Friday, January 9, 2009

वार्ड 10 के उपचुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज कर कांग्रेस को करारा झटका दिया

      आष्टा 8 जनवरी  (नि.प्र.)। नगर पालिका के वार्ड 10 के उपचुनाव में वार्ड के नागरिकों ने भाजपा को जिताकर कांग्रेस को सबक सिखा दिया है कि समस्याओं की अनदेखी और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के ऐसे परिणाम ही आयेंगे। आज प्रात: तहसील परिसर में मतगणना शुरु हुई। सम्पन्न चुनाव में इस वार्ड में 952 मतदाताओं में से 808 मतदाताओं ने अपने मत डाले थे। मतगणना में डाले गये मतों में से आधे से अधिक मत भाजपा की प्रत्याशी श्रीमति सिध्दिका बी भुरु खां को प्राप्त हुए। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले इस वार्ड में कांग्रेस की क्या हालत हो गई। इस हालत के कारणों की नेताओं को चिंता करने की आवश्यकता है। 808 मतों में से भाजपा की सिध्दिका बी को 427, कांग्रेस की मुमताज बी 299, निद्रलीय साबिया बी को 64 एवं कांग्रेस की बागी चाँद बी को 17 मत प्राप्त हुए। 1 मत निरस्त हुआ। आज जैसे ही परिणाम घोषित हुए एक बार फिर भाजपा ने जमकर खुशी मनाई। तहसील में ही भुरु खां का भव्य स्वागत किया। स्मरण रहे उक्त वार्ड पर वर्षों से कांग्रेस का कब्जा था, इसके पहले भी एक बार जब भाजपा के नगर अध्यक्ष ललित नागौरी थे तब इस वार्ड से सिध्दिका-बी के पति भुरु खां को भाजपा ने उम्मीद्वार बनाया था और वे विजय हुए थे। उसके बाद लगातार इस वार्ड से भाजपा हारती आ रही थी वर्तमान में भी इस वार्ड पर कांग्रेस का कब्जा था यहाँ से सिस्टर कुरैशी विजय हुई थी। जिन्हे नगर पालिका का उपाध्यक्ष बनाया गया था लेकिन उनके निधन के बाद हुए उप चुनाव में कांग्रेस को यह वार्ड खोना पड़ा वैसे इस वार्ड पर कांग्रेस ने अपना कब्जा बरकरार रखने के लिये जिला कांग्रेस के अध्यक्ष कैलाश परमार ने काफी मेहनत की थी। ललित नागौरी जो की अब जिलाध्यक्ष हैं ने भुरु खां की पत्नि को मैदान में उतारा और उनके नेतृत्व में योनजा बनाकर चुनाव लड़ाया गया और शानदार विजय हासिल की। इस जीत ने कांग्रेस को गहरा झटका दिया है क्योंकि मुस्लिम बाहुल्य वार्ड में भाजपा को जिस प्रकार समर्थन मिल रहा है निश्चित वो कांग्रेस के लिये चिंता का कारण माना जा रहा है।

      विजय के बाद विजय जुलूस तहसील कार्यालय से निकला और अदालत रोड, गंज, बड़ा बाजार,  सब्जी मंडी होता हुआ जुलूस पार्षद निवास पर पहँचा जुलूस में शामिल भुरु खां ने सभी को बधाई स्वीकार की और मतदाताओं के यहाँ पहुँचकर उनका आभार व्यक्त किया। विजय जुलूस में विधायक रंजीत सिंह गुणवान, जिलाध्यक्ष ललित नागौरी, पप्पु भाई, मुकेश बड़जात्या, सुशील संचेती, फईम पटेल, कालु भट्ट, तारिक मेहमूद, पार्षद मदनलाल भूतिया, नगीन जैन, जगदीश खत्री, रवि सोनी, माखन कुशवाह, आनन्द जैन, शेषनारायण मुकाती, कमलेश जैन, अफसर उद्दीन, राजेश सोनी, उमेश शर्मा, कृपाल सिंह ठाकुर, संजय पोरवाल, रुपेश राठौर, बाबुलाल मालवीय, आदेश शर्मा, वीरेन्द्र देशलहरा, प्रवीण भूतिया, हरि ओम भूतिया, ओसाफ मियां, रसीद भाई, सलीम खां, डॉ.सलीम भाई, विनोद नागौरी प्रदीप धाडीवाल, राजेन्द्र पाठक, भैया माथुर, जुगल मालवीय, मुवीन शाह, अनवार हुसैन, प्रहलाद पंवार सहित अनेकों भाजपा नेता जुलूस मे शामिल थे। भुरु खां ने सभी मतदाताओं कार्यकर्ताओं को सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

