Saturday, November 22, 2008

सीहोर आये दिग्विजय सिंह ने कहा एकजुट होकर कांग्रेस को जिताओ, फिर टिकिट पाओ

सीहोर 21 नवम्बर (नि.सं.) जिस प्रकार सीहोर के युवा उम्मीद्वार सुदेश राय को भारी जनसमर्थन मिल रहा हैं उसी प्रकार पूरे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय हैं। उक्त उद्गार गत रात्रि इंका नेता हरीश राठौर के निवास पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहे। चुनावी दौरे के व्यस्तता के बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपने कट्टर समर्थक हरीश राठौर के निवास पर पहुंचे। कांग्रेस के शहरी तथा ग्रामीण वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय सिंह का अभूतपूर्व स्वागत किया।

      इस अवसर पर दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूर्ण मनोयोग से कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर हैं। भाजपा के झूठे वादे और भष्ट्राचार उसे ले डूबेंगे। कांग्रेस की सरकार बनना निश्चित हैं।

      इस अवसर पर हरीश राठौर के निवास पर जमशेद बहादुर,कांग्रेस प्रत्याशी सुदेश राय, रूकमणी रोहिला, चंपालाल राठौर, हाजीयो लतीफ खॉ, शम्सुद्दीन खॉ, जिला पंचायत सदस्य जफरलाला, जगदीश निगोदिया जिला जनपद सदस्य, शमीम पार्षद, गीतादेवी राठौर, कल्पना हर्णे, राजाराम बडेभाई, धनराज पाटीदार, छितर खॉ, सुरेश ठाकुर, इलियास खान, रिजवान खॉ, चंद्रकांत चौहान,पिन्टु रावत, आदि उपस्थित थे।

      ज्ञातव्य है कि हरीश राठौर का भी नाम कांग्रेस से विधानसभा उम्मीद्वार के रूप मे चल रहा था। पर अब जब सुदेश राय को टिकिट मिल गया है तो दिग्विजय सिंह ने हरीश राठौर को किसी भी सीहोर में कांग्रेस को विजय दिलाने की बात कही। और यह भी कहा दिया कि कांग्रेस लाओ और अगले विधानसभा की बात करो।

 

सतीश यादव अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

      सीहोर 21 नवम्बर (नि.सं.) आज जिला कांग्रेस प्रतिनिधि संगठन के अध्यक्ष एवं एडवोकेट सतीश यादव और अनेक जिला कांग्रेस प्रतिनिधिगण एवं अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़कर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान एवं नरेन्द्र सिंह तोमर के साथ मुख्यमंत्री निवास से प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे,जहां पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व नरेन्द्र तोमर ने सतीश यादव व उनके अनेक साथियों को भाजपा की सदस्यता दिलायी व शिवराज सिंह चौहान ने सतीश यादव के उज्‍जवल भविष्य की कामना कर आर्शीर्वाद दिया। इसके पहले सतीश यादव वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट महेन्द्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में गाड़ियों के काफिलों से अपने 500 समर्थकों के साथ भोपाल पहुंचे और पहले भाजपा नेता गुरूप्रसाद शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष ललित नागौरी, विधायक रमेश सक्सेना से विचार विमर्श किया  तथा महेन्द्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ली।

 

भाजपा ने वकीलों का झूठा समाचार लगवाया था, खण्डन करा

      सीहोर 21 नवम्बर (नि.सं.)। जिला अभिभाषक संघ सीहोर की कोई बैठक आयोजित नहीं की गई। अध्यक्ष मुकेश सक्सेना कुछ अभिभाषकों को लन्च के समय चाय हेतु सामान्य तौर पर बुलाकर ले गये थे। व्यक्ति गत तौर पर अभिभाषकगण दोपहर में एक साथ बैठकर अपने-अपने चेम्बरों में चाय पीते हैं।

      लेकिन चुनाव के संबंध में अभिभाषकों ने कोई निर्णय नहीं पारित किया। आदर्श आचार संहिता के प्रभावशील होते इस सम्बंध में कोई बैठक बिना अनुमति के आयोजित की भी नहीं जा सकती। समाचार पत्रों में 20 नवम्बर को अभिभाषकों ने चुनाव के सम्बंध में कोई संकल्प लिया या किसी पार्टी विशेष के सम्बंध में प्रचार हेतु निर्णय लिया असत्य है।

      जिला अभिभाषक संघ के कार्यरत सदस्यों ने लिखित में समाचार का हस्ताक्षर कर खण्डन किया है। हस्ताक्षर करने वालों में वरिष्ठ अभिभाषक एन.पी. उपाध्याय, एस.के. महाजन, ए.बी. दुबे, के.यू. कुरैशी, सोनपाल दासवानी, के.एस. भार्गव, महेश चौरसिया, प्रदीप पहलवान, जी.के. उपाध्याय, विजय अग्रवाल, रवि पारे, एच.पी. चक्रधर, वाय.के. श्रीवास्तव, राज अग्रवाल, राजेश पण्डया, लखन परमार, जी.डी. बैरागी, बी.आर. सोलंकी, अनिल दुबे, राजेन्द्र शर्मा, कमर अहमद सिद्दीकी, आर.डी. देवेरा, अरविन्द व्यास, राधेश्याम यादव, सुरेश जैन, जी.एम. खान, रेखा चौरसिया, सुनील मेहता, राशिद अख्तर, टी.एम. खान, वीरेन्द्र तोमर, मनोज शाकेब खान, अनिल पाण्डे, देवेन्द्र वर्मा, उमेश यादव, के.के. जोशी, कमलेश कुकन्दा, देवीसिंह मीणा, सचिन तिवारी, विजय भार्गव, विश्वास नागर, ओमप्रकाश चौरसिया, अखिलेश चौहान, रमन सक्सेना, संजय श्रीवास्तव, रेखा सक्सेना, आर.सी. सिंह, वी.पी. भारद्वाज, कु. रेणुधाड़ी, विनोद यादव, श्रीमति रन्जना शर्मा, मनोहर पाटिल, कु. रेहाना सुल्तान, राजू कुशवाह, प्रेमनारायण बिसोरिया, सुरेश जैन, अरुण टिंगोरिया, सचिव जिला अभिभाषक संघ, अर्चना राय, के.जी. त्यागी, डी.डी. मित्तल, अवधनारायण दांगी, देवेन्द्र काशिव, राजेश्वरी मालवीय, मेहरवान सिंह मेवाड़ा आदि शामिल है।

