सीहोर 31 जुलाई (नि.सं.)। शहर के निकट इछावर मार्ग पहाड़ी पर भैंसासुर बाबा का स्थान है। यहाँ पर यादव समाज पूर्वजों द्वारा भैंसासुर बाबा की पूजा करते चले आ रहे हैं। यादव समाज के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिक पूजा करते हैं एवं कथा भी कराते हैं बताया गया है कि हरियाली अमावस्या के ठीक एक दिन पहले चौदस के दिन भैंसासुर बाबा की पूजा की जाती है।
इस दिन पानी कहीं गिरे या न गिरे पर पहाड़ी पर बाबा नहाने के लिये अपनी शक्ति से पानी गिरा लेते हैं। यही चमत्कार देखने कई ग्रामीण के नागरिक माता-बहने अपने कष्टो को लेकर आती है और बाबा के दरबार में अपनी पुकार लगाती हैं।
बाबा बोलते नहीं है इशारे में काम करने का वचन देते हैं। बाबा के सारथी बाबा की बात समझते हैं। बाबा क्या-क्या करने को कहते हैं, सारथी पुकार लगाने वाले रोगी को बता देते हैं। जब रोगी का कष्ट दूर हो जाते हैं । दूसरे वर्ष वह रोगी खुशी-खुशी बाबा के दर्शन करने व प्रसाद चढ़ाने आते हैं। यहाँ पर भैंसासुर बाबा की पूजा यादव समाज कई वर्षों से कर रहे हैं। यादव समाज के नागरिक ढोल-ढमाकें के साथ भैंसासुर बाबा की पूजा करते हैं। समाज के पटेल चन्द्र प्रकाश यादव, जमना प्रसाद यादव, राधेश्याम यादव, हरदयाल यादव, नारायण यादव, प्यारे यादव, सुरेश यादव, सेवा यादव, घनश्याम यादव, दिनेश यादव, चम्पालाल यादव, पड़ा राजू यादव, दीपक यादव, गणेश यादव, प्रमोद यादव, जिमी यादव, सीताराम यादव, कैलाश यादव, मटरु यादव, दीपक यादव, रजेश यादव, इशोक यादव, लखन यादव, राकेश यादव सहित ग्रामों से भैयालाल यादव, रघुवीर यादव, राजाराम यादव, कमल यादव, मनोज यादव, नंदकिशोर यादव सहित अनेक स्वजाती बंधु भैंसासुर बाबा की पूजा में शामिल हुए।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
Friday, August 1, 2008
निरीक्षण करने पहुँचे आयोग के अध्यक्ष को बताया नर्स ने उनसे 300 रुपये लिये
आष्टा 31 जुलाई (नि.प्र.)। कल म.प्र. पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष बाबुलाल भानपुरा सदस्य सूरज सिंह मारण अचानक आष्टा सिविल अस्पताल पहँचे और अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेवंता बाई सोलंकी ने शिकायत की कि उनसे सुबह प्रसूति के बाद एक नर्स ने 300 रुपये लिये।
उक्त कार्यकर्ता अस्पताल में अकीला बाई कासमपुरा को प्रसूति के लिये लाई थी। उक्त शिकायत पर श्री भानपुरा ने बीएमओ रामचन्द्र गुप्ता को उक्त नर्स के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये। श्री भानपुरा ने कल अस्पताल में जननी सुरक्षा योजना के चैक हितग्राही महिला भगवंता बाई को 1400 रुपये एवं आशा कार्यकर्ता लक्ष्मी बाई को 600 का चैक भेंट किया। योजना के प्रभारी लक्ष्मी नारायण महाजन से श्री भानपुरा ने उक्त योजना की पूरी जानकारी प्राप्त की। यहाँ के बाद आयोग का उक्त दल आदिवासी छात्रावास का निरीक्षण करने पहुँचे यहाँ पर उन्हे शिकायत की गई कि पंखे खराब हैं तथा छत से पानी टपकता है जिसे ठीक कराने के निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर भाजपा पार्षद माखन कुशवाह युवा नेता सुरेश परमार ने आयोग के दोनो सदस्यों का स्वागत किया। उन्होने आज अस्पताल में तथा छात्रावास में महिलाओं-बच्चों से कई प्रश् पूछे जो उत्तर दिये उससे लगा की आमजन को योजनाओं की जानकारी है तथा वे रुचि रखते हैं। श्री भानपुरा ने पत्रकारों को बताया कि प्रदेश में स्थान-स्थान पर जा रहे हैं तथा देख रहे हैं कि योजनाओं का लाभ आमजन, गरीब पिछडों को मिल रहा है कि नहीं कहीं इसमें कोई कोताही तो नहीं बरती जा रही है।

