Saturday, August 2, 2008
कलेक्टर से दोनो पक्षों की चर्चा के बाद आष्टा में तनाव के बादल छंटे
जिलाधीश ने दोनो की बातें सुनी तथा समस्या के हल का आश्वासन दिया। कल हिन्दु समाज के नागरिकों को जब वह तहसील पहुँचे थे तब बताया गया था कि जिलाधीश सुबह 11 बजे आष्टा आकर चर्चा करेंगे आज निश्चित समय पर तहसील कार्यालय कलेक्टर सीहोर के पहुँचने के बाद हिन्दु समाज का प्रतिनिधि मण्डल जिसमें ललित नागौरी, विधायक रघुनाथ मालवीय, राजमल धारवां, अनोखीलाल खण्डेलवाल, सुधीर पाठक, महेन्द्र भूतिया, संतोष झंवर, धर्म सिंह आर्य, मुकेश बड़जात्या, भूपेन्द्र राणा, नवनीत संचेती आदि कलेक्टर सीहोर से मिले एवं जिस कारण से नगर में जो स्थिति बनी उसको लेकर अपनी बात कलेक्टर के सामने रखी। इसके बाद कलेक्टर श्री आहूजा ने विश्राम गृह पहुँचकर मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि मण्डल भैया मियां, अजीज अंसारी, नोशे भाई, भुरु खां, जाहिद गुड्डु, पप्पु भाई पदमसी, रऊफ लाला, हबीब बेग से मिले उक्त प्रतिनिधि मण्डल ने कलेक्टर के सामने अपनी बात रखकर, सूत्र बताते हैं कि प्रतिनिधि मण्डल ने कलेक्टर के सामने स्वीकार किया की गलती हो गई है, तथा शीघ्र भोपाल या देवबल से फतवा आते ही उक्त निर्माण को हटा लेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यहाँ पर एक सदस्य ने कलेक्टर के सामने जब कुछ अलग हटकर बात की तो उन्हे सभी सदस्यों के बीच कलेक्टर की फटकार का सामना करना पड़ा। आज नगर में जो वातावरण बन गया था उसे देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सजग नजर आया वहीं सुरक्षा के प्रबंध किये। कल रात्री में भी विशेष बल पुलिस का आष्टा में था। कलेक्टर के साथ जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भी आष्टा पहुँचे थे। समस्या की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर सीहोर ने आज दोनो समाज के प्रतिनिधि मण्डलों को उनकी बात रखने एवं सुनने के लिये भरपूर समय दिया एवं उनकी बातों को गंभीरता से सुना। कन्नौद रोड पर मण्डी की जमीन पर बनी मजार पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात किया गया है। दोनो पक्षों की बात के बाद दोपहर के बाद नगर में दो सकारात्मक संदेश आया उसके बाद तनाव के पूरे बादल साफ हो गये। और सबकुछ सामान्य सा नजर आया।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
चोरों का गैस गोडाउन पर धाबा
सीहोर 1 अगस्त (नि.सं.)। यहाँ तत्पर गैस एजेंसी के मगसपुर ग्राम स्थित गोडाउन में चोराें के लम्बी सेंध लगाने की जानकारी मिली है। चोरों ने कोई सामान नहीं बल्कि यहाँ गोडाउन की जाली तोड़कर सीधे-सीधे गैस की टंकियाँ ही चोरी कर ली है। टंकी भी 1-2 नहीं बल्कि सीधे 59 टंकियाँ एक ही रात में चोर ले उडे हैं। जिससे पुलिस की नींद उड़ गई है और घबराहट में पुलिस कह रही है कि ऐसा तो हो नहीं सकता।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिनो तत्पर गैस एजेंसी सीहोर के मगसपुर ढेकिया स्थित गैस गोडाउन से रात्री को पानी गिरते समय का लाभ उठाते हुए और चौकीदार के सोने की स्थिति में चोरों ने उपरोक्त चोरी की। यहाँ गोडाउन की दीवार पर लगी जाली उन्होने तोड़ दी और अंदर घुसकर करीब 59 गैस सिलेण्डर चोरी कर ले गये।
