Thursday, November 13, 2008

9 जुंआरी गिरफ्तार, अवैध शराब जप्त, शस्त्रधारी गिरफ्तार

      सीहोर 12 नवम्बर (नि.सं.) जिले की पुलिस ने असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के दौरान 9 जुआरियों को गिरफ्तार करते हुये इनसे 760 रुपये नगदी जप्त किये हैं।

      प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त कार्यवाही के तहत शाहगंज थाना पुलिस ने नई बस्ती शाहगंज निवासी नारायण आ. मटरू, रामचरण आ. सटल्ली, घासिटा आ. सल्लू, विजय आ. मदनलाल, दीनदयाल आ. रतन राजू आ. रामाधार कोमल आ. छोटेराम, सुमेरदास आ. मुकुन्द, सीताराम आ. शंकरलाल, को ताश पत्तों से हारजीत का दाव लगाकर जुंआ खेलते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 760 रुपये नगदी व ताश पत्ते जप्त कर धूत अधिनियम के तहत कार्यवाही की हैं।

      बुदनी थाना पुलिस ने ग्राम बुदनी निवासी जगदीश उर्फ जग्गू आ. किशनलाल तथा रेहटी थाना पुलिस ने उत्तम आ. केदारसिंह निवासी गोडी गुराडिया को अवैध रूप से देशी मदिरा ले जाते हुये गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 33 पाव मदिरा जप्त की हैं। बुदनी पुलिस ने जर्रारपुर निवासी श्याम आ. बालमुकुन्द को छुरी सहित गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की हैं।

भाजपा और कांग्रेस प्रत्‍याशी मैदान में सक्रिय

भाजपा प्रत्याशी का शहर में सघन दौरा

      सीहोर 12 नवम्बर (नि.सं.)।  विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रमेश सक्सेना ने आज से शहर में वार्ड वार सघन दौरा कर चुनाव प्रचार का श्री गणेश किया अपने दौरे में श्री सक्सेना ने आज शहर के 9 वार्डो में भ्रमण कर कार्यकर्ताओं की बैठके ली और उन्हें चुनावी  रणनीति की जानकारी देते हुए कहा कि वे घर-घर जाकर मतदाताओं को प्रदेश की जनहितेषी भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा बनाई गई  लाभप्रद योजनाओं की विस्तृत जानकारी दें सबसे पहले श्री सक्सेना प्रात: 9 बजे वार्ड 1 में बडियाखेडी पहुंचे तथा वार्ड 2 में इंदिरा नगर, वार्ड 3 में इंदौर नाका, वार्ड 4 में स्वदेशनगर, वार्ड 5 में पलटन एरिया, वार्ड 6 में सिन्धी धर्मशाला, वार्ड 7 में मुरली वार्ड 8 में इंग्लिशपुरा, वार्ड 9 चाणक्यपुरी में पहुंचकर कार्यकर्ताओं की बैठकें ली।

      जगह-जगह वार्डो में पहुंचने पर भाजपा उम्मीदवार श्री सक्सेना का उत्साह से भरे कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया और भाजपा जिन्दाबाद के नारों से आकाश गुंजयमान कर दिया सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज से ही क्षेत्र के चुनाव प्रचार में जुट जाने का विश्वास दिलाते हुए मतदाताओं को भाजपा की सही सोच हर वर्ग के प्रति बनाई गई। लाभकारी योजनाओं से अवगत कराने का संकल्प लिया।

      इस अवसर पर मोहन राय, रामचरण राय, बिहारी राय, महेन्द्र राय, कल्याणसिंह, भगतसिंह राय, कैलाश कुशवाह, पुरुषोत्तम पाठक, ओम यादव, मनोज राय, शेरसिंह राजपूत तिलक पाठक, कीर्ति श्रीवास्तव, हेमराज दादा, सवाईसिंह मेवाड़ा, अजय कांगलिया, डा. परमार, विष्णु सेन, अनूप चौधरी, दीनबन्धु, लीलाबाई लोधी, जगदीश लोधी, सतीश पाठक, राजेश जायसवाल, दिलीप प्रजापति, मोहित पाठक, नरेन्द्र कुशवाह, विजेन्द्र जायसवाल, विनोद परमार, संजय बुंदेला, हरिओम महेश्वरी, किशन शर्मा, दीपक बुंदेला, वीरेन्द्र मालवीय, महेताब अहिरवार, केवलराम कुशवाह, कमला पिपलोदिया, दिनेश शर्मा, महेश शर्माद्व मनोज शर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, अनोखीलाल, भूरेलाल, अमित कटारिया, खेमचन्द्र आहूजा, अशोक सिसोदिया, पप्पू शर्मा, विशाल परदेशी, सुरेन्द्र परमार, दिनेश कुशवाह, सुनील लोवानिया, पप्पू त्यागी, जितेन्द्र साहू,  सरोज ठाकुर, अमित नीखरा, शैलेन्द्र शर्मा  सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भाजपा की कमान महिला मोर्चा ने संभाली

      विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा महिला मोर्चा ने चुनाव प्रचार की कमान संभालते हुए चुनाव में भाजपा उम्मीदवार रमेश सक्सेना ज्यादा से ज्यादा मतों से चुनाव जीते इसके लिए महिला मोर्चा की एक बैठक जिलाध्यक्ष रीना मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिससे रणनीति बनाई गई कि महिला मोर्चा प्रत्येक वार्ड में जाकर भाजपा उम्मीदवार श्री सक्सेना के पक्ष में सघन जनसम्पर्क करेगा जिससे म.प्र. में पुन: शिवराज सिंह के नेतृत्व में सरकार बने जन सम्पर्क के दौरान महिला मोर्चा मतदाताओं को प्रदेश सरकार की महिलाओं के लिये बनाई गई कल्याणकारी योजनायें जैसे लाडली लक्ष्मी योजना, जननी सुरक्षा, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मजदूर महिलाओं के मजदूरी सहित, मातृत्व अवकाश योजना आदि की विस्तार से जानकारी प्रदान करेगी ताकि पुन: प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर महिलाओं के कल्याण के लिये बनने वाली योजनाओं का क्रम जारी रह सकें। इस अवसर पर श्रीमति उषा सक्सेना, दीपशिखा जोशी, फूलवती बाई, प्रभा राठौर, रजनी ताम्रकार, लीलाबाई लोधी, कमला पिपलोदिया, सरोज ठाकुर, प्रीति सक्सेना, पार्वती गेहलोत, कविता जादव, कान्ता जोशी, उमा ठाकुर, शान्ति मकवाना, गायत्री खत्री, निर्मला व्यास, अलकनंदा वशिष्ठ आदि उपस्थित थी।

 

सुरेश पचौरी आये, सुरेन्द्र सिंह ठाकुर को साथ लाये

      सीहोर 12 नवं.। भाजपा के तानाशाहीपूर्ण रवैये से प्रदेश का आमजन मुक्ति चाहता है और समूचे प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है ऐसे में हर कांग्रेस कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी तय करना है। यह उद्गार कांग्रेस प्रत्याशी स्वदेश राय के मुख्य चुनाव कार्यालय में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुये कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुरेश पचौरी ने व्यक्त किये। सभी कांग्रेसजनों की ओर से नपाध्यक्ष राकेश राय ने अतिथियों का पुष्पहारों से स्वागत किया।

      श्री पचौरी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी। भजपा सरकार दुर्भावनावश जीते हुये कांग्रेस पदाधिकारियों को हटाने का कार्य कर रही है। ऐसे में कांग्रेसजनों को एकजुट होकर प्रदेश की भ्रष्ट ओर निकम्मी सरकार के खिलाफ अपनी भूमिका तय करनी हैं। इसके पूर्व सीहोर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी स्वदेश राय ने अपने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुये कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिये सदैव तत्पर रहूंगा कांग्रेस पार्टी ने जो मुझे अवसर दिया है और विश्वास सौंपा है उसके लिये सभी कांग्रेसजनों के सहयोग का आकांक्षी हूंँ।

      पूर्व सांसद सुरेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं कांग्रेस पार्टी का अनुशासित सिपाही हूं और मुझे कांग्रेस पार्टी से ही पहचान मिली है। गंगा-जमुनी तहजीब के इस शहर में विकास का मार्ग अवरूद्ध हो गया। क्षेत्र का मतदाता अब जागरूक है और सकारात्मक बदलाव में अपनी भूमिका तालश कर कांग्रेस को विजयी बनायेगा। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमदीप ने किया एवं आभार वरिष्ठ कांग्रेस नेता नन्दगोपाल बियाणी ने माना। बैठक में पूर्व निर्यात निगम अध्यक्ष प्रमोद पटेल, पूर्व विधायक शंकरलाल साबू, जसपालसिह अरोरा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश दयाल चौरसिया, मदनमोहन शर्मा,कांग्रेस नेता अक्षत कासट, जफरलाला, राधावल्लभ गुप्ता, कुलदीप सिंह सेठी, धमेन्द्र ठाकुर, कमलेश कटारे, व्ही.पी. सिंह, सुरेश साबू, दर्शनसिंह वर्मा, के.यू. कुरैशी, सूरजदर, अरविन्द चौहान, महेन्द्र सिंह अरोरा, मांगीलाल मंझेडा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता त्रिपाठी, पाष्रद सतीश दरोठिया, इरफान वेल्डर, हाजी सलीम, शमीम अहमद, सलीम, शमीम अहमद, मनोज गुजराती, राजेन्द्र ठाकुर, पंकज गुप्ता, मुल्ला हकीमुद्दीन, आशीष गेहलोत, सुरेश साबू, वरिष्ठ नेता चम्पालाल राठौर, ललित जैन, रमेश झंवर, नरेन्द्र खंगराले,  पार्षद हफीज चौधरी, रिजवान पठान, ललित जैन, पवन राठौर, मेहफूज बंटी, बाबूदादा, राजेन्द्र शर्मा, कल्लू, जयन्त शाह, मूलचन्द्र राठौर, पंकज गुप्ता, मुकेश ठाकुर, शंकर गुप्ता, दुर्गा चौधरी, आशीष गुप्ता, महेश दुबे, मनीष वर्मा, पार्षद जितेन्द्र पटेल, हरी सोनी, ओम वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल थे।

      प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पचौरी ने  राजेश आजाद एवं नरेन्द्र खंगराले का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया श्री खंगराले ने कहा कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया था पार्टी नहीं छोड़ी। 

प्रजातांत्रिक समाधान पार्टी की रैली सम्पन्न हुई

      आष्टा 12 नवम्बर (नि.प्र.)। प्रजातांत्रिक समाधान पार्टी द्वारा आष्टा में पार्टी के संस्थापन फूलसिंह चौहान की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर पार्टी द्वारा एक रेली एवं जनसभा का आयोजन किया जिसमें फूलसिंह चोहान को चाहने वालें लोगों ने उत्साह भरे माहौल में आष्टा के विभिन्न मागोर् से होकर एक रेली निकाली। रैली नये थाने के सामने नये दशहरा मैदान पर सभा के रूप में परिवर्तित हुई। जिसमें सैकड़ों लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई। सभा में भारतीय कम्यूनिष्ट पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रेमनारायण वर्मा ने अपनी पार्टी का समर्थन आष्टा विधानसभा में प्रजातांत्रिक समाधान पार्टी को दिया। सभा को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आष्टा विधानसभा प्रत्याशी कमलसिंह चौहान ने सम्बोधिता किया।

      श्री चौहान ने उपस्थित जन समुदाय को बताया कि फूलसिंह चौहान इस देश में 90 प्रतिशत बहुसंख्यक समाज का राज लाना चाहत ेथे। हमारे देश में सामंतवादी, पूंजीपति एवं जमीदारों का भारतीय राजनीति में सभी पार्टियों के अंदर बोल बाला है। कांग्रेस पार्टी ने देश में 60 साल की आजादी में लगभग 50 साल राज किया, इसके शासनकाल में गरीब गरीब होता गया और अमीर-अमीर बनता गया। आज देश में बदलाव का दौर चल रहा है देश के 28 राज्यो में से लगभग 23 राज्यों की जनता ने भाजपा कांग्रेस को अपने राज्य से उखाड फेंका है, हम भी म.प्र. की जनता से कांग्रेस और भाजपा के राज को बदलने का आव्हान करते है। स्व. फूलसिंह चौहान का सपना था कि प्रदेश में भी राजनैतिक बदलाव होना चाहिए इसी उददेश्य को पूरा करने हेतु प्रजातांत्रिक समाधान पार्टी का गठन किया गया है। श्री चौहान ने आगे बताया कि पार्टी म.प्र. में 15 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

      आष्टा क्षेत्र में स्वच्छ प्रशासनिक ढांगा काम करें, इसमें जनता की मदद करेगें।

      सभा में शांतिलाल वर्मा, सिददीकगंज को श्री चौहान ने प्रदेश सचिव बनाया व कुमेरसिंह ठाकुर दौनिया को विधानसभा प्रभारी का दायित्व सौंपा। सभा को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष अशोक पंवार, प्रदेश राजनैतिक सलाहकार जोरावरसिंह दूदी, प्रदेश महासचिव हरिसिंह मेवाड़ा, प्रदेश प्रवक्ता जगदीश द्रविड, प्रदेश महासचिव घनयाम मालवीय, प्रदेश सचिव सौभाल सिसोदिया आदि ने सम्बोधित किया। साथ ही श्री चौहान को पार्टी समर्थकों द्वारा एक लाख रुपये की थैली भी भेंट की। 

गुणवान को मिल रहा है भारी जन समर्थन

      आष्टा 12 नवम्बर (नि.सं.)। भाजपा के प्रत्याशी रंजीतसिंह गुणवान लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच कर तुफानी जन सम्पर्क में जुटे हैं। ग्राम ग्राम में.म.प्र.के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा ने जो विकास का इतिहास लिखा उससे ग्रामीण व आमजन खुश है और वो एक बार फीर भाजपा का विजय बना कर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए आतुर हैं।

      ग्रामों में पहुंच रहे भाजपा प्रत्याशी श्री रंजीत सिंह गुणवान का भव्य स्वागत किया जा रहा हैं तथा उन्हे आर्शीर्वाद दे रहे हैं कल भाजपा प्रत्याशी श्री गुणवान अपने जन संपर्क के दौरान बमुलिया भाटी, गुराड़िया वर्मा, जावर,ग्वाला,बरछापुरा, जावर जोड़ सहित अनेको ग्रामों में पहुंचे यहां पर उनका भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणो ने भव्य स्वागत किया।

      गुणवान ने अपने जन संपर्क के दौरान कहा की हम प्रदेश के विकास के लिए म.प्र.में भाजपा सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने इतना कार्य किया जितना 50 वर्ष में कांग्रेस नही कर पाई विकास को देख प्रदेश कांग्रेस की हालत खराब हैं कांग्रेस के लोगो के पास जनता के बीच जाने के लिए कोई मुद्दा नहीर हैं जो 5 वर्ष में जो विकास किया उसको देखकर जनता एक बार पुन:भाजपा को सत्ता सौंपने के लिए तैयार हैं।

      आपका आर्शीर्वाद मिला तो आष्टा में विकास का इतिहास रचा जायेगा। गुणवान के जनसंपर्क दौरे में महेन्द्र जैन, मोहन मेवाड़ा, जीवन सिंह मालीखेड़ी, शंकर लाल  डाबरी, गुलाब सिंह  ठाकुर, राकेश सेंधव,सहित अनेक भाजपा नेता कार्यकर्ता साथ थे। 

निर्दलीय प्रत्याशी रम्बा का हारमोनियम बजने लगा

      आष्टा 12 नवम्बर (नि.प्र.)। आष्टा विधानसभा क्षेत्र की निर्दलीय प्रत्याशी रम्बा-बंशीलाल धनवाल ने अपने समर्थकों के साथ कई ग्रामों का सघन जनसम्पर्क किया और मतदाताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।

      रम्बा बंशीलाल धनवाल निवासी टांडा ने क्षेत्र में कहा कि आष्टा विधानसभा क्षेत्र में 80 प्रतिशत आबादी गांव की है और क्षेत्र के कई गांवों में आज भी बिजली पानी सडक एवं माकूल शिक्षा एवं स्वास्थ्य की अच्छी व्यवस्था नहीं है। लेकिन हारमोनियम पर बटन दबाकर वोट देते हे तो हर गांव का सर्वांगीण विकास होगा। हर गांव से मुझे जन समर्थन मिल रहा है।

      श्रीमति धनवाल के साथ ग्राम बड़ोदिया गाडरी, नानकपुर, कन्नौद मिर्जी, बलियाखेड़ी, देवनखेड़ी, सांगाखेड़ी, पटाडा चौहान, खजूरिया कासम, नीलबढ, पगारियाहाट, धुराडाकला, झांझनपुरा, सुशील नागर, सिद्दीकगंज, सामरी झण्डा, कुरली, आमला जाट आदि गांवो में सघन जनसम्पर्क किया।

      उनके साथ गुलखान, रमेश बाबूलाल, ज्ञानसिंह ठाकुर, रंजीतसिंह, रामचरण, गजराज सिंह, सुहाग मेवाड़ा, जसरथ मेवाडा, माखन मेवाडा, भारतसिंह मालवीय, शेरसिंह, कैलाश टेलर रूपसिंह, राठौर, पप्पू मेवाडा, जगदीश मेवाडा आदि प्रमुख लोग साथ रहे।

डॉ.बलवीर तोमर ने किया प्रभावी जनसम्पर्क

सीहोर 12 नवबंर (नि.सं.)। बुधवार को इछावर विधानसभा क्षैत्र क्रमांक 158 के योग्य और निष्ठावान प्रत्याशी डॉ.बलवीर तोमर ने एक दर्जन ग्रामों का तूफानी जन संपर्क कर ग्रामीण मतदाताओं के द्वार द्वार दस्तक देकर उनका आर्शीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पग-पग पर डॉ.बलवीर तोमर का ग्रामीण  मतदाताओं ने आरती उतारकर स्वागत किया तथा उन्हें आश्वास्त किया बदलाव का शंखनांद अब जनक्रांति का रूप धारण का चुका  हैं अब क्षैत्र मे डॉ.तौमर की एक मात्र विकल्प हैं।

हीरापुर से तूफानी दौरा

      इछावर विधानसभा के इछावर प्रत्याशी ने अपना जीवन कैम्पेन  बुधवार को सुबह हीरापुर से किया इस ग्राम मे डॉ.तोमर ने चौपाल सभा का सम्बोधित किया उन्होंने कहा कि क्षैत्र के विकास और प्रगति के लिये अब यह जरूरी है कि इस क्षैत्र मे कांग्रेस को प्रचण्ड मतों से विजयी बनायें क्षैत्र मे परम्परा वादी सोच मे बदलाव का शंखनांद हो चुका है अब एक ही लहर गांव गांव चल रही है कि डॉ.बलवीर तोमर को चुने जिससे क्षैत्र मे आधारभूत विकास की शुरूआत की जा सकें। इस दौरान समूचे ग्रामों में डॉ.बलवीर तोमर ने घर घर जाकर व्यापक जनसंपर्क किया इस इस अवसर पर ग्राम के मतदाताओं सैलाब के रूप मे उनके साथ उपस्थित थे।

हीरापुर से मतदाताओं का मिला डॉ.बलवीर तोमर को मिला अभूतपूर्व प्यार व स्नेह

      बुधवार को तूफानी जनसंपर्क मे कांग्रेस के निष्ठावान व ऊर्जावान प्रत्याशी डॉ.बलवीर तोमर ने हीरापुर के साथ साथ ग्राम आमाझीर,जामली,खेरी,दीवड़िया, नीलबड़,बारहखंबा, कुशलपुरा, आमला, नौआबाद,तथा नयापुरा तक का दौरा किया प्रत्येक ग्राम में डॉ.बलवीर तोमर समर्थकों ने ढोल तशों के बीच अपने लाड़ले  प्रत्याशी का स्वागत किया समूचे गांवों मे पग-पग पर स्वागत द्वारा बनाये गये वही ग्रामों में महिलाओं ने मंगल कलश लेकर अगवानी की।

बच्चियों ने उतारी आरती

      ग्राम जामली तथा खेरी में मतदाताओं ने गर्मजोशी के साथ डॉ.बलवीर तोमर का स्वागत किया छोटी छोटी बच्चियों ने डॉ.तोमर की आरती उतारी तथा मंगल आशीष दिया। बुजुर्ग मतदाताओं ने अपने प्यार स्नेह का हाथ उनके सिर पर रखकर उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी प्रचण्ड मतों से जीत हो रही हैं।

      ग्राम आर्या में कांग्रेस प्रत्याशी बलवीर तोमर के चुनाव कार्यालय का उदघाटन प्रहलाद सिंह पड़िहार द्वारा श्री तेजसिंह पटेल कुमेरसिंह, बिलतोश विश्वकर्मा, डा. रामपालसिंह, मदनसिंह की उपस्थिति में रिबीन काटकर किया। ग्राम दीवडिया में चुनाव कार्यालय का शुभारंभ बाबूलाल जाट एवं नाथूराम वर्मा द्वारा सुमेरसिंह, सुनील चांडक, कमर मंसूरी, बाबूलाल विश्वकर्माद्व कुमेरसिंह सिसोदिया, मानसिंह ठाकुर, मनोहर सिंह ठाकुर, शंकरलाल जायसवाल, अनिल राठौर, सुरेन्द्र सोनी, रमेश मालवीय, आजम खां, जितेन्द्र परिहार की उपस्थिति में किया।

वनरक्षक के साथ मारपीट, एक गिरफ्तार

सीहोर 12 नवम्बर (नि.सं.) बुदनी थाना पुलिस ने गत दिवस एक वनरक्षक के साथ मारपीट कर डियूटी में व्यवधान उत्पन्न करने वाले ग्रामीण के विरूद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया हैं।

      जानकारी के अनुसार जितेन्द्र बोथला वनरक्षक चौकी बांसापुर अपने साथी कमलेश, रितेश एवं काशीराम के साथ गत दिवस भ्रमण पर था तभी धनधन सतगुरु आश्रम के पीछे जंगल में ग्राम जर्रापुर निवासी श्याम आ. बालमुकुन्द जाटव हाथ में कुल्हाड़ी छुपाने की कोशिश करने पर श्याम ने उसके साथ कुल्हाड़ी से प्रहार कर चोट पहुंचाई व शासकीय कार्य में वाधा उत्पन्न की।

 

कुंये में डूबने से विवाहिता की मौत

      जावर 12 नवम्बर (नि.सं.) जावर थाना क्षेत्र के ग्राम ग्वाली हाल पाचापुरा में रहने वाली एक विवाहिता की गत दिवस कुंये में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी हैं।

      प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पाचापुरा निवासी मांगीलाल की 25 वर्षीय पुत्री किरणबाई की गत दिवस देव महाराज बाबा का स्थान अतरालिया वाले रामसिंह सेंधव के जंगल स्थित कुंये में डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि किरणबाई का विवाह 10 वर्ष पूर्व ग्राम गवाली निवासी भंवरलाल के साथ हुई थी जो दो साल से अपने मायके में रहती थी और वह पैरों से विकलांग थी। घटना दिनांक को परिजन काम से बाहर गये हुये थे जो शाम को लौटे तो किरणबाई घर पर नहीं मिली खोजबीन करने पर वह कुये में मरी पड़ी मिली।

Wednesday, November 12, 2008

बिसात बिछ गई, सक्सेना, स्वदेश, सन्नी में संघर्ष सन्नी के चक्कर में दूसरे हो रहे चकरघिन्नी

        सीहोर 11 नवम्बर (आनन्द भैया)। अंतत: नाम वापसी के बाद जिन प्रमुख लोगों के नाम उभरकर सामने आये हैं उनमें विशेष रुप से भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के अलावा भारतीय जनशक्ति पार्टी ही सामने दिख रही है। हालांकि इन तीन पर 10 और प्रत्याशी सामने हैं कुल मिलाकर 13 लोग मैदान में कूद पड़े हैं। 3 प्रमुख लोगों की नाम वापसी की उम्मीद लग रही थी वह भी कल स्पष्ट हो गई। जफरलाला चूंकि कांग्रेस के हैं और वह खड़े हो गये थे तो लग रहा था क हीं कांग्रेस के मुस्लिम मतदाता प्रभावित न हों । इसके बाद यह भी अनेक चर्चाएं सड़क पर आ गई थीं कि कहीं न कहीं कांग्रेस प्रत्याशी अखलेश स्वदेश राय द्वारा इन्हे बैठा दिया जायेगा। जो भी हो हुआ यही कि अंतत: जफरलाला स्वयं ही बैठ गये। इनके अलावा योतिरादित्य सिंधिया समर्थक दामोदर राय कस्बा का भी कहना था कि हम नहीं बैठेंगे लेकिन वह भी अंत में बैठ गये यह दोनो ही कांग्रेस के लिये कुछ हद तक फायदा का सौदा रहा। इनके अलावा एक और वजनदार नाम लोकेन्द्र मेवाड़ा का भी सामने थे लेकिन इनका बैठना तय था, क्योकि यह जनशक्ति के उम्मीद्वार के रुप में लड़ने वाले थे लेकिन जब भाजश से गौरव सन्नी महाजन के लडने की इच्छा इन्हे ज्ञात हुई तो उसे मौका जनशक्ति से दिलवाते हुए लोकेन्द्र मेवाड़ बैठ गये

      कुल मिलाकर नाम वापसी के बाद जिन प्रमुख तीन उम्मीद्वारों में संघर्ष समझ में आ रहा है उनमें सक्सेना, सन्नी और स्वदेश का नाम ही सामने है।

      विधायक रमेश सक्सेना राजनीति के धुरंधर खिलाड़ी हैं, भारतीय जनता पार्टी लगातार तीन बार से विजयी पार्टी है इस दृष्टि से निश्चित रुप से यदि आंकड़ो को, वर्तमान परिस्थितियों को छोड़कर एक सामान्य दृष्ठि से देखा जाये तो भाजपा किसी से कमतर नहीं बैठती।

      कांग्रेस भी देश की बड़ी पार्टी है और दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में कांग्रेस का काम आज भी जारी है। हालांकि अखलेश स्वदेश राय विधानसभा क्षेत्र की ग्रामीण से लेकर शहरी राजनीति तक के लिये एकदम नये हैं। अनुभव शून्य हैं लेकिन फिर भी अखलेश राय की होशियारी पर भरोसा किया जा सकता है। कांग्रेस की अपनी एक रीति-नीति और धुरंधर कांग्रेसियों द्वारा कार्य करने की पध्दति से निश्चित ही कांग्रेस भी चुनाव उन्नीसी बैठे ऐसा नहीं माना जाना चाहिये।

      पूरे प्रदेश में उमाश्री भारती का कितना और कैसा प्रभाव है यह तो स्पष्ट कहना मुश्किल है लेकिन मुख्यत: सीहोर विधानसभा क्षेत्र में उमाश्री भारती की दमदारी से हर एक व्यक्ति परिचित है। ऐसी उमाश्री भारती की पार्टी भारतीय जनशक्ति से भाजपा के बागी और सड़क के नेता गौरव सन्नी महाजन के खड़े हो जाने मात्र से ही पहले दिन से समीकरण बनना-बिगड़ना शुरु हो गये हैं। जनशक्ति का प्रभाव, उमाश्री का जादू और गौरव सन्नी महाजन की सतत् सक्रियता का कमाल भी क्या  कुछ कर दिखायेगा अभी से कहना मुश्किल है।

      इस प्रकार देखने में आ रहा है कि सीहोर को भाजपा, भाजश और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस तीनों ही भा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में क्या कुछ समीकरण बनेंगे, कितने बिगड़ेंगे ? किसके पक्ष में लहर चल पायेगी ? या फिर मतदाता मौन रहेगा और अंदर से कुछ और बात निकलकर आयेगी। पेटियाँ खुलने पर क्या होगा ? आज नगर के चौराहों पर और गांव के चौपाल पर होने वाली चर्चाओं में जो नाम सर्वाधिक हैं क्या कल तक वही मत प्राप्त कर पायेंगे या फिर मतदान किसी तीसरे के पक्ष में चला जायेगा। अभी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता।

      27 नवम्बर को मतदान है और मतदान के दिन तक हर दिन नये समीकरण बनेंगे और बिगड़ेंगे। चौराहों पर कभी भाजपा, कभी कांग्रेस और कभी जनशक्ति की बातें होगी। अलग-अलग समीकरणों से अलग-अलग पार्टियों को लोग वजनदार बतायेंगे।

      जातिगत समीकरण, ग्रामीण क्षेत्रों की मार-पकड़, सीहोर के क्षेत्रश: स्थितियाँ, चुनावी अनुभवों और लहर पर भी चुनावी चकल्लस जारी रहेगी।

      फुरसत में भी समय-समय पर इन्ही समीकरणों में वह मुख्य बातें जो वाकई असर कारक हैं उन्हे प्रकाशित किया जाता रहेगा। जिसके कारण कई नये समीकरण बनेंगे और बिगड़ेंगे।


चुनाव के ताजा समाचार जानने के लिये हमारे स्‍तंभ 'चुनाव विशेष' और फुरसत के विशेष राजनीतिक समाचार के लिये 'राजनीतिक' स्‍तंभ पर क्लिक करें। यहां आपको एक साथ सारी राजनीतिक खबरें पढ़ने को मिलेंगी ।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।