Tuesday, August 5, 2008
मुस्लिमों ने स्वेच्छा से निर्माण हटाया
इस फतवे के आने के बाद मुस्लिम समुदाय ने धार्मिक स्थल नही बनाने का निर्णय लिया तथा निर्माण कार्य को स्वच्छा से रोक दिया तथा जो अधूरा निर्माण किया गया था उसे अपने हाथो से हटा दिया ज्ञात रहे कि इस निर्माण को लेकर आष्टा में माहौल तनाव पूर्ण हो गया था जिला कलेक्टर से मुलाकात के दौरान मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि मंडल ने भी कलेक्टर महोदय को निर्माण को हटाने की सहमति दे दी थी।
इस प्रतिनिधि मंडल ने आष्टा मुस्लिम समाज के सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस निर्माण को हटाने का स्वागत आष्टा के बुद्धिजीवी वर्ग ने एवं प्रशासन ने भी इस कार्य की सराहना की है तथा मुस्लिम समाज का आभार व्यक्त किया है। इस निर्णय में मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारीगणें की मुख्य भूमिका रही है जिसमें प्रमुख रूप से खालिद पठान अनीस भाई ठेकेदार,शेख आमीन, अशफाक खान, हनीफ खां तथा मंडी गेट के मुस्लिम किया जिसमें प्रमुख रूप से नईम भाई मैकेनिक,असलम भाई लेथमशीन, लईक भाई, सलीम भाई, शकील भाई डायनुमा वाले, मोहम्मद नईस एजेंट, पप्पू भाई डिस्क, तोफिक मैकेनिक, चांदभाई कबाडी, मुन्ने भाई, गुडडू भाई नल वाले, आदि का भी विशेष सहयोग रहा।
इस विवाद के समाप्त होने से कानूनी व्यवस्था बिगड़ने से बच गई तथा लोग इस मुद्दे को लेकर अपनी राजनैतिक रोटियॉ सेक रहे थे उनकी राजनीति दुकानदारी बंद हो गई तथा असामाजिक तत्वों द्वारा आष्टा की शांति बिगाड़ने की भी संभावना खत्म हो गई।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
Monday, August 4, 2008
पार्वती बंधान में है खूब पानी, पर वितरित नहीं हो रहा
सीहोर 3 अगस्त (नि.सं.)। ईश्वर द्वारा भरपूर पानी दे दिये जाने के बावजूद नगर पालिका के कंठ शायद अभी तक गीले नहीं हो पाये हैं। काहिरी बंधान के ऊपर से पानी बहकर निकल रहा है। सारी खाली डालें भरा गई हैं....पार्वती झमाझम बह रही है लेकिन पेजलय व्यवस्था के नल हैं कि अभी भी रोते-मरते-झिकते आ रहे हैं। जाने इन नलों में कौन-सा अभिशाप लगा है कि यह भरपूर पानी के होने के बावजूद कुछ उगल नहीं रहे हैं। हर महिने भारी भरकम बिल अवश्य यह निगल लेते हैं लेकिन भरपूर पानी के बाद भी इनमें से पानी नहीं निकल रहा है। नगर पालिका की पेयजल व्यवस्था अब किस बात का इंतजार कर रही है क्या पानी काहिरी बंधान के ऊपर से निकलने के बाद भी कम पड़ रहा है अब क्या परिषद के सिर के ऊपर से निकलेगा पानी तभी पेयजल व्यवस्था सुधरेगी ? नगर में 8-8 दिन छोड़कर काहिरी का दूषित जल वितरित किया जा रहा है आखिर क्या कारण है जो पेयजल व्यवस्था सुधरने का नाम ही नहीं ले रही है। अब कौन-सी आफत आ गई है ? अगर यहाँ भी कुछ मशीने खरीदने या निर्माण करने का प्रपोगंडा रचना है तो परिषद तत्काल क्यों नहीं कर लेती है ?
