Wednesday, November 12, 2008

मंडी, कस्बा गंज क्षेत्र में हुआ जनशक्ति का जनसंपर्क

      सीहोर 11 नवम्बर (नि.सं.)। भारतीय जन शक्ति के प्रदेश सचिव एवं जिला सीहोर प्रभारी लोकेन्द्र सिंह मेवाड़ा के नेतृत्व में सन्नी (गौरव) महाजन ने अपनी टीम के साथ गंज क्षेत्र में जनसंपर्क किया, जनसंपर्क के दौरान कई युवा साथियों ने भाजश की सदस्यता ली। युवाओं ने जोश के साथ लोकेन्द्र सिंह मेवाड़ा और सन्नीमहाजन का पुष्प, गुच्छो और फूल मालाओं से स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से कमलेश राठौर पार्षद, कमल प्रजापति, तारा यादव, पुरुषोत्तम यादव, संजय यादव, गंगा यादव, मनोज यादव, द्वारका प्रसाद, प्रधुमन यादव, सूरज यादव, मुकेश यादव, केवल यादव, गंगा यादव कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह एवं जोश के साथ स्वागत किया।

      कस्बा में स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से बालकृष्ण नामदेव, सेवा यादव, गुडडा यादव, नरेन्द्र यादव, विनोद, दिनेश राठौर, महेश माली, मनोज माली, सुभाष सोनी, लोकेश सोनी, दिनेश चावड़ा, सुधीर सोनी, सोनू यादव, मनीष सोनी, गटटू यादव स्वागत भाषण के दौरान बालकृष्ण नामदेव ने कहा कि विधायक महोदय हमारे कस्बे में पले बड़े हुए, हमारी सीहोर का आज विनाश करके रख दिया, शुगर फैक्ट्री, तिलहन संघ सब बंद करवा दिया और पूरे जिले को भ्रष्ट कर दिया।

      मंडी क्षेत्र में स्वागत में भी बड़े उत्साह, उमंग के साथ स्वागत किया,स्वागत के बाद ओजस्वी प्रवक्ता लोकेन्द्र सिंह मेवाड़ा ने चुनावी रणनीति के विषय में उनमोदन किया इसके बाद सन्नी महाजन ने अपने भाषण के उदबोधन में कहा कि चुनाव जीतने के बाद मैं जनता की सेवा एक सेवक के रूप में करूंगा। इसके पूर्व कमलेश राठौर ने स्वागत भाषण दिया, जनसम्पर्क दौरान भारती जनशति जिला पदाधिकारी कमलेश कुशवाह, कमलेश राठौर, दिनेश पुष्पद, धर्मेन्द्र जाट, अशोक राठौर आदि ने संपर्क किया।

सपा की वाहन रैली नगर में आज

      सीहोर 11 नवम्बर (नि.सं.) । समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी भाई  नौशाद खान के पक्ष में समाजवादी पार्टी द्वारा एक विशाल वाहन रैली सीहोर नगर में आज निकाली जा रही है जो कि प्रमुख मार्गो से होते हुए नगर भर में निकलेगी उक्त रैली में दुपहिया वाहन सायकल इत्यादि साथ रहेंगे जिसमें मतदाताओं से समाजवादी पार्टी को वोट दिये जाने नौशाद खान को विजय दिलवाने का आव्हान किया जावेगा वाहन रैली की सभी तैयारियां व्यापक स्तर पर कर ली गई है सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेकर वाहन रेली को सफल बनावे। अपील करने वालों में जिला महामंत्री भाई प्यारे मियां, जिला महासचिव शायर युनूस बैग अम्बर, दलितों के नेता भाई रूपसिंह मालवीय, ग्रामीण नेता किशन मालवीय, महिला नेत्री इंदिरा भील, बाबू, बिलाल, शोयब, अयास लाला, अजय जैन उर्फ बबलू भाई, अमित, फिरोज, सलीम भाई सायकल वाले, अजीज भाई, मदन, महेश, सुरेश, रमेश, एजाज भाई सहित अनेकों ने अपील की है।

