Thursday, August 14, 2008
निर्धारित समय से 1 घंटे पहले चक्काजाम शुरु किया, शांति पूर्वक सम्पन्न
अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रात: 9 बजे से 11 बजे के बीच चक्काजाम किये जाने की तैयारियाँ आज विश्व हिन्दु परिषद ने की थी। लेकिन वायपास मार्ग सोया चौपाल चौराहे पर प्रात: 8 बजे से ही बजरंगी कार्यकर्ता जमा हो गये थे और उन्होने चक्काजाम भी शुरु कर दिया था। यहाँ मूलत: रफीकगंज ढेकिया के ग्रामीण बजरंगी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। इस चौराहे पर सर्वाधिक वाहनों की लम्बी लाईन दोनो तरफ लगी हुई थी। दूर-दूर तक वाहन खड़े हुए थे। पुलिस बल भी यहाँ बडी मात्रा में था। करीब पौने दस बजे विहिप प्रमुख अजीत शुक्ला को जैसे ही यह पता चला कि भाजपा नेता व पूर्व केन्द्रिय मंत्री राष्ट्रवादी विचाराधारा से जुड़े श्री सत्तनारायण जठिया उौन संभाग के सांसद यहाँ वायपास मार्ग में वाहन में सवार हैं उन्होने उनसे निवेदन किया की कृपया कार्यकर्ताओं को संबोधित कर मनोबल बढ़ाये। श्री जठिया ने आग्रह स्वीकार कर विश्व हिन्दु परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए देश और राष्ट्र के प्रति एक नौजवान के क्या कर्तव्य हैं और हमे अपने देश के लिये क्या करना चाहिये इस पर मार्गदर्शन दिया। उन्होने कार्यकर्ताओं को कोटि:कोटि: धन्यवाद दिया कि वह इस धार्मिक कार्य में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। श्री जठिया ने अपनी बात में कुछ प्रभावी दोहे और कवितांश भी कहे। आपने कार्यकर्ताओं को ऊॅ नम: शिवाय का जाप भी करवाया। सोया चौपाल पर चूंकि 8 बजे से चक्काजाम शुरु किया गया था इसलिये 10.15 तक चक्काजाम खोल दिया गया।
लेकिन इधर इन्दौर नाका क्षेत्र पर चक्काजाम कर रहे कार्यकर्ताओं ने 11 बजे तक ही चक्काजाम करने की बात कही। यहाँ पुलिस के आग्रह पर 10.50 पर एक एम्बुलेंस को निकाला गया और उसके बाद कुछ और वाहन इसके पीछे-पीछे निकल पड़े और इसके बाद कुछ मिनिट के अंतराल से चक्काजाम खोल दिया गया।
उधर भोपाल नाके पर अभाविप ने चक्काजाम किया था जहाँ सफल रहा। हालांकि इन्दौर नाका व भोपाल नाके पर दोनो ही जगह चक्काजाम स्थल के पास से ही गलियों का उपयोग कर लोग निरन्तर निकलते रहे। इसलिये यहाँ यादा भीड़ नहीं लग सकी।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
इन्दौर भोपाल राजमार्ग पर आष्टा में दो घंटे रहा चक्काजाम, खाचरौद में भी रास्ता रोका
मुख्यमंत्री का आवेदन भी सीहोर आया....