मंडी की जमीन पर अवैध निर्माण नहीं हटाने को लेकर भारी तनाव, पुलिस बल आष्टा पहुँचा
आष्टा 31 जुलाई (नि.सं.)। कृषि उपज मण्डी समिति जमीन पर एक धर्मस्थल निर्माण की शुरुआत होने के बाद मण्डी संचालकों नागरिकों ने एक सप्ताह पूर्व स्थानीय प्रशासन को जब उक्त अवैध निर्माण की सूचना दी तब प्रशासन के कान खड़े हो गये। उस दिन तत्काल प्रशासन तो जागा लेकिन मण्डी प्रशासन हमेशा की तरह सोया रहा। प्रशासन ने निर्माण स्थल पर पहुँचकर पूरी स्थिति को देखा एवं पटवारी से रिकार्ड मंगवाकर जब जांच की तो पाया कि उक्त जमीन यहाँ पर एक धर्म स्थल का निर्माण हो रहा है। वो जमीन राजस्व रिकार्ड में मण्डी के नाम दर्ज है। तब प्रशासन ने तत्काल निर्माणकार्य रोककर उसे एक सप्ताह में हटाने के आदेश दिये लेकिन प्रशासन कि उसके बाद ढुलमुल रवैये के बाद जब एक सप्ताह बाद भी उक्त अतिक्रमण नहीें हटा तो आज आष्टा में हिन्दु समाज के सैकड़ो लोग दोपहर बाद तहसील कार्यालय के सामने जमा हो गये और तहसीलदार आष्टा से दो टूक प्रश् किया की समय सीमा खत्म होने के बाद भी आखिर समय सीमा समाप्त होने के बाद भी क्यों अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है।
पूर्व की तरह आज भी तहसीलदार ने हिन्दु समाज के लोगों से सोमवार तक का समय मांगा। इसके पीछे उनका तर्क था कि एसडीएम आष्टा छुट्टी पर हैं वह सोमवार को आयेंगी तब तक का आप हमें समय दे दें। लेकिन आज आक्रोशित हिन्दु समाज आष्टा ने प्रशासन को दो टूक में जबाव दिया की 24 घंटे का समय आपके पास है उसके बाद आप जाने ?
आज जिस प्रकार माहौल नजर आया उससे लगा की स्थिति गंभीर तनावपूर्ण है। अगर प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, कार्यवाही में देरी की तो नगर में तनाव का वातावरण भी बन सकता है। बाद में तहसीलदार ने मिलने आये लोगों की भावनाओं से कलेक्टर सीहोर को अवगत कराया। चर्चा के बाद तहसीलदार ने तहसील पहुँचे लोगों को बताया कि आधे घंटे में आपको जबाव बताते हैं। तब तक आधा घंटे तक सभी नागरिक तहसील में ही जमा रहे। समय सीमा के बाद तहसीलदार ने कलेक्टर सीहोर से चर्चा होने के बाद उपस्थित नागरिकों को बताया कि कलेक्टर साहब सुबह 11 बजे आष्टा आकर नागरिकों से मिलेंगे एवं चर्चा करेंगे। उक्त संदेश को हिन्दु समाज ने मानते हुए सुबह 11 बजे तहसील पहुँचने का आश्वासन दिया।

दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज
सीहोर 31 जुलाई (नि.सं.)। अपने घर में विवाहिता को दहेज की मांगकर सताने वाले ससुरालियों के खिलाफ जावर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के तहत मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जावर थाना क्षेत्र के ग्राम गुराड़िया वर्मा में रहने वाली 24 वर्षीय ममता का विवाह वर्ष 2006 में खजराना इन्दौर निवासी सुनील पाटीदार के साथ हुआ था।
