था, उसने यहां ग्राम अलीपुर नादान के अंदर इछावर तहसील में रहने वाली दो नाबालिक लड़कियों को किसी तरह अपनी मोटर साईकिल पर बैठा लिया था। लड़कियों की उम्र 13 से 16 वर्ष के बीच बताई जा रही है कि जबकि इनके साथ एक छोटा करीब 10 वर्ष का बालक भी मोटर साईकिल पर बैठाया था। उक्‍त युवक मोटर साईकिल पर इन तीनों दो लड़कियों सहित एक बालिक को बैठाकर जब से गायब हुआ है तभी से उसकी ढुंढाई चल रही है। पुलिस हैरान-परेशान है कि आखिर यह कहां गायब हो गया है। पुलिस खबर मिलने के बाद से ही पूरे जिले में चाक चौंबंद कर दी गई है। देर रात 9 बजे तक इसकी कोई सूचना नहीं मिली है।
.
.

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

जिला पंचायत अध्‍यक्ष का पद पिछड़ा वर्ग के लिये आरक्षित, राजनीतिक चर्चाएं सरगर्म

सीहोर 8 दिसम्‍बर (नि.सं.)। जिला पंचायत अध्‍यक्ष पद के लिये आज भोपाल में आरक्षण सम्‍पन्‍न हो गया जहां सीहोर की सीट को ओबीसी के लिये आरक्षित रखा गया है। लेकिन इसे मुक्‍त रखा गया है। आरक्षण के साथ ही सीहोर में राजनीतिक चर्चाएं सरगर्म हो गई हैं।

जिला पंचायत अध्‍यक्ष जैसे महत्‍वपूर्ण पद को लेकर सीहोर में राजनीतिक सरगर्मियां हमेशा ही बनी रहती है। यूं तो पूरा जिला बहुत बड़ा और विशाल है, एक छोर पर सीहोर और दूसरे छोर पर प्रदेश के मुखिया का विधानसभा क्षेत्र बुदनी नसरुल्‍लागंज आता है। पिछले लम्‍बे समय से देखने में आ रहा है कि सीहोर से जुड़ा हुआ राजनेता ही जिला पंचायत के अध्‍यक्ष पद की सीट पर काबिज होता है। पूर्ववती अध्‍यक्ष रह चुके जसपाल सिंह अरोरा जहां सीहोर नगर की राजनीति में प्रमुख रुप से अपनी जगह रखते हैं जबकि विधायक रमेश सक्‍सेना की राजनीतिक समझ के आगे भी राजनेता पानी भरते नजर आते हैं पिछली बार जितनी आसानी से विषम परिस्थितियों सम करते हुए विधायक सक्‍सेना ने अपने पक्ष में जिला पंचायत अध्‍यक्ष की सीट करवा ली थी और अनीता भंडेरिया को इस पर काबिज करवा दिया था लोग दांतो तले उंगली दबाये रह गये थे।

कुल मिलाकर सीहोर जिला पंचायत अध्‍यक्ष के पद को लेकर सीहोर की राजनीति हमेशा से गर्मागर्म बनी रहती है। इसी क्रम में आज जब भोपाल में जिला पंचायत अध्‍यक्ष सीहोर के लिये एक बार फिर पिछड़ा वर्ग से आरक्षण किया गया तो यहां सरगर्मी तेज हो गई। आरक्षण मुक्‍त होने से यहां पिछड़ा वर्ग ओबीसी में से महिला या पुरुष कोई भी चुनाव लड़ सकता है। आज जैसे ही आरक्षण की खबर सीहोर आई लोगों ने कयास लगाना शुरु कर दिये हैं कि अब कौन-कौन जिला पंचायत अध्‍यक्ष के लिये तैयारी करेगा।

अध्‍यक्ष पद का एक बार फिर पिछड़ा वर्ग हो जाने के पीछे कहीं इसका लाभ बुदनी नसरुल्‍लागंज को तो नहीं मिल जायेगा क्‍योंकि उस क्षेत्र के अधिकांश वार्ड पिछड़ा वर्ग के लिये आरक्षित किये गये हैं वहां से जीतकर आये नेता तय है कि प्रदेश के मुखिया से अपनी करीबी भी बतायेंगे । कुल मिलाकर जिला पंचायत अध्‍यक्ष के पद को लेकर अब चर्चाएं सरगर्म बनी रहेंगी।

चोरों ने किराना दुकान के ताले तोड़े, पुलिस चोर ढूंढती रह गई

सीहोर 8 दिसम्‍बर (अबतक)। आज सब्‍जी मण्‍डी छावनी जगदीश मंदिर के पास चोरों ने धावा बोल दिया। रात करीब ढाई बजे के आसपास यहां एक किराना दुकान श्री चंचु अग्रवाल जी की दुकान के इन्‍होने ताले तोड़ दिये और आराम से अंदर घुस गये।

पुलिस गश्‍त की पोल तो खुली ही हुई है, लम्‍बे समय से रंगे हाथ चोर पुलिस कभी नहीं पकड़ पाई है, इसी तारतम्‍य में यहां भी पुलिस गश्‍त के अभाव में चोरों ने यह कारनामा कर लिया था लेकिन इसी दौरान मोहल्‍ले के किसी व्‍यक्ति ने यहां चोरों को घुसते हुए देख लिया। उसने अपने कुछ अन्‍य साथियों को जगाया, फिर पुलिस को सूचना दी गई, इस पर पुलिस गश्‍त करते चीता पुलिस के जवान यहां आ गये। लेकिन पुलिस चोरों को पकड़ पाती इसके पूर्व ही चोर जो सामान समेट चुके थे, वह पुलिस आ जाने के कारण यहां से भाग निकले और बहुत तेजी से सब्‍जी मण्‍डी के अंदर से घुसते हुए हनुमान मंदिर के पास से निकलते हुए अस्‍पताल की तरफ भाग गये। उधर पुलिस करीब आधा घंटे तक यहां चोरों के आगे-पीछे दौड़ती रही। वायरलेस सेट पर भी लगातार चोरों के भागने और उन्‍हे पकड़ने की आदेश आदि सुनाई देते रहे लेकिन चोर हर बार की तरह नौ दो ग्‍यारह हो गये।
.
.

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

Monday, December 7, 2009

पन्‍नी बीनने वाली लड़की के कारण दो युवक झगड़े, चाकू मारा

सीहोर 7 दिसम्‍बर (अबतक)। गंज क्षेत्र में कल रात के समय पन्‍नी बीनने वाली एक युवती को लक्ष्‍मण पिता हीरामल उम्र 35 वर्ष परेशान कर रहा था। उससे बचने के लिये पन्‍नी बीने वाली युवती ने पड़ोस में कुछ लोगों को आवाज लगाई और रंजीत राठौर नामक युवक को कहा कि भैया मुझे बचाओ। तब इस युवक ने आकर लक्ष्‍मण को समझाया और विवाद बढ़ने पर लक्ष्‍मण के साथ मारपीट भी हुई जिसमें लक्ष्‍मण पर चाकू से प्रहार होने से उसे चोंट आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना शीतला मंदिर आराकस मोहल्‍ल गंज के पास ही बताई गई है।.
.

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

Sunday, December 6, 2009

25 वर्षीय महिला की जंगल में मिली लाश

सीहोर। रेहटी के समीप नयागांव केरी फार्म के जंगल में आज एक 25 वर्षीय महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी का माहौल बन गया। जत्री बाई नाम की एक करीब 3-4 दिन से गायब थी यह लाश इसी की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरु कर दी है। लाश भी पहली नजर में पुरानी ही नजर आ रही है।

.