गुणवान का चुनावी जनसम्पर्क

      आष्टा 11 नवम्बर (नि.सं.) । भाजपा प्रत्याशी रंजीतसिंह गुणवान भी जिला भापजा अध्यक्ष ललित नागौरी के साथ मेहतवाडा पहुंचे जहां भाजपा कार्यालय का उदघाटन किया। तत्पश्चत वह जावर जोड बमूलया रायमल, कुंडियानाथू, छोटी छायन, कजलाश एवं ग्राम बिसूखेड़ी पहुंचकर मतदाताओं से जनसम्पर्क किया इस अवसर पर श्री गुणवान के साथ ललित नागौरी, आजादसिंह पहलवान, मेहरबान सिंह चाचा, जिला मंत्री बाबूलाल पटेल, जावर मण्डल अध्यक्ष राकेश सेंधव, कमलसिंह पहलवान, कजलास सरपंच किशोर पाटीदार, मुकेश बड़जात्या, राकेश शर्मा, कृपालसिंह पहलवान, कजलास सरपंच किशोर पाटीदार, मुकेश बड़जात्या, राकेश शर्मा, कृपालसिंह ठाकुर, जयसिंह आदि उपस्थित थे। इधर जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष देवीसिंह परमार, प्रेम मेवाड़ा, नबीलाल जाट, कैलाश राठौर, देवकरण पाटीदार, भेरूसिंह पाटीदार, घीसूलाल के साथ ग्राम खाचरोद, जसमत, नीलबड़, पगारिया हाट, सिद्दीकगंज आदि में पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी रंजीतसिंह गुणवान के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष धरमसिंह आर्य, मनोहर पटले खड़ी, बाबूलाल वर्मा, रमेशचन्द्र शर्मा, माखनसिंह वर्मा के साथ ग्राम बैजनाथ, चामसी, खड़ी चन्नोठा, गोपालपुर, फूडरा आदि में जनसम्पर्क किया। पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष अनोखीलाल खण्डेलवाल ने राधेश्याम कासन्या, मनोहरसिंह मेवाड़ा, मानसिंह गवाखेड़ा, महेश करमोदिया सरपंच बेदाखेड़ी, घीसूलाल नेता जी, नरेन्द्र भाटी के साथ मोर्चा संभाला तथा लौरास बड़ी कमालपुर लौरास छोटी, हुसैनपुरखेड़ी, गोदी, पटारिया गोयल, पहुंचकर मतदाताओं से सम्पर्क कर भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। पूर्व सरपंच नन्दकिशेर विश्वकर्मा ने भंवरजी धनाना, देवचन्द, ज्ञानसिंह ठाकुर, बाबूलाल सिसोदिया के साथ ग्राम ग्वाला, रछापुरा, गाजनपा, उरली छोटी, कुरलीकलां, कोदकपुरा, लसूडियापार आदि में सघन जनसम्पर्क कर भाजपा को विजय दिलाने की अपील की।

      नगर भाजपा अध्यक्ष संतोष झंवर के नेतृत्व में अनेक कार्यकर्ताओं ने अलीपुर क्षेत्र में जनसम्पर्क कर मतदाताओं को शिवराजसिंह सरकार के पांच वर्षो में हुए विकास कार्यो से अवगत कराया तथा भाजपा प्रत्याशी रंजीतसिंह गुणवान के पक्ष  में मतदान कर मतदान म.प्र. में पुन: भाजपा सरकार स्थापित करने की अपील की जनसम्पर्क के समय श्री झंवर के साथ अलीपुर के वार्ड क्र. 1,2, एवं 3 में सुशील संचेती व्यापारी प्रकोष्ठ, विशाल चौरसिया, ओमनामदेव, कालू भटट, पंकज नाकोड़ा, भुरू भटट, कोमल जैन, धनरूपमल जैन, आशीष गेहलोत, रूपेश राठौर, राजू राठौर, जुगल मालवीय, सुरेश परमार, गौरव सोनी, जीतू शर्मा, सिद्धनाथ मालवीय, सुरेश धारवां, नन्दकिशोर, गबू कोठारी, गोपाल रघुवीरा, रवि सोनी रिंकू, सोनी श्रीवास्तव, अखलेश पंडिया, शानू पंडिया, जे.पी. नायक,गोलू नायक, गोलू सोनी के साथ अनेक युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हुसैनखेड़ी,लसूड़िया सूखा,लोरास के सेकडों भाजपाई शामिल हुए कांग्रेस में