गत दिवस आष्टा में धमाकेदार वर्षा ने पार्वती नदी की पूर निकाल दी। पार्वती की धार इतनी तेज चली कि वो चलते-चलते सीहोर के काहिरी बंधान तक आ गई और इसके भी पार तक वह चलती चली गई। कहने का तात्पर्य यह है कि सीहोर काहिरी बंधान जहाँ से सीहोर नगर में पेयजल वितरण किया जाता है वहाँ बंधान के ऊपर से पानी बह रहा है अर्थात पर्याप्त पानी भरा हुआ है।
लेकिन नगर पालिका की पेयजल व्यवस्था के ऐसे नाटक कर रही है कि जैसे पानी का अकाल पड़ा हो और भीषम गर्मी का मौसम हो। 8-8 दिन में पेयजल वितरण किया जा रहा है वह भी कुछेक मिनिट नल चलते हैं और फिर बंद हो जाते हैं। आज की स्थिति यह है कि काहिरी में आगामी 2 महिने तक इतना पानी रहेगा कि यदि प्रतिदिन नल से जल दिया जाये तो फिर पानी की कमी नहीं रहेगी और काहिरी बंधान के ऊपर से ही पानी बहता रहेगा। मतलब ईश्वर ने हमें पानी तो खूब दे दिया है लेकिन नगर पालिका है कि पानी देने को तैयार ही नहीं है।
आखिर क्या कारण है - नगर पालिका के पास आखिर वह कौन-सा कारण है जो आज पर्याप्त पानी होने के बावजूद यहाँ जल वितरण नहीं किया जा रहा है। जब पानी है तो उसे वितरण करने में दिक्कत कौन-सी है ? यदि कहीं की मोटर जल गई है तो उसका बिल पास हो ही गया होगा नहीं हुआ तो जहाँ सैकड़ो बिल पास हो रहे हैं तो एक मोटर का भी कर दिया जाये लेकिन नगर में पेयजल वितरण तो सुनिश्चित हो। जब गर्मी में टेंकरों से जल वितरण के लिये खुद नगर पालिका अध्यक्ष और परिषद के एक-एक कारिंदा अपनी जान लगाने को तैयार रहता है तो आज फिर सुव्यवस्थित जल वितरण व्यवस्था के लिये यह हाय तौबा क्यों नहीं मचाते । जब गर्मी में एक-एक टैंकर से लेकर जगह-जगह होने वाले नलकूप खनन के लिये हर एक पार्षद सक्रिय नजर आता है ? टैंकरों की व्यवस्था समझने, जानने, हस्तक्षेप करने से लेकर सबकुछ करने को तैयार रहने वाले राजनेता अब काहे तो नगर की इस समस्या की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। अपने वार्ड में अपनी पसंद के ठेकेदार से नलकूप खनन कराने के ऐढ़ी-चोंटी को जोर लगा देने वाले पार्षदों को आखिर आज अपने वार्ड की जनता की पेयजल समस्या क्यों नजर नहीं आ रही है ? आज पार्षद आखिर अभी क्यों नहीं पेयजल वितरण व्यवस्था को नियमित कराने के लिये प्रयास कर रहे हैं।
दाल में कुछ काला है- आखिर क्या कारण है जो नगर में तरह-तरह के निर्माण कार्य कराने वाली नगर पालिका परिषद, चाहे जहाँ पुलिया निर्माण, चाहे जहाँ सड़क निर्माण, चाहे जहाँ कुंओं की सफाई के हजारों रुपये के बिल बनवाती रहती है लेकिन मात्र लाख-डेढ़ लाख रुपये की 1-2 मोटर अधिक खरीदकर पेयजल वितरण व्यवस्था को स्थायी रुप से व्यवस्थित नहीं किया जाता। क्यों पेयजल वितरण व्यवस्था के लिये आवश्यक संसाधन जुटाने में कोताही बरती जा रही है जबकि इसके लिये हर दूसरे महिने में भोपाल से पर्याप्त रुपये भी आते हैं ? उन रुपयों को दूसरे मदों में खर्च कर दिया जाता है और जानबूझकर पेयजल वितरण व्यवस्था नहीं सुधारी जाती ? राकेश राय परिषद ने अपने ढाई साल के कार्यकाल में आज तक काहिरी बंधान में एक किल भी नई लगाने के प्रयास नहीं किये। जबकि सबसे प्रमुख समस्या पेयजल की है और इसके लिये ही नगर पालिका को भरसक प्रयास करने चाहिये लेकिन ऐसा नहीं किया जाता है। लगता है जरुर दाल में कुछ काला है।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
काका बने बैंक अध्यक्ष, जोरदार स्वागत रैली निकली
