Saturday, January 5, 2008

आग से जले युवक की उपचार के दौरान मौत

सीहोर 3 जनवरी (फुरसत)। फ्रीगंज मण्डी निवासी आग से जले युवक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई । पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मण्डी थाना क्षैत्र के फ्रीगंज मण्डी निवासी 32 वर्षीय शंकरलाल आ. हरलाल को बीते दिनों आग से जलने के कारण उपचार हेतू हमीदिया अस्पताल भोपाल में दाखिल कराया गया था । जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई ।

पार्वती नदी सूखी

आष्टा 3 जनवरी (फुरसत)। ठंड के सीजन में पार्वती नदी में भरा पानी प्रशासन की लापरवाही के कारण किसानों ने चौरी से सिंचाई के कार्य में ले लिया और नदी सुख गई नगर में बे मौसम जल संकट के आसार पैदा हो गये तब न.पा. ने सिंचाई विभाग से पानी पार्वती में रामपूरा डेम से छुड़वाया और वो आष्टा पहुंच गया पानी काफी धीमी गति से आने के कारण नदी भराने में समय लग रहा है। वही नागरिकों की मांग है कि अब जो पानी आया है उसे सुरक्षित रखने की आवश्यकता है जो पानी चुरा रहे है। उन पर सख्त कार्यवाही की जाये।

अज्ञात कारणों से वृद्ध की मौत

सीहोर 3 जनवरी (फुरसत)। कोतवाली थाना क्षैत्र के इन्द्रा नगर में रहने वाला एक वृद्ध की अज्ञात कारणों से मौत हो गई । पुलिस ने सूचना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षैत्र के इंद्रानगर निवासी 60 वर्षीय माधोसिंह आ. उमरावसिंह की अज्ञात कारणो से गत रात्रि मृत्यु हो गई है। बताया जाता है कि मृतक का मानसिक सन्तुलन खराब था। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है

ट्रक की टक्कर से एक की मौत, दो घायल, अन्य हादसो में दस घायल

सीहोर 3 जनवरी (फुरसत)। जिले के बुदनी थाना क्षैत्र में ट्रक की चपेट में आने से एक फेक्ट्री मजदूर की मौत हो गई तथा दो मोटर सायकल सवार घायल हो गये वही अन्य सड़क हादसों में दस लोग घायल हुये है। पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर लिये है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधनी थाना अंतर्गत आने वाले अभिषेक फेक्ट्री में कार्यरत 60 वर्षीय मजदूर विजयसिंह आ. संतलाल राजपूत निवासी नाला मोहल्ला इटारसी गत बुधवार की शाम फेक्ट्री से काम कर मेन गेट से निकलकर रोड क्रास कर रहा था तभी होशंगाबाद तरफ से रेत भरकर आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी-04-के-6347 के चालक ने तेजगति व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर एक मोटर सायकल में टक्कर मारी जिसमें दो लोग घायल हो गये इसके पश्चात रोड क्रास कर रहे विजय सिंह को अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई । इसी प्रकार महूकंला निवासी लखन आ. रामसिंह मोटर सायकल क्रमांक एमपी-05-एई-3301 से पीली करार से आ रहा था तभी विपरीत दिशा से आ रहे मोटर सायकल क्रमांक एमपी-05एबी-4066 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारकर घायल कर दिया जिससे उपचार हेतू होशंगाबाद अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
उधर रेहटी थाना क्षैत्र में 25 वर्षीय योगेन्द्र नामक युवक निवासी ग्राम जहांजपुरा को बीते दिनों डम्फर क्रमांक एमपी-04-जीए-0344 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर घायल कर दिया।
इधर कोतवाली थाना क्षैत्र में आज सुबह गोहापुरा कस्बा निवासी मोहम्मद तस्लीम अंसारी, हबीब अंसारी के साथ मोटर सायकल से काहरी जदीद जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे अज्ञात टे्रक्टर चालक ने लापरवाही पूर्वक व तेजगति से वाहन चलाकर इन्हें टक्कर मारकर घायल कर दिया जिन्हें उपचार हेतू जायसवाल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
इसी प्रकार मण्डी थाना अंतर्गत कोनाझिर दरगाह के पास गत बुधवार की शाम मोटर सायकल क्रमांक एमपी-37-बी-0993 से सीहोर से दिवड़िया लेवर पेमेंट करने जा रहे बजरंग नगर इंदौर निवासी पवन सोलंकी एवं भगवानदास मोटर सायकल में इछावर तरफ से आ रहे डम्फर क्रमांक एपी-09-केए-0725 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मार कर घायल कर दिया।
उधर बिलकिसगंज थाना अंतर्गत ग्राम हिनौती निवासी राहूल एवं अर्जुन मोटर सायकल क्रमांक एमपी-04-एलपी-4275 से घर जा रहे थे तभी चारमण्डली के समीप मोटर सायकल क्रमांक एमपी-37-बीए-8588 पर आ रहे नारायण एवं विष्णु ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर एक-दूसरे से टकरा दिया जिससे चारों घायल हो गये गंभीर रूप से घायल अर्जुन को भोपाल एवं नारायण को सीहोर अस्पताल में उपचार हेतू दाखिल कराया गया है।

