आष्टा 19 मई (नि.प्र.)। कल रात्रि में गर्मी से परेशान घर में अकेली रह रही एक वृद्ध महिला जब घर की छत पर सौ रही थी तभी रात्रि में अज्ञात हत्यारे छत पर पहुंचे और उक्त सौ रही वृद्ध महिला की जघन्य हत्या कर उसके पैर, हाथ, कमर, गले, कान में पहने सोने चांदी के जेवर ले भागे हत्या का कारण अभी तक तो पुलिस इन जेवरो को ही मान रही है ।
सुबह जब मृतिका का पुत्र घर पर पहुंचा तो काफी आवाज लगाने, फाटक बजाने के बाद भी जब मां ने फाटक नही खोला और न ही कोई जवाब मिला तो पुत्र भैय्यालाल घर के पीछे से छत पर चढ़ा तो देखा छत पर मां का मृत शरीर और पैर कटा तथा मुंह दुचा हुआ पड़ा है । भैयालाल ने तत्काल मंडी संचालक बाबूलाल मालवीय को सूचना की बाबूलाल ने पुलिस को खबर की तब पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। एसडीओपी मनुव्यास एवं टीआई अतिक खान ने फुरसत को बताया कि पुराना दशहरा मैदान गोकूल धाम के पास मृतिका श्रीमति मथरीबाई पत्नि स्वर्गीय पूरन मालवीय उम्र लगभग 70 से 80 वर्ष अपनी बेटी और दामाद के साथ रहती है । बेटी-दामाद कुछ दिनों से गये हुये थे, इसलिए वो घर में अकेली थी कल रात्रि में मथरी बाई को पुत्र भैयालाल जो मां से अलग रहता था जब घर आया तो मां ने कहा तु जा तेरे जीयाजी आ जायंगे सुबह आ जाना भैयालाल चला गया। मथरीबाई घर बंद कर छत पर जाकर मच्छरदानी लगाकर सौ गई लेकिन सुबह उसकी लाश मिली ।
अज्ञात हत्यारें ने उसका उल्टा पैर काट दिया । मुंह कुचल दिया और पैरो के चांदी के कड़े, कान के टाफ, हाथ के कड़े, कमर का करदोना, गले की चैन गलसरी आदि ले गया । उक्त जघन्य हत्या जैसी आज हुई कई महिनो पहले जावर थाना क्षैत्र में आने वाले ग्राम खामखेड़ा में भी हुई थी वहां भी वृद्ध महिला के पैर काटा अज्ञात हत्यारे 1 लाख से ऊपर के जेवर ले गये थे उस हत्या का आज तक रहस्य बरकरार है। खामखेड़ा मामले में जावर पुलिस पर उस वक्त कई गंभीर आरोप भी गले थे । जैसी हत्या जिस कारणों से खामखेड़ा में वृद्ध महिला की हुई थी आज आष्टा में जो हत्या महिला की हुई वो काफी मिलती जुलती नजर आ रही है । कारण भी वैसा ही माना जा रहा है । टीआई. अतिक खान ने बताया कि इस सम्बंध में दामाद, पुत्र व आसपास वालो से तथा अन्यों से गहराई से पुछताछ की जा रही है । उक्त हत्या आष्टा पुलिस के लिए एक चुनौती है वही गर्मी में गर्मी से बचने के लिए घरों की छतों पर सोने वालो में आज हुई हत्या के बाद भय का वातावरण बन गया है । निश्चित अब घरों की छतों पर सोने में आम जन घबरायेगा ।
Tuesday, May 20, 2008
जेवर जान के दुश्मन बने
आष्टा 19 मई (नि.प्र.)। महिलाओं के लिए जेवर पहनना सबसे पहला पसंदीदा शोक होता है । लेकिन कई बार जेवर धारण करने का शौक मंहगा पड़ जाता है ।
बताया जाता है कि कल रात्रि में जिस मथरीबाई नामक वृद्ध महिला की उसके घर की छत पर जघन्य हत्या हुई उसके पीछे भी अभी तक पुलिस शरीर पर धारण किये जेवरो को ही एक कारण मान रही है । चर्चाओं से पता चला है कि मृतिका को जेवर पहनने को शोक था उसके शरीर के विभिन्न अंगो, पैरो, कान, हाथ, कमर, गले में चांदी-सोने के जेवर थे । शायद ये ही जेवर कल रात को उसकी मौत के कारण बने है । घटना के वक्त मृतिका के शरीर पर सोने-चांदी के कई जेवर धारण किये हुए थे । कितने वजन कितनी कीमत के यह अभी पुलिस ने नही बताया है ।

