सीहोर 18 जनवरी (फुरसत)। जिले के विभिन्न थाना क्षैत्रों में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवको की मौत हो गई तथा सात लोग घायल हो गये । पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर लिये है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधनी थाना अन्तर्गत ग्राम बेदाखेड़ी निवासी कै लाश यादव अपने जमाई महेश यादव के साथ गुरूवार को अपने गांव से स्कूटर क्रमांक एमपी-05-एफ-3388 से होशंगाबाद जा रहे थे तभी नर्वदा ब्रिज के समीप मोटर सायकल क्रं. एमपी-05-एएफ-0459 के चालक ने तेजगति एवं लापरवाही से वाहन चलाकर इनकी स्कूटर में टक्कर मारकर घायल कर दिया ।
इधर कोतवाली थाना अर्न्तगत ग्राम कांकड़खेड़ा निवासी 35 वर्षीय चम्पालाल खाती गत गुरूवार को राम बगस के साथ मोटर सायकल से सीहोर आ रहे थे। तभी हसनावाद के समीप गुप्ता बस क्रमांक एमआईसी 7433 के बस चालक ने पीछे से ओवर टैक कर मोटर सायकल में टक्कर मार दी जिसमें दोनों घायल हो गये ।
उधर सिद्धिकगंज थाना अर्न्तगत ग्राम नरपाखेड़ी निवासी जितेन्द्र आ. लखनसिंह एवं टकेसिंह नाल 27 दिसम्बर की रात मोटर सायकल से आष्टा से खाचरोंद तरफ जा रहे थे तभी खामखेड़ा पुलिया के समीप पीछे से अज्ञात डम्पर के चालक ने लापरवाही पूर्वक टक्कर मार दी परिणाम स्वरूप 25 वर्षीय टकेसिंह नाल की मृत्यु हो गई तथा जितेन्द्र गंभीर रूप से घायल होने के कारण उपचारार्थ हमीदिया अस्प. भोपाल में भर्ती रहा ।
इधर आष्टा थाना क्षैत्र में आज ग्राम भंवरा निवासी सहायक शिक्षक छमामीलाल अपने छोटे भाई नृपत सिंह के साथ मोटर सायकल क्रं. एमपी-04-एनबी-1799 से आष्टा आ रहे थे तभी सेमरी रोड पर आष्टा तरफ से आ रहे मोटर सायकल क्रं. एमपी-04-3475 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मार दी जिसमें छदामीलाल को चोट आई।
Sunday, January 20, 2008
जिला उपभोक्ता फोरम ने बिल निरस्त कर दिलाया हर्जाना
सीहोर 18 जनवरी (फुरसत)। जिला उपभोक्ता फोरम ने अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में आदेश पारित किये है कि आवेदक पन्नालाल आ. किशन लाल डोहर निवासी डोहर मोहल्ला गंज सीहोर को अनावेदक द्वारा दिया गया बिल 25 मई 07 का निरस्त किया जावे एवं 500रूपये क्षतिपूर्ति एवं 500रू. परिवाद व्यय स्वरूप दिलाये जावे
प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक पन्नालाल डोहर जो कि दीपावली के बाद अपने पूरे परिवार के साथ मजदूरी करने घर से बाहर चले जाते है इस संबंध में एक आवेदन अनावेदक विद्युत कंपनी को दिया कि मेरा कनेक्षन दिनांक 6.11.07 से अस्थाई रूप से बंद कर दिया जावे परंतु अनावेदक ने कनेक्षन दिनांक बंद नही किया और नियमित रूप से बिल दिये जाते रहे जबकि आवेदक उक्त अवधि में कनेक्षन का उपयोग नही कर रहा था । अनावेदक ने दिनांक 26 मई,07 को 1950 रूपये का बिल आवेदक को प्रेषित किया । आवेदक ने अपने अधिवक्ता जी.डी.बैरागी से सलाह लेकर उपभोक्ता फोरम सीहोर में बिल निरस्त करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया । अनावेदक ने उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत किया एवं आवेदन निरस्त करने की मांग की ।
जिला उपभोक्ता फोरम के विद्धवान अध्यक्ष ए.के.तिवारी सदस्य अम्बादत्त भारती एवं श्रीमति शकुन विजयवर्गीय ने दोनो अधिवक्ताओं के तकर् श्रवण कर एवं दोनो अधिवक्ताओं के तर्क श्रवण कर आदेश पारित किये कि अनावेदक द्वारा प्रेषित बिल दिनांक 26.5.07 निरस्त किया जावे एवं 500रू. मानसिक त्रास एवं 500 रूपये परिवाद व्यय अनावेदक आवेदक को अदा करे । प्रकरण में पैरवी अधिवक्ता जी.डी. बैरागी ने की । इस प्रकार विद्युत कम्पनी द्वारा की जाने वाली यादगी पर उपभोक्ता फोरम के माध्यम से अंकुश लग गया ।

क्या ? हरकत-उल-जिहाद-ए-इसलामी ने दी हिन्दु उत्सव समिति अध्यक्ष को धमकी
