Friday, May 16, 2008

नये नलकूपों के लाखों की केबल डोरी खरीदी जा रही

सीहोर 15 मई (नि.सं.)। नगर पालिका द्वारा इन दिनों जो नये नलकूप खनन कराये गये हैं उनके लिये जो केबल डोरी डाली जा रही है उसको लेकर भी चर्चाएं सरगर्म हैं। कहा जा रहा है कि डोरी बिना किसी अनुमोदन के और निविदा आमंत्रण के खरीदी जा रही है इसके पीछे भी किसी एक ही व्यक्ति को लाभ पहुँचाने की योजना कार्यरत है जिसकी जांच की जाना चाहिये। नगर पालिका को लेकर आये दिन चर्चाएं सरगर्म रहती हैं। अब बिल्कुल नई बात सामने आ गई हैं। नगर भर में जितने भी नगर पालिका ने हाल ही में बोर कराये हैं उनमें मोटर डालने के लिये तो एक ही कम्पनी की एक व्यक्ति को लाभ पहुँचाने के लिये निविदा आमंत्रित की ही गई थी जिसमें अभी तक कोई सुधार किये जाने की सूचना सार्वजनिक नहीं है लेकिन इसके साथ ही केबल डोरी जो लाखों रुपये की खरीदी जाना थी उसके लिये भी निविदा आमंत्रित नहीं की गई। इसे खरीदा तो जा रहा है लेकिन किससे खरीदा जा रहा है ? क्या उसे विशेष लाभ पहुँचाने के लिये ऐसा किया गया है। क्या यह उचित मूल्य में खरीदी जा रही है इसको लेकर चर्चाएं हैं। असल में इस बार हर एक बोर 300 फिट से यादा खोदा गया है इस दृष्ठि से इसमें डलने वाला तार भी बहुत बड़ी मात्रा में खरीदा जाना है ताकि पर्याप्त रह सके लेकिन इसी में गड़बड़ जारी है। वैसे यदि ऐसा हो ही रहा है तो निश्चित ही नगर पालिका में इस तरह से एक नीति विरुध्द आचरण हो रहा है जिसकी जांच की जाना चाहिये।

पालिका के गंदे पीले पानी से हाथ धोने पर खुजली हो रही, नगर पालिका में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर-भाजपा पार्षद

सीहोर 15 मई (नि.सं.)। मुख्य नगर पालिका अधिकारी जिनका दायित्व है कि नगर के नागरिकों को नियमित रूप से शुद्ध पेयजल मिले, नगर की सफाई सुचारू रूप से हो एवं स्ट्रीट लाईट से निरन्तर प्रकाश हो लेकिन हमारी नगर पालिका में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी का सिर्फ एक ही और ध्यान है कि पैसे कैसे अपनी जेब में आये तभी हर वार्ड के लिये निर्धारित टेंकरों से कम टेंकर से जल प्रदाय हो रहा है। जबकि जिलाधीश राघवेंद्र सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चन्द्रमोहन मिश्रा द्वारा सीहोर नगर में व्याप्त भीषण जल संक ट से नागरिकों को राहत देनें के लिये हर वार्ड में नलकूप खनन कराये जाकर मोटरें डलवाई जा रही है ।
लेकिन मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा निम्न स्तर की मोटरें कमीशन के चक्कर में डलवाई जा रही है जो थोंड़े ही समय में काम करना बंद कर रही है इसी तरह हर वार्ड में पर्याप्त मात्रा में टेंकर नही भेजे जा रहे है, जिससे वार्डवासी पानी के लिये परेशान है ।
जल प्रदाय सुचारू रूप से हो सके इस हेतू पार्षदों से उनके वार्ड में किस दिन कहां कहां जल प्रदाय होना है कि सूची लेनी चाहिये और पानी वार्ड के हर मोहल्ले गली में रहने वाले नागरिकों को मिल सके ऐसी व्यवस्था पार्षद को देखने के लिये नपा द्वारा की जानी चाहिये ।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा भारी कमीशन लेकर निम् स्तर की सामग्रीयां क्रय की जा रही है और भारी भ्रष्टाचार हो रहा है ।
प्रदेश में भाजपा की सरकार है और सीहोर नगर पालिका को जल संकट से निपटने के लिये शासन द्वारा राशि भी उपलब्ध कराई गई है लेकिन राशि का मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुरूपयोग कर रहे है । जिसकी वजह से लोकप्रिय मुख्यमंत्री की छवि धूमिल हो रही है । नगर पालिका द्वारा जो गंज क्षैत्र में 8 दिन में एक बार एक ही समय जल प्रदाय किया जा रहा है। वह जमोनिया जलाशय से हो रहा है इतना प्रदूषित पानी आ रहा है पीले रंग का जिससे हाथ धोने से खुजली चल रही है जबकि नपा ने ब्लिचिंग पाउडर, ऐमल, फिटकरी लाखों रुपये के खरीदे गये है । ऐसा लगता है कि मात्र बिलों में ही यह सामग्री क्रय की है यदि यह सामग्री नपा में आती है तो इसका उपयोग होता ओर नागरिकों को शुद्ध जल मिलता । भाजपा पार्षद भोजराज यादव भोनू भईया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कलेक्टर से नपा में हो रहे भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कराये जाने एवं दोषी अधिकारी के विरूद्व सख्त कार्यवाही किये जाने की अपील की है ।

