Sunday, December 6, 2009

25 वर्षीय महिला की जंगल में मिली लाश

सीहोर। रेहटी के समीप नयागांव केरी फार्म के जंगल में आज एक 25 वर्षीय महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी का माहौल बन गया। जत्री बाई नाम की एक करीब 3-4 दिन से गायब थी यह लाश इसी की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरु कर दी है। लाश भी पहली नजर में पुरानी ही नजर आ रही है।

.

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

3 वर्षीय बेटी की बाप ने की हत्‍या

सीहोर। जिले के बिलकीसगंज थाना अन्‍तर्गत ग्राम लसूडि़या परिहार में एक 3 वर्षीय बच्‍ची की हत्‍या का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। उक्‍त बच्‍ची का हत्‍यारा उसका पिता ही बताया जा रहा है साथ ही हत्‍या के पीछे की वजह कल देर रात पति पत्नि के बीच हुए विवाद को बताया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र ग्राम लसूडिया परिहार में बीती रात एक 3 वर्षीय बालिका सुनीता बाई की उसी के पिता ने सिर पर दराते का प्रहार किया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बताया जाता है कि बच्‍ची का पिता आये दिन अपनी पत्‍िन के साथ झगड़े का आदि था। कल देर रात भी वह घर आने के बाद पत्‍िन से लड़ता रहा, और विवाद बढ़ने पर उसने पत्नि के साथ मारपीट भी की और कल्‍लू ने एक दराता उठाकर पत्‍िन पर प्रहार भी किया जो उसकी नन्‍ही बच्‍ची को लगा, जिससे बालिका सुनीता बाई का सिर फट गया और उसकी मृत्‍यु हो गई। पुलिस अभी जांच करना शुरु कर चुकी है।.
.

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

मुख्‍यमंत्री के घर कांग्रेस ने कहा सभी मतदान केन्‍द्रों को संवेदनशील करो

सीहोर। बुदनी तहसील में आज कांग्रेस ने प्रशासन से मांग रखी है क‍ि चुनाव में मतदान के दिन कुछ गड़बड़ी हो सकती है। इसलिये बुदनी के हर एक मतदान केन्‍द्र को संवेदनशील करने की मांग की है। कांग्रेस ने बुदनी के सारे मतदान केन्‍द्रों पर मतदान के पूर्व से ही मिलेट्री फोर्स लगाने को भी कहा है। कड़ी सुरक्षा की मांग कांग्रेस ने की है। .
.

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

6 दिसम्‍बर को सीहोर वायपास 3 बजे तक रहा बंद, वाहनों की लम्‍बी कतारे लगी

सीहोर 6 दिसम्‍बर । एशिया की सबसे बड़ी मस्जिद भोपाल में आज से बड़ी नमाज अता होगी जिसके लिये बड़ी संख्‍या में लोग भोपाल रवाना हो रहे हैं। इसके बाद यहां इज्तिमा का पर्व प्रारंभ्‍ा हो जायेगा। आज पुलिस ने इन्‍दौर भोपाल वायपास पर सभी प्रकार के बड़े वाहनों का आवागमन रोक दिया है। सुबह से वाहनों को रोक दिये जाने के कारण खजूरी से लेकर अमलाहा कोठरी तक बड़ी संख्‍या में वाहनों की लम्‍बी कतारें लग गई हैं। सिर्फ छोटे वाहन ही निकल पा रहे हैं।.
.

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

Saturday, December 5, 2009

पिता ने मात्र 20 किलो सोयाबीन चुराने पर पुत्र की हत्या की

सीहोर 5 दिसम्बर । समीपस्थ ग्राम उर्दपुरा में रहने वाले वक्शीलाल ने अपने छोटे बेटे को 20 किलो सोयाबीन चुराने पर इतना मारा कि वह अंतत: मर ही गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