      आष्टा 11 नवम्बर (नि.सं.)। ग्राम हुसैनपुरखेड़ी के पटेल क्षेत्र एवं समाज में व्यापक प्रभाव रखने वाले हुकुमसिंह यादव,लालसिंह यादव लसूड़िया सूखा के सुनील मेवाड़ा,ग्राम लोरास हीरापुर के जीवन सिंह मेवाड़ा भाजपा छोड़ आज कांग्रेस में जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश परमार की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस में शामिल होने वाले प्रमुख नामों में विक्रमसिंह यादव, जगदीश यादव, दिनेश यादव,महेश यादव, अर्जुन यादव, जगन्नाथ सेन, हरिनारायण श्रीवास्तव, देवकरण पांचाल, परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव, दौलत यादव,करनसिंह सेन, तेजसिंह यादव सहित सेकडों की संख्या में ग्राम हुसैनपुरखेड़ी,लसूड़िया सूखा, लोरास हीरापुर के लोग भाजपा की कथनी-करनी से त्रस्त होकर कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस में शामिल हुए लोगों ने एक स्वर में भाजपा की रीति-नीति का कडे शब्दों में आलोचना की और कहा कि किसानों को डी.पी.के नाम पर भाजपा नेताओं ने भारी भ्रष्ट्राचार कर हर गांव के किसान का जो शोषण किया हैं और इसमे भाजपा कार्यकर्ताओं को भी नही छोड़ा हैं। पांच सालों से भाजपा के सांसद क्षेत्र से लगभग गायब रहे हैं। उसका हिसाब लेने का अब समय आ गया हैं। इस अवसर पर सभी लोगों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष के समक्ष शपथ लेकर कांग्रेस को जिताने का संकल्प लिया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी गोपालसिंह इंजीनियर ने सभी लोगों का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर चुनाव प्रभारी हिफर्जरहमान भैया मियॉ, शिवनारायण परमार, अजीज अंसारी, सोभाल सिंह भाटी, ओंकार सिंह ठाकुर, प्रहलाद सिंह खड़ी, अनार सिंह ठाकुर, सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण एवं कार्यकर्तागण मौजूद थे।

मेहतवाडा में कांग्रेस कार्यालय का शुभारंभ एवं जनसम्पर्क

      कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी गोपाल सिंह इंजीनियर ने ग्राम मेहतवाड़ा पहुंचकर घर-घर दस्तक देकर बुजुर्गो से आशीर्वाद प्राप्त किया, गांव की समस्याओं को सुना। इसके पूर्व उन्होंने कांग्रेस कार्यालय का शुभारंभ किया। उनके साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश परमार, गगन पटेल सिंह, कमलसिंह पहलवान, सौभालसिंह भाटी, प्रहलाद सिंह खड़ी, अजीज अंसारी, फूलसिंह बाबू जी, सजनसिंह, मनोहर सोनी, अजब सिंह सडक, कार्यक्रम का संचालन भेरू सिंह एडवोकेट सेमलीबारी  ने किया।

      इस अवसर पर गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि मैं आपको सिंचाई सुविधा प्रत्येक गांव में पक्की सड़क, खाद, बीज उपलब्धता और किसानों की उपज का उचित मूल्य दिलाने, किसानों को भरपूर बिजली देने और भ्रष्टाचार का समूलनाश करने का विश्वास दिलाता हूं मेरा जाति वाद, क्षेत्र वाद से मुक्त एक विकसित क्षेत्र बनाने का सपना है और वे बिना आपके सहयोग के पूरा नहीं हो सकता।

प्रसपा की रैली देख भाजपा-कांग्रेस में चिन्ता

      आष्टा 11 नवम्बर (नि.सं.) । प्रजातांत्रिक समाधान पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष स्व. फूलसिंह चौहान के प्रथम पुण्यतिथि पर आज प्रसपा ने आष्टा में जो चुनावी रैली एवं मंडी गेट के सामने जो सभा की रैली और सभा में जो उपस्थिति प्रसपा के झंडे बेनर तले दिखी उसे देखकर आज भाजपा और कांग्रेस में हल-चल मच गई है आज निकली उक्त चुनावी रैली एवं सभा में आष्टा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम-ग्राम से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता ग्रामीणजनों का जो जन सैलाब रैली मार्ग पर दिखा वो देखने लायक था। अब यह अलब बात है कि रैली में जो दिखा वो वोट में कितना बदल पाता है रैली नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए मंडी गेट के सामने ग्राउण्ड पर पहुंची यहां पर सभा हुई तथा सभा में वक्ताओं ने प्रसपा के उम्मीदवार कमलसिंह चौहान को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की। सभी नेता एवं कार्यकर्ताओं ने संस्थापक अध्यक्ष स्व. फूलसिंह चौहान के चित्र पर पुष्पअर्पित कर उन्हें प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजली अर्पित की सभा को प्रसपा के अनेको नेताओं ने सम्बोधित किया।