सीहोर 18 जनवरी (फुरसत)। पाकिस्तान के दो संगठन जमात-उल-उलेमा-ए-इसलामी (जुल) और तबलीग-ए-जमात (तीज) को मिलाकर सन 1980 में बनाये गये आतंकी संगठन हरकत-उल-जिहाद- ए-इसलामी (हुजी) के पैर सीहोर में भी पड़ गये हैं इसका आंशिक आभास कल उस वक्त हुआ जब हिन्दु उत्सव समिति के अध्यक्ष सतीश राठौर को एक धमकी भरा अंतरदेशीय पत्र हुजी द्वारा मिला। जिसमें स्पष्ट लिखा था कि तुमने हमारे खिलाफ पेपर में खूब बयानबाजी करके हमे गोली से उडा दिये जाने की बात कही है अब तुम व तुम्हारा परिवार ही हमारी गोली के निशाने पर आ गये हैं। हुजी द्वारा प्रेषित इस पत्र का शीर्षक है इंतकाम-इंतकाम। क्या हरकत-उल-जिहाद-ए-इसलामी सीहोर में आ गया है तो फिर पुलिस व खुफिया तंत्र क्या कर रहा है यह जांच का विषय है।
उल्लेखनीय है कि सबसे बड़े आतंकवादी संगठन अलकायदा ने हुजी के जरिये पूरे भारत देश में पैर पसारने के प्रयास शुरु कर दिये हैं। पिछले दिनों नवम्बर में उत्तर प्रदेश में हुए बम धमाकों के बाद कई लोगों ने इसकी निंदा की थी जिस पर सीहोर हिन्दु उत्सव समिति सहित न्यायालय से जुड़े अभिभाषकों ने भी आंदोलन किया था। उत्तर प्रदेश न्यायालयों में हुए बम धमाकों में इसी आतंकवादी संगठन हुजी के होने की रिपोर्ट मिली थी बल्कि संगठन हुजी के प्रमुख आतंकवादी अल्ताफ हुसैन अंसारी उर्फ मुख्तार उर्फ राजू को कोलकत्ता में गिरफ्तार कर लिया था। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश के विशेष कार्य बल एसटीएफ ने भी 23 नवम्बर को हुए विस्फोटो के मामले में हुजी के दो आतंकवादियों तारिक और खालिद को गिरफ्त में ले लिया था जिनके पास से सवा किलो आरडीएक्स व जिलेटिन भी बरामद किया गया था। इसके पूर्व हुजी ने हैदराबाद में भी बम धमाके किये थे लेकिन तब भी इनके सदस्य पकड़ा गये थे।
इस प्रकार हुजी संगठन भारत में सक्रिय तो है लेकिन जब भी यह कोई घटनाक्रम करता है तो इससे जुड़े देशद्रोही भारतीय पुलिस व सुरक्षा बल के हाथों दबोच लिया जाता है। ऐसे में निश्चित ही इनके खिलाफ बयानबाजी करने वालों से हुजी से जुड़े लोगों को नाराजगी आती होगी ऐसा विश्वास व्यक्त किया जा सकता है।
हालांकि पूर्व में भी कई बार कुछ अलसुलझी घटनाएं इस बात का अंदेशा दे चुकी है कि यहाँ सीहोर में भी बाहरी आतंकी संगठनों की दस्तक संभवत: है लेकिन यहाँ पहली बार देश में सबसे यादा सक्रिय आतंकवादी संगठन हुजी के नाम से एक हिन्दु उत्सव समिति अध्यक्ष को चेतावनी मिली है।
हुजी की अभी तक सबसे बड़ी कार्यप्रणाली यही सामने आई है कि वह भारत में अपने पैर पसारने के लिये भारतीयों का ही सहयोग ले रहा है। उसने भारत में रहने वाले ही देशद्रोहियों को अपने संगठन का हिस्सा बनाना शुरु किया है पूर्व में जितने भी हुजी के आतंकवादी पकड़ाये हैं वह सारे के सारे ही भारतीय रहे हैं। हालांकि इसका पूरा केन्द्र बांग्लादेश है और बांग्लादेश के लोग बड़ी संख्या में यहाँ भारत में देखे जा सकते हैं। सीहोर में भी बांग्लादेशी शरणार्थी रहते हैं।
कई बार तरह-तरह की शंका-कुशंका सीहोर के नागरिकों ने पुलिस को जाहिर भी की है और गंभीरता के साथ सीहोर में सतर्क रहने, निगाह रखने की मांग उठाई है लेकिन पुलिस कभी सक्रिय नहीं दिखी। उल्लेखनीय है कि यहाँ अवैध रुप से पाकिस्तानियों के रहने संभावनाएं भी बनी रहती है। कल हिन्दु उत्सव समिति ने जिलाधीश व पुलिस अधीक्षक को इस मामले में एक ज्ञापन सौंपते हुए जानकारी दी है तथा आवश्यक कार्यवाही करते हुए तनाव व भय के वातावरण से नगर को मुक्त करने की मांग की है।
हुजी का उद्देश्य
हुजी का उद्देश्य हिंसा के माध्यम से जम्मु और कश्मीर को भारत से अलग करना साथ ही देश के अन्य भागों में आतंरिक सुरक्षा को नुकसान पहुँचाना भी इसका उद्देश्य है।
किसका है संरक्षण
हुजी को पाकिस्तानी देवबंदी कट्टरपंथियों का समर्थन हासिल है। इसे गतिविधियों में आईएसआई का भी सक्रिय सहयोग मिलता है।
पूरे देश में पैर पसारने में लगा
21 अगस्त 2007 को भारत म्यांमार सीमा पर अल कायदा के आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद हुजी के नेटवर्क को पश्चिम बंगाल में नेस्तनाबूद करने वाली एसटीएफ और भारतीय खुफिया एजेंसियों ने माना है कि हूजी के पीछे अलकायदा है। अलकायदा हूजी के जरिये देश भर में पैर पसारने में जुटा है। हूजी के खास कारकून कमर उर्फ नाटा को बांग्लादेश की सरकारी बंगलों में पनाह मिलती है।
वारदातें क्या-क्या की