बीएसएनएल का नेटवर्क बिगड़ा उपभोक्ता परेशान
आष्टा 19 मई (नि.प्र.)। आष्टा दुरसंचार विभाग में अधिकारियों की भर्राशाही मनमानी एवं लापरवाही के कारण टेलिफोन उपभोक्ता एवं मोबाइल उपभोक्ता कई दिनों से परेशान है ।
आष्टा में पीछले कई दिनों से नगर के कई क्षैत्रों में बीएसएनएल का नेटवर्क काम नही करने के कारण उपभोक्ता परेशान है । नजर गंज निवासी लाला विनोद पटेल ने फुरसत को बताया कि गंज में मेरा उक्त कम्पनी का मोबाइल कार्य नही करता है। यहां नेटवर्क बिगड़ा रहता है । जबकि अन्य क्षैत्रों में जाता हूं तो वहां पर मोबाइल से बात हो जाती है । नगर में ऐसे और भी कई क्षैत्र है जहां बड़ी मुश्किल से मोबाइल लग पाता है। कन्नौद रोडक्षैत्र के उपभोक्ता भी परेशान है । इसी प्रकार नगर के अनेकों टेलिफोन उपभोक्ता जिन्होंने बिलो की राशि जमा करा दी फिर भी उनके टैलिफोन पर लगातार यह सूचना आ रही है कि इस दिन तक राशि जमा करा दे नही तो टेलिफोन काट दिया जायेगा । जागरूक नागरिकों ने सूचना सूनने के बाद तत्काल टेलिफोन विभाग में जाकर जमा की गई राशि की रसीद तक बताकर उसकी छायाप्रति भी दे दी उसके बाद भी सूचना आना जारी है । टेलिफोन विभाग आष्टा के एसडीओ उपभोक्ताओं को जाते है तो मिलते नही है इससे उपभोक्ताओं मे काफी रोष व्याप्त है ।

ट्रक कटिंग कर चोरो ने दो कपड़ा गठान उतारी
आष्टा 19 मई (नि.प्र.)। 17-18 तारीख की रात लगभग 2 बजे पगरिया घाटी से दरगाह आष्टा के बीच में अज्ञात चोरों ने इन्दौर से सागर जा रहे ट्रक क्रमांक एमपी-41-एचए-0725 की त्रिपाल रस्से काट कर 2 गठान कपड़े की उतार ली । ट्रक चालक रमेश चन्द्र आ. घुलजी ने जब आष्टा में देखा तो पुलिस को सूचना कर रिर्पोट दर्ज की । उक्त ट्रक इन्दौर से गिरनार ट्रान्सपोर्ट से कपड़ो की गठान भरकर सागर के लिए रवाना हुआ था । और आष्टा के पास यह घटना घट गई । उक्त गठान किसकी थी तथा कितना कपड़ा कितनी कीमत का यह अभी चालक ने नही बताया । ट्रक ड्राईवर रमेश की रिपोर्ट पर आष्टा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है ।
Sunday, May 18, 2008
13 भाजपा पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता से इस्तिफा दिया, विधायक पर मढ़े आरोप
पार्षदों ने कहा : विधायक-सांसद कांग्रेसी पार्षदों के वार्ड में काम कराते हैं, भाजपा कोई मदद नहीं करती
सीहोर 17 मई (विशेष सं.)। नगर पालिका में भाजपा के पार्षदों की बाहुल्यता के बावजूद पार्षदों की लगातार उपेक्षा उनके वार्डों में काम नहीं होने से बड़ी संख्या में पार्षदगण नाराज हो गये हैं। आज 13 पार्षदों ने एक साथ भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तिफा दे दिया है। उनका कहना है कि पार्टी सत्ता में होते हुए भी पार्षदों की लगातार उपेक्षा कर रही है और वार्डों में विकास का एक भी कार्य ढाई साल में नहीं किया गया है। आज हुए सामुहिक इस्तिफा काण्ड में भाजपा के पार्षद और उपाध्यक्ष अशोक सिसोदिया, माखन परमार और रामचन्द्र पटेल शामिल नहीं हैं। भाजपा पार्षदों ने प्रदेश भाजपा सरकार व विधायक भी मढ़े आरोप कि वो कांग्रेस पार्षदों के यहाँ कराते हैं काम।विगत कुछ महिनों से भाजपाई पार्षद खासे नाराज थे। इधर नगर पालिका में उनकी एक नहीं चल पा रही थी उधर नगर पालिका को पूरी छूट दे दिये जाने के बाद कांग्रेस पार्षद दल व अध्यक्ष मिलजुल कर अपने हिसाब से नगर पालिका चलाने में कामयाब होने लगे थे। इस तरह भाजपाई पार्षदों का जो दबाव पहले पहल सत्ता होने के कारण बन रहा था वह किन्ही राजनीतिक कारणों से कम होने लगा।
मजे की बात तो यह रही की करीब डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक के चर्चित जलाभिषेक अभियान काण्ड के बाद नगर पालिका उपाध्यक्ष अशोक सिसोदिया सहित पूरी भाजपा के पार्षदों ने ऐसा मौन धारण कर लिया था कि फिर चाहे नगर पालिका में अंधा बांटे रेबड़ी अपने-अपने देय ही क्यों ना होता रहे लेकिन पार्षद अपना मुँह इसके खिलाफ खोलने को तैयार नहीं थे। सैकड़ो अनियमितताओं के बावजूद कभी किसी भाजपाई पार्षद ने खुलकर इसका विरोध नहीं किया।
बल्कि वह सिर्फ यही चाहते रहे कि उनके वार्ड में विकास ही ऐसी ही गंगा बह जाये जैसी की दूसरे वार्डों के पार्षदों के यहाँ बह रही है। अंदरुनी राजनीति क्या चल रही थी कि यह तो वक्त ही बतायेगा लेकिन नगर पालिका के खिलाफ कोई बयान, टीका टिप्पणी करने से एक तरह सारे ही भाजपा पार्षद बच रहे थे। आज तक इन्होने किसी तरह का कोई विरोध आदि भी नहीं किया। हाँ हल्की फुल्की कभी कुछ विज्ञप्तियाँ जारी हुई भी तो वह मामले सुलझ गये।
लेकिन आज अचानक 13 भाजपाई पार्षदों के दल ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता से यह कहकर इस्तिफा दे दिया है कि पार्टी उन्हे सहयोग नहीं कर रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष ललित नागौरी के नाम इन्होने एक सूचना पत्र नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौर व महामंत्री रमाकांत समाधिया को दिया जिसमें उन्होने कहा कि हम जिन वार्डों में निर्वाचित हुए है उसमें हमारी व्यक्तिगत छवि व मेहनत व भाजपा छवि के आधार पर कशमकश के दौर में विजयश्री प्राप्त की है किन्तु भाजपा की प्रदेश में सरकार होने तथा भाजपा विधायक, भाजपा सांसद होने के बाद भी जानबूझकर हम पार्षदों के साथ भेदभाव पूर्ण व्यवहार किया जा रहा है हमारे वार्डों में विकास नगण्य है। जिनसे हमारी जनता के सामने छवि धूमिल हो रही है वहीं हम अन्तर्मन से काफी व्यथित हैं।
13 ही पार्षद जिनमें अर्जुन राठौर वार्ड 13, प्रभा राठौर वार्ड 10, लीला बाई वार्ड 3, पार्षद राजश्री छाया वार्ड 14, सीताराम अहिरवार वार्ड 22, रजनी ताम्रकार, श्रीमति कमला पिपलोदिया, सरोज सिंह ठाकुर, रणजीत लुनिया, भोजू यादव, हृदेश राठौर, विपिन सास्ता, राजू पहलवान शामिल हैं। इन्होने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कांग्रेसी राकेश राय के लिये कहा है कि उनके द्वारा भाजपा पार्षदों के वार्ड में विकास कार्य जन आशाओं के अनुरुप नहीं किये जा रहे हैं। साथ ही भाजपा के स्थानीय विधायक एवं क्षेत्र के भाजपा सांसद भी हमारे वार्डों में विकास के लिये कभी कोई अनुदान स्वीकृत कर कार्य नहीं कराते।