सीहोर 3 अगस्त (नि.सं.)। अंतत: आज सीहोर नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर प्रकाश व्यास काका ने पद्भार संभाल लिया। दो संचालकों को उपाध्यक्ष पद पर आसीन किया गया है साथ ही कुछ बैंक प्रतिनिधि भी नियुक्त किये गये हैं। आज काका के पद्भार संभालने के बाद से ही उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा था। विधायक रमेश सक्सेना के निवास से लेकर कस्बा चौकी चौराहे तक हर एक जगह पुष्प वर्षा, हार फूल माला से लेकर मिठाई वितरण तो हुआ ही बल्कि करीब 7 स्थानों पर नवनियुक्त अध्यक्ष प्रकाश व्यास काका का तौला भी गया।
आज चिरप्रतिक्षित सीहोर नागरिक सहकारी बैंक चुनाव के परिणामों के बाद अंतत: आज अध्यक्षीय पद व उपाध्यक्ष पद पर प्रभार संभाला गया। करीब डेढ़ घंटे तक चली प्रक्रिया में आज बैंक में पहले अध्यक्ष पद के लिये नामांकन भरे गये जिसमें प्रकाश व्यास काका बहुमत के साथ अध्यक्ष बन गये। इसके बाद उपाध्यक्ष पद के लिये उर्मिला देवी बातव और ओम वर्मा दोनो को बनाया गया। इनके अलावा संचालक पद भी सभी चयनित संचालक रहेंगे। साथ ही कुछ बैंक प्रतिनिधियों का भी चयन किया गया है जिसमें वरिष्ठ समाजसेवी अनिल पालीवाल को अपेक्स बैंक का प्रतिनिधि बनाया गया है। जबकि जिला सहकारी केन्द्रिय बैंक के प्रतिनिधि के रुप में प्रकाश चन्द्र राठौर व डॉ. अनीस खान को नियुक्त किया गया है।
आज जैसे ही काका ने अध्यक्षीय पद्भार संभाला उनके समर्थकों ने बाहर उत्साह के साथ एक-दूसरे को बधाई दी। काका पैनल ने बाहर आकर सबसे पहले महांकालेश्वर महादेव मंदिर बावड़ी वाले मंदिर पर पहुँची जहाँ सभी सदस्यों ने बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्हे प्रणाम करने के बाद पैनल ने आश्चर्य जनक रुप से राष्ट्रपिता का आशीष भी लिया वह सारे गाँधी उद्यान पहुँचे जहाँ गाँधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
इसके बाद पूर्व तय कार्यक्रम के अनुसार सभी पैनल के सदस्य अपने समर्थकों के साथ विधायक रमेश स्क्सेना के निवास पर पहुँचे। जहाँ पूर्व से ही जोरदार स्वागत की तैयारियाँ की गई थी यहाँ विधायक निवास स्वयं विधायक रमेश सक्सेना ने काका व काका पैनल के समस्त सदस्यों को जोरदार स्वागत किया। यहीं लड्डुओं से प्रकाश व्यास काका को तौला गया। यहाँ से वाहनों का काफिला ढोल-ढमाकों के चला। खुली जीप में जिसे स्वयं विधायक रमेश सक्सेना ने चलाया उसमें काका व पैनल के समस्त सदस्य सवार हुए। कोतवाली चौराहे पर भी लड्डुओं से काका को तौला गया। इसके बाद सराय तिराहे पर जोरदार स्वागत के साथ केले से तौला गया। बड़ा बाजार में ब्राह्मण समाज द्वारा भी फलों से तौला गया।
सीहोर टाकीज चौराहे पर सुभाष लॉज मित्र मण्डली ने भी फलों से तौला। भोपाली फाटक चौराहे पर मनोज कन्नौजिया व साथियों ने भी काका को तौला। इसके बाद कस्बा पहुँचे जुलूस का तो कस्बा में आत्मीय स्वागत हुआ। घरों -घर से पुष्पवर्षा के साथ ही दीपक आरती से लेकर मिठाई वितरण का सिलसिला चला। यहाँ जोरदार ऐतिहासिक स्वागत हुआ। यहाँ भी तीन स्थानों पर तौला गया। यहाँ कस्बा चौकी चौराहे पर जुलूस का समापन हुआ जिसमें विधायक रमेश सक्सेना ने सभी को संबोधित करते हुए आभार व्यक्त किया। आज पूरे जुलूस में मार्ग लगभग हर घर से पुष्प वर्षा हुई और स्वागत हुआ।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
Sunday, August 3, 2008
गांव की रक्षा व पशुओं में कोई बीमारी न फैले इसके लिये अमावस्या पर किया प्रयोग
उक्त आयोजन को देखते हुए गांव में एक दिन पूर्व ही मुनादी फिरवा दी गई थी। इस कारण लोगों ने एक दिन पहले ही अपने मवेशियों के लिये घांसकाट कर रख लिया था हर वर्ष हरियाली अमावस्या उक्त आयोजन किया जाता है। गांव के सभी पशुओं को एक जगह इकट्ठा कर लिया गया है और फिर बंधन किये वाले रास्ते से निकाले गये और गांव के कांकड़ तक ले जाया गया।