लल्लु भाई भाजपा में

      आष्टा। वार्ड क्रं. 10के प्रभावशाली वरिष्ठ नेता लल्लु भाई जो की भाजपा के ही पुराने कार्यकर्ता थे ने आज वार्ड से भाजपा की जीत पर भुरु खां के निवास पर पुन: भाजपा में शामिल होने की घोषणा की वे अभी तक कांग्रेस से जुड़े हुए थे। लल्लु भाई फ्रूट वाले के भाजपा में शामिल होने पर विधायक गुणवान, जिलाध्यक्ष ललित नागौरी ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया एवं मिठाई खिलाई।.
.

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

नपा का पानी चोरों के खिलाफ सघन अभियान, 60 मोटरे जप्त

आष्टा 8 जनवरी (नि.प्र.)। अनुविभागीय अधिकारी के निर्देश पर न.पा. की टीम सी.एम.ओ. करूणेश दण्डोतिया के मार्गदर्शन में रोजाना पानी चौरी रोकने के लिए सघन गश्त कर रही है इसके लिए न.पा. ने एक कृत्रिम नाव (डोगा) बनाया है जिस पर जांच दल सवार होकर नदी किनारे के ग्रामों में पहुंचकर पानी चौरी में लगी जल मोटरों को जप्त करने में जुट है अभी तक उक्त दल ने 60 मोटरे जप्त की है। सी.एम.ओ श्री दण्डोतिया ने बताया कि नगर के नागरिकों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए रामपरा उेम से पानी लाये है उस सुरक्षित रखने के लिए पानी चौरी रोकने के लिए सघन जांच की जा रही है जांच दल ने ताजपुरा, चावरसी, धनगर टप्पा, कालातालाब, अलीपुर क्षेत्र, पाडलिया, मेमदाखेडी, पगारियाहाट, लसुड़ियापार, वावनखेड़ी, पटाडा, अरोलिया, परोलिया, ग्रामों से अभी तक 60 से अधिक मोटरे जो कि चौरी छीपे नदी से पानी खींचकर सिंचाई में लगी थी को जप्त किया गया है। श्री दण्डोतिया ने बताया यह अभियान सतत जारी रहेगा।.
.

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

कुरली के जंगल में शेर दिखाई देने की खबर से लोगों में डर व्याप्त

      जावर 8 जनवरी (नि.प्र.)। कुरली व हाल्याखेड़ी के जंगल में शेर दिखने से ग्रामीणों में भय का माहोल है इन गांवों व आसपास गांव के लोग शेर के डर के कारण खेतों पर जाने से घबराने लगे है यदि कई जा रहे है तो चार पांच लोग मिलकर आ जा रहे है रात के समय कुएं टयूबेलों पर सोने वाले लोगों ने अपनी चार पाई पेडों पर बांध ली है या फिर आसपास के खेत वाले एक जगह सोने लगे है। अभी तक शेर कुरली के धीरजसिंह की एक गाय को खा चुका है।

      ग्रामीणों ने क्षेत्र में शेर होने की सूचना भी वन विभाग के अधिकारी को दे दी हे। इसके बावजूद वन विभाग द्वारा शेर को पकडने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया है। ग्राम हाल्याखेड़ी के विजेन्द्र सिंह ने बताया कि विगत 15 दिनों से क्षेत्र में कई ना कई लोगों को शेर दिखाई दे रहा है जिससे लोगों में डर बना हुआ है। ग्राम ग्वाली के करणसिंह ने बताया कि क्षेत्र के जंगल में शेर होने की सूचना वन विभाग के अधिकारी को दे दी गई उसके बावजूद वन विभाग के अमले ने उसे पकडने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया है।

