Friday, January 23, 2009

लोक कल्याण शिविर में हुआ समस्याओं का निदान

सीहोर : 22 जनवरी (नि.सं.)। जिले के इछावर विकासखंड मुख्यालय पर आयोजित जिला स्तरीय लोक कल्याण शिविर में जनसमस्याओं का निराकरण किया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अरूण कुमार तोमर की मौजूदगी में अधिकारियों ने आवेदनों का मौके पर ही निदान किया। शिविर में नि:शक्तजनों को केलिपर्स, श्रवण यंत्र, कृत्रिम पैर और बैसाखी जैसे उपकरण प्रदान किए गए। ग्रामीणों को अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।

 

आवेदनों का निराकरण

जिला स्तरीय लोक कल्याण शिविर में प्राप्त 45 आवेदनों में से 30 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया और शेष 15 आवेदन का समय सीमा में निराकरण के लिए संबंधित विभागों को सौपे गए। शिविर में राजस्व विभाग से संबंधित 21 में से 11 और सामाजिक न्याय विभाग से संबंधित 6 में से 5 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। विद्युत विभाग को प्राप्त 5 में से 4, ग्रामीण विकास के 4 में से 4, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 3 में से 3 आवेदनों का शिविर में निराकरण हुआ। शिविर में स्वास्थ्य, सहकारिता और लोक निर्माण विभाग से संबंधित एक एक आवेदन प्राप्त हुए थे जिन्हें भी निराकृत किया गया। बैंक, नगर पंचायत और रोजगार गारंटी योजना से संबंधित एक एक आवेदनों पर एक सप्ताह में कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।श्

पेंशन स्वीकृत

ग्राम नरसिंगखेड़ा के नि:शक्त श्री कमलसिंह और ब्रिजिसनगर की श्रीमती गीताबाई का लोक कल्याण शिविर में आना सार्थक हो गया। इनके पेंशन आवेदनों की सुनवाई करते हुए सीईओ जिला पंचायत श्री अरूण कुमार तोमर ने नि:शक्त कमलसिंह और विधवा श्रीमती गीताबाई को सामाजिक सुरक्षा पेंशन की मंजूरी प्रदान की।

नि:शक्तजनों को मिला शिविर का लाभ

लोक कल्याण शिविर में 171 नि:शक्तजनों द्वारा पंजीयन कराया गया। इनमें 100 अस्थि बाधित, 29 दृष्टि बाधित, 25 मानसिक और 18 श्रवण बाधित नि:शक्त शामिल थे। उत्थान अभियान के तहत 12 नि:शक्तजनों को केलिपर्स, 2 को बैसाखी, 4 को कृत्रिम पैर और 5 नि:शक्त व्यक्तियों को श्रवण यंत्र प्रदान किए गए। ये सभी उपकरण इंदौर की सामाजिक संस्था भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के माध्यम से नि:शुल्क उपलब्ध कराए गए। सीईओ श्री तोमर ने भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति द्वारा नि:शक्तजनों के लिए तैयार किए जा रहे कृत्रिम अंग निर्माण प्रक्रिया का अवलोकन भी किया।

 

हितग्राहियों को चैक

शिविर में 3 हितग्राहियों को राष्ट्रीय परिवार सहायता योजनांतर्गत 10-10 हजार रूपयों की राशि के चैक प्रदान किए गए। इनमें लाउखेड़ी की श्रीमती सलमा बी, ग्राम आर्या की श्रीमती मुलिया बाई और ग्राम कालापीपल की श्रीमती तेलूबाई शामिल हैं। इसी तरह शासन की स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत ग्राम कालापीपल के श्री भगवान सिंह, कल्याणपुरा के श्री मुकेश कुमार बाबूलाल और ग्राम ढाबला राय के श्री मुकेश कुमार देवी सिंह को 50-50 हजार की ऋण स्वीकृति / वितरण पत्र प्रदान किए गए।

सूचना शिविर आयोजित

जिला स्तरीय लोक कल्याण शिविर के साथ ही जनसम्पर्क विभाग का सूचना शिविर आयोजित किया गया जिसमें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास, विद्युत, वन, खाद्य,राजस्व, पशुपालन, कृषि सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में अधिकारियों ने विस्तार से जानकारी देते हुए ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इछावर जनपद सीईओ श्री आर. के. वर्मा ने मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना, समग्र स्वच्छता अभियान एवं पेंशन योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के संबंध में विस्तार से बताया। शिविर में एसडीएम श्री रविशंकर पटले सहित जिला एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि श्री कैलाश चन्द्रवंशी सहित अन्य पंचायत पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे। विभाग द्वारा यहां शासन की विभिन्न योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई थी शिविर का संचालन कृषि विभाग के आरएईओ श्री प्रफुल्ल कुमार चतुर्वेदी ने किया।.
.

