Saturday, January 3, 2009

दहेज प्रताडना का मामला दर्ज

      सीहोर 2 जनवरी (नि.सं.)। दोराहा थाना पुलिस ने एक विवाहिता की फरियादी पर उसके पति सहित चार लोगों के विरूद्ध मारपीट एवं दहेज प्रताड़ना के तहत मामला दर्ज किया है।

      जानकारी के अनुसार दोराहा निवासी 22 वर्षीय तस्लीम का विवाह खनूगांव भोपाल निवासी सोहेब उर्फ इम्तियाज के साथ हुआ था बताया जाता है कि शादी के उपरांत तस्लीम का पति सोहेब सा मेहबूबा, ससुर अमीर हसन, एवं इरम मिलकर दहेज में तस्लीम से 80 हजार रूपये नगदी की मांग करने लगे तस्लीम द्वारा उक्त रकम मायके स लाकर न देने पर इन चारों द्वारा उसे मानसिक व शारीरिक रूप से  प्रताड़ित किया जाने लगा।

युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

      सीहोर। यादव मोहल्ला इछावर निवासी एक युवक ने बीती रात फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। देवीप्रसाद का 20 वर्षीय पुत्र राकेश ने अज्ञात कारणों से चलते बीती रात मोहन यादव की खाली दुकान में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।   

नवजात बच्ची का शव मिला

      उधर नसरूल्लागंज थाना क्षेत्र में ग्राम तिलाड़िया स्थित कोलार नदी के किनारे एक 7-8 माह नवजात बच्ची का शव पुलिस ने सूचना पर बरामद कर मर्ग कायम किया है। इधर कोतवाली थाना क्षेत्र में ट्रेक्टर से दबने से उपचार हेतु अस्पताल सीहोर में भर्ती ग्राम कोलूबा कालापीपल निवासी 38 वर्षीय दिलीप आ. लाड़सिंह मेवाड़ा की मौत हो गई।

सटोरिया गिरफ्तार

      मण्डी थाना पुलिस ने ग्राम खोखरी निवासी मोहम्मद इब्राहिम आ. उस्मान को अवैध रूप से सट्टा पर्ची लिखते हुये रंगे हाथें गिरफ्तार कर नगदी 92 रू. जप्त कर धूत अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

सड़क हादसों में अनेक लोग घायल

      जानकारी के अनुसार बुधनी थाना क्षेत्र में बाइक क्रमांक एमपी-37-एमएल-0751 एवं बाइक क्रमांक एमपी-05-एमएल-5487 की आमने सामने टक्कर से निमाखेड़ी निवासी राकेश, एवं कान्द्राखेड़ी निवासी राजू घायल हो गये। जिन्हें होशंगाबाद अस्पताल प्राथमिक उपचार हेतु भेजा गया।

      इधर आष्टा थाना क्षेत्र में ट्रक क्रमांक डब्ल्यू बी-11-ए-9521 के चालक ने सामने से आ रहे पार्सल कन्टेनर पीबी-06-एफ.2313 में टक्कर मार दी जिसमें सवार क्लीनर मुनशेफ घायल हो गया।

      एक अन्य दुघर्टना में राजमार्ग स्थित रूपेटा जोड़ के समीप आष्टा तरफ से आ रही जैन बस के मिनी कटटा क्रमांक एमपी-10-पी-0120 के चालक ने अपने वाहन को अनियंत्रित गति से चलाते हुये बाइक क्रमांक एमपी-09 एमएन-3181 में टक्कर मार दी। परिणामस्वरूप बाइक सवार नेमावर निवासी प्रेमनारायण व रामनिवास घायल हो गये।

      उधर इंदौर भोपाल राजमार्ग स्थित पगारिया घाटी के समीप इन्दौर निवासी अनूप जैन अपनी पत्नि उषा जैन एवं नितिन के साथ मारूती क्रमांक एमपी-09-बीए-2981 से इन्दौर जा रहे थे कि जैसे ही पगारिया घाटी के  पास पहुंचे सामने से आ रही टाटा सूमों क्रमांक एमपी-04-बीएञ्-0783 के चालक ने वाहन को तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर इनकी मारूती टक्कर मार दी जिससे अनूप जैन एवं उनकी पत्नि उषा जैन घायल हो गई जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल आष्टा में दाखिल कराया गया।

      ?एक अन्य सड़क हादसे में गत दिवस शाम को इन्दौर-भोपाल राजमार्ग कोठरी स्थित ग्राम में स्थानीय कोठरी निवासी 60 वर्षीय भागीरथ खाती बस स्टेण्ड से पैदल अपने घर जा रहा था कि पीछे से आ रही बाइक के चालक मनोहर निवासी बारेखेड़ा ने वाहन को तेजगति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुये पीछे से टक्कर मारकर घायल कर दिया जिसे गंभीर चोट होने से भोपाल रिफर किया गया।

