सीहोर 31 मई (नि.सं.)। नगर पालिका में जल वितरण व्यवस्था संभालने के नाम पर जिन लोगों ने व्यवस्था अपने हाथ में ले रखी है वह अब अपनी मनमर्जी से चाहे जो कर रहे हैं और लम्बे-चौड़े बिल बना रहे हैं। यहाँ तो हद तब हो गई जब कुछ पार्षदों के करीबी लोगों को जल वितरण व्यवस्था के नाम पर रख लिया गया है इसकी जानकारी पता चली। इन लोगों ने क्या वाकई जल वितरण व्यवस्था संभाल रखी है ? तो नगर पालिका के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी क्या कर रहे हैं ? और नये लोगों का वेतन भी भारी भरकम निकलने लगा है। क्या परिषद की मंजूरी के बिना ही यह कर दिया गया। इन बातों की चर्चाएं नगर पालिका के गलियारों में धूम मचाये हुए हैं।
नगर पालिका में जल वितरण व्यवस्था को लेकर जिन दो दर्जन युवकों को रख लिया गया है ? वह किस पार्षद के करीबी हैं और किसकी मर्जी से रखे गये हैं और इसका सूत्राधार कौन है इसको लेकर चर्चाएं सरगर्म हैं। तरह-तरह की बातें यहाँ होती हैं लेकिन अफवाहें भी फैल जाती हैं लेकिन जिन दो दर्जन लोगों को रखा गया है क्या वह वाकई में जल वितरण व्यवस्था में लगे हुए हैं तो फिर हर टैंकर पर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को भी तो लगा रखा है और फिर क्या ऐसी व्यवस्था की जाने की आवश्यकता थी ? यदि थी तो क्या परिषद से इसकी स्वीकृति ली गई है अथवा नहीं। क्योंकि अब जब करीब इन दो दर्जन जल वितरण व्यवस्था में लगे हुए बेरोजगारों के वेतन निकलने की जानकारी सामने आई है तब पता चला कि हजारों रुपये इनके वेतन में ही लग गये हैं जबकि इनमें एक दो लोग भी नगर पालिका कर्मचारियों के सामने से नहीं निकले हैं ? मतलब यह लोग हैं कहाँ यह पता ही नहीं चल रहा है ? तो आखिर यह लोग करीब दो दर्जन लोग हैं कहाँ ? इनका देखने के लिये अब नगर पालिका के कुछ जिम्मेदार लोग सक्रिय अवश्य हुए हैं लेकिन क्या इनका भुगतान किया जायेगा? मजे की बात यह रही कि नगर पालिका परिषद और अध्यक्ष को ठीक तरह से विश्वास में लिया ही नहीं गया और तीसरा पक्ष अपने लोगों को उपकृत करके स्वयं नेता बना जा रहा है ? देखते हैं क्या यह मामला परिषद दमदारी से उठाती है ? क्या भाजपा के कथित 13 पार्षद जो आये दिन फालतू के कारणों को मुद्दा बनाये हुए हैं वह इन गंभीर मामलों की तरफ ध्यान देते हैं या नहीं।
Sunday, June 1, 2008
जितने बोर हुए हैं उतनी ही अलग-अलग दरों पर मोटर डली? आखिर क्या है राज पालिका ने कर दिया कमाल, एक काम के लिये हजार तरह के दाम
सीहोर 31 मई (नि.सं.)। नगर पालिका ने हाल ही में ढेर सारे बोर कराये हैं कुछ ठेकेदारों को इससे अच्छा खासा लाभ हो गया है। एक पार्षदों की पैनल को भी अच्छी खासी मोटी कमाई इस प्रकार हो गई है जिसकी चर्चाएं चौराहों पर हैं। पिछले दिनों यह पार्षद खूब उचक रहे थे जिन्हे काम देकर ठण्डा कर दिया गया है।
