Friday, August 8, 2008

पति की दूसरी शादी का राज खोला तो पत्नि की हुई पिटाई

आष्टा 7 अगस्त (नि.प्र.)। एक पत्नि को अपने माता-पिता से अपने पति द्वारा दूसरी शादी करने की बात बताने पर पति, जेठ और ससुर की मार का सामना करना पड़ा। सिध्दिकगंज थाने के अन्तर्गत आने वाले ग्राम श्यामपुरा, बरूखाल की गुन श्री बाई पत्नि मुन्नालाल बारेला ने सिध्दिकगंज थाने पहुँचकर अपने पति मुन्नालाल, जेठ मोहन एवं ससुर भुग्गा बारेला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
गुनश्री बाई ने पुलिस को बताया क िउसके पति मुन्ना लाल ने दूसरी शादी कर ली जो बात मैने अपने मायके वालों को बता दी घटना के दिन ये तीनों मुझे लेने आये ये मुझे ससुराल ले कर जा रहे थे तभी काकड़ के पास इन तीनों ने मेरे साथ मारपीट कर प्रताड़ित किया। पुलिस ने मुआड़ा थाना कांटा फोड़ जिला देवास के रहने वाले इन तीनों के खिलाफ धारा 323, 506, 34 के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर लिया।

करंट लगने से युवक की मौत

आष्टा 7 अगस्त (नि.सं.)। खेत पर खुले पड़े तार पर पैर रखा जाने से लाखिया निवासी कल्याण सिंह पुत्र करण सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
जमीन विवाद में साड़ू-साड़ू झगड़े
आष्टा 7 अगस्त (नि.सं.)। ग्राम भंवरीकला में ससुर द्वारा दी गई जमीन में हिस्सा मांगने पर साड़ू आपस में झगड़ पड़े।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भंवरी कला निवासी सजन सिंह को उसके ससुर द्वारा जो जमीन दी गई थी। उसी प्रकार ससुर ने पदम सिंह को भी कुछ जमीन दी थी। अब पदम सिंह अपने साड़ू सजन सिंह की जमीन में भी हिस्सा मांग रहा है। इस बात को लेकर खेत पर झगड़ा हो गया और दोनो सा डृ आपस में लड़ मारे मारपीट हो गई।
प्रेम बाई सजन सिंह ने पदम सिंह, किराग बाई एवं हरि प्रसाद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। ग्राम में उक्त झगड़ा चर्चा में बन गया है।
आग से जली नव विवाहिता मृत
सीहोर 7 अगस्त (नि.सं.)। कोतवाली थाना क्षेत्र में आग से जली एक युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मुर्दी मोहल्ला में रहने वाले नारायण की 22 वर्षीय पुत्री रानू गत दिनों आग से जल गई थी गंभीर रुप से जली युवती को हमीदिया अस्पताल भोपाल में इलाज के लिये भर्ती कराया गया था जहाँ उसकी मौत हो गई।

मांझी समाज की अनोखी परम्परा: हरियाली अमावस्या पर ओढ़ाते हैं मछली का जाल

इछावर 7 अगस्त (नि.सं.)। विज्ञान के आधुनिक युग में कायम है एक परम्परा जिसके चलते मांझी समाज के लोग हरियाली अमावस्या पर लोगों को अपने-अपने तरीके से वर्ष भर सुख समृध्दि और स्वस्थ्य रहने की न केवल दुआ देते हैं। बल्कि सालभर खेरियत से रहें इसके लिये वे निस्वार्थ भाव से बल्लैया भी लेते हैं। हरियाली अमावस्या किसी के लिये महत्वपूर्ण हो या न हो किन्तु कीर कहार केवट समाज के लोग घर-घर में जाकर मछली पकड़ने का जाल डालकर वर्ष भर स्वास्थ्य लाभ और आनंद की दुआएं देते हैं। इ संबंध में देवी सिंह जाट ने बताया कि जिस तरह इन दिनों नदी पानी से लबालब भरी रहती है ठीक इसी प्रकार आज के दिन जला ओढ़ने से परिवार धान धान्य से युक्त रहता है और उन्हे सालभर किसी भी प्रकार की बीमारी नहीं सताती । उन्होने बताया कि हमारा यह मछली पकड़ने का जल व्यक्ति के सभी दुख क्लेश सभी नष्ट कर देता है। पिछले 40 वर्षों से लोगों के जाल ओढ़ते आ रही है।
एसपी त्यागी का कहना था कि हरियाली अमावस्या आने पर लोग हमें बुलाते हैं और परिवार का मुखिया पूरे विधि-विधान से सभी बच्चों पर मछली का जाल ओढ़ाते हैं। कई लोग मछुआर समाज की इस परम्परा में सम्मिलित हैं उनका कहना है कि यह लोग हमारे यहाँ भी आकर हमारे बच्चों और हमें मछली का जाल उढ़ाते हैं व दुआएं देते हैं जो हमें फलीभूत भी होती हैं।

