Thursday, August 21, 2008
राकेश राय ने खुलकर बोला विधायक के खिलाफ, पत्रकार वार्ता में कहा : मुझे विश्वास है कि सत्य की विजय होगी
उपरोक्त बात नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय ने आज एक आपात पत्रकार वार्ता में कही। श्री राय ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र सीहोर में तीन बार चुनाव जीतकर विधायक रमेश सक्सेना ने कोई विकास कार्य तो कराये नहीं बल्कि स्वयं ही इस क्षेत्र को विनाश की और धकेला है। प्रदेश में तीन मुख्यमंत्री दे चुकी भाजपा सरकार मुख्यमंत्री के गृह जिले में जब नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में शर्मनाक पराजय की और धकेली गई तो आज भाजपा सरकार गुस्से में आकर सीहोर के साथ पक्षपात कर रही है। आज तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर के विकास के लिये कोई सौगात नहीं दी जबकि आसपास के क्षेत्रों बुदनी, नसरुल्लागंज, रेहटी अन्य स्थानों पर विकास के लिये करोड़ो रुपये दिये जा रहे हैं आखिर क्या कारण है जो सीहोर को यह लोग भूल गये हैं, क्या की जनता को मुर्ख समझ रही है भाजपा ? जो आसपास विकास हो रहा है और यहां विकास होने से रोका जा रहा है। यह सीहोर का सौभाग्य है कि जिले का मुख्यमंत्री का बना है लेकिन श्री चौहान को सीहोर से मतलब ही नहीं है।
विधायक ने सीहोर को विकास के लिये कोई सौगात तो नहीं दी बल्कि अधिकारियों पर दबाव बना कर लोकतंत्र की हत्या जरुर करवा दी। विधायक खुद सीहोर का विकास नहीं चाहते।
नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय ने अपनी पत्रकार वार्ता में कहा कि नगर की सम्मानीय जनता ने अध्यक्ष चुनाव में 12 हजार 771 मतों से महाविजय दिलाई थी और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुरेश पचौरी ने भी मुझे कांग्रेस में शामिल कर लिया था।
अध्यक्ष ने स्पष्ट आरोप लगाया कि मेरे द्वारा नगर विकास के कार्यों में लगातार भाजपा व विधायक द्वारा रोड़े डाले गये तथा आज नगर पालिका अध्यक्ष पद से हटाकर सीहोर की जनता का अपमान कर दिया गया है।
राकेश राय ने चैलेंज दिया है कि भाजपा सरकार नगर पालिका सीहोर की कितने ही स्तरों पर जांच करा ले यहाँ किसी भी स्तर पर ना तो कोई अनियमितता हुई है और ना ही कोई भ्रष्टाचार हुआ है। जांच के बाद सब कुछ साबित हो जायेगा और अंत में जीत सत्य की ही होगी।
श्री राय ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सीहोर सहित पूरे प्रदेश से भाजपा का सफाया होने जा रहा है इसलिये भाजपा बौखलाहट में जनता द्वारा भारी बहुमत से चुने गये प्रतिनिधियों को ही हटाने में लग गई है। चूंकि सीहोर मुख्यमंत्री का गृह जिला है इसलिये भाजपा यहाँ अपनी पराजय होता देख यह कदम उठा रही है। राय ने कहा कि सीहोर की राजनीति का इतिहास इस बात का गवाह है कि जब-जब जनता के आदेश को कुचलने की कोशिश की गई है ऐसे महत्वाकांक्षी नेताओं को जनता ने सबक सिखाया है।
अभी तक नहीं मिला कोई पत्र
सीहोर 20 अगस्त। नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय ने आज इस संबंध में सायं 8 बजे फुरसत से बातचीत करते हुए स्पष्ट कहा कि मुझे अभी तक ऐसा कोई आदेश नहीं मिला है। श्री राय ने कहा कि मुझे यह जानकारी अवश्य मालूम है कि ऐसा कुछ हुआ है। लेकिन अभी तक ऐसे आदेश मुझ तक नहीं पहुँचे हैं।
देर रात तक होती रही मंत्रालय में बैठक