हालांकि चोरों ने एक विशेष बात यहाँ यह की कि बजाय भरे सिलेण्डरों पर हाथ मारने के उन्होने खाली सिलेण्डर करीब 52 उठाये और शेष भरे सिलेण्डर वह ले गये। गैस एजेंसी के मैनेजर मुश्ताक बेग ने चोरी गये सिलेण्डर की लिखित रिपोर्ट मंडी थाना पुलिस को दी थी परंतु पुलिस सिलेण्डर चोरी जाना मान ही नहीं रही थी। पुलिस का मानना था कि इतनी बड़ी चोरी आखिर कैसे हो सकती है ? बमुश्किल 48 घंटे बीत जाने के बाद जांच के पश्चात पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
Friday, August 1, 2008
गन्ना अनेकों कष्ट सहन करता है फिर भी स्वाद मीठा ही देता है- मधुबाला जी
खेत में जिस प्रकार बीज बोया जायेगा वो वैसा ही उगेगा और उसके जो गुण हैं वैसा ही स्वाद देगा जबकि सभी बीजों को पानी एक जैसा ही मिलता है गन्ना कितने कष्ट उठाता है उसके बाद भी जब उसका रस पियो तो मीठा, गुड़ बनाओ तो मीठा और शक्कर बनाओ तो स्वाद मीठा ही होता है।
उक्त उद्गार पूय साध्वी मधुबाला जी म.सा. ने अपने प्रवचन में कहे। उन्होने कहा कि गन्ना स्वाद मीठा देता है तो प्याज खाने से बदबू ही आयेगी, व्यक्ति के अपने हाथ में है की उसे कैसा बनना है कैसा जीना है ? महाराज साहब ने कहा कि सभी दानो में अभयदान श्रेष्ठ दान है। जिनवाणी को सुने और जीवन को सुन्दर बनाने के लिये जीवन में उतारे। सुनीता जी म.सा. ने कहा कि तप तभी फलदायी और बलदायी होगा जब उसे जप के साथ किया जाये। आज तेले की लड़ी में सुनील संचेती ने तेला करने वाले श्रावक मोहित पारख का सम्मान किया।
अखंड जाप शुरु- पूय आचार्य सम्राट 1008 श्री आनन्द ऋषि जी महाराज साहब की जन्म जयंती पर आज 1 अगस्त से 72 घंटे का महावीर भवन में अखण्ड नवकार मंत्र का जाप शुरु हुआ। 2 अगस्त को गुणानुवाद सभा होगी एवं 3 अगस्त को दया व्रत की तपस्या का कार्यक्रम महावीर भवन में रखा गया है।
सिध्दि भक्ति तप शुरु- 1 अगस्त से 25 दिनो तक चलने वाला सिध्दि भक्ति तप की आराधना भी आज से पूय म.सा. की निश्रा में आज से शुरु हो गया।
गंज मंदिर में हुए जाप- आगमोद्वारक आचार्य देवश्री सागरानंद जी (आनन्द सागर जी) के जयंती पर आज प्रात: गंज महावीर स्वामी मंदिर में नवकार मंत्र के जाप, गुरुवंदना, गुरुपूजन, आरती आदि के कार्यक्रम सम्पन्न हुए। श्रीमति बेला सुराना ने भक्ति भजन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन पवन सुराना ने तथा सभी का आभार महावीर स्वामी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नगीन जैन एडवोकेट ने व्यक्त किया। यहाँ पर बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे। समापन पर श्रीफल की प्रभावना वितरित की गई।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
अवैध शराब जप्त,छुरी सहित एक गिरफ्तार
टेम्पो की टक्कर से बालक की मौत