कड़ाकड़ाती ठंड की चपेट में आष्टा भी

आष्टा 3 जनवरी (फुरसत)। सर्वज्ञ कड़ाके की पड़ रही ठंड से आष्टा नगर भी पूरी तरह से प्रभावित है कड़ाके की इस ठंड ने अभी तक इस सीजन में जो ठंड पड़ी वो सबसे अधिक है ठंड के कारण नगर का बाजार सुबह काफी देर से खुलता है और रात्री में जल्दी बंद हो जाता है ।
इसके पहले जो ठंड पड़ी भी तब न.पा. ने सभी चौराहों पर अलाव जलवाये थे लेकिन वे अलाव कड़ाके की ठंड में क्यों बंद हो गये। यह समझ से परे है।
इस वक्त 2-3 दिन से जो ठंड पड़ रही है उससे आम जन को ठंड से राहत मिले इसके लिए न.पा. को पुन: नगर के सभी चौराहों पर पुन: अलाव जलवाने चाहिये । कड़ाके की ठंड के कारण एक बार पुन: गर्म कपड़े बेचने वालों की दुकान पर गर्म कपड़े ,श्वेटर, जरकीन, कान पट्टी, टोपे, मफलर, हाथ के मौजे आदि का बिक्रा बढ़ गया है।

साल भर में डेढ़ करोड़ की संपत्ति पर हाथ साफ किया

सीहोर 3 जनवरी (फुरसत)। बीत हुआ वर्ष पुलिस की नाकामियों का रहा जबकि अपराधी वेखौफ होकर वारदातों को अंजाम देते रहे वर्ष भर में जहां जिले में 34 लोगों की हत्या कर दी गई वहीं 45 जान लेवा हमले में लोगों को गंभीर चौटे आई प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान प्रस्तुत किए गए हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, चोरी, अपहरण, बलात्कार, के प्रकरणों में किसी को सजा नही मिल सकी एक प्रकरण में आरोपी बरी हुआ तथा एक अन्य प्रकरण में समझौता हुआ।
विभिन्न अपराधों में कुल 1 करोड़ 45 लाख 67 हजार 229 रूपये की संपत्ति अपहृत अपराधियों द्वारा की गई जिसमें से पुलिस मात्र 48 लाख 45 हजार 792 की संपत्ति बरामद कर सकी । इस प्रकार वर्ष भर पुलिस प्रशासन पर अपराधियों का वर्चस्व बना रहा वेखौफ होकर वे अपना काम करते रहे और पुलिस प्रशासन मूक और असहाय बना रहा ।