सीहोर 20 अगस्त । भोपाल में जिन अधिकारी ने अखबारों में यह वक्तव्य दे दिये हैं कि राकेश राय को पदच्यूत किया गया है आज वह अधिकारी दिनभर फोन उठाने से बचते नजर आये। जबकि सूत्रों के अनुसार आज देर रात 8 बजे तक नगरीय प्रशासन विभाग के उच्चस्थ अधिकारियों की एक विशेष बैठक चलती रही जिसमें सीहोर के मामले पर बातचीत विचार विमर्श हुआ।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
मजदूरों की ताकत की परीक्षा न ले सरकार-संध्या शैली
कार्यक्रम का संचालन सीटू के जिला महासचिव राजेश दुबे ने किया एवं अन्य वक्ताओं में राजीव गुप्ता, दीपेन्द्र तोमर, जमीर बहादुर, पी.सी. उमरिया, गोपाल दास सोनी, रामचरण मालवीय, एम.तिर्की इत्यादि रहे। प्रमुख वक्ता के रूप में बोलते हुए कामरेड संध्या शैली ने कहा कि अब समय आ गया है मजदूर अपनी ताकत को पहचाने, चुनाव नजदीक है, सभी राजनैतिक दलों की लार मजदूरों के वोट बैंक को देखकर टपक रही है, हमें किसी राजनीति से लेना-देना नहीं लेकिन सरकार जो लगातार मजदूर विरोधी, कर्मचारी विरोधी और जन विरोधी निर्णय ले रही है इनका हम विरोध करते हैं। संसद में बहुमत हासिल करने के बाद सरकार ने जो नवरत्न कंपनिया बीमा, बी.एस.एन.एल. महिला बाल विकास, बी.एच.ई.एल. को ठिकाने लगाने की बात कही है यह देश हित के खिलाफ है, जिसका हम विरोध करते हैं। म.प्र. की सरकार दै.वे.भो. कर्मचारियों से किया वादा आज तक पूरा नहीं कर पाई, अब फिर चुनाव सर पर है इसलिये हम केन्द्र की सरकार और राज्य सरकार को चेतावनी देते हैं कि मजदूरों की ताकत की परीक्षा न ले अन्यथा परिणाम क्या होंगे इसका आंकलन सरकार स्वयं कर ले। दै.वे.भो. कर्मचारियों, गैंगमेनों, दाई, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, निर्माण मजदूरों, ठेल मजदूरों, हम्मालों, बीड़ी मजदूरों सहित शहर की आम गरीब जनता के लिये हमारा संघर्ष इनको जब तक अधिकार नहीं मिलता जारी रहेगा और हमारा संघर्ष हमेशा जारी रहेगा। कार्यक्रम में शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ताओं ने बड़चढ़ कर हिस्सा लेते हुए संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
अशोक जैन ने कुलदीप सेठी से पूछा साढ़े चार साल से जनाव कहाँ थे?
श्री जैन ने सेठी जी का भेजे पत्र का समाचार 8 अगस्त के फुरसत के अंक में पढ़ने के बाद जैन ने सेठी से पूछा है कि जनाब आज आपको कांग्रेस की चिंता हो रही है पिछले साढ़े चार साल से आप कहाँ थे ? आप भी जिले के वरिष्ठ नेता है जनसमस्याओं को लेकर सड़क पर सरकार के खिलाफ क्यों नहीं उतरे ? जो पद पर बैठता है निश्चित उसकी जिम्मेदारी अधिक होती है लेकिन आप भी वरिष्ठ है आप क्यों मौन थे ? कार्यालय खुलने पर जैन ने लिखा है कि प्रमोद पटेल के बाद कैलाश परमार के कार्यकाल में जितना कार्यालय खुला उतना शायद ही इसके पहले खुला जिला कांग्रेस के गठन के बारे में जैन ने लिखा की कहने को जिला कांग्रेस का गठन जिला अध्यक्ष को करना होता है लेकिन यह सब वास्तव में होता ऊपर से ही है, सीहोर का हर नेता पद चाहता है जो पद के बिना रह जायेगा, वो जिला कांग्रेस से खफा होगा और अपने ऊपर के आका से मिलकर अपना नाम जुड़वाकर पद ले आयेगा जिले में कांग्रेस सोई हुई के बारे में जैन ने लिखा है कि सेठी जी जिले में ही नहीं साढ़े चार साल से पूरे प्रदेश में कांग्रेस सोई हुई थी। जैन ने सेठी जी को निवेदन किया है की आपको कांग्रेस की चिंता हुई इसके लिये धन्यवाद एक निवेदन है कि कांग्रेस के लिये आपके मन में जो चिंता जागी है अब उसे चुनाव तक सोने मत देना।
