Friday, July 18, 2008
जिन वाणी की बरसात होते ही जीवन से विकास के द्वार खुल जाते हैं-मधुबाला जी
उक्त उद्गार चातुर्मास हेतु विराजित पूय साध्वी मधुबाला जी ने आज चातुर्मास प्रारंभ दिवस पर कहें। म.सा. ने कहा कि जिस प्रकार एक किसान के लिये बरसात का उसके जीवन में काफी महत्व है वो गरजते बरसते बादलों से प्रेम करता है। हमें भी चातुर्मास में ज्ञान, दर्शन, तप, साधना, चरित्र की तप-साधना करना है और विकास के द्वार खोलना है। धर्म से घबराओ मत पीछे मत हटो जिनेश्वर भगवान ने जो कहा वो ही सत्य है। देव, गुरु धर्म पर दृंढ आस्था रखो। इस अवसर पर साध्वी सुनीता जी ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिये लौकिक महत्व का संतों की सुनी वाणी को अगर जीवन में उतारोगे तो इस जीवन की दिशा बदलते देर नहीं लगेगी। आज आप अपनी पत्नि, अपने ग्राहक की सबकुछ सुन लेते हो क्योंकि उसमें आपका स्वार्थ रहता है लेकिन जो संत आपका जीवन बदल सकता है आपको विनाश से विकास की और ले जा सकता है उसकी बात आप सुनने को तैयार नहीं हो। म.सा. ने 48 मिनिट की एक सामयिक का क्या महत्व से उसे भी बताया। आज चातुर्मास के प्रथम दिन एक बेला, 36 उपवास, 55 एकासने, दो बियासने एवं 2 दयाव्रत की तपस्या के साथ कई पचकान हुए। दोपहर में आलोचना का पाठ एवं शाम को प्रतिक्रमण आदि के कार्यक्रम स्थानक में सम्पन्न हुए। आज चातुर्मास के प्रथम दिन पर बड़ी संख्या में श्रावक श्राविकाएं उपस्थित थे।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
शक्कर में रिकार्ड तेजी स्वाद कड़वा हुआ
खाद्य वस्तुओं के भावों में बेहताशा तेजी के क्रम में अब शक्कर भी जुड़ गई है। एक सप्ताह में शक्कर के भावों में 100 से 125 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी आ गई है। उपभोक्ताओं को अभी तक उक्त शक्कर मीठा स्वाद देती थी लेकिन एक सप्ताह में आई रिकार्ड तेजी ने उपभोक्ताओं के मुँह का स्वाद मीठे की जगह कड़वा कर दिया है। एक सप्ताह पूर्व शक्कर इन्दौर में 1550 से 1560 के भावों में थी और आष्टा आ रही थी।
वो ही शक्कर आज एक सप्ताह बाद इन्दौर में 1650 से 1690 तक बिक रही है और आष्टा आ रही है। पेट्रोल डीजल के भावों में वृध्दि से ट्रांसपोर्ट वालों ने ट्रकों के भाड़े और हम्मालों ने अपनी हम्माली मंहगाई के कारण बढ़ा दी है। इसका भी पूरा भार उपभोक्ताओं पर आ गया है आष्टा में थोक में शक्कर 1700 से 1710 एवं खेरची में शक्कर 1750 से 1800 के भाव बिक रही है अचानक खेरची में शक्कर के भाव 1 से 1.50 रुपये प्रति किलो बढ़ने से उपभोक्ता परेशान हैं और सरकार को कोस रहा है। दिशावर से खबर है कि शक्कर में आगे मंडी नहीं है भाव और बढ़ सकते हैं।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
कामर्स व गणित विषय नहीं होने के कारण पढ़ाई करने बाहर जाना पड़ता है छात्रों को
