Sunday, December 20, 2009

हमारी जमीन से सोना निकला है, आप आकर आधे दाम में ले लो

सीहोर 19 दिसम्बर (अबतक) भाई हम राजस्थान से बोल रहे हैं......हमारी जेसीबी मशीन है.....खेत पर चल रहीथी तो उसमें से खुदाई के समय सोने के सिक्के निकले हैं......लेकिन सोना निकलने के बाद अब उसका हम क्याकरे.....बाजार में ले गये तो पुलिस तो पता चल जायेगा.....किसी ने आपका नम्बर बताया है यदि आप हमसे सोनाखरीद लो तो हम आपको चुपचाप दे देंगे.....आप हमें रुपये दे देना.....
जी हाँ साहब यह बात है सीहोर जिले के उन अनेक लोगों की जिनके मोबाइल पर आजकल इस प्रकार के फोनआया करते हैं। मामला यह है कि पिछले करीब 6 माह से आये दिन सीहोर के किसी ना किसी व्यक्ति के फोन परअज्ञात नम्बर से फोन आता है और दूसरी तरफ से अज्ञात व्यक्ति उससे बातचीत करना शुरु कर देता है। अज्ञातव्यक्ति ना तो अपना नाम बताता है पता बताता है बस अपने पास खेत से निकले सोने की जानकारी अवश्य देताहै। ऐसे रहे अज्ञात फर्जी फोन काल में संबंधित फोन करने वाला बहुत ही होशियारी के साथ भोला-भालाबनकर बात करता है, और उसकी बातचीत का तरीका यह होता है कि जिससे फोन सुन रहे व्यक्ति को ऐसा लगाकि कहीं का भोला आदमी है, जिसके पास सोना निकल आया है तो वह पुलिस या सरकार से घबरा रहा है, इसलियेउसने मुझको फोन किया है। उसको लगता है कि यदि इसकी बात मान ली जाये तो निश्चित है कि आधे दाम परसोना मिल जायेगा।
इस तरह के फोन सुन चुके लोगों के अनुसार उनका कहना है कि जो व्यक्ति फोन करता है वह यह भी कहता है कियदि आप सोना आधे दाम पर भी ले लो तो हमें तो मजा जायेगा क्योंकि हम उसे कहाँ ले जाकर बेचेंगे, हमगरीब लोग हैं, सुनार भी कहेगा कि तुम्हारे पास इतना सोना कहाँ से आया। इसलिये हमारे पास तो सोना होते हुएभी हम कुछ नहीं कर पा रहे हैं....आप ही इसे खरीद लो। लोगों के अनुसार उक्त फोन करने वालों से जब यह कहाजाता है कि भैया तुम हमारे पास आकर सोना बेच दो, तो वो बहाने बनाने लगते हैं, और सोना खरीदने के लियेउनके राजस्थान में ही आने को कहते हैं।
इन दिनो इस प्रकार के अनेक फोन सीहोर के लोगों को चुके हैं। हालांकि अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहींमिली है कि कोई व्यक्ति इस प्रकार के किसी फोन के बहकावे में आकर सोना खरीदने के लिये चुपचाप चला गया होलेकिन जिस प्रकार से यह घटनाक्रम लगातार जारी है उससे लगता है कि यदि लोगों में जागरुकता नहीं आई तोनिश्चित कहीं कोई व्यक्ति उलझ भी सकता है।
राजस्थान से आने वाले ऐसे फोन के नम्बरों पर यदि पलटकर फोन लगाया जाता है तो फिर वह फोन लगता भीनहीं है। आज ही सीहोर के एक युवक को 9982887337 नम्बर से एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया था जिसमेंउसने कहा था कि उसके पास सोने के सिक्के हैं और वह बेचना चाहता है लेकिन जब इस नम्बर पर वापस सम्पर्ककरना चाहा तो यह फोन नहीं लग सका।
इस संबंध में अभी तक किसी भी व्यक्ति पुलिस को सूचना नहीं दी है। इसलिये स्थानीय पुलिस हरकत में भी नहीं सकी है।

.
.