बताया जाता है कि ममता का पति सुनिल और अधिक दहेज की मांग कर आये दिन ममता को प्रताड़ित करता था सुनील के इस काम में उसका पिता राम पाटीदार,मॉ कलाबाई एवं भाई विजय द्वारा भी सहयोग किया जाता था। जिससे तंग आकर ममताबाई अपने मायका ग्राम गुराड़िया वर्मा आ गई एवं जावर थाने पहुंचकर अपनी व्यथा पुलिस को सुनाई जिस पर पुलिस ने उनके विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।
ढावे से अंग्रेजी व देशी शराब जप्त
आष्टा 31 जुलाई (नि.सं.)। आज जावर पुलिस ने जावर जोड़ इन्दौर भोपाल रोड स्थित भोपाल ढाबा पर छापा मारकर 3 पेटी बियर, 6 अद्दी देशी तथा 16 क्वाटर देशी शराब के कीमत 2500 रुपये जप्त की।
पुलिस ने इस संबंध में देवकरण एवं कोक सिंह खाती के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
क्रेसर से हाथ कटा मृत्यु हुई
आष्टा 31 जुलाई (नि.प्र.)। डोडी में लगी क्रेसर मशीन में पिछले दिनों एक-एक कर्मचारी का हाथ आ गया था गंभीर रुप से जख्मी होने पर उसे इलाज हेतु इन्दौर ले जाया गया था जहाँ उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। जावर पुलिस ने बताया कि सुभाष यादव उम्र 24 वर्ष निवासी मोगागांव उक्त के्रसर मशीन पर कार्रू करता था जहाँ उसका हाथ कार्य करते वक्त मशीन में आ गया था। उसका इलाज इन्दौर के मयूर अस्पताल में चल रहा था 27 मई को उसकी मृत्यु होने के बाद इनैर से डायरी आने पर मर्ग कायम किया गया है।
पति-पत्नि की मृत्यु
आष्टा 31 जुलाई (नि.सं.)। 23 जुलाई को रात्रि में चिमनी गिरने के बाद ग्राम घुराड़ाकला थाना सिध्दिकगंज में सो रहे पति-पत्नि जिनका नाम मनु बाई पत्नि फते सिंह उम्र 40 वर्ष व फते सिंह पुत्र दरियाव सिंह उम्र 50 वर्ष गंभीर रुप से जल गये थे जिन्हे इलाज के लिये आष्टा एवं उसके बाद भोपाल भेजा गया था जहाँ उनकी मृत्यु हो गई। आज पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

Thursday, July 31, 2008
मारपीट करने वाले अभियुक्त गण को दो दो साल की सश्रम कारावास
सीहोर 30 जुलाई (नि.सं.)। माननीय विशेष न्यायालय लालजी शर्मा ने प्रकरण क्र 89.2006 में दोषी पाकर अभियुक्त कैलाश व मनोज खाती निवासी कोठरी को धारा- 325 के अपराध में दो दो साल की कड़ी कैंद व 500-500 रूपये प्रत्येक को अर्थदंड की सजा का फैसला सुनाया। मामले में राज्य की और से पैरवी विशेषलोक अभियोजक के.के. शर्मा ने की। अभियुक्त की कहानी संक्षिप्त में इस प्रकार कही कि वर्ष 2006 में ग्राम कोठरी में कैलाश तथा रामसिंह आपस में लड रहे थे व गाली गुप्तार हो रही थी उसी बीच मामले के फरियादी प्रेम आत्मज हजारीलाल ने बीच बचाव करते हुये कहा कि भैया गालियां मत बको क्यों लड रहे हो इस पर आरोपी कैलाश खाती ने कहा कि तू कौन होता है हमारे बीच में बोलने वाला तथा उसे लोहे की टामी से कैलाश व मनोज ने हाथ, पैर, पंजे, अंगली आदि जगह पर मारपीट कर उसे 4 फेक्चर पहुंचाये। मामले की रिपोर्ट थाना आष्टा पर की गयी। अपराध क्रमांक- 228-2006 दर्ज किया गया। अनुसंधान के पश्चात अभियोजक व माननीय विशेष न्यायालय के समक्ष विचारण हेतु प्रस्तृत किया।