जावर 17 जुलाई (नि.सं.)। स्थानीय हायर सेकेण्डरी स्कूल में कामर्स व गणित संकाय के विषय नहीं होने के कारण इन विषयों की पढ़ाई करने के लिये बाहर जाना पड़ता है नगर व क्षेत्र के छात्रों को छात्रों ने शिक्षा विभाग से कामर्स व गणित विषय खोजने की मांग की उल्लेखनीय है कि विद्यालय की स्थापना के समय से ही यह दोनो विषय की पढ़ाई नहीं हो पाई इस कारण यह दोनो विषय शिक्षा विभाग द्वारा यहाँ चालू ही नहीं किये गये वर्तमान में यहाँ पर एग्रीकल्चर, साईंस, आर्टस कला, संकाय विषय ही है जिनकी पढ़ाई होती है यदि किसी छात्र को कामर्स या गणित पढाई होती है यदि किसी छात्र को कामर्स या गणित विषय की पढ़ाई करना हो तो उसे या तो बाहर पढ़ाई करने जाना पड़ता है या फिर प्रायवेट स्कूल में दाखिला करने जाना पड़ता है या फिर प्रायवेट स्कूल में दाखिल लेना पड़ता है।
पालक संतोष माहेश्वरी का कहना है कि नगर के हायर सेकेण्डरी स्कूल में कामर्स व गणित संकाय विषय नहीं होने के कारण नगर व क्षेत्र के छात्र-छात्राओं जिनकों इन दोनो विषयों की पढ़ाई करना हो उन्हे बाहर इन विषयों की पढ़ाई के लिये जाना पड़ता है छात्रा कु. आरती तोमर ने बताया कि यहाँ पर कामर्स संकाय विषय नहीं होने के कारण इस विषय की पढ़ाई के लिये मुझे सोनकच्छ के स्कूल में दाखिल लेना पड़ा।
एक अन्य पालक रमेश पाटीदार ने बताया कि आज के इस कम्प्यूटर युग में कामर्स संकाय व गणित संकाय विषय होना बहुत जरुरी है। सम्पन्न पालक हो अपने बच्चों को निजी स्कूल में भर्ती करवा कर इन विषय की पढ़ाई करवा लेते हैं लेकिन गरीब पालक यदि अपने बच्चों को उसकी इच्छा अनुसार इन विषयों की पढ़ाई कराये तो कहा ऐसे में एक ही मांग उठती है कि शासकिय हायर सेकेण्डरी स्कूल में कामर्स व गणित संकाय विषय की सुविधा शुरु होना चाहिये।
विद्यार्थी परिषद के छात्र पंकज ठाकुर, धर्मेन्द्र पटेल, बंटी राठौर, अरविन्द ठाकुर, सुनील राठौर आदि ने शासन से कामर्स व गणित संकाय विषय शुरु करने की मांग की है।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
आज श्रध्दा भक्ति के साथ मनेगी भेरु पूनम घरों में बनेगी दाल-बाटी चूरमा
आज भक्त अपने गुरु की शरण में पहुँचेंगे उनके चरण वंदन कर उनका आशीर्वाद ग्रहण करेंगे और अपने गुरु का सम्मान करेंगे। भेरु पूनम के आते ही किराना दुकानों पर नारियल, तेल, शुध्द, घी, सिंदूर खां, शक्कर बुरा आदि का बिक्रा बढ़ गया है।
भेरू पूनम पर आज भक्तों को मंहगाई की मार का भी सामना करना पड़ा है। भेरु जी का चढ़ाने वाला नारियल जो 4 से 5 रुपये में मिलता था आज उन्हे उक्त नारियल 5 से 6 रुपये में खरीदना पड़ा। सिंदूर भी ग्राहकों को काफी मंहगा खरीदना पड़ा।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
सोयाबीन फसल को कीट व्याधि से बचाने के उपाय
इन सब कीटों के नियंत्रण हेतु क्लोरो-पायरीफास 20 ई,सी,क्यूनालफास 25 ई,सी,1.500 लीटर दवा प्रति हैक्टेयर के मान से 750 से 800 लीटर पानी में धोलकर सुबह एवं शाम के समय अच्छी तरह छिड़काव करने से उक्त कीटों का निराकरण सम्भव है। कुछ जगह खरीफ फसलों में चूहों द्वारा नुकसान किया जाना भी पाया गया है।
अत: चूहा नियन्त्रण के लिए जिंक फास्फाइड दवा को ज्वार या मक्का के फूलें पर मीठा तेल छिडक़कर दवा चिपकाकर चूहों के बिल के पास शाम के समय रखने से चूहों का निराकरण सम्भव है। चूहा नियन्त्रण के लिये विशेष तौर से सामूहिक खेती वालों को एक साथ मिलकर उपरोक्त दवा का प्रयोग करने साए निर्मित परिणाम मिलेगें। विशेष ध्यान देने वाली बात यह है कि तीन चूहें मिलकर एक आदमी के भोजन के बराबर अनाज या तो खा जाते है या नष्ट कर देते है।