      ग्राम कुरली के अकेसिंह ने बताया कि क्षेत्र में घूम रहे शेर ने अभी तक गांव के धीरज सिंह की गाय को खा चुका है। क्षेत्र के जंगल में शेर होने की खबर से लोगों में डर बना हुआ है वह अकेले खेतों पर डर के मारे नहीं जा आ रहे है यदि जाते भी है तो चार-पांच लोग मिलकर जाते है कुएं टयूबेलों पर रात्री के समय सोने वाले लोगों ने शेर के डर के मारे पेडों के ऊपर पंलग बांध ली है क्या कहते है वन विभाग के अधिकारी रामनाथ सिंह नागर का कहना है कि हमें भी क्षेत्र के जंगल में शेर होने की सूचना मिली थी उसके बाद हम लोग भी कुरली आसपास के जंगल में गये थे लेकिन शेर कई दिखाई नहीं दिया तेंदुआ जावर के लोगों को दिखाई दिया होगा तेंदुआ भी शेर जैसा ही दिखाई देता है फिर भी यदि कहीं शेर दिखाई देगा तो हम उसे पकडने का प्रयास करेगें।.
.

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

12 करोड़ के दो बड़े जलाशय आष्टा क्षेत्र के लिए स्वीकृत

      आष्टा 8 जनवरी (नि.प्र.)। आष्टा विधान सभा क्षेत्र के बीलपान एवं बड़खोला क्षेत्र जहां सिंचाई की सुविधाओं का बड़ा अभाव था इन दोनों क्षेत्रों में सिंचाई का रकबा बढे तथा किसानों का ज्यादा से ज्यादा सिंचाई सुविधा मिले इसीलिये वर्षा से म.प्र. शासन के पास दोनों जलाशय स्वीकृति के लिए थे वर्ष 2009 की शुरूआत में आष्टा को  यह तोहफा म.प्र. शासन ने दिया है ।

      क्षेत्र के विधायक रंजीत सिंह गुणवान ने बताया की बीलपान जलाशय जो कि 4 करोड़ 17 की लागत का है तथा बडखोला जलाशय जो की 7 करोड़ 71 लाख की लागत का है को शासन ने स्वींकृति प्रदान की है। इसमें से बीलपान जलाशय से 320 हेक्टेयर क्षेत्र में एवं बडखोला जलाशय से 640 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा किसानों को मिलेगी। म.प्र. के मुख्यमंत्री का सपना है कि खेती लाभ का धंधा बने तथा अधिक से अधिक किसानों को सिंचाई की सुविधा मिले यह सपना इन दोनों योजना से इस क्षेत्र के किसानों का पुरा होगा।

 .
.

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

आष्टा में पेट्रोल-डीजल की किल्लत शुरू

     आष्टा 8 जनवरी (नि.प्र.)। ट्रको की हड़ताल के साथ तेल कम्पनियो के अधिकारियों की भी हड़ताल शुरू होते ही आष्टा के पेट्रोल पम्पों पर डीजल-पेट्रोल खत्म हो गया है 1-2 पेट्रोल पम्पों पर थोड़ा बहुत जो स्टाक था वो उन्होंने दिया कई पेट्रोल पम्पों पर बोर्ड लग गये है पेट्रोल-डीजल नहीं है कल से आष्टा में पेट्रोल-डीजल की किल्लत शुरू हो जाने से वाहन चालक परेशान है।
      वही अगर शीघ्र ट्रकों की हड़ताल खत्म नहीं हुई तो आष्टा में खाना पकाने की गैस की भी किल्लत शुरू हो सकती है।
.

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

सड़क हादसे में तीन घायल

सीहोर 8 जनवरी (नि.सं.)। जिले में घटित दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गये। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

      जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र में दशहरा बाग के समीप मारूति बेन क्रमांक एमपी 04-1576 के चालक ने अपने वाहन को अनियंत्रित गति से चलाते हुए 19 वर्षीय गोरव को टक्कर मारकर घायल कर दिया। उधर इछावर थाना क्षेत्र में ग्राम विसनखेड़ी निवासी सादिक व संतोष आज दोपहर को बाइक से बाजार करने इछावर आ रहे थे तभी कमानी वाली पुलिया के समीप सामने से आ रहे बाइक चालक इछावर निवासी रामसिंह ने अपने वाहन को अनियंत्रित गति से चलाते हुए इनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे सादिक व संतोष घायल हो गये जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतु इछावर अस्पताल इछावर दाखिल कराया गया।

 

कुएं में डूबने से बालिका की मौत

      सीहोर 8 जनवरी (नि.सं.)। अहमदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दोलतपुरा में कुएं में डूबने से एक बालिका की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम दौलतपुरा निवासी रामदयाल की 14 वर्षीय पुत्री अंगुरी बाई गत बुधवार को खेत स्थित कुएं पर गई थी तभी अचानक उसका पैर फिसलने से वह कुएं में गिर पडी जिसमें डूबने से उसकी मोत हो गई। बताया जाता है कि अंगुरीबाई का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।

 

ट्रकों की हड़ताल जारी परेशानी बढ़ी

      आष्टा 8 जनवरी (नि.प्र.)। विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे ट्रकों की हड़ताल का असर धीरे-धीरे नगर आने लगा हे वही ट्रकों की हड़ताल के कारण मंडी में काफी माल जाम हो गया है वही किराना बाजार में भी माल की तंगी नजर आने लगी है आष्टा ट्रक युनियन के अध्यक्ष फईम पटेल, सुम्बानन्द जैन ने बताया कि हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक मांगे नहीं मानी जाती है, हड़ताल का असर भी अब नजर आ रहा है सरकार को अड़ियल रवैय्या छोड़कर हमारी मांगों की ओर ध्यान देना चाहिये। नहीं तो इसका असर और गहरा नजर आयेगा।

 

आत्महत्या का मामला दर्ज

      जावर 8 जनवरी । जावर थाना पुलिस ने एक विवाहिता की मौत के मामले में उसके पति के विरूद्ध आत्महत्या के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया है।

      उल्लेखनीय है कि जावर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम खामखेड़ा निवासी बद्रीप्रसाद की 25 वर्षीय पत्नि रेखा ने अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर घासलेट का तेल डालकर आग लगा ली थी जिससे उसकी उपचार के दौरान हमीदिया अस्पताल भोपाल में मौत हो गई थी।

      पुलिस ने मर्ग जांचोउपरांत रेखाबाई के पति बद्रीप्रसाद के विरूद्ध भादवि की धारा 306 के तहत अपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया। 
.
.

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

Thursday, January 8, 2009

सिध्दपुर धरा की छवि धूमिल करने में लगे मांस दुकानदार, कई मंदिरों के पास लगी मांस, अंडे की दुकाने

सीहोर 7 जनवरी (नि.सं.)। नगर में इन दिनो मांस, अंडे की दुकानें पूरे नगर में फैल गई हैं, मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों से निकलकर अब यह दुकानें मंदिरों के पास पहुँच गई हैं। एक बैरागढ़ से कथित राजनीतिक संगठन के नेताओं का वरदहस्त प्राप्त व्यक्ति ने तो बस स्टेण्ड पर खुले आम मांस की दुकान खोलकर नगर की प्रवेश द्वार से ही छवि धूमिल कर डाली है, इस बाहरी व्यक्ति को तो सीहोर से लेना-देना नहीं है लेकिन सीहोर के कुछ लोग भी इसे संरक्षण देने लगे हैं।

      इन दिनो मांसाहारी दुकानों का चलन बढ़ता ही जा रहा है। पूर्व में ऐसी दुकाने सीमित और संकुचित हुआ करती थी। यूँ तो पूरे प्रदेश में सीहोर के तीतर प्रसिध्द रहे हैं जो आजकल बड़े-बड़े होटलों में महंगे दामों पर ही उपलब्ध होते हैं लेकिन सीहोर की छवि एक धार्मिक नगरी सिध्दपुर नगरी के रुप में रही है। महांकाल उजैन की धार्मिक सीमा के अंतर्गत सबसे अंतिम छोर पर बसे सिध्दपुर में ही सर्वाधिक मंदिरों की श्रृंखला है। जहाँ संतो के बड़े डेरे के रुप में श्री अधिकारी मंदिर, बड़ा मंदिर भी मौजूद है। शिव जी अनेकानेक मंदिरों की यहाँ श्रृंखला मौजूद है। लेकिन आजकल इसी नगरी में अंडा-मांस की दुकाने हर एक जगह पर लगने लगी है।

      यूँ तो किसी भी शहर के प्रवेश द्वार बस स्टेण्ड अथवा रेल्वे स्टेशन मार्ग पर यदि कोई भी व्यक्ति आता है और वहीं उसे मांसाहारी दुकाने दिखने लगती हैं तो उसकी उस शहर के प्रति एक अलग ही छवि बन जाती है। आजकल कुछ यही स्थिति भाजपा शासन काल में, बैरागढ़ के भाजपाई शक्ति वाले नेताओं का संरक्षण पाने वाले व्यक्ति बना दी है। यहाँ बस स्टेण्ड पर सड़क पर खुले आम मांस की दुकान यह चला रहा है और स्थानीय लोग इसका विरोध भी नहीं कर रहे हैं, कुछ इसे संरक्षण भी दे रहे हैं, और एक  व्यक्ति ने इसके धंधे को देखते हुए अपना एक नया ठेला भी लगा लिया है। 

      इधर मनकामेश्वर महादेव बावड़ी वाला मंदिर तहसील चौराहा पर भी मंदिर की सीध में लाईन से अंडे की दुकाने लगना शुरु हो गई है। यहीं अंडे वाले अंडे के सामान बनाते हैं और बेचते हैं। इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। संजय टाकीज मार्ग हो गया नदी चौराहा से अस्पताल मार्ग पर इन मार्गों पर मंदिरों के पास अंडा बेचने वालों की दुकानें लगना शुरु हो चुकी हैं। जिससे धीरे-धीरे एक धार्मिक नगरी की छवि सीहोर की खत्म होती जा रही है।

      इस मामले में कोई भी धार्मिक संगठन अब तक कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं, क्योंकि सारे ही धार्मिक संगठन अंदर ही अंदर अपनी राजनीतिक रोटियाँ सेकते हैं और यहाँ भी सेंकने में लगे हुए हैं।

सोनी पर जिला बदर कार्यवाही निरस्त

      आष्टा 7 जनवरी (नि.प्र.)। नगर के युवा पार्षद स्वर्णकार समाज के पूर्व अध्यक्ष रवि सोनी पर की गई जिला बदर की कार्यवाही आखिरकर निस्तर हो गई जैसे ही आष्टा सूचना पहुंची नगर में सोनी समाज ने जमकर हर्ष मनाया।

      स्मरण रहे सोनी पर जिला बदर की कार्यवाही होने के बाद कई स्तरों पर इसका विरोध किया गया था। वही सोनी पर जिला बदर की कार्यवाही निरस्त किये जाने को लेकर सांसद नारायण सिंह केसरी, कैलाश जोशी, जिला अध्यक्ष ललित नागौरी, पूर्व अध्यक्ष राकेश खुराना, पूर्व विधायक  रघुनाथ सिंह मालवीय आदि ने भी सोनी पर जिला बदर की कार्यवाही प्रशासन को निरस्त करना पड़ी पार्षद रवि सोनी ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

सड़क हादसे में दो घायल

      सीहोर 7 जनवरी (नि.सं.)। जिले के थाना आष्टा एवं मण्डी थाना क्षेत्र में हुये अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गये। पुलिस ने दोनों ही मामले कायम कर लिये है।

      प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना आष्टा अन्तर्गत स्थानीय आष्टा निवासी मधुर आ. शिव निवासी पाण्डे 22 साल आज साढ़े ग्यारह बजे पटवारी कालोनी अलीपुर के पास रोड पार कर रहा था कि इंडिका वाहन क्रमांक एमपी-04-टी-66527 की चालक ने वाहन को अनियंत्रित गति से चलाते हुये मधुर कुमार को टक्कर मारकर घायल कर दिया। जिसे प्राथमिक उपचार हेतु अस्तपताल आष्टा भेजा गया।

      इधर मंडी थाना अन्तर्गत आज सुबह दस बजे धनखेड़ी जोड़ के पास खड़े कचनारिया निवासी अचलसिंह आ9 लक्ष्मणसिह को सीहोर तरफ से जा रहे गेरखेड़ी निवासी जितेन्द्र मेवाड़ा ने अपनी न्यू बिना नम्बर की बाइक को तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर अचलसिंह को टक्कर मारकर घायल कर दिया।

