Tuesday, December 15, 2009
जावर कोठरी में भाजपा विजयी, आष्टा में कांग्रेस की बढ़त
.
.
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
जावर में भाजपा अध्यक्ष की विजयी बढ़त, 15 में से 10 भाजपा पार्षद विजयी, कोठरी में भाजपा आगे, आष्टा में गिनती अभी जारी
सीहोर 15 दिसम्बर (अबतक)। 11 बजे तक मतगणना के अनुसार जावर में जहाँ कांग्रेस आगे रहा करती थी इस बार नया इतिहास बनाते हुए भाजपा को विजयी बढ़त मिली है। यहाँ जावर में भाजपा अध्यक्ष अनीता परिहार 700 मतों से आगे हैं और इनकी यह बढ़त विजयी बढ़त कही जा सकती है। इनकी जीत लगभग तय ही है। इसके अलावा 15 वार्डों में से 10 पर भाजपा ने अपना कब्जा जमा सबको चौंका दिया है। यहाँ भाजपा में जहाँ जबर्दस्त उत्साह है वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की नीतियों के कारण भाजपा की जीत का श्रेय दिया जा रहा है।
कोठरी में भाजपा अध्यक्ष पद प्रत्याशी श्रीमति प्रीति युवराज सिंह की भी बढ़त अच्छी है हालांकि कुछ चरण में यहाँ कांग्रेस ने टक्कर देते हुए आगे रही थी लेकिन बाद में भाजपा 160 मतों से आगे चल रही है। यहां भी जीत तय मानी जा रही है लेकिन अभी गिनती शेष है इसलिये कहा नहीं जा सकता। कोठरी में भाजपा की अच्छी शुरुआत से सभी खुश है।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
डाकमत पत्र में आष्टा जावर में भाजपा आगे, कोठरी में कांग्रेस
जिले की आष्टा तहसील में आज सुबह डाकमत पत्र गिना चुके हैं जिसमें शासकिय कर्मचारियों द्वारा मत दिया गयाथा । इनमें आष्टा में भाजपा को 12 मत मिले हैं जबकि कांग्रेस को 8 मत ही मिले हैं। इस प्रकार यहां भाजपा आगेहैं। इसी प्रकार जावर में भाजपा को 13 मत मिले हैं जबकि कांग्रेस को मात्र 2 मत मिले हैं। इन दोनो ही स्थानों परभाजपा आगे हैं जबकि कोठरी ग्राम पंचायत में 5 मतों में से 1 भाजपा को मिला है व 3 कांग्रेस को मिला है। यहांकांग्रेस ने बाजी मार ली है। पहले चरण की मतगणना प्रारंभ हो चुकी है।
.
.
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
Monday, December 14, 2009
सीहोर अस्पताल में बिल्ली करती है मरीजों का इलाज, देखिये चित्र
सीहोर 14 दिसम्बर (नि.सं.)। जिला चिकित्सालय सीहोर में जो हो जाये सो कम है, अब हद तो तब हो गई जब यहाँ अस्पताल में बिल्ली भी मरीजों का इलाज करने लगी। आज करीब 45 मिनिट तक एक बिल्ली ने वकायदा डॉ वर्मा की कुर्सी पर बैठक र कई मरीजों का इलाज किया। कुछ डाक्टर उसे देखकर चुप रहे और कुछ देखकर आश्चर्य में रहे कि मरीज बिल्ली से इलाज क्यों करवा रहे हैं। अस्पताल में आज भी अनेक कुर्सियाँ खाली थी। मरीज परेशान हो रहे थे।