Thursday, July 17, 2008
दिन भर चली उठा पटक, उम्मीदवारों को बैठाने के प्रयास तेज
सीहोर नागरिका सहकारी बैंक के चुनावों में कल जिन गिनती के संचालक पद उम्मीद्वारों ने अपने आवेदन दिये हैं उस समय तक तो ऐसा लग रहा था कि मामला सामान्य है और पूरे चुनाव में सिर्फ एक ही पैनल मैदान में है लेकिन एक ही दिन के अंतर में चुनावी सरगर्मी ने नया रुख ले लिया है। चुनाव की नई करवट ने नया ही माहौल बना दिया है। काका पैनल के अलावा जिन उम्मीद्वारों के नाम सामने आये हैं उनमें से कुछ नाम वाकई काका पैनल के लिये दिक्कत भरे हो सकते हैं। इनमें ऐसे नाम भी हैं जो पूर्व के अनुभवी हैं और चूंकि 12 में से अभी 9 ही संचालकों के चुनाव होना हैं ऐसे में काका पैनल के बाहर रहने वाले भी अभी संख्या 4-5 तक ले जाने के लिये प्रयासरत हैं।
राजेन्द्र वर्मा पूर्व संचालक ने सामान्य संचालक पद उम्मीद्वार के रुप में खुद को रखकर अपनी पत्नि को अन्य अनुसूचित जाति महिला आरक्षित वर्ग में मैदान में उतारा है जिनके सामने उर्मिला वीरेन्द्र कुमार वातव रहेंगी। राजेन्द्र चूंकि पूर्व संचालक हैं ऐसी दृष्टि से यदि ये अनुभव के आधार पर लड़े तो कहीं दोनो सीटों पर यह भारी अवश्य पड़ सकते हैं। इनके अलावा काका पैनल के बाहर के नामों में राजेन्द्र शर्मा कल्लू पूर्व पार्षद और अनिल मिश्रा पार्षद का नाम भी प्रमुख से लिया जा सकता है। अनिल मिश्रा के अनुभव और कल्लू की पैठ से इंकार नहीं किया जा सकता।
इन सबसे हटकर एक नाम जो सर्वाधिक चर्चा में है वह राजकुमार गुप्ता का। राजू गुप्ता भी पूर्व पार्षद हैं और उनकी कार्यशैली और अनुभव के आगे नागरिक बैंक संचालक पद का चुनाव बहुत बड़ा नहीं माना जा सकता। राजू गुप्ता असल में इसलिये सबसे यादा चर्चाओं में चूंकि उनका नाम अभी तक काका की पैनल में स्पष्ट रुप से नहीं दिखाई दे रहा है।
इन सबके अलावा युवा वर्ग से एक राजकुमार जायसवाल रिंकु जो युवा कांग्रेस अध्यक्ष हैं ने भी भारी खलीबली मचा रखी है। रिंकु, वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय के भांजे भी हैं और कांग्रेस के युवा नेता भी। किसी चुनाव को लड़ने की इसकी अपनी शैली है, और अपने नाम भरने के पूर्व रिंकु ने जिस प्रकार वातावरण बना दिया है उससे एक बारगी कई अन्य लोग सखते में आ गये हैं। रिंकु के परिचितों ने उसके लिये कुछ खास तैयारियाँ भी विगत सप्ताह भर में की है और यदि चुनाव लड़ा जाये तो उसके लिये क्या रणनीति रहेगी यह भी बनाई गई है।
हालांकि एक मात्र पैनल उतारने वाला प्रकाश व्यास काका के अनुभव के आगे कई लोग नतमस्तक हैं लेकिन नागरिक सहकारी बैंक के चुनावों की रणनीति और जोड़-तोड़ इसके बावजूद तेजी से चल रहा है।
आज कुछ लोगों को बैठाये जाने के लिये जी तोड़ मेहनत की गई। कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं तक ने गुपचुप रुप से इस मामले में हस्तक्षेप किया व कुछ लोगों से बातचीत भी की है। इधर जो लोग बेमेल नजर आ रहे हैं उनमें आपस में टेलिफोनिक बातचीत लगातार होने की जानकारियाँ भी मिली हैं। इतना ही नहीं कुछ लोगों की आपसी कमरा बैठकें भी हो चुकी हैं जिनकी संभावना ऊपर से प्रतीत नहीं होती। ऐसे में कल नाम वापसी के समय क्या गणित बैठती है ? किसका नाम वापस होता है ? कौन पीछे हटता है ? किसको क्लिन चिट मिलती है ? यह सब भविष्य ही बतायेगा।
