Tuesday, January 20, 2009

पांच आदतन अपराधियों का एक साथ जिला बदर, अपराधियों में खलबली

सीहोर : 19 जनवरी (नि.सं.) । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने राजकुमार वल्द मुन्नालाल राठौर निवासी इंदिरा कालोनी मण्डी सीहोर, मुकेश उर्फ रंगा वल्द प्रभुलाल मेवाड़ा निवासी ग्राम बेरागढ़ खुमान, हनीफ उर्फ डेनी वल्द हबीब खां निवासी पीली मजिस्द के पास जलालीपुरा कस्बा सीहोर, कमलसिंह वल्द निर्भयसिंह ठाकुर ग्राम जानपुर बाबड़िया और रामऔतार वल्द भगवान सिंह दांगी निवासी ग्राम मंझेड़ा को जिला बदर कर दिया है। पांचों ही आदतन अपराधियों को शांति व्यवस्था के लिए खतरनाक साबित होने की आशंका के मद्देनजर सीहोर जिले से लगे अन्य सीमावर्ती जिलों की सरहद से एक साल के लिए बाहर चले जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस सिलसिले में जिला दण्डाधिकारी द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश में खुलासा किया गया है कि राजकुमार वल्द मुन्नालाल राठौर निवासी इंदिरा कालोनी मण्डी सीहोर, हत्या के प्रयास, बलवा, संपत्ति को हानि, जान से मारने की धमकी चोरी, जुआ और मारपीट करने का आदी है जिसके खिलाफ भारतीय दण्ड विधान की धारा 307,34, 294, 323, 147, 149, 427, 506, 379, 107,, 116, 151 और 13 जुआ एक्ट के मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस की ओर से पेश प्रतिवेदन में साफ लिखा गया है कि यह व्यक्ति कभी भी सांप्रदायिक भावना भडकाकर फसाद के हालात पैदा कर सकता है। हमेशा कोई न कोई आपराधिक वारदात को अंजाम देते रहना इसकी आदत में शामिल है जिसे देखते हुए इनके खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही बिल्कुल जरूरी है।

मुकेश उर्फ रंगा वल्द प्रभुलाल मेवाड़ा निवासी ग्राम बेरागढ़ खुमान को भी मारपीट करना, लूटपाट करना और अपहरण कर बलात्कार, हत्या और आम जनता की संपत्ति को अपने कब्जे में करने का आदि बताया गया है जिसके खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 363, 366,376,302,34, 147, 148, 149, 110, 107 और 116 अनेकों मामले कायम हैं। पुलिस द्वारा पेश किए गए प्रतिवेदन में इसे खतरनाक किस्म का आदतन अपराधी बताया गया है। अनेक आपराधिक गतिविधियों में लिप्त बताते हुए उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई पुलिस की ओर से प्रस्तावित की गई।

नीफ उर्फ डेनी वल्द हबीब खां निवासी पीली मजिस्द के पास जलालीपुरा कस्बा सीहोर को भी मारपीट, सट्टा, अवैध हथियार रखने, झगड़ा करने और समाज विरोधी अपराधिक गतिविधियों में लिप्त होना बताया गया है जिसके खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 4 क सट्टा एक्ट, 25 आर्म्स एक्ट के अनेकों मामले कायम हैं। पुलिस द्वारा पेश किए गए प्रतिवेदन में इसे खतरनाक किस्म का आदतन अपराधी बताया गया है। अनेक आपराधिक गतिविधियों में लिप्त बताते हुए उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई पुलिस की ओर से प्रस्तावित की गई।

मलसिंह वल्द निर्भयसिंह ठाकुर ग्राम जानपुर बाबड़िया को भी मारपीट, सट्टा, अवैध हथियार रखने, झगड़ा करने और समाज विरोधी अपराधिक गतिविधियों में लिप्त होना बताया गया है जिसके खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 107, 116, 151, 41 (2) 5(क) 6 के अनेकों मामले कायम हैं। पुलिस द्वारा पेश किए गए प्रतिवेदन में इसे खतरनाक किस्म का आदतन अपराधी बताया गया है। अनेक आपराधिक गतिविधियों में लिप्त बताते हुए उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई पुलिस की ओर से जरूरी बताई गई है।

इसी तरह रामऔतार वल्द भगवान सिंह दांगी निवासी ग्राम मंझेड़ा को भी मारपीट करना, लूटपाट करना और छेडछाड, शासकीय कार्यो में बाधा पहुंचाने हत्या और आम जनता की संपत्ति को अपने कब्जे में करने का आदि बताया गया है जिसके खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 342, 323, 506, 302, 147, 148, 149, 336, 294, 354, 34 के अनेकों मामले कायम हैं। पुलिस द्वारा पेश किए गए प्रतिवेदन में इसे खतरनाक किस्म का आदतन अपराधी बताया गया है। अनेक आपराधिक गतिविधियों में शामिल बताते हुए उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई पुलिस की ओर से प्रस्तावित की गई।

लेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा पांचों प्रकरणों पर संजीदा तरीके से गौर करते हुए इन पांचों व्यक्तियों के खिलाफ पहले से की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों की संपूर्ण जानकारी हासिल की गई। यह यकीन होने पर कि पांचों ही व्यक्ति शांति व्यवस्था के लिए खतरा हैं। इन्ही सब हालातों के चलते कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने पूरा इत्मीनान कर इनके खिलाफ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 तहत सीहोर जिला सहित जिले की सरहद से लगे जिलों भोपाल, शाजापुर, राजगढ़, देवास, रायसेन, होशंगाबाद और हरदा की राजस्व सीमाओं से एक वर्ष के लिए बाहर चले जाने के निर्देश दिए हैं।
.
.