विशेष अभियोजक के.के. शर्मा के अनुसार उन्होंने अभियोजक के गवाह कराये, बचाव पक्ष को पर्याप्त अवसर अपनी साक्ष्य का दिया गया। दोनो ही पक्षों की अंतिम बहस माननीय न्यायालय एल. पी.शर्मा, साहब ने सुनी तथा फैसला सुनाया। विद्धान न्यायाधीश एल.पी.शर्मा साहब ने अभियुक्त कैलाश को व मनोज निवासी कोठरी आष्टा जिला सीहोर को धारा 325 भारतीय दंड विधान के मामले में दोषी सिद्ध पाकर प्रत्येक को 2-2 साल की सजा की सश्रम कारावास एवं प्रत्येक को 500-500 रूपयें के अर्थदंड का फैसला सुनाया शासन तरफ से पैरवी के.के.शर्मा विशेष लोक अभियोजक ने की।

दामाद की मौत का कारण जांच में ससुराल वाले निकले
आष्टा 30 जुलाई (नि.प्र.)। क्या कोई दामाद अपनी ससुराल वालों से इतना परेशान हो सकता है कि वो तंग आकर आत्महत्या कर लें जी हाँ ऐसा पहली बार हुआ है। 7 मई 07 को किलेरामा निवासी सतीश चन्द्र परमार ने ससुराल वालों द्वारा अपने को एवं अपने परिवार वालों को परेशान करने से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी।
घटना के वक्त पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की तो जांच में पुलिस ने पाया कि सतीश की पत्नि रीना ने आत्महत्या कर ली थी इस मामले में पुलिस ने रीना की ससुराल वालों पर प्रकरण दर्ज किया था। उधर इसको लेकर सतीश की स सुराल वाले परेशान किया करते थे तंग आकर सतीश ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी मर्ग जांच के बाद पुलिस ने सतीश का साला भगवत सिंह परमार पचामा एवं राम सिंह परमार ढाबला के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

गरीबों की बदहाली के जिम्मेदार हैं कांग्रेस एवं भाजपा-चौहान
मेहतवाड़ा 30 जुलाई (नि.सं.)। प्रजातांत्रिक समाधान पार्टी के नेतृत्व में रविवार को मेहतवाड़ा नगर में विशाल रैली एवं सभा का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्र.स.रा. के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष अशोक पंवार ने प्र.स.पा. के संस्थापक स्व.श्री फूल सिंह चौहान एवं बाबा श्री भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमल सिंह चौहान ने जुडाे और राज करो रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी के साठा साल बाद भी देश से गरीबी, अत्याचार, अन्याय, भ्रष्टाचार समाप्त नहीं हुआ है। साठ वर्षों के पश्चात भी बहुसंख्यक लोग शासन में भागीदार नहीं है। इन साठ वर्षों में करीब 45 वर्ष कांग्रेस ने राज किया शेष 15 वर्ष भाजपा ने इसलिये गरीबी और बदहाली की जिम्मेदार कांग्रेस और भाजपा है।
बिजली की समस्या आज कांग्रेस के कारण है जिसने लालच में गरीबों का एक बत्ती कनेक्शन फ्री एवं किसानों को विद्युत पम्प कनेक्शन फ्री कर दिये जिससे देश की माली हालात बिगड़ गये और न ही खजाने से एनटीपीसी को इसका भुगतान किया। इस कारण इन दिनो बिजली संकट गहरा रहा है। प्रदेश के 173 से अधिक विधायक ग्रामीण क्षेत्रों से जीतकर आते हैं और वहीं बैठकर कानून बनाते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में कटौती की जाये और शहरों में लाईट दी जाये। प्रदेश के कई विधायक ऐसे हैं जिन्हे हिन्दी भी ठीक से याद नहीं है। जिनमें से एक हमारे आष्टा विधानसभा के विधायक भी हैं जिन्हे हिन्दी लिखना भी सही से नहीं आता है उनसे आवेदन लिखवाया जाये तो वो भी नहीं लिख पाते हैं उन्हे देश के कौन से प्रदेश में किसकी सरकार है और उक्त प्रदेश की कौनसी क्षेत्रीय भाषा है उसका भी पता नहीं है। इस कारण