एक किसान द्वारा जरा से अनाज के लिये इतनी अधिक मारपीट और अपने ही बेटे की हत्या कर देने की यह दुर्दांत घटना आदमी को झकझोरने के लिये काफी है। क्या महंगाई की यह मिसाल है या भारतवर्ष में व्याप्त किसानों की आर्थिक परेशानी ? हुआ यह कि उर्दपुरा में रहने वाले वक्शीलाल के छोटे बेटे राधाकिशन ने कुछ दिनों पूर्व 20 किलो सोयाबीन अनाज चुरा लिया था। इसकी जानकारी जब इसके पिता को लगी तो उसने अपने बड़े बेटे के साथ मिलकर छोटे बेटे राधाकिशन को लट्ठ और पत्थर से इतना मारा की वह जमीन पर लेट गया। इसे अस्पताल में भेजा गया लेकिन वह लगातार इलाज के बावजूद बिस्तर से नहीं उठ सका और अंतत: उसने दम तोड़ ही दिया। आज पुलिस ने मामले में धारा 302 का अपराध कायम कर लिया है। .
.

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

एक आरक्षक निलंबित

उर्दपुरा ग्राम में पिता द्वारा पुत्र की मारमार कर हत्या करने देने वाली दुर्दांत घटना के मामले को आज जिला पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से लिया है। उन्होने इस मामले में जांच करने में लापरवाही बरतने तथा बयान लाने में देरी करने के लिये प्रधान आरक्षक रामदत्त सिंह को लाईन अटैच कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी है।.
.

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

Thursday, December 3, 2009

विदेश पर्यटकों पर मधुमक्खियों ने हमला किया, दिनेश भूख हड़ताल पर, बबली भागी, गधे का इलाज कराया, सागौन जप्त, गाय पकड़ी, भंडारा हुआ

सीहोर 3 दिसम्बर (नि.सं.)। आज फुरसत अबतक मोबाइल समाचार सेवा को प्राप्त हुए समाचारों में अनेक रोचक समाचार हैं। जिन्हे फुरसत अबतक के सभी मोबाइल पाठकों को एसएमएस के माध्यम से भेजा गया । इन समाचारों में कुछ प्रमुख हैं।

-- आज बिलकीसगंज क्षेत्र में राबिया कठोतिया ग्राम में स्थित शैल चित्रों के फोटो खींचने आये 4 विदेशी पर्यटकों को तब उल्टे पैर भागना पड़ गया जब यहाँ किसी कारण से चित्र खींचने के दौरान यहां मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के अचानक हमले से यहां आये पर्यटक घबरा गये। उन्हे मधुमक्खियों ने घायल भी कर दिया। जिसके कारण उन्हे यह स्थान छोड़कर ही जाना पड़ा।

-- कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने विगत 3 दिन से दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी दिनेश राठौर आमरन अनशन करके बैठा है। इसे शासन ने नौकरी से निकाल दिया है वह अपने पत्नि-बच्चों के साथ यहां बैठा है। नौकरी की उसकी तलाश है, लेकिन अभी तक उसकी किसी ने सुध नहीं ली है।

-- समीपस्थ ग्राम सैकड़ाखेड़ी में रहने वाली एक युवती के घर छोड़कर भाग जाने की खबर प्राप्त हुई है, मामला अभी तक पुलिस तक नहीं पहुँचा है।

-- यहां आज जिला चिकित्सालय के सामने एक घायल लाचार गधा पड़ा हुआ था, जो उठ भी नहीं पा रहा था। इसकी सूचना जब गौसेवक संजय चांडक को दी गई तो वह यहां गधे का इलाज करने भी आ गये और बमुश्किल लोगों के सहयोग से उसे दो इंजेक्शन लगाये। शाम उसे ढोर अस्पताल ले जाया गया

-- समीपस्थ तहसील इछावर में 29 हजार रुपये की अवैध सागौन की लकड़ी वन विभाग द्वारा जप्त की गई है।

-- लाड़कुई ग्राम से भोपाल की और 40 गायों को पैदल ले जाते हुए लोगों को पुलिस ने पकड़ा और गाय जप्त कर ली है।

-- नगर पालिका कल से सुअर पकड़ो अभियान की शुरुआत करने वाली है।

-- आज चाणक्यपुरी में बने सांई मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्णाहूति हो गई, वहां रात तक भंडारा चला गया।

-- यहां सांईनाथ मंदिर पर हुए भंडारे में एक महिला का मंगलसूत्र और दूसरी युवती के गले से एक सोने की चैन अज्ञात तत्वों द्वारा गायब कर दी गई।.
.