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें

Wednesday, December 16, 2009

डेढ़ करोड़ की सनसनीखेज ठगी हुई, कई किसानों की फसल ले उड़े 3 ठग, 500 रुपये अधिक के भाव खरीदते थे फसल

पुलिस को अभी तक नहीं मालूम, किसान लुटने के बाद हाथ पर हाथ धरे बैठे, स्थानीय नेता व जनप्रतिनिधि 1 माह बाद भी कुंभकरण बने हुए

सीहोर 14 दिसम्बर (अबतक)। ऊंचे दाम पर फसल खरीदने का लालच देकर करीब डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की सोयाबीन की फसल लेकर 3 ठग चम्पत हो गये हैं। इतना सोयाबीन ठगने के लिये चोरों ने 4-5 गांव के किसानों को पहले अपने झांसे में फंसाया और फिर वो फसल ले उड़े। 1 महिने पूर्व सारा बोरिया-बिस्तर बांधकर भागे ठगों से ठगाये किसान इतने अधिक दुखी और पीड़ित हैं कि अभी तक वो अपने ठगा जाने की बात पुलिस को भी नहीं बता पाये हैं। ना तो शासन तक यह खबर पहुँच पाई है कि आखिर उसके जिले के किसानों को कौन ठग ले गया और ना ही क्षेत्र के विधायक या जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत सदस्यों को ही इस महत्वपूर्ण घटना के संबंध में कोई जानकारी है अथवा है भी तो यह लोग आखिर अब तक मौन क्यों है ? उधर बिडम्वना यह है कि किसान आज भी यह आस लगाये बैठे हैं कि आज नहीं तो कल वो व्यापारी जरुर आयेगा और उन्हे उनका रुपया चुका देगा....।

यहां हम जिस सनसनीखेज ठगी की बात कर रहे हैं वह डेढ़ करोड़ रुपये से भी अधिक की है। इतनी बड़ी राशि की ठगी किसी एक व्यापारी या किसान के साथ नहीं हुई है बल्कि 4-5 गांव के कई बड़े-बड़े किसानों के साथ यह ठगी का मामला हुआ है। इन किसानों से पिछले कुछ समय से अपना व्यवहार बनाकर उनका सोयाबीन सीधे 500 रुपये तक अधिक भाव में खरीदने वाले ठगों ने यह कारनामा कर दिखाया है। ठग एक ही परिवार के हैं और यह तीन ठग थे, तीनों भाई हैं, जिन्होने कई किसानों को ऊंचे दाम पर सोयाबीन खरीदकर अपने झांसे में लेना शुरु कर दिया था।

घटना का तारतम्य जिले के आष्टा तहसील के खाचरौद थाना अन्तर्गत शुरु होता है जहाँ के ग्राम नीलबड़ सहित ग्राम सामरी, उमरधड़, पगारिया हाट, खजूरिया, कन्नौद मिर्जी, लाखिया, बांदरिया आदि ग्रामों में इन ठगाें ने अपना कमाल दिखाया है। यहां पिछले कुछ समय से व्यापारी बनकर रह रहे एक ही परिवार तीन भाईयों ने यह कारनामा किया है। इन लोगों ने आसपास के सभी ग्रामों के किसानों से अपना व्यवहार बनाया। फिर उनका सोयाबीन बाजार से करीब 500 रुपये अधिक में खरीदा। किसानों को उसका दाम भी नगद दिया। कुछ किसानों को रुपये भी उधार दिये, और इस प्रकार धीरे-धीरे व्यवहार बनाते रहे। अब इस वर्ष की सोयाबीन फसल तक जब यह क्षेत्र के एक बड़े व्यापारी के रुप में पहचान बना चुके थे और पुराने व्यापारी के रुप में स्थापित थे तब इन्होने सभी ग्रामीणों से कहा कि हम तुम्हारा सोयाबीन 500 रुपये अधिक में खरीद रहे हैं लेकिन बाहर ले जाकर बेचने के बाद ही रुपया तुम्हे दिया जा सकता है। किसान तो इन पर विश्वास करता ही था। सारे ग्रामीणों ने अपना अनाज इन्हे देना शुरु कर दिया और यह अनाज ढोकर दूर ले जाकर बेचते रहे। जब सोयाबीन का पूरा मौसम समाप्त हो गया तब इन ठग व्यापारियों ने अपना पूरा सामान बोरिया-बिस्तर बांधकर यहाँ से गायब हो गये हैं। करीब 1 महिने से अधिक समय हो चुका है लेकिन अभी तक इनका अता-पता नहीं है।

सुविज्ञ सूत्रों का कहना है कि करीब डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक का अनाज लेकर गये सिध्दिकगंज थाने के नीलबड़ ग्राम के यह व्यापारी अभी तक गायब हैं। और इनका कहीं अता पता नहीं चल पा रहा है। सारी खोज-बीन बेकार साबित हो रही है।