इन साठ वर्षों में बिजली, पानी, सड़क रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाई है केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि गरीब बच्चों के लिये विदेश से लाल गेहूँ खरीदकर मध्यान्ह भोजन बांटा जा रहा है जिसे लाल गेहूँ को पशु भी नहीं खाते हैं कहा कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत शासन का करोड़ो रुपया डकार गये उन्होने सोनिया गाँधी का विदेशी मूल का मुद्दा भी उठाया और कहा कि कांग्रेस कहती है राहुल भारत का भविष्य है इस बात पर चौहान ने कहा कि क्या भारत में गाँधी परिवार को छोड़कर ऐसा कोई लाल नहीं है जो भारत का भविष्य बना सके ।
कार्यक्रम में कई कांग्रेस भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसपा की शपथ ग्रहण की। मंचाशीन अनेक वक्ताओं ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जीवन द्रवीण ने किया एवं आभार ब्लाक महामंत्री ने किया।

जयभान सिंह पवैया को भी रूककर वाहन चैक करवाना पडा
मेहतवाडा 30 जुलाई (नि.प्र.)। गुजरात एवं बैगलौर मे हुये बम विस्फोट के मददेनजर रखते हुये मध्यप्रदेश में भी वाहनों की चेकींग का कार्य चल रहा है। इस संबंन्ध मेहतवाडा पुलिस चौकी पर सघन चेकींग चल रही है बिती रात चैकींग के दौरान देर रात भाजपा नेता जयभान सिंह पवैया को रूकवाकर वाहन चेंक किया गया। चैकींग के दोरान पवैया ने वाहन रूकवाने पर नाराजगी जताई किन्तु डियूटी पर तैनात चौंकी प्रभारी एम.पी.उपरीन ने कहा की सम्मानीय मुख्यमंत्री जी के सख्त निर्देश है कि मै भी क्यो न हो मुझें भी चेंक करें इस आदेश का पालन कर रहा हूॅ। फिर पवैया जी ने रूककर अपना वाहन चैंक करवाया।

पुत्र ने पिता को मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी
आष्टा 30 जुलाई (नि.सं.)। जावर थाना अन्तर्गत आने वाले ग्राम भंवरीकला में रहने वाले एक पिता ने सपने में भी यह कल्पना की होगी की एक दिन मेरा ही पुत्र जिसे मैने पाल पोस कर बढ़ा किया है वो मुझे मारेगा-पीटेगा और जान से मारने की धमकी देगा।
जावर पुलिस के अनुसार भंवरीकला में रहने वाले मेहरबान सिंह पुत्र मुंशीलाल जाति बलाई उम्र 60 वर्ष जिसे उसी के पुत्र अनार सिंह ने एक-डेढ़ साल पहले अपने घर से निकाल दिया था। उक्त पिता आष्टा में रहकर जैसे-तैसे अपना पेट पाल रहा था लेकिन कल से उसे गांव की याद आ गई वह गांव पहुँच गया अपने मिलने वाले के यहाँ रुका। आज जब मेहरबान सिंह गांव में घूम रहा था तभी उसका पुत्र अनार सिंह आ गया जैसे ही उसने अपने पिता को गांव में देखा उसे रोका और मारपीट की तथा धमकी दी की आज के बाद यदि गांव में दिख गया तो मार डालूंगा। पिता ने मजबूरी में अपने पुत्र के खिलाफ जावर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

अविद्या ही समस्त दुखों की जननी है- आचार्य वेदार्थी
सीहोर 30 जुलाई (नि.सं.)। संसार समस्त प्रकार के दुखों के मूल में अविद्या ही है। मनुष्य रुप, रंग, गंध, स्पर्श, रस तथा विभिन्न माया मोह में फंस कर ईश्वर भक्ति के मार्ग से विमुख हो जाता है योगीजन आधुनिक विज्ञान की भाषा में अवचेतन मन कहे जाने वाले धृतिमन को वश में कर अनेक शक्तियों और विशेषताओं के स्वामी बन राम, कृष्ण और दयानंद कहलाए।