लेकिन अब आश्चर्य की बात है कि नगर पालिका जैसी संस्था में जहाँ हर कार्य के लिये एक निश्चित दर निर्धारित की जाकर निविदाएं आमंत्रित की जाती हैं वहां इस बार ऐसा क्या हो गया कि जितने बोर हैं उतनी किस्म की मोटरें डलवाई गई हैं और वह भी अलग-अलग ठेकेदारों ने डाली है, अलग-अलग कम्पनी का अलग-अलग मूल्य पर यह लगी हैं। इस मामले की भी जांच की आवश्यकता है।
नगर पालिका में पिछले दिनों पेयजल संकट से बचने के नाम पर अंधाधुंध बोर खनन का कार्य हुआ। संभवत: गफलत में ऐसा भी हो गया कि अधिकांश बोर नदी किनारे बसे कस्बे में हो गये वह भी 8 इंची। किसी ने अपनी महबूबा को खुश कर लिया तो किसी ने अपने बेगम साहिब की इच्छा पूरी कर दी। खैर जो भी हुआ हो बोर तो खुदे ही हैं। इनमें केसिंग भी डला है। केसिंग डला है तो पूरा ही डला होगा वरना पानी कैसे बाहर निकलेगा।
इन बोरों में मोटरे भी डली हैं। बस इन्ही मोटरों को लेकर चर्चाएं सरगर्म हैं कि आखिर यह अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा क्यों डाली गई हैं। मतलब अनेक ठेकेदारों ने इसका कार्य किया है। आखिर जब मोटर डलना एक ही काम है तो फिर इसे अलग-अलग ठेकेदारों से क्यों कराया गया है। किसी एक ही ठेकेदार से इसे पूर्ण रुपेण क्यों नहीं कराया गया ? आखिर एक ही मूल्य तय क्यों नहीं किये गये ? इस कारण कुछ नलकूपों में जो मोटरें डाली गई हैं उनका मूल्य बहुत अधिक है जबकि कुछ का मूल्य उससे मिलता-जुलता नहीं है। आखिर ऐसा क्यों ? जिला प्रशासन के एसडीएम साहब ने नगर पालिका की व्यवस्था को देखने का जिम्मा स्वयं ही उठा लिया था और इस संबंध में सारे कार्य भी स्वयं की देखरेख में वह कराने पर उतारु थे ऐसे में अब इस तरह के घटनाक्रम पर ऊं गली किस पर उठाई जाये ? आखिर क्या मोटरों को लेकर कुछ व्यवस्था सुनिश्चित नहीं हुई है क्या ? उसकी जांच की जाना चाहिये ? क्या एसडीएम साहब को इसकी जानकारी नहीं है ? तो क्यों नहीं है और यदि वह जानते हैं तो फिर यह काम करने कौन-सा तरीका है ? इससे मामला संदिग्ध बनता है। नगर पालिका अध्यक्ष और परिषद सहित भाजपाई पार्षद और 13 पार्षदों की पैनल जो आये दिन आंदोलन पर उतारु है वह भी कुछ कहने को तैयार नहीं है। सबकी राजी मर्जी से यह सब कार्य हो रहे हैं। नगर पालिका का मोटर काण्ड बहुत अधिक चर्चाओं में है।

ट्रक बस की भिंडत युवक की मौत एक घायल
आष्टा 31 मई (नि.प्र.)। आष्टा थाना क्षैत्र में आज सुबह राजमार्ग स्थित अमलाहा के समीप बस एवं आयसर ट्रक की भिंडत में बस में सवार एक युवक की मौत हो गई तथा एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया । बस क्रमांक एमपी-41-ई-0209 यात्रियों को लेकर आज सुबह इंदौर की और जा रही थी तभी राजमार्ग स्थित अमलाहा के समीप इन्दौर तरफ से आ रहे आयसर ट्रक क्रमांक एमपी-41-जी-0511 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुये बस में टक्कर मार दी । परिणाम स्वरूप बस में सवार पियूस कुमार आ. मालचन्द्र उम्र 22 साल निवासी इन्दौर की दुर्घटना स्थल पर मृत्यु हो गई तथा बसंत कुमार रजक गंभीर रूप से घायल हो गया ।
डम्पर ने दस वर्षीय बालिका को कुचला
इछावर 31 मई (नि.प्र.)। इछावर थाना क्षैत्र के ग्राम दीबड़िया में शुक्रवार की रात डम्फर की चपेट में आने से एक बालिका की दर्दनाक मौत हो गई वही अन्य हादसें में एक युवक की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार इछावर थाना क्षैत्र के ग्राम दीबड़िया में रहने वाले सानंसिह अजा. की 10 वर्षीय पुत्री अलका शुक्रवार की रात गांव स्थित दुकान पर फोटो लेने गई थी जो दुकान के सामने रोड किनारे खड़ी थी तभी डम्फर क्रमांक एमपी-07-जी-2993 के चालक ने तेजगति व लापवाही पूर्वक वाहन चलाकर अलका को डम्फर की चपेट में ले लिया । परिणाम स्वरूप उसकी मौत हो गई तथा ड्रायवर डम्फर छोड़कर फरार हो गया ।
मोटर साईकिल फिसली दो के हाथ पैर घिसे
मैना 31 मई(नि.सं.)। आज शाम को साढे पाच बजे सेवदा से तिलावत के बीच मोटर साईकिल सवार सुनील एवं जीवन की मोटर साईकिल क्रमांक एम.पी.37 3052 बोंदी जोड़ पर तेजगति के कारण फिसल गई। जिसमें इन दोनो के हाथ पैर में फेक्चर पाया गया। मैना चौकी प्रभारी श्री मालवीय ने बताया कि सुनील नरसिंह खेड़ा का निवासी है एवं जीवन खामखेड़ा बैजनाथ का निवासी है।
किस-किसने सुनी पायल की झंकार...
सीहोर 31 मई (नि.सं.)। हाल ही में एक चर्चित युवती जो एक महानगर की थी, को पुलिस ने सीहोर में 3-4 युवकों के साथ पकड़ा था। लेकिन इस युवती को जानने वाले सीहोर में पुराने हैं। उजैन की तर्ज पर सीहोर में भी कुछ इलेक्ट्रानिक मीडिया को बदनाम करने में जुटे तत्वों के मोबाइल में इस युवती के फोटो व अशील फिल्में पहले से मौजूद थीं और वह इसका भाव 2 हजार रुपये एक नाईट बताया करते थे, अब जब यह पकड़ा गई है तो निश्चित ही इनके मोबाइल में रखे युवती के फोटो यादा चर्चा में आ गये हैं। युवती के साथ पुलिस ने क्या कार्यवाही की इसकी जानकारी नहीं है।
रोकस का तुगलकी निर्णय क्या पिछले गेट बंद करने से अस्पताल सुरक्षित हो जायेगा
आष्टा 31 मई (नि.प्र.)। गत दिवस आष्टा सिविल अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की बैठक एसडीएम जी.व्ही.रश्मि की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में रोकस ने जो निर्णय लिये गये उसमें एक निर्णय यह लिया गया कि अस्पताल के पीछले हिस्से के सभी गेट सुरक्षा की दृष्टि से बंद किये जायेगे । जिसने भी उक्त निर्णय के बारे में सुना पढ़ा समिति के सदस्यों की सोच पर हंसा और उक्त निर्णय को तुगल की निर्णय बताया ।
रोकस ने जो निर्णय लिया क्या वास्तव में पीछले गेट बंद करने से आष्टा का सिविल अस्पताल सुरक्षित हो जायेगा । इस निर्णय के पहले के अस्पताल में आसामाजिक तत्वों की गतिविधियों एवं अस्पताल में होने वाले विवादों के बाद एसडीएम के निर्देश पर 24 घंटे अस्पताल में एक सैनिक की नियुक्ति की गई लेकिन उक्त नियुक्ति के बाद अस्पताल मे आज भी हाथापाई हो रही है।
गत दिवस तो अस्पताल के आईसीयू वार्ड से इन्वेटर की बैटरी चोरी हो गई जब सैनिक की नियुक्ति के बाद भी मारपीट और चौरी हो सकती है तो गेट बंद करने से क्या ग्यारण्टी है कि अस्पताल सुरक्षित रहेगा । असल में सुरक्षा की दृष्टि तो एक बहाना है इस निर्णय के पीछे अस्पताल के डाक्टरों की गुटबाजी, कमीशन बाजी की आड़ में रोकस को गलत जानकारी देकर गलत निर्णय कराया गया है । अस्पताल के पीछले गेट एवं रेन्ज के सामने बने गेट से ही मरीजों का आना जाना डाक्टरों एवं स्टाफ का आना जाना रहता है । यह रास्ते इन सभी के लिए सुविधा जनक माने जाते है । वर्षो से ये रास्ते चालु है आखिर क्यों इन सब रास्तों को बंद कराने में कुछ लोग तुले है । एसडीएम आष्टा को कारणों की गहराई में जाना चाहिये ताकि इसके पीछे छुपे चेहरे और कारण उजागर हो सके, पीछले दिनों रेन्ज के सामने वाला गेट बंद करने को लेकर जमकर विवाद हो चुका है। अब अगर नया निर्णय अमल में लाया जाता है तो विरोध के स्वर निश्चित मुखर होगें।

प्रसिद्ध बजरंग अखाड़ा समिति का नवगठन संपन्न
सीहोर 31 मई (नि.सं.)। बड़ियाखेड़ी बजरंग अखाड़ा समिति बड़ियाखेड़ी सीहोर के महामंत्री नरेन्द्र सीठा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि बजरंग अखाड़ा समिति बड़ियाखेड़ी सीहोर का नवीन गठन किया गया है । जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष गजेन्द्र राय, उपाध्यक्ष मोहन शर्मा, महामंत्री नरेन्द्र सीठा, मंत्री महेश, ब्रजशर्मा कोषाध्यक्ष, सुभाष गुप्ता सदस्य चन्द्रशेखर सदस्य चुने गये है ।
नरेन्द्र सीठा ने आगे जानकारी दी है कि अखाड़ा को सहायक पंजीयक फर्म्स एवं संस्थाएं भोपाल में पंजीकृत भी करवा लिया गया है। अक्त नवीन गठन पर सभी ने बधाईयां प्रेषित करी है । ज्ञात रहे कि बड़ियाखेड़ी बजरंग अखाड़ा समिति बड़ियाखेड़ी सीहोर जो कि सीवन नदी के तट पर प्राचीन समय से है वहां पर व्यायाम के साथ-साथ योग प्रशिक्षण एवं क्रिया भी नि:शुल्क करवाई जा रही है । आम जनता से अपील की जाती है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में अखाड़ा में आकर व्यायाम का लाभ ले साथ ही योग का लाभ ले ।

युवक का शव मिला
सीहोर 31 मई (नि.सं.)। जावर थाना अर्न्तगत आने वाले ग्राम बीलपन में एक 40 वर्षीय युवक का शव मृत अवस्था में घर में पड़ा मिला । पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है । प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बीलपन निवासी 40 वर्षीय हरिशंकर आ. रामजी अजा. अज्ञात कारणों के चलते मृत अवस्था में घर में पड़ा मिला । पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रात को सोया सुबह मरा पाया
मेहतवाड़ा 31 मई (नि.प्र.)। जावर थाने के अन्तर्गत आने वाले ग्राम मेहतवाड़ा के पास बीलपान में रहने वाने हरि शंकर पुत्र रामाजी जाति चमार उम्र 30 वर्ष कल रात को सोये थे। सुबह जब यह काफी देर तक नहीं उठे और सोये रहे तो परिजनों ने उठाया । जब नहीं उठे तो ग्राम के पटेल रतन सिंह व चौकीदार रामशरण को बुलाया। तब इन्होने देखा तो हरि शंकर मृत पाया गया। पुलिस को सूचना भेजी तब थाना प्रभारी बी.के.उपाध्याय, मेहतवाड़ा चौकी प्रभारी रामसंजीवन शर्मा घटना पहुँचे तथा लाश का पंचनामा बनाकर उसे पोस्ट मार्टम के लिये आष्टा भेजा गया। जावर पुलिस ने मर्ग कायम जांच प्रारंभ कर दी।
Saturday, May 31, 2008
मंडी में हाल बेहाल, व्यापारियों को एक ग्लास पानी के लिए सचिव को घेरना पड़ा
आष्टा 30 मई (नि.प्र.)। आष्टा कृषि उजप मंडी में अधिकारियों एवं अधिनस्थों की लापरवाही अनदेखी के कारण मंडी में आने वाला किसान तो परेशान है ही लेकिन लाखों का मंडी शुरू देने वाला व्यापारी की छोटी-छोटी बातों को भी अनदेखी किया जा रहा है । कोई कर्मचारी यह हिमाकत करें तो छक जाये लेकिन मंडी का जिम्मेदार अधिकारी सचिव भी ऐसी हिमाकत कर रहे है । कितनी भीषण पड़ रही नौतपे की गर्मी में नीलामी के दौरान एक ग्लास पीने के पानी का है । आष्टा मंडी में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नीलामी कार्य होता है । भीषण गर्मी में दिन भर व्यापारी नीलामी कार्य में भाग लेता है और वो एक ग्लास पानी के लिए तरस जाता है । अगर पानी पीना हो तो उसे नीलामी छोड़ कर अपनी दुकान पर जाना पड़ता है ।
इधर नीलामी छुट जाती है । इसलिए व्यापारियों के प्रतिनिधियों ने कई बार मंडी सचिव छोटू खान को कहा की मंडी में एक कर्मचारी को नीलामी के दौरान ठंडा पानी व्यापारियों एवं मंडी के नीलामी में लगे कर्मचारियों को तैनात किया जाये तो दिन में दो-तीन बार ठंडा पानी पीला दे पानी पीलाना एहसान का नही धर्म का कार्य है । लेकिन मंडी सचिव ने कभी भी व्यापारियों के उक्त निवेदन को गंभीरता से नही लिया और व्यापारी भीषण गर्मी में भी ठंडे पानी को तरस कर नीलामी में भाग लेते रहे कल जब हद हो गई तो व्यापारियों ने नीलामी कार्य बंद कर सभी व्यापारी मंडी कार्यालय पहुंचे और सचिव की घेराबंदी कर डाली व्यापारियों की मांग जायज थी लेकिन निवेदन को सचिव सुनने को तैयार नही थे कल जब व्यापारियों ने नीलामी कार्य बंद कर सचिव को घेरा तो उन्हें समझ में आया कि निवेदन नही सुनने का यह परिणाम है ताबड़तोड़ में उन्होंने अपनी गलती या यू कहे लापरवाही को एक घंटे कर्मचारी के माथे मडकर उसे यह सजा दे दी की अब तू आष्टा मंडी में नही जावर उप-मंडी में कार्य करेगा । आष्टा मंडी में क्या हाल है इससे बुरा उदाहरण और क्या देखने को मिलेगा कि लाखों का शुल्क चुकाने वाले व्यापारियों को एक ग्लास ठंडा पीने का पानी के लिए नीलामी रोक कर मंडी सचिव को घेरना पड़ा । जब उनकी सचिव ने सुनी खबर है कि मंडी में आने वाले किसानों एवं मवेशियों को भी कई बार पानी के लिए परेशान होना पड़ता है तो वैसे इसके लिए मंडी पानी पर हर वर्ष बड़ी राशि खर्च करती है । इस संबंध में आज व्यापारी संघ के अध्यक्ष नवनीत संचेती ने बताया कि कल सचिव महोदय को घेरा उसका असर यह हुआ कि आज मंडी के कर्मचारियों ने नीलामी स्थल पर व्यापारियों क ो ठंडा पानी पिलाया ।

तीन कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही रोजगार गारंटी के कार्यों का निरीक्षण