वो बैंक से उठाया वाहन भी दूसरे के सिर मांड गये

इन व्यापारियों की चालाकी देखिये कि इन्होने एक बैंक से ऋण लेकर बकायदा एक माल वाहक वाहन खरीदा था। अब जब इन्हे क्षेत्र छोड़कर भागना था तो इन्होने यह वाहन अपने ही एक परिचित ग्रामीण को रखने के लिये दे दिया। वो समझा कि वाहन उसको मिल गया है। जबकि उधर इन्ही व्यापारियों ने बैंक को सूचना दे दी कि वाहन फलानी जगह रखा हुआ है उसे जप्त कर लीजिये।

क्यों नहीं कर रहे किसान शिकायत ? उन्हे शर्म आती है ?

असल में फुरसत ने जब क्षेत्र के किसानों से लगातार बातचीत की तब यह रहस्योद्धाटन हुआ कि जो व्यापारी उनका माल लेकर रफूचक्कर हो गया है उसके खिलाफ वह महज इसलिये शिकायत नहीं कर रहे क्योंकि उन्हे विश्वास है कि वह आज नहीं तो कल वापस आयेगा और उन्हे रुपया देगा। हर एक किसान का लाख रुपये से यादा अटका हुआ है उन्हे डर है की कहीं शिकायत कर दी तो उनके पास ना तो कोई शिकायत के पुख्ता कागजात हैं और ना ही सबूत। ऐसे में यदि उक्त व्यापारी ने बाद में शिकायत से नाराज होकर यह कह दिया अब तुम्हारा रुपया वापस नहीं देंगे तो वह क्या कर लेगा?

आखिर किसने डराया ठगाये किसानों को ?

यहाँ 4-5 ग्रामों के बड़े-बड़े किसानों को आखिर किस बात का डर है कि जो वह अब तक पुलिस के सामने नहीं आये हैं। सूत्रों का कहना है कि इन किसानों को उक्त व्यापारियों के रिश्तेदारों से भी बातचीत की है। जिससे उन्हे यह विश्वास जमा हुआ है कि आज नहीं तो कल उक्त ठग व्यापारी अवश्य आयेंगे, और जब वह आयेंगे तब यदि उन्होने शिकायत करने के कारण नाराज होकर रुपया देने से मना कर दिया तो किसानों को नुकसान होगा। दूसरी और पुलिस से शिकायत करने पर मामला और उलझ ना जाये इसलिये किसान इसी में खैर मना रहे हैं कि चुप रहो और इंतजार करो। किसान अपने स्तर पर महिने भर से इन व्यापारियों को खोजने में भी लगे हुए हैं लेकिन अभी तक उन्हे यह नहीं मिल सके हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा?

जिला पुलिस अधीक्षक श्री पाराशर को जब फुरसत ने उक्त ठगी के संबंध में जानकारी दी तब उन्होने कहा कि यह घटना जिस प्रकार से घटित होना आप बता रहे हैं वह वाकई दुखद है, लेकिन जब तक किसान स्वयं आगे आकर शिकायत नहीं करेंगे तब तक पुलिस इस मामले में क्या कर सकती है? फिर भी हम प्रयास करेंगे की मामला किसी तरह सुलझे।

अनुविभागीय अधिकारी ने कहा कि हम कुछ नहीं कर सकते ?

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रवि शंकर पटेल आष्टा को जब उक्त संबंध में जानकारी दी गई तो उन्होने कहा कि ना तो हमारे पास ऐसी कोई जानकारी आई है और ना ही किसी ने शिकायत की है। उन्होने कहा कि यदि कोई शिकायत कर भी देता तो भी हम कुछ नहीं कर सकते, यह हमारे अधिकार क्षेत्र की बात नहीं है, इसमें पुलिस को ही कुछ करना चाहिये।


.
.

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें

Tuesday, December 15, 2009

दिनदहाड़े ग्रामीण से 12 हजार की लूट, एक युवक से 2 हजार छीनकर ले भागे आरोपी

सीहोर 15 दिसम्बर (अबतक)। दिन दहाड़े एक ग्रामीण से 4 मोटर साईकिल चालक आरोपी 12 हजार रुपये छीनकर ले भागे। जबकि मण्डी क्षेत्र में रुपये गिन रहे एक युवक के हाथ से दो मोटर साईकिल चालक ने 2000 रुपये छीनकर भाग निकले। पुलिस दोनो ही घटनाओं की बारीकी से छानबीन करने में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कचनारिया से आया एक ग्रामीण आज सीहोर में शकर कारखाना चौराहा के पास बैठा था। इसके पास 12 हजार रुपये थे, आज यह रुपये सामान खरीदने के लिये अपने पास रखे हुए था। इतने में ही दो मोटर साईकिल पर सवार 4 युवक इसके पास आये और अचानक इससे 12 हजार रुपये छीन कर यह अपने वाहन पर बैठकर बहुत तेजी से फरार हो गये। यह घटना दोपहर करीब 2 बजे की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ग्रामीण ने पुलिस को शिकायत भी दर्ज करा दी है।