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

Saturday, January 17, 2009

बिजली संकट के समाधान के लिये संजीदा कोशिश जारी - मुख्यमंत्री श्री चौहान

सीहोर : 16 जनवरी(नि.स.)। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में बिजली संकट समाधान के लिये राज्य सरकार द्वारा संजीदा कोशिशें की जा रही हैं। शीघ्र ही नये पॉवर प्लांट स्थापित होंगे और उन्हें शीघ्र पूरा किया जायेगा। श्री चौहान आज सीहोर जिले की रेहटी तहसील के रतनपुर ग्राम में जनसमुदाय को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर रेहटी के लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने 10 बच्चियों को लाडली लक्ष्मी योजना के तहत चेक तथा कुछ हितग्राहियों को जमीन के पट्टे वितरित किये।

मुख्‍यमंत्री ने सभी लोगों से अपील की कि वे उपलब्ध बिजली और पानी का श्रेष्ठतम उपयोग करें और इनका थोड़ा भी अपव्यय न होने दें। उन्होंने रेहटी क्षेत्र के लोगों की इस बात के लिये सराहना की कि उन्होंने भोपाल के लोगों को कोलार डेम से पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिये अपनी सहमति दी और इसके लिये अपने खेतों में फसले तक नहीं बोई। उन्होंने कहा कि सबसे गरीब और कमजोर लोगों का चहुंमुखी विकास करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी कढ़ी में आगामी 31 जनवरी को हाथठेला और रिक्शा चालकों की पंचायत बुलाई गई है जिसमें उनसे सीधी चर्चा कर उनके सुझावों के अनुसार उनकी भलाई की नीतियां बनाई जायेंगी।

कार्यक्रम में सांसद श्री रामपाल सिंह और राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री गुरूप्रसाद शर्मा ने रेहटी की जनता की ओर से मुख्यमंत्री का स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत तथा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित।
.
.

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

प्रदेश को समर्थ और समृध्द बनाया जायेगा : मुख्यमंत्री

सीहोर : 16 जनवरी (नि.सं.)। मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश को सुखी, समृध्द और समर्थ बनाना उनका सपना है और इसे हर हाल में साकार किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने यह उद्गार आज सीहोर जिले की बुधनी तहसील के ग्राम रिछोड़ा और बांससगहन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस मौके पर वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत, मार्कफेड अध्यक्ष श्री रमाकान्त भार्गव, बकतरा मंडी अध्यक्ष श्री चौहान सिंह चौहान, सलकनपुर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महेश उपाध्याय और मंडल अध्यक्ष श्री वीर सिंह चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन मौजूद थे।

इस अवसर मुख्यमंत्री ने कहा कि रिछोड़ा और बासगहन वासियों की सभी मांगे मंजूर की जाती हैं।

उन्होंने बांसगहन में सी.सी. रोड, आंगनवाड़ी भवन, अनुसूचित जाति-जनजाति बस्ती में विद्युतीकरण की मांगों को मंजूर किया। उन्होंने बताया कि विद्युत समस्या के निदान के लिए इस क्षेत्र में 132 के.व्ही. विद्युत सब स्टेशन पहले ही मंजूर कर दिया गया है। स्टॉप डेम की मांग के सिलसिले में उन्होंने कहा कि खर्राश् नदी पर जहां भी स्टॉपडेम बनाने की गुंजाइश नजर आएगी वहां स्टॉपडेम बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने रिछोड़ा में रिछोड़ा-बहरावन सड़क और गांव में सी.सी. रोड बनाने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि यहां स्टॉपडेम बनाने के लिए सर्वे कराया जायेगा और जहाँ भी स्टॉपडेम बनाने की संभावना दिखेगी वहां स्टॉपडेम बना दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने रिछोड़ा में स्वागत के दौरान दी गई सोने की चैन और अंगूठी को विनम्रता पूर्वक वापस करते हुए कहा कि इस सोने से मंगलसूत्र बनाये जाकर गरीब बेटियों को शादी में दिये जांये। उन्होंने कहा कि शादियों के समय मैं और मंगलसूत्र लेकर आऊंगा।

 

छठवां वेतनमान

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास में पैसों की कमी नहीं आने दी जायेगी। उन्होंने यहां छठवें वेतन आयोग का उल्लेख करते हुए कहा कि मैंने राज्य के कर्मचारियों को छठवें वेतन आयोग के मुताबिक वेतन देने का जो वादा किया है उस पर मैं कायम हूँ और राज्य कर्मचारियों को हरसूरत में छठे वेतन का लाभ दिया जायेगा।

प्रदेश की जनता से अपील

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब जनता सरकार के साथ खड़ी होती है तो विकास के काम करना अधिक आसान हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी सुविधाओं के प्रति आम आदमी को सदाशयता का व्यवहार करना चाहिए। जिम्मेदारी का अहसास जनता और सरकार दोनों में होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री निवास में अब एक भी लाइट फालतू नहीं जलती। मुख्यमंत्री ने बताया कि कमाण्ड एरिया अथॉरिटी का गठन किया गया है जिससे पानी का बैस्टेज रोका जा सके और पानी का समुचित उपयोग हो सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बिजली पानी के किफायती उपयोग के इस जनजागरण में जनता जरूर उनके साथ खड़ी होगी। उन्होने बांसगहन और रिछोड़ा में लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत 6-6 बालिकाओं को बचत पत्र भेंट किए।.
.

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।