सीहोर 30 मई (नि.सं.)। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अरूण कुमार तोमर ने आज शुक्रवार 30 मई को आष्टा विकासखण्ड की विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत लसूड़िया सूखा और झिलेला ग्राम पंचायतों द्वारा संधारित रिकार्ड ठीक नहीं पाए जाने पर दोनों पंचायतों के पंचायत कर्मियों के सचिवीय अधिकार समाप्त करने का प्रस्ताव कलेक्टर को भेजा है। इसके अलावा एक पंचायत समन्वय अधिकारी की दो वेतन वृध्दि रोकने का नोटिस दिया गया है।
जिला पंचायत सीईओ श्री तोमर ने आज आष्टा विकासखंड के ग्राम कोठरी, हर्राखेड़ी, बडोदिया गाडरी, लसूड़िया सूखा, अमरपुरा, झिलेला, वेदाखेडी हकीमाबाद, उमरपुर आदि गांवों का भ्रमण कर रोजगार गांरटी योजनान्तर्गत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान श्री तोमर ने निर्माणाधीन कुओं और सड़क कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने रोजगार गारंटी योजना के तहत रिकार्ड ठीक तरह संधारित नहीं पाए जाने पर ग्राम पंचायत लसूड़िया सूखा के पंचायत कर्मी श्री केदार सिंह मेवाडा और झिलेला के पंचायत कर्मी श्री जगन्नाथ सिंह नाथ के वित्तीय अधिकार समाप्त करने का प्रस्ताव कलेक्टर को भेजा है। योजना में लापरवाही बरतने वाले पंचायत समन्वय अधिकारी श्री हरीशंकर सूरमा के खिलाफ दो वेतन वृध्दि रोकने की कार्रवाही करने के लिए नोटिस दिया गया है।
निर्माण कार्य 15 जून तक पूर्ण कराए जांय जिला पंचायत के सीईओ श्री तोमर ने अपने भ्रमण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (एनआरईजीएस) के तहत कपिल धारा सहित सभी हितग्राही मूलक कार्यों को 15 जून, 08 तक अनिवार्यत: पूरा कराया जाय। उन्होंने कहा कि योजना में शिथिलता एवं लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायगा। जिला पंचायत सीईओ श्री तोमर के भ्रमण के दौरान एस.डी. एम.आष्टा श्रीमती जी.व्ही.रश्मि, जनपद पंचायत के सीईओ श्री एच.एल.वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

स्कार्पियों की टक्कर में दो घायल
आष्टा 30 मई (नि.प्र.)। आष्टा थाना क्षैत्र में आज सुबह कन्नौद रोड पर स्कार्पियों की टक्कर से एक बालक सहित दो लोग घायल हो गये । जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतू चिकित्सालय आष्टा भेजा गया। पुलिस ने स्कार्पियों चालक के विरूद्व प्रकरण दर्ज कर लिया हैं ।
जानकारी के अनुसार ग्राम पदमसी निवासी 14 वर्षीय रजत विश्वकर्मा जो सातवी का छात्र है आज सुबह हेण्डपम्प से पानी भरकर सायकल से आ रहा था तभी कन्नौद रोड स्थित स्कूल के समीप आष्टा तरफ से आ रही स्कार्पियों क्रमांक एमपी-04-टी-8722 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारकर रजत को घायल कर दिया । बताया जाता है कि स्कार्पियों चालक ने बालक को बचाने के चक्कर में जब वाहन में ब्रेक लगाया तो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें सवार एक व्यक्ति को भी साधारण चोट आई।

बैंक कर्मी शिवनानी को सात दिनों में फैसला कर सुनाई सजा