इसके साथ ही करीब 1 घंटे फिर इसी प्रकार की एक और घटना मण्डी में माता मंदिर चौराहे पास घटी जहाँ एक लाल रंग की टीशर्ट पहने 18-20 वर्ष का युवक के हाथ में 2 हजार रुपये थे। इसके पास एक मोटर साईकिल चालक आये जिस पर 2 लोग बैठे थे। पीछे वाले ने झपट्टा मारकर इससे रुपये छीने और तेजी से मोटर साईकिल भगा दी लेकिन उपरोक्त युवक ने मोटर साईकिल पर छलांग लगाई और उसका पीछे का हिस्सा पकड़ लिया, मोटर साईकिल वाले ने तेजी से वाहन चलाया जिस पर युवक भी मोटर साईकिल पकड़े हुए करीब 500 मीटर दूर तक भागता रहा।

आसपास के लोगों ने जब यह माजरा देखा तो उन्हे लगा कि यह ग्रामीण युवकों की मस्ती हो रही है। मोटर साईकिल पकड़े युवक पैदल भागते हुए अपनी चप्पल तक सड़क पर उतार चुका था। लेकिन अंतत: आरोपी मोटर साईकिल सहित भाग निकले और युवक थक हार कर रह गया। जब लोगों ने इससे पूछा कि भैया क्या हो गया था तब इसने बताया कि मेरे हाथ से 2 हजार रुपये छीनकर ले गये। इस मामले की भी पुलिस अपने स्तर पर छानबीन कर रही है।
.
.

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

जावर कोठरी में भाजपा विजयी, आष्टा में कांग्रेस की बढ़त

सीहोर 15 दिसम्बर (अबतक)। दोपहर तक आये ताजा परिणामों के अनुसार जावर तहसील में भाजपा की जोरदार बढ़त रही जहाँ करीब 700 मतों से भाजपा अध्यक्ष पद प्रत्याशी अनीता परिहार विजयी रहीं जबकि कोठरी में 246 मतों से भाजपा अध्यक्ष पद प्रत्याशी श्रीमति प्रीति युवराज सिंह ने विजय प्राप्त कर ली है। आष्टा में इसके विपरीत कांग्रेस अपना परचम लहराने के लिये तैयार है। यहां 3000 मतों से कांग्रेस आगे चल रही है।
.
.

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

जावर में भाजपा अध्यक्ष की विजयी बढ़त, 15 में से 10 भाजपा पार्षद विजयी, कोठरी में भाजपा आगे, आष्टा में गिनती अभी जारी

सीहोर 15 दिसम्बर (अबतक)। 11 बजे तक मतगणना के अनुसार जावर में जहाँ कांग्रेस आगे रहा करती थी इस बार नया इतिहास बनाते हुए भाजपा को विजयी बढ़त मिली है। यहाँ जावर में भाजपा अध्यक्ष अनीता परिहार 700 मतों से आगे हैं और इनकी यह बढ़त विजयी बढ़त कही जा सकती है। इनकी जीत लगभग तय ही है। इसके अलावा 15 वार्डों में से 10 पर भाजपा ने अपना कब्जा जमा सबको चौंका दिया है। यहाँ भाजपा में जहाँ जबर्दस्त उत्साह है वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की नीतियों के कारण भाजपा की जीत का श्रेय दिया जा रहा है।

कोठरी में भाजपा अध्यक्ष पद प्रत्याशी श्रीमति प्रीति युवराज सिंह की भी बढ़त अच्छी है हालांकि कुछ चरण में यहाँ कांग्रेस ने टक्कर देते हुए आगे रही थी लेकिन बाद में भाजपा 160 मतों से आगे चल रही है। यहां भी जीत तय मानी जा रही है लेकिन अभी गिनती शेष है इसलिये कहा नहीं जा सकता। कोठरी में भाजपा की अच्छी शुरुआत से सभी खुश है।

आष्टा में एक चर्चित वार्ड के चर्चित भाजपा प्रत्याशी कालू भट्ट को लेकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उनकी जीत तय है, अनुमान लगाने का कारण इतना है कि इनके वार्ड 12 से निकले मतपत्रों में भाजपा की गड्डी अन्य से बहुत ऊंची है। अभी आष्टा के लिये कुछ कहा नहीं जा सकता । यहाँ उहापोह की स्थिति बनी हुई है।.
.