अस्पताल के बरामदे का प्लास्टर गिरा, नर्स का सिर फूटा

आष्टा 7 अगस्त (नि.प्र.)। 1952 में बनी आष्टा के सिविल अस्पताल का भवन अब अपनी उम्र से बुजुर्ग हो चुका है। समय-समय पर कभी छत के तो कभी दीवार का प्लास्ट गिरता रहा है। आज आष्टा सिविल अस्पताल के बरामदे की छत का जहाँ मरीजों का दवा वितरित की जाती है इंजेक्शन लगाये जाते हैं एवं यहाँ कई मरीज उपस्थित रहते हैं।
इस स्थान की छत का प्लास्टर भरभराकर गिर गया और डयूटी पर तैनात नर्स श्रीमति वीणा पुरोहित के सिर फोड़ दिया। नर्स के सिर के साथ हाथ में भी चोंटे आई। बीएमओ श्री रामचन्द्र गुप्ता ने बताया कि भवन पुराना है प्लास्टर गिर गया था सूचना एसडीएम को कर दी थी नर्स के सिर में उससे चोंट आई है तथा तत्काल सुधार कार्य शुरु कर दिया है।
स्मरण इसके पूर्व एक्स-रे कक्ष की भी छत के पोपड़े गिरे थे। पूरे भवन का एक बार नये सिरे से प्लास्टर होना चाहिये नहीं तो कभी किसी पर पुरानी हो चुकी छत गिर गई तो जन-धन की हानि हो सकती है।

Thursday, August 7, 2008

नाग पंचमी पर सपेरे आये कम

सीहोर 6 अगस्त (नि.सं.)। आज नाग पंचमी के अवसर पर नगर में सपेरों की कम आमद ने उत्साह को कम किया। जहाँ कुछ गिने-चुने ही सपेरे यहाँ आये वहीं संभवत: कल रात से हुई तेज वर्षा के कारण आज सपेरे नहीं आ सके। परिणामत: आज कई लोग नाग देवता के दर्शन तक नहीं कर पाये।
नाग पंचमी के अवसर पर आज सुबह से ही यूँ तो उत्साह का माहौल था। एक तरफ श्रावण मास का शिव भक्तिमय माहौल और उस पर नाग पंचमी के अवसर पर तो निश्चित शिव भक्तों का उत्साह दुगना हो जाता है लेकिन इस बार नाग पंचमी के एक दिन पहले ही रात को इतना जबर्दस्त पानी इस क्षेत्र में गिरा की नदी नाले उफान पर आ गये। संभवत: इसी कारण आज सुबह से जिन पारम्परिक रुप से सपेरों को सीहोर में आना था वह नहीं आये। आज सपेरे बहुत कम मात्रा में सीहोर में नजर आये। कुछ बड़ी उम्र के सपेरे ही यहाँ आये लेकिन जो नई उम्र के सपेरे व नन्हे बच्चों की फौज आती है वह कहीं नजर नहीं आई। आज दिनभर भी मौसम नरम बना रहने से सपेरों की उपस्थिति नहीं रही।
इस कारण आज नाग पंचमी के अवसर पर कई लोगों को नाग देवता के दर्शन करने की इच्छा अधूरी ही रह गई। दिन भर लोग सपेरों का इंतजार करते रहे। कुछ मोहल्लों मे ही सपेरों ने नाम देवता के दर्शन कराये और वह जल्दी से आगे बढ़ लिये। कई लोग नाग देवता की पूजा अर्चना नहीं कर सके।
क्षेत्र के प्रसिध्द सपेरे पन्नानाथ ग्राम नापली के पास सबसे बड़ा नाग है जिसे वह घने जंगलों से लाया है। पन्नानाथ अवश्य विगत दो दिनों से यहाँ लोगों को नामदेवता के दर्शन कराता रहा।

ब्राह्मणों ने श्रावणी स्नान किया

सीहोर 6 अगस्त। आज ब्राह्मणों ने श्रावणी उपाकर्म का विधिवत स्नान किया। मार्जन तर्पण के साथ यज्ञोपवीत अभिमंत्रण करके सप्तऋषि पूजन किया। आचार्य पं.पृथ्वीबल्लभ जी दुबे जो पारम्परिक रुप से श्रावणी उपाकर्म कराते हैं ने सभी कार्य विधिवत सम्पन्न कराया। वर्ष भर कर्म में लिये गये दान आदि के प्रायश्चित के लिये तथा जाने-अनजाने में हुए पापों का आज प्रायश्चित किया गया। नदी की सफाई नहीं किये जाने के कारण आज टैंकर से जल लेकर स्नान करना पड़ा।

तीन इंच पानी बरसा सबके चेहरे खिले

आष्टा 6 अगस्त (नि.प्र.)। बरसात की आस में बैठा किसान कल इन्द्र देवता की मेहरबानी के बाद खुशी में झूम उठा है। कल शाम के बाद से इन्द्र देवता क्षेत्र पर जमकर मेहरबान हुए और रातभर में 72.4 मि.मी. (3 इंच) बरसा हो गई नदी नाले तालाब जो बरसात के पानी के लिये तरस रहे थे।
वे भी तृप्त हुए हैं। आष्टा की जीवन दायनी पार्वती एवं पपनास में धार चल गई है वहीं कल जावर क्षेत्र में तो मूसलाधार वर्षा नेवज में बाढ़ ला दी। डोडी की दूधी नदी में भी जमकर धार चल रही है। अच्छी बरसात से क्षेत्र का किसान खुशी से झूम उठा है वहीं किसानों के चेहरों पर खुशी देखकर व्यापारी भी खुश है क्योंकि किसानों की खुशी में ही व्यापारियों की खुशी है। आज तहसील से मिली जानकारी के अनुसार 6 अगस्त की सुबह तक आष्टा में 512.6 मिमी. (20.5 इंच) वर्षा हो चुकी है। जो पिछले वर्ष से डेढ़ अधिक है पिछले वर्ष आज तक आष्टा में 475.9 मिली (19 इंच) वर्षा हुई थी।
कल हुई बरसात ने सोयाबीन मक्का की फसल को अमृत प्रदान किया है। खबर है कि कई खेतों में खड़ी सोयाबीन की फसल में फूल आ गये है।

60 का फार्म 100 में बेचने वाले प्राचार्य एवं शिक्षक को नोटिस जारी

आष्टा 6 अगस्त (नि.सं.)। कल आष्टा के उत्कृष्ठ विद्यालय में मध्य प्रदेश राय ओपन परीक्षा के मार्ग निर्धारित शुल्क 60 रुपये के स्थान पर 100 रुपये बेचे जाने के फार्म शिकायत के बाद एसडीएम जी.व्ही.रश्मि ने नायब तह. श्री सिंह को जांच के लिये विद्यालय भेजा था। नायब तहसीलदार के समक्ष वहाँ उपस्थित छात्र अमित ठाकुर एवं अजाब सिंह ने अपने कथन में बताया की उन्हे यह आवेदन 60 के स्थान पर 100 का दिया है। जांच में तहसीलदार ने पाया की रजिस्टर पर भी कुल फार्मों का क्रमांक 23101 से 23500 तक रजिस्टर में 60 रुपये लिये जाना दर्ज है। तहसीलदार ने अपने प्रतिवेदन में अनियमितता पाते हुए उचित कार्यवाही का प्रतिवेदन एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत किया। खबर है कि एसडीएम ने उत्कृष्ठ विद्यालय के प्राचार्य व उक्त शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