2002 में कोलकत्ता के अमेरिकन इंनफार्मेशन सर्विस पर हमला के साथ-साथ गोधरा काण्ड में भी इसी संगठन का हाथ बताया जाता है।
2007 में उत्तरप्रदेश में बम धमाके 23 नवम्बर 2007 में उत्तर प्रदेश के तीन शहरों वाराणसी, लखनऊ व फैजाबाद में आतंकवादियों ने 20 मिनिट में एक के बाद एक 6 धमाके कर डाले थे जिसमें 18 लोग मरे व 86 घायल हो गये थे। यह धमाके न्यायालय परिसर में हुए थे। जांच एजेंसियों ने इसमें बांगलादेश आतंकवादी संगठन हरकत उल जिहादी इस्लामी (हुजी) का हाथ माना है। बाद यह बात सिध्द भी पाई जा चुकी है।

मोहम्मदी अखाड़ा की सद्भावना पूर्ण पहल: आओ सब मिलकर मनाये त्यौहार
सीहोर 18 जनवरी (फुरसत)। मोहम्मदी अखाड़ा चकला मोहल्ला सीहोर ने एक बार फिर अपनी राष्ट्रवादी सोच का परिचय देते हुए यहाँ मातमी जुलूस में सभी नगर वासियों से मिलजुल कर सम्मिलित होने की अपील की है बल्कि मोहम्मदी अखाड़ा ने इसके लिये बकायदा नगर के सम्मानित नागरिकों को दावत नामा देकर एक मिसाल कायम कर दी है।
उल्लेखनीय है कि चकला मोहल्ला के मोहम्मदी अखाड़ा अपने राष्ट्रवादी सोच के चलते कई बार महत्वपूर्ण मामलों में सकारात्मक स्थिति लाता है। इस बार नगर में मोहर्रम का पर्व बहुत अधिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। कल गुरुवार को गंज बजरिया से मोहर्रम की 7 तारीख को एक जोरदार मातमी जुलूस निकला जिसमें पूरे उत्साह के साथ कस्बे के लोग भी शामिल हुए और एक बडा विशाल मातमी जुलूस निकला।
जो गंज से होता हुआ छावनी मोहम्मदी अखाड़ा के नेतृत्व में पहुँचा और यहाँ से घूमता हुआ वापस गंज बजरिया में देर रात 12 बजे समाप्त हो गया था।
लेकिन आज मोहम्मदी अखाड़ा ने मोहर्रम की 8 तारीख शुक्रवार को अपने राष्ट्रवादी सोच का परिचय देते हुए मोहर्रम पर्व को मनाने के लिये सभी को आमंत्रित किया है। उन्होने नगर के सभी प्रतिष्ठित नागरिकों हिन्दुओं को सम्मिलित होने की अपील करते हुए मातमी जुलूस में शामिल होने की अपील की है बल्कि बकायदा एक एलान भी कराया गया है। रात 10 बजे चकला चौराहा से एक जोरदार मातमी जुलूस तैयार हुआ जिसमें कस्बा क्षेत्र के लोग भी अखाड़े और झांकी के साथ सम्मिलित हुए। मुस्लिम कौंसिल सदर अब्दुल हमीद चौधरी, मुस्लिम त्यौहार कमेटी के अध्यक्ष रिजवान पठान, उपाध्यक्ष मोहम्मद इरशाद (भगोली), अजीज चाचा, अन्नु मंसूरी, हनीफ कुरैशी, हाजी अतीकुर्रहमान साहब, आफताब अली, शहादत पठान, सगीर पहलवान, फारुक अंजुम, पप्पु भाई फैजान, मुन्ना उस्ताद, मुन्ने राईन, रईस भाई कबाड़ी, प्यारे पहलवान, आबिद अली, अजीज भाई लोहार, कय्यूम भाई, हारुन मोहम्मद, हफीज भाई मंसूरी, शमीम पार्षद, हफीज चौधरी, इरफान बेल्डर, अशफाक पातल, हाजी सलीम पार्षद, अतीक मियां टेक्सी यूनियन अध्यक्ष आदि सम्मिलित रहे। जुलूस चकला चौराहा से प्रारंभ होकर गाड़ी अड्डा, कोतवाली चौराहा, पुराना बस स्टेण्ड, मछली पुल, मछली बाजार, पान चौराहा, गाँधी रोड, नमक चौराहा होता हुआ लाल मस्जिद चौराहे से पुन: देर रात चकला में समाप्त हुआ।
कल मोहर्रम की 9 तारीख शनिवार को मछली बाजार का जुलूस निकलेगा जिसकी तैयारियाँ जारी हैं। इधर चाँद की 9 तारीख शनिवार कत्ल की रात भी है जिसमें रात 2 बजे के बाद ताजिये भी निकलेंगे जो चकला, गंज व कस्बा क्षेत्र से निकलेंगे।

Saturday, January 19, 2008
खड़ी में तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज
आष्टा 17 जनवरी (फुरसत)। दूसरे के गरीबी रेखा के कार्ड पर गरीबों की योजना का लाभ उठाकर शासन को धोखा देने के मामले में पुलिस ने जांच के बाद खड़ी निवासी आविद कय्यूम, एवं अनीस के खिलाफ धारा 420 का प्रकरण दर्ज किया है ।
