Friday, September 19, 2008

दिन दहाड़े सर्राफा बाजार से चोर मोटर साईकिल ले उड़े, पत्रकार जगत में रोष व्याप्त

सीहोर 18 सितम्बर (नि.सं.)। नगर के छावनी क्षेत्र में आज दिन दहाड़े एक ओर चोरी की सनसनीखेज घटना घटी जहाँ नगर के व्यस्ततम सर्राफा बाजार में पत्रकार अमित कुईया के निवास में रखी हीरो होण्डा मोटर साईकिल अज्ञात चोर उठाकर ले गये। इस घटना से छावनी का यह क्षेत्र स्तब्ध रह गया। घर के अंदर रखी मोटर साईकिल की दिन दहाड़े हुई इस चोरी ने सभी को चिंतित कर दिया। पत्रकार जगत में भी इस मामले को लेकर रोष व्याप्त है। पुलिस प्रशासन अभी तक हाथ पर हाथ धरे बैठा है।
गुरुवार को दोपहर 2.30 बजे पत्रकार अमित कुईया अपने निवास पर भोजन करने पहुँचे। यहाँ उन्होने अपनी हीरो होण्डा पेशन मोटर साईकिल क्रमांक एमपी 37 बीए 8020 ताला लगाकर रखी और अंदर भोजन करने चले गये। जब वह करीब 3 बजे भोजन करके घर से बाहर निकले तो उनका वाहन अपने स्थान पर नहीं था। अनेक जगह पूछताछ के बाद पता चला कि अज्ञात चोर मोटर साईकिल चोरी कर ले गये हैं। जैसे ही यह घटना आसपास के क्षेत्र में फैली स्थानीय छावनी क्षेत्र सर्राफा बाजार के लोग स्तब्ध रह गये।
ज्ञातव्य है कि पिछले दिनों इसी सर्राफा बाजार मार्ग में हरी वेलर्स की दुकान पर दिन दहाड़े चोरी की वारदात हुई थी जिसमें पूरी की पूरी दुकान ही अज्ञात चोर लूटकर ले गये थे। इसके बाद व्यवसायी पवन जैन की दुकान में कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी धर्मपत्नि की उपस्थिति में घर में प्रवेश किया और आसानी से लूटपाट कर कीमति सामान ले गये। इसके बाद हाल ही में दिगम्बर जैन समाज मंदिर में भी अज्ञात चोरों ने सामने से ही ताले तोड़ दिये थे और अंदर कीमति सामान व 3 दान पेटियों तक के ताले तोड़ दिये थे। इन सभी मामलों में पुलिस को आज तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है। इस प्रकार सर्राफा बाजार चोरों के लगातार निशाने पर बना हुआ है लेकिन पुलिस का इस और ध्यान नहीं है।
आज हुई पत्रकार श्री कुईया के मकान के सामने खड़े वाहन की चोरी की वारदात के बाद एक बार फिर छावनी के व्यस्ततम क्षेत्र में लोगों को चिंता में डाल दिया है। इस संबंध में आज जिला पत्रकार संघ ने भी चिंता व्यक्त करते हुए घटना पर तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त की है। वरिष्ठ पत्रकार शंकरलाल साबू, अम्बादत्त भारतीय, रामनारायण ताम्रकार, पुरुषोत्तम कुईया, जय उपाध्याय, विमल जैन, बसंत दासवानी, राजकुमार गुप्ता, अनिल राय, प्रदीप समाधिया, सुशांत समाधिया, ओम मोदी, श्रवण मावई, महेन्द्र सिंह ठाकुर मनकी, सुनील शर्मा, शैलेष तिवारी, प्रदीप चौहान, हरी विश्वकर्मा, बलजीत सिंह ठाकुर, चन्द्रकांत दासवानी, राकेश समाधिया, राजेन्द्र शर्मा बब्बल गुरु, संतोष शर्मा, आशीष गुप्ता, आनन्द गाँधी आदि ने घटना की निंदा की है और पुलिस से ठोस कदम उठाकर कार्यवाही की मांग की है। ज्ञातव्य है कि इस मामले की कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करा दी गई है।

ताज गेरेज के आबिद के खिलाफ प्रकरण दर्ज

आष्टा 18 सितम्बर (नि.प्र.)। अंतत: आष्टा पुलिस ने जांच के बाद कल आष्टा-सीहोर रोड पर दरगाह के आगे स्थित ताज मारूति गेरेज के आबिद आत्मज अजीज के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया स्मरण रहे कुछ दिनों पूर्व इस गैरेज पर कार्य करने वाला आष्टा का एक मैकेनिक युवक जिसका नाम माजिद आत्मज लियाकत उम्र 25 वर्ष था जो यहां आई एक बाहर की मारूति कार में गैस भरते वक्त जल गया था तीन लोग जले थे जिन्हें भोपाल रेफर कर दिया था जहां माजिद की मृत्यु हो गई थी।
घटना के तत्काल बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज नहीं किया था वो इस मामले को दबाने में लगी थी जो लोग जले थे वे यहां पर एक मारूति में अवैध रूप से गैस भरते वक्त घटी घटना के बाद जल गये थे जब उस वक्त पत्रकारों ने पुलिस से पूछा तो पुलिस का कहना था गैस भरने के कारण नहीं मारूति की टंकी को सुधारते वक्त आग लगी थी इस कारण से उक्त प्रकरण जांच में है लेकिन जला युवक जब मर गया तो पुलिस ने कल जांच पर से कहते हुए अन्तर्गत प्रकरण दर्ज किया गया पुलिस ने बताया इस मामले में भी अभी कुछ धारा और बढ़ सकती है स्मरण रहे आष्टा में इसके पहले भी पुराना बस स्टेण्ड क्षेत्र में अवैध रूप से गैस भरते वक्त एक मारूति में आग लग चुकी हे नगर में कई ऐसे गुप्त स्थान है जहां पर अवैध रूप से मारूतियों में मनमाने पैसे लेकर खाना पकाने की गैस भरी जाती है लेकिन खाद्य विभाग मौन है।