भगवान ने अहिंसा और जीवदया का जो संदेश दिया उसे जीवन में उतारें- मधुबाला जी

आष्टा 6 अगस्त (नि.सं.)। आज हम 22 वें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ जी का जन्मकल्याणक मना रहे हैं भगवान ने जो जीवदया का संदेश दिया आप सभी को आत्म चिंतन करने की आवश्यकता है कि हम नारा जोर-जोर से लगाते हैं कि सत्य अहिंसा प्यारा है, यही हमारा नारा है लेकिन हम जमीकंद का सेवन करते हैं, रात्री भोज करते हैं और नारा जोर-जोर से लगाते हैं। आज होटलों में खाते हैं, गार्डन में शादी करते हैं तो कैसे अहिंसा होगी।
भगवान नेमिनाथ जी की जब बारात जा रही थी तब उन्होने एक ग्वाडे में मूक पशु-पक्षी क्रंदन करते देखे तब उन्होने पूछा की इन्हे क्यों रोका गया है तब उन्हे जो बताया उसे सुनकर वे बिना शादी किये बारात वापस ले आये। धन्य है वो राजमति जिसने भगवान के राजमार्ग को अपनाकर अपनी 700 सहेलियों के साथ दीक्षा ग्रहण कर उसी राजमार्ग पर चल पड़ी जिस राजमार्ग पर भगवान अग्रसर हुए थे।
उक्त बात आज पूय महाराज साहब साध्वी श्री मधुबाला जी ने श्री नेमिनाथ श्वेताम्बर जैन मंदिर किला आष्टा पर भगवान के जन्मकल्याणक दिवस पर प्रवचन में कहे। उन्होने कहा कि प्रत्येक जीवन पर दया का भाव मन में रखें। उन्होने जैनियों का जगाने का आव्हान किया उन्होने कहा कि जन्म से जैन, जैन से जिन बनना है तो सिध्द पथ को पाना है इसलिये जैन जागो। इस अवसर पर महाराज सुनीता जी ने कहा कि जन्म कल्याणक मनाने से कुछ नहीं होगा आज यहाँ से कुछ ऐसा अपने जीवन में उतारकर जायें ताकि भगवान का जन्मकल्याणक मनाना सार्थक हो। प्रवचन के पश्चात शासकिय महाविद्यालय आष्टा के प्राचार्य कपूरमल जैन, रविन्द्र रांका, लोकेन्द्र बनवट ने भी अपने विचार रखे। आज प्रात: जन्मकल्याणक दिवस किला मंदिर से बरघोड़ा भगवान की बेदी के साथ निकला जो नगर के प्रमुख मार्गों एवं मंदिरों से होता हुआ किला मंदिर पहुँचा।
तब प्रात: श्री संघ की और से स्वामी वात्सल्य सम्पन्न हुआ। दोपहर में श्रावक राजमल छगनमल संचेती परिवार की और से पूजन का कार्यक्रम, रात्री में जावरा से आये राजेन्द्र जैन नवयुवक मण्डल द्वारा रंगारंग प्रभु भक्ति, महाआरती आदि सम्पन्न हुई। आज भगवान के जन्मकल्याणक दिवस को श्री संघ ने साध्वी जी की प्रेरणा से त्याग और तप के साथ मनाया। आज 108 श्रावक-श्राविकाओं ने एकासना किये। रात्री में प्रभु की नयनाभिराम अंग रचना की। कई भक्तों ने मंदिर पहुँचकर प्रभु के दर्शन किये।


हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

चुनावी वर्ष में छावनी बड़ा बाजार में होगा श्रीमद् भागवत का आयोजन, खुद विधायक सक्सेना रहेंगे मुख्य यजमान