सीहोर 1 अगस्त (नि.सं.)। दोराहा थाना क्षेत्र में गत बुधवार को टेम्पो की टक्कर से एक ढेड़ वर्षीय बालक की मौत हो गई पुलिस ने चालक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम मगरखेडा निवासी छीतर मल माली का ढेड़ वर्षीय पुत्र अभिषेक बुधवार को अपने घर के समीप दादा के साथ खेल रहा था तभी ग्राम में आ रहे तीन पहिया टेम्पो चालक मुकेश मेवाड़ा ने तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर अभिषेक को टक्कर मार दी। परिणामस्वरूप उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
उपचार के दौरान मौत
सीहोर 1 अगस्त (नि.सं.)। सिद्धीकगंज थाना क्षेत्र के ग्राम धराड़ा में रहने वाले पति पत्नी की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम धुराड़ा में रहने वाले 45 वर्षीय फतेहसिंह आ.दरियावसिंह एवं उसकी पत्नी मनुबाई को गत दिनों जलने के कारण गंभीर अवस्था में हमीदिया अस्प.भोपाल में इलाज हेतु दाखिल कराया गया था जहॉ पर इलाज के दौरान इन दोनों की मौत हो गई।
बीच में बोला तो छुरी मारी
सीहोर 1 अगस्त (नि.सं.)। कबाड़ी के दुकान पर कबाड़ा बेचने आये एक युवक ने कबाड़े के समान के भाव ताव को लेकर हुए विवाद में एक अन्य युवक जो बीच में बोला उसे बीच में बोलना महंगा पड़ गया।
पुलिस ने बताया कि शिव नारायण गाडरी कबाड़े का सामान बेचने गया था वो चाहता था सामान 20 रुपये में खरीदे जबकि कबाडी भाव 16 बता रहा था तभी बीच में एक युवक बोला तो शिव ने शाहरुख के कुल्हे पर छुरी निकाली ओर मार दी बाद में शाहरुख आत्मज शेख इशहाक उम्र 14 वर्ष की रिपोर्ट पर पुलिस ने शिव गाडरी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
भैंसासुर बाबा ने चमत्कार दिखाया, पानी बरसा, यादव समाज ने की पूजा
इस दिन पानी कहीं गिरे या न गिरे पर पहाड़ी पर बाबा नहाने के लिये अपनी शक्ति से पानी गिरा लेते हैं। यही चमत्कार देखने कई ग्रामीण के नागरिक माता-बहने अपने कष्टो को लेकर आती है और बाबा के दरबार में अपनी पुकार लगाती हैं।
बाबा बोलते नहीं है इशारे में काम करने का वचन देते हैं। बाबा के सारथी बाबा की बात समझते हैं। बाबा क्या-क्या करने को कहते हैं, सारथी पुकार लगाने वाले रोगी को बता देते हैं। जब रोगी का कष्ट दूर हो जाते हैं । दूसरे वर्ष वह रोगी खुशी-खुशी बाबा के दर्शन करने व प्रसाद चढ़ाने आते हैं। यहाँ पर भैंसासुर बाबा की पूजा यादव समाज कई वर्षों से कर रहे हैं। यादव समाज के नागरिक ढोल-ढमाकें के साथ भैंसासुर बाबा की पूजा करते हैं। समाज के पटेल चन्द्र प्रकाश यादव, जमना प्रसाद यादव, राधेश्याम यादव, हरदयाल यादव, नारायण यादव, प्यारे यादव, सुरेश यादव, सेवा यादव, घनश्याम यादव, दिनेश यादव, चम्पालाल यादव, पड़ा राजू यादव, दीपक यादव, गणेश यादव, प्रमोद यादव, जिमी यादव, सीताराम यादव, कैलाश यादव, मटरु यादव, दीपक यादव, रजेश यादव, इशोक यादव, लखन यादव, राकेश यादव सहित ग्रामों से भैयालाल यादव, रघुवीर यादव, राजाराम यादव, कमल यादव, मनोज यादव, नंदकिशोर यादव सहित अनेक स्वजाती बंधु भैंसासुर बाबा की पूजा में शामिल हुए।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
निरीक्षण करने पहुँचे आयोग के अध्यक्ष को बताया नर्स ने उनसे 300 रुपये लिये