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

3 वर्षीय बेटी की बाप ने की हत्‍या

सीहोर। जिले के बिलकीसगंज थाना अन्‍तर्गत ग्राम लसूडि़या परिहार में एक 3 वर्षीय बच्‍ची की हत्‍या का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। उक्‍त बच्‍ची का हत्‍यारा उसका पिता ही बताया जा रहा है साथ ही हत्‍या के पीछे की वजह कल देर रात पति पत्नि के बीच हुए विवाद को बताया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र ग्राम लसूडिया परिहार में बीती रात एक 3 वर्षीय बालिका सुनीता बाई की उसी के पिता ने सिर पर दराते का प्रहार किया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बताया जाता है कि बच्‍ची का पिता आये दिन अपनी पत्‍िन के साथ झगड़े का आदि था। कल देर रात भी वह घर आने के बाद पत्‍िन से लड़ता रहा, और विवाद बढ़ने पर उसने पत्नि के साथ मारपीट भी की और कल्‍लू ने एक दराता उठाकर पत्‍िन पर प्रहार भी किया जो उसकी नन्‍ही बच्‍ची को लगा, जिससे बालिका सुनीता बाई का सिर फट गया और उसकी मृत्‍यु हो गई। पुलिस अभी जांच करना शुरु कर चुकी है।.
.

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

मुख्‍यमंत्री के घर कांग्रेस ने कहा सभी मतदान केन्‍द्रों को संवेदनशील करो

सीहोर। बुदनी तहसील में आज कांग्रेस ने प्रशासन से मांग रखी है क‍ि चुनाव में मतदान के दिन कुछ गड़बड़ी हो सकती है। इसलिये बुदनी के हर एक मतदान केन्‍द्र को संवेदनशील करने की मांग की है। कांग्रेस ने बुदनी के सारे मतदान केन्‍द्रों पर मतदान के पूर्व से ही मिलेट्री फोर्स लगाने को भी कहा है। कड़ी सुरक्षा की मांग कांग्रेस ने की है। .
.

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

6 दिसम्‍बर को सीहोर वायपास 3 बजे तक रहा बंद, वाहनों की लम्‍बी कतारे लगी

सीहोर 6 दिसम्‍बर । एशिया की सबसे बड़ी मस्जिद भोपाल में आज से बड़ी नमाज अता होगी जिसके लिये बड़ी संख्‍या में लोग भोपाल रवाना हो रहे हैं। इसके बाद यहां इज्तिमा का पर्व प्रारंभ्‍ा हो जायेगा। आज पुलिस ने इन्‍दौर भोपाल वायपास पर सभी प्रकार के बड़े वाहनों का आवागमन रोक दिया है। सुबह से वाहनों को रोक दिये जाने के कारण खजूरी से लेकर अमलाहा कोठरी तक बड़ी संख्‍या में वाहनों की लम्‍बी कतारें लग गई हैं। सिर्फ छोटे वाहन ही निकल पा रहे हैं।.
.

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

Saturday, December 5, 2009

पिता ने मात्र 20 किलो सोयाबीन चुराने पर पुत्र की हत्या की

सीहोर 5 दिसम्बर । समीपस्थ ग्राम उर्दपुरा में रहने वाले वक्शीलाल ने अपने छोटे बेटे को 20 किलो सोयाबीन चुराने पर इतना मारा कि वह अंतत: मर ही गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

एक किसान द्वारा जरा से अनाज के लिये इतनी अधिक मारपीट और अपने ही बेटे की हत्या कर देने की यह दुर्दांत घटना आदमी को झकझोरने के लिये काफी है। क्या महंगाई की यह मिसाल है या भारतवर्ष में व्याप्त किसानों की आर्थिक परेशानी ? हुआ यह कि उर्दपुरा में रहने वाले वक्शीलाल के छोटे बेटे राधाकिशन ने कुछ दिनों पूर्व 20 किलो सोयाबीन अनाज चुरा लिया था। इसकी जानकारी जब इसके पिता को लगी तो उसने अपने बड़े बेटे के साथ मिलकर छोटे बेटे राधाकिशन को लट्ठ और पत्थर से इतना मारा की वह जमीन पर लेट गया। इसे अस्पताल में भेजा गया लेकिन वह लगातार इलाज के बावजूद बिस्तर से नहीं उठ सका और अंतत: उसने दम तोड़ ही दिया। आज पुलिस ने मामले में धारा 302 का अपराध कायम कर लिया है। .
.

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।