क्या आपने सुना है कि बिल्ली डाक्टरों की जगह इलाज करती हो ? लेकिन साहब सीहोर जिला चिकित्सालय में यह अवश्य होता है। यहाँ आज सुबह 10 बजे से पौने ग्यारह बजे तक एक बिल्ली ने कई मरीजों का इलाज किया। बिल्ली यहाँ चिकित्सक डॉ. वर्मा की कुर्सी पर बैठी हुई थी और वकायदा उसके आसपास मरीज आते जा रहे थे, वह उन्हे मुँह उठाकर देखती, फिर लेट जाती थी। अस्पताल आज खुला हुआ था, भारी संख्या में मरीज आये हुए थे, लेकिन कई चिकित्सकों की कुर्सियाँ खाली पड़ी हुई थी। ऐसे में डॉक्टर की कुर्सी का मजा लेने के लिये यहाँ अस्पताल के रसोई घर में पड़ी रहने और दिन रात मुँह मारने वाली एक सफेद बिल्ली ने आज यहीं आराम फरमाया। भिनी-भिनी धूप का आनन्द लेते हुए एक खिड़की के पास लगी डाक्टर की कुर्सी पर यह जब से बैठी और लेटी तब से ही यहाँ लगातार मरीज आते रहे, कुर्सी पर बैठते, लेकिन बिल्ली न इनसे झेंपती ना ही कहीं जाती। वह बकायदा लेटी रही और मरीजों को देखती रही। उसने कई मरीज देखे, जो उसके पास आये और चुपचाप चले गये।
आश्चर्य है कि इस कमरे का ना तो कोई वार्ड वाय ने इसे भगाया, ना कोई अन्य व्यवस्था कर्मी ही यहां नजर आया।
ज्ञातव्य है कि दो दिन पूर्व ही बाहर से वरिष्ठ महिला अधिकारी ने आकर जिला चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं पर कड़ा रोष जाहिर किया था जिसके तुरत बाद ही जिला चिकित्सालय में सफाई अभियान शुरु कर दिया गया था, लेकिन सफाई अभियान हो या व्यवस्था अभियान यहां कोई सुधरने वाला नहीं है।
अब तो जिलाधीश ही जिला चिकित्सालय की गति को सुधार सकते हैं।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
मतदाताओं को ले जाते हुए 3 वाहन जप्त, 3 घंटे में हुआ मात्र 12 प्रतिशत मतदान
जानकारी के अनुसार बुदनी, नसरुल्लागंज व इछावर में आज मतदान चल रहा है। नगरीय निकाय के चुनावों के लिये आज हो रहे मतदान को लेकर स्थानीय मतदाताओं में विशेष रुचि नहीं देखने को मिल रही है। यही कारण है कि बुदनी में आज पार्षदों द्वारा अपने मतदाताओं को वाहन में बैठाकर ले जाते हुए स्थानीय प्रशासन ने पकड़ लिया है। इन पर कार्यवाही की जा रही है। नसरुल्लागंज में एक मतदाता द्वारा उसे मतदान करने के लिये रिझाने की शिकायत भी की गई है।
मतदान के प्रति इसी अरुचि के चलते स्थिति यह है कि वहां 3 घंटे से अधिक समय हो चुका है लेकिन अभी तक मात्र 10 से 12 प्रतिशत मतदान ही हुआ है। इतना कम मतदान स्थानीय निकाय के चुनावों में आश्चर्य की ही बात है। तय है कि मतदाता ना तो भाजपा के प्रत्याशियों पर और ना ही कांग्रेस के प्रत्याशिशें को लेकर आशान्वित है।
.
.