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

Wednesday, December 2, 2009

केन्‍द्र सरकार की योजना के खिलाफ मध्‍य प्रदेश शासन ने 50 लाख की फसल को कुचला, तुअर की खेती हुई बर्वाद

सीहोर 2 दिसम्बर (नि.सं.)। मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र बुदनी के ग्राम खटपुरा में आज अचानक स्थानीय प्रशासन ने करीब 50 एकड़ जमीन पर खड़ी तुअर दाल की फसल को रोंद दिया और वर्षो से जिस वनभूमि पर ग्रामीणों का कब्जा था उसे हटवा दिया। इन्ही ग्रामीणों ने गत वर्ष मुख्यमंत्री के सामने धरना देकर यह मांग भी की थी कि इस जमीन पर उनका वर्षों से कब्जा होने के कारण उन्हे पट्टा दिया जाये। लेकिन आज पट्टा तो नहीं मिला बल्कि जमीन पर उनकी सत्ता जरुर छीन ली गई। मंहगाई के इस दौर में कम मूल्य पर तुअर दाल बांटने चले मुख्यमंत्री तुअर दाल तो नहीं बंटवा पाये लेकिन उनके ही प्रशासन ने करीब 50 लाख की तुअर अवश्य उजाड़ दी।

एक तरफ तो तुअर की दाल के भाव सातवे आसमान को छू रहे हैं, गरीबों की दाल कहलाने वाली दाल आज करीब ढाई गुना मंहगी हो चुकी है। कल 32-34 रुपये किलो बिकने वाली तुअर दाल 85 रुपये किलो से भी अधिक भाव में बिक रही है। ऐसे में आज अचानक करीब 50 लाख रुपये मूल्य की तुअर दाल फसल पर जो 50 एकड़ जमीन पर ग्रामीणों ने बोई थी उसे जिला प्रशासन द्वारा नष्ट करवा दिया गया है। यह घटना स्वयं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र में घटी है जहाँ ग्राम खटपुरा में ग्रामीणों ने वनभूमि पर यह फसल बोई थी।

ज्ञातव्य है कि ग्राम खटपुरा में पिछले कई वर्षों से वनभूमि पर ग्रामीणों ने कब्जा कर रखा है और वह भूमि पर फसल भी लेते हैं। पिछले कई वर्षों से यहां इनका कब्जा है। गत वर्ष जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह आदेश निकाला था कि जिस जमीन पर वर्षों से लोगों ने कब्जा कर रखा है, उन्हे पट्टे दिये जायेंगे तो उस समय यहां के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के सामने धरना देकर उन्हे भी जमीन का पट्टा दिये जाने की मांग रखी थी। लेकिन तब उन्हे पट्टा नहीं दिया गया था।

अब आज अचानक ग्राम खटपुरा में स्थानीय तहसीलदार आकाश श्रीवास्तव सादल बल के साथ पहुँचे। वहां उन्होने जिस वनभूमि पर ग्रामीणों ने फसल बोई हुई थी उस जमीन पर से कब्जा हटाने की कार्यवाही शुरु कर दी। कब्जा हटाने के लिये शासन ने वहां फसल को ही नष्ट करना उचित समझा। यहां पूरे 50 एकड़ जमीन पर तुअर की दाल बोई गई थी जिसे नष्ट कर दिया गया है। इस पर यहां ग्रामीणों का कब्जा हटा दिया गया है।

क्या प्रशासन की हडबड़ाहट पूर्ण साजिश है ?

असल में खटपुरा ग्राम में करीब 15 साल से अधिक समय से ग्रामीणों को 100 एकड़ से अधिक वनभूमि पर कब्जा है। उधर केन्द्र सरकार ने यह घोषणा की है कि 1995 से पूर्व जिन लोगों का वनभूमि पर कब्जा है उन्हे वन अधिकार प्रमाण पत्र दिया जायेगा और उसके बाद उनका कब्जा स्थायी हो जायेगा। उनका कब्जा नहीं हटाया जायेगा। इसके विपरीत प्रदेश शासन के कारिंदों ने आखिर क्यों केन्द्र सरकार की योजना के विपरीत वनभूमि को खाली करा लिया। जबकि यहां ग्रामीणों का कब्जा व्यवस्थित कराया जाना था। ऐसा लगता है कि शासन ने हड़बड़ाहट में यह कदम उठाया है, ताकि ग्रामीणों का नियमानुसार यहाँ स्थायी कब्जा ना हो जाये।