      उधर जावर थाना क्षेत्र अंतर्गत गत दिवस सुबह सवा आठ बजे इन्दौर भोपाल राजमार्ग स्थित खडी ज़ोड़ के पास पटारिया गोयल निवासी महेश आ. बापूसिंह दर्जी अपनी बाइक क्रमांक एमपी-37-एमए-0162 से उज्‍जैन से आष्टा तरफ आ रहा था कि सामने से आ रही बस क्रमांक एमपी-41-पी-0162 के चालक ने वाहन को तेजगति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुये महेश की बाइक में टक्कर मार दी जिससे महेश को चोट आने से अस्पताल आष्टा में दाखिल कराया गया।

      शाहगंज थाना क्षेत्रान्तर्गत शाहगंज बक्तरा रोड़ ग्राम जवाहर खेड़ा के पास गत दिवस शाम को जवाहरखेड़ी निवासी 35 रामसिंह आ. सुन्दरलाल राजपूत को पैदल जाते समय पीछे से आ रही जीप चालक ने रामसिंह को टक्कर मार दी जिससे रामसिंह की घटना स्थल पर मौत हो गई।

      इधर कोतवाली थाना क्षेत्र में ग्राम थूनाकलां के पास आज रात्रि 1 बजे पप्पू उर्फ रामसिंह आ. मोतीलाल मेवाड़ा, 35 साल तोमरसिंह उर्फ गुड्डा आ. नारायण सिंह मेवाड़ा, राकेश निवासीगण ग्राम छत्री बाइक से सीहोर से अपने ग्राम जा रहे थे बाइक को तोमर सिंह चला रहा था जिसने बाइक को तेजगति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुये बाइक को गिरा दिया जिससे पप्पू उर्फ रामसिंह को गंभीर चोट आने से जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया तथा राकेश एवं तोमरंसिह को साधारण चोट आई। 

विद्यार्थियों से भरी स्कूल बस पलटी, दुपाड़िया और टांडा के 43 छात्र-छात्राऐं घायल

      आष्टा 2 जनवरी (नि.प्र.)। आज सुबह किलेराम के प्राइवेट विद्यालय आर.बी.कान्वेन्ट की बस जो की दुपाड़िया एवं टांडा ग्राम से छात्र-छात्राओं को स्कूल ला रही थी अचानक निर्माणाधीन इन्दौर-भोपाल बायपास के पास टांगडा के यहा टायर फट जाने से छात्र-छात्राओं से भरी पूरी बस पलटी खा गई।

      जिसमें सवार 43 छात्र-छात्राएं घायल हो गये सि वक्त घटना घटी उस वक्त दुपाड़िया निवासी सिगनाथ मेवाड़ा अपनी ट्रेक्स वाहन से आ रहे थे उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से बस में से घायल बच्चों को निकाला और तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे बस पलटते ही चिख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी सहायता के लिए दोड़ पडे थे वही जैसे ही उक्त् हृदय विदारक घटना की सूचना आष्टा पहुंची क्षेत्र के विधायक रंजीत सिंह गुणवान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश परमार, संतोष झंवर, प्रदीप प्रगति, एच.आर.  परमाल, कृपालसिंह ठाकुर, शेषनारायण मुकाती कालु भट्ट, बंशीलाल सहित अनेकों नेता सामाजिक कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे और जानकारी प्राप्त की वही तहसीलदार बिहारी सिंह टी.आई. हनुमंत सिंह राजपूत सादल-बल के अस्तपाल पहुंचे घायलों को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल के सभी डॉक्टर, नर्स स्टाफ ओ.टी. में पहुंचा और तत्काल घायल बच्चों को उपचार दिया। टांडा की सरपंच श्रीमती नबु धनवाल ने प्रशासन एवं शासन से घायल बच्चों को सहायता की मांग की है।

      प्राप्त जानकारी के अनुसार दुपाड़िया और आंडा के कई छात्र-छात्राएं किलेरामा के उक्त विद्यालय में पढ़ने के लिए रोजाना स्कूल बस से आते है सुबह भी उक्त बस बच्चों को लेकर आ रही थी कि उक्त हादसा हो गया। जैसे ही उक्त घटना ग्राम के कोहराम मच गया जिनके बच्चे थोड़ी देर पहले ही घर से पढने के लिए निकले थे वे सभी परिवार के सदस्य अस्पताल के लिए रवाना हो गये और देखते ही देखते अस्पताल में 200-300 लोगों की भीड़ जुट गई को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को व्यवस्था सम्भालना पड़ी तथा पुरूष वार्ड के बहार भीड़ को रोका गया। उक्त दुघर्टना में जो छात्र-छात्राएं घायल हुए उनके नाम अरूण, पवन, अमन अरविन्द, सचिन, राजू, नरेश, राहु, अशोक, सौदानसिंह, कृपालसिंह, मनोहर, सोनू, महेन्द्र, लखन, हरिओम, दीपक, जितेन्द्र, आनन्द सचिन, रिंकु, अजयसिंह, कु. राधा, विनोद, मनोज, सभी दुपाड़िया निवासी तथा सचिन, रवि, कु. शीला, कु. रचना महेन्द्र, जितेन्द्र रामचरण, ड्राइवर अर्जुन कमलेश, रंजित कु. निर्मला, अचल, सभी टांडा निवासी है। सभी घायलों को अस्पताल से प्रर्याप्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। वही आज दिनभर आर.बी. कान्वेन्ट छात्र-छात्राओं की सेवा में लगा रहा। आष्टा पुलिस ने छात्र जितेन्द्र मदनलाल निवासी दुपाड़िया की रिपोर्ट पर स्कूल बस क्रं. एमपी-04-एच-7322 के चालक रामचरण जगन्नाथ के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। 

शहादत तथा इबादत का पर्व मोहर्रम प्रारंभ, नगर देता है साम्प्रदायिक सौहार्द का संदेश

      जावर 2 जनवरी (नि.सं.)। हजरत हुसैन और हजरत हसन की याद मे मनाऐं जाने वाले शहादत तथा इबादत के पर्व मोहर्रम की तैयारिया इस समय नगर में जोरो पर है मोहर्रम पर्व को लेकर बच्चों तथा युवाओं मे खासा उत्साह देखा रहा हैं।

      मुस्लिम कैलेन्डर अनुसार मोहर्रम पहला महीना होता है और इसी माह दीन तथा धर्म तथा ईमान के खातिर हजरत हसन तथा हजरत हुसैन की शहादत हुई थी इन्ही की याद को ताजा करने के लिऐ मोहर्रम माह की पहली तारिक से ही इस पर्व का प्रारंभ होता है। नगर में पारम्पारिक रूप से मनाऐं जा रहें मोहर्रम का प्रारंभ चौकी धुनाई रस्म से प्रारंभ होता है तथा ताजियों का निर्माण बडेसाहब, तथा बुरखि का श्रृंगार प्रारंभ होता है। तो वही घरों तथा मस्जिदों में नफली नमाज रोजे तथा खिचड़ा बनाकर खिलाना प्रमुख है। इस माह की विशेष तारिकों में विवाह भी वर्जित माना गया है पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी बडे साहब जुलूस अखाडों व सवारियों के साथ निकाला जावेगा इस वर्ष सा.का शब्बू खॉ हाफिज खॉ हब्बू शाह जमात अली शाह कतलुभाई द्वारा तथा बुरखि का श्रृंगार गुल मोहम्मद खॉ, शौकिन खॉ, तथा अतहर खॉ के द्वारा किया जा रहा है तो बाबू शाह के द्वारा ताजिऐ का निर्माण किया जा रहा हैं।

      प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर में मोहर्रम का जुलूस सात,नौ,ग्यारह तथा बारहा तारिक को निकाला जावेगा जो कतरन विश्वरजन के साथ समाप्त होगा।

सद्भावना की मिशाल देता है नगर।

      हिन्दु उत्सव समिति मोहर्रम पर्व में निकाले जाने वाले जुलूस सहित सभी धर्म के लोगों जगह-जगह अखाडे के उस्तादों,खलिफाओं, को साफा बांधकर तथा बडे साहब,बुरखि,ताजियों का पूजन कर स्वागत करते है। वही बड़ी संख्या में लोग अपनी मुराद करते है। 

घटिया सड़क निर्माण पर अधिकारी होंगे दोषी, नपाध्यक्ष ने सड़क निर्माण का अवलोकन किया

      सीहोर 2 जनवरी (नि.सं.)। नगर पालिका परिषद् के अध्यक्ष श्री राकेश राय ने आज भोपाल नाका क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 7 में बन रही सड़क का अवलोकन किया। यह सड़क नगर पालिका परिषद् के अध्यक्ष श्री राकेश राय के द्वारा शहर के विकास को दी जा रही गति का ही प्रत्यक्ष प्रमाण है उल्लेखनीय है कि श्री राय के नपाध्यक्ष के कार्यकाल में अब तक 2 करोड़ से अधिक विकास कार्य कराये जा चुके  है और जहां आवश्यकता है वहां प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराये जा रहे है।

      शहर के वार्ड क्रमांक 7 में बन रही सड़क का आज नगर पालिका अध्यक्ष  राकेश राय ने अवलोकन किया और वार्ड के नागरिकों से चर्चा भी की इस दौरान श्री राय ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि सड़क निर्माण कार्य में अच्छे मटेरियल का उपयोग होना चाहिये यदि सड़क निर्माण घटिया होता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका के अधिकारियों की होगी। श्री राय ने कहा कि जहां भी सड़क निर्माण हो नगर पालिका के अधिकारी उस कार्य की गुणवत्ता की जांच करें और क्षेत्र के लोगों से भी नपाध्यक्ष ने आग्रह किया है कि यदि सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उन्हें जरा भी शंका हो तो वे लिखित में शिकायत करें। नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय ने यह भी कहा है कि विकास कार्यो में गुणवत्ता पर किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया जा सकता। इसलिये कार्य बेहतर तरीके से होना चाहिये इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष के साथ क्षेत्रीय परिषद माखन परमार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल मिश्रा, सतीश दरोठिया, कांग्रेस सेवादल प्रवक्तता नवाब मुनव्वर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

      इधर दूसरी ओर वार्ड क्रमांक 7 ही एक अन्य सड़क निर्माण कार्य का नपाध्यक्ष राकेश राय ने भूमि पूजन किया। श्री राय ने यहां भी क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया है कि वह अपने क्षेत्र में होने वाले विकास कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान रखें कार्य में जरा भी लापरवाही दिखने पर उसकी लिखत शिकायत उन्हें भी जाये। नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय का वार्ड क्रमांक 7 के गणमान्य नागरिकों ने स्वागत किया। 

मुस्लिम त्यौहार कमेटी ने मोहर्रम की जानकारी पुलिस को दी

      सीहोर 2 जनवरी (नि.सं.)। आज 1 जनवरी 09 को पुलिस कण्ट्रोल रूम सीहोर में थाना कोतवाली क्षेत्र की मोहर्रम मुस्लिम त्यौहार कमेटी के साथ पुलिस अधिकारियों ने मीटिंग आयोजित की बैठक में मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष रिजवान उपाध्यक्ष, मोह इरशाद, सचिव अन्नूभाई और मुस्लिम समाजसेवी अजीज भाई उपस्थित हुये जिन्होंने मोहर्रम उत्सव का कार्यक्रम पुलिस अधिकारियों को प्रस्तुत किया मोहर्रम पर्व दि. 5.1.09 से प्रारंभ होकर दि. 10.1.09 को समाप्त होगा।

      मोहर्रम कमेटी से प्राप्त सुझावों के अनुसार अखाड़ा संचालकों ताजिया निर्माताओं तथा सवारी उठाने वालों के साथ दि. 3.1.09 को सुबह 11 बजे पुलिस कण्ट्रोल रूम में मीटिंग प्रस्तावित की        गई है।

      उक्त  को मीटिंग अनुविभागीय अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) तथा थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा ली जावेगी पुलिस अधिकारियों ने समस्त सवारी उठाने वालों, ताजिया निर्माताओं तथा अखाड़ा संचालकों से दि. 3.1.09 के सुबह 11 बजे मीटिंग हेतु पुलिस कण्ट्रोल में उपस्थित होने हेतु अनरोध किया है तथा साथ ही यह भी आव्हान किया है कि अखाड़ा संचालक, ताजिया निर्माता तथा सवारी उठाने वाले अपने साथ 4-4 व्यक्तियों की सूची लावे जिन्हें पुलिस की मदद हेतु शांति-व्यवस्था रखने के लिये विशेष पुलिस अधिकारी नियुक्त किया जा सके। मोहर्रम त्यौहार कमेटी ने जनता से शांतिपूर्वक त्योहार मनाने अफवाहों पर ध्यान देने तथा आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की है। 

Friday, January 2, 2009

31 दिसम्बर रात ईसाई न्यू ईयर मना खूब, जमकर पी गई दारु, मंदिरों में लगी रही भीड़

      सीहोर 1 जनवरी (नि.सं.)। अंग्रेजी नववर्ष मनाने वाले भारतीयों ने कल ईसाई पध्दति से रात की 12 बजे त्यौहार मनाया और खुशी जाहिर की। आज 1 जनवरी को बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुँचे और नववर्ष की शुभकामना दी व एसएमएस किये।

      विदेशी त्यौहार भी धीरे-धीरे भारतीय संस्कृति में रचने बसने लगे हैं और इसी का परिणाम है कि ईस्वी सन के साथ-साथ नये ईस्वी वर्ष को भी भारत में मनाये जाने लगा है। हालांकि समीपस्थ देशों में जहाँ विश्व की प्राचीन व मान्य संस्कृति चीन हो या जापान इन देशों में आज भी नववर्ष उनके स्थानीय रीति-रिवाज के साथ पूरा देश एक साथ एक स्वर में मनाता है लेकिन भारतवर्ष में ईसाई नववर्ष मनाने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

      यहाँ भारतीय संस्कृति में सूर्य उदय से नये दिन की शुरुआत मानी जाती है, लेकिन ईसाईयों की तरह रात के 12 बजे से ही अंग्रेजी केलेण्डर का दिन बदल जाता है इसलिये बड़ी संख्या में कल 31 दिसम्बर की रात को नवयुवा वर्ग देर रात तक जगा और 12 बजने के बाद एक-दूसरे को नववर्ष की बधाईयाँ दी गई। कल युवकों ने जमकर व्हीस्की और दारु पीकर भी नववर्ष मनाया, विदेशी त्यौहार की यही संस्कृति है इसलिये कल खाने-पीने के अलावा नाच गाना भी खूब हुआ।

      आज 1 जनवरी को बड़ी संख्या में लोगों ने मंदिरों में जाकर ईसाई नये वर्ष को मनाते हुए भगवान से आशीर्वाद मांगा कि ईसाई वर्ष 2009 के सालभर हमारे अच्छे से दिन बीतें।

      आज गणेश मंदिर सहित सभी मंदिरों में दर्शनार्थी पहुँचे। गणेश मंदिर में लगी लम्बी लाईनों के कारण लोगों को घंटो दर्शन के लिये इंतजार करना पड़ा।

जब तक डाक्टरों की गुटबाजी खत्म नहीं होगी, अस्पताल की व्यवस्थाएं नहीं सुधर सकती

      आष्टा 1 जनवरी (नि.प्र.)। जो खुद अपनों के कारण गंभीर रुप से व्यवस्थाओं की बीमारी से बीमार हो वो दूसरे आने वाले मरीजों को क्या ठीक करेगा। आष्टा का सिविल अस्पताल में डाक्टरों की गुटबाजी, एक दूसरे को नीचा दिखाना, कर्मचारियों की मनमानी आदि अनेकों ऐसे कारण है जिससे आष्टा को सिविल अस्पताल गंभीर रुप से बीमार है। कल रात्री में इसका उदाहरण देखने को मिला जब ब्लास्ट के कारण आये गंभीर मरीजों को अस्पताल की लापरवाही के कारण अंधेरे के कारण मरीजों को टार्च के उजाले में उपचार कर रवाना करना पड़ा। आष्टा सिविल अस्पताल रोकस की अध्यक्ष एसडीएम ने व्यवस्थाओं को सुधारने के काफी प्रयास किये। लेकिन उनके सभी प्रयासों को अस्पताल की गंदी राजनीति ने निराशा में बदल दिया।

      आष्टा के सिविल अस्पताल में विद्युत कटौती के वक्त अस्पताल में उजाला रहे इसके लिये एक बूढ़ा जनरेटर है जो महिने में 5-10 बार खराब होता है। जनरेटर, इनवर्टर, बिजली आदि सुधारने जाने का एक ठेके दार को 1 हजार रुपये प्रति माह में ठेका दिया है ये महाशय क्या करते हैं क्या नहीं करते? यह किसी से नहीं छुपा है। जब इनकी वास्तविकता ज्ञात हुई तो एसडीएम ने इनसे कार्य ना कराकर किसी अन्य से कार्य कराने को कहा है अस्पताल में कई लाईट पंखे बंद पड़े हैं। लाईने खुली है, जनरेटर जब देखो तब खराब रहता है कोई डाक्टर व्यवस्था सुधारने की बात करता है तो दूसरा उसकी टांग खेंच देता है। अस्पताल से पहले इनवर्टर चोरी गया जो आज तक नहीं मिला। थोड़े दिन पहले एक कर्मचारी को ग्लूकोज की बोतलें ले जाते पकड़ा था। वहीं फुरसत को खबर है कि यहाँ से और भी कई सामान गायब है अगर गंभीरता से जांच हो और स्टाक मिलाया जाये तो जरुर बहुत कुछ उजागर होगा। नये विधायक रणजीत सिंह गुणवान को अपना रुप दिखाना होगा तथा अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के लिये उन्हे कमर कसना होगा। अस्पताल की बिगड़ी व्यवस्थाओं को लेकर कभी भी जनता को रोष भड़क सकता है।

मिलन समारोह तो एक बहाना है... असल में जो हुआ उसे दबाना है....

      आष्टा 1 जनवरी (नि.प्र.)। आज बीआरसी कार्यालय में शिक्षा परिवार के नाम से नववर्ष 2009 के आगमन पर स्वागत एवं नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में जिन्हे अतिथि बनाया गया वे सभी ऐसे नेता है जो गुड़ी पड़वा को नववर्ष मानते हैं लेकिन वे आज पाश्चात्य संस्कृति के नववर्ष के कार्यक्रम पहुँचेंगे ? वैसे अभी तक का इतिहास रहा है कि बीआरसी में शिक्षा परिवार ने कभी नववर्ष का ना ही कोई कार्यक्रम किया है और ना ही मिलन स्वागत समारोह आयोजित किया। अचानक इस वर्ष इस शासकिय विभाग को यह आयोजन क्यों करना पड़ रहा है ?

      खबर है कि पिछले दिनों आष्टा के इस शासकिय कार्यालय में जो एक बर्तन की दुकान ऊपर से लेकर नीचे तक के अधिकारियों के आशीर्वाद से लगी थी जिसकी शिकायत और गूंज आष्टा से मुख्यमंत्री के यहाँ तक पहुँची थी उसको दबाने और उसकी जांच की आंच आष्टा पर नहीं पड़े इसके लिये यह आयोजन आयोजित किया है। जांच की आंच के कवच बनाने के लिये ही इस कार्यक्रम में विधायक आष्टा, तीनों मंडलों के अध्यक्ष एवं अन्य नेताओं को यहाँ पर अतिथि बनाया गया है ताकि जब भी जांच की आंच आये तो ये नेता इस स्वागत सम्मान के बदले सुरक्षा कवच बन सके। पाश्चात्य संस्कृति के नववर्ष के स्वागत में देखना है कि गुड़ी पड़वा को ही अपना नववर्ष मानने वाले आज इस कार्यक्रम में जाते हैं या नहीं? कार्यक्रम को आयोजित करने वालों की मंशा को भी नेताओं को समझना होगा क्योंकि अचानक इस ही वर्ष तो नववर्ष नहीं आया है इसके पहले भी कई बार नववर्ष आये थे ? लेकिन इस आयोजन को करने के पीछे संस्था का स्वार्थ अधिक नजर आ रहा है। भारतीय संस्कृति की बात करने वाले नेता आज पाश्चात्य संस्कृति के कार्यक्रम में नजर आयेंगे।

संत श्री गोविन्द जाने की भव्य अगवानी की

आष्टा 1 जनवरी (नि.प्र.)। आज से आष्टा में संतश्री गोविन्द जाने के श्री मुख से श्रीमद भागवत कथा का भव्य कार्यक्रम शुरु हुआ। आज प्रात: संतश्री का शुजालपुर से आष्टा आने पर गोविन्द जाने समिति ने इन्दौर नाके पर भव्य अगवानी कर स्वागत वंदन किया। संतश्री के आगमन पर समिति अध्यक्ष गजेन्द्र टेलर, गोपी सेठी, विजय बबली खंडेलवाल, सुशील जैन, पर्वत सिंह, महेन्द्र तलवारा, प्रदीप राठौर, गोपाल दास राठी, नरेन्द्र गंगवाल, सुशील संचेती, त्रिलोक बोहरा, मनोज काका, अनिल भाटी, मुकेश बड़जात्या, राजेश सोनी, भैया माथुर, जयंत जोशी, राजा मेवाड़ा, मंदरुप सिंह, धीरज वोहरा सहित अनेकों सदस्य उपस्थित थे। उन्होने स्वागत किया बाद में वाहन रैली के रुप में संत जी को गंतव्य तक लेकर आये।

बिल्ली ने महिला के मुँह में डाल दिया जहर

      आष्टा 1 जनवरी (नि.प्र.)। अरंडिया ग्राम में एक महिला जो की घर में अपने बच्चे को दूध पिला रही थी तभी बिल्ली कूदी और मकान के ऊपर पटियों पर रखी कीटनाशक दवा का डिब्बा नीचे गिरा जो महिला के सिर पर गिरा और उसका कीटनाशक सिर से होता हुआ मुँह में पहुँच गया। जिसे बाद में आष्टा अस्पताल लाया गया। उक्त महिला जिसका नाम रुखसत पत्नि अंसार है को अस्पताल लायं यहाँ डाक्टर रामचन्द्र गुप्ता ने देखा और कीटनाशक मुँह में चले जाने के कारण उसे उल्टियाँ करवाई गई।