उपचार के दौरान मौत
सीहोर 18 सितम्बर (नि.सं.) विभिन्न थाना क्षेत्रों में उपचार के दौरान तीन की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इछावर थाना अन्तर्गत आने वाले ग्राम ढाबलामाता निवासी प्रभूसिंह की 22 वर्षीय पत्नि ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिसे उपचार हेतु हमीदिया अस्पताल भोपाल में दाखिल कराया गया था जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर मण्डी थाना अन्तर्गत आने वाले ग्राम सेवनिया निवासी शंकरलाल का 25 वर्षीय पुत्र सुरेन्द्र ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था जिसे उपचार हेतु हमीदिया अस्पताल भोपाल में दाखिल कराया गया था जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पेट्रोल पम्प कर्मचारियों के साथ रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मारपीट

जावर 18 सितम्बर (नि.सं.) जावर जोड़ पर स्थित जय बाबा पेट्रोल पम्प के कर्मचारियों के साथ बीति रात दो अज्ञात व्यक्तियों ने पेट्रोल नहीं देने की बात को लेकर मारपीट की। पुलिस ने पम्प कर्मचारी की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात साढ़े नौ बजे दो व्यक्ति लाल बाइक से आये उस समय पम्प पर सेल्स मैनेजर राहुल चौधरी व चौकीदार रामप्रसाद आफिस में बैठे थे दोनों अज्ञात ने पेट्रोल मांगा इस पर पम्प के कर्मचारियों ने कहा कि पेट्रोल कहां से दे इतना कहते ही दोनों व्यक्ति पम्प कर्मचारियों को लात घूसों से पीटने लगे ओर जाते जाते कह गये कि किसी दिन जावर जोड पर पेड से टांग कर मारेंगे और पम्प चलाना भी मुश्किल कर देंगे उधर पम्प मैनेजर डी.एन. चौधरी ने बताया कि तीन दिन से कुछ आसामाजिक तत्व रात के समय आकर हमारे कर्मचारियों के साथ मारपीट कर रहे है जिससे कर्मचारियों में भव्य व्याप्त है ।
पुलिस को अज्ञात मारपीट करने वालों की खोज कर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करना चाहिए नहीं तो किसी दिन ये आसामाजिक तत्व बड़ी घटना को अंजाम दे सकते है उधर दीवान जी हरिसिंह ने बताया कि हमने सात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 452, 323, 294,34 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

कल तक जिनके पास मुरमुरे खाने के पैसे नहीं थे वह गाड़ियों में घूम रहे-उमाश्री

सीहोर 18 सितम्बर (नि.सं.)। एक साध्वी के द्वारा मेहनत करके बनाई गई सरकार को नोटों की सरकार बना दिया है। भाजपा ने जो एजेण्डा बनाया था आज वह उससे हट गई है। कुल मिलाकर जिनके पास कल तक मुरमुरे खाने के भी पैसे नहीं थे पेट्रोल दूसरों से डलवाते थे, आज वह लक्जरी गाड़ियों में घूम रहे हैं या तो यह रुपया छप्पर फाड़ कर आया है या कहीं और से ?

आज श्यामपुर में अपनी विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उमाश्री भारती राष्ट्रीय नेत्री ने उक्त बात कही। उन्होने कहा कि यदुवंशियों ने एक ऋषि के तिरस्कार पर मिले श्राप के कारण वह आपस में लड़कर मर गये ठीक इसी तरह भाजपा भी अब एक साध्वी के अपमान के श्राप से आपस में लड़कर समाप्त हो जायेगी। आज जनसभा में करीब 4 हजार के करीब लोग उपस्थित थे।

उमाश्री सीहोर में सर्वप्रथम भाजश नेता लोकेन्द्र मेवाड़ा के निवास पहुँची यहाँ से मण्डी माता मंदिर चौराहे, फिर बिजौरी जोड़, जाखाखेड़ी जोड़, चांदबड़ जोड़ पर स्वागत हुआ। आगे खण्डवा, सिराड़ी, निवारिया जोड़ पर भी स्वागत हुआ। आज भाजश की करीब 1500 लोगों ने सदस्यता ली जिसमें दोराहा, पाटन, जमोनिया, झरखेड़ा, श्यामपुर, निवारिया, बमूलिया, हिंगोनी के लोग शामिल थे।

मेहरवाली माता भी लूटेरों को नहीं बचा पाई क्योंकि वो झूठ बोलकर माता के नाम पर बचना चाहते थे...