पुलिस के अनुसार 21 नवम्बर को खड़ी निवासी नसरत-बी पत्नि अनवर खां को कुत्ते ने काट लिया थ शासन की ऐसी योजना है कि गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वालो को इलाज नि:शुल्क होता है । नसरत-वी के पास तो ऐसा कोई कार्ड था नही इसलिये उसका इलाज नि:शुल्क हो इसलिये मकसूद खां खड़ी निवासी जिनका गरीबी का राशन कार्ड है ले आये और अस्पताल ने नसरत को रानी-वी बताकर उसका नि:शुल्क इलाज शुरू करवा लिया रानी-वी का नाम मकसूद खां के कार्ड में है । 21 को इंजेक्शन लग गया उसके बाद 13 दिसम्बर को पुन: एंटीरेविज एंजेक्शन लगवाने आये उस दिन लापरवाही से नर्स ने एन्टीरेबिज की जगह बेहोशी का इंजेक्षन लगा दिया जिससे उक्त महिला की मृत्यु हो गई पुरे क्षैत्र में हलचल मच गई प्रशासन ने प्रेस को जानकारी दे दी कि गलत इंजेक्षन लगने से रानी-वी की मृत्यु हो गई क्योंकि अस्पताल के रिकाड्र में जो मरी उसका नाम रानी-वी ही दर्ज था जबकि बाद में पोल खुली की रानी वी तो जिन्दा है और वो खड़ी में है ।
इसकी पुष्टि सरपंच खउी एवं वहां के सचिव ने भी की । तब पुलिस ने जांच प्रारंभ की और जांच में पाया की रानी-वी तो जिन्दा है जो मरी उसका नाम नसरत वी था और इस प्रकार शासन की योजना का झुठ के साहरे लाभा उठाना मंहगा पड़ गया। आष्टा पुलिस ने जांच के बाद खड़ी के तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है ।

दाल मिल के गोदाम से 52 हजार के चार टायर चोरी
आष्टा 17 जनवरी (फुरसत)। थाने से थोड़ी ही दूर पर स्थित आलोक दाल मिल के गोदाम में दाल मिल के मालिक अपने ट्रक के लिये 4 टायर नये जे.के.कम्पनी के खरीदकर लाये थे जिन्हे 13 जनवरी को दालमिल में रखे थे लेकिन 15 जनवरी को जब दालमिल पहुँचे तो देखा उक्त चारों टायर वहाँ नहीं थे वहाँ की दीवार भी टूटी थी।
आज आलोक जैन पुत्र शेखर जैन ने आष्टा थाने में उक्त 52 हजार के टायर चोरी की शिकायत लिखाई। शिकायत में 4 संदिग्ध नाम भी लिखाये हैं। जिनके नाम राजू, बाबू, अंसार एवं पप्पु हैं।

अज्ञात वाहन की टक्कर से भूतपूर्व सैनिक की मौत
सीहोर 17 जनवरी (फुरसत)। इन्दौर भोपाल राजमार्ग पर आज सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से एक भूतपूर्व सैनिक दुर्घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई और उसका भानजा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आष्टा अस्पताल, से प्राथमिक उपचार के बाद देवास ले जाया गया है । पुलिस ने प्रकरण कायम कर कानूनी कार्यवाही प्रारंभ कर दी है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पाड़ी थाना भंवरासा जिला देवास निवासी 30वर्षीय भूतपूर्व सैनिक गोकुल आ. आेंकार जी अजा. अपने भानजे राजेन्द्र के साथ आज सुबह मोटर सायकल क्रं. एमपी-40-बीसी-2199 से अपने गांव से सामान लेने बैरागढ़ स्थित मेलेट्री केन्टीन जा रहा था तभी जावर थाना क्षैत्र में राजमार्ग पर स्थित सेमलीवारी पुलिया के समीप सुबह लगभग नौ बजे किसी अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी परिणाम स्वरूप गोकुल की दुर्घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई तथा उसका भानजा राजेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिसे आष्टा अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद देवास के लिए रिफर कर दिया गया है ।

बस की छत पर बैठे यात्री विद्युत तारों से टकराये, दो मृत, तीन गंभीर घायल
आष्टा 17 जनवरी (फुरसत)। अगर जावर कजलास मार्ग पर 11 के.व्ही. की लाईन के झूलते तारों को मध्य प्रदेश विद्युत मण्डल जावर गंभीरता से लेकर इन तारों को कस देता तो आज शाम को जो गंभीर हादसा घटा शायद वो टल सकता था लेकिन मण्डल ने ऐसा नहीं किया और शाम को जावर कजलास मार्ग पर एक ऐसा गंभीर हादसा घट गया जिसमें पूरे क्षेत्र में गम का माहौल व्याप्त हो गया।
आज शाम लगभग 6 बजे जावर का हाट करके अन्य ग्रामों के ग्रामीण जब देवास से कजलास चलने वाली घनश्याम बस सर्विस की बस क्रमांक एम.पी.41 014 पर सवार होकर अपने-अपने घर चल रहे थे बस में सवारियां अत्याधिक होने से बस की छत पर सवार हो गये थे। जैसे ही बस उक्त ग्राम बमूलिया जावर के बीच मुन्ने खां के खेत के सामने पहुँची तो यहीं पर मध्य प्रदेश विद्युत मण्डल की 11 केव्ही के विद्युत तार झूल रहे थे उन तारों से छत पर बैठे यात्री टकरा गये।
लगभग 5 यात्री इससे जल गये। इनमें से दो यात्री की मृत्यु हो गई एवं तीन यात्री गंभीर रुप से जल गये। जिन्हे सोनकच्छ से पहले देवास एवं बाद में इन्दौर भेज दिया गया। जावर थाना प्रभारी मोहन सिंह जाट को जब इस हादसे की खबर लगी तो तत्काल जावर से सीधे सोनकच्छ के लिये रवाना हो गये।