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

टेलरिंग का नि:शुल्क प्रशिक्षण

सीहोर : 22 जनवरी (नि.सं.)। बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रायोजित स्टॉर स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ने भोपाल, सीहोर और राजगढ़ जिले की बेरोजगार महिलाओं को टेलरिंग तथा ड्रेस डिजाइनिंग का नि:शुल्क प्रशिक्षण देना सुनिश्चित किया है।

संस्थान के निदेशक राकेश शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए कुछ जरूरी अर्हताए निर्धारित की गई हैं जिसके मुताबिक आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और शैक्षणिक योग्यता 8वीं परीक्षा पास होना चाहिए। आवेदक का सीहोर, भोपाल या राजगढ़ जिले का स्थाई निवासी होना जरूरी है। राजगढ़ और सीहोर जिलो की पात्र आवेदक अपने जिलों के अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय में नामांकन करा सकती हैं। प्रशिक्षण 23 फरवरी,09 से बैंक ऑफ इंडिया भवन चतुर्थ तल अरेरा हिल्स भोपाल में होगा।
.
.

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

पल्स पोलियो अभियान के तहत बैठक

सीहोर : 22 जनवरी (नि.सं.)। एक फरवरी,09 को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के सिलसिले में 23 जनवरी,09 को माइक्रो प्लानिंग समीक्षा बैठक आयोजित की गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि एक फरवरी को आयोजित होने जा रहे पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत एक माइक्रो प्लानिंग समीक्षा बैठक का आयोजन उनके कार्यालय में 23 जनवरी,09 को प्रात: 10.30 बजे किया गया है। बैठक की अध्यक्षता स्टेट सर्वेलेन्स मेडिकल ऑफीसर डॉ. ओ.पी.तिवारी करेंगे। इस सिलसिले में सभी बीएमओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे अभियान की कार्ययोजना के साथ अपने अपने कार्यक्षेत्र में बिहार और उत्तर प्रदेश से आकर बसे परिवारों की जानकारी लेकर बैठक में मौजूद रहें।.
.

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

जमोनियाखुर्द पहुंचा प्रशासन, देर रात तक हुई ग्रामीणों से बातें

सीहोर : 22 जनवरी (नि.सं.)। ग्रामीणों से उनकी समस्याओं पर चर्चा कर उनका निदान करने और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने के उद्देश्य से जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अरूण कुमार तोमर बीती रात सीहोर विकासखंड के ग्राम जमोनियाखुर्द पहुंचे। उन्होंने देर रात तक ग्रामीणों से रूबरू चर्चा की और समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने जनसमस्याओं का निराकरण किया।

परख कार्यक्रम की समीक्षा

ग्रामीणों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं और विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की सीईओ श्री तोमर द्वारा समीक्षा की गई। परख कार्यक्रम के तहत हैण्डपम्प की स्थिति, विद्युत आपूर्ति, उचित मूल्य की दूकान से खाद्यान्न वितरण, आंगनवाडी केन्द्र का संचालन, शिक्षा एवं स्वास्थ्य की स्थिति, गांव में अतिक्रमण, पट्टों की स्थिति, पशुओं का उपचार, टीकाकरण सहित विभिन्न जनोपयोगी मुद्दों पर चर्चा की गई।

हैण्ड पम्प मैकेनिक की वेतन वृध्दि रोकी

ग्राम जमोनियाखुर्द में काफी समय से बिगड़े हैण्ड पम्पों की मरम्मत नहीं होने और इस कार्य में हैण्ड पम्प मैकेनिक की लापरवाही उजागर होने पर जिला पंचायत सीईओ श्री तोमर ने पीएचई के कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिए कि वे हैण्ड पम्प मैकेनिक की एक वेतनवृध्दि तत्काल प्रभाव से रोक दें।

तत्काल आती है जननी सुरक्षा एक्सप्रेस

स्‍वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान ग्रामीणों से जननी सुरक्षा एक्सप्रेस के बारे में पूछे जाने पर ग्रामीणों ने बताया कि इस गांव में आवश्यकता पड़ने पर जननी सुरक्षा एक्सप्रेस तत्काल उपलब्ध हो जाती है और ग्रामीणों के पास इसका फोन नंबर है।

उचित मूल्य दूकान खुलेगी

मोनिया खुर्द के ग्रामीणों को उचित मूल्य की दूकान से खाद्यान्न एवं केरोसिन के लिए सात किलोमीटर दूर झरखेड़ा अब नहीं जाना पड़ेगा। खाद्य विभाग की समीक्षा के दौरान सीईओ श्री तोमर ने निर्देश दिए कि गांव में ही उचित मूल्य की उप दूकान खोलने की कार्यवाही की जाय।