सीहोर 6 अगस्त (नि.सं.)। श्री रामानुज मण्डल सीहोर के तत्वाधान में आगामी दिनांक 21 अगस्त 08 से 27 अगस्त 08 तक स्थानीय बडा बाजार पर श्री मद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अंवतिका पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 स्वामीजी श्री रगंनाथाचार्य जी महाराज श्री के मुख से ज्ञान की गंगा प्रव कि जाऐगी। इस आयोजन को सफल एवं भव्य बनाने हेतु आज 3 अगस्त पंचायती भवन बडा बाजार पर शहर के गणमान नागरीको व आमजनों कि एक बैठक माननीय विधायक रमेश सक्सेना बैठक में विस्तत रूप से चर्चा कर काई निर्माण आम सहमति से लिये गये व विभिन्न समितियों का गठन किया गया है आयोजन समिति के अध्यक्ष पद हेतु सर्व सहमति से समाज सेवी मदनमोहन शर्मा मददी गुरू को चूना गया व आगामी दिनों में सदस्यों की कार्यकारिणी का गठन करेगे चल समारोह के प्रभारी श्री हरीश अग्रवाल रहेगे प्रसादी व्यवस्था डीडी मित्तल के निदेशन में रहेगी प्रसाद वितरण व्यवस्था गिरधर झवंर व रमेश झंवर काका के निदेशन में किया जायेगा प्रचार प्रसार समिति के प्रभारी आशीष गेहलोत कीति श्रीवास्तव तथा महेश पारीख रहेगे सजावट आदि कार्य प्रमोद जी जोशी किशन सोनी कि निदेशन में कियप जायेगा मिडिया प्रभारी पत्रकार आशीष गुप्ता रहेगे व फोटो ग्राफर राजेन्द्र जी शर्मा बब्ल गुरू सभी समाचान पत्रों को फोटो उपलब्ध करायेगे स्वामी के रहने की व पूजन आदि व्यवस्था गोपाल मंत्री व दिनेश ज्ञंवर देखेगे सम्पूर्ण भागवत स्थल पर हार फूल कि व्यवस्था श्री निवास जी राठी देखेगे सम्पूर्ण आयोजन के कोषाध्यक्ष शंकर गुप्ता रहेगे एवं श्री गिरधर गोपाल राठी व नन्द गोपाल बियाणी सहयोगी रहेगे। सम्पूर्ण भागवत जी के मुख्य यजमान विधायक रमेश सक्सेना रहेगे इस अवसर पर सक्सेना द्वारा एक लाख रूपये देने की घोषणा की व हरीश चन्द्र जी अग्रवाल ने एक दिन का प्रसाद स्वंय के सौजन्य से वितरति कराने की घोषणा की गई जिसकी सभी लोगों ने स्वागत किया सभी व्यवस्था समितियों के अध्यक्ष अपनी अपनी समिति में 10-10 युवओं को शामिल कर सूची प्रस्तृत करे आयोजन समिति के अध्यक्ष मदन शर्मा मददी गुरू ने अंत में आभार व्यक्त करते हुए सभी धर्मा प्रेमि जनात से धर्मा का लाभ उठाने कि अपील कि है पुन 7 अगस्त को अग्रवाल पंचायती भवन बडा बाजार पर रात्री समीक्षा बैठक पर आयोजित कि गई है।

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

Wednesday, August 6, 2008

सीहोर के तीन पहलवानों ने राष्ट्रीय पदक जीते, बंता लाये स्वर्णपदक

सीहोर 5 अगस्त (नि.सं.)। पंजाब के पटियाला शहर में आयोजित राष्ट्रीय मूक बधिर कुश्ती प्रतियोगिता में सीहोर के तीन पहलवानों ने भाग लिया और तीनों पहलवानों ने मेडिल जीता और सीहोर का नाम रोशन किया। 84 किलो ग्राम में राजेन्द्र सिंह बंता पहलवान धाड़ी ने अपने प्रतिद्वंदी पंजाब, राजस्थान व हरियाणा के पहलवानों को चित कर स्वर्ण पदक जीता।
66 किलो ग्राम सचिन कन्नौजिया ने राजस्थान एवं महाराष्ट्र के पहलवानों को चित कर कांस्य पदक जीता और राहुल कुशवाह ने राजस्थान व नागपुर के पहलवानों को चित कर कांस्य पदक जीता। इन तीनों पहलवानों के सीहोर आने पर जिला कुश्ती संघ ने पुष्पहारों से स्वागत किया व मिठाई खिलाकर मुँह मीठा किया।
णइस अवसर पर मुख्य रुप से विश्व हिन्दु परिषद के अध्यक्ष अतुल काका, सुनील धाड़ी एवं कुश्ती संघ के अध्यक्ष पप्पु पहलवान धाड़ी, सचिव अजय सिंह चंगी, कोषाध्यक्ष मनोज बोयत एवं सहसचिव ओमी पहलवान, विनोद, राकेश, जमशेद पहलवान, जितेन्द्र कन्नौजिया, प्यारे पहलवान उपस्थित थे। यह तीनों पहलवान सरदार पटेल व्यायाम शाला में नियमित अभ्यास करते हैं।
व्यायाम शाला के संचालक अजय बिसोरिया ने जानकारी दी।


हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

जावर में मूसलाधार वर्षा नेवज में बाढ़ आई

जावर 5 अगस्त (नि.स.)। आज बरसात के इस मौसम की जावर से बहने वाली नेवज नदी में मौसम की पहली बाढ़ में बस स्टेण्ड क्षेत्र के व्यापारियों व गुमठी मालिकों को अपनी गुमठियाँ हटाने एवं दुकानों का सामान खाली करने के लिये मजबूर कर दिया।
आज दोपहर से जावर सेमली, बिलपान, मेहतवाड़ा, भानाखेड़ी सहित इस क्षेत्र में हो रही मूसलाधार वर्षा से नेवज नदी में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई और देखते ही देखते रात लगभग 9 बजे नेवज के पुल पर एक से डेढ़ फिट पानी आ जाने के कारण तथा लगातार पानी बढ़ता नजर आने पर जावर बस स्टेण्ड के गुमठी मालिकों ने अपनी गुमठियां सुरक्षित स्थानों पर ले जाना शुरु कर दी। तथा इस क्षेत्र के दुकानदारों ने भी अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर सुरक्षित रखना शुरु कर दिया। आष्टा तहसील के अनेकों नदी, नाले व तालाब बरसात का एक माह बीत जाने के बाद भी पानी के लिये तरस रहे हैं वहीं जावर की नेवज इस मौसम में खुदकिस्मत निकली की और उसमें बाढ़ आ गई। अभी तक बाढ़ से कोई जनहानि और धनहानि की सूचना समाचार लिखे जाने तक नहीं है।


हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।

उत्कृष्ठ विद्यालय में खुली लूट

आष्टा। जब भी मध्य प्रदेश राय ओपन की परीक्षा के फार्म भराये जाते हैं तथा जब इसकी परीक्षा होती है तब हमेशा आष्टा का उत्कृष्ठ विद्यालय चर्चाओं में रहता है। इस वर्ष भी आज आष्टा का उत्कृष्ठ विद्यालय चर्चा में आ गया क्योंकि यहाँ पर राय ओपन की परीक्षा के फार्म एक शिक्षक द्वारा निर्धारित शुल्क 60 रुपये के स्थान पर छात्रों को 100 रुपये लेकर दिये जा रहे थे।
जब यह खबर भाजपा नगर अध्यक्ष संतोष झंवर व महामंत्री अजय टेलर को किन्ही छात्रों ने बताई तब इन दोनो नेताओं ने इसकी शिकायत एसडीएम आष्टा जी.व्ही.रश्मि को की। शिकायत प्राप्त होते ही एसडीएम ने नायक तहसीलदार वीरेन्द्र सिंह को तत्काल जांच के लिये विद्यालय भेजा। यहाँ पर वीरेन्द्र सिंह ने कई छात्रों से चर्चा कर उनके बयान लिये। तब उक्त शिकायत की पुष्टि हुई।

कट्टे से फायर में छात्रा घायल

सीहोर 5 अगस्त (नि.सं.)। शाहगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बक्तरा में कटटे से चली गोली लगने से एक 17 वर्षीय स्कूली छात्रा घायल हो गई। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम बक्तरा निवासी नेपालसिंह चौहान एवं विनय चौहान ने सोमवार की शाम को बक्तरा निवासी अमित चौहान,गोपालसिंह गाली गलोच कर रहे थे जिन्हें इन्होंने समझाया तभी नेपालसिंह ने अपनी 6 राउण्ड वाले कटटे से अमित के ऊपर फायर कर दिया अमित एक तरफ लुडक गया तभी फायर की गई गोली शा.उ.मा.विद्यालय बक्तरा से छुटटी होने पर निकल रही 17 वर्षीय छात्रा सवीता पुत्री लक्ष्मीनारायण साहू के सीधे पैर में जा लगी जिसे प्राथमिक उपचार हेतु अस्प.में दाखिल कराया गया।


हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।