उक्त कार्यकर्ता अस्पताल में अकीला बाई कासमपुरा को प्रसूति के लिये लाई थी। उक्त शिकायत पर श्री भानपुरा ने बीएमओ रामचन्द्र गुप्ता को उक्त नर्स के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये। श्री भानपुरा ने कल अस्पताल में जननी सुरक्षा योजना के चैक हितग्राही महिला भगवंता बाई को 1400 रुपये एवं आशा कार्यकर्ता लक्ष्मी बाई को 600 का चैक भेंट किया। योजना के प्रभारी लक्ष्मी नारायण महाजन से श्री भानपुरा ने उक्त योजना की पूरी जानकारी प्राप्त की। यहाँ के बाद आयोग का उक्त दल आदिवासी छात्रावास का निरीक्षण करने पहुँचे यहाँ पर उन्हे शिकायत की गई कि पंखे खराब हैं तथा छत से पानी टपकता है जिसे ठीक कराने के निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर भाजपा पार्षद माखन कुशवाह युवा नेता सुरेश परमार ने आयोग के दोनो सदस्यों का स्वागत किया। उन्होने आज अस्पताल में तथा छात्रावास में महिलाओं-बच्चों से कई प्रश् पूछे जो उत्तर दिये उससे लगा की आमजन को योजनाओं की जानकारी है तथा वे रुचि रखते हैं। श्री भानपुरा ने पत्रकारों को बताया कि प्रदेश में स्थान-स्थान पर जा रहे हैं तथा देख रहे हैं कि योजनाओं का लाभ आमजन, गरीब पिछडों को मिल रहा है कि नहीं कहीं इसमें कोई कोताही तो नहीं बरती जा रही है।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
मंडी की जमीन पर अवैध निर्माण नहीं हटाने को लेकर भारी तनाव, पुलिस बल आष्टा पहुँचा
पूर्व की तरह आज भी तहसीलदार ने हिन्दु समाज के लोगों से सोमवार तक का समय मांगा। इसके पीछे उनका तर्क था कि एसडीएम आष्टा छुट्टी पर हैं वह सोमवार को आयेंगी तब तक का आप हमें समय दे दें। लेकिन आज आक्रोशित हिन्दु समाज आष्टा ने प्रशासन को दो टूक में जबाव दिया की 24 घंटे का समय आपके पास है उसके बाद आप जाने ?
आज जिस प्रकार माहौल नजर आया उससे लगा की स्थिति गंभीर तनावपूर्ण है। अगर प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, कार्यवाही में देरी की तो नगर में तनाव का वातावरण भी बन सकता है। बाद में तहसीलदार ने मिलने आये लोगों की भावनाओं से कलेक्टर सीहोर को अवगत कराया। चर्चा के बाद तहसीलदार ने तहसील पहुँचे लोगों को बताया कि आधे घंटे में आपको जबाव बताते हैं। तब तक आधा घंटे तक सभी नागरिक तहसील में ही जमा रहे। समय सीमा के बाद तहसीलदार ने कलेक्टर सीहोर से चर्चा होने के बाद उपस्थित नागरिकों को बताया कि कलेक्टर साहब सुबह 11 बजे आष्टा आकर नागरिकों से मिलेंगे एवं चर्चा करेंगे। उक्त संदेश को हिन्दु समाज ने मानते हुए सुबह 11 बजे तहसील पहुँचने का आश्वासन दिया।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज
बताया जाता है कि ममता का पति सुनिल और अधिक दहेज की मांग कर आये दिन ममता को प्रताड़ित करता था सुनील के इस काम में उसका पिता राम पाटीदार,मॉ कलाबाई एवं भाई विजय द्वारा भी सहयोग किया जाता था। जिससे तंग आकर ममताबाई अपने मायका ग्राम गुराड़िया वर्मा आ गई एवं जावर थाने पहुंचकर अपनी व्यथा पुलिस को सुनाई जिस पर पुलिस ने उनके विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।
ढावे से अंग्रेजी व देशी शराब जप्त