बंधन किये रास्ते से गांव के पशुओं को निकालने के बाद दो दिन के लिये बंद कर दिया गया। वापस शाम को शु घर आये तो दूसरे रास्ते से निकाले गये। उक्त दो दिन बाद पुन: खोल दिया जायेगा। ग्राम के प्रहलाद सिंह पाटीदार ने बताया कि ग्राम की सुरक्षा सुख-समृध्दि और मवेशियों की रक्षा के लिये हर वर्ष हरियाली अमावस्या पर इस तरह का आयोजन किया जाता है। यदि कोई इस बंधन के लिये बनाये गये नियम का उल्लंघन करता है तो उसे सजा के तौर पर पूजन सामग्री में जो खर्चा आता है वह राशि का हर्जाना भरना पड़ता है। गांव में इस विशेष पूजा की तैयारी एक सप्ताह पहले शुरु कर दी जाती है। पूजन सामग्री के खरीदने के लिये सभी घरों से दस रुपये प्रति घर के हिसाब से चंदा लिया गया। गुरुवार की रात से ही किसी भी घर में भोजन नहीं बना और न ही चूल्हा जला।
शुक्रवार सुबह चार बजे ग्राम के पटेल राजेन्द्र सिंह ने खेड़ापति हनुमान मंदिर पर पहुँचकर पूजा की। इसके बाद दो घड़ो में अलग-अलग दूध व नीर भरकर गांव की सीमा के आसपास बांट दी गई। खेड़ापति हनुमान मंदिर पर भजन कीर्तन का आयोजन भी किया गया था। गांव की सीमा के भीतर सभी देव स्थानों पर पूजा अर्चना के बाद नारियल चोला अगरबत्ती और ध्वजा चढ़ाई गई। इस विशेष बंधन के संबंध में ग्राम के सरपंच बालाराम ने बताया कि यह हमारे गांव में यहाँ परम्परा कई सालों से चली आ रही है जिसका निर्वाह सभी लोग करते हैं यदि कोई व्यक्ति बनाये गये नियमों तो तोड़ता है तो उसे उसका हर्जाना देना पड़ता है।
सुख समृध्दि को लेकर किया जाता है उक्त आयोजन
ग्राम के सजन सिंह और राघो दास बैरागी ने बताया कि हर वर्ष हरियाली अमावस्या पर यह आयोजन इसलिये करते हैं कि गांव के मवेशियों में कोई किसी प्रकार की बीमारी ने फैले दूसरा गांव में कोई प्राकृति आपदा न आये और सभी ग्रामीण खुशहाल रहें। इसके लिये इस आयोजन के माध्यम से ईश्वर से प्रार्थना की जाती है।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
लाल बत्ती की गाड़ी जांचना महंगा पड़ा
मामूली सी बात को लेकर प्राण घातक हमला
सीहोर 2 अगस्त (नि.सं.)। मण्डी थाना क्षेत्र के ग्राम कराड़िया भील में शुक्रवार की शाम मामूली सी बात को लेकर एक युवक ने एक विवाहिता पर हसिया से प्रहार कर प्राण घातक चोंटे पहुँचाई।
गंभीर रुप से घायल विवाहिता को जिला चिकित्सालय सीहोर से प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल स्थानान्तरित कर दिया गया है। पुलिस ने रामचरण नामक युवक के विरुध्द प्रकरण दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कराड़िया भील में रहने वाले तुलसीराम अजा. की 35 वर्षीय पत्नि भगवती बाई शुक्रवार की शाम को ग्राम के पटेल के खेत पर हसिया से घांस काट रही थी तभी इनके परिवार का रामचरण, भगवती बाई के पास आया व यह कहते हुए की तू चुगली करती है उसी की हसिया से प्रहार का जानलेवा चोंटे पहुँचाई।
आष्टा 2 अगस्त (नि.सं.)। इन्द्रा कालोनी में अम्बाराम नाथ के घर के पीछे एक गड्डे में पानी भरा था जिसमें इसी कालोनी में रहने वाले सौदान नाथ की 5 वर्षीय बालिका करिश्मा की इस गड्डे में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई।
बाइक चालक की
लापरवाही से दो घायल
सीहोर 2 अगस्त (नि.सं.)। दोराहा थाना क्षेत्र में एन.एच. 12 मार्ग पर हेप्पी पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की शाम बाइक चालक की लापरवाही से दो युवक घायल हो गये। जिन्हे उपचार हेतु हमीदिया अस्पताल भोपाल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार चांदबड़ भोपाल निवासी शाजिद, गुड्डा, फिरोज अपने दो अन्य साथियों के साथ भोपाल से दोराहा शानू से मिलने आये हुए थे जो बाद अपनी दो बाइकों पर सवार होकर भोपाल वापस लौट रहे थे।