आष्टा 18 सितम्बर (सुशील संचेती)। सत्य के साथ सब रहते है असत्य का कोई साथी नहीं होता है यह सत्य गत रात्री में उस वक्त चरितनार्थ हुआ जब आष्टा सीहोर रोड पर कीले गाड़कर उन्होंने वाहनों को पंचर किया और फिर लूट-पाठ कर भाग रहे इन लुटेरों को मेहतवाड़ा के पास रिकांडो जोड पर पुलिस के हाथों कोई नहीं बचा सका वैसे इन लुटेरों ने मैयर वाली माता का नाम बता कर बचने की कोशिश की लेकिन असत्य का कोई साथी नहीं होता है यह साबित हुआ।
फुरसत को मिली जानकारी के अनुसार उस रात्री में लूट कर भागे उक्त लुटेरों के वाहन का चालक जो मानाखेड़ी का था उसने इन लूटेरों को बताया दिया था कि अब जहां भी पुलिस रोके पूछे तो बताना है की मैयर वाली माता के दर्शन कर लौट रहे है जब ये भागे तो आष्टा में पुलिस से बचकर निकले रिकार्डो पर चैकिंग चल रही थी यहां पर मेहतवाड़ा चौकी में पदस्थ सैनिक जगदीश परमार ने इन लूटेरों के वाहन को रोका और पूछा कहां से आ रहे हो तब एक ने बताया मैयर से आ रहे है सैनिक माता का नाम सुनकर खुश हुआ बोला मैया माता जी का प्रसाद खिला दो तब लूटेरों ने कहा प्रसाद तो खत्म हो गया है तब सैनिक ने कहा वहां से माता जी के फोटो लाये होंगे दर्शन करा दो तब लूटेरों ने कहा फोटो नहीं लाये तो सैनिक को शंका हुई ।
उसने पूछा कहां जा रहे हो तब लुटेरे ने कहा चन्दनपुर इंदौर यह सुनकर सैनिक समझ गया दाल में काला है क्योंकि इंदौर में चन्दनपुर कहीं नहीं है चन्दननगर जरूर है तब उसने एक को पकड़ा गाड़ी से नीचे उतारा तब दूसरों के भी हाथ पाव फूल गये और भंडा फूट गया खबर है कि आष्टा टी.आई. एच.एस. राजपूत ने सैनिक जगदीश परमार, सदरू खां एवं आरक्षक सत्येनद्रसिंह को 50-50 रुपये का इनाम भी दिया। लुटेरे मैयर वाली माता का नाम लेकर भागना चाहते थे लेकिन माता ने इन झूठों का साथ नहीं दिया और पुलिस के हवाले हो गये।

बेशरम की लकड़ी को लेकर मारपीट

सीहोर 18 सितम्बर (नि.प्र.)ग्राम रूपाहेडा में भाई-भाई में बेशरम की लकड़ी उखाड़ने को लेकर मारपीट हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रूपाहेड़ा निवासी गणपत आत्मज रूपसिंह ने अपने भाई देबीसिंह और उनके पुत्र नर्वत जितेन्द्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


पेट्रोल पम्प की दीवार गिरी
आष्टा 18 सितम्बर (नि.सं.)। कन्नौद रोड पर स्थित भारत पेट्रोलियम कम्पनी के पेट्रोल पम्प के पिछले हिस्से की दीवार गिरने से आष्टा निवासी विनीत छाजेड़ जिनकी कृषि भूमि स्थित है दीवार गिरने से वहां रखे उनके पाइप आदि फूट गये दीवार गिरने से छाजेड को लगभग 4 से 5 हजार का नुकसान हुआ है।
खबर है कि दीवार गिरने के बाद पम्प संचालक ने कहा था कि जो नुकसान हुआ है वो देंगे लेकिन अब वो छाजेड़ को धमका रहा है इस सम्बंध में छाजेड़ ने पुलिस को पम्प संचालक अनिल सिंह के खिलाफ शिकायत की है।

चार खिलाडियों का राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन

सीहोर 18 सितम्बर (नि.सं.) नगर के चार स्कूली विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय शालेय टेबिल टेनिस क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए किया गया है। जिसमें सीहोर के खिलाड़ी हार्दिक निगोदिया भोपाल संभाग की टीम के कप्तान बनाए गए है। यह पहला अवसर है जब मिनी वर्ग में कप्तानी का दायित्व सीहोर के किसी खिलाड़ी को मिला है। चयनित टीम शिवपुरी में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करने के लिए रवाना हुई हैं। उन्हें जिले के सभी खेल प्रेमियों द्वारा बधाई दी है। ब्यावरा में सम्पन्न् टेबिल टेनिस संभागीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ खेल कौशल का प्रदर्शन करने पर ब्ल्यू बर्ड स्कूल के छात्र हार्दिक निगोदिया का बाल मिनी वर्ग, ब्ल्यू बर्ड की छात्रा इति राठी का बालिका मिनी वर्ग और सुभाष हायर सेकेन्ड्री स्कूल के छात्र अंशुल सहित सीनियर और उत्कृष्ठ विद्यालय के छात्र अंकित राठौर का जूनियर वर्ग में राज्य स्तरीय टेबिल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। हार्दिक निगोदिया को मिनी वर्ग की भोपाल संभाग टीम का कप्तान बनाया गया है। यह पहला अवसर है जब सीहोर का कोई खिलाड़ी मिनी वर्ग में भोपाल संभाग टीम का नेतृत्व कर रहा है। इन सभी खिलाड़ियों के चयन पर विधायक रमेश सक्सेना, जिला पुलिस अधीक्षक डा. राजेन्द्र प्रसाद, जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेन्द्र शर्मा, डी.पी.सी. आर.आर. परमार, कोच रवेन्द्र चौहान, शैलेन्द्र सिंह चंदेल, जयंत दासवानी, क्रीड़ा अधिकारी अरुणा पारे, सरिता राठौर, श्रीमति मीना रावत, शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, अताउल्ला खां, चन्द्रशेखर शर्मा, नारायण कुशवाह, बाबू खां, रहमान उल्ला खां, राजेश मालवीय और आशीष शर्मा ने बधाई दी है।

Thursday, September 18, 2008

शादी का लालच देकर अपहरण करने के अपराधी को कारावास

सीहोर 17 सितम्बर (नि.सं.) शादी का लालच देकर एक युवती को भगाकर ले जाने वाले मुल्जिम मन्नूलाल निवासी नोनीखेडी क़ो माननीय अपर सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार वर्मा ने धारा-363 के तहत दोषी पाकर एक साल की सख्त सजा व एक हजार रुपये अर्थदण्ड किया। मामले में शासन की पैरवी रविप्रकाश पारे अपर लोक अभियोजक द्वारा की गई।

अभियोजन की ओर से पैरवी करते हुये अपर लोक अभियोजक रविप्रकाश पारे द्वारा बताया गया कि संक्षिप्त में अभियोजन की कहानी इस प्रकार रही कि घटना 1 मई को अभियुक्त मन्नूलाल निवासी नोनीखेडी ने अभियोक्त्री को शादी का लालच देकर उसे बहला-फुसलाकर जबरन अपने साथ ले गया और उसके साथ बलात्संग किया मामले में युवती के परिजनों ने रिपोर्ट लिखाई तथा अपराध क्र0 8908 कायम कर सत्र परीक्षण क्र0 6108 दर्ज किया।

न्यायालय में विचारण के दौरान गवाहों के बयान हुये। बचाव पक्ष को साक्ष्य का अवसर दिया। दोनों ही पक्षों की अंतिम तर्क चुने गये तथा निर्णय विद्वान न्यायाधीश श्री आलोक कुमार वर्मा (द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश) सीहोर ने धारा-363 भा.द.वि. का अपराध के लिये अभियुक्त मन्नूलाल को दोषी पाया।

अपने 12 पृष्ठीय निर्णय में अभियुक्त को धारा 363 में एक साल सश्रम कारावास तथा एक हजार रुपये हर्जाना का फैसला सुनाया।

पैरवी शासन तरफ से रवि प्रकाश पारे ए.जी.पी. द्वारा की गयी।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में प्रादेशिक महिला नेत्रियों से अभद्रता क्यों हुई?

सीहोर 18 सितम्बर (नि.सं.)। एक तरफ तो भाजपा महिलाओं के लिये तरह-तरह की बात करती है, उन्हे आरक्षण से लेकर उनके विकास की बात करती है और दूसरी तरफ भाजपा संगठन में महिला नेत्रियों की क्या स्थिति यह सार्वजनिक मंच पर ही नजर आ जाता है। संगठन के कुछेक पुरुष पदाधिकारी महिला पदाधिकारियों को पचा नहीं पाते, उनके तेजस्विता को हजम नहीं कर पाते और खीज में हरकतें तक कर बैठते हैं। गत दिवस जब नगर में मुख्यमंत्री व भाजपा के स्टार प्रचारक शिवराज सिंह चौहान भाजपा का प्रचार करने के लिये आये थे तो यहाँ भाजपा संगठन की पदाधिकारी महिलाओं के साथ जो घटनाएं घटी वह आश्चर्य से कम नहीं है। यहाँ अव्वल तो भोपाल से आई कुछ प्रादेशिक नेत्रियाँ भी मौजूद थीं जो यहाँ मंच को संभाले हुए थीं और चूंकि मुख्यमंत्री काफी देर से आये थे इसलिये यहाँ भोपाल की महिला नेत्रियों ने जोरदार भाषण देकर पूरा वातावरण भाजपामय कर दिया था।

विशेषकर जिस वक्त सरिता देशपाण्डे ने यहाँ मंच संभाला और रामसेतु के मुद्दे को उछालते हुए भाषण दिया तो सामने सभी को एक बहुत दमदार भाजपा नेत्री की छवि दिखने लगी थी। दूर माईक पर लग रहा था कि जैसे उमाश्री भारती की आवाज की कैसेट चल रही हो, इस चक्कर में आसपास एकत्र भीड़ बड़ा बाजार की तरफ तेजी से बढ़ने लगी थी। सरिता जी के भाषण में ओज था, इनके अलावा भी भोपाल से आई अन्य नेत्रियों ने ओजस्वी भाषण दिये।