आष्टा 31 जुलाई (नि.सं.)। आज जावर पुलिस ने जावर जोड़ इन्दौर भोपाल रोड स्थित भोपाल ढाबा पर छापा मारकर 3 पेटी बियर, 6 अद्दी देशी तथा 16 क्वाटर देशी शराब के कीमत 2500 रुपये जप्त की।
पुलिस ने इस संबंध में देवकरण एवं कोक सिंह खाती के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
क्रेसर से हाथ कटा मृत्यु हुई
आष्टा 31 जुलाई (नि.प्र.)। डोडी में लगी क्रेसर मशीन में पिछले दिनों एक-एक कर्मचारी का हाथ आ गया था गंभीर रुप से जख्मी होने पर उसे इलाज हेतु इन्दौर ले जाया गया था जहाँ उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। जावर पुलिस ने बताया कि सुभाष यादव उम्र 24 वर्ष निवासी मोगागांव उक्त के्रसर मशीन पर कार्रू करता था जहाँ उसका हाथ कार्य करते वक्त मशीन में आ गया था। उसका इलाज इन्दौर के मयूर अस्पताल में चल रहा था 27 मई को उसकी मृत्यु होने के बाद इनैर से डायरी आने पर मर्ग कायम किया गया है।
पति-पत्नि की मृत्यु
आष्टा 31 जुलाई (नि.सं.)। 23 जुलाई को रात्रि में चिमनी गिरने के बाद ग्राम घुराड़ाकला थाना सिध्दिकगंज में सो रहे पति-पत्नि जिनका नाम मनु बाई पत्नि फते सिंह उम्र 40 वर्ष व फते सिंह पुत्र दरियाव सिंह उम्र 50 वर्ष गंभीर रुप से जल गये थे जिन्हे इलाज के लिये आष्टा एवं उसके बाद भोपाल भेजा गया था जहाँ उनकी मृत्यु हो गई। आज पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
Thursday, July 31, 2008
मारपीट करने वाले अभियुक्त गण को दो दो साल की सश्रम कारावास
विशेष अभियोजक के.के. शर्मा के अनुसार उन्होंने अभियोजक के गवाह कराये, बचाव पक्ष को पर्याप्त अवसर अपनी साक्ष्य का दिया गया। दोनो ही पक्षों की अंतिम बहस माननीय न्यायालय एल. पी.शर्मा, साहब ने सुनी तथा फैसला सुनाया। विद्धान न्यायाधीश एल.पी.शर्मा साहब ने अभियुक्त कैलाश को व मनोज निवासी कोठरी आष्टा जिला सीहोर को धारा 325 भारतीय दंड विधान के मामले में दोषी सिद्ध पाकर प्रत्येक को 2-2 साल की सजा की सश्रम कारावास एवं प्रत्येक को 500-500 रूपयें के अर्थदंड का फैसला सुनाया शासन तरफ से पैरवी के.के.शर्मा विशेष लोक अभियोजक ने की।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
मारपीट करने वाले अभियुक्त गण को दो दो साल की सश्रम कारावास
विशेष अभियोजक के.के. शर्मा के अनुसार उन्होंने अभियोजक के गवाह कराये, बचाव पक्ष को पर्याप्त अवसर अपनी साक्ष्य का दिया गया। दोनो ही पक्षों की अंतिम बहस माननीय न्यायालय एल. पी.शर्मा, साहब ने सुनी तथा फैसला सुनाया। विद्धान न्यायाधीश एल.पी.शर्मा साहब ने अभियुक्त कैलाश को व मनोज निवासी कोठरी आष्टा जिला सीहोर को धारा 325 भारतीय दंड विधान के मामले में दोषी सिद्ध पाकर प्रत्येक को 2-2 साल की सजा की सश्रम कारावास एवं प्रत्येक को 500-500 रूपयें के अर्थदंड का फैसला सुनाया शासन तरफ से पैरवी के.के.शर्मा विशेष लोक अभियोजक ने की।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
दामाद की मौत का कारण जांच में ससुराल वाले निकले
घटना के वक्त पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की तो जांच में पुलिस ने पाया कि सतीश की पत्नि रीना ने आत्महत्या कर ली थी इस मामले में पुलिस ने रीना की ससुराल वालों पर प्रकरण दर्ज किया था। उधर इसको लेकर सतीश की स सुराल वाले परेशान किया करते थे तंग आकर सतीश ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी मर्ग जांच के बाद पुलिस ने सतीश का साला भगवत सिंह परमार पचामा एवं राम सिंह परमार ढाबला के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
गरीबों की बदहाली के जिम्मेदार हैं कांग्रेस एवं भाजपा-चौहान
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमल सिंह चौहान ने जुडाे और राज करो रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी के साठा साल बाद भी देश से गरीबी, अत्याचार, अन्याय, भ्रष्टाचार समाप्त नहीं हुआ है। साठ वर्षों के पश्चात भी बहुसंख्यक लोग शासन में भागीदार नहीं है। इन साठ वर्षों में करीब 45 वर्ष कांग्रेस ने राज किया शेष 15 वर्ष भाजपा ने इसलिये गरीबी और बदहाली की जिम्मेदार कांग्रेस और भाजपा है।
बिजली की समस्या आज कांग्रेस के कारण है जिसने लालच में गरीबों का एक बत्ती कनेक्शन फ्री एवं किसानों को विद्युत पम्प कनेक्शन फ्री कर दिये जिससे देश की माली हालात बिगड़ गये और न ही खजाने से एनटीपीसी को इसका भुगतान किया। इस कारण इन दिनो बिजली संकट गहरा रहा है। प्रदेश के 173 से अधिक विधायक ग्रामीण क्षेत्रों से जीतकर आते हैं और वहीं बैठकर कानून बनाते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में कटौती की जाये और शहरों में लाईट दी जाये। प्रदेश के कई विधायक ऐसे हैं जिन्हे हिन्दी भी ठीक से याद नहीं है। जिनमें से एक हमारे आष्टा विधानसभा के विधायक भी हैं जिन्हे हिन्दी लिखना भी सही से नहीं आता है उनसे आवेदन लिखवाया जाये तो वो भी नहीं लिख पाते हैं उन्हे देश के कौन से प्रदेश में किसकी सरकार है और उक्त प्रदेश की कौनसी क्षेत्रीय भाषा है उसका भी पता नहीं है। इस कारण इन साठ वर्षों में बिजली, पानी, सड़क रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाई है केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि गरीब बच्चों के लिये विदेश से लाल गेहूँ खरीदकर मध्यान्ह भोजन बांटा जा रहा है जिसे लाल गेहूँ को पशु भी नहीं खाते हैं कहा कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत शासन का करोड़ो रुपया डकार गये उन्होने सोनिया गाँधी का विदेशी मूल का मुद्दा भी उठाया और कहा कि कांग्रेस कहती है राहुल भारत का भविष्य है इस बात पर चौहान ने कहा कि क्या भारत में गाँधी परिवार को छोड़कर ऐसा कोई लाल नहीं है जो भारत का भविष्य बना सके ।
कार्यक्रम में कई कांग्रेस भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसपा की शपथ ग्रहण की। मंचाशीन अनेक वक्ताओं ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जीवन द्रवीण ने किया एवं आभार ब्लाक महामंत्री ने किया।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
जयभान सिंह पवैया को भी रूककर वाहन चैक करवाना पडा
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
जयभान सिंह पवैया को भी रूककर वाहन चैक करवाना पडा
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।