मिल रहा है योजनाओं का लाभ

मोनिया खुर्द में रात्रि विश्राम के दौरान श्री तोमर ने ग्रामीणों से मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम, शिक्षकों, एएनएम एवं फील्ड अधिकारियों की उपस्थिति और उनके भ्रमण की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कृषि विभाग के आरएईओ को निर्देश दिए गए कि वे प्रत्येक शुक्रवार को प्रात: 10 से 5 बजे तक गांव में मौजूद रहकर ग्रामीणों को कृषि संबंधी जानकारी उपलब्ध कराएं। लोक निर्माण विभाग की निर्माणाधीन सड़क पर बिजली के झूलते तारों को व्यवस्थित करने की कार्यवाही के निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारी को दिए गए।

गांव को स्वच्छ बनाएं

सीईओ श्री तोमर ने ग्रामीणों से कहा कि वे अपने गांव को स्वच्छ और साफ सुथरा रखें और इसे निर्मल ग्राम बनाएं। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की जानकारी देते हुए निर्मल नीर, निर्मल वाटिका और कपिलधारा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। जनपद सीईओश्री पुरूषोत्तम शर्मा, उपसंचालक कृषि श्री एन.एस.रघु, डीपीसी डॉ. आर.आर.परमार सहित अन्य अधिकारी इस मौके पर मौजूद थे।.
.

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

Thursday, January 22, 2009

जनसामान्य से लाभ उठाने की अपील

सीहोर : 21 जनवरी (नि.सं.)। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार श्री .एच.एस.पटेल जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा लोक उपयोगी सेवाओं यातायात, डाक-तार, टेलीफोन, विद्युत, प्रकाश, जल प्रदाय, सार्वजनिक स्वच्छता प्रणाली, अस्पताल, औषधालय, बीमा सेवा आदि से संबंधित विवादों के निराकरण हेतु अलग से स्थायी लोक अदालत का गठन किया गया है। यह लोक अदालत जिला न्यायालय परिसर में प्रत्येक शुक्रवार को सायं 5.00 बजे से प्रथम अपर जिला न्यायाधीश सीहोर के न्यायालय कक्ष में उनकी अध्यक्षता एवं पदाभिहित सदस्य मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा कार्यपालन यंत्री (सिविल) लोक निर्माण विभाग सीहोर की सदस्यता में आयोजित की जावेगी। अत: जन सामान्य से यह अपेक्षा की जाती है कि वे इस लोक अदालत के माध्यम से अपनी लोक उपयोगी सेवाओं से संबंधित समस्या वाले प्रकरणों का निराकरण लोक अदालत के माध्यम से करवाने का लाभ उठायें।.
.

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

जिले भर में सूर्य नमस्कार


सीहोर : 21 जनवरी (नि.सं.)। जिले में आज दो हजार पांच सौ पिन्चानवे शिक्षा संस्थाओं में सामूहिक सूर्य नमस्कार किया गया। आयोजन में शासकीय और अशासकीय संस्थाओं के करीब तीन लाख 12 हजार से ज्यादा छात्र शरीक हुए।

जिला मुख्यालय स्थित खेलकूद संस्था के प्रांगण में आयोजित सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में स्थानीय विधायक श्री रमेश सक्सेना शामिल हुए। इस मौके पर कलेक्टर श्री डी.पी.आहूजा, पुलिस अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र प्रसाद और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  श्री अरूण कुमार तोमर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि आज जिले के शासकीय 1036 प्राथमिक, 599 माध्यमिक, 84 हाई स्कूल और 53 उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अलावा अशासकीय शिक्षा संस्थाओं में भी यह कार्यक्रम पूरी शिद्दत से आयोजित हुआ जिसमें 23 प्राथमिक, 693 माध्यमिक, 57 हाई स्कूल और 50 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शामिल थे। इसी तरह महाविद्यालय स्तर पर भी सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर छात्रों को बताया गया कि सूर्य नमस्कार और योग से शरीर स्वस्थ बनता है और उसकी रोगों से लड़ने की क्षमता बनी रहती है। सूर्य ऊर्जा का सबसे बड़ा स्त्रोत है और उसमें तेज प्रदान करने की अमोध शक्ति विद्यमान है। प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करने वाला व्यक्ति निरोगी होकर तेज से परिपूर्ण बना रहता है।.
.