आष्टा 30 मई (नि.प्र.)। स्टेट बैंक जावर शाखा के बैंककर्मी आसन दास शिवनानी आ. जेठानंद शिवनानी जो अनेक वर्षो से जावर में पदस्थ थे उन्होंने ग्राम के अनेक लोगों का विश्वास अर्जित कर उनसे व्यवसायिक पारिवारिक व अच्छे संबंध बनाये तथा लाखों रूपया उधार लेकर भुगतान के दायित्व में जावर क्षैत्र के अनेक लोगों को रुपया उधार प्राप्त कर अदायगी के दायित्व में अपने खाते के चैक जारी किये व चैको का अनादरण होने पर अनेक परिवादियों द्वारा न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी आष्टा सुधीर चौधरी के न्यायालय में लगभग 15-20 परिवाद पत्र धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम के तहत प्रस्तुत किये गये थे । जिसमें परिवादी शाहिद अली आ. साजिद अली निवासी जावर से भी आसनदास ने 7,50,000रुपये विभिन्न दिनांक उधार प्राप्त किये थे, व उक्त राशि की अदायगी के दायित्व में आरोपी द्वारा चैक विभिन्न दिनांकों में भुगतान में जारी किये थे, जिन्हें परिवादी ने नगदीकरण कराने के लिए भारतीय स्टेट बैंक जावर में जमा कराये जहां आरोपी के खाते में पर्याप्त निधि न होने से चारों चैक अनादृत किये गये। तत्पश्चात परिवादी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से आरोपी को विधि अनुसार चैक की राशि की मांग करते हुए सूचना पत्र जारी किये जिनका निर्वहन होने पर भी आसनदास शिवनानी ने राशि का भुगतान परिवादी को नही किया । इस कारण फरियादी ने आरोपी के विरूद्व परिवाद परक्राम्य लिखित अधिनियम की धारा 138 के अपराध के चार परिवाद पत्र प्रकरण क्रमांक 762 08 से 765 08 के अपने अधिवक्ता नगीन जैन एडवोकेट आष्टा के माध्यम से न्यायालय में पेश कराये, उक्त चारों प्रकरण में आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में रहते हुए दिनांक 210508 को अपने अधिवक्ता सहित उपस्थित हुआ । जिसमें मा. न्यायिक दण्डाधिकारी सुधीर चौधरी ने प्रसंज्ञान लेते हुए मात्र 7 दिवस में चारों प्रकरण में परिवादी की साक्ष्य आदि लेने के पश्चात पक्ष विपक्ष के दिनांक 270508 का तर्क श्रवण कर परिवादी अभिभाषक नगीन जैन एडवोकेट के तर्क व उनके द्वारा प्रस्तुत न्याय दृष्टांत से सहमत होते हुए आरोपी आसनदास को दिनांक 280508 को निर्णय पारित करते हुए चारों प्रकरण में दो-दो वर्ष का सश्रम कारावास एवं दो-दो हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया था इस प्रकार मा. विद्वान न्यायाधीश द्वारा परिवादी के विरूद्व उक्त प्रकरणों में संपूर्ण सुनवाई पूर्ण कर मात्र 7 दिवस में निर्णय साक्ष्य का सूक्ष्म विवेचन करते हुए एवं फरियादी के अभिभाषक नगीन जैन एडवोकेट की दलील व उनके द्वारा प्रस्तुत न्याय दृष्टांतो से सहमत होते हुए मात्र सात दिनों में आरोपी को दोषी पाकर दण्डित किया । फरियादी पक्ष की और से पैरवी वरिष्ठ अभिभाषक नगीन चंद जैन एडवोकेट एवं उनके सहयोगी अभिभाषक नरेन्द्र धाकड़ एडवोकेट ने की । ज्ञात रहे कि अभियुक्त आसनदास शिवनानी को पूर्व में 12 प्रकरणों में भी सिद्ध दोष ठहराया जा चुका है ।
Subscribe to:
Posts (Atom)