दोनों राजकुमार चर्चाओं में
सीहोर। नागरिक सहकारी बैंक के चुनावी समर में दोनो राजकुमार चर्चाओं में आ गये हैं। नागरिक सहकारी बैंक के चुनाव को लेकर वैसे ही जोड़-तोड़ की राजनीति चलती है। किसको कैसे पटकनी दी जाये और किसको अपने पाले में लाया जाये यह समस्या खड़ी रहती है। इस बार के चुनाव में हालांकि वैसा उत्साह नजर नहीं आया है लेकिन फिर भी कल जिस वक्त से भाजपा नेता और छावनी के लोकप्रिय समाजसेवी राजकुमार गुप्ता ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है तभी से वह चर्चाओं में है। राजू भैया के नामांकन भरने से कुछ लोग असमंजस की स्थिति भी है। वहीं दूसरे राजकुमार है रिंकु जायसवाल युवक कांग्रेस अध्यक्ष। राजकुमार जायसवाल ने नामांकन पत्र भरने के पहले ही चर्चाओं को सरगर्म कर दिया था। इनकी पैनल उतारे जाने की अफवाहें भी बाजार में थी। युवक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर लम्बे समय से काबिज राजकुमार जायसवाल कि गणित भी अभी समझ नहीं आ पा रही है।
इस प्रकार दोनो राजकुमार चर्चाओं में गने हुए हैं।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
छटा दिन : लिपिक वर्ग की हड़ताल जारी, प्रशासनिक कार्य अस्त-व्यस्त
राजस्व विभाग,के अर्न्तगत तहसीलों,जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के अतिरिक्त जिला कोषालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय तथा सी.एम.ओ. हेल्थ,पंचायत एवं सामाजिक न्याय, डाईट, पशु चिकित्सा, सिविल सर्जन उपसंचालक कृषि, आबकारी, महिला पोलिटेक्निक,वन विभाग के अतिक्ति जल संसाधन एवं उधानिकी आदि कर्मचारी भी शामिल हो गये और पूरे जिले में शत प्रतिशत अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रही। कार्यालयों में फाईलों का एवं डाक का अंबार लगा हुआ है। आम जनता को इस हड़ताल से कठनाई आ रही है। पूरा शासकीय कार्य ठप्प पडा हुआ है एवं कार्यालयों में सन्नाटा छाया हुआ है। कर्मचारियों ने राज्य शासन से तत्काल अपनी मॉगो के निराकरण हेंतु अपील की है। मध्यप्रदेश लिपिंक वर्र्गीय शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा समाचार पत्रों सीहोर स्थानीय टी.व्ही.केवल सीहोर पर भी समस्त जिले के कर्मचारियों से उक्त अनिश्चित कालीन हड़ताल में सम्मिलित होने का आश्वासन पूर्णत: दिया गया है।
मध्य प्रदेश शासकीय लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी जिला शाखा सीहोर के समस्त कर्मचारीगण पुरूषोतम पारीख अध्यक्ष म.प्र.शास लिपिंक वर्गीय कर्मचारी संघ,जिला स्टेनो संघ के अध्यक्ष नवनीत दुधे, जे.बी.सिंह स्टेनो टू.ए.डी. एम सीहोर, पुरूषोतम राय,संभागीय उपाध्यक्ष वी.एम. वर्मा, संभागीय सहसचिव अशोक माथुर, बी.एस.पेठारी,लखन लाल घावरे, राजेन्द्र मिश्रा,नरेन्द्र शर्मा, भगवान दास पारीख, पी.एस परमार, अजय चिन्चालें, सुन्दर राठौर, दिलीप राठौर, देवेन्द्र चौहान, ओ.पी.शर्मा, लखन दिसोवरी,दिनेश जोशी, भानू सक्सेना, राजवीर सिंह, एस. एन.परमार, अरूण सक्सेना, रमेश कारपेंटर, डी के जैन, रामदीन मालवीय, बी. के . पुष्पद, राजेन्द्र गॉधी,अनिल शर्मा, मुकेश शर्मा,जी जितेन्द्र वर्मा, मंगल सिंह पेठारी, अनीस मो.खान, संतराम जाटव, हेमराज मालवीय,सुरेश श्रीवास्तव, एवं उक्त हड़ताल में महिला कर्मचारी गण श्रीमति प्रभा प्यारी,श्रीमति जग्गी मरावी, श्रीमति धर्मवती सिंह, श्रीमति चन्द्रकांता गुप्ता, श्रीमति मंसोरिया, श्रीमति चन्द्रकांता जोशी,श्रीमति पुष्पलता राजपूत,श्रीमति चंदा मालवीय,आदि सम्मिलित थी।