आप उठो घर से बाहर जन समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरे मैं और सब कांग्रेस के साथी आपके साथ है।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
कांग्रेस ने फल वितरण कर मनाया स्व. राजीव गांधी का जन्म दिन
आज आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री जी के चित्र पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शंकरलाल साबू एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैलाश परमार ने पुष्प माला अर्पित कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। कार्यक्रम में छात्र नेता राहुल कोठारी ने स्व. राजीव जी की मंशा अनुरूप कार्य करने का उपस्थित कांग्रेसजनों को संकल्प दिलाया। इसके पश्चात् उपस्थित कांग्रेसजनों ने जिला चिकित्सालय सीहोर में उपचरार्थ भर्ती रोगियों को फल वितरित कर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
इस अवसर पर शंकरलाल साबू, कैलाश परमार, जसपाल सिंह अरोरा, राधा वल्लाभ गुप्ता, प्रेमबंधु शर्मा, कमलेश कटारे, सुश्री रुकमणी रोहिला, मांगीलाल मंझेड़ा, सतीश पचौरी, हेमंत शर्मा, राजाराम कसौटिया, श्रीमति कल्पना हरणे, गोपाल इंजीनियर, राजेन्द्र वर्मा, राजकुमार भारती, संजय सोनी, पवन राठोर, दिनेश भैरवे, शील राय, जगदीश निगोदिया, महेश चंद्रवंशी, दिनेश सिरोलिया, मुनब्बर पठान, नरेन्द्र खंगराले, सुभाष चौरसिया, श्रीमति रेखा दीक्षित, रुकमणी अग्रवाल, जलज छोकर, राहुल कोठारी, आशीष गुप्ता, आशीष गेहलोत, प्रदीप प्रगति, डॉ. अनीस खान, राजकुमार कसौटिया, मुमताज खान, विनय पालीवाल, रामदयाल परमार, पंकज गुप्ता, बेनी प्रजापति, अखलेश राठौर, बंटी जादोन, जितेन्द्र ठाकुर, बाबूलाल परमार, राजीव गुजराती, निर्मल राजपूत, एस.कुमार राठौर, राजू गोयल आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
पीएचई द्वारा ठेकेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज
आष्टा 20 अगस्त (नि.सं.)। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग आष्टा के सहायक यंत्री गोपाल प्रसाद ने एक ठेकेदार जिसका नाम रमाकांत ओझा है के खिलाफ गवाखेड़ा में बनने वाली पानी की टंकी के ठेके के दस्तावेज में एसबीसी की परीक्षण रिपोर्ट फर्जी लगाने तथा बाद में पकड़ा जाने पर उसके खिलाफ आष्टा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने धारा 467, 468, 470, 420, 511 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
आष्टा नपा ने लिया संकल्प: घूसखोरी कमीशन खोरी बंद करेंगे
आष्टा 20 अगस्त (नि.प्र.) पूर्व प्रधानमंत्री, आधुनिकता के जनक स्व. राजीव गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर शासन ने संकल्प लेने के निर्देश सभी कार्यालयों को दिए थे, इसी कड़ी में नगर पालिका आष्टा के सभाकक्ष में समस्त कर्मचारियों को शासकीय संकलप दिलाया गया, स्व. राजीव गांधी ने कहा था कि यदि एक रुपये केन्द्र से दिया जाता है तो नीचे तक 10 पैसे पहुंच पाता है, बाकी पैसा घूसखोर, कमीशनखोर खा जाते हैं, उनकी इसी पीड़ा को दूर करने के लिए नपा के सभी कर्मचारियों ने आगे बढ़कर संकल्प लिया कि अब घूसखोरी कमीशनखोरी बंद कराई जाएगी।
सबसे पहले नपा से शुरूआत होगी। सभी घूसघोर, कमीशनखोरों को पब्लिक के सामने बेनकाब किया जाएगा, ताकि नगर के नागरिकों को उनके दिए गए टैक्स की वापसी सुविधाओं के रूप में सौ पैसे की जा सके, इसके लिए जब जिस वरिष्ठ अधिकारी के पास ऐसी खबर पहुंचे तो त्वरित छापामार कार्यवाही करने का अनुरोध किया गया।