पार्षदों ने कहा है कि भाजपा सरकार होने के बाद भी हम भाजपा पार्षदों की उपेक्षा कर कांग्रेस एवं अन्य राजनीतिक दलों के वार्डों में विधायक व सांसद निधि से काम कराये जा रहे हैं। उपरोक्त पार्षदों ने कहा है कि भाजपा पार्टी की छवि इन कतिपय जनप्रतिनिधियों की गलत नीति एवं भाजपा पार्षदों की अनदेखी के कारण बिगड़ रही है। इसलिये स्वेच्छा से व अन्तर्मन से हम भाजपा पार्टी की सदस्यता से इस्तिफा देते हैं। हमे भाजपा से मुक्त किया जाये। सभी 13 पार्षदों ने अपने-अपने लेटर पेड पर सदस्यता से मुक्ति के लिये पत्र लिखकर भी दिया है।
...मैं एक बोर लगवाऊंगा तेरे घर के सामने
सीहोर 17 मई (रोचक खबर)। साठ के दशक की एक फिल्म थी तेरे घर के सामने जिसका लोकप्रिय गीत था ''मैं एक घर बनाऊंगा तेरे घर के सामने....दुनिया बसाऊंगा तेरे घर के सामने, बिजली हमारे लिये प्यार का इशारा है...मैं तन-मन लुटाऊंगा तेरे घर के सामने....दुनिया बसाऊंगा तेरे घर के सामने।'' इसी गीत की तर्ज पर सीहोर में भी एक नये-नये आशिक ने अपनी नई-नई माशूका से भी ऐसे ही कुछ इजहार कर लिये जिसमें उन्होने यह भी कह दिया कि मैं एक बोर लगाऊंगा तेरे घर के सामने...।
आजकल पानी की किल्लत तो सर्वविदित है। तो सबसे पहली प्राथमिकता पानी की ही होती है। अब प्यार में भी पानी की भूमिका बढ़ने लगी है। यूँ तो शादी विवाह के लिये आजकल लड़की वाले लड़के वालों के यहाँ पानी की क्या व्यवस्था है यह पहले देखने लगे हैं ताकि कहीं शादी के बाद उनकी बेटी को दूर से पानी भरकर लाना न पड़े। इस तर्ज पर प्रेमी भी अपनी प्रेमिकाओं को पानी के सहारे ही प्यार का इजहार करने का प्रयास करने लगे हैं।
नगर का एक बड़ा ही रोचक किस्सा सामने आया है जिसमें एक प्रेमी ने अपनी नई प्रेमिका को खुश करने के लिये यह कह दिया कि मैं एक बोर लगवाऊ ंगा तेरे घर के सामने....अब वादा तो कर लिया था लेकिन उसको अंजाम देना थोड़ा मुश्किल था। उधर प्रेमी लगातार आश्वासन दे रहा था लेकिन कोई जुगाड़ ऐसी नहीं बन रही थी कि कुछ हो सके और उसकी प्रेमिका को पानी भरने जो कुछ दूर जाना पड़ता उससे उसे निजात मिल सके। अपनी प्रेमिका के पानी भरने की इस समस्या से प्रेमी भी खासा दुखी था।
लेकिन कहते हैं कि जहाँ प्यार परवान चढ़ता है तो अल्लाह ताला भी ऊपर से कुछ मदद कर दिया करता है। फिर चाहे जमाना कितने सितम ढहायें लेकिन प्रेमी-प्रेमिका के बीच कोई अड़चन नहीं आती। कुछ ऐसा ही इस जोड़े के बीच भी हुआ।
संयोग से प्रेमी के हाथ में बोर मशीन आ गई, बोर मशीन क्या आई वह समझ गया कि अल्लाह भी मेहरबान है। उसने तत्काल अपनी प्रेमिका के घर के सामने एक बोर कराने के लिये मशीन ले गया और प्रेमिका के घर के सामने बोर करवा दिया। अब प्रेमिका अपने प्रेमी से बहुत खुश है....आखिर उसने अपना वादा मैं एक बोर लगवाऊंगा तेरे घर के सामने भी पूरा कर लिया है....। प्रेमी-प्रेमिका के प्यार के यह चर्चे इस पूरे क्षेत्र में चर्चाओं में बने हुए हैं देखते हैं प्रेमी आगे और क्या-क्या अपनी प्रेमिका के लिये करता है।

