Friday, December 26, 2008

अगले तीन साल में गांवों को भरपूर बिजली - मुख्यमंत्री

      सीहोर 25 दिसंबर (नि.सं.)। मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज गुरूवार 25 दिसम्बर,08 को बुधनी विकास खंड के ग्राम नारायणपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले तीन सालों में गांवों को भूरपूर बिजली दी जायगी। गांवों और खेतों के लिए अलग अलग फीडर से बिजली प्रदान करने की व्यवस्था होगी।

      मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आज सपत्नीक बुधनी विकासखंड के ग्राम नारायणपुर पहुंचे जहां नारायणपुर सहित आसपास के ग्रामवासियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। केवट, यादव, जाट और मंसूरी समाज द्वारा उन्हे फलों से तौला गया। इस अवसर पर वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपूत, मार्कफेड अध्यक्ष  रमाकांत भार्गव, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, जनपद अध्यक्ष श्रीमती हीरामणी मेहरा, सलकनपुर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महेश उपाध्याय और बकतरा मण्डी अध्यक्ष चौहान सिंह चौहान सहित बडी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।

गांवों को चौबीस घंटे बिजली

      नारायणपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार प्रदेश में बिजली की कमी को पूरी तरह दूर करना चाहती है और यदि प्रकृति का साथ रहा तो इस कमी को हर सूरत में दूर कर दिया जायगा। उन्होने कहा कि प्रदेश में बिजली उत्पादक योजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले वर्षों में भरपूर पानी बरसेगा जिसके चलते बिजली का उत्पादन बढेगा और हर जरूरतमंद व्यक्ति को पर्याप्त बिजली दी जा सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों को 24 घंटे बिजली मुहैया कराई जायगी, गांव और खेत के लिए अलग अलग फीडर होंगे। खेतों के लिए 10 से 12 घंटे तक बिजली दी जायगी।

किसान को घाटा नहीं होने देंगे

      मुख्यमंत्री ने आज फिर दोहराया कि खेती घाटे का सौदा नहीं रहेगी उसे हर हाल में फायदे का धंधा बनाया जायगा। सरकार ने पिछले सालों के दौरान किसानों के हित में अनेकों फैसले लेकर उन्हें ईमानदारी से लागू किया नजीजतन किसानों ने काफी राहत महसूस की। उन्होंने कहा कि सरकार आने वाले समय मे भी किसानों के साथ है और किसानों की हरसंभव मदद की जायगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने एक वर्किंग ग्रुप बनाया है जो उन सभी संभावनाओं को खोजेगा जिससे खेती में ज्यादा से ज्यादा सुधार किया जा सके।

पूर्ण विकसित राज्य मेरा संकल्प

      मुख्य मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश को पूर्ण विकसित राज्य बनाना मेरा सबसे बड़ा संकल्प है और मैं इस संकल्प को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित भी हूं। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रदेश बनाना है जिसमें सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं बिना किसी दिक्कत के हर प्रदेशवासी को आसानी से मुहैया हो सकें। उन्होंने कहा कि समाज के सबसे पीछे और सबसे नीचे ख़डे गरीब के चेहरे पर मुस्कराहट देखना चाहता हूं जिसके लिए पिछली वर्ष सरकार ने 1100 रूपये क्विं टल के भाव से गेहूं खरीदकर गरीबों को तीन रूपये प्रति किलो पर मुहैया कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दरिद्र ही नारायण है और उसकी सेवा में कोई कमी नहीं रहने दी जायगी। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के हर गरीब की मदद की जायगी। भूख कोई जाति देखकर थोड़े ही लगती है।

गरीबों का हक मारने वाला बर्दाश्त नहीं

      मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उन्होंने राजनैतिक हितों को परे रखकर गरीबों की सेवा की है। सरकार ने हर जरूरतमंद के लिए योजना बनाई है मंत्री मण्डल के सभी सदस्यों से उनकी चर्चा हो चुकी है कि प्रदेश के विकास के लिए ईमानदार प्रयास किए जांएगें। जनता के हक को खाने वाला व्यक्ति कतई बर्दाश्त नही होगा। ऐसे राज्य का निर्माण किया जायगा जिसमें सरकार के साथ समाज खड़ा हो।

मांग पत्र की सभी मांगे मंजूर

      मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेरा स्वागत नहीं नारायणपुर वासियों का स्वागत है और सही मायनों में मैं आज नारायणपुर वासियों का स्वागत करने ही आया हूं। उन्होंने यहां सरपंच द्वारा प्रस्तुत मांग पत्र को सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा कि इसमें जो भी मांगे हैं वे सब मंजूर की जाती हैं और नारायणपुर को आदर्श गांव बनाने की मैं घोषणा करता हूं। उन्होंने यहां लाडली लक्ष्मी योजना के तहत 12 हितग्राहियों को बचत पत्र और राष्ट्रीय परिवार सहायता के तहत तीन हितग्राहियों को दस - दस हजार की राशि के चैक वितरित किए।

इनरव्हील क्लब के स्वास्थ्य शिविर में मिला एक कुपोषित बच्चा

      आष्टा, 25 दिसम्बर (नि.प्र.) इनरव्हील क्लब आष्टा के तत्वाधान में स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ आष्टा पर एक महिला स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें लगभग 50 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण डॉ. श्रीमती का माधवी राय एवं डॉ. अर्पिता जेन ने किया।

