Sunday, January 6, 2008

सायकल चोरी

इछावर 4 जनवरी (फुरसत)। इछावर में सायकल चौर सक्रिय है। आये दिन लोगो की सायकल चोरी हो रही है । वार्ड क्र मांक एक मे रहने वाले महेश वर्मा की सायकल नयी अस्पताल के पास से चोर उठा ले गये बढ़ती चौरियों की घटनाओं से इछावर के लोगा भयभीत है।

ऐसे बचेगी इल्लियों से चना फसल

सीहोर 4 जनवरी (फुरसत)। कृषि विभाग ने किसानों को सामयिक सलाह देते हुए चना फसल को इल्लियों से बचाने के उपाय बताये गये हैं। उप संचालक कृषि एन.एस.रघु ने किसानों से अपील की है कि वे विभाग द्वारा बताये जा रहे उपायों को अपनाकर अपनी चना फसल को इल्लियों से बचाएं जिससे फसल का पूरा उत्पादन प्राप्त किया जा सके।
खेत में टी आकार की खूंटिया गाडें- कृषि विभाग द्वारा किसानों से कहा गया है कि वे चना फसल में फल आने से पहले ही खेत में करीब दो फीट लम्बी दो तीन शाखाआें वाली टी के आकार की लकड़ियां 40 से 50 खूंटी प्रति हेक्टेयर के मान से गाड़ दें। विभाग का कहना है कि ऐसा करने पर पक्षियों को खेत में बैठने की सुविधा मिलेगी और वे इल्लियों को खा जायेंगे। दाने भर जाने पर खूटियां हटाई जा सकती हैं।
नीम के बीजों का सत- किसानों को सलाह दी गई है कि चना फसल में पचास फीसदी फूल आ जाने की दशा में यदि प्रति मीटर दो या दो से अधिक इल्ली दिखाईदें तो पहला छिड़काव नीम बीजों के सत का किया जाना चाहिऐ। इस विधि में 25 कलिो निबोली प्रति हेक्टेयर लगेगी।
नीम बीज का विकल्प- नीम बीज उपलब्ध नहीं होने पर एनपीबी विषाणु की 250 इल्ली समतुल्य या बेसिलस थुरिन्जियेन्सिस का एक किलो प्रति हेक्टेयर के मान से छिड़काव किया जा सकता है।
छोटी इल्ली को मारना - चना फसल में छोटी इल्लियों को नष्ट करने के लिये चूर्ण या पावडर के रुप में मिलने वाली कीट नाशी मिथाइल पेराथियान दो प्रतिशत या क्वानीलफास 1.5 प्रतिशत या क्लोरपायरीफास 1.5 प्रतिशत चूर्ण 20 से 25 किलो प्रति हेक्टेयर भुकरवा किया जाये। कृषि विभाग ने ताकीद की है कि नंगे हाथों या पोटली से भुरकाव नहीं करना चाहिऐ।
अन्य कीटनाशी- चना फसल की छोटी या मध्यम आकार की इल्ली से बचाने के लिये इण्डोसल्फान 35 ईसी या क्वीनालफास 25 ईसी एक लीटर या लेम्बड़ा साहेलोर्थिन का 500 मिली या बीटासायफलथ्रिन का 750 मिली प्रति हेक्टेयर के मान से छिड़काव कारगार है।
बड़ी इल्ली से बचाव - चना फसल को बड़ी इल्लियों से बचाने के लिये इण्डाक्साकार्व 14.5 एसएल का 500 मिली. या एमामेक्टिन बेजोएट 5 एसजी का 225 ग्राम प्रति हेक्टेयर के मान से छिड़काव करना चाहिऐ।

सिपाही की ईमानदारी

सीहोर 4 जनवरी (फुरसत)। गत दिवस जिला सहकारी केन्द्रीय बैक में वरिष्ठ आरक्षक भेरूसिंह नं. 194 जब अपने खाते से पैसा निकालने पहुंचे तो उन्हें बैक के दरवाजे पर ही 20-20 रूपये के दस नोट पडे मिले जो उन्होंने उठाकर वहां खड़े लोगो से पूछा की क्या यह रूपये उनके है ।
जब किसी ने उन नोटो पर अपनी दावेदारी नही कि तो उन्होंने वे समस्त रूपये जो लगभग 200 होंगे बैक मेनेजर के पास इस अपेक्षा के साथ की यह जिसके हो उन्हे लौटा दे जमा करा दिए । पुलिस आरक्षक की ईमानदारी की बैंक कर्मियों और वहां उपस्थित बैंक ग्राहकों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की । आरक्षक ने कहा कि बैंक में जिस किसी भी व्यक्ति के रुपये गिरे हों वो बैंक मेनेजर से मिलकर वह प्राप्त कर सकता है।

स्टेट बैंक कर्मचारी के खिलाफ लाखों के घपले का प्रकरण दर्ज

आष्टा 4 जनवरी (फुरसत)। भारतीय स्टेट बैंक जावर ने पदस्थ एक सीनियर असिस्टेंट द्वारा ग्राहकों से रकम लेकर खातों में जमा न कर लाखों रुपये का गबन करने पर जावर पुलिस ने आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक जावर राजेश पुत्र रामदेव राव द्वारा जावर पुलिस को इस आशय की शिक ायत की गई कि उनकी शाखा के बकायादारों की उन पर बकाया राशि चुकता करने हेतु सूचना पत्र जारी हुए थे जिन पर दिनाँक 16 अगस्त 07 को उनकी शाखा में ग्राम जोलाई अजय सिंह आये और उनके द्वारा जानकारी दी गई कि उनहे जो ऋण की बकाया राशि जमा करने हेतु जो सूचना पर दिया गया है उनके द्वारा 40 हजार रुपये की राशि श्री शिवनानी जो कि सीनियर असिस्टेंट के पद पर हैं जिनकी इंट्री उनकी पास बुक में की गई है तब हमारे द्वारा अजय सिंह का ऋण खाता देखा गया उसके 40 हजार की राशि जमा होना नहीं पाई गई तत्पश्चात 20 अगस्त 07 को ग्राम ग्वाली के शंकरलाल द्वारा आकर बताया गया कि उनके 60 हजार शिवनारायण द्वारा 73 हजार, पूरन सिंह निवासी टोलका द्वारा 50 हजार कमल सिंह करमनखेड़ी के 58 हजार, आकर शिवनानी के पास जमा कराये गये थे जिन्हे सिवनानी किसी को काउंटर स्लिप, किसी को पासबुक में इंट्री व किसी को रसीद दी थी यह जानकारी होने पर शाखा द्वारा सभी खातेदारों की खातें देखे गये जिनमें राशि जमा होना नहीं पाई गई। 21 अगस्त को रामसिंह निवासी जावर द्वारा 75 हजार राम सिंह निवासी जोलाई द्वारा 70 हजार, लखन सिंह निवासी अमरपुर 10 हजार रुपये बैंक जाकर शिवनानी के मार्फत बैंक में जमा करने की जानकारी दी गई किंतु खाता देखने पर उक्त रकम इनके खातों में जमा होना नहीं पाया गया इसके पश्चात ललगातार विभिन्न दिनाँक मांगीलाल 61 हजार, उदय सिंह 49 हजार, मूलचंद जैन 20 हजार, रमेश 4 लाख 85 हजार, मोहनलाल 2 लाख, जयंत बिलोरे 55 हजार, छीताबई 502 हजार 3 सौ, पूरन सिंह 19 हजार, महाराज सिंह 51 हजार 2 सौ एवं अन्य ्रगामीणों द्वारा अपनी ऋण की राशि हसन दास शिवनानी के माध्यम से बैंक में जमा की गई जिनके द्वारा ग्राहकों से रकम लेकर किसी को पावती दी गई।
किसी को पास बुक में इंट्री की गई किनतु उनके खातों में प्रापत रकम जमा नहीं की गई और इस प्रकार हसनदास शिवनानी ने 31 लाख 72 हजार 383 रुपये का गबन किया है।

चैक अनादरण के आरोपी को दो वर्ष का सश्रम कारावास

आष्टा 4 जनवरी (फुरसत)। फरियादी अखिल जैन पुत्र दिलीप कुमार जैन निवासी आष्टा ने आरोपी मनोहर सिंह पुत्र धन सिंह सैंधव निवासी ग्राम खेखाखेड़ी आष्टा को उसकी व्यक्तिगत आवश्यकता के लिये 21 मार्च 07 को एक लाख रुपया नगद उधार दिया था जिसके संबंध में उसने वचन पत्र सम्पादित किया था व उक्त राशि की अदायगी के दायित्व में आरोपी मनोहर सिंह ने अखिल जैन को चैक क्रमांक 004881 जो 21 मई 07 रुपया एक लाख का अपने खाता जिला सहकारी केन्द्रिय बैंक आष्टा का दिया था। उक्त चैक का नगदीकरण कराने के लिये फरियादी ने भारतीय स्टेट बैंक में अपने खाते में 21 मई 07 को जमा कराया। अभियुक्त के बैंक खाते में अपर्याप्त निधि होने से उसकी बैंक ने चैक अनादृत कर अपने बैंक ज्ञापन सहित वापस कर दिया। उक्त चैक अनादृत प्राप्त होने पर अभियोगी अखिल जैन ने अपने अधिवक्ता नगीन जैन के माध्यम से उक्त राशि की मांग करते हुए विधि अनुसार रजिस्टर्ड डाक व यूपीसी डाक से मांग सूचना पत्र प्रेशित कराया जो ाअभियुक्त को प्राप्त होने पर भी उसने राशि का भुगतान नहीं किया और न ही कोई उत्तर दिया। इसके पश्वात नियत अवधि में अखिल जैन ने आरोपी के विरुध्द उक्त परिवाद पत्र न्यायायिक दण्डाधिकारी महोदय प्र.श्रे.आष्टब सुधारी चौधरी साहब के न्यायालय मे पेश किया। जो आर.टी.नम्बर 43307 पद दर्ज किया गया। फरियादी के साक्ष्य अंकित करने के पश्चात आरोपी के विरुध्द धारा 138 पराक्राम्य लिखत अधिनियम का आरोप न्यायालय द्वारा विरचित किया गया तत्पश्चात अभियोगी की साक्ष्य अंकित की गई। अभियुक्त ने उक्त चैक जारी करना अस्वीकार किया व एक रसीद इस आशय की प्रस्तुत की कि फरियादी के पिता से लेन- देन था व उन्हे 20 हजार रुपया वर्ष 2002 के देना थे। फरियादी का आरोपी से उनका कोई संव्यवहार नहीं हुआ। उक्त बचाव दस्तावेजी साक्ष्य आदि से मेल न खाने के कारण संदेह से परे बचाव सिध्द न मानते हुए फरियादी अधिवक्ता का तर्क सुनकर उनके तर्क से सहमत होते हुए न्यायालय ने अपने निर्णय में यह सिध्द पाया कि आरोपी ने अखिल जैन से एक लाख रुपया उधार लिया था व जिसकी अदायगी में चैक जारी किया है जिसका भुगतान उसने नोटिस उपरांत भी नहीं किया जो धारा 138 पराक्राम्य लिखत अधिनियम के अन्तर्गत अपराध होने से व उक्त अपराध पूर्ण रुप से सिध्द पाकर उक्त अपराध के लिये आज 4 जनवरी 08 को आरोपी मनोहर सिंह को दो वर्ष के सश्रम कारावास एवं 15 सौ रुपये के अर्थदण्ड से दंडित किया गया तथा अर्थदण्ड में से 1 हजार रुपये की राशि फरियादी को प्रतिकर के रुप में दिलाये जाने के आदेश भी पारित किये गये। फरियादी की और से नगीन जैन एडवोकेट एवं नरेन्द्र धाकड़ एडवोकेट द्वारा पैरवी की गई।

Saturday, January 5, 2008

आग से जले युवक की उपचार के दौरान मौत

सीहोर 3 जनवरी (फुरसत)। फ्रीगंज मण्डी निवासी आग से जले युवक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई । पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मण्डी थाना क्षैत्र के फ्रीगंज मण्डी निवासी 32 वर्षीय शंकरलाल आ. हरलाल को बीते दिनों आग से जलने के कारण उपचार हेतू हमीदिया अस्पताल भोपाल में दाखिल कराया गया था । जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई ।

पार्वती नदी सूखी

आष्टा 3 जनवरी (फुरसत)। ठंड के सीजन में पार्वती नदी में भरा पानी प्रशासन की लापरवाही के कारण किसानों ने चौरी से सिंचाई के कार्य में ले लिया और नदी सुख गई नगर में बे मौसम जल संकट के आसार पैदा हो गये तब न.पा. ने सिंचाई विभाग से पानी पार्वती में रामपूरा डेम से छुड़वाया और वो आष्टा पहुंच गया पानी काफी धीमी गति से आने के कारण नदी भराने में समय लग रहा है। वही नागरिकों की मांग है कि अब जो पानी आया है उसे सुरक्षित रखने की आवश्यकता है जो पानी चुरा रहे है। उन पर सख्त कार्यवाही की जाये।

अज्ञात कारणों से वृद्ध की मौत

सीहोर 3 जनवरी (फुरसत)। कोतवाली थाना क्षैत्र के इन्द्रा नगर में रहने वाला एक वृद्ध की अज्ञात कारणों से मौत हो गई । पुलिस ने सूचना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षैत्र के इंद्रानगर निवासी 60 वर्षीय माधोसिंह आ. उमरावसिंह की अज्ञात कारणो से गत रात्रि मृत्यु हो गई है। बताया जाता है कि मृतक का मानसिक सन्तुलन खराब था। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है

ट्रक की टक्कर से एक की मौत, दो घायल, अन्य हादसो में दस घायल

सीहोर 3 जनवरी (फुरसत)। जिले के बुदनी थाना क्षैत्र में ट्रक की चपेट में आने से एक फेक्ट्री मजदूर की मौत हो गई तथा दो मोटर सायकल सवार घायल हो गये वही अन्य सड़क हादसों में दस लोग घायल हुये है। पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर लिये है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधनी थाना अंतर्गत आने वाले अभिषेक फेक्ट्री में कार्यरत 60 वर्षीय मजदूर विजयसिंह आ. संतलाल राजपूत निवासी नाला मोहल्ला इटारसी गत बुधवार की शाम फेक्ट्री से काम कर मेन गेट से निकलकर रोड क्रास कर रहा था तभी होशंगाबाद तरफ से रेत भरकर आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी-04-के-6347 के चालक ने तेजगति व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर एक मोटर सायकल में टक्कर मारी जिसमें दो लोग घायल हो गये इसके पश्चात रोड क्रास कर रहे विजय सिंह को अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई । इसी प्रकार महूकंला निवासी लखन आ. रामसिंह मोटर सायकल क्रमांक एमपी-05-एई-3301 से पीली करार से आ रहा था तभी विपरीत दिशा से आ रहे मोटर सायकल क्रमांक एमपी-05एबी-4066 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारकर घायल कर दिया जिससे उपचार हेतू होशंगाबाद अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
उधर रेहटी थाना क्षैत्र में 25 वर्षीय योगेन्द्र नामक युवक निवासी ग्राम जहांजपुरा को बीते दिनों डम्फर क्रमांक एमपी-04-जीए-0344 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर घायल कर दिया।
इधर कोतवाली थाना क्षैत्र में आज सुबह गोहापुरा कस्बा निवासी मोहम्मद तस्लीम अंसारी, हबीब अंसारी के साथ मोटर सायकल से काहरी जदीद जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे अज्ञात टे्रक्टर चालक ने लापरवाही पूर्वक व तेजगति से वाहन चलाकर इन्हें टक्कर मारकर घायल कर दिया जिन्हें उपचार हेतू जायसवाल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
इसी प्रकार मण्डी थाना अंतर्गत कोनाझिर दरगाह के पास गत बुधवार की शाम मोटर सायकल क्रमांक एमपी-37-बी-0993 से सीहोर से दिवड़िया लेवर पेमेंट करने जा रहे बजरंग नगर इंदौर निवासी पवन सोलंकी एवं भगवानदास मोटर सायकल में इछावर तरफ से आ रहे डम्फर क्रमांक एपी-09-केए-0725 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मार कर घायल कर दिया।
उधर बिलकिसगंज थाना अंतर्गत ग्राम हिनौती निवासी राहूल एवं अर्जुन मोटर सायकल क्रमांक एमपी-04-एलपी-4275 से घर जा रहे थे तभी चारमण्डली के समीप मोटर सायकल क्रमांक एमपी-37-बीए-8588 पर आ रहे नारायण एवं विष्णु ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर एक-दूसरे से टकरा दिया जिससे चारों घायल हो गये गंभीर रूप से घायल अर्जुन को भोपाल एवं नारायण को सीहोर अस्पताल में उपचार हेतू दाखिल कराया गया है।

कड़ाकड़ाती ठंड की चपेट में आष्टा भी

आष्टा 3 जनवरी (फुरसत)। सर्वज्ञ कड़ाके की पड़ रही ठंड से आष्टा नगर भी पूरी तरह से प्रभावित है कड़ाके की इस ठंड ने अभी तक इस सीजन में जो ठंड पड़ी वो सबसे अधिक है ठंड के कारण नगर का बाजार सुबह काफी देर से खुलता है और रात्री में जल्दी बंद हो जाता है ।
इसके पहले जो ठंड पड़ी भी तब न.पा. ने सभी चौराहों पर अलाव जलवाये थे लेकिन वे अलाव कड़ाके की ठंड में क्यों बंद हो गये। यह समझ से परे है।
इस वक्त 2-3 दिन से जो ठंड पड़ रही है उससे आम जन को ठंड से राहत मिले इसके लिए न.पा. को पुन: नगर के सभी चौराहों पर पुन: अलाव जलवाने चाहिये । कड़ाके की ठंड के कारण एक बार पुन: गर्म कपड़े बेचने वालों की दुकान पर गर्म कपड़े ,श्वेटर, जरकीन, कान पट्टी, टोपे, मफलर, हाथ के मौजे आदि का बिक्रा बढ़ गया है।