बीते साल हुई 34 हत्याएं सजा एक को भी नहीं

सीहोर 3 जनवरी (फुरसत)। जनवरी माह से नबंवर 2007 के बीच सीहोर जिले में अपराधिक गतिविधियों का बोलबाला रहा 2006 की भांति विगत वर्ष में हत्या, हत्या का प्रयास, डकै ती, अपहरण, चौरी और सेंधमारी के साथ ही वाहनों एवं पशुओं की चोरी जैसे मामले छाए रहे ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 2007 के प्रारंभ से नवम्बर माह तक हत्या के 34 मामले पंजीबद्व किए गए वही हत्या के प्रयास के 43 प्रकरण कायम हुए। इसके अलावा डकैती के तीन, लूट के 14, घरों में सेंघमारी के 159 साधारण चोरी के 204 तथा 71 वाहन चोरी के प्रकरण जिले के विभिन्न थानों में दर्ज किए गए, वलवा, शीलभंग, अपहरण, के क्रमश: 54,51,18 प्रकरण दर्ज किए गए । कुल मिलाकर 11 माह में गंभीर प्रकृति के 675 प्रकरण दर्ज कर जांच उपरांत कार्यवाही की गई । कुल 675 दर्ज प्रकरणों में से 218 प्रकरणों का खात्मा किया गया 360 प्रकरणों में 158 लोगों को आरोपी बनाया गया, 329 प्रकरणों में 1041 आरोपीयों के खिलाफ न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया गया। स्थगित प्रकरणों की संख्या 1125 रही जिसमें कुल 117 आरोपी बनाए गए थे। इन प्रकरणों में मात्र 1 आरोपी क ो बरी किया गया एक प्रकरण में समझौता हुआ तथा 1034 आरोपियों के 327 प्रकरण अभी भी न्यायालय में लंबित है।
1 करोड़ 46 लाख 67 हजार दो सौ उन्तीस रूपये मूल्य की सम्पत्ति अपहत हुई जिसमें से पुलिस मात्र 48 लाख 45 हजार 792 रूपये मूल्य की संपत्ति ही बरामद कर सकने में सफल रही।

Friday, January 4, 2008

जिंदबाबा साहब माँ का दरबार पर हुआ विशाल भण्डारा

सीहोर 2 जनवरी (फुरसत)। प्रतिवर्षानुसार नये वर्ष पर हिन्दु-मुस्लिम एकता का प्रतीक प्रसिध्द जिंदबाबा साहब और माँ का दरबार सोयाबीन प्लांट के सामने विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। यहाँ मेला भी बहुत बड़ा भराया। क्षेत्र के सक्रिय नेता तुलसीराम पटेल व साथियों ने व्यवस्थाएं संभाली जबकि खिदमतगार घनश्याम जोगी उर्फ चप्पु बाबा ने भक्तों से उपस्थित रहने का आव्हान किया था।

सीहोर। नगर के युवा प्रिय कथा वाचक पं.प्रदीप जी मिश्रा ने यहाँ पं. विनोद नागर की कथा स्थल पर जाकर उनका अभिवादन किया