ऐसा संकल्प लेने वाली प्रदेश की नगर पालिका आष्टा पहली नगर पालिका बन गई है परन्तु इस कार्य में जब तक जनसहयोग नहीं मिलेगा, यह संकलप अधूरा रहेगा, प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि साईड पर देखे कि ठेकेदार एक तगारी सीमेंट, दो तगारी रेत तथा दो तगारी गिट्टी नहीं मिला रहा है, उसका दायित्व है कि वह मौके पर उस ठेकेदार तथा उसे घटिया निर्माण करने में सहयोग करने वाले को पकड़े।
इस अवसर पर पीके साहू उपयंत्री, नरेन्द्र दुबे, राजनिरीक्षक हबीब असलम, कैलाश श्रीवास्तव, अलका कात्यायन, अरुण श्रीवास्तव, फखरुल हसन, दुलीचंद कुशवाह, रशीद खां, रमेश राठौर, जगदीश नामदेव, मनीष श्रीवास्तव, अजय द्विवेदी, सेवाराम, चतरीबाई, फूलसिंह, कमल बांकड़े, प्रेम मालवीय आदि सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
Wednesday, August 20, 2008
नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय को अध्यक्ष पद से हटाया....नगर में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी
गौरतलब है कि कुछ माह पहले एक ही नम्बर के ट्रेक्टर-ट्राली अथवा टैंकर एक ही समय में दो स्थानों पर चलने तथा अनेक खरीदियों के भुगतान को लेकर राय शासन ने नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय को नोटिस भी दिया था इसी बात को आधार बनाकर शासन ने अब उन्हे अध्यक्ष पद से हटा दिया है। शहर में मंगलवार की रात यह चर्चा शहर में आम हो गई । हर तरफ यही चर्चा थी कि राकेश राय को नगर पालिका अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। लेकिन कोई भी इस बात की अधिकारिक पुष्टि करवाने को तैयार नहीं था। फुरसत कार्यालय में भी इस जानकारी की पुष्टि के लिये अनेक दूरभाष आये। अध्यक्ष राकेश राय से इस संबंध में कोई बातचीत नहीं हो पाई। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय कुछ माह पहले ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पचौरी के नगर आगमन के दौरान समारोह पूर्वक कांग्रेस में शामिल किये गये हैं।
सीहोर से लेकर भोपाल तक लोग अपने-अपने स्तर पर जानकारी लेने में लगे हुए हैं। अधिकांश लोग आगामी चुनावों को लेकर इस मामले को देख रहे हैं।
ज्ञातव्य है कि पूर्व में चौराहों पर यह चर्चा भी आई थी कि स्वयं मुख्यमंत्री अपने शासनकाल में किसी भी चुने हुए जनप्रतिनिधि को हटाने के पक्षधर नहीं हैं इसलिये राकेश राय को नहीं हटाया जायेगा। कुछ माह पूर्व राकेश राय के हटाये जाने संबंधी कार्यवाही को लेकर एक खबर भोपाल से प्रकाशित एक दैनिक समाचार पत्र में भी लगी थी लेकिन तब से अब तक यह मामला अटका हुआ ही था जिसे लोग मुख्यमंत्री जी के वक्ततव्य से जोड़ कर देख रहे थे।
हालांकि जिस दिन से राकेश राय चुनाव जीतकर विजयी हुए हैं उसी दिन से इन्हे भाजपा प्रतिद्वंदी मात्र 6 माह का मेहमान बताते रहे हैं लेकिन आज जब विधानसभा चुनाव आ गये हैं, सीहोर में भाजपा विधायक रमेश सक्सेना ने तो अपना चुनावी कार्यालय ही खोल लिया है ऐसे में अचानक नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय का पदच्यूत किये जाने की बात कई चर्चाओं को जन्म दे रही है। रात वह 13 पार्षद भी काफी उत्साहित नजर आये जिन्होने पिछले दिनों नगर पालिका में हुए कामों को लेकर भोपाल में शिकायत की थी। हालांकि कल परिषद की बैठक में राकेश राय की ही उपस्थिति में जलाभिषेक अभियान की मंजूर करा लिये जाने तथा करीब 5 करोड़ रुपये के कामों की मंजूरी हो जाने के बाद आज अचानक उनके हट जाने की खबर आश्चर्य पैदा कर रही है।
अनेक लोग इस घटनाक्रम पर पूर्ण विश्वास व्यक्त कर रहे हैं वह कह रहे हैं कि ऐसा हो ही गया है लेकिन फिर भी अधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं है। देखते हैं कल क्या राजनीतिक बिसात बैठती है।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
बर्ड फ्लू का प्रशिक्षण और मजा न्यू क्रिसेंट रिसोर्ट का
वर्ड फ्लू बीमारी जो चीन में सर्वाधिक फैली थी उसके बाद भारत में कुछ प्रांतों व नगरों में यह गत वर्ष सामने आई थी। इस बीमारी की रोकथाम के लिये शासन ने अपने स्तर पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया है। जिसके तहत सीहोर जिले में भी 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ है। जिसमें करीब 100 पशु चिकित्सकों को सम्मिलित किया गया है। लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि जब किसी प्रशिक्षण के लिये नगर की देश भर में प्रतिष्ठित होटल क्रिसेंट रिसोर्ट को चुना गया है। इसके पूर्व इस विभाग ने आवश्यकता पढ़ने पर या तो कृषि महाविद्यालय या फिर डाईट जैसी संस्था का भी उपयोग किया है लेकिन इस बार रुपया पानी की तरह बहाया जा रहा है।
असल में 19 अगस्त से लेकर 22 तक यह प्रशिक्षण चलना है जिसके लिये सूत्रों के अनुसार पौने दो लाख रुपये करीब 1.70 लाख रुपये आये हैं। जिसमें कलेक्टर द्वारा अनुमोदित 70 वेट एवं पेरावेट्स अर्थात चिकित्सकों का प्रशिक्षण होगा। इसके अलावा कुछ अन्य सदस्यों को भी जोड़ा गया है।
कुछ अन्य विभाग से भी प्रशिक्षण के लिये आये हैं। जबकि पशु चिकित्सा विभाग के ही कुछ चिकित्सकों व कर्मियों को इससे दूर रखा गया है। जिसको लेकर अंदर ही अंदर विभाग में मतभेद उभर आये हैं। अब मुर्गियों के बर्ड फ्लू के लिये यदि प्रशिक्षणार्थियों को क्रिसेंट रिसोर्ट का मजा उठाने को मिल रहा है तो इसमें हमें क्या ? लेकिन बात शासन के रुपयों की है। क्या उसका सही उपयोग हो रहा है अथवा जबरन खर्च कर लम्बे बिल बनाये जायेंगे यह जांच का विषय है।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
परमार ने 14 करोड़ की पेयजल योजना की सौगात देने पर केन्द्र का आभार माना
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
नपाध्यक्ष राकेश राय ने किया भूमिपूजन
शहर के वार्ड 8 में दो सड़क निर्माण कार्य के लिये भूमि पूजन के अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद जितेन्द्र पटेल सहित एमपी शुक्ला, जगदीश पटेल, मयूर पटेल, नागेन्द्र शुक्ला, हरि शंकर पाठक, राजेन्द्र राठौर, डॉ. त्रिवेदी, आदि उपस्थित रहे।
वार्ड 17 में दो सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद दिनेश भैरवे सहित जगदीश पहलवान, मुकेश पाटीदार, रुपेरिया मा., दिनेश पाटीदार, रवि यादव मौजूद रहे। दोनो भूमिपूजन कार्यक्रम में अनिल मिश्रा, पवन राठौर, आशीष गेहलोत, सतीश दरोठिया, धर्मेन्द्र यादव, पार्षद कमलेश राठौर, रामप्रकाश चौधरी, नरेश राय उपस्थित रहे।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
बाइक की टक्कर में एक घायल
सीहोर 19 अगस्त(नि.सं.)। कोतवाली थाना क्षेत्र में सीहोर बिलकिसगंज मार्ग पर बाइक की टक्कर से एक ग्रामीण घायल हो गया।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
जो मां को कष्ट देगा वो मां के कर्ज से मुक्त नहीं हो पायेगा-मधुबाला जी