दो और आदतन अपराधी जिला बदर

सीहोर 21 नवम्बर (नि.सं.)। कलेक्टर श्री आहूजा ने चुनावी माहौल में जिले की फिजा खराब होने से बचाने, आम जनता में अमन चैन आयम रखने और साम्प्रदायिक फसाद की संभावनाओं को खत्म करने के मद़देनजर दो आदतन अपराधियों के खिलाफ म.प्र. राज्य अधिनिम 1990 की धारा 56 ग के तहत कार्यवाही की है। इस सिलसिले में आदेश जारी कर दिये गये है।

      कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक आपराधिक गतिविधियों में लगातार लिप्त रहने, समाज विरोधी गतिविधियों में लगातार लिप्त रहने, समाज विरोधी गतिविधियां घटित करते रहने और साम्प्रदायिक  तनाव के हालात पैदा करने के कारण पप्पू उर्फ आसिफ वल्द मो. अशफाक निवासी पीली मस्जिद कस्बा कोतवाली सीहोर एवं अजीज खां रऊफ नाल उर्फ आसिफ वल्द मो. शकूर निवासी कसाई मण्डी थाना कोतवाली सीहोर के खिलाफ म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 5 6 ग के तहत कार्यवाही करते हुए उसे एक साल के लिए जिला सीहोर और उससे लगे भोपाल, रायसेन, होशंगाबाद, हरदा, देवास, शाजापुर और राजगढ़ जिलों की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाने के निर्देश दिए गए हैं।

      जारी आदेश में खुलासा किया गया है कि दोनों अपराधियों का अच्छा खासा आपराधिक रिकार्ड है और इसके खिलाफ अनेक गंभीर किस्म के मामले कायम हैं।  पुलिस द्वारा दिए गए प्रतिवेदन में बताया गया है कि पप्पू उर्फ आसिफ वल्द मो. अशफाक निवासी पीली मस्जिद कस्बा कोतवाली सीहोर के खिलाफ जुआ, सटटा और आर्म्स एक्ट के अनेक मामले दर्ज किए जा चुके है। अजीज खां उर्फ नाल उर्फ आसिफ वल्द मो. शकूर निवासी कसाई मण्डी थाना कोतवाली सीहोर के खिलाफ भी जुआ और आर्म्स एक्ट के तहत सोलह मामले दर्ज किए जा चुके है। कलेक्टर ने इन दोनों अपराधियों का आपराधिक रिकार्ड देखने और उस पर पूरा इत्मीनान हो जाने के बाद इनके खिलाफ म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही की।

 

कुएं में डूबने से ग्रामीण की मौत

      सीहोर 21 नवम्बर (नि.सं.)। दोराहा थाना अन्तर्गत आने वाले ग्राम खण्डवा में एक 35 वर्षीय ग्रामीण की कुएं में गिरने से पानी में डूबने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी हैं।

      प्राप्त जानकारी के अनुसार दोराहा थाना क्षेत्रान्तर्गत आने वाले ग्राम खण्डवा निवासी पूरणराम का 35 वर्षीय पुत्र केवलराम अपने खेत पर प्रकाश खाती के खेत में से निकलकर जा रहा था कि अचानक उसका पैर फिसलने से वह प्रकाश खाती के खेत स्थित कुएं में गिर पड़ा और उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई।

      इधर इछावर थाना अन्तर्गत आने वाले ग्राम भाऊखेड़ी नरसिंहखेड़ा रोड पर गत दिनों सुबह एक्सीडेन्ट में घायल साडा कालोनी राधौगढ़ जिला गुना निवासी जसवंत सिंह आ. शैतानसिंह कुशवाह को एक्सीडेन्ट में आई चोटों के कारण अस्पताल लाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

कांग्रेस ने मुस्लिमों के ईमान को बचाकर रखा है-किदवई

      आष्टा 21 नवम्बर (नि.प्र.)। राजग सरकार में जनता चुप थी। इस चुनाव में जनता मौन है। इसका मतलब है कि जनता तय कर चुकी है कि इस भ्रष्ट, निकम्मी सरकार को जड़ से उखाड़ फैंकना है। हमे इस क्षेत्र की दिशा और दशा को तय करना है। यहां आपके और आपके बच्चों के भविष्य की लड़ाई हो रही है। आपको सोच-समझकर फैसला करना है।

      इतिहास केवल कांग्रेस का है। यही इतिहास देश का है और यही रिश्ता हमारा इस देश से है। कांग्रेस और भाजपा में फर्क इतना ही है कि कांग्रेस में गांधी को दिया और भाजपा ने उस गांधी की हत्या कर दी। गांधी की हत्या गोंडसे ने नहीं विचारधारा ने की थी और इसी विचारधारा से हमे लड़ना है। हमने समाज को जोड़कर चुनाव लड़ा है। उन्होंने समाज को तोड़कर चुनाव लड़ा है। उक्त उद्गार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान किदवई ने कांग्रेस प्रत्याशी गोपालसिंह इंजीनियर के पक्ष में सभा को संबोधित करते हुए कही। अपनी बात को आगे जारी रखते हुए श्री किदवई ने कहा कि वे लोग हमसे 50 साल का हिसाब मांगते है, लेकिन अगर हम इनसे 5 साल का हिसाब मांग ले तो इनका एक भी मंत्री, विधायक कार्यकर्ता जेल के बाहर नहीं दिखेगा। एक अति पिछड़ा देश अगर विकसित देश की कगार पर खड़ा है तो इसके पीछे कांग्रेस का ही हाथ है। आज हमने चांद पर झंडा गाड़ दिया है और सारी दुनिया हमारी ताकत को सलाम करती है। यह लड़ाई गददी की नहीं बल्कि उसूलों की है। अक्सर यह सवाल उठता है कि मुस्लिमों को कांग्रेस ने क्या दिया । तो मेरा कहना है कि अगर हमारी शरिअत को किसी ने बचाकर रखा है तो वह एक मात्र पार्टी कांग्रेस है और शरिअत ही हमारा ईमान है। जिसे शहाबनों केस में कांग्रेस ने सिद्ध कर दिया था।

      कांग्रेस के ऊपर अक्सर ही यह आरोप लगाया जाता है कि वह मुस्लिमों को तुष्टीकरण करती है तो मेरा कहना हे कि यह सरासर झूठ है। कांग्रेस जैसी पार्टी इतनी बेवकूफी कभी नहीं करेगी कि 15 प्रतिशत मुस्लिमों के चक्कर 85 प्रतिशत देश की जनता की उपेक्षा कर दे। सभा को प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष हाजी हारुन ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के लोग जब भी सत्ता में होते है तो यह दम्भ से दिखाते है कि इनसे बड़ा कोई देश प्रेमी नहीं है। झूठ को सच बनाने का काम भाजपा को बड़े अच्छे से आता है। भाजपा को अगर जड़ से उखाड़ फैकना है तो हमें बसपा जैसी स्वार्थी दलों की गर्दन मरोड़ना होगी क्योंकि बसपा, प्रसपा व अन्य छोटे दलों के कारण ही कांग्रेस इस क्षेत्र से हारती आई है। जबकि इन छोटे दलों की कोई रीति या नीति नहीं है।