हठधर्मिता कर रहे है जिलाधीश -पुनीत तिवारी

आष्टा 2 जनवरी (फुरसत)। जिला कलेक्‍टर द्वारा राजनैतिक पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर तथा सत्ताधारी दल के दवाब में आकर लोकतंत्र की हत्या करने का जो दुष्साहस किया जा रहा है उसकी कांग्रेसजन कड़े शब्दों में निंदा करते है। एक विज्ञप्ति के माध्यम से भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के ब्लाक अध्यक्ष पुनीत तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के गृहजिले में भाजपा के कुछ स्थानीय प्रमुख कलेक्टर पर दवाब बनाकर प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव हरपाल ठाकूर को जिला बदर कराना चाहते है।
जिलाधीश भाजपा सरकार की कठपुतली की तरह कार्य कर रहे है। पूर्व में भी वे कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को जनहित की बातों पर सार्वजनिक रूप से अभद्रता कर चुके है। विपक्षी दल कांग्रेस के नेता हरपाल ठाकूर को झूठे प्रकरणों में फंसाकर प्रशासन हीन हथकंडे अपनाकर जिलाबदर करना चाहता है। इस संबंध में नोटिस जारी किया गया है। जिला कलेक्टर अपनी हठधर्मिता से बाज आये तथा वे चेहरे भी समझ ले जो सत्ता के दम पर ऐसा कर रहे हैं, वरना इसके गंभीर परिणाम सामने आयेंगे। कांग्रेस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और वह आगामी दिनों में इसको लेकर आंदोलन करने को भी तैयार रहेगी। सूत्रों का कहना है कि इसकी तैयारियाँ भी जारी हैं।
निंदा करने वालों में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैलाश परमार, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि राजमल सेठी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बापूलाल मालवीय, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष रतनसिंह ठाकूर, पूर्व विधायक अजीतसिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मिर्जा बशीर बेग, जनपद अध्यक्ष प्रेमबाई ठाकूर, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव प्रकाश पोरवाल, अब्दुल रऊ फलाला, नरेन्द्र गंगवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष एजाजुर्रहमान भैया एम.पी., पूर्व पार्षद भैया मियां, शैलेश राठौर, ओम नामदेव, दिलीप शर्मा, अजीज अंसारी, प्रदीप प्रगति, युवक कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्रसिंह ठाकूर टीपाखेड़ी, जिला एन.एस.यू.आई. अध्यक्ष जितेन्द्र शोभा खेड़ी, ब्लांक अध्यक्ष पुनित तिवारी, सेवादल अध्यक्ष एच.आर. परमाल, राकेश बैरागी, किसान कांग्रेस अध्यक्ष मेहरवानसिंह, ओकारसिंह ठाकूर, मोतीसिंह लाखूखेड़ी, सौभालसिंह भाटी मार्केटिंग, सनव्वर खां, डा. ओ.पी.वर्मा, गगनसिंह पटैल ब्लांक अध्यक्ष, सुनील सेठी, सौभालसिंह मुगली, रोधश्याम सोनी, अतीक बारी, जिला युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष जितेन्द्र ठाकूर, मो. रशीद, घनश्याम जांगड़ा, जगदीश चौहान, प्यारे पटैल, सुरेन्द्र तलवारा, कृपालसिंह ठाकूर, जीवनसिंह ठाकूर, कमलसिंह पहलवान, भीमसिंह मास्टर साहब, राजेन्द्रसिंह ठाकूर जावर, मखमलसिंह डुमाने, पवन पहलवान, हेमराज वर्मा, सिद्धीकगंज, आदि कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ।

पाँच सौ का नोट दिखाकर इशारा करना महंगा पड़ा

आष्टा 2 जनवरी (फुरसत)। साप्ताहिक हाट में यूँ तो कई ग्रामीण हाट बाजार करने आते हैं तथा अपना सप्ताह भर का सामान खरीदकर ले जाते हैं लेकिन साप्ताहिक हाटों में कई मनचले भी हाट में घूमकर महिलाओं को छेड़खानी जैसी हरकतें करते हैं। आज ऐसे ही दो युवकों को एक महिला को पाँच सौ का नोट बताकर तथा गंदे इशारा करना महंगा पड़ गया। आष्टा तहसील के ग्राम गवाखेड़ा की एक विवाहित महिला हाट करने आई हुई थी इसी ग्राम के दो मनचले जिनका नाम बलवान बलाई एवं ओम प्रकाश बैरागी है इन दोनो ने उक्त महिला को देख नये बस स्टेण्ड पर पेट्रोल पंप के सामने दोपहर में लगभग 3 बजे जब यह महिला खड़ी थी तो इन दोनो मनचले युवकों ने उक्त महिला को गंदे-गंदे इशारे किये तथा बाद में उसे पाँच सौ का नोट दिखाकर अपनी और बुलाने लगे। तब उक्त महिला ने इन दोनो को सबक सिखाने के लिये आष्टा थाने पहुँची और इन दोनो के खिलाफ उक्त की गई हरकत की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर इन दोनो युवकों के खिलाफ धारा 509 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया।

Thursday, January 3, 2008

बालिका नेहा की अज्ञात कारणों से मृत्यु

आष्टा 2 जनवरी (नि.सं.)। आज तहसील के ग्राम भंवरा में रहने वाले राजेन्द्र पालीवाल की बालिका नेहा पालीवाल को आष्टा अस्पताल लेकर आये यहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। सूचना पर आष्टा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की। पुलिस द्वारा बताया गया कि मृत्यु का कारण अभी अज्ञात है।