इधर सीहोर में प्रादेशिक नेत्रियाँ और भाजपा महिला नेत्री भी मंच पर विराजित थीं।

लेकिन जैसे-जैसे शिवराज सिंह चौहान के सीहोर आने की घड़ी नजदीक आने लगी वैसे-वैसे यहाँ मंच से इन महिला नेत्रियों को किसी तरह उतारने का षड़यंत्र रचा जाने लगा। भाजपा के स्थानीय नेताओं ने इतनी हिम्मत तो नहीं जुटाई कि वह इन्हे किसी तरह उतार देते उन्होने पुलिस का सहारा लेकर यहाँ दो नाम लिखकर दे दिये और कहा कि सिर्फ यही दो नेत्रियाँ मंच पर रहे बाकी सबको उतार दिया जाये।

मंच पर सिर्फ भाजपा महिला मण्डल जिलाध्यक्ष और भोपाल से आई एक अन्य नेत्री को मंच पर रहने देना चाहते थे। यहाँ दर्जा रायमंत्री प्राप्त अनीता भंडेरिया हों अथवा भोपाल की तेजतर्रार छवि की नेत्री सरिता देशपाण्डे हो सबको मंच से उतारने का प्रयास किया गया।

सूत्रों का कहना है कि तब मजबूरन कुछ नेत्रियों ने इस पर आपत्ति लेते हुए खूब खरी-खोटी सुनाई, उन्होने संगठन के स्थानीय पदाधिकारियों को समझाईश दे दी, अपने पद की अहमियत बताई। तब मंच पर से उन्हे उतारने की हिम्मत करने वाले उल्टे पांव लौट आये। एक महिला नेत्री से तो कुछ ने अभद्र व्यवहार भी किया जिसकी चर्चाएं भाजपा महिला मण्डल में व्याप्त है।

नेता प्रतिपक्ष जमुना देवी की दुर्घटना, घायल

आष्टा 17 सितम्बर (नि.सं.)। आज शाम को लगभग 4 बजे मध्य प्रदेश की नेता प्रतिपक्ष श्रीमति जमुना देवी भोपाल से इन्दौर जाते वक्त लगभग 4 बजे जब पगारिया घांटी पर पहुँची तो उनकी कार क्रमांक एमपी 02 एबी 0627 को सामने से आ रही एक टवेरा जीप क्रमांक एमपी 04 9431 के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए नेता प्रतिपक्ष के वाहन को जमकर टक्कर मारी। इसमें नेता प्रतिपक्ष श्रीमति जमुना देवी, उनका गन मेन बाजबहादुर, वाहन चालक हेम सिंह चन्द्रावत गंभीर रुप से घायल हो गये। लालबत्ती की लगी हुई गाड़ी जैसे ही दुर्घटनाग्रस्त हुई।
घटना स्थल के सामने विष्णु के ढाबा था। विष्णु ने तत्काल पुलिस को सूचना की तथा स्वयं अन्य लोगों को लेकर घायलों की सेवा में लग गया। घायल नेता प्रतिपक्ष जमुना देवी को सोनकच्छ भेजा गया वहीं गनमेन और चालक को आष्टा सिविल अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश परमार, रतन सिंह ठाकुर, शैलेष राठोर, हरपाल सिंह ठाकुर, संजय जैन सहित अनेकों कांग्रेसजन घटना स्थल की और रवाना हो गये। वहीं घायल गनमेन व चालक का प्राथमिक उपचार कराकर भोपाल स्थानान्तरित किया गया।
फुरसत को मिली जानकारी के अनुसार उक्त दुर्घटना में श्रीमति जमुनादेवी के पैरों में काफी गंभीर चोंटे होने के कारण उन्हे प्राथमिक उपचार सोनकच्छ में देने के बाद उच्च इलाज के लिये इन्दौर के बाम्बे अस्पताल में भेजा गया है जहाँ उनका इलाज शुरु हो गया है।
आष्टा पुलिस ने हेम सिंह पुत्र भंवर सिंह निवासी भोपाल की रिपोर्ट पर टवेरा के चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। घटना की सूचना मिलते ही पूरे जिले का प्रशासन घटना स्थल पर पहुँचा।

चार सड़क हादसे, एक की मौत चार घायल

सीहोर 17 सितम्बर (नि.सं.)। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत हो गई वहीं चार अन्य घायल हो गये। पुलिस ने सभी मामले कायम कर लिये हैं।
प्राप्त जनकारी के अनुसार जावर थाना क्षेत्र में इन्दौर-भोपाल राजमार्ग पर गत दिवस दोपहर को धर्मेन्द्र पुत्र भोलाराम धोबी 20 साल निवासी उपड़ी राव थाना कायथा जिला उजैन अपनी भावी को मोटर साईकिल एमपी 41 एमबी 3824 से अपने गांव से ग्राम धुड़िया, कन्नौद ले जा रहा था कि इन्दौर भोपाल राजमार्ग पर पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक जीएच 02 के 4994 के चालक ने वाहन को तेजगति एवं लापरवाही से चलाकर इनकी बाइक में टक्कर मार दी। परिणामस्वरुप धर्मेन्द्र की भावी मोटर साईकिल स ेनीचे गिर गई और ट्रक की चपेट में आ गई जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं धर्मेन्द्र को साधारण चोंट आई।
वहीं आज सुबह जावर थाना क्षेत्रान्तर्गत मेहतवाड़ा निवासी बलवान सिंह पुत्र जगन्नाथ सिंह ठाकुर 36 साल साईकिल से अपने घर जा रहा था जैसे ही वह इन्दौर भोपाल राजमार्ग कलारी के सामने मेहतवाड़ा पहुँचा पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक एमएच 34 एम 5019 के चालक ने वाहन को तेजगति एवं लापरवाही से चलाकर टक्कर मारकर घायल कर दिया।
एक अन्य सड़क हादसे में लंबा बूंदी राजस्थान निवासी हरपाल आं. निमोद 45 साल आमला जोड़ के पास आज दोपहर को रोडक्रास करते समय डोडी तरफ से आ रही जीप के चालक ने वाहन को तेजगति एवं लापरवाही से चलाकर हरपाल को टक्कर मारकर घायल कर दिया।
उधर बुदनी थाना अन्तर्गत गत दिवस सबह 11.30 बजे बुदनी घाट भोपाल रोड के पास दमुआ छिंदवाड़ा निवासी सगीर पुत्र शेखजुम्मत 48 साल अपनी इण्डिका कार क्रमांक एमपी 28-सी-3108 से भोपाल से होशंगाबाद तरफ जा रहे थे कि सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी 09 केबी 935 के चालक ने वाहन को तेजगति एवं लापरवाही से चलाते हुए इण्डिका में टक्कर मार दी। परिणामस्वरुप इण्डिका में सवार सगीर को चोंट आई जिन्हे प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।


विभिन्न कारणों से तीन की मौत
सीहोर 17 सितम्बर (नि.सं.)। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विभिन्न कारणों से तीन की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जावर थाना क्षेत्र के ग्राम खामखेड़ा जत्रा बैजनाथ में मुकेश पुत्र राधाकिशन सोनी के यहाँ पर आये हुए चन्द्रशेखर पुत्र भागीरथ सोनी 35 साल को गत दिवस दोपहर दो बजे मोबाइल को चार्जर लगते समय अचानक करंट लग गया।
जिन्हे उपचार हेतु अस्पताल लाया गया जहाँ चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।
इधर आष्टा थाना अन्तर्गत आने वाले ग्राम लोरास हीरापुर निवासी भेरुसिंह पुत्र दरियाव सिंह को आज सुबह बेलगाड़ी से गिरने के कारण हेतु अस्पताल आष्टा लाया गया जहाँ चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।
वहीं सियाखेड़ी निवासी शेतान सिंह की 13 वर्षीय पुत्री ममता को आज शाम जहरीला पदार्थ खाने से इलाज हेतु अस्पताल आष्टा लाया गया जहाँ उपचार के दौरान ममता की मौत हो गई।


पेट्रोल पंप की दीवार गिरी
आष्टा 17 सितम्बर (नि.प्र.)। आष्टा-कन्नौद रोड पर स्थित भारत पेट्रोलियम कम्पनी के पेट्रोल पंप के पिछले हिस्से की दीवार गिरने से आष्टा निवासी विनीत छाजेड़ जिनकी ऋषि भूमि स्थित है दीवार गिरने से वहाँ रखे उनके पाईप आदि फट गये। दीवार गिरने से छाजेड़ को लगभग 4 से 5 हजार का नुकसान हुआ है। खबर है की दीवार गिरने के बाद पम्प संचालक ने कहा था कि जो नुकसान हुआ है वो देंगे लेकिन अब वो छाजेड़ को धमका रहा है। इस संबंध में छाजेड़ ने पुलिस को पम्प संचालक अनिल सिंह के खिलाफ शिकायत की है।


बैलगाड़ी से गिरने पर ग्रामीण की मौत
आष्टा। आज सुबह ग्राम हीरापुर लोरास में एक किसान जिसका नाम भेरु सिंह पुत्र दरियाव सिंह अपनी बेलगाड़ी से जा रहा था कि अचानक बैलगाड़ी के बैल बिचक गये और भेरु सिंह बैलगाड़ी से नीचे गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।


हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

अपहरण करने के अभियुक्त को दो साल की सश्रम कारावास एवं दो हजार रुपये अर्थदण्ड का फैसला

सीहोर 17 सितम्बर (नि.सं.) । अपराध क्र. 62808 अन्तर्गत धारा-363, 366,376(1)भारतीय दण्ड विधान के मामले से उत्पन्न सत्र परीक्षण क्रमांक-6908 में विद्वान अपर सत्र न्यायाधीश श्री आलोक कुमार वर्मा ने निर्णय सुनाते हुये अभियुक्त किशनलाल को धारा 363 भादवि में 2 साल के सश्रम कारावास एवं दो हजार रुपये अर्थदण्ड किया। मामले में शासन की पैरवी रविप्रकाश पारे, युवा अपर लोक अभियोजक ने की।

अभियोजन की कहानी संक्षेप में इस प्रकार रही कि घटना दिनांक को रात्री 9 बजे अभियुक्त किशनलाल ने अभियोक्त्रीपीड़िता के घर से उसके संरक्षक की अनुमति के बिना भगाकर-अपहरण कर ले गया जिसकी उमाशंकर सहअभियुक्त ने सहयोग किया तथा घटना को अंजाम दिया। इस पर मामले की थाना दोराहा पर रिपोर्ट लिखाई गयी। मामला विवेचना के बाद माननीय न्यायालय में विचारण हेतु प्राप्त हुआ। अपर लोक अभियोजक रविप्रकाश पारे के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गवाहों के न्यायालय में कथन हुये। दोनों पक्षों की अंतिम बहस सुनने के बाद विद्वान अपर सत्र न्यायाधीश श्री आलोक कुमार वर्मा ने साक्ष्य का सूक्ष्य अवलोकन करते हुये अपना 19 पृष्ठीय निर्णय सुनाया।