      उक्त सभा को कांग्रेस प्रत्याशी गोपालसिंह इंजीनियर ने भी संबोधित करते हुए कहा कि मैं एक सामान्य परिवार से हूं। मैंने भोपाल से इंजीनियर की शिक्षा ली है। मेरे मन में आप सभी लोगों की सेवा करने की तमन्ना है। एक बार मुझे मौका दे। मैं इसक्षेत्र में विकास की गंगा बहा दुंगा। सभा के प्रारंभ में सभी अतिथियों का स्वागत जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश परमार एवं पूर्व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रतनसिंह ठाकुर ने किया। स्वागत भाषण वरिष्ठ पार्षद अजीज अंसारी ने दिया। सभा का संचालन ब्लाक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मुबारिकुद्दीन ने किया तथा आभार कांग्रेस नेता गुडडू भाई ने व्यक्त किया।

      इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता बशीर बेग, शिवनारायण पटेल, मुख्य चुनाव संचालनकर्ता हिफ जुर्रहमान भैया मियां, मार्केटिंग सोसायटी के अध्यक्ष सौभालसिंह भाटी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष एजाजुर्रहमान भैया एम.पी., घनश्याम जांगड़ा, नौशे भाई, इदरीस मंसूरी, रमेश  चंद्र लसूड़िया खास, पार्षद सलीम अंसारी, कलीमुददीन, प्रदीप प्रगति, मनोज राठौर, हनीफ भाई सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्तागण व आमजन उपस्थित थे।

धरम सिंह मण्डलोई कांग्रेस में शामिल

      ग्राम लोरासकलां के भाजपा नेता डा. धरमसिंह मण्डलोई शुक्रवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश परमार एवं कांग्रेस प्रत्याशी गोपालसिंह इंजीनियर के समक्ष कांग्रेस में साथियों सहित शामिल हो गए। मण्डलोई व उनके साथियों का पुष्प मालाओं से कांग्रेस नेता प्रदीप प्रगति ने स्वागत किया।

Friday, November 21, 2008

जो जीत रहा होगा उसे ही वोट देगा मतदाता, कांग्रेस और जनशक्ति के बीच अटके कई मतदाता

      सीहोर 20 नवम्बर (विशेष प्रति.)। विधानसभा चुनाव 2008 में पहली बार ऐसा हो रहा है कि भाजपा के खिलाफ एक लहर-सी बनी हुई है और यह लहर संभवत: सत्ता के विरोध की लहर है। सत्ता के विरोध की लहर बन जाना एक आम बात है और इसका भरपूर लाभ सीहोर में कांग्रेस और जनशक्ति उठाने को जी-जान से लगे हुए हैं। लेकिन जहाँ कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा के खिलाफ कुछ भी बोलने से बच-छुप रहे हैं वहीं जनशक्ति खुलकर भाजपा का विरोध कर रही हैं। लेकिन मतदाता इससे भी दो कदम आगे हैं। भाजपा का वह विरोधी मतदाता जो ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों में निवास करता है उसने तय कर रखा है कि वह अपना मत किसी भी तरह बेकार नहीं जाने देगा और उसे ही मत देगा जो जीत रहा होगा। यही हालत कांग्रेस के विरोधी मतदाता की भी है। कुल मिलाकर हर एक मतदाता मौन है और गंभीर रुप से विचार मुद्रा में नजर आ रहा है।

      सीहोर विधानसभा क्षेत्र भाजपा का लम्बे समय से गढ़ माना जाता है जहाँ भाजपा के पारम्परिक मतदाताओं की गिनती बहुत अधिक है। इसलिये प्रतिद्वंदी पार्टी कांग्रेस को हमेशा यहाँ कई गुना मेहनत करके आगे बढ़ने के प्रयास करने पड़ते हैं। लेकिन हर बार कांग्रेस किसी ना किसी निर्दलीय या बागी के कारण परेशान रहती है और भाजपा जीत जाती है। लेकिन इस बार कांग्रेस की बजाय उल्टे भाजपा को सर्वाधिक दिक्कत आती हुई नजर आ रही है। यहाँ भाजपा पहली बार अपने ही मतदाताओं के विरोध का सामना कर रही है। राजधानी के सबसे यादा करीब होने के बावजूद कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का अनवरत क्रम सत्ता में होते हुए भाजपा में जारी रहा और भाजपा कार्यकर्ताओं को खुश नहीं रख सकी, कई मोर्चो व पदो की घोषणाएं पूरे पाँच साल तक अटकी रहीं।

      विरोध की यह स्थिति शहरी क्षेत्र में नगर पालिका चुनाव के समय ही सामने आ गई थी लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में भी यह स्थिति है इसकी चर्चाएं लम्बे समय से विद्यमान है। पहली बार लम्बे समय बाद भाजपा विधायक श्री सक्सेना के भतीजे देवेन्द्र सक्सेना राजनीतिक रुप से जनपद पंचायत अध्यक्ष बने जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में देवेन्द्र के प्रति जो अपेक्षा बढ़ गई थी वह भी यह अपने स्वभाव के कारण पूरी नहीं कर सके। संभवत: यह भी एक कारण रहा जो ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा का इन पाँच वर्षों में विरोध फूटने लगा।

      इसलिये करीब एक साल पूर्व से ही यह माना जा रहा था कि इस बार सीहोर विधानसभा क्षेत्र से जो भी प्रत्याशी चुनाव मैदान में दमदारी से उतरेगा और खुलकर भाजपा का विरोध करेगा उसे भाजपा से दुखी व सताये हुए मतों का एक बड़ा बंडल आफर सुरक्षित रुप से मिल जायेगा। यहाँ तक माना जा रहा था कि विधान सभा चुनाव 2008 में सीहोर से कोई आम व्यक्ति भी यदि कांग्रेस खड़ा कर देगी तो उसे भाजपा के विरोधी मत बहुतायत में मिलेंगे। यह बात भाजपा भी बखूवी समझ रही थी उसने अपनी रणनीति और चुनावी समीकरण बैठाने बहुत पहले से शुरु कर दिये थे।

      इधर जैसे ही चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हुई भाजपा का अंत:विरोध खुलकर सामने आ गया और महाजन तथा त्यागी गुट ने एक साथ मिलकर जहाँ विरोध शुरु कर दिया वहीं अब चुनाव में महाजन गुट के प्रत्याशी सन्नी महाजन तो मैदान में ही आ गये हैं जबकि त्यागी गुट अभी तटस्थ हो गया है। इस सीहोर विधानसभा में त्यागी समाज के मतदाताओं की संख्या भी प्रभावी है, और वह अब तक भाजपा के ही पक्ष में रहते थे आगे क्या होगा कहा नहीं जा सकता।

      कुल मिलाकर भाजपा का विरोध खुद भाजपाईयों ने कर दिया, बल्कि सन्नी महाजन ने व उनके समर्थकों ने तो खुलकर भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ तीखा बोलना शुरु कर दिया। स्थिति यह बन गई  कि भाजपा के विरोध में जो आंशिक लहर सी बन रही थी वह सन्नी महाजन के समर्थन में नजर आने लगी।

      इधर कांग्रेस ने अपना प्रचार शुरु करने के साथ ही कांग्रेस को एकजुट तो कर लिया लेकिन वह भाजपा के खिलाफ आक्रामक शैली में प्रचार-प्रसार नहीं कर सकी।

      भाजपा ने अपनी कुशल रणनीति के तहत कांग्रेस में विद्रोह की शुरुआत करवा दी। स्थिति यह बनी कि कांग्रेस प्रारंभ के दो दिनों तक अपने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का आक्रोश झेलती रही फिर वह सब संगठित हुए तो चुनाव प्रचार शुरु होने के बाद कांग्रेस का एक नेता भाजपा में चला गया। कुल मिलाकर कांग्रेस में भी विरोध पैदा करने के भाजपाई प्रयास अभी तक जारी हैं।

      भाजपा की कुशल राजनीति का ही परिणाम है कि कांग्रेस अभी तक बजाय भाजपा पर आक्रामक शैली से बार करती वह खुद के घर को सुरक्षित करने और अपने स्थायी वोट बैंक को और बढ़ाने में लगी रही। उधर भाजपा के विरोधी मत बहुतायत में अभी सन्नी की बात करते नजर आते हैं।

      लेकिन विधानसभा चुनाव में जैसा की पूर्व में भी देखा गया है कि मतदाता उसे ही अपना समर्थन दिया करते हैं जिसकी जीत सुनिश्चित होती है। तो कुछ ऐसी ही स्थिति इस बार भी नजर आ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के अनेक ग्रामीणों, सरपंचों, प्रमुखों से लेकर शहरी क्षेत्र के उन मतदाताओं से जब चर्चा होती हैतो वह यही कहते हैं कि जो जीत रहा होगा हम उसे ही अपना मतदान देंगे ताकि हमारा वोट फालतू नहीं जाये।

      ज्ञातव्य है कि पिछले ही चुनाव 2003 में जब कांग्रेस और भाजपा ने जोरदार ढंग से चुनाव लड़ा था तब कांग्रेस के निर्दलीय प्रत्याशी जसपाल सिंह अरोरा को बहुत ही कम मत प्राप्त हुए थे। जबकि ऊपरी रुप से समझा जा रहा था कि कांग्रेस प्रत्याशी का जबर्दस्त विरोध है और भाजपा में भी हल्की-फुल्की विरोध वाली बात है इसका बड़ा लाभ निर्दलीय प्रत्याशी को भी मिलेगा। लेकिन मत पेटियाँ खुलने के बाद यह बात स्पष्ट हो गई कि मतदाता बहुत समझदार है और जो जीत रहा होता है वह उसे ही अपना मत देकर मजबूत करता और यह अहसास भी कराता है कि हमने सहयोग दिया। हालांकि यह बात मुस्लिम मतदाताओं के लिये ही कही ही जाती है लेकिन जिस प्रकार से मतदात के परिणाम आते हैं उससे लगता है कि बहुतायत में हर धर्म जाति के मतदाता अपने मत का उपयोग करते हैं और जीत रहे व्यक्ति को ही मतदान करते हैं। सीहोर में अव्वल तो किसी के लिये भी यह कहना गलत होगा कि वह जीत रहा है या हार रहा है क्योंकि आज की स्थिति में मतदाता मौन होता जा रहा है और वह सारे प्रत्याशियों का स्वागत भी कर रहा है लेकिन निर्णय उसने अपने मन में बना लिया है। यह निर्णय अब आगामी पाँच दिनों में पूर्णत: अंतिम रुप से तय भी हो जायेगा। मतदाता मौन पर वो चुनेगा कौन यह कहना अभी मुश्किल है। हालांकि विरोधी वोट का लाभ उठाने जुटी कांग्रेस और जनशक्ति में कौन भारी है इस कहने की आवश्यकता नहीं है लेकिन भाजपा की पूर्ववर्ती विजयी श्रृंखला के होते हुए निर्णय क्या होगा, अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। 




चुनाव के ताजा समाचार जानने के लिये हमारे स्‍तंभ 'चुनाव विशेष' और फुरसत के विशेष राजनीतिक समाचार के लिये 'राजनीतिक' स्‍तंभ पर क्लिक करें। यहां आपको एक साथ सारी राजनीतिक खबरें पढ़ने को मिलेंगी ।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

कांग्रेस-भाजपा, सन्नी को एक दूसरे की गोदी में डाल रहे

      सीहोर 20 नवम्बर (नि.सं.)। जनशक्ति के प्रत्याशी सन्नी महाजन यूँ तो खुले आम भाजपा के विरोधी के रुप में हैं और वह भाजपा का विरोध करते हुए जनशक्ति में शामिल होकर चुनाव भी लड़ रहे हैं लेकिन इन्हे अभी तक भाजपा ने अपना विरोधी स्वीकार नहीं किया है और कांग्रेस भी इन्हे अपने पाले से बाहर ही रख रही है। कुल मिलाकर सन्नी अधर में लटके हुए हैं।

      असल में जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी गौरव महाजन भाजपा का विरोध करते हुए पार्टी छोडक़र चुनाव लड रहे हैं और भाजपा के व भाजपा प्रत्याशी के विरोध में उनका चुनाव लड़ने का पूरा क्रम जारी है। लेकिन अभी तक भाजपा प्रत्याशी श्री सक्सेना ने सन्नी को अपना विरोधी स्वीकार ही नहीं किया है, वह पहले ही दिन से गौरव महाजन को कांग्रेस का बच्चा मान रहे हैं। उनका स्पष्ट कहना है कि वह विगत 10 साल से कांग्रेस के लिये काम करते रहे हैं, उन्होने हमारा साथ कभी नहीं दिया तो इसलिये वह तो कांग्रेस के ही हैं। और उनके खड़े होने से कांग्रेस को नुकसान है।

      इधर कांग्रेस भी सन्नी को लेकर उत्साहित है और कांग्रेस का भी स्पष्ट कहना है कि सन्नी महाजन भाजपा के बच्चे हैं वह उन्ही का विरोध कर रहे हैं जिससे भाजपा को ही नुकसान होगा, और जितना भाजपा का नुकसान होगा कांग्रेस को उतना ही लाभ होगा। कांग्रेस की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

      कुल मिलाकर कांग्रेस और भाजपा दोनो ही गौरव को एक-दूसरे की गोदी में बैठाने का प्रयास कर रहे हैं।

जनता सभी को 'हार'पहना रही है..तो जीतेगा कौन?