भ्रष्टाचारी सरपंच को पद से हटने के निर्देश

सीहोर 2 जनवरी (फुरसत)। न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी एवं सक्षम अधिकारी पंचायत सीहोर ने आदेश पारित कर म.प्र. पंचायत राज अधिनियम की धारा 40(1)ख एवं ग के तहत दोषी पाकर प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए ग्राम पंचायत लसूड़िया धाकड़ के सरपंच को सरपंच पद से पदमुक्त होने के आदेश पारित किये हैं।
ग्राम पंचायत लसूड़िया धाकड़ के राजमल पुत्र कालूराम ने पांच अन्य पंचों के साथ मिलकर ग्राम पंचायत लसूड़िया धाकड़ के सरपंच के विरुध्द शासकिय धनराशि के दुरुपयोग और अपनों को आर्थिक लाभ पहुँचाए जाने का आरोप लगाकर अनुविभागीय अधिकारी एवं सक्षम अधिकारी पंचायत के समक्ष एक आवेदन देकर सरपंच को पद से हटाये जाने का अनुरोध किया गया था।
उक्त आरोपों की जांच उपरांत सुनवाई न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी सीहोर के न्यायालय में की गई। अनावेदक सरपंच द्वारा कुल 1 लाख 73 हजार 500 रुपये की राशि के विधिवत उपयोग के संबंध में कोई संतोष जनक स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। अत: यह गबन की श्रेणी में आता है।
सरपंच ने अपने भाई बंदों को आर्थिक लाभ पहुँचाकर जलाभिषेक अभियान के तहत बनाए गए तालाब को तोड़कर फसल का लाभ प्राप्त किया गया जबकि इस भूमि पर बेजा कब्जे का प्रकरण सरपंच और उसके परिवार के विरुध्द प्रचलित रहा है और सरपंच दोषी सिध्द होता है अत: उसे प्रदत्त शक्तियों का उपयोग कर सरपंच पद से हटने का आदेश पारित किया गया ।

पलक झपकते ही बना रही थी रांगोली गीताजी

सीहोर 1 जनवरी (फुरसत)। संस्कार भारती के तत्वाधान में ब्ल्यू बर्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगोली बनाने की कला सीखी महाराष्ट्र से आई कलाकार, शिक्षक श्रीमति गीता मोहनराव तोले ने इन विद्यार्थियों को रंगोली बनाने के गुर सिखाए। इस अवसर पर शहर के कलाकारों ने भी उनसे मुलाकात कर प्रशिक्षण लिया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभांरभ रंगोली प्रशिक्षक श्रीमति गीता मोहन राव तोले, संस्कार भारती अध्यक्ष मुकेश सक्सेना, शिक्षक हरिओम शर्मा दाऊ ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एंव दीप प्रज्जवलित कर किया। मां सरस्वती वंदना आयुषी ठकराल, राष्ट्र वंदना शिरोनी पालीवाल, जया मेवाड़ा, द्वारा प्रस्तुत की गई अतिथियों का स्वागत सरिता विश्वकर्मा ने किया।
संस्कार भारती गीत की प्रस्तुति मुकेश सक्सेना, हरिओम शर्मा, नंदकिशोर संधानी, सहित संस्कार भारती सदस्यों ने दी। जलगांव से पधारी रंगोली प्रशिक्षक श्रीमति गीता मोहन राव तोले ने रंगोली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कक्षा चार से कक्षा सात के विद्यार्थियों को रंगोली बनाना सिखाई।
इस अवसर पर शहर के अन्य लोग व कलाकार गण भी उपस्थित थे। इन सभी को स्ट्राकर, कोम, फ्रीहेन्ड, बांधनी, सुपड़ी, पोस्टर रंगोली बनाना सिखाई गई। सभी उपस्थित जन उनकी कला से अभिभूत नजर आये। ब्ल्यू बर्ड स्कूल के चेयरमेन बंसत दासवानी ने स्कूल की ओर से उन्हें समृति चिन्ह भेंट करते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया।