Friday, January 9, 2009
आष्टा में पेट्रोल-डीजल की किल्लत शुरू
वही अगर शीघ्र ट्रकों की हड़ताल खत्म नहीं हुई तो आष्टा में खाना पकाने की गैस की भी किल्लत शुरू हो सकती है।
.
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
सड़क हादसे में तीन घायल
सीहोर 8 जनवरी (नि.सं.)। जिले में घटित दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गये। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र में दशहरा बाग के समीप मारूति बेन क्रमांक एमपी 04-1576 के चालक ने अपने वाहन को अनियंत्रित गति से चलाते हुए 19 वर्षीय गोरव को टक्कर मारकर घायल कर दिया। उधर इछावर थाना क्षेत्र में ग्राम विसनखेड़ी निवासी सादिक व संतोष आज दोपहर को बाइक से बाजार करने इछावर आ रहे थे तभी कमानी वाली पुलिया के समीप सामने से आ रहे बाइक चालक इछावर निवासी रामसिंह ने अपने वाहन को अनियंत्रित गति से चलाते हुए इनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे सादिक व संतोष घायल हो गये जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतु इछावर अस्पताल इछावर दाखिल कराया गया।
कुएं में डूबने से बालिका की मौत
सीहोर 8 जनवरी (नि.सं.)। अहमदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दोलतपुरा में कुएं में डूबने से एक बालिका की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम दौलतपुरा निवासी रामदयाल की 14 वर्षीय पुत्री अंगुरी बाई गत बुधवार को खेत स्थित कुएं पर गई थी तभी अचानक उसका पैर फिसलने से वह कुएं में गिर पडी जिसमें डूबने से उसकी मोत हो गई। बताया जाता है कि अंगुरीबाई का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।
ट्रकों की हड़ताल जारी परेशानी बढ़ी
आष्टा 8 जनवरी (नि.प्र.)। विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे ट्रकों की हड़ताल का असर धीरे-धीरे नगर आने लगा हे वही ट्रकों की हड़ताल के कारण मंडी में काफी माल जाम हो गया है वही किराना बाजार में भी माल की तंगी नजर आने लगी है आष्टा ट्रक युनियन के अध्यक्ष फईम पटेल, सुम्बानन्द जैन ने बताया कि हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक मांगे नहीं मानी जाती है, हड़ताल का असर भी अब नजर आ रहा है सरकार को अड़ियल रवैय्या छोड़कर हमारी मांगों की ओर ध्यान देना चाहिये। नहीं तो इसका असर और गहरा नजर आयेगा।
आत्महत्या का मामला दर्ज
जावर 8 जनवरी । जावर थाना पुलिस ने एक विवाहिता की मौत के मामले में उसके पति के विरूद्ध आत्महत्या के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया है।
उल्लेखनीय है कि जावर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम खामखेड़ा निवासी बद्रीप्रसाद की 25 वर्षीय पत्नि रेखा ने अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर घासलेट का तेल डालकर आग लगा ली थी जिससे उसकी उपचार के दौरान हमीदिया अस्पताल भोपाल में मौत हो गई थी।
.
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
Thursday, January 8, 2009
सिध्दपुर धरा की छवि धूमिल करने में लगे मांस दुकानदार, कई मंदिरों के पास लगी मांस, अंडे की दुकाने
सीहोर 7 जनवरी (नि.सं.)। नगर में इन दिनो मांस, अंडे की दुकानें पूरे नगर में फैल गई हैं, मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों से निकलकर अब यह दुकानें मंदिरों के पास पहुँच गई हैं। एक बैरागढ़ से कथित राजनीतिक संगठन के नेताओं का वरदहस्त प्राप्त व्यक्ति ने तो बस स्टेण्ड पर खुले आम मांस की दुकान खोलकर नगर की प्रवेश द्वार से ही छवि धूमिल कर डाली है, इस बाहरी व्यक्ति को तो सीहोर से लेना-देना नहीं है लेकिन सीहोर के कुछ लोग भी इसे संरक्षण देने लगे हैं।
इन दिनो मांसाहारी दुकानों का चलन बढ़ता ही जा रहा है। पूर्व में ऐसी दुकाने सीमित और संकुचित हुआ करती थी। यूँ तो पूरे प्रदेश में सीहोर के तीतर प्रसिध्द रहे हैं जो आजकल बड़े-बड़े होटलों में महंगे दामों पर ही उपलब्ध होते हैं लेकिन सीहोर की छवि एक धार्मिक नगरी सिध्दपुर नगरी के रुप में रही है। महांकाल उजैन की धार्मिक सीमा के अंतर्गत सबसे अंतिम छोर पर बसे सिध्दपुर में ही सर्वाधिक मंदिरों की श्रृंखला है। जहाँ संतो के बड़े डेरे के रुप में श्री अधिकारी मंदिर, बड़ा मंदिर भी मौजूद है। शिव जी अनेकानेक मंदिरों की यहाँ श्रृंखला मौजूद है। लेकिन आजकल इसी नगरी में अंडा-मांस की दुकाने हर एक जगह पर लगने लगी है।
यूँ तो किसी भी शहर के प्रवेश द्वार बस स्टेण्ड अथवा रेल्वे स्टेशन मार्ग पर यदि कोई भी व्यक्ति आता है और वहीं उसे मांसाहारी दुकाने दिखने लगती हैं तो उसकी उस शहर के प्रति एक अलग ही छवि बन जाती है। आजकल कुछ यही स्थिति भाजपा शासन काल में, बैरागढ़ के भाजपाई शक्ति वाले नेताओं का संरक्षण पाने वाले व्यक्ति बना दी है। यहाँ बस स्टेण्ड पर सड़क पर खुले आम मांस की दुकान यह चला रहा है और स्थानीय लोग इसका विरोध भी नहीं कर रहे हैं, कुछ इसे संरक्षण भी दे रहे हैं, और एक व्यक्ति ने इसके धंधे को देखते हुए अपना एक नया ठेला भी लगा लिया है।
इधर मनकामेश्वर महादेव बावड़ी वाला मंदिर तहसील चौराहा पर भी मंदिर की सीध में लाईन से अंडे की दुकाने लगना शुरु हो गई है। यहीं अंडे वाले अंडे के सामान बनाते हैं और बेचते हैं। इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। संजय टाकीज मार्ग हो गया नदी चौराहा से अस्पताल मार्ग पर इन मार्गों पर मंदिरों के पास अंडा बेचने वालों की दुकानें लगना शुरु हो चुकी हैं। जिससे धीरे-धीरे एक धार्मिक नगरी की छवि सीहोर की खत्म होती जा रही है।
सोनी पर जिला बदर कार्यवाही निरस्त
आष्टा 7 जनवरी (नि.प्र.)। नगर के युवा पार्षद स्वर्णकार समाज के पूर्व अध्यक्ष रवि सोनी पर की गई जिला बदर की कार्यवाही आखिरकर निस्तर हो गई जैसे ही आष्टा सूचना पहुंची नगर में सोनी समाज ने जमकर हर्ष मनाया।
सड़क हादसे में दो घायल
सीहोर 7 जनवरी (नि.सं.)। जिले के थाना आष्टा एवं मण्डी थाना क्षेत्र में हुये अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गये। पुलिस ने दोनों ही मामले कायम कर लिये है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना आष्टा अन्तर्गत स्थानीय आष्टा निवासी मधुर आ. शिव निवासी पाण्डे 22 साल आज साढ़े ग्यारह बजे पटवारी कालोनी अलीपुर के पास रोड पार कर रहा था कि इंडिका वाहन क्रमांक एमपी-04-टी-66527 की चालक ने वाहन को अनियंत्रित गति से चलाते हुये मधुर कुमार को टक्कर मारकर घायल कर दिया। जिसे प्राथमिक उपचार हेतु अस्तपताल आष्टा भेजा गया।
इधर मंडी थाना अन्तर्गत आज सुबह दस बजे धनखेड़ी जोड़ के पास खड़े कचनारिया निवासी अचलसिंह आ9 लक्ष्मणसिह को सीहोर तरफ से जा रहे गेरखेड़ी निवासी जितेन्द्र मेवाड़ा ने अपनी न्यू बिना नम्बर की बाइक को तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर अचलसिंह को टक्कर मारकर घायल कर दिया।
अज्ञात कारणों से विवाहिता की मौत:-
थाना रेहटी अन्तर्गत आने वाले ग्राम छोलियापुर निवासी एक 20 वर्षीय विवाहित की अज्ञात कारणों के चलते मोत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रेहटी थाना अन्तर्गत आने वाले ग्राम छोलियापुर निवासी विरेन्द्र कुमार की 20 वर्षीय पत्नि शारदाबाई की आज सुबह छ: बजे के पूर्व अपने शासकीय क्वाटर में अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
अवैध शराब जप्त
शस्त्रधारी गिरफ्तार
जावर थाना पुलिस ने स्थानीय जावर निवासी राजाराम आ. बाबूलाल भूरगला 21 एवं कजलास निवासी रतन सिंह आ. हरिसिंह मोगिया 35 को अवैध रूप से 15 लीटर देशी मदिरा सहित गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
इधर बिलकिसगंज थाना पुलिस ने दलोटा झागरिया थाना रातीबढ़ निवासी संतोष आ. तूलाराम भिलाला 35 को सार्वजनिक स्थान पर तलवार लेकर घूमते पाये जाने पर गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की है।
नहीं डाल पाया फर्जी वोट
गांव जा रही ट्राली पलटी, 1 मरा 10 घायल
आष्टा 7 जनवरी (नि.सं.)। आज आष्टा तहसील के ग्राम पटाड़ा चौहान के कई लोग आष्टा में चल रही भागवत कथा का श्रवण करने आष्टा आये थे। शाम को यह सभी एक ट्रेक्टर ट्राली में सवार होकर अपने ग्राम पटाड़ा चौहान जा रहे थे कि रास्ते में ट्रेक्टर की ट्राली पलट गई जिसमें एक 9 वर्ष का बालक जिसका नाम गफूर खां पुत्र रफीक खां पटाड़ा चौहान है, क ा दुखद निधन हो गया।
वहीं ट्राली पलटने में गांव के लगभग 10 लोग घायल हो गये जिसमें से 4 लोगों को उच्च इलाज के लिये सीहोर भेजा गया। आज शाम को 7 बजे के करीब जैसे ही यह खबर आई आष्टा से जा रही ट्रेक्टर ट्राली पलट गई है व लोग उसमें दब गये हैं, सूचना आते ही आष्टा से कृपाल सिंह ठाकुर, कालू भट्ट, हरेन्द्र ठाकुर, आष्टा सिविल अस्पताल से एम्बुलेंस लेकर घटना स्थल पहुँचे जहाँ पर घायलों को एम्बुलेंस में बैठाकर इलाज हेतु सिविल अस्पताल लेकर आये।
गफूर खां को भी सिविल अस्पताल लाये थे लेकिन अस्पताल से मिली सूचना पर पुलिस यहाँ आई उसके पहले ही परिजन मृतक गफू र को घर ले गये थे। वहीं घायल संजू, फारुख, कस्तूरी बाई, गणेश, रामकिशन, रविन्द्र, संतोष, प्रहलाद, कैलाश, बबीता को चिकित्सकों ने प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई।
इनमें चार को गंभीर होने के कारण सीहोर भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही विधायक रणजीत सिंह गुणवान, भाजपा जिलाध्यक्ष ललित नागौरी अस्पताल पहुँचे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। उक्त जानकारी आष्टा पुलिस ने फुरसत को दी
कर्बला पर साफ, सफाई के निर्देश
सीहोर 7 जनवरी (नि.सं.)। बुधवार को मुस्लिम धर्मालंबियों के मोहर्रम पर्व के मददेनजर नगर पालिक अध्यक्ष राकेश राय ने आज करबला पहुंच कर स्थल की विशेष साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं ताजिये ठण्डे करने हेतु पर्याप्त पानी स्तर बनाये रखने के मोके पर अधिकारियों को निर्देश दिये। श्री राय ने कहा कि इस मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
उनके साथ मुस्लिम त्यौहार कमेटी के अध्यक्ष रिजवान पठान, स्वास्थ्य निरीक्षक दीपक देवगडे, पार्षद हफीज चौधरी, कमलेश राठौर, पत्रकार धर्मेन्द्र यादव, अन्नू चौधरी, घनश्याम यादव, अन्नू चौधरी, इरशाद भाई सहित मुस्लिम समाज के अनेक लोग मौजूद थे।
नपाध्यक्ष श्री राय ने आज करबला पहुंच कर स्थल का स्वयं निरीक्षण कर साफ-सफाई, प्रकाश एवं पानी की व्यवस्था का जायजा लिया तथा उचित निर्देश इस संबंध में अधिकारियों को देते हये तत्काल कियान्वयन की ताकीद की।
कांग्रेस कार्यकर्ता मतदाता सूची में नाम बढ़वाने आगे आये
शील कुमार जैन को श्रद्धांजली
सीहोर 6 जनवरी (नि.सं.)। मास्टर साहब के नाम से ख्यात श्री शील कुमार जी जैन का आज अल्प बीमारी के बाद अकस्मात निधन हो गया। आज आपकी अंतिम यात्रा 8 जनवरी 2009 गुरुवार को प्रात: 10 बजे निज निवास स्थान श्रीमान कलेक्शन सिंधी धर्मशाला के (जी साहब गारमेंटस)से निकलेगी। आप अपने पीछे प्रवीण कुमार जैन पुत्र को छोड़ गये हैं।
संजय जगदाले को आयोजन समिति अध्यक्ष बनने पर बधाई
सीहोर 7 जनवरी (नि.सं.)। बीएसआई हेल्थ एंड स्पोट्र्स क्लब के चेयरमैन सहित अनेक खेल संगठनों ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के संयुक्त सचिव संजय जगदाले को अंतर कॉर्पोरेट इनामी राशि टूर्नामेंट की आयोजन समिति के अध्यक्ष पर र्निविरोध अध्यक्ष मनोनीत करने पर बधाई दी है।
श्री पटेल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि इस फैसले से आने वाले समय में प्रदेश में आने वाले समय में क्रिकेट मैदानां और प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आईपीएल, अतंर कार्पौरेट इनामी राशि टूर्नामेंट क्रिकेट तथा भारतीय क्रिकेट टीम में जाने का रास्ता खुल गया है।
Wednesday, January 7, 2009
हनुमान जी की विशाल प्रभात फेरी निकली पूरे नगर में हुआ जोरदार स्वागत
मानस गान प्रतियोगिता में मूंडला डेम ने मारी बाजी, कोठरी व मोगराराम ने भी जमाया रंग
सीहोर 6 जनवरी (नि.सं.)। नववर्ष के पहले मंगलवार पर आज हनुमान जी महाराज की विशाल प्रभात फेरी निकली। जिसमें सीहोर सहित अनेक ग्रामीण क्षेत्रों की भजन मण्डलियाँ भी शामिल हुई। सुबह 4 बजे से कस्बा स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर से झण्डा प्रारंभ हुआ जो नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ पुन: हनुमान फाटक पहुँचा। यहाँ जयश्रीराम के उद्धोष के साथ हनुमान जी का झण्डा चढ़ा। संत श्री गुरु महाराज हरिरामदास जी महंत हंसदास मंदिर द्वारा यहाँ सभी उपस्थित भक्तों को धर्म मार्ग का रास्ता बताया। श्री मारुति नवयुवक सेवा संगठन द्वारा आयोजित मानस गान प्रतियोगिता में करीब 20 मण्डलियों ने भाग लिया जिसमें मूंडलाडेम ग्राम की मण्डली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस वर्ष के झण्डा प्रभारी शंकर ठाकुर ने बताया कि विगत कुछ वर्षों से रुकने के बाद इस बार फिर मारुति नवयुवक सेवा संगठन द्वारा नववर्ष के पहले मंगलवार को हनुमान जी का झण्डा निकाला गया। जिसको लेकर दो दिन पूर्व से ही हनुमान भक्तों में उत्साह था। समिति ने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रचार-प्रसार किया था। मंगलवार को सुबह 4 बजे से प्राचीन श्रीराम मंदिर कस्बा से हनुमान जी का झण्डे की पूजन होने के बाद जुलूस के रुप में निकला जो तहसील चौराहा, पान चौराहा, कोतवाली चौराहा से गंज के प्रमुख मार्गों पर पहुँचा। यहाँ गंज में आज झण्डा प्रभात फेरी का जोरदार स्वागत हुआ। पूरा गंज उठ गया था और सड़कों पर पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। यहाँ से प्रभात फेरी कोतवाली चौराहा, गाड़ी अड्डा, नमक चौराहा होती हुई बड़ा बाजार पहुँची जहाँ से सीहोर टाकीज मार्ग से सीधे बाबा की शरण में हनुमान फाटक मंदिर कस्बा पहुँचा।
आज प्रभात फेरी का विभिन्न स्थानों पर अनेक समितियों द्वारा स्वागत किया गया। जिसमें महाशक्ति कालिका माता मंदिर पान चौराहा समिति द्वारा चाय पिलाकर उपस्थित श्रध्दालुओं का स्वागत किया गया यहाँ जोरदार पुष्पवर्षा भी की गई। इसके आगे पुराने बस स्टेण्ड हनुमान मंदिर समिति द्वारा चाय पिलाकर व पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। राठौर चौराहा गंज पर भी चाय से स्वागत स्थानीय लोगों द्वारा किया गया। राजपूत मंदिर समिति गाड़ी अड्डा पर भी प्रभात फेरी का जोरदार पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ। यहाँ चाय भी पिलाई गई। नमक चौराहा पर भी पुष्पवर्षा एवं चाय से स्वागत किया गया। कस्बा क्षेत्र में भी रजक समाज द्वारा भी चाय से जोरदार स्वागत किया गया। आज प्रभात फेरी में सबसे आगे झण्डा लेकर पाँच युवक चल रहे थे। इसके पीछे भक्तजन जयश्रीराम-जय हनुमान के नारे लगाते हुए पूरे उत्साह के साथ चल रहे थे। कुछ भजन मण्डलियाँ भी मण्डली बनाकर भजन गाते हुए चल रही थीं। प्रभात फेरी में चल रहे डीजे पर धार्मिक भजन पर युवक उत्साह से जयजयश्री राम का नारा बुलंद कर रहे थे।
श्री मारुति नवयुवक सेवा संगठन द्वारा आयोजित की गई मानस गान प्रतियोगिता में करीब 20 ग्राम की मण्डलियों ने भाग लिया था जिसमें मूंडला डेम ग्राम की समिति को प्रथम स्थान मिला जिसे समिति द्वारा घड़ी और सोनी परिवार द्वारा मण्डल के लिये एक दरी और बालाजी कंट्रक्शन कम्पनी द्वारा 1501 रुपये नगद दिये गये। इसी प्रकार दूसरे नम्बर पर कोठरी जिसे 1001 व पुरुस्कार तथा तीसरे स्थान पर रही मोगराराम की मण्डली को 501 रुपये नगद व पुरुस्कार दिये गये।
खाद्य निरीक्षक शर्मा आष्टा नहीं आयेगा के आश्वासन के बाद किराना व्यापारियों ने आन्दोलन स्थगित किया
आष्टा 6 जनवरी (नि.प्र.)। 4 दिनों से सेम्पल के नाम पर खादय निरीक्षक बसंतदत्त शर्मा की मनमानी को लेकर आष्टा में किराना व्यापारियों का चल रहा आन्दोलन आज जिलाधीश डी.पी. आहूजा की ओर से आये संदेश पर एस.डी.एम. श्रीमती जी.वही. रश्मि से व्यापारियों की हुई चर्चा के दौरान दिये गये उक्त आश्वासन की खादय निरीक्षक बसंतदत्त शर्मा अब आष्टा नहीं आयेंगे तथा विभागीय कार्यवाही के लिए लिखा गया है के बाद किराना व्यापारियों ने अनिश्चित कालीन बंद रेली-घरना आदि आन्दोलन स्थगित कर दिया गया।
व्यापारियों ने इ संबंध में 3 जनवरी की शाम को जिलाध्यक्ष के नाम सम्बोधित एक ज्ञापन सौपा था एवं इस सम्बोधन में क्षेत्र के विधायक रंजीत सिंह गुणवान, जिलाध्यक्ष ललित नागौरी, प्रदेश अध्यक्ष गोपी कृष्ण आदि को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की थी। इस पर विधायक श्री गुणवान, जिलाध्यक्ष ललित नागौरी, ने भी जिलाध्यक्ष से चर्चा कर व्यापारियों की मांग का समर्थन करते हुए खादय निरीक्षक को आष्टा से हटाने की बात रखी थी तीन दिनों से किराना दुकाने बंद रहने से किराना सामग्री के लिए उपभोक्ता दर-दर भटक रहे थे।
हमें वेतन दो परेशान मत करो
आष्टा 6 जनवरी (नि.प्र.)। आष्टा नगर पालिका में दैनिक वेतन पर कार्यरत सफाई कर्मी दो माह से भुगतान नहीं मिलने से परेशान है। परेशान उक्त सफाई कर्मी आज एसडीएम से मिलने पहुँचे लेकिन उनसे चर्चा नहीं हो पाई। बाद में ये सभी भाजपा जिलाध्यक्ष ललित नागौरी के पास पहुँचे। नागौरी ने सीएमओ आष्टा से चर्चा कर सफाई कर्मियों को वेतन दिये जाने की बात कही। नागौरी ने बताया आगे से इन्हे समय पर वेतन मिले इस और ध्यान दिया जाये। वहीं सफाई कर्मचारियों ने बताया कि हमें काम पर बंद करने की भी धमकी वेतन मांगने पद दी जाती है। सफाई कर्मचारियों ने बताया कि नवम्बर एवं दिसम्बर का उनका वेतन नहीं मिला है।