सड़क हादसों में दो लोग घायल
सीहोर 17 मई (नि.सं.)। जावर थाना अन्तर्गत अलग-अलग दो सडक़ हादसों में दो लोग घायल हो गये। पुलिस ने प्रकरण कायम कर कार्यवाही शुरु कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जावर थाना अन्तर्गत आने वाले ग्राम खड़ी जोड़ इन्दौर भोपाल राजमार्ग पर गत दिवस दोपहर को डिंगली पीपलरावां निवासी तेजूबाई पत्नि बाबूलाल मालवीय रिश्तेदारी में ग्राम खोयरा आई हुई थी वापस अपने घर जाने के लिये वह जैसे ही खड़ी जोड़ पर आई तो एक सफेद इंडिका कार के चालक ने वाहन को तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर तेजूबाई की पुत्री सपना बाई उम्र 3 वर्ष को टक्कर मार कर घायल कर दिया। इसी प्रकार आज सुबह खड़ीहाट सोसायटी के पास चामसी निवासी सुनील पटेल पुत्र देवनारायण पटेल पैदल गांव से खड़ी जा रहा था पीछे से आ रहे बजाज डिस्कवर के चालक सचिन पुत्र देवनारायण खाती ने वाइक को लापरवाही पूर्वक चलाकर सुनील को टक्कर मारकर घायल कर दिया।

पन्नानाथ ने एक और जहरीला सांप पकड़ा
सीहोर 17 मई (नि.सं.)। क्षेत्र के प्रसिध्द सपेरे पन्नानाथ ने एक बार फिर एक परिवार की जान बचा ली जब कल ग्वाल टोली में एक घर में सांप घुस गया। यहाँ ग्वाल टोली गंज निवासी जितेन्द्र नरोलिया के घर में एक सांप घुस गया था। श्री नरोलिया ने तत्काल प्रसिध्द सपेरे पन्नानाथ को मोबाइल कर बुलाया। पन्नानाथ ने आकर देखा की सांप आराम से एक कोने में बैठा है। पन्नानाथ के हाथ में कोई औजार नहीं था उन्होने हाथ से बेहद फुर्ती के साथ सांप की पूंछ पकड़ ली और उसको काबू में किया। सांप बेहद फुर्तीला भी था और बहुत फुंफकार मारता रहा। लेकिन पन्नानाथ ने इसे काबू में कर एक झोले में भर लिया।
नगर पालिका उपाध्यक्ष सिस्टर कुरैशी का निधन
आष्टा 17 मई (नि.प्र.)। आष्टा नगर में चाहे वो छोटा हो या उम्र में बड़ा मानव सेवा की प्रतिमूर्ति पूरे नगर की सिस्टर नगर पालिका की उपाध्यक्ष सिस्टर मेहमूदा कुरैशी का आज भोपाल में निधन हो गया वे कुछ दिनों से बीमार थी एवं इलाज के लिये भोपाल ले गये थे। आज प्रात: जैसे ही यह खबर आई नगर में शोक छा गया खबर सुनते ही बड़ी संख्या में नागरिक, पत्रकार, अभिभाषक, कांग्रेस भाजपा के नेता पार्षद इन्हरव्हील क्लब की सदस्याएं सिस्टर कुरैशी के निवास पर पहुँचे और शोक संवेदना व्यक्त कर उन्हे श्रध्दांजली दी।
आष्टा नगर में चाहे वो हिन्दु परिवार हो या मुस्लिम समाज का घर हो ऐसा कोई सा घर या नागरिक नहीं था जो सिस्टर कुरैशी को नहीं जानता हो या सिस्टर कुरैशी उन्हे नहीं जानती हो। 1963 में वे आष्टा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में ए.एन.एम. नर्स के रुप में पदस्थ हुई थीं। उनके मधुर और सेवाभावी व्यवहार अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठा एवं निस्वार्थ भाव से सेवा करने के रुप में उन्हे पूरे क्षेत्र में हर कोई सिस्टर के नाम से पुकारता था। 37 साल तक आष्टा में पदस्थ रह कर कार्य किया 1999 में वे सेवा निवृत्त हुई उसके बाद भी हर कोई उनसे स्वास्थ्य सेवा के संबंध में राय लेना प्राथमिकता में रखता था। सिस्टर कुरैशी इन्हरव्हील क्लब की अध्यक्ष रही और आज भी वे इस क्लब की वरिष्ठ सदस्या थी उन्होने अपने पूरे जीवन में मानव सेवा को प्रथम ध्येय बना रखा था। पल्स पोलियो अभियान को हर चक्र में वे पूरे तीन दिन तक अस्पताल में पहुँच कर पल्स पोलियो कार्य में सेवा देती थी।