      इस शिविर में एक बच्चे का जब डॉक्टर द्वारा परीक्षण किया गया तो वो कुपोषित पाया गया जिसे सिविल अस्पताल आष्टा डॉ. ए.के. जैन के पास उच्च जांच के लिए भेजा गया। शिविर में आई महिलाओं को स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाए वितरीत की गई। इस शिविर में क्लब की अध्यक्ष श्रीमती पदमा पालीवाल, सचिव रेखा वोहरा, सरोज पालीवाल, विद्या खण्डेलवाल पूर्व अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा नागर, सीमा गर्ग सहित अन्य लोगों का सहयोग प्राप्त हुआ। 

सड़क हादसे में दो घायल

      सीहोर, 25 दिसम्बर (नि.सं.) इन्दौर-भोपाल राजमार्ग पर घटित अलग-अलग सड़क हादसां में 02 लोग घायल हो गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार आष्टा थाना क्षेत्र के राजमार्ग पर स्थित ग्राम चाचरसी के समीप ग्राम भानाखेड़ी निवासी मांगीलाल की बाइक क्रमांक एमपी-37-5750 में डंफर क्रमांक एमपी-37-जीए-306 के चालक ने अपने वाहन को अनियंत्रित गति से चलाते हुये टक्कर मार दी, जिससे मांगीलाल घायल हो गया।

      इसी प्रकार अमलाहा के समीप शैलेन्द्र की बाईक में टेंकर क्रमांक एमपी-14-के-4509 के चालक ने टक्कर मार दी, जिससे शैलेन्द्र घायल हो गया। 

विद्युत तार सड़कों पर झूल रहे...

             आष्टा 25 दिसम्बर (नि.सं.)। अशोक नगर क्षेत्र में झुल रहे विद्युत तारों के कारण जो भीषण हादसा हुआ जिसमें 10 लोगों की मृत्यु हो गई।

      इस घटना के बाद पूरे म.प्र. में  उक्त हादसे को गंभीरता से लेकर म.प्र. विद्युत मंडल को एक वृहद अभियान चलाना चाहिये की जहाँ-जहाँ भी इस तरह खम्बों पर लगे विद्युत तार झूल रहे हैं उन्हे कसवा कर सही किये जायें। आष्टा क्षेत्र में भी कई ग्राम ऐसे हैं जहाँ तार झूलते देखे जा सकते हैं।

      आष्टा नगर के मीरपुरा में झूलते हुए तार देखे जा सकते हैं। म.प्र. विद्युत मंडल आष्टा के डीई श्यामलाल नरेड़ा को चाहिये की वे आष्टा संभाग के सभी जेई एवं अधिनस्थ लाईन मेनों को निर्देश दें कि क्षेत्र की प्रत्येक डीसी के अन्तर्गत लाईने देखें झूलते हुए तारों को कसें ताकि अशोक नगर जैसे हादसों की पुनरावृत्ति ना हो। स्मरण रहे झूलते तारों के कारण जावर-कजलास मार्ग पर एक बस हादसा हो चुका है जिसमें 2 लोगों की करंट लगने से मृत्यु हो गई थी मंडल को जागना जरुरी है।

 

 

 

 

हिन्दू उत्सव समिति ने चर्च जाकर क्रिसमस की बधाई दी

      सीहोर 25 दिसम्बर (नि.सं.)। परम पिता परमेश्वर का जन्म सभी धर्मो-समाज में प्रेम करने के लिये हुआ है, ईश्वर सर्व शक्ति मान है वह सबके लिये है और सब उसके है, उक्त यादगार भोपाल से पधारे फादर टी वानखेडे ने स्थानीय चर्च में उपस्थित मसीही समाज के समक्ष व्यक्त किये।

      आपने आगे कहा कि आज हिन्दू उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने यहा आकर एकता, सामन्जस्य एवं हिन्दू मिलन सभ्यता का परिचय दिया है। हम सब भारतवशी भारतीय है, मुम्बई मं हुई आतंकवादी घटना से हम सब दु:खी है, हम सब मिलकर आतंकवाद का सामना करेगे, मुम्बई में शहीद कमाण्डो, जावानों एवं नागरिकों को श्रृद्धासुमन अर्पित करते है एवं उनके सम्मान पर सभी चर्चो पर विद्युत साा नहीं की जायेगी एवं किसी भी प्रकार के खुशी के कार्यक्रम आयोजित नहीं किये जा रहे है।

      इस अवसर पर हिन्दू  उत्सव समिति के अध्यक्ष सतीश राठौर ने फादर टी.वानखेडे (भोपाल) फास्टर पोलूस एवं सचिव राजेश डेविड का पुष्पगुछ भेट कर स्वागत किया

भाजपा की सरकार कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम-गौर

      आष्टा, 25 दिसम्बर (नि.प्र.) सभी दावों और सर्वे की रिपोर्ट को झूठलाते हुये म.प्र. में श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की जो पूर्ण से भी अधिक बहुमत के साथ सरकार बनी वो मतदान स्तर तक के जुझारू समर्पित कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है अब जिस उम्मीद से जनता का समाधान प्राथमिकता तक करके करेगी इसके लिए 100 दिन की कार्य योजना बनाई गई है।