ज्ञातव्य है कि मंहगाई के इस दौर में जहाँ लोगों को तुअर की दाल के आसमान छूते दाम परेशान किये हुए हैं, ऐसे में 50 लाख रुपये की तुअर दाल का नष्ट करवाया जाना समझ से परे है। यदि शासन चाहता तो फसल पूरी पकने के बाद उस फसल को शासन के कोटे में जमा भी करवा सकता था। लेकिन यहां तो फसल ही नष्ट कर दी गई।.
.

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

खाद नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने की नारेबाजी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

सीहोर 2 दिसम्बर (नि.सं.)। यहां आज मार्केटिंग सोसायटी में उस समय विषम स्थिति बन गई जब ग्रामीणों ने खाद नहीं मिलने पर मार्केटिंग सोसायटी के सामने नारेबाजी शुरु कर दी। स्थिति संभालने आई पुलिस ने यहाँ लाठी चार्ज किया तो यहाँ ग्रामीणों ने पत्थर बाजी भी की।

इस बार इन्द्र देवता काफी मेहरबान है, लेकिन मार्केटिंग सोसायटी द्वारा खाद उपलब्ध नहीं कराये जाने के कारण ग्रामीण किसान परेशान हैं। आज सुबह से मार्केटिंग सोसायटी के कार्यालय पर लाईन लगाकर खड़े ग्रामीणों को जब यहां से खाद नहीं दी गई जब किसान नाराज हो गये। उन्होने नाराजगी जताते हुए यहां नारेबाजी करना शुरु कर दी। किसानों के लंबे आंदोलन-नारेबाजी से घबराये अधिकारियों ने पुलिस की मदद ली तब पुलिस ने आकर यहाँ किसानों को समझाने का प्रयास किया। जब किसान नहीं माने तो लाठीचार्ज की स्थिति भी बन गई। पुलिस ने एक सरपंच को भी अपने वाहन में बैठा लिया था। जिस पर नाराज किसानों ने पुलिस के वाहन का ही घेराव कर लिया। काफी देर बाद मामला शांत हो सका।

.
.

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

पहली एसएमएस समाचार सेवा सीहोर में शुरु, फुरसत ने फुरसत-अबतक के नाम से की समाचार सेवा की शुरुआत पहले ही दिन 463 लोगो ने सेवा का लाभ उठाया

सीहोर 2 दिसम्‍बर । दैनिक फुरसत समाचार पत्र ने अपने सुधी पाठकों के लिये अब हर वक्‍त ताजा तरीन समाचार उन तक पहुंच सके इसके लिये एसएमएस समाचार सेवा की शुरुआत कर दी है। सीहोर में ही नहीं बल्कि संभवत: पूरे मध्‍य प्रदेश में और यह अपनी तरह की पहली मोबाइल संदेश समाचार-सेवा है जिसमें 24 घंटे अबतक घटी हर महत्‍वपूर्ण घटना की जानकारी पाठकों को दी जायेगी।

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि सीहोर नगर में ही इस सेवा से करीब 20 हजार से अधिक से लोग हर दिन लाभांवित होंगे। आज अगहन सुदी पूर्णिमा दिन बुधवार से इस सेवा की शुरुआत की गई है। जिसके तहत निशुल्‍क एसएमएस समाचार उपलब्‍ध कराये जायेंगे।