निर्णय में धारा-363 भारतीय दंड संहिता में अभियुक्त किशनलाल को दोषी पाकर उसे 2 साल के सश्रम कारावास की सजा तथा 2000- रुपये का अर्थदंड किया जबकि सहअभियुक्त को साक्ष्य अभाव में दोषी मुक्त किया। म.प्र. राज्य की ओर से मामले की पैरवी रविप्रकाश पारे अपरलोक अभियोजक ने की।

अपहरण करने के अभियुक्त को दो साल की सश्रम कारावास एवं दो हजार रुपये अर्थदण्ड का फैसला

सीहोर 17 सितम्बर (नि.सं.) । अपराध क्र. 62808 अन्तर्गत धारा-363, 366,376(1)भारतीय दण्ड विधान के मामले से उत्पन्न सत्र परीक्षण क्रमांक-6908 में विद्वान अपर सत्र न्यायाधीश श्री आलोक कुमार वर्मा ने निर्णय सुनाते हुये अभियुक्त किशनलाल को धारा 363 भादवि में 2 साल के सश्रम कारावास एवं दो हजार रुपये अर्थदण्ड किया। मामले में शासन की पैरवी रविप्रकाश पारे, युवा अपर लोक अभियोजक ने की।

अभियोजन की कहानी संक्षेप में इस प्रकार रही कि घटना दिनांक को रात्री 9 बजे अभियुक्त किशनलाल ने अभियोक्त्रीपीड़िता के घर से उसके संरक्षक की अनुमति के बिना भगाकर-अपहरण कर ले गया जिसकी उमाशंकर सहअभियुक्त ने सहयोग किया तथा घटना को अंजाम दिया। इस पर मामले की थाना दोराहा पर रिपोर्ट लिखाई गयी। मामला विवेचना के बाद माननीय न्यायालय में विचारण हेतु प्राप्त हुआ। अपर लोक अभियोजक रविप्रकाश पारे के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गवाहों के न्यायालय में कथन हुये। दोनों पक्षों की अंतिम बहस सुनने के बाद विद्वान अपर सत्र न्यायाधीश श्री आलोक कुमार वर्मा ने साक्ष्य का सूक्ष्य अवलोकन करते हुये अपना 19 पृष्ठीय निर्णय सुनाया।

निर्णय में धारा-363 भारतीय दंड संहिता में अभियुक्त किशनलाल को दोषी पाकर उसे 2 साल के सश्रम कारावास की सजा तथा 2000- रुपये का अर्थदंड किया जबकि सहअभियुक्त को साक्ष्य अभाव में दोषी मुक्त किया। म.प्र. राज्य की ओर से मामले की पैरवी रविप्रकाश पारे अपरलोक अभियोजक ने की।

ओ इटली की रानी पानी हम तुम्हें पिला देंगे अगर रामसेतू की नींव हिली तो दिल्ली दरबार हिला देंगे