श्री जाट ने सोनकच्छ से मोबाइल पर फुरसत को बताया कि घटना में बमूलिया निवासी जितेन्द्र पुत्र रामसिंह एवं कजलास निवासी सद्दाम पुत्र मेहफूज की मृत्यु हो गई है। गंभीर रुप से जले बमूलिया निवासी महेन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र एवं मनोहर को देवास भेज दिया गया है।
जावर प्रतिनिधि के अनुसार उक्त बस जो देवास से कजलास चलती है शाम को देवास से चलकर जावर पहुँची आज गुरुवार होने के कारण जावर का साप्ताहत हाट था जावर से कजलास जा रही उक्त बस में इस मार्ग के ग्रामों के ग्रामीण यात्री बस में सवार हो गये। बस में अंदर जगह नहीं होने पर कई यात्री बस पर चढ़ गये और उक्त गंभीर हादसे के शिकार हो गये। जिस वक्त उक्त घटना घटी विद्युत मण्डल को जब खबर दी तो ज्ञात हुआ विद्युत मण्डल जावर के जिम्मेदार अधिकारी हमेशा की तरह आज भी मुख्यालय पर नहीं थे।
ज्ञात हुआ कि वे हमेशा की तरह आज भी आष्टा ही हैं। अपुष्ट खबर यह भी है कि घटना घटते वक्त कई यात्री बस से नीचे भी कूदकर भागे ऐसे लोगों की कोई जानकारी किसी के भी पास नहीं है। जैसे ही घटना घटी बस के कई यात्री नीचे उतर गये वहीं चालक ने घायलों को बस में डाला और उन्हे सोनकच्छ अस्पताल ले गया।
उक्त घटना की सूचना मिलते ही कजलास और बमूलिया में हाहाकार मच गया वहीं जिनके परिजन जावर हाट करने गये थे वह अपने परिजनों के लिये चिंतित होकर घटना स्थल के लिये रवाना हो गये। वहीं कई लोग सोनकच्छ तक पहुँच गये। जो दो लोग मरे हैं उसमें से एक बमूलिया का है दूसरा कजलास का। इन दोनो ग्रामों में खबर के बाद ग्राम शोक में डूब गया। जावर पुलिस ने देर रात को बस मालिक चालक एवं परिचालक के खिलाफ धारा 304 के तहत प्रकरण दर्ज किया।

Friday, January 18, 2008
अर्न्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि पवन जैन को जनार्दन सम्मान
सीहोर 16 जनवरी (फुरसत)। साठोत्तरी न्दिी कविता के यशस्वी कवि जनार्दन शर्मा की 30वीं पुण्यतिथि पर 19 जनवरी की रात्रि 8 बजे स्थानीय ब्ल्यू स्कूल के सभागार में आयोजित काव्याालि कार्यक्रम स्वर्गीय श्रीमति चन्द्रकान्ता कुइया स्मृति न्यास अर्न्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि पवन जैन को जनार्दन सम्मान प्रदान करेगा। इस आशय की जानकारी न्यास के अध्यक्ष पुरूषोत्तम कुईया ने आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में प्रदान की है । सुकवि पं. जनार्दन शर्मा की पुण्यतिथि पर विगत 29 वर्षो से लगातार आयोजित इस पुण्य स्मरण काव्याजली संगोष्ठी के साहित्यिक आयोजन में हर वर्ष स्वर्गीय श्रीमति चन्द्रकान्ता कुइया स्मृति न्यास द्वारा भोपाल संभाग के सर्वश्रेष्ठ कवि का चयन कर उन्हें जनार्दन सम्मान से सम्मानित करने की परम्परा रही है । अभी तक विदिशा के कवि नरेन्द्र जैन होशंगाबाद के कवि अखिल पगारे, भोपाल के कवि सुधीर मोता तथा रमेश यादव और कवियत्री श्रीमति मंगला अनुजा इटारसी के कवि रामकिशोर नाविक को न्यास जनार्दन सम्मान प्रदान कर सभादृत कर चुका है ।
इस वर्ष भोपाल में पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक पवन जैन को जनार्दन सम्मान प्रदान कर सम्मानित करने का निर्णय चयन समिति ने सर्व सम्मति से किया है । चयन समिति के सदस्यों की बैठक गत रविवार को वरिष्ठ साहित्कार नारायण कासट नदीम की अध्यक्षता में संपन्न हुई थी । जिसमें आयोजन के सूत्रधार अम्बा दत्त भारतीय, आयोजक संस्था प्रज्ञा भारती के अध्यक्ष जयन्त शाह, म.प्र. आंचलिक पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर लाल साबू, न्यास के अध्यक्ष पुरूषोत्तम कुईया, श्रीमति जमना देवी मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष वसन्त दासवानी तथा समाजसेवी राजकुमार गुप्ता उपस्थित थे । चयन समिति के इस सर्व सम्मत निर्णय की जानकारी देते हुए न्यास के अध्यक्ष पुरूषोत्तम कुईया ने बताया कि इस वर्ष सम्मानित किये जा रहे सुकवि पवन जैन ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी होते हुए कविता के क्षैत्र में अलग पहचान बनाई है ।
संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा न्यूयार्क में संपन्न हुये विश्व हिन्दी सम्मेलन में काव्य पाठ कर उन्होंने विश्व मंच पर हिन्दी-कविता का मान बढ़ाया है । आज वे अर्न्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि है । जिनकों सम्मानित कर न्यास स्वयं को गौरवान्वित अनुभव कर रहा है ।

मध्यान्ह भोजन की टंकिया ले उड़े चोर
सीहोर 16 जनवरी (फुरसत)। समीपस्थ ग्राम के एक शासकिय विद्यालय से गई रात ताला काटकर अज्ञात चोर यहाँ रखी दो गैस की टंकियाँ तथा रेग्यूलेटर चुरा कर ले गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार समीपस्थ ग्राम जहाँगीरपुरा की शासकिय माध्यमिक शाला में स्थित मध्यान्ह भोजन बनाने के लिये बने किचन शेड में चोरी हो गई।
अज्ञात चोरों ने यहाँ रात ताला काटकर रखी दो गैस की टंकी व एक रेग्यूलेटर कीमत 3600 से अधिक चुरा लिये। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उधर मध्यान्ह भोजन गैस के अभाव में यहाँ प्राचार्य व शिक्षकों ने कण्डो पर बनवाया।

पाईप लाईन चोरी कर रहे ब्राउन शुगर वाले
सीहोर 16 जनवरी (फुरसत)। वार्ड 1 कोलीपुरा में सांसद निधि से डली पाईप लाईन को आज तक नगर पालिका ने अपने हाथ में नहीं लिया है और नगर की सबसे अच्छी मोटी व मजबूत डली यह पाईप लाईन जबरन बिना उपयोग के बर्वाद हो रही है। पिछले कुछ दिनों से चोरो की निगाह इस महंगी पाईप लाईन पर पड़ गई है जिसके कारण रात को गश्त करने वालों की मदद से तथा पुलिस के आशीर्वाद से चल रहे कबाड़ियों को यह पाईप खोलकर बेचने का धंधा बना चुके हैं। यहाँ अभी तक 4-5 पाईप अज्ञात चोरों ने खोल लिये हैं और संभवत: वह इसे बेच कर नशा-पत्ता कर चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि नगर में लोहा चुराने की बीमारी यहाँ ब्राउन शुगर पीने वाले लोगों को ही है।

Thursday, January 17, 2008
लाखों का घोटाला कर हजारों लीटर घासलेट पी रहे उपभोक्ता केन्द्र वाले
सीहोर 15 जनवरी (फुरसत)। शासकिय उचित मूल्य दुकानों पर पर्याप्त मात्रा में मिट्टी का तेल घासलेट की आपूर्ति हो चुकी है और इस बार जनवरी से प्रत्येक उपभोक्ता को 5 लीटर घांसलेट वितरित करने के आदेश जारी हो चुके हैं लेकिन हजारों लीटर केरोसिन की आपूर्ति के बावजूद यहाँ अधिकांश उचित मूल्य दुकान के संचालक 4 लीटर ही घांसलेट दे रहे हैं और हस्ताक्षर 5 पर क रवा रहे हैं। इस पर अभी तक जिला आपूर्ति अधिकारी का ध्यान नहीं गया है।
नगर भर में हजारों लीटर घांसलेट की आपूर्ति सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत की गई है। मध्य प्रदेश शासन ने इस माह से एक बार फिर उपभोक्ताओं को 5 लीटर केरोसिन वितरित किये जाने के आदेश जारी कर दिये हैं जिससे उपभोक्ताओं में खासा उत्साह है। लेकिन इससे बचते हुए इस तरह की अधिक आपूर्ति का लाभ खुद राशन दुकानों के दुकानदार उठा रहे हैं।
नगर भर में अनेकानेक प्राथमिक भण्डार केन्द्रों उचित मूल्य दुकानों पर हजारों लीटर घांसलेट की आपूर्ति जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी के आदेश से हो चुकी है लेकिन मामले में अत्याधिक गड़बड़ी चल रही है। स्थिति यह है कि इस माह भी जो उपभोक्ता घांसलेट लेने आ रहे हैं उन्हे 5 के स्थान पर 4 लीटर ही केरोसिन कुछ दुकानदार दे रहे हैं और अपने रजिस्टर पर 5 लीटर ही लिखकर हस्ताक्षर करवा ले रहे हैं।
इस प्रकार सीधे-सीधे 1 लीटर की बचत वह हर एक उपभोक्ता से कर-कर वह बहुत बड़ी मात्रा में केरोसिन बचा लेंगे और इसे अपने स्तर पर भारी दाम पर बेच देंगे। जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी श्रीमति सुनीता शिरपुरकर से लोगों ने शिकायत करना शुरु कर दिया है देखते हैं कब तक मामले में कार्यवाही होती है। सूत्रों के अनुसार जो केरोसिन का तेल उचित मूल्य दुकानों पर 10 रुपये के भाव बेचा जाता है वहीं ब्लेक में 20 से 25 रु. में बिकता है।

सब्जी विक्रेताओं की सांठ-गांठ से मिल रही महंगी सब्जी 5-6 रु. की मटर 10 रुपये किलो बेच रहे सब्जी विक्रेता