फुरसत समाचार पत्र समूह का मानना है कि कई बार समाचार पत्र समाचार देने में देरी करता है, चूंकि घटना के दूसरे दिन वह समाचार के रुप में छपकर आता है। जबकि घटना की यदि तत्‍काल जानकारी हर व्‍यक्ति को हो सके तो यह बेहतर और सुविधायुक्‍त व्‍यवस्‍था होगी। कई बार बड़ी महत्‍वपूर्ण घटनाएं घट जाती है, चक्‍काजाम, बंदूक से फायरिंग, बड़ी आगजनी अथवा कई बार ऐसा भी होता है कि नगर में कोई नामचीन हस्‍ती फिल्‍मी हस्‍ती, साधु-संत या कोई राष्‍ट्रीय नेता आकर चले जाते हैं और इसकी जानकारी दूसरे दिन समाचार पत्रों के द्वारा मिलती है। कई बार मंदिरों में दूध के गायब होने के चमत्‍कार हो जाते हैं, अथवा कोई अन्‍य चमत्‍कारिक घटना घटती है लेकिन उसकी जानकारी भी समाचार-पत्र दूसरे दिन देते हैं। ऐसे ही अनेक विषयों की तत्‍काल जानकारी पाठकों तक पहुंचाने के प्रयास स्‍वरुप ही फुरसत समाचार पत्र समूह ने यह निशुल्‍क समाचार सेवा शुरु की है।

जो व्‍यक्ति भी इस सेवा का लाभ्‍ा उठाना चाहता है वह फुरसत कार्यालय के दूरभाष 07562-405070 पर अपना नाम व मोबाइल नम्‍बर लिखा सकता है, इसके तत्‍काल बाद से ही उसे समाचार मिलना शुरु हो जायेंगे।
.
.

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

Monday, January 26, 2009

खेलों से सद्भाव का माहौल बनता है - राज्य मंत्री श्री वर्मा

सीहोर : 25 जनवरी (नि.सं.)। प्रदेश के राजस्व, श्रम एवं पुनर्वास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि खेलों का अपना अलग महत्व है जिससे शारीरिक विकास के साथ ही सदभाव का वातावरण निर्मित होता है। श्री वर्मा जिले की सीहोर तहसील के ग्राम पचपीपलिया में चल रही राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पचपीपलिया व्यायाम शाला के लिए 25 हजार रूपयों की मंजूरी प्रदान की।

कबड्डी का लुफ्त उठाया

ग्राम पचपीपलिया में 24 जनवरी,09 से प्रारंभ हुई राज्य स्तरीय ग्रामीण प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज राज्य मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने पचपीपलिया पहुंचकर कबड्डी मैच देखा और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में राजगढ़, शाजापुर और सीहोर जिले के ग्रामीण अंचलों की करीब 40 टीम भाग ले रही हैं। आजाद युवा मित्र मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता के दौरान आज जामली विरूध्द खामखेड़ा तथा पचपीपलिया विरूध्द चितावलिया की टीमों द्वारा कबड्डी मैच खेले गए। इनमें जामली टीम ने 12 अंकों से और पचपीपलिया टीम ने 8 अंकों से विजय प्राप्त की। खेल से पहले राज्य मंत्री श्री वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। इस मौके पर जनपद सदस्य श्री नरसिंह जाट ने कहा कि वे फायनल मैच में बेस्ट रेडर और बेस्ट केचर को 500 रूपये पुरस्कार स्वरूप प्रदान करेंगे।

नल जल योजना बनेगी

ग्रामीणों द्वारा ग्राम पचपीपलिया में पेयजल योजना की मंजूरी किए जाने के आग्रह पर राज्य मंत्री श्री वर्मा ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शीध्र ही पचपीपलिया में नलजल योजना प्रारंभ हो सके इसके लिए सर्वे कराया जायगा। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को नलजल योजना का सर्वे कराने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि श्री जगदीश मेवाड़ा, श्री सुहागमल मेवाडा, सरपंच श्री भगवत सिंह पटेल, आजाद युवा मित्र मंडल के अध्यक्ष श्री अमरसिंह वर्मा, उपाध्यक्ष श्री नरेन्द्र झलावा, सचिव श्री प्रमोद वर्मा, उप सचिव श्री ललित के अलावा काफी संख्या में खिलाड़ी और ख्रेलाप्रेमी मौजूद थे।

इस मौके पर एसडीएम श्री चन्द्रशेखर बालिम्बे, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क के महाप्रबंधक श्री एन.के. पीतलिया, तहसीलदार श्री राजेश शाही,सीईओ जनपद पंचायत सीहोर श्री पुरूषोत्तम शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

.
.

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।