2004 में जब नगर पालिका के चुनाव हुए तब उन्हे कांग्रेस ने अपना वार्ड क्रं. 10 से प्रत्याशी बनाया वे शानदार वोटों से जीती उसके बाद उन्हे नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद के लिये खड़ा किया और विजय हुईं। सिस्टर कुरैशी के पार्थिव शरीर को आज आष्टा लाया गया एवं शाम को उनके निवास से अंतिम यात्रा निकली जिसमें सैकड़ों नागरिकों ने शामिल होकर उन्हे विदा किया। वे हजयात्रा भी अपने भाई अभिभाषक ए.के.कुरैशी के साथ कर आई थीं। सिस्टर कुरैशी के दुखद निधन पर नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार, भाजपा जिलाध्यक्ष ललित नागौरी सभी पार्षदों, नगर पालिका कर्मचारियों ने, अभिभाषक संघ ने, स्वास्थ्य विभाग ने तथा सैकड़ों नागरिकों, पत्रकारों ने उन्हे श्रध्दांजली अर्पित की।

बरखेड़ा हसन में श्रीमद् भागवत कथा जारी
सीहोर 17 मई (नि.सं.)। बिना हरि इच्छा के कोई भी श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण नही कर सकता । जब पुण्यों का उदय होता है तब श्रीमद् भागवत कथा सुनने का सौभाग्य मानव जीवन में मिलता है । इसलिए जब भी हरि कथा सुनने का अवसर मिले, उसे छोड़ना नही चाहिये। भगवान की अनुकम्पा का परिणाम है कि हम धार्मिक कृत्यों में हिस्सा ले पाते है । इस नश्वर संसार में भगवत भक्ति ही एम मात्र सत्य है । और इस सत्य से एकाकार होने का तरीका है श्रीमद् भागवत कथा । इस आशय के उद्गार विद्या वाचस्पति पं. डा. रामाधार उपाध्याय बीकलपुर वालों ने आज तीसरे दिन व्यक्त किए । विधायक रमेश सक्सेना के गृह ग्राम-बरखेडाहसन में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन पूरे धार्मिक माहौल में चल रहा है । आज लगातार तीसरे दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुजनों ने बरखेड़ाहसन में हो रही श्रीमद् भागवत कथा में उपस्थित होकर कथामृत का पान किया । 14 मई से 20 मई तक चलने वाली इस श्रीमद् भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का रोचक तरीके से पं. उपाध्याय द्वारा वर्णन किया जा रहा है । विधायक रमेश सक्सेना ने रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक चलने वाली इस श्रीमद् भागवत कथा में सभी श्रद्धालुजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है ।
Saturday, May 17, 2008
कहाँ गई अनाज की वो वोरियों की ट्राली जो पटवा के सामने आई थीं....क्या हुआ है घपला जांच की आवश्यकता