सीहोर 15 जनवरी (फुरसत)। नगर में सब्जी विक्रेताओं का नया कारनामा पहली बार नगर में कारगर हो रहा है जिसके तहत सब्जी मण्डी में सब्जियों के भाव अत्याधिक हो गये हैं। मटर की आपूर्ति अत्याधिक होने पर भी यहाँ सब्जी विक्रेता उसे खरीद लेते हैं लेकिन दाम नहीं गिरने देते। यही हालत अन्य सब्जियों में भी हो गई है। बड़े व्यापारियों ने अब सब्जी का स्टाक करना शुरु कर दिया है जिससे यह आपस में सांठ-गांठ कर दाम भी नहीं गिरने देते।
इतना ही नहीं बड़े और छोटे दुकानदार अब सब्जियों की दुकान भी कुछ नई पध्दति से करवा रहे हैं। देखिये किस प्रकार 5-6 रुपये किलो की मटर 10 और गाजर, मूली, गिलखी, मैथी, फूलगोभी आदि के दाम बढ़ाये गये हैं। सब्जी विक्रेताओं की इस नई रणनीति पर एक नई नज़र।
ठंड के मौसम में एक तरह से सीहोर सब्जी मण्डी की रौनक दुगनी हो जाती है। यहाँ न तो बरसात में सब्जी की आवक अच्छी रहती है न ही गर्मी में सब्जी आती है। आती है तो सिर्फ ठंड के दिनों में भरपूर सब्जी आती है। जोरदार आवक से सब्जी मण्डी की रौनक ही बदल जाती है। हर एक सब्जी की आपूर्ति देखकर लगता है कि उसकी बहार ही आ गई है। ठंड के मौसम में सब्जी उगती भी खूब है और ग्रामीण क्षेत्रों से आने-जाने के साधन भी भरपूर रहते हैं और फिर जितनी-जितनी अधिक ठंड पड़ती जाती है उतनी-उतनी अधिक सब्जी की पैदावार बढ़ती जाती है। कुल मिलाकर सब्जी की पैदावार अधिक होने से सब्जी मण्डी में आवक इन दिनों अच्छी रहती है।
जब सब्जी की आवक अच्छी रहती है तो फिर निश्चित ही वह सस्ती भी हो जाती है। सब्जी मण्डी का नियम है कि जितनी सब्जी अधिक आयेगी उतनी ही सस्ती बिकेगी। पत्तागोभी-फूल गोभी, गिलखी जैसी सब्जियाँ तो ढेर के ढेर के भाव से बिकती है और बहुत सस्ती बिक जाती है। जबकि कुछ अन्य सब्जियाँ जो कम आती हैं तो वह भी ढेर से बिक जाती हैं। रही बात फली वाली सब्जियों की जैसे मटर व गाजर आदि पसेरी के भाव बिकती है। हालांकि पिछले दिनों अत्याधिक आवक होने पर बोरे के भाव भी एक बारगी मटर बिक गई थी। मटर अभी 25 से 30 रुपये पसेरी बिक रही है मतलब 5 से 6 रुपये किलो। इसी प्रकार गाजर अत्याधिक सस्ती आ रही है। हरी मिर्च हो या हरा धनिया भरपूर मात्रा में आ रहा है। भरपूर मात्रा में जब सब्जियाँ आती हैं तो निश्चित रुप से वह सस्ती बेचनी पड़ती है क्योंकि हर दिन आवक भरपूर रहती है।
लेकिन इन दिनों सब्जी विक्रेताओं ने सब्जी के व्यवसाय में बड़ी मात्रा में पूंजी लगाकर जितनी भी सब्जी आती है वह खरीद लेते हैं और उसे फिर स्टाक करके रखते हैं लेकिन सब्जी के भाव नहीं गिरने देते। फिर तीन-चार दिन तक सब्जी बिकती रहती है लेकिन सब्जी के भाव नहीं गिरती। यही स्थिति हर दुकानदार कर रहा है और आपस में मिली भगत और अच्छी सांठ-गांठ करके यह व्यापारी भाव भी नहीं गिरने दे रहे। जिसके कारण नगर के आम नागरिकों को इस भरपूर आवक के मौसम में भी सब्जी महंगी मिल रही है। जबकि कुछ ठेला व्यापारी जो अलग से सब्जी खरीदते हैं और खासतोर से वह जो थोक में खरीदकर बेचते हैं वह कम भाव में सब्जी बेचकर निकल जाते हैं जिनसे सब्जी मण्डी के सब्जी विक्रेता खासे नाराज चल रहे हैं।
सब्जी विक्रेताओं की इस मिली भगत का वर्तमान में कोई तोड़ नजर नहीं आ रहा है यदि नये सब्जी विक्रेता सामने आ जायें या फिर कोई बड़ी रिलायंस जैसी कम्पनी आकर थोक में सब्जी खरीदकर उचित मूल्य पर बेचे तो ही संभवत: इस प्रकार की दादागिरी कम हो पायेगी। वैसे कुछ दो-तीन वर्षों से सीहोर सब्जी मण्डी में जिन क्षेत्रों के ग्रामीण सब्जी यादा मात्रा में लाते थे वह आजकल भोपाल में जाने लगे हैं इसलिये भी अनेक तरह की सब्जियाँ आना कम हो गई हैं।
फल वालों ने भी पिछले दिनों 3 क्विं. बोर सड़ा दिये, पर दाम नहीं घटाए