सुरेश पचौरी की जनसभा आज आष्टा में

      आष्टा 11 नवम्बर (नि.सं.) मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पचौरी कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल इंजीनियर के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित करने के लिए बुधवार की दोपहर आष्टा आ रहे है। श्री पचौरी दोपहर 3 बजे हेलीकाप्टर द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी मैदान पहुंचेंगे। जहां से कार्यकर्ताओं के साथ वे पुराना बस स्टेण्ड स्थित आमसभा स्थलपहुंचकर आम नागरिकों को कांग्रेस की विकास योजनाओं तथा घोषणा पत्र के बारे में बताएंगे। कांग्रेस द्वारा आमसभा के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है। जिला कांग्रेस, ब्लाक कांग्रेस, युवक कांग्रेस, भारतीय सेवादल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, विधि प्रकोष्ठ तथा विभिन्न संगठनों के पदाधि-कारियों ओर कार्यकर्ताओं ने आमसभा को सफल बनाने की अपील की है।

Tuesday, November 11, 2008

20 ने नाम वापस लिये, 4 सीटों पर 54 रहेंगे मैदान में

               सीहोर 10 नवम्बर  (नि.सं.)। नाम निर्देशन वापसी के दिन आज 10 नवम्बर,08 को जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र से 20 अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लिए गए। नाम वापसी के बाद अब कुल 54 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। बुधनी विधानसभा क्षेत्र के अभ्यर्थियों के नाम वापिसी की प्रक्रिया के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक चुनाव श्री जी.नरेन्द्र कुमार विशेष रूप से मौजूद थे।

      विधानसभा चुनाव,2008 के तहत आज नाम वापसी के दिन सीहोर विधानसभा क्षेत्र से 5 अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापिस लिए गए। नाम वापसी के पश्चात विधानसभा क्षेत्र सीहोर में अब 13 अभ्यर्थी शेष रह गए हैं। विधानसभा क्षेत्र  इछावर से आज 9 अभ्यर्थियों ने अपने नाम वापिस लिए और अब यहां 19 अभ्यर्थी शेष हैं। विधानसभा क्षेत्र बुधनी और आष्टा से आज 3-3 अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लिए। अब बुधनी विधानसभा क्षेत्र में 13 और विधानसभा क्षेत्र आष्टा में 9 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है।

चुनाव पर आयोग की नजर प्रेक्षक आए

      सीहोर 10 नवम्बर (नि.सं.)। विधानसभा निर्वाचन पर नजर रखने के लिए आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों का आना शुरू हो चुका है। गत दिवस बुधनी विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक जी.नरेन्द्र कुमार नई दिगी से बुधनी पहुंच चुके है। प्रेक्षक श्री कुमार द्वारा जनता से मिलने का समय मुकर्रर किया गया है। वे प्रतिदिन प्रात: 9.30 से 10.30 बजे तक वन विश्राम गृह बुधनी में जनता से मिलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। जो भी नागरिक उनसे भेंट करना चाहे वह वन विश्राम गृह बुधनी में प्रात: 9.30 से 10.30 बजे के बीच उनसे भेंट कर सकता है। वन विश्राम गृह बुधनी का दूरभाष 07564-234732 है। प्रेक्षक श्री कुमार के लाइजनिंग ऑफीसर का मोबाइल नं. 9424309000 है।

हर 3 दिन में होगी जांच-पड़ताल : 10 लाख से यादा खर्च ना हो रुपये

      सीहोर 10 नवम्बर (नि.सं.)। विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे उम्मीदवारों द्वारा अब नाम निर्देशन की तारीख से होने वाले खर्च का हिसाब रखना शुरू हो जाएगा। उम्मीदवार या उसके अधिकृत चुनावी एजेंट को एक तयशुदा पंजी में खर्च के ब्यौरे दर्ज करने होंगे। खर्च की अधिकतम सीमा 10 लाख रुपए होगी। हर तीन दिन के अंतराल पर संबंधित क्षेत्र के अफसर इन खर्चों की पडताल करेंगे।

      कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डी.पी.आहूजा ने निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के हवाले से बताया है कि उम्मीदवारों को अपना नाम निर्देशित होने की तारीख से चुनाव नतीजों की घोषणा की तारीख तक के हरदिन सारे चुनावी खर्च का हिसाब-किताब करना है। इन्हें नामजदगी के पर्चे दाखिल करते वक्त बाकायदा पत्र सौंपकर इसकी सूचना दे दी गई है।  उम्मीदवारों को तयशुदा प्रारूप में इसके लिए पंजी भी उपलब्ध कराई गई है। यह भी साफ कर दिया गया है कि इस पंजी के अलावा किसी अन्य कागज में यह हिसाब तैयार नहीं होना है। पंजी प्राप्त करने की इनसे रसीद प्राप्त कर ली गई है। चुनावी खर्च के लेखों की निर्धारित समय पर जाँच होगी। खर्च पर नजर रखने का जिम्मा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  डी.पी.आहूजा ने रिटर्निंग अफसर, सहायक रिटर्निंग अफसर, और उप जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपा है ।  श्री आहूजा ने बताया है कि लेखों की जाँच के बाद इस पंजी के उपयुक्त हिस्से की दो प्रतियाँ तैयार की जाएंगी। एक प्रति रिटर्निंग अफसर के सूचना पटल पर और एक प्रति मतदान प्रक्रिया खत्म होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी को उपलब्ध कराई जाएगी। आखिर में लेखों की एक सत्य प्रतिलिपि नतीजे घोषणा की तारीख से 30 दिन के भीतर पुन: जिला निर्वाचन अधिकारी के पास दाखिल करना होगी। खर्च को लेकर उम्मीदवारों को एक निर्धारित प्रपत्र में शपथ पत्र भी प्रस्तुत करना है।

लड़खड़ाते कदमों से आये पटवा ने कहा जीत थाली में रखी है, बस उसे निबाला बनाना है....

सक्सेना ने कहा कि करण सिंह वर्मा भारी मतों से विजयी होंगे

      सीहोर 10 नवम्बर (नि.सं.)। भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री वयोवृध्द भाजपा नेता सुन्दर लाल पटवा जिन्हे सीहोर का प्रभार सौंप दिया गया है, आज अचानक सीहोर पहुँचे। अति बुजुर्ग श्री पटवा लड़खड़ाते कदमों से सीहोर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने मंच तक पहुँचे। उन्होने कहा कि भाजपा की जीत थाली में रखी हुई है बस उसे दोनो हाथ बड़ाकर निबाला बनाना है।

      ज्ञातव्य है कि सीहोर के पूर्व विधायक रह चुके सुन्दर लाल पटवा जब मुख्यमंत्री बने थे तब ही से सीहोर की तरफ से बेरुखी रखते रहे हैं, कुछेक लोगों से संबंध बनाने के अलावा कभी उन्होने सीहोर के पार्टी के कार्यकर्ताओं की सुध नहीं ली। इसके बावजूद वर्षों से सीहोर में अपनी पहुँच और धाक बताने वाले श्री पटवा को जब मध्य प्रदेश भाजपा ने सीहोर का प्रभारी बना दिया तो वह सीहोर में एक आमसभा के लालच में भी आ गये।

      सुविज्ञ सूत्रों का कहना है कि वह सुबह से ही यह चाहते थे कि उनकी एक आमसभा करवा दी जाये। आज के चुनावी परिप्रेक्ष्य में सुन्दर लाल पटवा की आमसभा क्या भाजपा उम्मीद्वार के पक्ष में रहेगी या फिर उसका बड़ा भारी नुकसान झेलना पड़ता यह तो भाजपा भी बखूवी समझती है लेकिन श्री पटवा को कौन समझायेगा ? दादाजी की उम्र में पहुँच चुके श्री पटवा आज जब सीहोर पहुँचे तो उनकी कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित होना थी। पता चला कि पटवा तो पहुँच चुके थे लेकिन वहाँ ले-देकर 20 लोग भी उपस्थित थे। तब अचानक कुछ लोगों ने आपसी मंत्रणा की कि पटवा को किसी के घर ले जाओ और तब तक किसी तरह यहाँ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति की व्यवस्था की जाये ताकि पटवा नाराज भी ना हों।