बताया जाता है कि बाइक क्रमांक एम.पी.04 एन.बी. 5478 पर गुड्डा, फिरोज पीछे बैठे हुए थे, जिनके साथी चालक ने हेप्पी पेट्रोल पम्प के समीप तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर गिरा दी जिससे इन दोनो को चोंटे आई।
अवैध शराब जप्त, छुरी सहित एक गिरफ्तार
सीहोर 2 अगस्त (नि.सं.)। अहमदपुर पुलिस ने ग्राम चांदबड़ निवासी जगदीश पुत्र मौजीलाल के कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त कर आवकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इधर दोराहा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर अवैध रुप से छुरी लेकर घूमते पाये जाने पर ग्राम जताखेड़ा हाल दोराहा शादीलाल पुत्र स्व. रामप्रसाद को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की है।
विवाहिता सहित तीन की मौत
सीहोर 2 अगस्त (नि.सं.)। जिले के आष्टा एवं इछावर थाना क्षेत्र में दो विवाहिता सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सूचना पर मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आष्टा थाना क्षेत्र में ग्राम पपनास नदी के समीप रहने वाले डोगर सिंह की 55 वर्षीय पत्नि सोनिया बाई शुक्रवार की रात अपने घर में तपेले पर खड़ी होकर सफाई कर रही थी जो अचानक नीचे गिर पड़ी और समीप रखी टीन की कोठी से टकराने से लगी चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।
इसी प्रकार आज शाम के समय इन्द्रा नगर कालोनी आष्टा में रहने वाले सौदान सिंह नाथ की 5 वर्षीय पुत्री करिश्मा अपने मकान के पीछे गड्डे में डूब गई जिससे उसकी मौत हो गई।
इधर इछावर थाना क्षेत्र में ग्राम खजूरिया घेंधी निवासी 32 वर्षीय शांति पत्नि मेहरबान सिंह अजा. को आग से जलने के कारण इलाज हेतु हमीदिया अस्पताल भोपाल में दाखिल कराया गया था जहाँ पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
मृत्यु हमारे हाथ में नहीं पर मृत्यु महोत्सव बने यह हमारे हाथ में है
उक्त उद्गार पूय म.सा. श्री मधुबाला जी ने आज आचार्य श्री की जन्म जयंती पर गुणानुवाद प्रवचन में कहे। 13 वर्षी की उम्र में संयम जीवन अंगीकार करने वाले आचार्य श्री के बारे में जो जो बातया जाये वो कम है वे गुणों की खान थे। जो आत्मा जीवन में इतिहास बनाते हैं उन्ही की जयंती मनाई जाती है। जब उन्होने मर गये का अर्थ समझा तो वे रत्नऋषि की शरण में पहुँच गये थे। उन्होने कहा कि निंद्रा प्रसाद है प्रमाद का त्याग करना साधक जीवन का लक्ष्य होता है। इस अवसर पर उनके गुणों को आपने सुना प्रयास करें कि वे गुण आपके जीवन में उतरें। म.सा. सुनीता जी ने कहा कि आचार्य श्री कहा करते थे कि व्यक्ति की चाहे नींद हो या प्रशंसा दोनो के वक्त सभी को संयम रखना चाहिये।
उन्होने श्रवण संघ की रक्षा, सुरक्षा के लिये अनेकों कार्य किये। मालवा पर खास कर शुजालपुर, शाजापुर, आष्टा, सिध्दिकगंज पर उनकी असीम कृपा रही। आचार्यश्री की जयंती पर म.सा. की निश्रा में आष्टा में तीन दिनी कार्यक्रम अखंड जाप और रविवार 3 अगस्त को श्रावक लाभमल आनंद कुमार रांका की और से दयाव्रत की तपस्या का कार्यक्रम रखा है जिसमें भाव लेने वालों को 11 या 19 सामायिक करना है। आष्टा में म.सा. के चल रहे वर्षावास में त्याग, तपस्या, पचकान आदि की झड़ी लगी हुई है।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
शिक्षक पर फर्जी हस्ताक्षर कर राशि निकालने का लगा आरोप
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
कलेक्टर ने एक अधिकारी की जमकर लू उतारी.......