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
Saturday, December 12, 2009
आष्टा में दो भाजपा नेताओं को निष्कासित किया, कईयों पर और होगी कार्यवाही
सीहोर 12 दिसम्बर (अबतक)। 11 दिसम्बर को नगरीय निकाय के चुनाव मतदान के तत्काल बाद देर रात को ही भाजपा ने बागियों पर कार्यवाही का सिलसिला शुरु कर दिया है। पहले ही झटके में दो प्रमुख भाजपा नेताओं संजीव सोनी पांचम और दूसरे तेज सिंह मेवाड़ा को जिलाध्यक्ष भाजपा ललित नागौरी ने निष्कासित कर दिया है। अभी और भी ऐसी सख्त कार्यवाही होने की और इशारा किया गया है।
ज्ञातव्य है कि नगरीय निकाय के चुनावों के दौरान आष्टा में भाजपा के कुछ वार्डों में भीतरघात तो चल ही रहा था लेकिन कई वार्डों में खुले आम पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ ही भाजपाई मैदान में उतर गये थे। इन्ही में वार्ड 12 के प्रत्याशी कालू भट्ट के खिलाफ भाजपा नेता और भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी संजीव सोनी पांचम मैदान में कूद गये थे। संजीव सोनी ने निर्दलीय चुनाव लड़ा। इसी प्रकार वार्ड 1 में भाजपा के सक्रिय सदस्य तेज सिंह मेवाड़ा ने भी भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी धनरुपमल जैन के खिलाफ चुनाव लड़ा। दोनो को भाजपाईयों ने समझाया भी लेकिन यह अपने स्तर पर चुनाव लड़े। अंतत: कल 11 दिसम्बर को मतदान समाप्ति के बाद पहली फुरसत में भाजपा नगर अध्यक्ष आष्टा संतोष झंवर की अनुशंसा पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललित नागौरी ने दोनो भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उन्हे पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
Friday, December 11, 2009
12 बजे तक 75 प्रतिशत मतदान हुआ, आष्टा में उत्साह
सीहोर 11 दिसम्बर (अबतक)। आष्टा व जावर तहसील में आज नगरीय निकाय के चुनावों के दौरान भारी उत्साह देखने में आ रहा है। सुबह से ही मतदान करने वालों की भारी भीड़ मतदान केन्द्रों पर लग गई थी। पहले ही घंटे भर में लम्बी लम्बी लाईने लग गई थी। दिन उगने के साथ ही लोगों का उत्साह भी बढ़ने लगा और तेजी के साथ मतदान होने लगा। अभी ताजा आंकड़ों के अनुसार जावर तहसील में सभी मतदान केन्द्रों में करीब 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका है। विश्वास व्यक्त किया जा रहा है कि यहां कई मतदान केन्द्रों पर तो 95 प्रतिशत से भी अधिक मतदान हो जायेगा।
उधर आष्टा में अभी तक 35 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका है जबकि कोठरी में भी 50 प्रतिशत मतदान की सूचनाएं मिल रही हैं। कुल मिलाकर नगरीय निकाय के चुनावों के प्रति आम जनमानस का रुझान भारतीय लोकतंत्र की मजबूती को प्रदर्शित कर रहा है।
.
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
Thursday, December 10, 2009
आज फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी आयेंगी सीहोर

.
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
चार दिन से गायब नाबालिक बालिका दूसरे मोहल्ले में मिली
सीहोर 10 दिसम्बर । चार दिन से अपने घर से गायब एक नाबालिक 17 साल की युवती को आज पुलिस ने शहर के ही दूसरे मोहल्ले में ढूंढ लिया है। अभी पुलिस छानबीन में लगी है। युवती अपने माता-पिता से नाखुश नजर आ रही है।
.