सीहोर। सर्दी के इस मौसम में बड़ा वाला पेमली बोर भी फल बाजार में बडी मात्रा में आता है लेकिन चाहे इसकी आवक कितनी ही अधिक हो या फिर यह कितना ही सस्ता दुकानदार खरीद ले लेकिन उसके दाम वह नहीं गिरने देते और दाम नहीं गिरें इसलिये एक ही दुकानदार बनते कोशिश पूरा माल खरीद लेता है और फिर वही उन फल विक्रेताओं को उसमें कुछ माल बेचने के लिये देता है जो भाव नहीं गिराते। इस प्रकार दुगने भाव में फल भी बिकते रहते हैं। फल बाजार की इस नई रणनीति का ही परिणाम रहा कि दो सप्ताह पूर्व जब बोर अधिक मात्रा में फल विक्रेताओं ने खरीद लिये और उनके दाम नहीं गिराये तब उनकी बिक्री रुक-सी गई और स्थिति यह आ गई कि 5-6 दिन में बोर मुरझाकर लाल हो गये और फिर उनमें सल पड़ने लगे। लेकिन इसके बावजूद बोर के दाम फल विक्रेताओं ने नहीं गिराये और करीब 3 क्विंटल बोर इधर-उधर कर उन्होने फिर नई आवक का बोर खरीदकर उसे बेचना शुरु कर दिया है और भाव वहीं के वहीं रहे। इस प्रकार अब सीहोर के फल विक्रेताओं में मानवीयता का अभाव होने लगा है और वह अधिक लालच व लाभ में नये-नये प्रयोग कर रहे हैं।

Wednesday, January 16, 2008
वर्ष भर में दूध की कमी रहेगी, समुद्री तूफान आयेंगे - ज्यो. शिरोमणि पं. राम प्रसाद बृजवासी
सम्वत् 2064 की निरयन मकर संक्रांति तथा उसका फल
सीहोर 14 जनवरी (फुरसत)। श्रीशुभ विक्रम संवत् 2064 शालिवाहन शके 1929 विरोधी नाम संवत्सरे, उत्तरयण, शिशिर ऋतौ शुभ पौष मासे शुभे शुक्ल पक्षे षष्ठम्याम तिथौ 15 का 044 मि. परं सप्तम्याम् संक्रांति तिथौ सोम वासरे, उत्तरा भाद्रपद नक्षत्रे 24 का. 29 मि. परिध नाम योगे19 का 004 मि. परं शिव नाम संक्रांति योगे, गरनाम संक्रान्ति करणे। सूर्यदेव निरयन मकर राशि पर दि. 24 का. 10 मि. पर प्रवेश करेंगे।
संक्रान्ति पर्व काल- दि. 15 जनवरी 2008 मंगलवार को सूर्योदय से सूर्यास्त तक रहेगा।
संक्रांति वाहन :- इस वर्ष संक्रांति वाहन हाथी है। उपवाहन गधा है, रंगीन वस्त्र धारण किये हुए है। हाथ में धनुष धारण किए हुए है। मस्तक पर गोरोचन का तिलक लगाये हुए है गोमेद रत्न का आभूषण पहिने हुए है। संक्रान्ति वार नाम ध्वांसी तथा नक्षत्र नाम नन्दा है। दक्षिण दिशा से आ रही है तथा उत्तर दिशा की और जा रही है। संक्रांति का मुख पश्चिम दिशा की तरफ है तथा ईशान दिशा की तरफ देख रही है। दूध का भक्षण किये हुए है।
संक्रांति जिन-जिन वस्तुओं को धारण किये हुए है तथा जिन वस्तुओं से संक्रांति का संबंध है उन वस्तुओं की हानि तथा पैदावार में कमी होगी उन वस्तुओं में तेजी करती है। जंगली जानवरों हाथी तथा गधा वर्ग के पशुओं को त्रास्त तथा कपड़ों में तेजी रहेगी, उन वस्तुओं के पैदा करने वाले कर्मचारियों को कष्ट उठाना पडेग़ा। युद्ध कराती है तथा सेना को कष्ट देती है। वर्ष की ग्रह स्थिति के अनुसार भारतीय शासन सत्ता के समक्ष आधारित घटनाओं के साथ कई समस्याएं खड़ी होंगी।
प्राकृतिक प्रकोप से जन धन हानि सुदूर उत्तरीय ईशान क्षैत्र एवं पश्चिमी समुद्रतट विपदाग्रस्त होंगे तथा वन क्षैत्रों में पशुओं की हानि सम्भव है । केन्द्रीय सरकार से सहयोगी राजनीतिज्ञ संगठनों का शक्ति परीक्षण असफल एवं पुन: देश में राजनैतिक संतुलन को बिगाड़ सकते है। असम, गुजरात में सत्ता परिवर्तन हो सकता है। कहीं प्राकृतिक प्रकोप से जनधन हानि अग्निकाण्ड भयंकर बाढ़ से हानि होगी। कश्मीर में भयंकर युद्ध वीर जवानों को शहीद होना पडेग़ा। अमेरिका के हस्तक्षेप से विवाद विश्व युद्ध की स्थिति बनेगी। मुस्लिम राष्ट्र में प्राकृतिक विनाश लीला का दृश्य उपस्थित होगा। भारत के कुछ क्षैत्रों में अकाल की स्थिति पैदा होगी।
इस वर्ष संयुक्त सरकार की गतिविधि पर विशेष आक्षेप होंगे। वर्तमान केन्द्रीय संयुक्त सरकार कुछ पार्टियां अपनी अस्मिता को बनाए रखने के लिए स्वतंत्र सिद्धांतों के कारण विमुख होने लगेंगी। पूर्वार्ध से ही गुजरात सरकार संकट को पार करने में असमर्थ अनुभव करेगी। वर्ष के अंत तक का समय सत्तारूढ़ पार्टी के लिए तथा प्रधान नेताओं के लिए सत्ता से विलय होगा। भारतीय ज्योतिष की भविष्यवाणी की सत्यता पर देश-विदेशों में प्रमाणिता को स्वीकार करेंगे। राजनैतिक क्षितिज पर विस्तार भाजपा को लाभ मिलेगा कांग्रेस नेतृत्व को पार्टी को पुन: चेतना मिलेगी। उत्तरी भारत में कहीं भंयकर दुध तथा दुध से बनी वस्तुओं की कमी का अनुभव होगा। भारत के उत्तरी क्षैत्र के राष्ट्रों से हानि ज्यादा होगी सावधान रहना होगा समुद्री तुफान ज्वारभाटा ज्यादा आयेंगे। समुद्र से ज्यादा हानि होगी। भंयकर अग्निकांड भूकंपन धुमकेतूओं का उदय ज्यादा होगा।
Subscribe to:
Posts (Atom)