उनके अनुभवों ने एवं पारखी नजरों ने अधिनस्थों से एवं कार्यस्थल को देखने के बाद ही समझ लिया कि इस तनाव का जिम्मेदार कौन से अधिकारी हैं क्योंकि जहाँ निर्माण कार्य हुआ वो कोई 1-2 दिन में ही खड़ा नहीं हो सका था। खबर है कि दोनो समुदायों की बैठक के बाद कलेक्टर ने इस मामले में अप्रत्यक्ष रुप से सहयोग देने या जानबूझकर धृतराष्ट्र बनने वाले एक अधिकारी को विश्राम गृह पर बुलाया उसकी जो लू उतारी शायद ऐसी लू उनकी नौकरी के कार्यकाल में शायद ही कभी किसी ने उतारी हो।
जिस अधिकारी की लू उतारी गई है अब वो अकेला पड़ गया है तथा उसे तरह-तरह के कारणों से चिंता सता रही है कल के बाद से ही उक्त अधिकारी का चेहरा तो उतारा हुआ है ही साथ ही आज तो दिनभर उसका काम में मन ही नहीं लगा है। स्मरण रहे उक्त अधिकारी के कारण पहले भी आष्टा में कई वाद-विवाद तथा जिस संस्था के वे प्रमुख हैं उस संस्था में तत्कालिक पूर्व कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह भी उनकी जमकर लू उतार चुके हैं। ऐसा लगता है इन अधिकारी महाशय के नक्षत्र अच्छे नहीं चल रहे हैं।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
Saturday, August 2, 2008
कलेक्टर से दोनो पक्षों की चर्चा के बाद आष्टा में तनाव के बादल छंटे
जिलाधीश ने दोनो की बातें सुनी तथा समस्या के हल का आश्वासन दिया। कल हिन्दु समाज के नागरिकों को जब वह तहसील पहुँचे थे तब बताया गया था कि जिलाधीश सुबह 11 बजे आष्टा आकर चर्चा करेंगे आज निश्चित समय पर तहसील कार्यालय कलेक्टर सीहोर के पहुँचने के बाद हिन्दु समाज का प्रतिनिधि मण्डल जिसमें ललित नागौरी, विधायक रघुनाथ मालवीय, राजमल धारवां, अनोखीलाल खण्डेलवाल, सुधीर पाठक, महेन्द्र भूतिया, संतोष झंवर, धर्म सिंह आर्य, मुकेश बड़जात्या, भूपेन्द्र राणा, नवनीत संचेती आदि कलेक्टर सीहोर से मिले एवं जिस कारण से नगर में जो स्थिति बनी उसको लेकर अपनी बात कलेक्टर के सामने रखी। इसके बाद कलेक्टर श्री आहूजा ने विश्राम गृह पहुँचकर मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि मण्डल भैया मियां, अजीज अंसारी, नोशे भाई, भुरु खां, जाहिद गुड्डु, पप्पु भाई पदमसी, रऊफ लाला, हबीब बेग से मिले उक्त प्रतिनिधि मण्डल ने कलेक्टर के सामने अपनी बात रखकर, सूत्र बताते हैं कि प्रतिनिधि मण्डल ने कलेक्टर के सामने स्वीकार किया की गलती हो गई है, तथा शीघ्र भोपाल या देवबल से फतवा आते ही उक्त निर्माण को हटा लेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यहाँ पर एक सदस्य ने कलेक्टर के सामने जब कुछ अलग हटकर बात की तो उन्हे सभी सदस्यों के बीच कलेक्टर की फटकार का सामना करना पड़ा। आज नगर में जो वातावरण बन गया था उसे देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सजग नजर आया वहीं सुरक्षा के प्रबंध किये। कल रात्री में भी विशेष बल पुलिस का आष्टा में था। कलेक्टर के साथ जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भी आष्टा पहुँचे थे। समस्या की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर सीहोर ने आज दोनो समाज के प्रतिनिधि मण्डलों को उनकी बात रखने एवं सुनने के लिये भरपूर समय दिया एवं उनकी बातों को गंभीरता से सुना। कन्नौद रोड पर मण्डी की जमीन पर बनी मजार पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात किया गया है। दोनो पक्षों की बात के बाद दोपहर के बाद नगर में दो सकारात्मक संदेश आया उसके बाद तनाव के पूरे बादल साफ हो गये। और सबकुछ सामान्य सा नजर आया।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