लिपिंक वर्गीय कर्मचारी संघ की लंबित 7 सूत्रीय मांगो का शीध्र निराकरण किये जाने हेतु मांग की गई तथा सीहोर जिले के समस्त जिला कार्यालयों के लिपिंक वर्गीय कर्मचारीगणों से उक्त अनिश्चित कालीन हड़ताल में सम्मिलित होने की अपील की गई।
जो चाहे कांग्रेस से विधायक का टिकिट, जल्दी आवेदन दे
अभी तक आवेदक अपनी प्रंशसा में बायोडाटा प्रस्तृत करते आये है,इस बार आवेदन पत्र के प्रारूप में उम्मीदवारी के आवेदक से विधानसभा क्षैत्र का जातिगत समीकरण, क्षेत्रिय मुद्दे तथा भाजपा,द्वारा जो मात्र घोषणाये की गई है,उनकी जानकारी मांगी गई है,यह भी अपेक्षा की गई है कि क्षेत्र के भाजपा विधायक मंत्री सत्तारूढ़ दल के व्यक्तियो द्वारा किये गये भ्रष्टाचार की जानकारी भी दे, के्रद सरकार की योजनाओं की क्षैत्र में क्या स्थिति है, टिकिट के उम्मीदवार ने कांग्रेस सदस्यता अभियान कितना किया है तथा उसने प्रत्येक मतदान कें द्र सरकार केद्र पर कांग्रेस सदस्यता अभियान कितना किया है तथा उसने प्रत्येक मतदान केंद्र पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की क्या सूची बनाई है। या नही उम्मीदवारी के आवेदक से यह जानकारी चाही गई है कि कोन नेता ऐसे है,जिनके द्वारा क्षैत्र में सभा संबोधित की जाने से कांग्रेस के पक्ष में वातावरण बनेगा। उम्मीदवार से यह भी चाहा गया हैं कि कांग्रेस संगठन में समन्वय की स्थिति क्या सकारात्मक है।
इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैलाश परमार ने बताया कि जिले के चारों विधान सभा क्षैत्र सीहोर, बुधनी, इछावर,एवं आष्टा, से कांग्रेस का टिकिट चाहने वाले व्यक्तियों को 20 जुलाई तक जिला कांग्रेस कमेटी को आवेदन पत्र प्राप्त करते समय भी कोई निशुल्क उपलब्ध कराये जायेगें तथा आवेदन पत्र प्राप्त करते समय भी कोई शुल्क नही लिया जायेगा। कैलाश परमार ने सभी कांग्रेस टिकिट प्राप्त करने के इच्छुक कांग्रेसजन से आग्रह किया है समय सीमा में अपने अपने आवेदन पत्र जिला कांग्रेस को प्रस्तृत कर देवे ताकि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी उन आवेदन पत्रों को समय सीमा में प्रदेश कार्यलय को भेजा जा सकें।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
मंदिर चोरी मामले में दिया धरना, हर समाज हुआ उपस्थित
पुलिस द्वारा चौरो को पकड़ने मे असफलता के विरोध में जैन समाज सीहोर द्वारा सांकेतिक धरना प्रदर्शन समाज के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान संरक्षक संतोष कुमार जैन की अध्यक्षता में बडा बाजार मेन रोड़ तिराहे पर आयोजित किया गया जिसमें समाज के बंन्धु भारी संख्या में उपस्थित हुए।
साथ ही सर्राफा एसोसिएशन के साथ ही विभिन्न व्यापारीक एसोसिएशन तथा विभिन्न राजनैतिक धार्मिक तथा समाज सेविओं ने उक्त धरने मे शामिल होकर धरना प्रदर्शन को सफल बनाया। तथा संम्बोधित किया गया।