राशन कार्ड बनाने को लेकर भाजपा नेता व पार्षद पुत्र झगड़े

आष्टा 15 मई (नि.प्र.)। आष्टा के एक भाजपा नेता का अपने पिता के राशन कार्ड से नाम हटाकर अलग से राशन कार्ड बनाने पर पार्षद द्वारा जब रोक लगाई तो भाजपा नेता को यह नागवार लगी और वो अपनी नाराजी व्यक्त करने पार्षद के घर पहुंच गया और गुस्से का इजहार कर दिया जो पार्षद को नागवार गुजरा पार्षद के पुत्र उक्त भाजपा नेता के खिलाफ जब रिपोर्ट लिखाने जा रहे थे तो उक्त भाजपा नेता ने उनके साथ मारपीट कर दी अब दोनो और से उक्त मामला थाने जा पहुंचा है । प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय सोनी उर्फ कालू सोनी का नाम अपने पिता के राशन कार्ड में था उसने नपा में अपने नाम का कार्ड अलग से बनाने का आवेदन दिया और प्रक्रिया शुरू हुई जब यह मामला पार्षद मदनलाल भूतिया को मालूम पड़ा तो उन्होंने उक्त राशन कार्ड के बनने पर रोक लगवा दी । भाजपा के नेता अब उक्त मामला सुलझाने में लग गये है ।

आतंकवादियों का पुतला जलाया गया

सीहोर 15 मई (नि.सं.)। जयपुर में हुए 13 मई को बम विस्फोटो के विरोध में आज बजरंग दल ने हुजी का पुतला जलाया, राजस्थान प्रांत के गुलाबी शहर में घिनौने नपुंसकता का परिचय दिया है पूरे शहर ने इसकी निंदा की गई ऐसे आतंकवादियों को सजाये मौत दी जाना चाहिये। जब भी बम ब्लास्ट होता है तो वह मंदिर पर ही क्यों होता है। हिन्दु स्थान में क्यों होता है। एक पुतले का जुलूस इंग्लिशपुरा से जूते मारते लाया गया और कोतवाली चौराहे पर जलाया। जिसमें विश्व हिन्दु परिषद जिला अध्यक्ष अतुल राठौर और विशेष रुप से उपस्थित हैं साथ ही नगर संयोजक शंकर ठाकुर, जगदीश कुशवाह, राहुल बसंल, तरुण राठौर, संतोष सेन, डालर भाई, सत्यनारायण वारिया, रुपेश पारोचे, विशाल ठाकुर, सतेन्द्र सेन और भी बजरंगी उपस्थित थे।

आकाशीय बिजली गिरने से ग्रामीण की मौत

सीहोर 15 मई (नि.सं.)। कोतवाली थाना क्षैत्र में ग्राम पिपलिया मीरा में गत बुधवार की शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक ग्रामीण की मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।
ग्राम पिपलिया मीरा निवासी 45 वर्षीय परमानंद आ. भागीरथ गत बुधवार को गोपाल कृष्ण के कुयें पर मजदूरी करने गया था जो शाम तक अपने घर नही लौटा जिसके पुत्र के खोजबीन की तो परमानंद प्रेम कुशवाहा के नीम के पेड़ के नीचे मृत अवस्था में पड़ा मिला जो आकाशीय बिजली गिरने से झुलस गया था ।

पशु चिकित्सालय में नही मिलते डाक्टर

इछावर 15 मई (नि.प्र.)। इछावर का पुश चिकित्सालय इन दिनों अन्य समस्याओं का केन्द्र बना हुआ है । आये दिन डाक्टरों की मनमानी के चलते है। पशु मालिक निराश होकर घर लौट जाते है । बढ़ती अव्यवस्थाओं के चलते कई बार समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित की गई लेकिन प्रशासन कोई इस और ध्यान नही दे रहा है ।

पशु चिकित्सालय में नही मिलते डाक्टर

इछावर 15 मई (नि.प्र.)। इछावर का पुश चिकित्सालय इन दिनों अन्य समस्याओं का केन्द्र बना हुआ है । आये दिन डाक्टरों की मनमानी के चलते है। पशु मालिक निराश होकर घर लौट जाते है । बढ़ती अव्यवस्थाओं के चलते कई बार समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित की गई लेकिन प्रशासन कोई इस और ध्यान नही दे रहा है ।