खजाना भरकर लाया हूँ, खजाना लुटाऊंगा -गोविन्द जाने

      आष्टा 1 जनवरी (नि.सं.)। आज से 10-12 साल पहले मै देवास में मजदूरी करता था लेकिन आज उस व्यक्ति के आशीर्वाद से मै आज आष्टा में आपके सामने मदभागवत कथा सुना रहा हूं खजाना भरकर लाया हूं मै आष्टा में खजाना लुटाउंगा जो भी पंडाल में बैठा है उसकी जिंदगी संवर जाएगी, देवास में टेकरी मंदिर के नीचे एक कुष्ठ रोगी भीख मांगने के लिए बैठा रहते थे,मै मजदूरी के पैसों से उनक ो दूध पिलाने जाया करता था सब लोग मुंह पर कपड़ा रखकर निकलते थे, उनके पैर में दर्द होने पर मै अपनी टाबिल से बांधता था, पैर दबाता था,उससे उन्हें बहुत आंनद मिलता था,6 दिन सेवा की,सातवें दिन जब मै जाने लगा तो उन्होंने एक ऐसी आवाज लगाई,मैने मुड़कर देखा उन्होंने मुझे बुलाया, अपना हाथ खुद के सिर पर रखकर रो पडे पलटकर देखा तो उनकी आखों में इतना तेज था कि मै देख नही सका, वह सातवां दिन ही हे कि में आष्टा की धरती पर आज आपके सामने बैठा हॅ इसके बाद से मै खोज रहा हूं वह मुझे दुबारा नही मिले है।

      उक्त उद्गार युवा संन्त सदगुरू श्री गाविन्द जाने ने श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ करते हुए व्यक्त किए। सर्व प्रथम संतश्री ने विधिवत पूजा अर्चना कर गोविन्द जी का आव्हान कर आसन ग्रहण किया।

      नगर आगमन पर संतश्री की भव्य शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई कथा स्थल पर पहुंची, जहां पर वरिष्ठ समाजसेवी अनोखीलाल खंडेलवाल संरक्षक, विधायक रंजीत सिंह गुणवान, जिला भाजपा जिलाध्यक्ष ललित नागौरी, देवी सिंह परमार, मुकेश बड़जात्या, नरेंद्र गंगवाल तथा प्रकाश पोरवाल पत्रकार, तुलझाराम भोजवानी, राधेश्याम दलपति, कृपाल सिंह पटाड़ा, कैलाश दादू, समाज सेवी रामनारायण शर्मा प्राचार्य शास्त्री स्कूल, समिति अध्यक्ष गजेन्द्र टेलर, उपाध्यक्ष महेंद तलवारा,गोपी सेठी मनोज नागर, पर्वत लाल प्रहलाथिया, राजीव पंवार, बबली खंडेलवाल, संजीव दीक्षित, तथा समिति के सभी सदस्यों आदि ने भावभीनी स्वागत किया।

      इस बार की व्यवस्थाएं पिछले वर्ष से भव्य रूप से आवश्यकता को देखते हुए की गई,न.पा.द्वारा सफाई पानी की पुलिस प्रशासन द्वारा हनुमंतसिंह राजपूत टीआई के मार्गदर्शन में भक्तों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

      श्रीमद भागवत कथा भक्तो को भक्ति की गंगा में गोते लगवाने में संतश्री तथा उनकी भजन मण्डली गोविन्द जाने ने भक्तो से आव्हान किया कि आष्टा की पावन धरती पर इतने सारे श्रद्धालुओं   को देखकर मै सबको साधुवाद देता हॅू आज नववर्ष की शुरूआत बहुत अच्छी हो रही है मध्य और अंत भी बहुत अच्छा होगा, व्यक्ति में दो तरह का आनंद लेने की प्रवृत्ति होनी है, एक विषयानंद दूसरा ब्रह्मानंद एक मौत का द्वार है तो दूसरा मोक्ष का द्वार, आत्म हत्या वही करता है,जिसे कोई रास्ता नही दिखता ब्रम्हानंद में इसका रास्ता मौजुद है,हम करोडो बार मर चुके है और मां की कोख से पैदा हो चुके है लेकिन विषयानंद में आज तक फंसे हुए है आत्मा को तीन प्रकार के कष्ट होते है,कर्ज का शरीर का और मानसिंक कष्ट, हिमालय में तप करते समय यदि साधक के पास शेर आ जाए या सांप उसके शरीर पर चढ़ जाए तो उसे कोई फर्क नही पड़ता क्योकि वह ब्रह्मानंद में है,हरिजन बन तो ऐसा बन, कि हरि सुमिरन की हद कर दे भजन कर तो ऐसा कर कि यमराज का खाता भी रद्ध कर दे, भजन करने वाले नौ द्वार की नगरीय में एक द्वार भी है जहां पर मौत नही पहुंच पाती,महापुरूषो की नींव कुईयों के आशीर्वाद से बनी है,इसीलिए आज हम उनका नाम लेते है, आशीर्वाद मांगों, जिससे आप बहुत अमीर हो जाएंगे।