चोरों का गैस गोडाउन पर धाबा
सीहोर 1 अगस्त (नि.सं.)। यहाँ तत्पर गैस एजेंसी के मगसपुर ग्राम स्थित गोडाउन में चोराें के लम्बी सेंध लगाने की जानकारी मिली है। चोरों ने कोई सामान नहीं बल्कि यहाँ गोडाउन की जाली तोड़कर सीधे-सीधे गैस की टंकियाँ ही चोरी कर ली है। टंकी भी 1-2 नहीं बल्कि सीधे 59 टंकियाँ एक ही रात में चोर ले उडे हैं। जिससे पुलिस की नींद उड़ गई है और घबराहट में पुलिस कह रही है कि ऐसा तो हो नहीं सकता।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिनो तत्पर गैस एजेंसी सीहोर के मगसपुर ढेकिया स्थित गैस गोडाउन से रात्री को पानी गिरते समय का लाभ उठाते हुए और चौकीदार के सोने की स्थिति में चोरों ने उपरोक्त चोरी की। यहाँ गोडाउन की दीवार पर लगी जाली उन्होने तोड़ दी और अंदर घुसकर करीब 59 गैस सिलेण्डर चोरी कर ले गये।
हालांकि चोरों ने एक विशेष बात यहाँ यह की कि बजाय भरे सिलेण्डरों पर हाथ मारने के उन्होने खाली सिलेण्डर करीब 52 उठाये और शेष भरे सिलेण्डर वह ले गये। गैस एजेंसी के मैनेजर मुश्ताक बेग ने चोरी गये सिलेण्डर की लिखित रिपोर्ट मंडी थाना पुलिस को दी थी परंतु पुलिस सिलेण्डर चोरी जाना मान ही नहीं रही थी। पुलिस का मानना था कि इतनी बड़ी चोरी आखिर कैसे हो सकती है ? बमुश्किल 48 घंटे बीत जाने के बाद जांच के पश्चात पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
Friday, August 1, 2008
गन्ना अनेकों कष्ट सहन करता है फिर भी स्वाद मीठा ही देता है- मधुबाला जी
खेत में जिस प्रकार बीज बोया जायेगा वो वैसा ही उगेगा और उसके जो गुण हैं वैसा ही स्वाद देगा जबकि सभी बीजों को पानी एक जैसा ही मिलता है गन्ना कितने कष्ट उठाता है उसके बाद भी जब उसका रस पियो तो मीठा, गुड़ बनाओ तो मीठा और शक्कर बनाओ तो स्वाद मीठा ही होता है।
उक्त उद्गार पूय साध्वी मधुबाला जी म.सा. ने अपने प्रवचन में कहे। उन्होने कहा कि गन्ना स्वाद मीठा देता है तो प्याज खाने से बदबू ही आयेगी, व्यक्ति के अपने हाथ में है की उसे कैसा बनना है कैसा जीना है ? महाराज साहब ने कहा कि सभी दानो में अभयदान श्रेष्ठ दान है। जिनवाणी को सुने और जीवन को सुन्दर बनाने के लिये जीवन में उतारे। सुनीता जी म.सा. ने कहा कि तप तभी फलदायी और बलदायी होगा जब उसे जप के साथ किया जाये। आज तेले की लड़ी में सुनील संचेती ने तेला करने वाले श्रावक मोहित पारख का सम्मान किया।
अखंड जाप शुरु- पूय आचार्य सम्राट 1008 श्री आनन्द ऋषि जी महाराज साहब की जन्म जयंती पर आज 1 अगस्त से 72 घंटे का महावीर भवन में अखण्ड नवकार मंत्र का जाप शुरु हुआ। 2 अगस्त को गुणानुवाद सभा होगी एवं 3 अगस्त को दया व्रत की तपस्या का कार्यक्रम महावीर भवन में रखा गया है।
सिध्दि भक्ति तप शुरु- 1 अगस्त से 25 दिनो तक चलने वाला सिध्दि भक्ति तप की आराधना भी आज से पूय म.सा. की निश्रा में आज से शुरु हो गया।
गंज मंदिर में हुए जाप- आगमोद्वारक आचार्य देवश्री सागरानंद जी (आनन्द सागर जी) के जयंती पर आज प्रात: गंज महावीर स्वामी मंदिर में नवकार मंत्र के जाप, गुरुवंदना, गुरुपूजन, आरती आदि के कार्यक्रम सम्पन्न हुए। श्रीमति बेला सुराना ने भक्ति भजन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन पवन सुराना ने तथा सभी का आभार महावीर स्वामी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नगीन जैन एडवोकेट ने व्यक्त किया। यहाँ पर बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे। समापन पर श्रीफल की प्रभावना वितरित की गई।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