धरना प्रदर्शन समाज सेवी हरिशचन्द्र अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, सुरेश साबू, मानसिंह पंवार,गौपाल सोनी, औम मोदी, राजेन्द्र वर्मा, राजेन्द्र शर्मा, महेश पारिख, मोनू शर्मा, विपिन सोनी, आनंद गांधी, प्रभू सोनी आदि तथा जैन समाज के प्रमुख जैनपाल जी वकिल सा,श्रीपाल जैन सर्राफ, प्रेमीलाल जैन श्री पाल जैन कस्बा, सुमनलाल जैन बदामी जैन रमेश जैन, अजय जैन, संजय जैन, मुकेश जैन, शेखर जैन, निर्मल जैन,धमेन्द्र जैन, धन्यकुमार कासलीबाहा जैन मेहतवाड़ा, साबू लाल जैन,मांगीलाल जैन मेहतवाड़ा, जेन पाल जाबड़िया, दीपक जैन, लाभिमल जैन, अशोक जैन, आनंद जैन, श्रीपाल जैन मेहतवाड़ा, भैयालाल जैन, ज्ञानचन्द्र मनीष जैन, प्रवीण जैन, संदीप जैन, ज्ञानचन्द्र जैन परबती, अमित जैन, अभिषेक जैन, विजय जैन पंछी, प्रवीण शास्त्री नरेन्द्र जैन आदि ने उपस्थित होकर धरना प्रदर्शन सफल बनाया जैन समाज द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया तथा आगे भी सहयोग के साथ विरोध निर्धारित चर्चा सभी की आंमत्रित किया।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
सिविल अस्पताल में एक डाक्टर जातिवाद का जहर घोल कर वातावरण दूषित कर रहा
कुछ दिनों पूर्व तो एक छोटे कर्मचारियों को इस डाक्टर ने काफी परेशान किया जब छोटे कर्मचारियों ने इस डाक्टर की शिकायत अस्पताल के प्रमुख से करने का मन बनाया तो इन्हे उस वक्त समझा बुझाकर शांत कर दिया लेकिर पूरे अस्पताल के छोटे-बड़े कर्मचारी इस डाक्टर की उक्त करतूत से अंदर ही अंदर काफी रोष मे है तो वे सभी कर्मचारी किसी ऐसे मौके और मुद्दे की तलाश में है जब इस डाक्टर को अच्छी तरह से मजा चखा कर इसका जातिवाद का भूत उतारे। वैसे इस डाक्टर का एक बार एक छोटे कर्मचारी ने भूत उतार दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह डाक्टर महोदय अपने छोटे-छोटे कर्मचारियों को दबाव में रखकर उनसे कार्य लेना चाहता है कर्मचारी इसके दबाव में और इसके इशारे पर कार्य नहीं करना चाहते हैं उक्त डाक्टर छोटे-छोटे इन कर्मचारियों को बिना कारण के डांटता है कई बार तो असंसदीय भाषा का भी उपयोग कर उन्हे अपमानित करता है जब छोटा कर्मचारी पलटवार करता है तो ये महाशय अपने उन लोगों को अस्पताल में बुला लेता है और दबाव की राजनीति करता है। उक्त डाक्टर की इस हीन हरकत और हथकंडे से अस्पताल का छोटा-बड़ा स्टाफ परेशान है और मौके की तलाश में है।
सिविल अस्पताल के प्रमुख जिला चिकित्सालय के प्रमुख कलेक्टर सीहोर एवं रोगी कल्याण समिति की अध्यक्ष एसडीएम आष्टा को उक्त गंभीर मुद्दे की और शीघ्र नजर कर इसकी गहराई में जाकर जातिवाद का पनप रहा नासूर को जड़ से खत्म करने की और ध्यान दे कहीं ऐसा ना हो की अस्पताल में धीरे-धीरे उक्त डाक्टर के द्वारा फै लाया जा रहा जातिवाद का जहर अस्पताल में कभी कोई बड़ा विस्फोट करा दें जातिवाद के फैला रहे जहर से सभी कहीं ना कहीं परेशान हैं मुँह अभी कोई खोलने को तैयार नहीं है क्योंकि सभी मौके की तलाश में है।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
जिलाधीश आहूजा कोठरी में सड़क पर खड़े रहे.........