अज्ञात कारणों से विवाहिता की मौत:-

      थाना रेहटी अन्तर्गत आने वाले ग्राम छोलियापुर निवासी एक 20 वर्षीय विवाहित की अज्ञात कारणों के चलते मोत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

      प्राप्त जानकारी के अनुसार रेहटी थाना अन्तर्गत आने वाले ग्राम छोलियापुर निवासी विरेन्द्र कुमार की 20 वर्षीय पत्नि शारदाबाई की आज सुबह छ: बजे के पूर्व अपने शासकीय क्वाटर में अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

अवैध शराब जप्त

शस्त्रधारी गिरफ्तार

      जावर थाना पुलिस ने स्थानीय जावर निवासी राजाराम आ. बाबूलाल भूरगला 21 एवं कजलास निवासी रतन  सिंह आ. हरिसिंह मोगिया 35 को अवैध रूप से 15 लीटर देशी मदिरा सहित गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

      इधर बिलकिसगंज थाना पुलिस ने दलोटा झागरिया थाना रातीबढ़ निवासी संतोष आ. तूलाराम भिलाला 35 को सार्वजनिक स्थान पर तलवार लेकर घूमते पाये जाने पर गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की है। 

नहीं डाल पाया फर्जी वोट

      आष्टा 7 जनवरी (नि.प्र.)। कल वार्ड 10 में हुए मतदान के दौरान अंतिम क्षणों में एक युवक जाली वोट डालने का प्रयास किया लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उसे रोका और फर्जी मतदान नहीं हो पाया। इस आये वाटर को रोकने पर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में झडप भी हुई लेकिन कांग्रेस की जागरूकता से फर्जी मतदान नहीं हो पाया। बाद में जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश परमार ने उक्त पकडे व्यक्ति को रवाना किया।

गांव जा रही ट्राली पलटी, 1 मरा 10 घायल

      आष्टा 7 जनवरी (नि.सं.)। आज आष्टा तहसील के ग्राम पटाड़ा चौहान के कई लोग आष्टा में चल रही भागवत कथा का श्रवण करने आष्टा आये थे। शाम को यह सभी एक ट्रेक्टर ट्राली में सवार होकर अपने ग्राम पटाड़ा चौहान जा रहे थे कि रास्ते में ट्रेक्टर की ट्राली पलट गई जिसमें एक 9 वर्ष का बालक जिसका नाम गफूर खां पुत्र रफीक खां पटाड़ा चौहान है, क ा दुखद निधन हो गया।

      वहीं ट्राली पलटने में गांव के लगभग 10 लोग घायल हो गये जिसमें से 4 लोगों को उच्च इलाज के लिये सीहोर भेजा गया। आज शाम को 7 बजे के करीब जैसे ही यह खबर आई आष्टा से जा रही ट्रेक्टर ट्राली पलट गई है व लोग उसमें दब गये हैं, सूचना आते ही आष्टा से कृपाल सिंह ठाकुर, कालू भट्ट, हरेन्द्र ठाकुर, आष्टा सिविल अस्पताल से एम्बुलेंस लेकर घटना स्थल पहुँचे जहाँ पर घायलों को एम्बुलेंस में बैठाकर इलाज हेतु सिविल अस्पताल लेकर आये।

      गफूर खां को भी सिविल अस्पताल लाये थे लेकिन अस्पताल से मिली सूचना पर पुलिस यहाँ आई उसके पहले ही परिजन मृतक गफू र को घर ले गये थे। वहीं घायल संजू, फारुख, कस्तूरी बाई, गणेश, रामकिशन, रविन्द्र, संतोष, प्रहलाद, कैलाश, बबीता को चिकित्सकों ने प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई।

      इनमें चार को गंभीर होने के कारण सीहोर भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही विधायक रणजीत सिंह गुणवान, भाजपा जिलाध्यक्ष ललित नागौरी अस्पताल पहुँचे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। उक्त जानकारी आष्टा पुलिस ने फुरसत को दी