आष्टा 17 सितम्बर (सुशील संचेती) । चुनावी वर्ष में भाजपा एक बार पुन: सत्ता के सिहासन पर पुन: आसीन होने के किसी भी प्रयास को छोड़ना नहीं चाहती है इसी कड़ी में भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच के बेनर तले भाजपा जिला अध्यक्ष ललित नागौरी के प्रयासों से आष्टा को एक भाजपाई राष्ट्रीय कवि सम्मेलन कराने का मौका मिला नागौरी और उनकी पूरी टीम ने इस कवि सम्मेलन के माध्यम से आष्टा क्षेत्र की जनता तक भाजपा सरकार एवं शिवराज के कार्यो को पहुंचाने में सफलता मिली।
श्री राम मंदिर चौराहे पर कल रात्री में आयोजित उक्त भाजपाई अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर मंच पर उपस्थित वरिष्ठ राष्ट्रीय कवि श्री विश्वेश्वर शर्मा मुम्बई (गीतकार) पं. सत्यनारायण सत्तन विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय, जिला अध्यक्ष ललित नागौरी ने माल्यार्पण एवं दीप प्रावलित करके किया। पधारे सभी कवियों का स्वागत एवं साफा बांधकर उनका सम्मान भाजपा के संतोश झंवर, अजय टेलर, गोविन्द चौहान, कालू भट्ट, धरमसिंह आर्य, पंकज नाकोड़ा, प्रवीण भूतिया, विशाल चौरसिया, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बंसल, धर्मेन्द्र राठौर, रमाकांत समाधिया, सुनील लोवानिया, अखलेश राठौर, नितिन भट्ट, श्रीमति शोभा शर्मा, संजय अजमेरा आदि ने किया। स्वागत सम्मान के बाद सूत्रधार पंडित सत्यनारायण ने मंच के सभी सूत्र अपने हाथों में लेकर सरस्वती वंदना के लिए कवियत्री डॉ. मंजू दीक्षित आगरा को आमंत्रित किया।
सुमधुर सरस्वती वंदना के बाद इंदौर से आये कवि कैलाश जैन ने चौपाईयों की धुन पर शानदार कविता का पाठ कर श्रोताओं का दिल जीता उन्होंने अपनी कविता के माध्यम से देश में बढ़ती मंहगाई, फैलता आतंकबाद, रामसेतु और अमरनाथ मुद्दों को गहराई से छुआ कैलाश जैन ने मंहगाई को लेकर पड़ा कैसी सरकार चलाई ओ.पी.एम. मोहना, दालो के भाव नहीं देते है जीने छूट रहे है जनता के पसीने, इसके बाद उन्होंने सुनाया महिनों हो गये असली घी खाये, घी को छोड़ा सोचा तेल खाये लेकिन तेल भी बाजार में तांडव दिखाये, इसके बाद मंच से श्रोताओं से रूबरू होने आये जगदीश सेन ने अपने काव्य पाठ के माध्यम से देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल जी एवं म.प्र. के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को उनके कार्यकाल की उपलब्धियों को कविता में बांध कर जनता को परोसा सेन ने पड़ा की भगवा अगर नहीं होगा तो हिन्दुस्तान भी नहीं होगा। इसके बाद मंच पर भिण्ड के कवि धीरेन्द्र भदौरिया ने नेता पहाडा कविता का पाठ किया इस पहाड़े की प्रथम पंक्ति नेता एकम नेता और अंतिम पंक्ति नेता धाम सत्यानाश। इसके बाद मंच को आष्टा के चिरपरिचित चेहरे रतलाम से आये कवि धमचक मुलथानी ने शमा बांध उनको जनता ने खूब स्नेह और प्यार बरसा कर सम्मान दिया उन्होंने पाकिस्तान को दो पंक्तियों में समेटा और कहा कि कैदियों से कह दो तुम्हारी सजा माफ बस उस दिन पाकिस्तान साफ इसके बाद जयपुर से आये कवि अब्दुल गफ्फार ने मंच संभाला जिन राष्ट्रवादी कविताओं के लिए उन्हें जाना जाता है और उसके कारण कट्टर पंथियों की आंखों की वे किरकिरी बने हे ऐसे राष्ट्रवादी कवि ने अपनी कविता के माध्यम से उन मुसलमानों को आड़े हाथों लिया जो वन्दे मातरम गाने से मना करते है उन मुसलमानों को भी उन्होंने अपनी कविता में आड़े हाथों लिया जो अन्न यहा का खाते है पानी यहां का पीते है और गुणगान पाकिस्तान का करते है उन्होंने रामसेतू पर जो कविता पाठ किया उसे पूरी उपस्थितों ने तालियों से सम्मान देकर हौंसला बढ़ाया।
गफ्फार ने कहा ओ इटली की रानी पानी हम तुम्हें पिला देंगे अगर रामसेतु की नींव हिली तो दिल्ली दरबार हिला देंगे जिसे सब लोग राम कहते है हम उसे सलाम करते है। कवियत्री डा. मंजु दीक्षित ने अपने रचना पाठ में कहा जहां चारों और डाकूओं से ज्यादा नेता लुटेरा वो भारत देश है मेरा डा. मंजु दीक्षित और सूत्रधार सत्यनारायण सत्तन के बीच लम्बे समय तक चली नोक-झौंक, फुलझड़ी का श्रोताओं ने खूब आनन्द उठाया मंच को गरिमा प्रदान कर रहे राष्ट्रीय कवि एवं सुप्रसिद्ध गीतकार श्री विश्वेश्वर शर्मा ने मंच संभालते ही श्रोताओं को अपनी ओर आकर्षित किया उनके चुटीले व्यंग्य से भरपूर गीता ने खूब वाह-वाह लूटी उनकी चार पंक्ति इस प्रकार थी जब देश का दिवाला निकला नेता ने कहा ईलू-ईलू अंतिम कड़ी के रूप में मंच पर कविता पाठ करने के लिए अब्दुल गफ्फार ने सूत्रधार गुरु श्री सत्यनारायण सत्तन को आमंत्रित किया जनता की विशेष मांग पर उन्होंने गणेश वंदना रचना का पाठ लिया।
उन्होंने अपने अनोखे अंदाज में मंहगाई पर बार करते हुए कहा कि शनि महाराज के सिर पर चढ़ता था तेल अब तेल के सिर पर चढ़ गये पी.एम. उपस्थित सभी कवियों ने म.प्र. के मुख्यमंत्र शिवराजसिंह चौहान के कार्यकाल उनके द्वारा शुरु की गई योजनाओं को अपनी कविता में छुआ और आव्हान किया की उठा जागों और एक बार फिर शिव की सरकार बनाओं तथा घर-घर में कमल खिलाओं रात 4 बजे कवि सम्मेलन समाप्त हुआ। कवि सम्मेलन के शुभारंभ का संचालन संतोष झंवर भाजपा नगर अध्यक्ष ने किया तथा अंत में आभार जावर मण्डल के महामंत्री राकेश शर्मा ने व्यक्त किया कवि सम्मेलन सुनने हजारों नागरिक राम मंदिर चौराहे पर रात भर जमें रहे।