उल्लेखनीय है कि तानाशाही के खिलाफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कड़ा संघर्ष कर जेल यात्रा की थी। मीसा बंदियों के प्रयास के बाद अब अंतत: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी लोकनायक जय प्रकाश सम्मान निधि प्रदान किये जाने का आवेदन जिलाधीश कार्यालय में प्रेषित किया है। यहाँ सीहोर जिलाधीश इस मामले की जांच करेंगे व स्वीकृति देंगे। इस संबंध में वरिष्ठ भाजपा नेता व मध्य प्रदेश मीसा बंदी संघ के महामंत्री बालकृष्ण नामदेव ने फुरसत से चर्चा करते हुए कहा कि उक्त कदम से सीहोर जिले का मान सम्मान बढ़ा है। साथ ही इस कारण जिले के सभी मीसा बंदियों में खुशी की लहर है। मथुरा प्रसाद जी सोनी, सुदर्शन महाजन, बालकृष्ण नामदेव आदि ने मुख्यमंत्री को भी बधाई दी है।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
खाकी वर्दी वाले को महिला से अभद्रता मंहगी पड़ा
आष्टा 13 अगस्त (नि.प्र.)। क्षेत्र में इन दिनों खाकी वर्दी वालों के नक्षत्र शायद ठीक नहीं चल रहे हैं। गत दिवस आष्टा पुलिस को एक बालिका के मामले में जनता का आक्रोश थाना घेराव को झेलना पड़ा। अभी यह मामला शांत ही हुआ था कि अब खबर है कि एक खाकी वर्दी वाले अधिकारी की एक ढाबे पर ढाबे मालिक की पत्नि से अभद्रता पर जमकर उक्त पुलिस वाले ने लू उतारी। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त ए.एस. आई. रेंक के पुलिस अधिकारी महोदय गत दिवस रात्री में एक ढाबे पर भोजन के लिये पहुँचे तो उक्त ढाबे पर ढाबे के मालिक की पत्नि भी उपस्थित थी। खाकी वर्दी वाले ने सोचा कानून तो अपना है बस उन्होने उक्त महिला के साथ अभद्रता के प्रयास किये बस फिर क्या था ढाबे का मालिक और कर्मचारी उक्त अधिकारी पर पिल पड़े और जमकर लू उतार दी वहाँ काफी भीड़ एकत्रित हो गई थी सिर झुकाकर वहाँ से वे रवाना हो गये। प्रतिक्रिया- इस संबंध में एसडीओपी ओंकार सिंह कलेश का कहना है कि सूचना मिलने पर जावर टीआई से पूछा उन्होने बताया कि ढाबे वाला दारु बेचता है ये लोग वहाँ गये थे कुछ कहा सुनी हुई थी आगे इस मामले को दिखवा रहे हैं।
वर्षा से एक बार फिर नेवज उफान पर रही
खजूरिया के कृषक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि इल्ली मारने के लिये किसानों ने डबल बार दवाई का छिड़काव किया लेकिन नहीं मरी। किसान लम्बे समय से तेज बारिश का इंतजार कर रहा था किसानों की इच्छा सोमवार को पूरी हुई जब नगर सहित पूरे क्षेत्र में तेज वर्षा हुई तब इससे इल्लियां पानी में बहकर खेत से बाहर निकल गईं। इस अच्छी हुई वर्षा से सिकानों के साथ ही हर वर्ग खुश नजर आ रहा है। इस वर्ष शुरुआत में अच्छी हुई बारिश के बाद लम्बे समय तक बारिश नहीं होने के कारण किसानों के साथ ही आम नागरिक चिंतित होने लगा था, बरसात के लिये क्षेत्र में भजन कीर्तन व धार्मिक अनुष्ठान होने लगे थे लेकिन सोमवार से शुरु हुई तेज बारिश से नेवज सहित क्षेत्र के नदी नाले उफान पर आ गये चारों और पानी ही पानी नजर आने लगा।
दूधी नदी में आई बाढ़ के कारण भाऊखेड़ा, अतरालिया, गुजारी, खेजड़ा खेड़ा आदि गांवों का सम्पर्क मेन रोड से कट गया। कल हुई वर्षा से कई निचली बस्तियों में पानी भर गया और गर्मी में आई पानी समस्या भी अब अच्छी बारिश होने के बाद काफी हद तक खत्म हो गई क्षेत्र के कुंओं, टयूबवेलों व हेण्ड पम्पों में भरपूर पानी आ गया है। अच्छी बारिश के बाद जहाँ नदी नाले कहने लगे वहीं गर्मी भर से सूखे पड़े तालाब तलाई भी भर जायें।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
Wednesday, August 13, 2008
क्या करोगे जमीन का...? (विशेष टिप्पणी)
पूरा देश आग के हवाले है, हर रोज विस्फोट हो रहे हैं, आतंकवाद के खिलाफ कोई आंदोलन करने वाला मैदान में आने को तैयार नहीं है, संसद पर हमला हो गया किसी को मतलब नहीं है, सैकड़ो बम फूट गये जिसमें हजारों लोग मर गये, सैकड़ो घर बर्वाद हो गये, किसी की आंख में आंसू नहीं आ रहे, पूरा कश्मीर आतंकवाद के घेरे में हैं, सिर्फ सैना के दम पर कश्मीर सुरक्षित बचा है जब तक सैना है तब तक कश्मीर है। हर दिन धमकियां मिल रही हैं। तुम इतने भयभीत हो कि तुम्हारे एक मंदिर में सिर्फ बम की अफवाह से तुम ऐसे घबराकर भागे कि जाने कितने तो आपस में ही कुचलाकर मर गये। इससे बड़ी शर्मनाक घटना और क्या हो सकती है।
शोले का डायलाग याद आ गया जब गब्बर कहता है यहाँ से पचास-पचास कोस की दूरी पर जब कोई बच्चा रोता है तो उसकी माँ कहती है बेटा सो जा वरना गब्बर सिंह आ जायेगा। यहाँ तो गब्बर रुपी आतंकवाद का 50 कोस नहीं बल्कि पूरे देश में सिर्फ बच्चों पर नहीं बल्कि प्रोढ़ पीढ़ी में ऐसा भयाक्रांत डर बैठा है कि वो अफरा-तफरी में मर जाती है। आतंकवाद फैलाने वालों को जितनी खुशी बम फोडने पर नहीं हुई होगी शायद उतनी खुशी इस मंदिर में घटी घटना पर हो गई होगी, वह उनके द्वारा फैलाये आतंक का भय देख खुश हुए होंगे।
जब पूरा देश ही हमारा है तो फिर जरा-सी जमीन के लिये चक्काजाम की क्या जरुरत है। और तुमसे जब आज तक कश्मीर में अपनी जनसंख्या नहीं बढ़ाते बनी, देशद्रोहियों और आतंकवादी विचारधारा को बढ़ने से तुम नहीं रोक सके, तुम अपनी बात वहाँ नहीं पहुँचा सके, तुम्हारे पंडितो को वहाँ से खदेड़ कर भगाया गया तुम आज तक वापस नहीं लौट सके, तो अब इत्ती-सी जमीन पर क्या भटे-भाजी उगाओगे। कौन-सा विकास हो जायेगा? क्या तुम सुरक्षित हो जाओगे ? जरा-सी जमीन के लिये जाने कितने लोग मरवा दिये। वो चीन के कब्जे का मानसरोवर तुम्हारे लिये मुद्दा नहीं है क्योंकि राजनीतिक रोटियाँ नहीं सिकती, भोलेनाथ के मूल स्थान के लिये कभी संघर्ष की बात तुम्हारे मुख पर नहीं आई क्योंकि उससे तुम्हे राजनीतिक लाभ नहीं, तुम्हे तो बस राजनीतिक मुद्दे चाहिये, वरना जमीन की तुम्हे क्या जरुरत, तुम चाहो तो वैसे ही पूरा कश्मीर तुम्हारा है। तुम्हे कितने रोका है, आगे तो बढ़ो.....।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
सिविल अस्पताल में कभी भी घट सकता है बड़ा हादसा
उसके बाद अस्पताल प्रशासन गंभीर नहीं हुआ और लगातार बरसात के कारण आज फिर कुएं के सामने अस्पताल के बरामदे की छत के बड़े हिस्से का प्लास्टर भर भराकर गिर गया यह हादसा ऐसे समय हुआ जब अस्पताल में चहल-पहल नहीं थी जिला स्वास्थ्य अधिकारी, रोकस अध्यक्ष एवं स्थानीय व्यवस्थापकों को चाहिये की वे शीघ्र छत से गिर रहे प्लास्टर की समस्या से कैसे अस्पताल को मुक्त किया जा सकता है के बारे में योजना बनाकर कार्यशीघ्र शुरु करायें ताकि कोई जन या धन की हानि नहीं घट सके।
अवारा घूम रही 45 मवेशी कांजी हाउस में बंद की
इस बार भी त्यौहारों पर उक्त मांग उठी तो नगर पालिका जागी और उसने अवारा मवेशियों को पकड़ कर कांजी हाउस में बंद किया है। नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार के निर्देश सीएमओ दीपक राय के मार्ग दर्शन में स्वास्थ्य अधिकारी जगजीवन दास गुप्ता ने चले उक्त अभियान के बारे में बताया कि 2, 5 एवं 12 अगस्त को चलाये उक्त अभियान में 45 अवारा मवेशियों को घेर कर कांजी हाउस में बंद किया गया है। अभी भी नगर में अवारा सांड और मवेशियों को अवारा घूमते देखा जा रहा है।