      इधर कार्यकर्ताओं ने विधायक रमेश सक्सेना के व्यस्त कार्यक्रम में खलल डालने का प्रयास किया और उनसे कहा कि आप यहाँ पटवा जी पधार चुके हैं कृपया आ जाईये। हालांकि श्री सक्सेना का विचार था कि पटवा जी कार्यकर्ताओं में एक नई जान फूंक देंगे इसलिये वहाँ कार्यकर्ताओं को संबोधित करें मैं यहाँ प्रचार में लगा रहूं। लेकिन सक्सेना को यह नहीं पता था कि उन्हे क्या बैठक के लिये बुलाया जा रहा है।

      अंतत: जब विधायक रमेश सक्सेना सुन्दर गार्डन स्थित बैठक स्थल पर पहुँचे तो धीरे-धीरे कुछ ही देर में सुन्दर गार्डन का हाल पूरा खचाखच भरा गया। और इसके बाद वहाँ पटवा जी का कार्यकर्ता सम्मेलन प्रारंभ हुआ।

      आज सीहोर उम्मीद्वार रमेश सक्सेना के अलावा आष्टा के रणजीत सिंह गुणवान और इछावर के करण सिंह वर्मा भी उपस्थित थे। करण सिंह वर्मा ने अपने भाषण में इछावर की स्थिति गंभीर बताई।

      इसके बाद विधायक रमेश सक्सेना ने अपने संबोधन में अपनी शैली में बोलते हुए कहा कि इछावर के करण सिंह जी ने जो कहा है वह गलत है, इछावर में भाजपा की स्थिति मजबूत है और वह भारी मतों से विजयी होंगे।

      अंत: वयोवृध्द नेता सुन्दरलाल पटवा ने यहाँ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पहले तो पुराने दिन याद करना शुरु कर दिये। बाद में वर्तमान की बात करते हुए उन्होने कहा कि हर वर्ग का विकास भाजपा सरकार ने किया, महिला, बच्चे, युवा, गरीब, किसान हर एक किसान ध्यान शिवराज ने रखा है। जीत थाली में रखी हुई है। गांव-गांव में भाजपा और शिवराज को लोग जानते हैं, इतना काम हो चुका है। बस हमें किस तरह अंगुली कमल के फूल के निशान वाले बटन को दबाए इस पर ध्यान देना है। बस कमल का निशान वाला खटका दबना शेष है। श्री पटवा ने कहा कि थाली तो परोसी हुई है उसे उठाकर निबाला बनाना शेष है, इतनी मेहनत यदि कार्यकर्ता कर ले तो एक बार फिर भाजपा की जीत सुनिश्चित है।

आचार संहिता के भूत से राजनीतिक दल परेशान, आमजन हैं खुश

      आष्टा 10 नवम्बर (सुशील)। आष्टा की जनता ने अभी तक एक नहीं अनेकों चुनाव देखें लेकिन इस बार हो रहे विधानसभा चुनाव में आचार संहिता का जिस सख्ती से प्रशासन द्वारा पालन दलों के नेताओं से कराया जा रहा है उसको लेकर राजनीतिक दल के नेता परेशान है वहीं आमजन खुश है। क्योंकि उन्हे इन दिनों प्रत्याशियों के प्रचार वाहनों का कान फोड़ू प्रचार सुनाई नहीं दे रहा है और ना ही उतने झण्डे, बेनर, पोस्टर, फ्लेक्स, लग्गी आदि नगर में लगे हुए नजर आ रहे हैं क्योंकि अब कोई भी राजनीतिक दल किसी के यहाँ भी उसकी बिना स्वीकृति के ना ही दिवार लिख सकता है और ना ही झण्डा बेनर, पोस्टर, फ्लेक्स लगा सकता है। लगाने के पहले उस मकान मालिक दुकान मालिक से स्वीकृति लेना पड़ेगी। आचार संहिता का इतना कड़ाई से पहली बार पालन आष्टा में नजर आ रहा है। वहीं उल्लंघन करने वालों में प्रशासन का डंडा भी घूम रहा है। अभी तक आष्टा जावर थाने में कई प्ररकण आचार संहिता उल्लंघन के दर्ज हो चुके हैं। वहीं राजनीतिक दल के जिम्मेदार और जानकार कार्यकर्ता नेता कदम-कदम पर सतर्क होकर कार्य कर रहे हैं की कहीं कोई चुक नहीं हो जाये अभी तक आष्टा में भाजपा-कांग्रेस ओर प्रसपा के खिलाफ प्रकरण दर्ज हो चुके हैं वहीं जावर थाने में मेहतवाड़ा का एक भाजपा पर प्रकरण तथा खड़ी में बिना स्वीकृति में माईक का उपयोग करने पर रामलीला वालों पर प्रकरण दर्ज हो चुका है।