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें

डाकमत पत्र में आष्टा जावर में भाजपा आगे, कोठरी में कांग्रेस

सीहोर 15 दिसम्बर (अबतक) आज नगरीय निकाय चुनावों की मतगणना का पहला चरण प्रारंभ होने के साथ हीउत्साह का वातावरण है। सीहोर जिले की 3 नगरीय निकायों में से दो पर भाजपा ने डाकमत्र में बढ़त बना ली हैजबकि एक जगह कांग्रेस आगे है। धीरे-धीरे मतपेटियों के मत गिनाना शुरु हो चुके हैं। देखते हैं आगे क्या होता है।
जिले की आष्टा तहसील में आज सुबह डाकमत पत्र गिना चुके हैं जिसमें शासकिय कर्मचारियों द्वारा मत दिया गयाथा इनमें आष्टा में भाजपा को 12 मत मिले हैं जबकि कांग्रेस को 8 मत ही मिले हैं। इस प्रकार यहां भाजपा आगेहैं। इसी प्रकार जावर में भाजपा को 13 मत मिले हैं जबकि कांग्रेस को मात्र 2 मत मिले हैं। इन दोनो ही स्थानों परभाजपा आगे हैं जबकि कोठरी ग्राम पंचायत में 5 मतों में से 1 भाजपा को मिला है 3 कांग्रेस को मिला है। यहांकांग्रेस ने बाजी मार ली है। पहले चरण की मतगणना प्रारंभ हो चुकी है।
.
.

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें

Monday, December 14, 2009

सीहोर अस्पताल में बिल्ली करती है मरीजों का इलाज, देखिये चित्र

सीहोर 14 दिसम्बर (नि.सं.)। जिला चिकित्सालय सीहोर में जो हो जाये सो कम है, अब हद तो तब हो गई जब यहाँ अस्पताल में बिल्ली भी मरीजों का इलाज करने लगी। आज करीब 45 मिनिट तक एक बिल्ली ने वकायदा डॉ वर्मा की कुर्सी पर बैठक र कई मरीजों का इलाज किया। कुछ डाक्टर उसे देखकर चुप रहे और कुछ देखकर आश्चर्य में रहे कि मरीज बिल्ली से इलाज क्यों करवा रहे हैं। अस्पताल में आज भी अनेक कुर्सियाँ खाली थी। मरीज परेशान हो रहे थे।

क्या आपने सुना है कि बिल्ली डाक्टरों की जगह इलाज करती हो ? लेकिन साहब सीहोर जिला चिकित्सालय में यह अवश्य होता है। यहाँ आज सुबह 10 बजे से पौने ग्यारह बजे तक एक बिल्ली ने कई मरीजों का इलाज किया। बिल्ली यहाँ चिकित्सक डॉ. वर्मा की कुर्सी पर बैठी हुई थी और वकायदा उसके आसपास मरीज आते जा रहे थे, वह उन्हे मुँह उठाकर देखती, फिर लेट जाती थी। अस्पताल आज खुला हुआ था, भारी संख्या में मरीज आये हुए थे, लेकिन कई चिकित्सकों की कुर्सियाँ खाली पड़ी हुई थी। ऐसे में डॉक्टर की कुर्सी का मजा लेने के लिये यहाँ अस्पताल के रसोई घर में पड़ी रहने और दिन रात मुँह मारने वाली एक सफेद बिल्ली ने आज यहीं आराम फरमाया। भिनी-भिनी धूप का आनन्द लेते हुए एक खिड़की के पास लगी डाक्टर की कुर्सी पर यह जब से बैठी और लेटी तब से ही यहाँ लगातार मरीज आते रहे, कुर्सी पर बैठते, लेकिन बिल्ली न इनसे झेंपती ना ही कहीं जाती। वह बकायदा लेटी रही और मरीजों को देखती रही। उसने कई मरीज देखे, जो उसके पास आये और चुपचाप चले गये।

आश्चर्य है कि इस कमरे का ना तो कोई वार्ड वाय ने इसे भगाया, ना कोई अन्य व्यवस्था कर्मी ही यहां नजर आया।

ज्ञातव्य है कि दो दिन पूर्व ही बाहर से वरिष्ठ महिला अधिकारी ने आकर जिला चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं पर कड़ा रोष जाहिर किया था जिसके तुरत बाद ही जिला चिकित्सालय में सफाई अभियान शुरु कर दिया गया था, लेकिन सफाई अभियान हो या व्यवस्था अभियान यहां कोई सुधरने वाला नहीं है।

अब तो जिलाधीश ही जिला चिकित्सालय की गति को सुधार सकते हैं।

.