      उक्त उदगार म.प्र. के गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र से लगातार जीत का इतिहास रचने वाले म.प्र. पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिवराज केबिनेट में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री बाबूलाल गौर ने स्थानीय विश्राम गृह पर अपने स्वागत एवं अभिनन्दन कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुऐ कहे। श्री गौर ने कहा कि इसके पहले 5 वर्ष तक म.प्र. में भाजपा की सरकार थी तब भी विकास का इतिहास रचा है लेकिन कांग्रेस ने उस वक्त विपक्ष की वो भूमिका नहीं निभाई जो उसे निभाना थी अब भी बिना काम के कांग्रेस के 69 विधायक जीत आये है। उन्होंने कहा कि अब संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ के नारे वही अब शिवराज राज करों हम तुम्हारे साथ है के नारे लगाये। उन्होंने कहा कि अब जनता को विकास दिखाना है इसके लिये प्रत्येक क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष की कार्य योजना बनाना है और प्राथमिकता से समस्याओं को हल कर जनता को राहत पहुंचना सरकार की मंशा है। श्री गौर आज उौन से भोपाल जा रहे थे तब रात्रि में इन्दौर नाके पर भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कृपालसिंह ठाकुर के नेतृत्व में उनकी भव्य अगवानी की गई श्री गौर के साथ भाभीजी श्रीमती कृष्णा गौर भी थी उनका भी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया है। वाहन रैली ढोल ढमाके के साथ श्री गौर को विश्राम गृह तक लाया गया यहां पर आष्टा विधान सभा क्षेत्र की ओर से विधायक रंजीत सिंह गुणवान एवं सहकारी नेता देवीसिंह परमार कृपाल सिंह ठाकुर ने साफा बांधकर सम्मान किया। भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य सुशील संचेती ने इस अवसर पर आष्टा नगर पालिका के पार्षदों के लिए विकास की योजनाओं को स्वीकृत कर राशि आवंटित करने की बात  रखी। वही बबली खण्डेलवाल आष्टा में 1 से 7 जनवरी तक होने वाली गोविन्द जाने की भागवत कथा में कथा श्रवण के लिये निमंत्रण दिया। इस अवसर पर शंकरलाल डाबरी, पप्पू भाई, कालु भटट, सजनसिंह ठाकुर, मेहरवान चाचा, किशोर सिंह पाटीदार, पंकज नाकोडा, रसीद पठान, आनन्द जैन, कमलेश जैन, धनरूप मल जैन, धीरज वोहरा, कैलाश कुशवाह, विशाल चौरसिया, गब्बु कोठरी, प्रकाश कुशवाह, सुरेश परमार, जुगल मालवीय, कृपाल चौरसिया, भूरू खां, सलीम खान, अनिल जेन, मोहन बाबू शर्मा, रिंकु सोनी, बाबूलाल मालवीय, कोमल जैन, संजय श्रीवास्तव, बब्बन भाई, अनवार हुसैन, सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे। स्वागत समारोह का संचालन सुशील संचेती ने तथा अन्त में आभार कृपाल सिंह ठाकुर ने व्यक्त किया। 

दो वाहनों में कटिंग कर उतारे टायर भराकर गये

            आष्टा 25 दिसम्बर (नि.सं.)। इन्दौर भोपाल मार्ग पर लगातार हो रही ट्रक कटिंग को लेकर भले ही पुलिस गंभीर ना हो लेकिन ट्रक कटिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले ट्रक कटिंग करने से लेकर उतारे माल को छुपाने और उसके बाद उस माल को ठिकाने लगाने के प्रति कल रात्री में इन्दौर-भोपाल मार्ग पर रात्री में 12 से 2 बजे के बीच चन्नौटा जोड़ के अंदर दो वाहन गये और इन वाहनों में कहीं अज्ञात स्थान पर ट्रक कटिंग में उतारे टायरों को भरा और वापस सड़क पर आकर गंतव्य की और रवाना हो गये।

      सबसे खास बात सूत्रों ने फुरसत को बताई की जब तक उक्त दोनो वाहन टायर भर कर रवाना नहीं हो गये तब तक इस मार्ग पर तैनात गश्ती पुलिस सड़क पर कहीं नजर नहीं आई और जैसे ही रात्री में उक्त दोनो वाहन टायर भरकर रवाना हुए उसके बाद पुलिस गश्ती दल सड़क पर नजर आ गया। इसका क्या मतलब या अर्थ निकालें शायद समझदार को इशारा काफी है।

      जिस स्थान से टायर भराये वो जावर क्षेत्र से लगता है तो क्या इस मार्ग पर जो कुछ हो रहा है वो पुलिस के आशीर्वाद से हो रहा है। इन्दौर-भोपाल सड़क पर ट्रक कटिंग गिरोह और नगर में मोटर साईकिल चोर गिरोह के सक्रिय होने से सब तरह के भय और  दहशत का माहौल बना है।

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 27 दिसम्बर को बस स्टेण्ड पर

      सीहोर 25 दिसम्बर (नि.सं.) हिन्दू उत्सव समिति सीहोर द्वारा आगामी 27 दिसम्बर शनिवार को स्थानीय बस स्टेण्ड पर आयोजित होने वाले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की तैयारियां जोरो से चल रही है। इस कवि सम्मेलन में देश भर के शीर्ष कवि और कवियित्रियां काव्य पाठ करने के लिये पधार रहे है।

      हिन्दू उत्सव समिति के मीडिया प्रभारी प्रदीप समाधिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में काव्य की सारी ही विधाओं ओज, व्यंग्य, श्रृंगार, गीत गजल में देशभर के शीर्ष कवि काव्य पाठ के लिये सीहोर पधार रहे है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक श्री रमेश सक्सेना उपस्थित रहेगें। श्री समाधिया ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय बस स्टेण्ड पर ये कार्यक्रम रात्रि नौ बजे प्रारंभ होगा तथा दो दौर में पूरी रात चलेगा।

      कार्यक्रम के लिये जिन कवियों की स्वीकृति मिल चुकी है उनमें देशभर में ओज की कविताओं से अलख जगाने वाले लखनऊ, उत्तरप्रदेश, के ओज के कवि श्री वेदव्रत वाजपेयी, लाफ्टर शो में भाग लेकर अपने हास्य व्यंग्य का जादू बिखेर चुके सूरत गुजरात के हास्य कवि श्री अलबेला खत्री, अपने गीतों और गजलों तथा मधुर कंठ के लिये देशभर में सुप्रसिद्ध कोटा राजस्थान के रमेश शर्मा, अपने गीतों ओर गजलों से समूचे देश में अलग पहचान बनाने वाली सुप्रसिद्ध कवियित्री सुश्री अनु शर्मा सपन, ओज की कविताओं की अपनी ही शैली बनाने वाले, आतंकवाद के खिलाफ गरज कर कवितायें पढ़ने वाले पुलिस निरीक्षक मदन मोहन चोधरी समर, मालवांचल के लोकप्रिय कवि श्री हजारीलाल हवालदार तथा गजलों गीतों के साथ अपनी बातचीत के अनोखे लहजे के कारण चर्चित नाम हास्य कवि पंकज  सुबीर हैं।

      हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष  सतीश राठौर ने कहा कि सीहोर में कवि सम्मेलनों की एक ऐतिहासिक परम्परा रही है तथा सीहोर को कवि सम्मेलनों के शहर के नाम से ही जाना जाता है। हिन्दू उत्सव समिति द्वारा उसी परम्परा के निर्वाहन के लिये ये आयोजन किया जा रहा है।

      श्री राठौर ने बताया कि ये कार्यक्रम पूर्व में दीपावली के अवसर पर दीपावली मिलन के नाम से होना था किन्तु चुनाव आचार संहिता लग जाने के चलते कार्यक्रम को आगे बढ़ा दिया गया था तथा अब 27 दिसम्बर को आयोजन किया जा रहा है। हिन्दू उत्सव समिति ने सभी काव्य प्रेमियों से कवि सम्मेलन में पधारने की अपील की है।

Thursday, December 25, 2008

त्यौहार की तरह मना महाबलि का जन्मदिन

सीहोर 24 दिसम्बर (नि.सं.) सीहोर विधान सभा क्षेत्र के लोकप्रिय जन नेता एवं विधायक रमेश सक्सेना के 60 वें जन्म दिवस पर आज पूरे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली जैसा माहौल बन गया सैकड़ों स्थानों पर अपने लाडले नेता के स्वागत में जोरदार आतिशबाजी एवं दीप प्रावलित कर उत्साह से लबरेज कार्यकर्ताओं ने त्यौहार जैसा माहौल निर्मित् कर दिया श्री सक्सेना क मात्र ऐसे जन नेता है जिनका जन्मदिवस हर वर्ष भरपूर उत्साह के साथ सम्पूर्ण क्षेत्रों में मनाया जाता है।

      आज सुबह से ही विधायक रमेश सक्सेना के निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा विधायक रमेश सक्सेना सर्वप्रथम भोपाल नाका पहुंचे और वहां बजरंग बली के मेंदिर में पूजा अर्चना की इसके बाद श्री सक्सेना एवं श्रीमती सक्सेना गणेश मंदिर पहुंचे जहां भगवान श्री गणेश जी की विधिवत पूजा अर्चना की श्री गणेश की पूजन के पश्चात श्री सक्सेना ने हनुमान फाटक पहुंचकर श्री हनुमान दादा के दर्शन किये इसके पश्चात श्री सक्सेना मठ मंदिर पहुंचे और बजरंग बली के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया इसके पश्चात श्री मनकामेश्वर मंदिर में पहुंचकर भगवान भोले नाथ से सीहोर की सुख समृद्ध की कामना की भगवान भोले नाथ के दश्रन के पश्चात इन्दौर नाका क्षैत्र के आधा दर्जन स्थानों पर विधायक श्री रमेश सक्सेना जी का जन्म दिवस मनाया गया कही कार्यकर्ताओं ने अपने लाड़ले नेता का स्वागत किया तो किसी ने फटाके फोड कर खुशी का इजहार किया। इसके बाद श्री सक्सेना ने जिन निवास पहुंचकर ग्रामीण क्षेत्र से आये सैकड़ों लोगों की बधाई को स्वीकार किय। श्री सक्सेना के निवास पर भाजपा महिला मोर्चा एवं महिला पार्षदों ने श्री सक्सेना का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया इसके पश्चात श्री सक्सेना ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किये चिकित्सालय के बाद श्री सक्सेना भाजपा के युवा मोर्चा महामंत्री सुशील ताम्रकार के यहां पहुंचे जहां  पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने फटाके फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया वही अपने लाडले नेता की दीर्घायु की कामना की वही सुशील ताम्रकार ने श्री सक्सेना का मंगल तिलक कर भव्य स्वागत किया यहां उपस्थित सैकड़ों नागरिकों ने भी अपने लाड़ले नेता को जन्म दिवस की बधाई दी। इसके पश्चात श्री सक्सेना भाजपा नेता गोपाल सोनी के निवास पहुंचे जहां सोनी परिवार एवं मित्रों द्वारा श्री सक्सेना का जोरदार स्वागत किया गया। इसके पश्चात श्री सक्सेना गांधी रोड स्थित किशन सोनी के निवास पहुंचे जहां सोनी परिवार एवं व्यापारियों द्वारा श्री सक्सेना का स्वागत कर जन्म दिवस मनाया गया इसके पश्चात श्री सक्सेना ने सिद्धेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किये वही समिति द्वारा श्री सक्सेना का स्वागत किया इसके पश्चात श्री सक्सेना जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक पहुचे जहां बेंक अध्यक्ष रमाकांत भार्गव एवं आष्टा विधायक रणजीत सिंह गुणवान की उपस्थिति में सहकारी नेता और विधायक श्री रमेश सक्सेना का जन्म दिवस मनाया गया इसके पश्चात श्री सक्सेना का जन्म दिवस भाजपा नेता अमरसिंह नाथ के निवास पर भी कार्यकर्ताओं ने श्री सक्सेना का भव्य स्वागत कर मनाया श्री नाथ के निवास से श्री सक्सेना जनपद कार्यालय पहुंचे जहां पंचायत सचिवों एवं सरपंचों ने अपने लाड़ले नेता का जन्म दिवस मनाकर खुशी का इजहार किया वही बजरंग बली की गदा स्मृति चिन्ह के रूप में अपने लाड़ले नेता को भेंट कि इसके उपरांत श्री सक्सेना अपने जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के तहत ग्वालटोली में गब्बर पहलवान के निवास एवं पुराना बस स्टेण्ड पहुंचे जहां हिन्दु उत्सव समिति ने श्री सक्सेना का सम्मान कर स्वागत किया इसके पश्चात विधायक श्री सक्सेना का स्वागत मोहन सोनी सॉईनाथ डेकोरेशन पर भी किया गया इसके पश्चात श्री सक्सेना बड़ा बाजार पहुंचे जहां विनोद जैन मित्र मण्डली ने श्री सक्सेना का जोरदार स्वागत किया वही श्री सक्सेना के जन्म दिन के उपलक्ष्य में 100 से अधिक निर्धन बालक-बालकिओं को अध्ययन सामग्री भेंट की गई इसके पश्चात श्री सक्सेना चौकसे द्वारा राठौर धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित कर अपने लाडले नेता का जन्म दिवस मनाया गया निजामत रोड़ पर राजेश पहलवान, चर्च ग्राउंड पर मनोज कन्नौजिया, सीहोर टॉकीज पर चम्पा यादव मित्र मण्डली एवं सत्यनारायण वारिया के निवास पर श्री सक्सेना का जन्म दिन मनाया गया वहीं श्री सक्सेना का हर जगह जोरदार स्वागत किया गया।

      इसके पश्चात श्री सक्सेना का सिन्धी समाज द्वारा सम्मान सिन्धी धर्मशाला में आयाजित किया गया जहां समाज के लोगों ने श्री सक्सेना का स्वागत किया। इसके पश्चात श्री सक्सेना का जन्म दिवस मण्डी थाने के सामने एवं बिजौरी रोड़ पर रोधश्याम मेवाड़ा मित्र मण्डली द्वारा मनाया गया वही श्यामपुर में लक्ष्मीनारायण पाटीदार एवंत ताराचन्द चौहान द्वारा श्री सक्सेना का जन्म दिवस मनाया गया वही श्री सक्सेना का जोरदार स्वागत किया गया वहीं दौराहा में अपने लाडले विधायक श्री सक्सेना का स्वागत विनोद चेयरमेन के नेतृत्व में किया गया।

 

महाबलि के जन्मदिन पर करीबी क्या कहते हैं

            सीहोर। साठवें बसंत में प्रवेश कर रहे तथा लगातार चौथी बार महाविजय प्राप्त करने वाले रमेश सक्सेना के जिनके करीबी हैं, आज वह उनकी उपलब्धि पर क्या महसूस करते हैं, साथ ही वह श्री सक्सेना से क्या चाहते हैं.....

      इस संबंध में प्रकाश व्यास काका का कहना है कि हम गर्व महसूस करते हैं, कि आज वह इस ऊँचाई पर पहुँचे हैं। अब नगर की एक सबसे बड़ी समस्या पानी की है, उसे जितनी जल्दी से जल्दी हो दूर की जाये, भले ही इसके लिये आंदोलन भी क्यों ना करना पड़े, अवश्य करें। लेकिन पानी लायें।

      भाजपा नेता गिरधर कुईया ने कहा कि उनकी इस उपलब्धि पर सर्वप्रथम तो उन्हे बड़ी खुशी है, इस महाविजय में उनके मित्रों का भी बड़ा सहयोग रहा। वहीं संगठन के प्रभावशाली लोगों ने उन्हे हराने का प्रयास भी किया। यह विजय उनकी व्यक्तिगत एवं कुशल संचालन की विजय है। शहर की मुख्य समस्या पानी है जिसकी वजह से उद्योग नहीं लग पा रहे हैं, विधायक जी ने पहले भी प्रयास किये थे, अब चूंकि मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत संबंध विधायक जी के बहुत अच्छे हैं, इसलिये वह इस समस्या का हल कराने में सफल होंगे ऐसा मुझे विश्वास है।

      प्रेमबंधु शर्मा ने इस संबंध में कहा कि वो जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं, आज जिस मुकाम पर हैं उससे मुझे भी बहुत खुशी होती है। उन्होने जो कहा है वह किया है इसलिये आज इस मुकाम पर हैं और दूसरे लोग उनसे बहुत पिछड़ गये, समाप्त हो गये। मुझे विश्वास है कि नगर की पानी की समस्या का हल वह शीघ्र ही करायेंगे ।

      अभिन्न मित्र मेहफूज भाई ने कहा कि रमेश भाई साफ सुथरे इंसान हैं और आज जिस मंजिल पर हैं, काफी मेहनत, मशक्कत के बाद पहुँचे हैं, वह जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं इसलिये हकीकत की बात करते हैं, वो जिस मुकाम पर हैं उन्हे देखकर खुशी होती है। मेरी यही दुआ है कि वह आगे बढ़े मालिक उन्हे हर मंजिल पर कामयाबी दे। 

बजरंग कालोनी विकास की दौड़ में शामिल होगी, गुणवान का अभिनन्दन

      आष्टा 24 दिसम्बर (नि.प्र.)। नव निर्वाचित विधायक रंजीतसिंह गुणवान का गत दिवस बजरंग  कालोनी के निवासियों द्वारा स्वागत तथा सम्मान समारोह सेक्रेट र्हाई स्कूल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष ललित नागौरी ने की।

      इस अवसर पर पंधाना विधायक अनार सिंह वासकले, वरिष्ठ भाजपा नेता अनोखीलाल खंडेलवाल पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष, देवीसिंह परमार जिला सहकारी संघ अध्यक्ष, पूर्व पार्षद नगीनचंद्र जैन एड., संतोष झंवर नगर भाजपा अध्यक्ष, राकेश बड़जात्या जिला कोषाध्यक्ष, अजय टेलर महामंत्री युवा सहकारी नेता कृपालसिह पटाड़ा आदि विशेष रूप से उपस्थित हुए। सर्वप्रथम समस्त अतिथियों ने दीप प्रावलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया। अतिथियों का साल श्रीफल तथा पुष्प मालाओं से स्वागत करने वालों में आर.पी. शुक्ला, कूपर सा.डैडी सेक्रेट हाई स्कूल के समिति अध्यक्ष अनिल नायर, माखनलाल पटवारी, आलोक सिंह, कैलाशचन्द्र शर्मा, हरीबाबू जैन, पार्षद आनंद जैन, षाजू एंटोनी, संतोष विश्वकर्मा, राजकुमार जैन, एचएन शर्मा अनिता यादव एडा., भूपेन्द्र माथुर, डा. मुरारीलाल वर्मा, नीतिशे शुक्ला, रमेश कृष्णन, अजय द्विवेदी, कुशलपाल लाला, बबली खंडेलवाल, भाजयुमो नगर अध्यक्ष विशाल चौरसिया, बाबूलाल मालवीय, कीर्तिमान, आलोक सिंह, रमेशचंद वर्मा, कमलेश वर्मा, सुरेन्द्र जैन, मांगीलाल विश्वकर्मा, सिद्धूलाल मालवीय, संतोष विश्वकर्मा  किराना, हेतराम चोधरी आदि ने भावभीना स्वागत किया। इस अवसर पर आरपी शुक्ला ने बजरंग कालोनी की प्रमुख समस्याओं अवैध कालोनी, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाईट से विधायक तथा जिला भाजपा अध्यक्ष को अवगत कराते हुए बताया कि विकास के मामले में बजरंग कालोनी अत्यंत पिछड़ी हुई है। पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष अनोखीलाल खंडेलवाल ने अपने संबोधन में कहा कि जब नगर पालिका जलकर, संपत्ति कर लेती है तो अवैध कालोनी होने कैसे हो गई, उन्होंने मतदाताओं का भारी मतों से जिताने के लिए आभार व्यक्त किया।

      विधायक श्री गुणवान ने अपने संबोधन में कहा कि मैं सभी भाजपा पार्षदों से उनके वार्डो के कार्यो की सूची प्राप्त कर उन्हें पूरा कराने का प्रयास करूंगा, मुझे विधायक निधी अप्रेल से आवंटित होगी, इसके बाद विकास कार्यो के लिए राशि दूंगा, सभी भाजपा पार्षदों से अनुरोध किया कि वे अपने वार्ड के विकास कार्यो के स्टीमेट बनाकर मुझे देदें। उन्होंने नागरिकों को विश्वास दिलाया कि मैं पूर्ण समर्पण भाव से क्षैत्र की जनता की सेवा करूंगा। जिला भाजपा अध्यक्ष ललित नागौरी ने अपने संबोधन में कहा कि विधायक जी शीघ्र ही बजरंग कालोनी की सभी समस्याओं का निराकरण कराएंगे, यह वार्ड बहुत बड़ा है इसके वार्ड के लिए हम कार्यवाही करेगे, अवैध कालोनी के संबंध में कहा कि जब आपने नगर पालिका से अनुमति लेकर मकान बनाया है तो अवैध कालोनी होने का प्रश् नहीं उठता, आप लोग बिना किसी चिंता के रहे, कोई आपको परेशान करे तो हम बैठे है। आप लोगों ने हमें विधानसभा में जीत दिलाई, अब लोकसभा चुनाव में फिर जितवाएं और फिर नगर पालिका के चुनाव में भाजपा के अध्यक्ष को जिताएं जिसका लाभ यह होगा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार होने से भाजपा का आष्टा नगर पालिका अध्यक्ष ज्यादा विकास कर पाएगा। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि अभी मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य चल रहा है, आप लोग अपने नाम चेक कर लें कि वौटर लिस्ट में लिखे है या नहीं, नहीं लिखे है तो आज ही फार्म भरकर नाम लिखवा लें। संचालन भाजपा नेता सुशील संचेती ने तथा आभार प्रदर्शन अजय द्विवेदी ने कर नवनिर्वाचित विधायक श्री गुणवान को हार्दिक शुभकामनाएं बजरंग कालोनी निवासियों की ओर से प्रस्तुत की।  

आष्टा में पुलिस का होना, नहीं होने के बराबर, चोर पुलिस वाले की मोटर सायकल ही चुरा ले गये

आष्टा 24 दिसम्बर (नि.प्र.)। आष्टा में जब नये एस.डी.ओ. जी के रूपये ओकारसिंह कलेश एवं टी.आई. हनुमंत सिंह राजपूत ने पदभार ग्रहण किया तथा जब उन्होंने पत्रकारों से बातचीत कर अपनी जो बात कही की उससे लग रहा था कि अब अपराधियों पर खाकी वर्दी का खोफ नजर आयेगा पुलिस क्या होती है यह भी मालुम पड जायेगा लेकिन जिस गति से आष्टा में चौर एक के बाद एक मोटर सायकल चुराकर ले जा रहे है अभी तक तो नागरिकों की ही मोटर सायकल चुराकर ले जा रहे थे खबर है की अब तो उन्होंने सीधी चुनौती पुलिस वाले की मोटर सायकल चुराकर दे दी है की आष्टा में खाकी वर्दी चाहेगी वो  नही हम जो चाहेगे वो ही होगा। दोनों अधिकारियों को अब तो सक्रिय होना चाहिये और बताना चाहिए की आष्टा में पुलिस है और जो वो चाहेगी वो ही होगा खबर हे की दो दिन पूर्व आष्टा थाने में पदस्थ एक पुलिस वाले की मोटर सायकल रात्री में 9 से 10 बजे अज्ञात चौर उस वक्त चुरा ले गये जब उक्त पुलिस वाले भैया अपनी मोटर सायकल सुभाष नगर में अपने किराये के मकान के बहार खडी कर घर में भोजन करने गये थे बदनामी के डर से इस चौरी को अभी छुपाकर रखा जा रहा है क्योंकि अगर रिपोर्ट लिखवाई जाती है तो पुरी पुलिस की बदनामी होगी और जनता कहेगी जब तुम अपनी सम्पत्ति की ही रक्षा नहीं कर सकते तो हमारी क्या करोगे यही हाल चौरों के है जो अभी तक तो इन्दौर भोपाल रोड़ पर रात में ट्रकों की कटिंग कर सामान उतारते थे अब तो वे दिन में ही चलते वाहनों से समान उतार रहे है खेतों पर धड़ल्ले से नेपा वसूली हो रही है पुलिस दलालों के साथ घुमती फिरती है और मजे लुट रही है जब तो खाकी वर्दी वाले की ही मोटर सायकल चोरी गई है अब तो अपनी नाक बचाने के लिए जाग जाओं ऐसा नहीं है पुलिस को नहीं मालुम है की मोटर सायकल चौर कौन हो सकते है ट्रक कटिंग कौन कर रहा है, नेपा बसूली कौन कर रहे है दलाल कौन है, कटिंग का माल कौन खरीद रहा है कहा छुपाया जाता है कंजरों को शरण कौन देता है लेकिन सब कुछ मालुम हो सकता है लेकिन अगर ऐसा पुलिस करेगी तो उसकी दुनिया कौसे चलेगी जिला पुलिस अधीक्षक की शायद आष्टा में जो कुछ हो रहा है उसे नजर अंदाज करके चल रहे है उनका नजर अंदाज करना यहां के पुलिस वालों के लिए बल्ले-बल्ले साबित हो रहा है आष्टा से चोर पुलिस वालों की मोटर सायकल पहली बार नहीं ले गये इसके पहले भी इसी कालोनी से एक ओर पुलिस वाले की मोटर सायकल चुराकर पहले भी ले जा चुके है जावर से एक बार एक पुलिस अधिकारी की बन्दूक ले जा चुके है। सिद्धीकगंज क्षेत्र में तो एक पुलिस वाले के पूर्व में कपडे उतार कर बांध गये थे क्या सुस्त पडी पुलिस अब जागेगी?

पुलिस चाहे तो.... पुलिस चाहे तो अपराध रोक सकते है अपराधियों पर खौप कायम हो सकता है, चौरिया बंद की जा सकती है लेकिन यह सब तब सम्भव है जब पुलिस वर्दी धारण करते वक्त जो शपथ लेती है उस शपथ को अमल में पुरी तरह से लाते हुए जनता की सेवा करें और अपराधियों पर कडी नजर रखे लेकिन जब पुलिस अपराधियों की ओर अनदेखी करे, तो सब कुछ केसे सम्भव है।

विधायक जी इधर भी देखो..... चुनाव हो गये जनता ने वही उम्मीद के साथ रंजीत सिंह गुणवान को विजय बनाया अब विधायक जी को समय निकाल कर जरा पुलिस के आला स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठकर आष्टा क्षैत्र में क्या हो रहा है, की समीक्षा कर कुछ निर्देश देना चाहिये जनता को आपसे उम्मीद है पुरी करोगे तो सिर आंखों पर नहीं करोगे तो परिणाम समय पर नजर आयेगा...

आग लगने से मकान राख 1 लाख रुपये का नुकसान

  जावर 24 दिसम्बर (नि.सं.)। नजदीक ग्राम अरोलिया जावर में अरोलिया जावर के एक मकान में अज्ञात कारणों से लगी आग से पूरा मकान जलकर राख हो गया। आग से करीब 1 लाख रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। तहसीलदार ने क्षतिपूर्ति के लिये प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा।

      प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह 10 बजे अरोलिया जावर की विधवा जमना बाई 65 वर्ष के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे 9 म्याल का मकान जलकर राख हो गया है। घर गृहस्थी का पूरा सामान जल गया करीब 1 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग जनी की सूचना मिलते ही नगर पंचायत ने अपने टैंकर व आष्टा से फायर ब्रिगेड भी आग बुझाने आई बाद में ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई।

      वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही तहसीलदार शिवराम कनासे व टीआई कुशवाह भी घटना स्थल पर पहुँच गये थे। कनासे ने बताया की आग से 10 नगदी सहित 1 लाख रुपये का सामान जल गया है जिसका पंचनामा बनाकर क्षतिपूर्ति के लिये प्रस्ताव भेजा है।

 

अज्ञात कारणों से ग्रामीण की मौत

      सीहोर 24 दिसम्बर (नि.सं.)। अज्ञात कारणों के एक ग्रामीण की मृत्यु हो गई सूचना पर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

      प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना अन्तर्गत आने वाले ग्राम पुरानी चंदेरी निवासी 40 वर्षीय राधेश्याम आ. गनपत मेवाड़ा की आज अज्ञात कारणों से चलते मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं।

 

 

 

सड़क हादसे में तीन घायल

      सीहोर 24 दिसम्बर (नि.सं.) जिले में घटित अलग- अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गये। पुलिस ने सभी मामले कायम कर लिये हैं।

      प्राप्त जानकारी के अनुसार दोराहा थाना अन्तर्गत आने वाले ग्राम महुंआखेड़ा निवासी चैनसिंह आ.हरिसिंह सोमवार की सुबह सायकल से अपने घर आ रहा था तभी दोराहा तरफ से आ रहें बाइक क्रमांक एमपी-04-एमए-9923 के चालक ने अपने वाहन को तेजगति एवं लापरवाह पूर्वक चलाते हुये चैनसिंह की सायकल में टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल चैनसिंह को उपचार हेतू एल.बी.एस. अस्पताल भोपाल भेजा गया।

      इधर कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम बायपास मार्ग बिलकिसंगज चौराहा के  समीप बाइक इन्दौर तरफ जा रहे साकेतनगर देवास नाका इन्दौर निवासी अनुराग की बाइक क्रमांक में सामने से आ रहे अज्ञात काले रंग के वाहन ने वाहन को तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये अनुराग की बाइक में टक्कर मार दी। परिणामस्वरूप अनुराग एवं बाइक पर सवार भेरु घायल हो गये। जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतु सीहोर अस्पताल में दाखिल कराया गया। 

फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पांच हजार नगद ईनाम की घोषणा

      सीहोर। जिला पुलिस अधीक्षक ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पांच हजार रूपये नगद ईनाम की उदघोषणा जारी कर दी है। जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत आरोपी लाड़सिंह आत्मज रामप्रसाद बलाई निवासी धबोटी के विरूद्ध थाना कोतवाली सीहोर में हत्या जैसे जघन्य अपराध कर आरोपी लम्बे अंतराल से अपनी गिरफ्तारी से बच रहा है। इस आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 130-98 धारा 341, 323, 34 अपराध क्रमांक 671-99 धारा 354, अपराध क्रमांक 4-2000 धारा 341, 324, 498-, 506 अपराध क्रमांक 299-01 धारा 406, अपराध क्रमांक 50305 धारा 323, 294, 506 अपराध क्रमांक 206-06 धारा क्रमांक 341, 294, 323, 327, 506, 34 अपराध क्रमांक 604-07 धारा 450, 376 तथा अपराध क्रमांक 576-08 धारा 302 भादवि के पंजीबद्ध है, जिसमें इसकी आवश्यकता है। इस आरोपी को गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये गये, किन्तु अभी तक गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त नहीं हुई हैँ।

      अत: प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक सीहोर द्वारा पुलिस रेग्यूलेशन के पैरा 80-ए में निहित शक्तियों को उपयोग करते हुये फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पांच हजार रूपये नगद ईनाम की घोषणा की गई है। जो कोई व्यक्ति उक्त अपराध में फरार लाड़सिंह बलाई को बंदी करेगा या करायेगा या बंदी करवाने में सही सूचना देगा, उपरोक्त घोषित नगर पुरस्कार से पुरस्कृत किया जावेगा। ईनाम के संबंध में पुलिस अधीक्षक सीहोर का निर्णय अंतिम होगा।