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
Wednesday, December 9, 2009
18 वर्ष की बिना माँ-बाप की जबलपुर की लड़की को शादी के बहाने 35 हजार में बेचते पकड़ाये आष्टा के 2 युवक, वो जा रही थी गोटेगांव
सीहोर 9 दिसम्बर (अबतक)। एक नवयुवती को देखकर दो नवयुवाओं ने उसे किसी तरह बातचीत में उलझाया, युवती ने जब अपना दुख बताया कि वो बिना माँ-बाप की है तो उसकी शादी कराने का झांसा देकर युवक उसे अपने घर आष्टा ले गये और फिर एक ग्राहक ढूंढकर 35 हजार में लड़की को बेचने का सौदा कर लिया। वो तो अच्छा हुआ कि लड़के का पिता समझदार था उसने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी, पुलिस मामले की तह में जा रही है, इधर लड़की अभी जिस लड़के को बेचने के लिये लाई गई थी उसी लड़के के यहाँ पुलिस ने रखवाई है। सूत्र बताते हैं कि लड़का लड़की से शादी करने को भी तैयार है।
उक्त रोचक घटनाक्रम आज उस समय सामने आया जब लड़की को जो खरीदने वाले थे उन्होने ही पुलिस को सूचना कर दी। विस्तार पूर्वक घटनाक्रम कुछ इस प्रकार है कि आष्टा गवाखेड़ा में रहने वाले दो युवक पिछले दिनों जब सीहोर रेल्वे स्टेशन पर एक 18 वर्ष की लड़की से मिले तो वह लड़की कुछ हैरान-परेशान नजर आई। युवकों ने उससे बातचीत की। युवती ने बताया कि वह तो जबलपुर से रेल में बैठी थी और गोटेगांव जा रही थी। लेकिन रास्ते में उसकी नींद लग गई और रेल चलते हुए सीहोर आ गई उसकी नींद खुली तो वह यहीं स्टेशन पर उतर गई। युवती ने कहा कि उसका इस दुनिया में कोई नहीं है। माँ-बाप नहीं है तब लड़को ने उसे अपने जाल में लेते हुए कहा कि क्या हुआ यदि तुम्हारा दुनिया में कोई नहीं है, अब हम तुम्हारे ही हैं, तुम हमारे साथ हमारे घर चलो, वहां तुम्हे हमारे माता-पिता अपनी बेटी की तरह की समझेंगे।
बिना माँ-बाप की युवती की भावनाएं माता-पिता के प्यार के लिये निश्चित ही तड़प उठे। युवती उनके साथ चल दी। दोनो युवक जिनका नाम कैलाश और जितेन्द्र बताया जा रहा है, उसे अपने साथ गवाखेड़ा में अपने घर ले गये।
इसके बाद शुरु हुआ लड़की को बेचने का गोरखधंधा। कैलाश और जितेन्द्र में से कैलाश दोराहा थाना अन्तर्गत आने वाले ग्राम तजपुरा में पहले काम करने गया था उसने राम सिंह मास्टर के यहाँ काम किया था इसलिये इस गांव से यह परिचित था और गांव वाले भी इसे जानते हैं। यहीं आकर कैलाश ने घीसीलाल अहिरवार से आकर कहा कि एक बहुत खूबसूरत लड़की है, जिसके माता-पिता नहीं है, तुम्हारे लड़के की शादी हम करवा देते हैं लेकिन लड़की लाने में 35 हजार रुपये लगेंगे। घीसीलाल ने इसके लिये रजामंदी देते हुए कहा कि पहले लड़की लेकर आओ, उसे देख ले तब मामला जम सकता है। कैलाश और जितेन्द्र उक्त लड़की गीताबाई को तज ग्राम में ले आये और यहां उन्होने घीसीलाल अहिरवार के घर लड़की दिखाई।
घीसीलाल ने ग्राम के एक परिचित अहसान भाई और जनपद सदस्य गजराज मेवाड़ा को भी इसकी सूचना दी। इन दोनो को जब मामला संदिग्ध लगा तो उन्होने पुलिस को सूचना कर दी। पुलिस आई और दोनो युवकों को अपने साथ थाने में ले गई। पुलिस ने काफी समय तक इनसे पूछताछ की।
सूत्रों का कहना है कि पुलिस पहले तो मामला घुमा रही थी, इन दो युवकों को आर्म्स एक्ट के तहत पकड़ा जाना बताती रही, लेकिन धीरे-धीरे मामला सामने आ गया। यह अलग बात है कि पुलिस मामले को क्या रंग और क्या रुप देगी।
.
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
Tuesday, December 8, 2009
2 नाबालिक लड़कियां लेकर भागा 1 युवक
सीहोर। इछावर के अलीपुर ग्राम से आज शाम के समय एक युवक 2 नाबालिक लड़कियों को अपनी मोटर साईकिल पर बैठाकर ले गया। लड़कियां 13 से 15 वर्ष उम्र के बीच की बताई जा रही हैं घटना शाम 7 बजे के बाद प्रकाश में आई है। अभी तक पुलिस बहुत तेजी से पूरे जिले को चाक चौबंद करते हुए इसे ढूंढ रही हैं लेकिन रात 9 बजे तक इसकी कोई खोज खबर नहीं मिल सकी है।
.
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
जिला पंचायत अध्यक्ष का पद पिछड़ा वर्ग के लिये आरक्षित, राजनीतिक चर्चाएं सरगर्म
सीहोर 8 दिसम्बर (नि.सं.)। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिये आज भोपाल में आरक्षण सम्पन्न हो गया जहां सीहोर की सीट को ओबीसी के लिये आरक्षित रखा गया है। लेकिन इसे मुक्त रखा गया है। आरक्षण के साथ ही सीहोर में राजनीतिक चर्चाएं सरगर्म हो गई हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद को लेकर सीहोर में राजनीतिक सरगर्मियां हमेशा ही बनी रहती है। यूं तो पूरा जिला बहुत बड़ा और विशाल है, एक छोर पर सीहोर और दूसरे छोर पर प्रदेश के मुखिया का विधानसभा क्षेत्र बुदनी नसरुल्लागंज आता है। पिछले लम्बे समय से देखने में आ रहा है कि सीहोर से जुड़ा हुआ राजनेता ही जिला पंचायत के अध्यक्ष पद की सीट पर काबिज होता है। पूर्ववती अध्यक्ष रह चुके जसपाल सिंह अरोरा जहां सीहोर नगर की राजनीति में प्रमुख रुप से अपनी जगह रखते हैं जबकि विधायक रमेश सक्सेना की राजनीतिक समझ के आगे भी राजनेता पानी भरते नजर आते हैं पिछली बार जितनी आसानी से विषम परिस्थितियों सम करते हुए विधायक सक्सेना ने अपने पक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट करवा ली थी और अनीता भंडेरिया को इस पर काबिज करवा दिया था लोग दांतो तले उंगली दबाये रह गये थे।
कुल मिलाकर सीहोर जिला पंचायत अध्यक्ष के पद को लेकर सीहोर की राजनीति हमेशा से गर्मागर्म बनी रहती है। इसी क्रम में आज जब भोपाल में जिला पंचायत अध्यक्ष सीहोर के लिये एक बार फिर पिछड़ा वर्ग से आरक्षण किया गया तो यहां सरगर्मी तेज हो गई। आरक्षण मुक्त होने से यहां पिछड़ा वर्ग ओबीसी में से महिला या पुरुष कोई भी चुनाव लड़ सकता है। आज जैसे ही आरक्षण की खबर सीहोर आई लोगों ने कयास लगाना शुरु कर दिये हैं कि अब कौन-कौन जिला पंचायत अध्यक्ष के लिये तैयारी करेगा।
अध्यक्ष पद का एक बार फिर पिछड़ा वर्ग हो जाने के पीछे कहीं इसका लाभ बुदनी नसरुल्लागंज को तो नहीं मिल जायेगा क्योंकि उस क्षेत्र के अधिकांश वार्ड पिछड़ा वर्ग के लिये आरक्षित किये गये हैं वहां से जीतकर आये नेता तय है कि प्रदेश के मुखिया से अपनी करीबी भी बतायेंगे । कुल मिलाकर जिला पंचायत अध्यक्ष के पद को लेकर अब चर्चाएं सरगर्म बनी रहेंगी।
चोरों ने किराना दुकान के ताले तोड़े, पुलिस चोर ढूंढती रह गई
सीहोर 8 दिसम्बर (अबतक)। आज सब्जी मण्डी छावनी जगदीश मंदिर के पास चोरों ने धावा बोल दिया। रात करीब ढाई बजे के आसपास यहां एक किराना दुकान श्री चंचु अग्रवाल जी की दुकान के इन्होने ताले तोड़ दिये और आराम से अंदर घुस गये।
.
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
Monday, December 7, 2009
पन्नी बीनने वाली लड़की के कारण दो युवक झगड़े, चाकू मारा
.
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।