सटोरिया गिरफ्तार
सीहोर 12 अगस्त (नि.सं.)। कोतवाली थाना पुलिस ने बांसखेड़ा कस्बा निवासी गफ्फार पुत्र अब्दुल शकूर को अवैध रुप से सट्टा पर्ची लिखते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके कब्जे से 600 रुपये नगदी व सट्टा पर्ची जप्त कर धुत अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
सर्पदंश से विवाहिता की मौत
सीहोर 12 अगस्त (नि.सं.)। दोराहा थाना क्षेत्र में सर्पदंश से एक विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम नवीपुर निवासी मंगल सिंह की 23 वर्षीय पत्नि संगीता गत सोमवार को अपनी टापरी में थी तभी उसे सर्प ने हाथ में काट लिया जिसे इलाज के लिये परिजन अस्पताल ला रहे थे रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
बाइक की टक्कर से एक घायल
सीहोर 12 अगस्त (नि.सं.)। इछावर थाना क्षेत्र में आज अज्ञात बाइक की टक्कर से एक साईकिल सवार घायल हो गया। जिसे साधारण चोंटे आई।
जानकारी के अनुसार ग्राम बिछोली में रहने वाला सेवारात अजा. आज दोपहर को अपनी मोटर साईकिल से रामनगर से इछावर आ रहा था तभी इछावर तरफ से आ रहे अज्ञात मोटर साईकिल चालक ने तेजगति व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया।
ग्रामीण की संदिग्ध मौत
सीहोर 12 अगस्त (नि.सं.)। बिलकीसगंज थाना क्षेत्र के ग्राम वीरपुर निवासी टेर सिंह पुत्र उदय सिंह बारेला उम्र 50 वर्ष की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच पड़ताल की जा रही है।
बताया जाता है कि मृतक टेर सिंह, गुफराने आजम के खेत पर बंटाई का काम करता था जो रविवार की शाम को खेत पर रखवाली के लिये गया हुआ था और रात को वहीं पर सोता था सोमवार की सुबह जब उसका पुत्र विकास अपने पिता को देखने पहुँचा तो टेर सिंह विनिता आजम के के्रसर के पास पड़ा हुआ था जिसके सिर में जगह-जगह घाव दिखा रहे थे और खून फैला हुआ था।
पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये हमीदिया अस्पताल भोपाल भेज कर मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
अनिल पालीवाल समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष बने
उपाध्यक्ष पद पर सीहोर के वरिष्ठ अनाज व्यावसायी एवं समाजसेवी अनिल पालीवाल, शिवपुरी जिले के नरेन्द्र पालीवाल एवं शाजापुर जिले के दुपाड़ा से अशोक पालीवाल को चुना गया। सचिव प्रमोद पालीवाल भोपाल, सहसचिव ब्रजेश पालीवाल भोपाल, संगठन सचिव राकेश जी केतुधान तथा कोषाध्यक्ष मनीष पालीवाल आष्टा का चयन किया गया। सीहोर जिले से प्रदेश कार्यकारिणी के लिये रमेश कुमार इछावर, लीलाधर बरखेड़ा तथा मोहन पालीवाल मगरा तहसील नस.गंज को चुना गया है।
इन सभी प्रतिनिधियों के निर्विरोध चुने जाने पर सीहोर जिले के पालीवाल ब्राह्मण समाज ने सभी उपस्थित सामाजिक बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए चुने गये प्रतिनिधियों को बधाईयाँ दी।
बधाई देने वालों में रामचन्द्र बरखेड़ा, गोपाल पालीवाल, महेश पालीवाल, ब्रजेश पालीवाल, राजेन्द्र पालीवाल, राजरत्न पालीवाल, नरेन्द्र पालीवाल, हरि पालीवाल, विनय पालीवाल, बालमुकुंद पालीवाल तथा सभी सामाजिक बंधु उपस्थित थे।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री जैन का स्वर्गवास
नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार सेठ राजमल जी जैन लिलेहरिया के द्वितीय पुत्र स्व शांतिलाज जी जैन ने जहॉ समाज और व्यापार मे ख्याति प्राप्त की थी वही देश प्रेम की भावना से भी ओतप्रोत थे क्रांतिकारी रहें श्री जैन ने जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण अंचलों तक आजादी के लिये मुहिम छेडी थी । इस क्रांतिकारी यात्रा से लेकर अपने साथियों के साथ जनवरी 1949 मे अमलाहा मे पहुॅचकर जन सभा को संबोधित कर रहे थे तभी नवाबी शासन ने उन्हें गिरफ्तार कर भोपाल जेल मे बंदी बनाया था। और तमाम यातनाऐं देकर श्री जैन को माफी के लिये मजबूर करने के असफल प्रयास पुलिस द्वारा किये गये थे लेकिन श्री जैन अपने मूल उद्धेश्य पर अडिग रहे उन्होने जेल मे ही इंकलाब जिन्दाबाद के नारे लगाये और कई महिनो तक अपने साथियों के साथ वह जेल मे बंद रहे और नवाबी शासनकाल के अंत होने पर श्री जैन सम्मान रिहा किये गये श्री जैन दिगम्बर जैन समाज के संरक्षक,जिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संघ के कोषाअध्यक्ष,जैन राजनैतिक मंच के संरक्षक,आदि पदों पर रहक र समाज सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तृत किया।
श्री जैन ने सोमवार को सुबह 10-20 बजे गंगा अश्राम स्थित निवास पर शरीर त्याग दिया श्री जैन का सीहोर में बड़ा परिवार है उनके तीन पुत्र अजय कुमार, दीपक कुमार,पारस जैन, का एवं जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष विमल जैन के ताऊ जी थे। आज उपरांत उनकी अत्योष्ठी हुई पत्रकार शवयात्रा मे बड़ी संख्या में जैन समाज के अलावा गणमान्य नागरिकों ने शमिल होकर उन्हें श्रद्धांजली दी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के निधन पर म.प्र.शासन की और से सशस्त्र सलामी दी। श्रद्धांजली देने वालों में मुख्य रूप से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अध्यक्ष उदय सिंह आर्य, केसरीमल जी गिरोठिया, मा.बेनी प्रसाद राठौर, नंदगोपाल बियाणी,सुरेश साबू, सीताराम यादव, महेन्द्र सिंह अरोरा मिन्दी,संतोष जैन, चॉदमल जैन, अशोक जैन,भाभा भोपाल आदि है।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
Tuesday, August 12, 2008
मकान में आग लगाकर क्षति पहुँचाने वाले को तीन वर्ष का सश्रम कारावास
सीहोर 11 अगस्त (नि.सं.)। सत्र न्यायाधीश महोदय श्री एच.एस.पटेल ने थाना इछावर में अपराध क्रमांक-20-2008 के सत्र प्रकरण क्रमांक-34-08 में आरोपी केवलराम आ.रामलाल नि अपरखाल थाना इछावर को फरियादी देवनारायण उर्फ बबलू आ.धासीराम सैंधव नि उमरखाल के रहवासी मकान में आग लगाकर क्षति पहुचाने के आरोप में धारा-436 भादवि का दोषी पाकर तीन वर्ष का कारावास एवं तीन हजार रूपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
लोक अभियोजक श्री ओ.पी. मिश्रा के अनुसार 18.1.08 को रात्रि में 2 बजे फरियादी देवनारायण के कुए पर बने सात म्यान वाले मकाने में आरोपी केवलराम ने घास के पूले में आग लगाकर आर्थिक क्षति पहुचाई थी।
फरियादी की रिर्पोट पर प्रकरण पंजीबद किया जाकर अभियोग पत्र न्यायालय में पेंश किया गया। अभियोजन की और से चार साक्षी गण एवं बचाव पक्ष की और से दो साक्षीगण के कथन कराए गये। विद्धान न्यायालय साक्ष्य का सूक्ष्य मूल्यांकन कर आरोपी को आग लगाकर क्षत्रि पहुचाने के अपराध में के अर्थदंड से दंडित करने का 10 पृष्ठीय निर्णय पारित किया है।