अवैध शराब जप्त,छुरी सहित एक गिरफ्तार
टेम्पो की टक्कर से बालक की मौत
सीहोर 1 अगस्त (नि.सं.)। दोराहा थाना क्षेत्र में गत बुधवार को टेम्पो की टक्कर से एक ढेड़ वर्षीय बालक की मौत हो गई पुलिस ने चालक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम मगरखेडा निवासी छीतर मल माली का ढेड़ वर्षीय पुत्र अभिषेक बुधवार को अपने घर के समीप दादा के साथ खेल रहा था तभी ग्राम में आ रहे तीन पहिया टेम्पो चालक मुकेश मेवाड़ा ने तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर अभिषेक को टक्कर मार दी। परिणामस्वरूप उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
उपचार के दौरान मौत
सीहोर 1 अगस्त (नि.सं.)। सिद्धीकगंज थाना क्षेत्र के ग्राम धराड़ा में रहने वाले पति पत्नी की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम धुराड़ा में रहने वाले 45 वर्षीय फतेहसिंह आ.दरियावसिंह एवं उसकी पत्नी मनुबाई को गत दिनों जलने के कारण गंभीर अवस्था में हमीदिया अस्प.भोपाल में इलाज हेतु दाखिल कराया गया था जहॉ पर इलाज के दौरान इन दोनों की मौत हो गई।
बीच में बोला तो छुरी मारी
सीहोर 1 अगस्त (नि.सं.)। कबाड़ी के दुकान पर कबाड़ा बेचने आये एक युवक ने कबाड़े के समान के भाव ताव को लेकर हुए विवाद में एक अन्य युवक जो बीच में बोला उसे बीच में बोलना महंगा पड़ गया।
पुलिस ने बताया कि शिव नारायण गाडरी कबाड़े का सामान बेचने गया था वो चाहता था सामान 20 रुपये में खरीदे जबकि कबाडी भाव 16 बता रहा था तभी बीच में एक युवक बोला तो शिव ने शाहरुख के कुल्हे पर छुरी निकाली ओर मार दी बाद में शाहरुख आत्मज शेख इशहाक उम्र 14 वर्ष की रिपोर्ट पर पुलिस ने शिव गाडरी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
भैंसासुर बाबा ने चमत्कार दिखाया, पानी बरसा, यादव समाज ने की पूजा
इस दिन पानी कहीं गिरे या न गिरे पर पहाड़ी पर बाबा नहाने के लिये अपनी शक्ति से पानी गिरा लेते हैं। यही चमत्कार देखने कई ग्रामीण के नागरिक माता-बहने अपने कष्टो को लेकर आती है और बाबा के दरबार में अपनी पुकार लगाती हैं।
बाबा बोलते नहीं है इशारे में काम करने का वचन देते हैं। बाबा के सारथी बाबा की बात समझते हैं। बाबा क्या-क्या करने को कहते हैं, सारथी पुकार लगाने वाले रोगी को बता देते हैं। जब रोगी का कष्ट दूर हो जाते हैं । दूसरे वर्ष वह रोगी खुशी-खुशी बाबा के दर्शन करने व प्रसाद चढ़ाने आते हैं। यहाँ पर भैंसासुर बाबा की पूजा यादव समाज कई वर्षों से कर रहे हैं। यादव समाज के नागरिक ढोल-ढमाकें के साथ भैंसासुर बाबा की पूजा करते हैं। समाज के पटेल चन्द्र प्रकाश यादव, जमना प्रसाद यादव, राधेश्याम यादव, हरदयाल यादव, नारायण यादव, प्यारे यादव, सुरेश यादव, सेवा यादव, घनश्याम यादव, दिनेश यादव, चम्पालाल यादव, पड़ा राजू यादव, दीपक यादव, गणेश यादव, प्रमोद यादव, जिमी यादव, सीताराम यादव, कैलाश यादव, मटरु यादव, दीपक यादव, रजेश यादव, इशोक यादव, लखन यादव, राकेश यादव सहित ग्रामों से भैयालाल यादव, रघुवीर यादव, राजाराम यादव, कमल यादव, मनोज यादव, नंदकिशोर यादव सहित अनेक स्वजाती बंधु भैंसासुर बाबा की पूजा में शामिल हुए।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।