यह उद्गार आर्य समाज मंदिर में मंगलवार रात वेद प्रचार सप्ताह के तीसरे दिन आचार्य विष्णु मित्र वेदार्थी ने व्यक्त किये। श्रावण मास में प्रतिवर्षानुसार आयोजित हो रहे वेद प्रचार सप्ताह गंज क्षेत्र स्थित आर्य समाज मंदिर में 27 जुलाई से प्रतिदिन शाम यज्ञ एवं ईश्वर उपासना के भजन तथा रात्रि 8 से 10.30 बजे तक वेद विषयक व्याख्यान हो रहे हैं जिसमें बड़ी संख्या में नगर एवं आसपास के आर्यजन, श्रध्दालु महिलाएं एवं बच्चे भागीदारी कर रहे हैं। आयोजन के तीसरे दिन मंगलवार को बिजनौर से पधारे प्रसिध्द वैदिक विद्वान आचार्य विष्णु मित्र वेदार्थी ने प्राचीन वैदिक मान्यताओं सिध्दांतों की मानव जीवन में उपादेयता पर सारगर्भित व्याख्यान देते हुए कहा कि ब्रह्म मार्ग का अनुगामी ही ब्रह्मचारी कहा जाता है। ग्रहस्थ आश्रम में प्रवेश करते समय इस आश्रम के कर्तव्यों की शिक्षा देना अनिवार्य है। इसके अभाव में आज पारिवारीक नैतिक और सामाजिक मूल्य विखण्डित हो रहे हैं।
आचार्य ने अपने सारगर्भित व्याख्यान में सत्व, तमो और रजो गुणों प्रवृत्तियों के साथ चार आश्रमों की प्राचीन परम्परा को परिभाषित करते हुए अनेक रोचक बोध कथाओं, प्रेरक प्रसंगों के साथ शांतिकरणम एवं स्वस्ति वाचनम के श्लोको की व्याख्या के दौरान धर्म के गूढ समझे जाने वाले रहस्यों का सहजता से बोध कराया। इस दौरान नि:स्तब्ध शांति के बीच उपस्थित जन समुदाय ने वेदगान की अमृत वर्षा का रसास्वादन किया।
कार्यक्रम का संचालन आर्य समाज के मंत्री संतोष सिंह ने किया एवं आभार प्रधान रामस्वरुप गौर ने माना। इस अवसर पर समाज के मा. अवधनारायण आर्य, जगमोहन कौशल, कमलेश याज्ञिक, डॉ. झलावा, रामभरोस आर्य, चन्द्रभान आर्य, कमलेश आर्य, हरनाम सिंह कसौटिया, नरेन्द्र आर्य, बाबूलाल आदि सहित बड़ी संख्या में श्रध्दालु महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित थे। वेद प्रचार सप्ताह का समापन 1 अगस्त को होगा।

Wednesday, July 30, 2008
फर्जी दस्तावेज से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने वाले 3 लोग पकड़ाये
आष्टा 29 जुलाई (सुशील संचेती)। निर्वाचन आयोग द्वारा पात्र मतदाताओं के नाम जिनके मतदाता सूची से नहीं है जुड़वाने का समय दिया। इस दौरान कई ऐसे लोगों ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के आवेदन मांगे गये दस्तावेतों के साथ जमा कर दिये लेकिन वे जांच में पकड़ा गये क्योंकि दस्तावेज फर्जी पाये गये हैं आष्टा में इन दिनो तहसीलदार बिहारी सिंह अधिनस्थों एवं शिक्षकों के साथ दिन-रात आये आवेदनों की बारिकी से जांच कर रहे हैं।
जांच में कई मतदाता पकड़ाये हैं जिन्होने आवेदन के साथ फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किये हैं। इस संबंध में आज फुरसत को तहसीलदार श्री बिहारी सिंह ने बताया कि जुम्मापुरा निवासी कलीम खाँ, रसीद खाँ ने आवेदन के साथ दस्तावेज के रुप में वर्ष 2001-02 की पूर्व मा. परीक्षा की एक अंक सूची जिसका क्रमांक 5048 है प्रस्तुत की। इस अंक सूची में आवेदन को देखने पर ही लगा की फर्जी है। जांच में पाया गया कि उक्त अंक सूची किसी और की है। आवेदन ने उसका नाम पिता का नाम सफाई से हटाकर अपना व पिता का नाम लिख लिया और उसकी फोटो कापी आवेदन के साथ लगा दी जो पकडा गई। आश्चर्य तो तब हुआ की एक अन्य मतदाता जो महिला है जिसका नाम फोबिया बी पत्नि सलीम ने भी इसी क्रमांक की अंक सूची दस्तावेज के रुप में लगाई और उसने अंक सूची में ओवरराइटिंग कर अपना नाम लिख लिया। एक अन्य मतदाता कुमारी साजिया पुत्री अंसार खां ने अपने आवेदन के साथ चित्रांश विद्या मंदिर हाईस्कूल कक्षा 9 वीं की अंक सूची प्रस्तुत की, इसमें आवेदक की जन्मतिथि 671993 है उसे बड़ी सफाई से काटकर 671983 कर दिया गया जो जांच में पकडा गया है।