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें

मतदाताओं को ले जाते हुए 3 वाहन जप्त, 3 घंटे में हुआ मात्र 12 प्रतिशत मतदान

सीहोर 14 दिसम्बर (नि.सं.)। आज मतदान के दूसरे चरण में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुदनी, नसरुल्लागंज सहित इछावर तहसील में मतदान हो रहा है, लेकिन मतदान के प्रारंभिक 3 घंटो में ही यह समझ आ चुका है यहां मतदाताओं में मतदान के प्रति कोई विशेष रुचि नहीं है। अभी तक 12 प्रतिशत के आसपास मतदान होने की सूचना है। यही कारण है कि बुदनी में तो पार्षदों द्वारा मतदाताओं को ले जाते हुए 3 वाहन भी जप्त हो गये हैं।
जानकारी के अनुसार बुदनी, नसरुल्लागंज व इछावर में आज मतदान चल रहा है। नगरीय निकाय के चुनावों के लिये आज हो रहे मतदान को लेकर स्थानीय मतदाताओं में विशेष रुचि नहीं देखने को मिल रही है। यही कारण है कि बुदनी में आज पार्षदों द्वारा अपने मतदाताओं को वाहन में बैठाकर ले जाते हुए स्थानीय प्रशासन ने पकड़ लिया है। इन पर कार्यवाही की जा रही है। नसरुल्लागंज में एक मतदाता द्वारा उसे मतदान करने के लिये रिझाने की शिकायत भी की गई है।
मतदान के प्रति इसी अरुचि के चलते स्थिति यह है कि वहां 3 घंटे से अधिक समय हो चुका है लेकिन अभी तक मात्र 10 से 12 प्रतिशत मतदान ही हुआ है। इतना कम मतदान स्थानीय निकाय के चुनावों में आश्चर्य की ही बात है। तय है कि मतदाता ना तो भाजपा के प्रत्याशियों पर और ना ही कांग्रेस के प्रत्याशिशें को लेकर आशान्वित है।

.
.

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

Saturday, December 12, 2009

आष्टा में दो भाजपा नेताओं को निष्कासित किया, कईयों पर और होगी कार्यवाही

सीहोर 12 दिसम्बर (अबतक)। 11 दिसम्बर को नगरीय निकाय के चुनाव मतदान के तत्काल बाद देर रात को ही भाजपा ने बागियों पर कार्यवाही का सिलसिला शुरु कर दिया है। पहले ही झटके में दो प्रमुख भाजपा नेताओं संजीव सोनी पांचम और दूसरे तेज सिंह मेवाड़ा को जिलाध्यक्ष भाजपा ललित नागौरी ने निष्कासित कर दिया है। अभी और भी ऐसी सख्त कार्यवाही होने की और इशारा किया गया है।

ज्ञातव्य है कि नगरीय निकाय के चुनावों के दौरान आष्टा में भाजपा के कुछ वार्डों में भीतरघात तो चल ही रहा था लेकिन कई वार्डों में खुले आम पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ ही भाजपाई मैदान में उतर गये थे। इन्ही में वार्ड 12 के प्रत्याशी कालू भट्ट के खिलाफ भाजपा नेता और भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी संजीव सोनी पांचम मैदान में कूद गये थे। संजीव सोनी ने निर्दलीय चुनाव लड़ा। इसी प्रकार वार्ड 1 में भाजपा के सक्रिय सदस्य तेज सिंह मेवाड़ा ने भी भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी धनरुपमल जैन के खिलाफ चुनाव लड़ा। दोनो को भाजपाईयों ने समझाया भी लेकिन यह अपने स्तर पर चुनाव लड़े। अंतत: कल 11 दिसम्बर को मतदान समाप्ति के बाद पहली फुरसत में भाजपा नगर अध्यक्ष आष्टा संतोष झंवर की अनुशंसा पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललित नागौरी ने दोनो भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उन्हे पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

सूत्रों का कहना है कि अभी कार्यवाही का यह प्रारंभिक चरण है। पार्टी विरोधियों, बागियों के खिलाफ और भी सख्त कार्यवाही करने की इच्छुक है। .
.