शिवशंकर पटैरिया के समर्थन में निर्दलीय ने पर्चा वापस लिया

      सीहोर 10 नवम्बर (नि.सं.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने पूरे कार्यकाल में अक्षम साबित हुए हें तथा विकास के सारे दावे खोखले हैं। सुश्री उमा भारती ही प्रदेश को विकास की राह पर आगे बढ़ा सकती है।

      बुदनी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी उत्तम सिंह चौहान ने भाजश के प्रत्याशी शिवशंकर पटेरिया के समर्थन में अपना नामांकन वापस लेते हुए कहा कि बुदनी समेत पूरे प्रदेश में विकास पूरी तरह ठप्प रहा है। चौहान का कहना था कि बुदनी विधानसभा क्षेत्र विशेषकर रेहटी में भारतीय जन शक्ति के प्रति लोगों में जबर्दस्त रुझान बना है। जनता शिवराज सिंह के ढपोर झंखी पन से ऊब चुकी है और अब जनता की निगाहें सुश्री उमा भारती की और लगी हुई है।

      एक और प्रत्याशी हनुमान प्रसाद ने भी शिव शंकर पटेरिया के समर्थन में आज नाम वापस लिया। कल भाजश के रेहटी चुनाव कार्यालय के उद्धाटन अवसर पर उत्तम सिंह चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाजश के प्रत्याशी को नगाड़ा चुनाव चिन्ह का आवंटन भी आज प्राप्त हो गया है।

होटल रंजीत का नहीं रिसोर्ट का

               सीहोर 10 नवम्बर (नि.सं.)। एक बार फिर खाने-पीने के दिन आ गये हैं....अरे नहीं भाई शादियों के कारण नहीं बल्कि चुनावों के कारण। चुनाव जो आ गये हैं तो बड़े-बड़े लोग, नेताओं के खाने-पीने के दिन भी आ गये हैं। पाँच साल में एक बार चुनाव आते हैं तब यह नेता कुछ ऐसा खाना-पीना शुरु कर देते हैं कि इन्हे देख-देखकर लोग हतप्रभ रह जाते हैं। विशेषकर यह आदत कांग्रेस के गद्दीदार नेताओं में यादा देखने में आती है।

      पिछले ही चुनाव में एक गद्दीदार नेता जब शाम तक अपना गणित बना-बनाकर थक जाते थे तो फिर उन्हे अचानक भोपाल के प्रसिध्द होटल रंजीत की याद आती थी...धीरे-से वह प्रत्याशी की तरफ से खर्च कर रहे व्यक्ति से कहते थे, यार आज बहुत काम हो गया...एक काम करो, भोपाल होटल रंजीत से आज भोजन मंगाओ...वहाँ से डिब्बे मंगा लो यहीं बैठकर भोजन कर लेंगे अभी और भी काम करना है....। इस प्रकार पिछले चुनाव में सुरेन्द्र सिंह ठाकुर को कई ऐसे नेताओं को होटल रंजीत से लेकर अनेक प्रसिध्द स्थानों का भोजन कराना पड़ा था।

      इस बार भी ऐसे कई नेता कांग्रेस के चुनाव प्रचार में जुट गये हैं जो खाने-पीने के शौकीन है। सुबह नास्ते के समय से लेकर रात के भोजन तक की व्यवस्था वह कांग्रेस प्रत्याशी की और से ही हो जाये ऐसी अपेक्षा रख रहे हैं। लेकिन इस बार मामला कुछ गड़बड़ हो गया है। असल में कांग्रेस प्रत्याशी की खुद प्रदेश की जानी पहचानी होटल है और ऐसे में यदि इन कांग्रेस नेताओं को किसी विशेष होटल के भोजन की इच्छा हो भी रही है तो उसके लिये उन्हे होटल रिसोर्ट से लेकर वाटर पार्क की थाली तक की व्यवस्थाएं करवा दी गई हैं। इसलिये इस बार भोपाल का जायका इन नेताओं को कम ही नसीब होगा।

तपस्वियों का सम्मान समारोह सम्पन्न

      आष्टा 10 नवम्बर (नि.प्र.)। जो व्यक्ति जीवन में जिनवाणी का श्रवण करता है साधु संतों के सानिध्य में पहुँचकर उनके अमृत वचनों को सुनकर उन्हे अपने जीवन में उतारने का प्रयास करता है ऐसे व्यक्तियों का जीवन बदलते देर नहीं लगती है। इस चातुर्मास में जिन लोगों ने ज्ञानियों की बताई बातों को सुना और अगर उसमें से एक शब्द भी अपने जीवन में उतार लिया तो निश्चित उसका जीवन बदल जायेगा।

      उक्त उद्गार पूय म.सा. श्री मधुबाला जी ने आज श्री वर्धमान स्थानकवासी श्रावक संघ आष्टा द्वारा आयोजित तपस्वियों के सम्मान समारोह में व्यक्त किया। पूय सुनीता जी म.सा. ने कहा कि तप का एक पल भी निरर्थक नहीं जाता है। ज्ञान-दर्शन, चारित्र, तप की आराधना मोक्ष के समीप ले जाती है। महाराज साहब ने तप को एक फास्ट रिलिफ औषधी बताया है। आज आयोजित श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ द्वारा आयोजित तपस्वियों के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में बड़वाह निवासी महेश डाकोलिया अध्यक्ष श्री धर्म दास अ.भा. जैन युवा संगठन उपस्थित थे। अध्यक्षता कपूरमल जैन प्राचार्य शा. महाविद्यालय आष्टा ने की। विशेष अतिथि के रुप में आईसी जैन सेवानिवृत्त एसी म.प्र. विद्युत मण्डल इन्दौर उपस्थित थे। सम्मान समारोह में स्वागत गीत सोनम देशलहरा एवं श्रीमति साधना रांका, श्रीमति रुचि रांका, श्रीमति राखी चौरड़िया ने भी अपने भावों को व्यक्त किया। सम्मान समारोह में 11,9,8,5,4,3 उपवास की तपस्या करने वालों को सम्मानित कर स्मृति चिन्ह आदि भेंट किये। इस अवसर पर श्रावक संघ अध्यक्ष लोकेन्द्र बनवट श्रीमति साधना रांका का सराहनीय सेवा के लिये सम्मान किया गया। तपस्वियों का बहुमान महिला मंडल द्वारा एवं तेले की तपस्या करने वालों को संचेती परिवार की और से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर अतिथिद्वय डाकोलिया एवं श्री जैन को स्मृति चिन्ह स्वागत श्री सवाईमल जैन, चन्दनमल जी बनवट, लोकेन्द्र बनवट, चन्द्रेश ललवानी, विजय देशलहरा द्वारा किया गया। श्रावक संघ की और से सुशील संचेती, नरेन्द्र गंगवाल, लक्की देशलहरा का भी स्वागत सम्मान किया गया।

      चातुर्मास में अनेकों श्रावक-श्राविकाओं ने 11,9,8,5,4,3 व अन्य प्रकार की तपस्या की। आज प्रात: पूय म.सा. श्री मैन कुंवर जी म.सा. के पुण्य स्मरण दिवस पर श्रावक विजय कुमार-विनोद कुमार देशलहरा परिवार की और से एकासने तप का कार्यक्रम रखा गया था। शिक्षण शिविर में उपस्थित रहने पर आकांक्षा रांका, रिक्की देशलहरा, अमिसा संचेती को भी सम्मानित किया गया। सेवाभावी श्रावक रिलेश बोथरा एवं कु. नीतू देशलहरा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम को भी श्री डाकोलिया जी एवं कपूर मल जी जैन ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सुशील संचेती ने किया तथा अंत में सभी का आभार दिलीप सुराना ने व्यक्त किया।