आष्टा 19 अगस्त (नि.प्र.) । जैसा लालन-पालन जन्म देने वाली मां करती है ठीक वैसा ही लालन-पालन जन्मभूमि भी करती हैं इसीलिए जन्म देने वाली माता और जन्मभूमि को स्वर्ग से भी महान कहा गया हैं, जो जन्म देने वाली मां को कष्ट देता हैं वह कभी भी मां के कर्ज से मुक्त नहीं हो सकता हैं उक्त उदगार आज महावीर भवन स्थानक में विराजित पूज्य म.सा. श्री मधुबाला जी ने माता-पिता का हम पर जो ऋण हैं उसके बारे में प्रवचन के माध्यम से समझाया।
उन्होंने आगे कहा कि पिछले रविवार को बताया था कि ऋण तीन प्रकार के होते हैं उसमेें पहला ऋण माता-पिता का ऋण हैं। इस युग में सब कुछ मिल जाएगा लेकिन जन्म देने वाली मां नहीं मिल सकती। जीवन में मां के ऋण को उनके महत्व को, उनका हम पर क्या-क्या उपहार हैं उसे समझो जो जीवन में स्वार्थवृत्ति रखेगा वह मां के ऋण से मुक्त नहीं हो पाएगा मां का हृदय मक्खन से भी अधिक मुलायम होता हैं। उन्होने बताया कि भगवान महावीर स्वामी जब माता के गर्भ में पधारे, तब उन्होंने देखा कि गर्भ में मेरे हिलने डुलने से मां को कष्ट हो रहा हैं तो उन्होंने गर्भ में हिलना डुलना बंद कर दिया था। जब ऐसा किया तो मां को और कष्ट और चिन्ता हुई, तब उन्होंने निर्णय लिया था कि जब तक मेरे माता पिता जिन्दा रहेंगें मैं दीक्षा नहीं लुंगा। म.सा. ने श्रवण कुमार का उदाहरण दिया कि श्रवण कुमार ने किस प्रकार अपने अंधे माता-पिता को कावड़ में बैठाकर कर्तव्य धर्म निभाया। उन्होंने आज के युवाओं के बारे में कहा कि आज का युवा जब लड़की देखने जाता हैं तो वह केवल हाईट, लाईट और व्हाईट देखता हैं भले ही शादी के बाद रोज घर में फाईट हो। श्रवण कुमार का एक और किस्सा महाराज साहब ने बताया कि किस प्रकार उनकी पत्नि अपने माता-पिता के साथ छल कपट करती थी और उन्हें भोजन में खीर के स्थान पर छाछ की राब देती थी। एक दिन श्रवण कुमार ने थाली की अदला बदली की तब उन्होंने पत्नि का छल कपट पकड़ा, जो माता-पिता को धर्म आराधना में त्याग, तप, पचकान आदि में सहयोग करता हैं वहीं माता-पिता के ऋण से मुक्त होता हैं जो मां बाप को रूलाता हैं, दुख देता हैं, छल कपट करता हैं वह ऋण से मुक्त नहीं होता हैं। प्रवचन में म.सा. श्री सुनिता जी ने कहा कि जो कपट के साथ झूठ बोलता हैं वह विश्वासघाती महापापी होता हैं। ऐसे व्यक्ति को कोई भी अपना मित्र नहीं बनता हैं। यह आत्मा जब-जब माया को बढ़ाती है संसार का मार्ग बढ़ता हैं और मोक्ष मार्ग घटता हैं माया व्यक्ति को सन्मार्ग पर नहीं चलने देती हैं। म.सा. ने कहा कि 28 अगस्त को पर्यूषण महापर्व शुरू होने वाला हैं इस पर्व का स्वागत तेले की तपस्या करके करना हैं। पर्व हमेशा भीतर छांकने के लिए आते हैं कि वर्ष भर में हमने क्या किया, क्या करना था और क्या किया।
इस पर्व के 8 दिन में वर्ष भर का लेखा-जोखा देखने का यह पर्व हैं, 28,29,30 को सामुहिक तेले की तपस्या करें पापों को हल्का, पतला करने की तप की एक औषधि हैं। आज अठाई तप करने वाले श्रावक प्रमोद चतरमुथा के सम्मान की बोली 5-5 उपवास करने वाले श्रावक अशोक बोथरा एवं श्रीमति आरती बेन चतरमुथा ने ली, 18 अगस्त सोमवार को बालक श्रवण हितेष (हैप्पी) छाजेड़ द्वारा वीयासने से मास क्षमण करने निमित्त डा. विनोद छाजेड़ परिवार द्वारा सामुहिक एकासने रखे गये हैं।
आज प्रश्नमंच में पुरस्कार अशोक देशलहरा की ओर से दिये गये।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।