      सीहोर 20 नवम्बर (नि.सं.)। विधानसभा चुनाव में जितना खेल धुरंधर प्रत्याशी नहीं दिखा पा रहे उससे यादा अच्छा खेल तो खुद जनता दिखाने में जुटी है। लाड़े-लाड़ी दोनो को नहलाने के बाद बारातियों को भी खुश करने की हुनरमंदी पहली बार जनता को दिखाते हुए देखा जा रहा है। जो भी प्रत्याशी आता है उसे ''हार'' जनता पहना देती है, हर प्रत्याशी उसी जनता से हार पहना जाता है तो फिर प्रश्न उठता है कि आखिर इस बार जीतेगा कौन? हार की व्यवस्था हर तरफ है लेकिन जीत के लिये कोई ठिकाना किसी को नजर नहीं आ रहा है।

      भारतीय जनता पार्टी के सिकन्दर रमेश सक्सेना हों, कांग्रेस के नायक अखलेश स्वदेश राय हों या फिर जनशक्ति के दुल्हेराजा सन्नी महाजन सभी  खुलकर मतदान मांगने जनता के बीच पहुँच रहे हैं। वह हर एक मोहल्ले, हर एक गली, हर एक बस्ती, गांव-चौपाल में पहुँचते हैं और आशीर्वाद की मांग करते हैं। जनता भी बहुत उस्ताद हैं कोई भी आये सबका स्वागत करती हैं। एक कुशल व्यापारी की तरह जनता इस बार सबको खूब भाव देने में लगी है, जो आता उसे ''हार '' पहना दिया जाता है। जनता एकत्र होती है और आने वाले प्रत्याशी को खुशी-खुशी हार पहना देती है। फिर जब दूसरा प्रत्याशी इसी स्थान पर आता है तो उसे भी यही जनता हार पहना देती है और यही क्रम जनता करती जाती है। मतदाता की इस प्रकार सबको हार पहनाने की पध्दति ने कई सवाल तो खड़े कर ही दिये हैं वरन असमंजस की स्थिति भी पैदा कर दी है। जब मतदाता हर प्रत्याशी को हार पहना रहे हैं तो फिर जीतेगा कौन ? यह किसी को समझ नहीं आ रहा है। मतदाता मौन है और संभवत: मत पेटियों में ही उसका मौन टूटेगा।

वो प्रत्याशी दूसरे प्रत्याशी के चुनाव कार्यालयों के चक्कर काट रहा

सीहोर 20 नवम्बर (नि.सं.)। खड़े होने को तो इस विधानसभा चुनाव में दो-चार नहीं 13 प्रत्याशी मैदान में आ गये हैं लेकिन कुछ प्रत्याशियों को यह समझ नहीं आ रहा कि खड़े होने के बाद अब वह क्या करें ? क्योंकि खडे होने में ही जो राशि खर्च हो चुकी है वह एक बड़ा खर्च हो गया है और ऊपर से कुछ पम्पलेट, पोस्टर से लेकर प्रचार वाहनों का भारी खर्च भी यह ओने-पोने प्रत्याशी कर रहे हैं। लेकिन इनकी हालत हर दिन बिगड़ रही हैं।

      असल ऐसे कुछेक प्रत्याशी तो सिर्फ इसलिये खड़े हो जाते हैं कि जब हम जबरन प्रचार कर-करके बड़े प्रत्याशियों को परेशान करने लगेंगे, उन्हे हमसे दिक्कत आने लगेगी तो फिर वह हमें बुलायेंगे और पूछेंगे की भैया कैसे बैठोगे तब हमारा पूरा खर्चा भी वह दे देंगे ऊपर से भी कुछ रुपये मिल जायेंगे और फ्री में हुए प्रचार और लोकप्रियता का मजा तो आयेगा ही। इसी चक्कर में कई छोटे-मोटे लोग किसी ना किसी माध्यम से चुनाव में खड़े हो जाते हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ है। इनमें एक प्रत्याशी के  सर्वाधिक मजे आ रहे हैं वह खड़े होने के बाद से ही घबरा रहे हैं कि उनका खर्च वापस मिलेगा या नहीं इस चक्कर में हर दिन एक प्रचार वाहन तैयार करके वह सीधे प्रचार करते हुए छावनी बड़ा बाजार पहुँचते हैं यहाँ से वह सीधे सीहोर टाकीज चौराहे से होते हुए कुईया गार्डन के सामने से रुकते-रुकते निकलते हैं और फिर धीरे-से अपने घर लौट जाते हैं। वह हर दिन इस प्रयास में लग रहे हैं कि शायद बड़ा बाजार स्थित भाजपा कार्यालय या कुईया गार्डन सीहोर टाकीज चौराहा पर कांग्रेस कार्यालय वालों में से कोई उन्हे बुला लेगा लेकिन उनके प्रयास फालतू जा रहे हैं....जिससे उनका रक्तचाप हर दिन बढ़ने लगा है। उनको चिंता सता रही है कि रुपये वापस कैसे निकलेंगे, और इस चक्कर में उनके चक्कर लगते ही जा रहे हैं। 

जब श्यामपुर सेक्टर में भाजपा नेता को पुलिस डर से भागना पड़ा

सीहोर 20 नवम्बर (नि.सं.)। आज श्यामपुर सेक्टर में भाजपा के एक दमदार नेता नई उर्जा के साथ पहुँचे और उन्होने कुछेक लोगों को तैयार कर एकत्र किया और एक छोटा-सा जुलूस निकालने का प्रयास किया। कम संख्या में ही यह नारेबाजी करते हुए बाजार में निकल पड़े ताकि एक नया वातावरण बन जाये, लेकिन अचानक पुलिस ने इन पर धावा बोल दिया। बिना स्वीकृति के यह निकल पड़े थे और चुनाव आयोग के नियमों का खुला उल्लंघन कर रहे थे। नारेबाजी करते हुए इन लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया और थाने मे ंबैठा लिया। इन पर चुनाव आचार संहिता के तहत कार्यवाही भी की गई। लेकिन मजे की बात यह रही कि इनका नेतृत्व करने वाले नेताजी इतनी तेजी से यहाँ से गायब हुए कि वह सबसे पहले तो चुनाव कार्यालय में जाकर बैठ गये इसके बाद वह बिना रु के तत्काल वाहन चालू कर सीहोर की तरफ आ गये। अब श्यामपुर सेक्टर में दिन भर यही चर्चा चलती रही, चौराहे पर यही मजा लिया जाता रहा कि आज बिना स्वीकृति के नारेबाजी कर रहे जुलूस निकाल रहे लोगों को भागना पड़ा।

 

 

कामगारों को मतदान की सुविधा हेतु अवकाश

      सीहोर 20 नवम्बर (नि.सं.)। श्रमायुक्त मध्यप्रदेश ने कारखानों के अधिभोगियों से अपेक्षा की है कि वे विधान सभा निर्वाचन 2008 के तहत 27 नवम्बर  को होने वाले मतदान के लिए अपने कारखानों में कार्यरत मजदूरों को मतदान की सुविधा प्रदान करें। इस सिलसिले में श्रमायुक्त द्वारा परिपत्र जारी किया गया है। 

      कारखाना अधिनियम के तहत जारी परिपत्र में कारखाना मालिकों से यह अपेक्षा की गई है कि वे विधानसभा निर्वाचन के तहत 27 नवम्बर,08 को होने वाले मतदान के दिन अपने कामगारों के लिए कारखाना अधिनियम 1948 की धारा 52 को  प्रयोग  में लाते हुए साप्ताहिक अवकाश प्रति स्थापित करते हुए मतदान के दिन साप्ताहिक अवकाश घोषित करें जिससे कामगार सुविधाजनक रूप से अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें। सातों दिन क्रियाशील रहने वाले कारखाना मालिकों से यह अपेक्षा की गई है कि वे पूर्व परिपाटी अनुसार प्रथम एवं द्वितीय पाली के श्रमिकों को मतदान के लिए दो-दो घंटे की सुविधा देंगे। अर्थात पहली पाली नियमित समय से दो घंटे पूर्व बंद की जायगी और दूसरी पाली निर्धारित समय से दो घंटे बाद प्रारंभ की जायगी। निरन्तर प्रयिा की श्रेणी में आने वाले कारखानों में भी पूर्व परिपाटी के अनुसार श्रमिकों को उनके देय वेतन में किसी प्रकार की क्षति न पहुंचाते हुए बारी बारी से मतदान की सुविधा दी जायगी।

      ठीक इसी तरह दुकान एवं वाणिज्य संस्थानों के नियोजक कामगारों को मतदान की सुविधा देंगे। इस सिलसिले में मध्यप्रदेश दूकान एवं संस्थान अधिनियम के तहत निर्धारित दिन छुट्टी न रखते हुए मतदान के दिन यानि 27 नवम्बर,08 गुरूवार को छुट्टी रखी जायगी।

 

प्रमोद पटेल भोपाल मेमोरियल में भर्ती

      सीहोर 20 नवम्बर (नि.सं.)। मध्यप्रदेश निर्यात निगम के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद पटेल का गत दिनों श्यामपुर-अहमदपुर दौरे के दौरान अचानक स्वास्थ्य खराब हो जाने के कारण अपने निर्धारित दौरे को रद्द कर दिया हैं।

      उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि अपने दौरा कार्यक्रम में गत दिनों हार्ट की समस्या होने के कारण निवास पर डा.बी.के.चतुर्वेदी ने उपचार कर दो दिन की आराम की सलाह दी थी। लेकिन बुधवार को अचानक फिर से तबीयत खराब हो जाने के कारण राजधानी भोपाल के मेमोरियल अस्पताल में वार्ड क्रमांक एक में भर्ती किया हैं। श्री पटेल ने अपने संदेश में कहा कि आगामी 27 नवम्बर को जिले के विकास और बदलाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों को प्रचंड मतों से विजय श्री प्रदान करें। 

5 जुआरी एवं शस्त्र धारी गिरफ्तार

      सीहोर 20 नवम्बर (नि.सं.)। जिले की पुलिस ने असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के दौरान 05 जुआरियों को गिरफ्तार करते हुये इनसे 2145 रुपये नगदी जप्त किये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार नस.गंज थाना पुलिस ने स्थानीय निवासी इरशाद आ. बाबू खां, नूर खां, मुकीम खां, रसीद, रकीब खां को ताश पत्तों से हारजीत का दाव लगाकर जुआं खेलते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया हैं पुलिस ने इनके कब्जे से 2145 रुपये नगदी व ताश पत्ते जप्त कर धूत अधिनियम के तहत कार्यवाही की हैं।

      वही बड़ोदिया निवासी सिरपाल आ. सिद्धगोड को अवैध रूप से छुरी लेकर घूमते पाये जाने पर गिफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की है।

 

शस्त्रधारी गिरफ्तार

      सीहोर 20 नवम्बर (नि.सं.) सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शस्त्र लेकर धूमते पाये जाने पर कोतवाली पुलिस ने पीपली चौका नाका सुंदरसी जिला शाजापुर निवासी अमीन आ. शौकत खां 21 साल को गिफ्तार किया है। पुलिस ने इसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण कायम किया हैं।

 

ससुर बना हत्यारा लोहे की राड घोपी

      सीहोर 20 नवम्बर (नि.सं.)। नस.गंज थाना क्षेत्र के ग्राम नवलगांव में रहने वाले एक ससुर ने अपनी बहू के पेट में लोहे की राड घोप कर हत्या कर दी।

      प्राप्त जानकारी के अनुसार गत मंगलवार की शाम ग्राम नवलगांव निवासी  व्यापार सिंह बारेला अपनी पत्नी सुगरलीबाई व बच्चों के साथ अपने घर पर था उसी समय उसका पिता मालसिंह बारेला जंगल से घर आया और अपने पुत्र व्यापारसिंह को जोर-जोर से मां बहन की गालियां देने लगा व्यापार सिंह द्वारा जब अपने पिता को गालिया देने से मना किया गया तो वह और अधिक गुस्से में आ गया और लोहे की राड़ लेकर अपने पुत्र व्यापार सिंह को मारने दौड़ा यह देख व्यापार सिंह की पत्नी सुरंगलीबाई जब अपने पति को बचाने दौडी तो मालसिंह ने लोहे की राड़ अपनी बहू सुरंगलीबाई के पेट में उतार दी और जंगल तरफ राड लेकर भाग गया।

      घटना की रिपोर्ट पर नस.गंज पुलिस ने सुरंगलीबाई के ससुर मालसिंह के विरूद्ध भादवि. की धारा 302 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया हैं।

 

ग्रामीण वृद्ध ने फांसी के फंदे पर झूला

      सीहोर 20 नवम्बर (नि.सं.)। अज्ञात कारणों के चलते आज एक ग्रामीण  वृद्ध ने जंगल में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु भेज मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी हैं।

      प्राप्त जानकारी के अनुसार रेहटी थाना अन्तर्गत आने वाले ग्राम भैसान निवासी 70 वर्षीय रामरतन आ. गोटिया दरोई गत रविवार को अपने घर से परिजनों को बिना बताये चला गया था जिसका शव आज भैसान के जंगल में पेड़ से लटका दिया। बताया जाता है कि रामरतन दरोई मंदबुद्धि का था जो अक्सर परिजनों को बताये बिना घर से चला जाता था।

 

 जिला चिकित्सालय का दूरभाष परिवर्तित

      सीहोर 20 नवम्बर (नि.सं.)। जिला चिकित्सालय सीहोर का नया दूरभाष अब 697641 हो गया है। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. टी.एन.चतुर्वेदी ने बताया कि जिला चिकित्सालय की आपात कालीन सेवा का दूरभाष मांक 226411 के स्थान पर परिवर्तित होकर अब 697641 हो गया है। आपात कालीन सेवा, एम्बूलेन्स अथवा स्वास्थ्य संबंधी सूचना के लिए नागरिक नए दूरभाष का उपयोग कर सकते हैं।

Thursday, November 20, 2008

ऐसा छक्का मारो की कांग्रेस प्रदेश से बाहर हो जाये-सिद्दू

शिवराज ने सड़क नहीं प्रीटी जिंटा के गाल बना दिये

      सीहोर 19 नवम्बर (नि.सं.)। भारतीय जनता पार्टी के सांसद पूर्व क्रिकेटर और स्टार प्रचारक नवजोतसिंह सिद्दू ने आज शहर के बड़ा बाजार क्षेत्र में सीहोर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रमेश सक्सेना के पक्ष में आयोजित एक विशाल जनसभा को सम्बोधित किया। श्री सिद्धू का स्वागत जिला अध्यक्ष ललित नागौरी, विधानसभा प्रभारी प्रकाश व्यास काका और पं. रमाकांत समाधिया ने किया।

      श्री सिद्दू ने अपने उदबोधन में कांग्रेस के नेताओं और उनकी नीतियों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस जो काम 50 साल में नहीं कर सकी वह काम शिवराज की सरकार ने 5 वर्षो में करके दिखाया है। यहाँ 40 हजार किलो मीटर सड़के बना दी और सड़कें भी कैसी, बिल्कुल प्रिटी जिंटा के गाल जैसी। अनेक शेर-शायरी से समा बांधते हुए एक बारगी सिध्दू ने गंभीरता से कहा कि यह चुनाव मध्य प्रदेश के सम्मान और स्वभिमान का चुनाव है। स्वाभिमान ही व्यक्ति की पहचान होती है। उन्होने कहा कि मध्य प्रदेश में सिर्फ कमल खिलाना ही नहीं है बल्कि उसे दिल्ली तक कमल ही कमल खिलाना हैं, और आडवाणी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाना है। कांग्रेस का काम ही है कि रघुपति राघव राजा राम, जैसा मौका वैसा काम।

      सिध्दू ने कहा कि यह धर्म और अर्धम की जंग है जिसमें आपके धर्म का साथ देना है। जो सरकार राम को नकार दे और रामसेतु तोड़ने का प्रयास करे, आप उन्हे नकार दो। सिध्दू ने कहा कि जैसे सूरज को फूंक मारकर ठंडा नहीं किया जा सकता है वैसे ही श्रीराम के अस्तित्व का नकारा नहीं जा सकता। सिध्दू ने अटल सरकार की उपलब्धियाँ भी गिनाई और देश में बढ़ती मंहगाई की बात भी उठाई। उन्होने अच्छी नीतियों के कारण जसपाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि एक खालसा धर्म की जंग में भाजपा में शामिल हो गया है। हमारे यहाँ कहा गया कि सवा लाख से एक लड़ाऊ यह खालसा तो ढाई लाख के बराबर है। श्री सिद्दू के भाषण के दौरान उनके रोचक एवं आक्रामक भाषा शैली को लेकर जोरदार तालियाँ भी भाषण के बीच कई बार बजी। श्री सिद्दू ने बिना किसी भूमिका के अपनी मोहक शैली में कई प्रसंग सुनाये ।

      आज सिददू से पहले सभा को भाजपा नेता राजकुमार गुप्ता, अशोक राठौर, अशोक सिसोदिया, सीताराम यादव, सुरेन्द्र राठौर, सुशील ताम्रकार, रीना मिश्रा, दीपशिखा जोशी, प्रेमलता राठौर, दीपसिंह वर्मा, सुमेरसिंह मेवाड़ा, ताराचन्द्र चौहान ने भी सभा को सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौर ने एवं आभार व्यक्त नरेश मेवाड़ा ने किया।

Wednesday, November 19, 2008

डकेती के मामले में आरोपी गण को दोषी पाकर 7-7 वर्ष की सजा

सीहोर 19 नवम्बर (नि.सं.)। विद्वान सत्र न्यायाधीश श्री ए.एच.एस. पटेल सीहोर ने थाना अहमदपुर के अपराध क्रमांक 5707 के तहत बने सत्र परीक्षण में धारा-452 भादवि के तहत दोषी पाकर आरोपीगण को सात-सात साल की सश्रम कारावास एवं प्रत्येक को 7-7 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। मामले में राज्य की पैरवी ओ.पी. मिश्रा एडवोकेट लोक अभियोजक द्वारा की गयी।

      मामले में लोक अभियोजक के अनुसार दिनांक 14 अप्रैल 07 की मध्य रात्रि में ग्राम बरखेडी थाना अहमदपुर निवासी प्रतापसिंह-मायाराम लोधी के निवास पर अज्ञात 6 लोगों ने डकैती डालने की नियत से बंदूक एवं धारदार हथियार के साथ हमला कर प्रतापसिंह को दालानप में व कमरे में सो रहे मायाराम व अंदर के मरे में सो रहे श्रीराम व उसकी पत्नी रामकली के साथ मारपीट कर सोने चांदी के गहने उतरवा लिये तथा घर में रखी अन्य सोना-चांदी की रकमें व नगदी के बारे में पूछताछ कर अन्य रकमों के साथ तीन हजार रुपया नगद भी आरोपीगण अपने साथ ले गये।

      फरियादी रामकली की रिपोर्ट पर थाना अहमदपुर में मामले का अपराध पंजीबद्ध हुआ। विवेचना में लेकर अभियोगपत्र सात अभियुक्तगण के विरूद्ध न्यायालय में प्रस्तुत हुआ जहां से मामला उपार्जित होकर सत्र न्यायालय को प्राप्त हुआ जहां से मामला उपार्जित होकर सत्र न्यायालय को प्राप्त हुआ। अभियोजन की ओर से 14 साक्षीगण के बयान न्यायालय में कराये, बयाप पक्ष में 5 गवाहों को प्रस्तुत कर उनकी गवाही कराई।

      दोनों पक्षों की अंतिम बहन श्रवण की जाकर विद्वान सत्र न्यायाधीश श्री ए.एच.एस. पटेल ने निर्णय पारित करते हुये आरोपीगण भारत पुत्र कैलाश, गुडडू पुत्र फूलसिंह, हरीराम उर्फ हरिया पुत्र-रामस्वरूप, तीनों निवासी टेकपुर तहसील बेरसिया जिला -भोपाल को धारा 395 भादवि में दोषी पाकर आरोपीगण उक्त तीनों को 5-5 साल के सश्रम कारावास व 5-5 हजार रुपये क अर्थदण्ड से दंडित किया एक अन्य आरोपी जगन्नाथ को धारा 412 भादवि में दोषी पाकर 3 साल का सश्रम कारावास पांच हजार रुपये अर्थदण्ड से दंडित किया है।

      अभियुक्त द्वारा अर्थदण्ड राशि जमा करने पर घायल प्रतापसिंह, मायाराम, श्रीराम व रामकलीबाई को 5-5 हजार रुपये क्षतिपूर्ति स्वरूप प्रतिकर दिलाने के भी आदेश माननीय न्यायाधीश श्री पटेल ने दिये हैं। प्रकरण में आरोपीगण गिरीश सोनी, लल्लू र्ऊ लालचंद व रघुवीर को साक्ष्य अभाव में बरी किया। अभियोजन की ओर से मामले में श्रोमप्रकाश मिश्रा एडवोकेट, लोक अभियोजक द्वारा की गई।

 

 

जिला बदर कार्यवाही की सर्राफा व्यापारियों द्वारा घोर निंदा

      आष्टा 19 नवम्बर (नि.प्र.) । पार्षद रवि सोनी पर जिला प्रशासन द्वारा जिला बदर की कार्यवाही की घोर निन्दा सराफा व्यापारी संघ आष्टा ने की है।

      सदैव समाज हित, जनहित एवं पीड़ितों शोषितों, पशुधन एवं नगर के प्रत्येक व्यक्ति की चिंता करने वाले वार्ड नं. 16 के सक्रिय पार्षद नेता प्रतिपक्ष, जनभागीदारी समिति महाविद्यालय के अध्यक्ष स्वर्णकार समाज के पूर्व अध्यक्ष रवि सोनी को सिर्फ इस बात पर जिला प्रशासन द्वारा जिलाबदर की कार्यवाही की गई हैं।

      जिला प्रशासन ने जो कार्यवाही श्री सोनी पर की है इसके लिये सर्राफा व्यापारी संध आष्टा कड़े शब्दों में जिला प्रशासन की घोर निन्दा करता है और प्रशासन से निवेदन करता है कि रवि सोनी पर लगाये गये समस्त निराधार आरोपों को वापस कर यह गलत कार्यवाही रोकी जाना चाहिये, नहीं तो इस समाज में आगे से भलाई करने वाले समाजसेवी चेहरे विलुप्त होते नजर आऐंगे। अगर इस कार्यवाही को नहीं रोका गया तो आष्टा नगर के समस्त व्यापारिक संस्थान एवं बाजार को अनिश्चित कालिन बंद कर अपना रोष प्रकट करेंगे।

  

अस्पताल में जाने का रास्ता बंद होने से परेशान मरीज

      आष्टा 19 नवम्बर (नि.प्र.)। पूर्व में जिस स्थान पर निर्माण कार्य को लेकर सिविल अस्पताल परिसर के अन्दर रेन्ज के सामने के छोटे रास्तें में बन्द करने के जो प्रयास किये जा रहे थे उसका कड़ा विरोध होने पर उस वक्त जो निर्माण कार्य रोक दिया था लेकिन अब पुन: उस स्थान पर यूनानी औषधालय के लिए भवन निर्माण का कार्य शुरु हो गया है और रेन्ज के सामने से आष्टा नगर के जो मरीज और उनके परिजन अस्पताल में जाते थे वो रास्ता बन्द कर दिया गया है जिसको लेकर नागरिकों में नाराजगी है। नाराज लोगों का कहना है कि नगर का मरीज व परिजन रेन्ज के सामने जो छोटा रास्ता था उससे अस्पताल में पहुंच जाते थे लेकिन कुछ लोगों ने इस रास्ते को बन्द करने का जो प्रतिष्ठा का प्रश् बना लिया था पूर्व में तो रुक गया था लेकिन अब अचार संहिता का फायदा उठाते हुए तुरन्त कार्य शुरु करवा कर उक्त रास्ता बंद कर कार्य शुरु करवा दिया है उस बन्द किया रास्ता आमजन के लिए परेशानी का कारण बनेगा वही अब मरीजों को लम्बा घूमकर जाना पड़ेगा।

 

जमीन बेचने की बात को लेकर प्राणघातक हमले में एक घायल

      जावर 19 नवम्बर (नि.सं.)। थाना क्षेत्र के ग्राम मुरावर में रविवार की दोपहर को जमीन बेचने की बात को लेकर परिवार के तीन सदस्यों ने एक युवक पर प्राणघातक हमला कर घायल कर दिया घायल युवक को उपचार हेत भोपाल भेजा गया है।

      जानकारी के अनुसार ग्राम मुरावर निवासी सुनीता बाई का पति रामप्रसाद मालवीय अपनी पत्नी के साथ कालोनी वाले मकान में रहता है तथा दूसरी पत्नी रम्भा बाई गांव में रहती है। रम्भा बाई को उसका लडका बलवान 15 दिन पूर्व मारपीट किया था जिस पर रामप्रसाद रंभा बाई को कालोनी वाले मकान पर लाया था। रामप्रसाद ने अपनी पत्नी सुनीता को बताया था कि लडका मां को मारता है मैं अपने हिस्से की जमीन बेचूंगा। बताया जाता है कि रविवार के दिन 1 बजे रामप्रसाद अपने खेत पर जा रहा था तभी उसकाभाई मोती लड़का बलवान तथा मोती की पत्नि चिन्ता बाई कुल्हाड़ी, लाठी व दराता लेकर आये व रामप्रसाद पर प्राणघातक हमला कर घायल कर दिया। रामप्रसाद की पत्नी सुनीता बाई जब उसे बचाने गई तो मोती ने उसके साथ भी मारपीट की। घटना की रिपोर्ट पर जावर पुलिस ने इन तीनों के विरूद्ध भादवि की धारा 307, 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।