अर्थदंड जमा होने पर दो हजार रूपये फरियादी को प्रतिकर दिलाए जाने बाबत् भी निर्णय विद्धान न्यायालय महो.ने दिया है। अभियोजक की और से लोक अभियोजक श्री ओ.पी.मिश्रा द्वारा पैरवी की गई है।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
5 दिन बाद मोटर साईकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज
आष्टा 11 अगस्त (नि.प्र.)। आष्टा नगर के पुराने बस स्टेण्ड पर लक्ष्मी होटल के सामने खडी एक मोटर साईकिल एमपी 04 एमएम 2436 अज्ञात चोर उठा ले गया उक्त घटना 5 अगस्त की रात की है। आष्टा पुलिस ने 10 अगस्त को फरियादी मुकेश चावड़ा की शिकायत पर मोटर साईकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
फरियादी को न्याय और आरोपी को सजा मिले यह मेरी पहली प्राथमिकता-कलेश
उक्त बात नवागत अनुविभागीय अधिकारी ओंकार सिंह कलेश ने आज स्थानीय पत्रकारों से रुबरु होते हुए कही। उन्होने कहा मैं जहाँ भी रहा वहाँ सफलता के पीछे जो कारण रहा वो यह की मुखबिरों ने जो सूचना दी उस पर ठोस कार्यवाही की और कभी मुखबिर का नाम उजागर नहीं होने दिया। उन्होने कहा कि जीते जी किसी मुखबिर का नाम नहीं बताऊंगा। यह मेरा दृंढ निश्चय है। जन मानस कैसा है उसकी हमसे क्या अपेक्षा है आदि को जानने की कोशिश कर रहा हूँ। आप पत्रकारों का हमे सहयोग चाहिये यह अपेक्षा रखता हूँ। आप या कोई भी मुझसे जब चाहे मिल सकता है। मोबाइल पर बात कर सकते हैं मेरा मोबाइल 24 घंटे चालू रहता है उन्होने बताया कि लूट-डकैती-हत्या व अन्य जघन्य अपराधों में ना मैं किसी की सिफारिश सुनता हूँ और ना मानता हूँ। मेरा एक सिध्दांत है फरियादी को न्याय मिले और आरोपी को उसके किये की सजा मिले। यहां पर कंजर समस्या अधिक है की जानकारी मिली है। प्रयास करुंगा की इस पर अंकुश लगे सिफारिश मुझे पसंद नहीं मैं मानता हूँ कानून सबके लिये बराबर है।
कोई अपराधी व्यक्ति बड़ा है उसके लिये कानून छोटा नहीं हो सकता हमें जो वर्दी और कुर्सी मिली है जो हमारे पास आता है उसे हमसे अपेक्षा रहती है। उनको निराशा हाथ नहीं लगेगी। मैं सुनी बात पर विश्वास कम करता हूँ जो घटना या अन्य बात होती है। वहाँ जाता हूँ सबसे मिलता चर्चा करता हूँ उसके बाद कार्यवाही करता हूँ। उन्होने बताया कि वर्ष 1997 में मेरी नौकरी उद्योग विभाग खरगोन में लग गई थी लेकिन मेरी इच्छा पुलिस में जाने और सेवा करने की थी और पी.एस.सी. में मेरा चयन हो गया तो उक्त नौकरी छोड़ कर खाकी वर्दी 2002 में धारण कर ली यहां के पहले 3 वर्ष से खंडवा के हरसूद में पदस्थ था। वहाँ पर सभी के सहयोग से सफल कार्यकाल माना जाता है।
दरकलीगांव का पहला पढ़ा लिखा युवक हूँ
आष्टा। नवागत एसडीओपी ओंकार सिंह क्लेश ने बताया कि मेरे पिता की इच्छा थी कि मैं पढ़ लिखकर बड़ा अधिकारी बनु परिवार में तीन भाई है अलिराजपुर (झाबुआ) के ग्राम दरकली का रहने वाला कृषक परिवार का सदस्य हूँ मेरे ग्राम का मैं पहला लड़का हूँ जो सबसे पहले पढ़ लिखकर ग्राम से निकला हूँ। मैं मानता हूँ स्वर्ग भी इसी धरती पर है और नरक भी यहीं पर है। सेवा का अवसर मिला है तो सेवा के माध्यम से सेवा करने में क्या पीछे रहूँ। नैतिकता को जीवन में सबसे बड़ा मानता हूँ मेरी यहाँ पर किसी के माध्यम से पोस्टिंग नहीं हुई है मेरी जो पोस्टिंग प्रशासकिय है हरसूद में 3 वर्ष हो गये थे चुनाव और निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत वहाँ से यहाँ आया हूँ आपके सहयोग की अपेक्षा रखता हूँ।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।