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
दो साल से जहां खेती नहीं हुई उस जमीन का भी मुआवजा बांटा
ग्राम बिजोरी के ग्रामीणों ने कल एक ज्ञापन में शिकायत की है कि जब सड़क किनारे के दो खेतों में कटाई चल रही थी तो पंचनामा बनाकर दस्तखत करवाकर पटवारी ले गये थे। अपने कमीशन के चक्कर में पटवारी कृषकों को अपने घर बुलाकर चैक बांट रहे हैं। एक कृषक के खेत में वास्तविक फसल बोई गई थी उसे मात्र 2400 रुपये का चैक मिला और दूसरी तरफ जिसने खेत में एक दाना भी नहीं बोया था उसे 7500 रुपये का चैक दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि एक ऐसे कृषक को भी चैक दिया गया है जिसके पास जमीन ही नहीं है।
पटवारी ने 5 एकड़ के खेत का मुआवजा एक कृषक को 3500 रुपये तथा वहीं दूसरे उनके परिचित कृषक को 15 हजार रुपये दिलाया है। मंत्री पेट्रोल पंप के पास न्यायालयीन प्रकरण में उलझी भूमि जो दो वर्षों से खाली पड़ी है का मुआवजा भी पटवारी द्वारा लेन-देन करके भुगतान किया गया है। खसरा-खतौनी की नकल के लिये अनावश्यक चक्कर लगवाते हैं ।
उल्लेखनीय है कि जिले भर से ऐसी शिकायतों का अंबार लगा हुआ है।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
पुलिस ने पुजारियों की बैठक बुलाई मांगी मदद, कहा आंदोलन मत करो
पुलिस ने कहा कि मंदिरों में कौन-कौन संदिग्ध व्यक्ति आता है उस पर आपकी निगाह रहती है कृपया वह हमें बतायें पुलिस ने अपने विशेष मोबाइल नम्बर व कोतवाली के नम्बर भी पुजारियों को लिखवाये। जैन मंदिर की सुबह गश्त समाप्ति के बाद हुई चोरी से आहत पुलिस ने कहा कि आप लोग ही हमें कोई क्लू दें। आंदोलन आदि करने से कुछ नहीं होगा, पुलिस परेशान होगी। आप आंदोलन न करायें क्योंकि इससे पुलिस परेशान होगी। आंदोलन देखे या चोर पकड़ने जाये। पुलिस ने पुजारियों का सहयोग मांगा।
एक पुजारी का इस पूरे घटनाक्रम पर कमेंट था कि हम पुजारी है यादा से यादा भगवान से पुलिस की सफलता के लिये पूजन कर सकते हैं। आंदोलन तो समाज के लोग कर रहे हैं उसमें पुजारी क्या कर सकते हैं। पुलिस की बैठक को कुछ पुजारी औचित्यहीन बताते नजर आये।
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।
अस्पताल में लगा बिना टोटी का सार्वजनिक नल
हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।