सीहोर 16 मई (वि.सं.)। अन्नपूर्णा योजना के तहत जहाँ-जहाँ भी प्रदेश के मंत्री-संत्री व वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने उद्धाटन किये वहाँ अनाज से भरी एक सफेद झक बोरी उपस्थित ग्रामीणों को दी गई। इस प्रकार की अनाज की बोरियाँ सीहोर में जब सुन्दर लाल पटवा संबंधित योजना का उद्धाटन करने आये थे तो भारी मात्रा में आई थीं कार्यक्रम स्थल पर भी पहुँच गई थीं लेकिन वो बिना बंटे ही आखिर कहाँ गायब हो गई हैं आज तक यह किसी को समझ नहीं आ सका है। अन्नपूर्णा योजना के तहत नगर में चर्च मैदान पर भारी भीड़ जमा की गई थी। हालांकि उनसे क्या-क्या बोलकर उन्हे लाया गया था यह तो सर्वविदित है ही। जिला प्रशासन की उक्त हरकत से पूरे ग्रामीण क्षेत्रों में मध्य प्रदेश शासन की हरकत के खिलाफ आक्रोश भरा गया था। और ग्रामीण शासन को कोस रहे थे। फिर यहाँ जो भोजन मिला और उसकी मारा-मारी में कईयों को नहीं मिला और जो मिला वो भी ऐसा भोजन मिला कि भीषण गर्मी में वह दिक्कत वाला ही साबित हुआ। लेकिन अब एक नई बात फिर सामने आ गई है। इस दिन भाजपा वयोवृध्द बुजुर्ग नेता सुन्दरलाल पटवा जो अपनी अस्वस्थता के बावजूद प्रदेश शासन की एक अच्छी योजना के लिये सार्वजनिक रुप से एक कार्यक्रम में उपस्थित होने आये थे उन्होने यहाँ अनाज की बोरियाँ भी बांटी। लेकिन यहाँ मात्र 8-10 बोरियाँ की अनाज की बंटी। हालांकि पूरी ट्राली यहाँ भरी हुई खड़ी थी जिसका विश्वास था कि निश्चित ही वह बोरियाँ भी बांटी जायेंगी लेकिन कार्यक्रम की समाप्ति कब हुई यह समझ नहीं आ सका और उसके बाद जब अनाज से भरी सफेद बोरियों की ट्राली देखी गई तो वह भी वहाँ कहीं नजर नहीं आई। आखिर वह ट्राली अचानक कहाँ गायब हो गई ? किसके यहाँ चली गई ? किसके गोदाम या दुकान पर खाली हो गई ? यह जांच का विषय है।
ट्रेक्टर की टक्कर से विवाहिता की मौत, अन्य पाँच घायल
सीहोर 16 मई (नि.सं.)। इछावर थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम इछावर खेरी रोड पर ट्रेक्टर की टक्कर लगने से एक विवाहिता की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य हादसों में पाँच लोग घायल हो गये। पुलिस ने मामले दर्ज कर लिये हैं।
जानकारी के अनुसार रेहटी थाना अन्तर्गत स्थानीय रेहटी निवासी रामनारायण खाती अपनी पत्नि कमला बाई को बाइक एमपी 04 एनएल 1149 पर बैठाकर ग्राम खेरी से अपनी बहन से मिलकर वापस घर जा रहा था तभी इछावर खेरी रोड पर चेयरमेन के कुएं के पास पीछे से आ रहे ग्राम खेरी के ट्रेक्टर चालक केसर सिंह ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलते हुए बाइक में टक्कर मार दी जिसे कमला बाई बाइक से दूर जा गिरी और ट्रेक्टर का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। परिणाम स्वरुप उसकी दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
इधर सिध्दिकगंज थाना क्षेत्र में सिंगारचोरी निवासी 20 वर्षीय इरशाद को अज्ञात बाइक चालक ने कन्नौद खाचरोड रोड पर साईकिल से गांव जाते समय पीछे से टक्कर मारकर घायल कर दिया।