कर्बला पर साफ, सफाई के निर्देश

      सीहोर 7 जनवरी (नि.सं.)। बुधवार को मुस्लिम धर्मालंबियों के मोहर्रम पर्व के मददेनजर नगर पालिक अध्यक्ष राकेश राय ने आज करबला पहुंच कर स्थल की विशेष साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं ताजिये ठण्डे करने हेतु पर्याप्त पानी स्तर बनाये रखने के मोके पर अधिकारियों को निर्देश दिये। श्री राय ने कहा कि इस मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

      उनके साथ मुस्लिम त्यौहार कमेटी के अध्यक्ष रिजवान पठान, स्वास्थ्य निरीक्षक दीपक देवगडे, पार्षद हफीज चौधरी, कमलेश राठौर, पत्रकार धर्मेन्द्र यादव, अन्नू चौधरी, घनश्याम यादव, अन्नू चौधरी, इरशाद भाई सहित मुस्लिम समाज के अनेक लोग मौजूद थे।

      नपाध्यक्ष श्री राय ने आज करबला पहुंच कर स्थल का स्वयं निरीक्षण कर साफ-सफाई, प्रकाश एवं पानी की व्यवस्था का जायजा लिया तथा उचित निर्देश इस संबंध में अधिकारियों को देते हये तत्काल कियान्वयन की ताकीद की।

कांग्रेस कार्यकर्ता मतदाता सूची में नाम बढ़वाने आगे आये

      आगामी लोक सभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये मतदाता सूचियों मे ंनाम बढवाने की प्रक्रिया जारी है। नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय, कांग्रेस नेता स्वदेश राय, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने कांग्रेस के सभी समर्पित एवं जागरूक कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे मतदाता सूचियों में छूट गये नाम बढवाने के लिये आगे आये और प्रयास कर सूचियों में नाम जुडने से वंचित मतदाताओं के नाम जुडवाये। 

शील कुमार जैन को श्रद्धांजली

सीहोर 6 जनवरी (नि.सं.)। मास्टर साहब के नाम से ख्यात श्री शील कुमार जी जैन का आज अल्प बीमारी के बाद अकस्मात निधन हो गया। आज आपकी अंतिम यात्रा 8 जनवरी 2009 गुरुवार को प्रात: 10 बजे निज निवास स्थान श्रीमान कलेक्शन सिंधी धर्मशाला के (जी साहब गारमेंटस)से निकलेगी। आप अपने पीछे प्रवीण कुमार जैन पुत्र को छोड़ गये हैं। 

संजय जगदाले को आयोजन समिति अध्यक्ष बनने पर बधाई

सीहोर 7 जनवरी (नि.सं.)। बीएसआई हेल्थ एंड स्पोट्र्स क्लब के चेयरमैन सहित अनेक खेल संगठनों ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के संयुक्त सचिव संजय जगदाले को अंतर कॉर्पोरेट इनामी राशि टूर्नामेंट की आयोजन समिति के अध्यक्ष पर र्निविरोध अध्यक्ष मनोनीत करने पर बधाई दी है।

      श्री पटेल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि इस फैसले से आने वाले समय  में प्रदेश में आने वाले समय में क्रिकेट मैदानां और प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आईपीएल, अतंर कार्पौरेट इनामी राशि टूर्नामेंट क्रिकेट तथा भारतीय क्रिकेट टीम में जाने का रास्ता खुल गया है।

      बधाई देने वालों में भोपाल संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एसएन पहलवान, सीहोर क्लब के महासचिव भानू प्रताप खरे, जिला कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा, पिंकी चतुर्वेदी, महेन्द्र शर्मा, राजेश विलय, मुन्ना दरवार, मदन कुशवाह, अताउल्ला खान, अतुल कुशवाहा, चेतन मेवाड़ा, हेमंत केसरिया, वाईएस चाहर, कमलेश पारोचे, उल्लास मामा, मोहनिश त्रिवेदी, विजेन्द्र भैरवे, पन्ना सक्सेना, उपेन्द्र सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, मोहन मेवाड़ा, शिव कुशवाहा, आशीष शर्मा गुरू, बलराम थापा, अजय बिसोरिया, विजय यादव और अशोक देवगौड़ा आदि शामिल है।