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें

Friday, December 11, 2009

12 बजे तक 75 प्रतिशत मतदान हुआ, आष्‍टा में उत्‍साह

सीहोर 11 दिसम्‍बर (अबतक)। आष्‍टा व जावर तहसील में आज नगरीय निकाय के चुनावों के दौरान भारी उत्‍साह देखने में आ रहा है। सुबह से ही मतदान करने वालों की भारी भीड़ मतदान केन्‍द्रों पर लग गई थी। पहले ही घंटे भर में लम्‍बी लम्‍बी लाईने लग गई थी। दिन उगने के साथ ही लोगों का उत्‍साह भी बढ़ने लगा और तेजी के साथ मतदान होने लगा। अभी ताजा आंकड़ों के अनुसार जावर तहसील में सभी मतदान केन्‍द्रों में करीब 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका है। विश्‍वास व्‍यक्‍त किया जा रहा है कि यहां कई मतदान केन्‍द्रों पर तो 95 प्रतिशत से भी अधिक मतदान हो जायेगा।

उधर आष्‍टा में अभी तक 35 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका है जबकि कोठरी में भी 50 प्रतिशत मतदान की सूचनाएं मिल रही हैं। कुल मिलाकर नगरीय निकाय के चुनावों के प्रति आम जनमानस का रुझान भारतीय लोकतंत्र की मजबूती को प्रदर्शित कर रहा है।

.
.

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

Thursday, December 10, 2009

आज फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी आयेंगी सीहोर


सीहोर 10 दिसम्बर । नगरीय निकायों के चुनाव प्रचार के लिये कांग्रेस के पक्ष में कल सुभाष घई की खोज यह मेरा इंडिया गाने से लोकप्रिय हुई फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी आ रही है। सीहोर जिले में अभी चुनाव दूसरा चरण अभी कुछ दूर है मतलब 14 दिसम्बर इछावर और नसरुल्लागंज में चुनाव होना है। ऐसे में अंतिम समय में जोरदार चुनाव प्रचार के लिये कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पचौरी ने अपने चिरपरिचित अंदाज में एक बार फिर फिल्मी हस्ती का उपयोग किया है। सूत्रों का कहना है कि कल कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पचौरी की सभाएं इछावर व नसरुल्लागंज में होंगी इनके साथ देश की ख्यातनाम सिने तारिका महिमा चौधरी भी आयेंगी।
.
.

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

चार दिन से गायब नाबालिक बालिका दूसरे मोहल्ले में मिली

सीहोर 10 दिसम्बर । चार दिन से अपने घर से गायब एक नाबालिक 17 साल की युवती को आज पुलिस ने शहर के ही दूसरे मोहल्ले में ढूंढ लिया है। अभी पुलिस छानबीन में लगी है। युवती अपने माता-पिता से नाखुश नजर आ रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 दिसम्बर को सीहोर गंज क्षेत्र के बसोड़ मोहल्ला से एक युवती जिसकी उम्र 17 वर्ष बताई गई है वह कहीं गायब हो गई थी। युवती के माता-पिता व मोहल्ले के लोगों ने युवती को ढूंढने के कई प्रयास किये लेकिन वह नहीं मिल रही थी। इसकी बदनामी ना हो इसके लिये पुलिस को सूचना नहीं दी जा रही थी लेकिन अंतत: थक हारकर आज माता-पिता ने कोतवाली थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने जब पूछताछ कर हर तरफ छानबीन शुरु की तो पता चला की युवती पिछले 4 दिनों से सीहोर के ही दूसरे मोहल्ले कस्बा क्षेत्र में है। पुलिस ने आज उक्त गायब युवती को ढूंढ लिया है और कोतवाली थाने ले आई है। यहां पूछताछ में पता चला है कि उक्त युवती के पालक सोतेले हैं जिससे वह उनके साथ रहने में खुश नहीं है, इसलिये वह घर छोड़कर अपने मुंह बोले भाई नरेन्द्र के यहां चली गई थी। पुलिस युवती की उम्र के कागजातों की जांच कर रही है।.
.