तहसीलदार बिहारी सिंह ने बताया कि जिन दो मतदाता कलीम और फोजिया ने एक ही क्रमांक की मतदाता सूची अपने-अपने नाम लिखकर दस्तावेज के रुप में प्रस्तुत की उक्त अंक सूची मा.शा. बुधवारा की है वहाँ के शाला प्रमुख से जानकारी मांगी है कि उक्त क्रमांक की अंक सूची वास्तव में किसकी है।
तहसीलदार श्री सिंह ने बताया कि इन तीनों आवेदकों को मूल अंक सूची प्रस्तुत करने के नोटिस जारी किये हैं उसके बाद नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जायेगी। जिस प्रकार तहसीलदार के मार्गदर्शन में नाम बढ़ाने के आये आवेदनों की बारीकी से जांच की जा रही है। अगर आये सभी आवेदनों की जांच हो तो कई चेहरे उजागर हो जायेंगे जिन्होने आवेदनों के साथ फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किये हैं।

खग्रास सूर्यग्रहण का भारत पर प्रभाव
शुभ श्रावण मास कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथी पर प्रतिपदायाम तिथों शुक्रवार पुष्य नक्षत्र पर अशेषा नक्षत्र दिनाँक 1 अगस्त 2008 समय खग्रास सूर्य ग्रहण का दर्शन भारत में होगा यह ग्रहण भूमण्डल पर दिखाई देगा।
इस ग्रहण का खग्रास दर्शन कनेडा, ग्रीन लैण्ड, साईबेरिया, मंगोलिया, चीन में दिखलाई देगा। खण्डग्रास स्थिति केनेडा, ग्रीनलैण्ड तथा यूरोप में दिखलाई देगा। भारत यह ग्रहण खण्डग्रास रुप में दिखाई देगा।
भूमण्डल पर ग्रहण प्रारंभ दोपहर 1.34 पर, भूमण्डल पर खग्रास प्रारंभ दोपहर 2.51 पर, ग्रहण मध्य 3.51 पर और खग्रास समाप्ति 4.51 पर तथा ग्रहण समाप्ति 6 बजे होगा।
सूर्य ग्रहण का भोपाल में समय रहेगा। ग्रहण स्पर्श 4.16 बजे, ग्रहण मोक्ष 6 बजकर 2 मिनिट पर इस प्रकार कुल ग्रहण पर्व काल 1 घटा 36 मिनिट रहेगा।
ग्रहण पुण्यकाल- ग्रहण स्पर्श से ग्रहण मोक्ष सुधी तक ग्रहण का पुण्यकाल है।
ग्रहण वेघ- ग्रहण का वेध ग्रहण का प्रारंभ शुक्रवार को चौथे प्रहर में प्रारंभ होगा। शुक्रवार 1 अगस्त 2008 को प्रात: 3 बजकर 45 मिनिट से ग्रहण का वेध शुरु हो जायेगा। बालक रोगी, व्यक्ति मध्यान्ह तक ग्रहण वेध के दोष का पालन कर सकते हैं। ग्रहण वेध में भोजन वर्जनीय है।
ग्रहण राशि फल- वृषभ, कन्या, तुला, कुंभ राशि वालों का ग्रहण का फल शुभ रहेगा। रुके हुए सब काम बन जायेंगे। मित्रों से लाभ, वाहन सुख तथा मकान व दुकानों का लाभ, मुकदमों में विजय होगी। राजनीतिज्ञों से लाभ होगा।
मिथुन, वृश्चिक, मकर, मीन राशि वालों को शुभ तथा हानि दोनो का ही फल होगा। राष्ट्रों को विवाद होंगे। मुकदमे बाजी होगी, पुराने विवादों में समझौता होगा। धन का लाभ होगा। भविष्य के लिये योजनाएं बनेगी।
मेष कर्क सिंह धनु वालों को सावधानी से समय निकालना होगा। झूठे लांछन लगेंगे।
पं.रामप्रसाद ब्रजवासी
ज्योतिष शिरोमणि, सीहोर

Subscribe to:
Posts (Atom)