इधर कोतवाली थाना क्षेत्र में बरखेड़ी निवासी लोकेश पुत्र बद्री प्रसाद शर्मा को एमपीईबी के समीप बरखेड़ी में बाइक चालक एमपी 04 एनएस 8862 के चालक ने तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसी प्रकार नस.गंज थाना क्षेत्र में नस.गंज लाड़कुई रोड पर एक ट्रेक्टर की टक्कर से पिता पुत्र घायल हो गये। जानकारी के अनुसार लाड़कुई निवासी रईस मोहम्मद अपने 18 वर्षीय पुत्र जाहिर के साथ नसरुल्लागंज से लाडक़ुई बाइक एमपी 09 जेएन 9106 से जा रहे थे तभी लाड़कुई रोड नहर के समीप गत रात्रि में सामने से आ रहे बिना नम्बर के ट्रेक्टर चालक देवाराम ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। इधर दोराहा थाना क्षेत्र में आज शाम 3 बजे बैरागढ़ खुमान के समीप अज्ञात ट्रक चालक की लापरवाही के कारण एक एम्बुलेंस चालक का सीधा हाथ काट गया जानकारी के अनुसार एम्बुलेंस चालक जिला अस्पताल राजगढ़ निवासी बने सिंह भोपाल से मरीज छोड़कर वापस राजगढ़ एम्बुलेंस लेकर जा रहा था तभी बैरागढ़ खुमान के समीप सामने से आ रहे एक अज्ञात ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर एम्बुलेंस से टकरा दिया। परिणाम स्वरुप चालक बने सिंह का सीधा हाथ कट गया जिसे इलाज हेतु भोपाल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

दो ट्रेक्टर ट्राली से आम तथा मकान से इमारती सागौन के 18 लठ्ठे जप्त
आष्टा 16 मई (नि.प्र.)। वन परिक्षेत्राधिकारी एके एस. सेंगर के निर्देशन में आर.एन.एस.नागर डिप्टी रेन्जर, प्रमोद घुरेकर, रमेश खेर वनरक्षक मनीष मोहन पाण्डे, कैलाश वर्मा, महेश परमार इत्यादि वनकर्मचारियों ने खेड़ापति मंदिर मार्ग आष्टा से आती हुई आम लकड़ी से भरी दो ट्रेक्टर ट्रालियों को नियम विरूद्व लकड़ी लाते जप्त किया एक ट्रेक्टर एच.एम.टी. 25 शन्नू आ. सलीमुल्ला नि. काजीपुरा आष्टा एवं दूसरा रमेश आ. कन्हैयालाल गेहलोत नि. सुभाष नगर आष्टा का पाया गया जिनके विरूद्व वन अपराध प्रकरण क्र मांक 14014 एव 14013 दिनांक 13 मई,08 पंजीवद्व किया गया जिसकी विवेचना की जा रही है।
इसी प्रकार वन कर्मचारी आर.एन. एस.नामगर, मदनलाल गलोठिया, रमेश खरे, मनीष पाण्डे, श्याम नारायण, महेश, कैलाश इत्यादि ने सर्च पांईन्ट के आधार पर घासीराम आ. पूचन सिंह खाती निवासी मानाखेड़ी के खेत पर बनें मकान से सागौन की लकड़ी 18 नग चरपट की हुयी जप्त की जिसकी कीमत लगभग 10,000 रुपये पाई गयी । घासीराम के विरूद्व वन अपराध प्रकरण क्रमांक 14015 कायम किया गया है जिसकी विवेचना की जा रही है ।

पिता द्वारा पुत्र पर प्राण घातक हमला
सीहोर 16 मई (नि.सं.)। सिध्दिकगंज थाना क्षेत्र के ग्राम घुराड़ाकला में पुत्र द्वारा रोटी मांगने से नाराज एक पिता ने दो लोगों के साथ मिलकर अपने पुत्र पर लठ से प्रहार कर प्राण घातक चोंटे पहुँचाई। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगाें को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार घुराडा कलां निवासी फूल सिंह नाल का 30 वर्षीय पुत्र कन्हैयालाल गुरुवार की शाम अपने पिता के घर रोटी मांगने गया था तभी अमर सिंह नाल तथा चन्दर नाल वहाँ आ गये और इन दोनो ने कन्हैयालाल को पकड़कर रोक लिया और फूल सिंह ने कन्हैयालाल को उसके सिर में लठ से प्रहार किया जिससे वह गिरा पड़ा फिर भी उसे फूल सिंह लठ से प्रहार करके प्राणघातक चोंटे पहुँचाई। घायल कन्हैयालाल को उपचार हेतु आष्टा अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने अमर सिंह, फूल सिंह, चन्दर सिंह के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।
Subscribe to:
Posts (Atom)