      आप एक मां का घर में तिरस्कार करते है, दूसरी मां को चुनरी ओढ़ाने मंदिर जाते है तो मां आपको क्या आशीर्वाद देगी। श्रीमद भागवत कथा आज प्रथम दिन था जो की आगामी 7 जनवरी तक दोपहर 12 से 4 बजे तक निर्विध्न जारी रहेगी, श्री गोविन्द जाने समिति के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे सहपरिवार कथा पंडाल में पधारकर भक्ति रस आ आनंद लेकर जीवन सफल बनाएं। 

सिक्के शासन निधि के रुप में अर्जित

      सीहोर 1 जनवरी (नि.सं.)। जिले की तहसील बुधनी में कोसमी से भूरी टैंक सड़क बनाए जाने के दौरान मिले चाँदी जैसे 240 सिक्कों को शासन निधि के रूप में अर्जित कर लिया गया है। कलेक्टर द्वारा इस सिलसिले मे आदेश जारी कर दिए गए हैं।

      जिले की तहसील बुधनी की ग्राम पंचायत बारदी थाना रेंहटी में कोसमी से भूरी टैंक तक सडक बनाए जाने के दौरान उर्दू या अरबी भाषा में लिखे 240 चाँदी जैसे सिक्के प्राप्त हुए थे। सिक्काें को धारा 25 पुलिस एक्ट के तहत जिला कार्यालय की नजारत शाखा में जमा कराया गया। इस सिलसिले में भू-निखात निधि अधिनियम में निहित प्रावधानों के मुताबिक 4 जुलाई,07 को अधिसूचना जारी कर 20 जुलाई,07 तक दावे  आपत्तियां बुलाई गई। निर्धारित तिथि तक कोई दावा  आपत्ति प्राप्त नहीं होने के चलते इन 240 सिक्कों को शासन निधि के रूप में अर्जित कर लिया गया है। कलेक्टर द्वारा इस सिलसिले में भू-निखात निधि अधिनियम में निहित प्रावधानों के तहत आदेश जारी कर दिए गए हैं।

पत्रकार गुप्ता को श्रद्धांजली

      सीहोर 1 जनवरी (नि.सं.) नसरुल्लागंज के वरिष्ठ पत्रकार राम अवतार जी गुप्ता के निधन पर जिला पत्रकार संघ ने श्रद्धांजली अर्पित की।

      वरिष्ठ पत्रकार रामअवतार जी गुप्ता के निधन पर जिला पत्रकार संघ ने बैठक आहुत कर श्री गुप्ता को श्रद्धांजली दी।

      श्रद्धांजली देने वालों में प्रमुख रूप से शंकर लाल जी साबू, रामनारायण ताम्रकार, पुरूषोतम कुईया, जय उपाध्याय, विमज जैन, बंसत दासवानी, राकेश समाधिया, सुरेश साबू, गोपाल सोनी, श्याम सोनकर, आनंद गांधी, हरि सोनी, विनय पालीवाल, श्रवण मवाई, अमित कुईया, सुनील शर्मा, डा.अनीस खान आदि उपस्थित थे। 

कांग्रेस सेवादल ने अनाज वितरित कर किया नववर्ष का अभिनंदन

      सीहोर 1 जनवरी (नि.सं.)। कांग्रेस सेवादल की सीहोर जिला इकाई के अध्यक्ष एवं नपाध्यक्ष राकेश राय ने नये साल का स्वागत गरीबों एवं जरूरतमन्दो को अनाज वितरित कर किया उल्लेखनीय है कि श्री राय विगत कई सालों से एक जनवरी के दिन अनाज का वितरण करते है।

      नववर्ष के पहले दिन एक जनवरी को कांग्रेस सेवादल के मेन रोड स्थित कार्यालय पर भिक्षा मांग कर जीवन यापन करने वाले गरीबों एवं जरूरत मन्दो को नगर पलिका अध्यक्ष राकेश राय ने अनाज वितरित कर नये साल की शुरूआत की इस अवसर पर कांग्रेस नेता संतोष सिंह पत्रकार, धर्मेन्द्र यादव, महेन्द्र सिंह ठाकुर मनकी, कांग्रेस नेता धनश्याम यादव, संदीप राय, नरेश राय, प्रताप पंवार, राजू प्रजापति, नवाब मुनव्हर, सोनू मेवाड़ा, भावेश व्यास, राजा खाना, परवेज शेख, शकील खान आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय, रही है।

      कांग्रेस सेवादल के प्रवक्ता नवाब मुनव्वर खान ने बताया कि अन्नदान महादान की परम्परा को जारी रखकर हर साल नये साल के पहले दिन नगर पालिका अध्यक्ष एवं कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष राकेश राय, एक अच्छा सन्देश देते है व समाज के अंतिम छौर पर खडे हुये को अनाज वितरित कर मानवता की सच्ची सेवा का परिचय देते हैं।