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

Wednesday, January 21, 2009

कविता पीड़ा की बेटी होती है : शिव कुमार अर्चन, सुकवि जनार्दन की 31 वीं पुण्य तिथि पर काव्यांजलि निशा

सीहोर () साठोत्‍तरी हिंदी कविता के यशस्वी कवि पंडित जनार्दन शर्मा की 31 वीं पुण्यतिथि पर स्थानीय सिंधी कालोनी स्थित ब्‍ल्यू बर्ड स्कूल के सभागार में काव्यांजलि निशा का आयोजन किया गया । इस काव्यांजलि आयोजन में दूरदर्शन केन्द्र भोपाल के उपनिदेशक श्री मनीष गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक श्री रमेश सक्सेना ने की । इस आयोजन में देश के प्रतिष्ठित गीतकार श्री शिव कुमार जी अर्चन, आंचलिक पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शंकरलाल साबू, साहित्यकार श्री संजय कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे ।

कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्र+ावलित करके किया । नन्हीं गायिका शिरोनी पालीवाल ने मां सरस्वती तथा गंगा की स्तुति सस्वर प्रस्तुत की । इसके पश्चात आयोजक संस्था प्रज्ञा भारती के अध्यक्ष जयंत शाह ने सभी अतिथियों का पुष्प गु%छ भेंट करके स्वागत किया । आयोजन के सूत्रधार जिले के वरिष्ठ पत्रकार श्री अम्बाद?ा भारतीय ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनार्दन शर्मा की स्मृति में होने वाला ये आयोजन अब किसी व्यक्ति की स्मृति में होने वाला आयोजन न होकर एक शहर की पहचान हो गया है । उन्होंने पंडित जनार्दन शर्मा के व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर भी प्रकाश डाला । यूसूफ परवो ने जनार्दन शर्मा की मशहूर ंगाल हम नहीं डरते किसी से का सस्वर पाठ किया । आयोजन के प्रथम सत्र में श्रीमती चंद्रकांता कुइया स्मृति न्यास द्वारा हर वर्ष प्रदान किया जाने वाला संभागीय जनार्दन सम्मान सिरोंज जिला विदिशा निवासी शायर जनाब ंफरमान जियाई को प्रदान किया गया । श्री जियाई का परिचय पत्रकार प्रदीप चौहान ने प्रस्तुत किया । जिला स्तरीय जनार्दन शर्मा स्मृति पुरूस्कार जिले के प्रतिष्ठित व्यंग्यकार श्री सुभाष चौहान को प्रदान किया गया । श्री चौहान का परिचय साहित्यकार पंकज सुबीर ने प्रस्तुत किया । अतिथियों ने दोनो साहित्यकारों को शाल, श्रीफल, सम्मान पत्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान प्रदान किया । साहित्यकार संजय कुमार ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि सीहोर में कविता को संस्कार दिये जाते हैं ये कविता की संस्कारधानी है, उन्होंने सीहोर तथा पंडित जनार्दन शर्मा पर लिखी अपनी कविता जनार्दन यदि तुम होते का पाठ किया जिसे श्रोताओं ने खूब पसंद किया । इस अवसर पर बोलते हुए देश के सुप्रसिध्द गीतकार शिवकुमार अर्चन ने कहा कि मैं इस कार्यक्रम में पहली बार आया हूं पर यहां आकर मुझे लगा कि मैं इस कार्यक्रम में पहले क्यों नहीं आया । उन्होंने कहा कि सीहोर ने कविता को हमेशा ही मान दिया है । कविता को परिभाषित करते हुए उन्होंने कहा कि कविता पीड़ा की बेटी है । वो जन जन की पीड़ा से उपजती है । चूंकि उसमें जन की पीड़ा होती है इसीलिये वो जन के पक्ष में खड़ी होती है । श्री अर्चन ने अपना प्रसिध्द गीत कोई तरस रहा अंधियारे को कोई सूरज बांधे सोता है ऐसा भी होता है ऐसा भी होता है तथा गलों का पाठ किया । इस अवसर पर बोलते हुए दूरदर्शन केन्द्र के उपनिदेशक श्री मनीष गौतम ने कहा कि सीहोर में आने पर यहां कि मिट्टी से साहित्य की सुगंध आती है । सीहोर में साहित्य के प्रति जो अनुराग दिखाई देता है वो आज की तारीख में बिरले ही शहरों में नजर आता है । उन्होंने कहा कि सीहोर का ये एक आयोजन ही इस शहर के लोगों की संवेदनशीलता का परिचायक है । ये अद्भुत बात है कि एक शहर इकतीस सालों से एक कवि की स्मृति को जीवित रखे हुए है । विधायक रमेश सक्सेना ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि सीहोर में उन्नीस जनवरी अब एक ऐसी तारीख बन गई है जो हर साहित्यकार को याद रहती है । उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन में आने से आत्मिक सुख मिलता है । दूसरे दौर में एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें दोनों सम्मानित कवियों के साथ कुछ आमंत्रित कवियों श्री संतोष सागर, श्री हबीब नादां तथा श्री सुलेमान आगर ने भी काव्य पाठ किया । आयोजक संस्था प्रज्ञा भारती की ओर से सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किये गये । अंत में आभार प्रज्ञाा भारती के अध्यक्ष जयंत शाह ने व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार वसंत दासवानी ने किया । कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर के साहित्यकार, पत्रकार, तथा गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे ।.
.

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।