साल भर में डेढ़ करोड़ की संपत्ति पर हाथ साफ किया

सीहोर 3 जनवरी (फुरसत)। बीत हुआ वर्ष पुलिस की नाकामियों का रहा जबकि अपराधी वेखौफ होकर वारदातों को अंजाम देते रहे वर्ष भर में जहां जिले में 34 लोगों की हत्या कर दी गई वहीं 45 जान लेवा हमले में लोगों को गंभीर चौटे आई प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान प्रस्तुत किए गए हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, चोरी, अपहरण, बलात्कार, के प्रकरणों में किसी को सजा नही मिल सकी एक प्रकरण में आरोपी बरी हुआ तथा एक अन्य प्रकरण में समझौता हुआ।
विभिन्न अपराधों में कुल 1 करोड़ 45 लाख 67 हजार 229 रूपये की संपत्ति अपहृत अपराधियों द्वारा की गई जिसमें से पुलिस मात्र 48 लाख 45 हजार 792 की संपत्ति बरामद कर सकी । इस प्रकार वर्ष भर पुलिस प्रशासन पर अपराधियों का वर्चस्व बना रहा वेखौफ होकर वे अपना काम करते रहे और पुलिस प्रशासन मूक और असहाय बना रहा ।

बीते साल हुई 34 हत्याएं सजा एक को भी नहीं

सीहोर 3 जनवरी (फुरसत)। जनवरी माह से नबंवर 2007 के बीच सीहोर जिले में अपराधिक गतिविधियों का बोलबाला रहा 2006 की भांति विगत वर्ष में हत्या, हत्या का प्रयास, डकै ती, अपहरण, चौरी और सेंधमारी के साथ ही वाहनों एवं पशुओं की चोरी जैसे मामले छाए रहे ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 2007 के प्रारंभ से नवम्बर माह तक हत्या के 34 मामले पंजीबद्व किए गए वही हत्या के प्रयास के 43 प्रकरण कायम हुए। इसके अलावा डकैती के तीन, लूट के 14, घरों में सेंघमारी के 159 साधारण चोरी के 204 तथा 71 वाहन चोरी के प्रकरण जिले के विभिन्न थानों में दर्ज किए गए, वलवा, शीलभंग, अपहरण, के क्रमश: 54,51,18 प्रकरण दर्ज किए गए । कुल मिलाकर 11 माह में गंभीर प्रकृति के 675 प्रकरण दर्ज कर जांच उपरांत कार्यवाही की गई । कुल 675 दर्ज प्रकरणों में से 218 प्रकरणों का खात्मा किया गया 360 प्रकरणों में 158 लोगों को आरोपी बनाया गया, 329 प्रकरणों में 1041 आरोपीयों के खिलाफ न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया गया। स्थगित प्रकरणों की संख्या 1125 रही जिसमें कुल 117 आरोपी बनाए गए थे। इन प्रकरणों में मात्र 1 आरोपी क ो बरी किया गया एक प्रकरण में समझौता हुआ तथा 1034 आरोपियों के 327 प्रकरण अभी भी न्यायालय में लंबित है।
1 करोड़ 46 लाख 67 हजार दो सौ उन्तीस रूपये मूल्य की सम्पत्ति अपहत हुई जिसमें से पुलिस मात्र 48 लाख 45 हजार 792 रूपये मूल्य की संपत्ति ही बरामद कर सकने में सफल रही।

Friday, January 4, 2008

जिंदबाबा साहब माँ का दरबार पर हुआ विशाल भण्डारा

सीहोर 2 जनवरी (फुरसत)। प्रतिवर्षानुसार नये वर्ष पर हिन्दु-मुस्लिम एकता का प्रतीक प्रसिध्द जिंदबाबा साहब और माँ का दरबार सोयाबीन प्लांट के सामने विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। यहाँ मेला भी बहुत बड़ा भराया। क्षेत्र के सक्रिय नेता तुलसीराम पटेल व साथियों ने व्यवस्थाएं संभाली जबकि खिदमतगार घनश्याम जोगी उर्फ चप्पु बाबा ने भक्तों से उपस्थित रहने का आव्हान किया था।

सीहोर। नगर के युवा प्रिय कथा वाचक पं.प्रदीप जी मिश्रा ने यहाँ पं. विनोद नागर की कथा स्थल पर जाकर उनका अभिवादन किया