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

Wednesday, December 9, 2009

18 वर्ष की बिना माँ-बाप की जबलपुर की लड़की को शादी के बहाने 35 हजार में बेचते पकड़ाये आष्टा के 2 युवक, वो जा रही थी गोटेगांव

सीहोर 9 दिसम्बर (अबतक)। एक नवयुवती को देखकर दो नवयुवाओं ने उसे किसी तरह बातचीत में उलझाया, युवती ने जब अपना दुख बताया कि वो बिना माँ-बाप की है तो उसकी शादी कराने का झांसा देकर युवक उसे अपने घर आष्टा ले गये और फिर एक ग्राहक ढूंढकर 35 हजार में लड़की को बेचने का सौदा कर लिया। वो तो अच्छा हुआ कि लड़के का पिता समझदार था उसने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी, पुलिस मामले की तह में जा रही है, इधर लड़की अभी जिस लड़के को बेचने के लिये लाई गई थी उसी लड़के के यहाँ पुलिस ने रखवाई है। सूत्र बताते हैं कि लड़का लड़की से शादी करने को भी तैयार है।

उक्त रोचक घटनाक्रम आज उस समय सामने आया जब लड़की को जो खरीदने वाले थे उन्होने ही पुलिस को सूचना कर दी। विस्तार पूर्वक घटनाक्रम कुछ इस प्रकार है कि आष्टा गवाखेड़ा में रहने वाले दो युवक पिछले दिनों जब सीहोर रेल्वे स्टेशन पर एक 18 वर्ष की लड़की से मिले तो वह लड़की कुछ हैरान-परेशान नजर आई। युवकों ने उससे बातचीत की। युवती ने बताया कि वह तो जबलपुर से रेल में बैठी थी और गोटेगांव जा रही थी। लेकिन रास्ते में उसकी नींद लग गई और रेल चलते हुए सीहोर आ गई उसकी नींद खुली तो वह यहीं स्टेशन पर उतर गई। युवती ने कहा कि उसका इस दुनिया में कोई नहीं है। माँ-बाप नहीं है तब लड़को ने उसे अपने जाल में लेते हुए कहा कि क्या हुआ यदि तुम्हारा दुनिया में कोई नहीं है, अब हम तुम्हारे ही हैं, तुम हमारे साथ हमारे घर चलो, वहां तुम्हे हमारे माता-पिता अपनी बेटी की तरह की समझेंगे।

बिना माँ-बाप की युवती की भावनाएं माता-पिता के प्यार के लिये निश्चित ही तड़प उठे। युवती उनके साथ चल दी। दोनो युवक जिनका नाम कैलाश और जितेन्द्र बताया जा रहा है, उसे अपने साथ गवाखेड़ा में अपने घर ले गये।

इसके बाद शुरु हुआ लड़की को बेचने का गोरखधंधा। कैलाश और जितेन्द्र में से कैलाश दोराहा थाना अन्तर्गत आने वाले ग्राम तजपुरा में पहले काम करने गया था उसने राम सिंह मास्टर के यहाँ काम किया था इसलिये इस गांव से यह परिचित था और गांव वाले भी इसे जानते हैं। यहीं आकर कैलाश ने घीसीलाल अहिरवार से आकर कहा कि एक बहुत खूबसूरत लड़की है, जिसके माता-पिता नहीं है, तुम्हारे लड़के की शादी हम करवा देते हैं लेकिन लड़की लाने में 35 हजार रुपये लगेंगे। घीसीलाल ने इसके लिये रजामंदी देते हुए कहा कि पहले लड़की लेकर आओ, उसे देख ले तब मामला जम सकता है। कैलाश और जितेन्द्र उक्त लड़की गीताबाई को तज ग्राम में ले आये और यहां उन्होने घीसीलाल अहिरवार के घर लड़की दिखाई।

घीसीलाल ने ग्राम के एक परिचित अहसान भाई और जनपद सदस्य गजराज मेवाड़ा को भी इसकी सूचना दी। इन दोनो को जब मामला संदिग्ध लगा तो उन्होने पुलिस को सूचना कर दी। पुलिस आई और दोनो युवकों को अपने साथ थाने में ले गई। पुलिस ने काफी समय तक इनसे पूछताछ की।

सूत्रों का कहना है कि पुलिस पहले तो मामला घुमा रही थी, इन दो युवकों को आर्म्स एक्ट के तहत पकड़ा जाना बताती रही, लेकिन धीरे-धीरे मामला सामने आ गया। यह अलग बात है कि पुलिस मामले को क्या रंग और क्या रुप देगी।

अभी दोपहर तक के समाचार के अनुसार जबलपुर से आई गीता को संभवत: घीसीलाल जी अपने बेटे के लिये स्वीकार करने को तैयार है, अभी गीता बाई उन्ही के घर है।.
.

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।