सड़क हादसे में तीन घायल

सीहोर 15 मई (नि.सं.)। जिले के विभिन्न थाना क्षैत्र मेें अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गये । पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है ।
जानकारी के अनुसार यातायात में पदस्थ आरक्षक शिवचरण गत बुधवार की शाम अपनी बाइक से बस स्टेण्ड तरफ जा रहा था कि इंडिका क्रमांक एमपी-37-सी-0672 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारकर घायल कर दिया व गाली गुफ्तार किया ।
उधर इछावर थाना क्षैत्र के ग्राम बोरदीकलां में बुधवार की दोपहर अपने घर के सामने एक वर्षीय बालक सुमित खेल रहा था कि ग्राम के रघु नाथ मालवीय ने लापरवाही पूर्वक बाइक चलाकर टक्कर मारकर घायल कर दिया । आष्टा थाना क्षैत्र में गत दिनों राजमार्ग स्थित अलीपुर नाका के समीप ग्राम रूपेटा निवासी गुड्डु उर्फ आत्माराम मालवीय अपनी सायकल से आष्टा आ रहा था तभी विपरीत दिशा से आ रही मारूती क्रमांक एमपी-37-सी-126 के चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया ।

Thursday, May 15, 2008

जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं की रिकार्ड खरीदी अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया

सीहोर 14 मई (नि.सं.)। जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद का कार्य जारी है। जिले में अभी तक 6लाख 19 हजार 88 क्विंटल गेहूं की खरीदी की जा चुकी है । जिसका मूल्य 69 करोड़ 34 लाख है । जिलाधीश श्रीसिंह निर्देश पर अधिकारियों के एक दल द्वारा नसरूल्लागंज मंडी में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया ।
उप पंजीयन सहकारी समितियां अशोक शुक्ला, सहायक संचालक मत्स्य भरत मेहरा और जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक प्रबंधक व्ही.एस.परिहार, द्वारा संयुक्त रूप से 12 मई,08 को किए गए नस.गंज. मेंडी के निरीक्षण में पाया गया कि उक्त दिनांक को 6217 क्ंविटल गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई जिसका पूर्ण भुगतान संबंधित कृषकों को नगद रूप से कर दिया गया । किसानों द्वारा नागरिक आपूर्ति निगम से खरीदी की कोई राशि अभी तक प्राप्त नही की गई है । कृषकों को भुगतान स्वयं के फंड से किया गया हैं। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि मनीष ट्रेनिंग कंपनी द्वारा अभी तक 29 हजार 636 क्विंटल गेंहू खरीदा गया है जिसका संपूर्ण भुगतान कृषकों को कर दिया गया है। भारतीय खाद्य निगम की और से विनय ट्रेडर्स द्वारा 30 हजार 39 क्विंटल गेहूं की खरीदी की गई और पूरी राशि का कृषकों को भुगतान किया गया । विपणन समिति द्वारा कुल 37 हजार 169 क्विंटल गेहूं खरीदी कर कृषकों को 3 करोड़ 19 लाख 29 हजार 700 रुपये का भुगतान किया गया। नस.गंज. की 5 सेवा सहकारी संस्थाओं बोरदीकलां, चीच, डिमावर, राला और सतराना द्वारा 17 हजार 605 क्विंटल गेहूं की खरीदी की गई है । नस.गंज. मडी के रिकार्ड के मुताबिक मंडी परिसर में लायसेंसी व्यापारियों द्वारा 1100 से 1110 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं क्रय किया गया है ।
गेहूं खरीदी का रिकार्ड
जिले में समर्थन मूल्य पर गेंहू की अब तक की रिकार्ड खरीदी की गई है । उप पंजीयन अशोक शुक्ला ने बताया कि पिछले 5 वर्षो में वर्ष 2005 में सर्वाधिक 2 लाख 70 हजार क्विंटल गेहूं खरीदी की तुलना में इस वर्ष भी अभी तक 6 लाख 19 हजार 88 क्विंटल गेहूं की रिकार्ड खरीदी की जा चुकी है और खरीदी का कार्य जारी है ।
किसानों की सुविधा के लिए 68 खरीदी केन्द्र सीहोर जिले में किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम दिलाने के मद्देनजर 68 खरीदी केन्द्र बनाए गए है । जिलाधीश श्री सिंह की पहल पर जिले में पहली बार इतने केन्द्र बनाकर किसानों को सुगमता पूर्वक अपनी उपज समीप के केन्द्रों तक पहुंचाने की सुविधा मुहैया कराई गई है ।

अज्ञात कारणों से ग्रामीण की मौत

सीहोर 14 मई (नि.सं.)। ग्राम पुरा में बीती रात अज्ञात कारणों से एक ग्रामीण की मौत हो गई । सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मण्डी थाना अर्न्तगत आने वाले ग्राम रायपुरा निवासी 38 वर्षीय बालाराम आ. घीसीलाल मेवाड़ा बीती रात को अपने घर के सामने मृत अवस्था में पड़ा मिला । उधर बुदनी थाना क्षैत्र में आज दोपहर को बगवाड़ा घाट नर्मदा नदी स्नान करते समय बगवाड़ा निवासी 18 वर्षीय ऋषि आ. टेकचन्द्र कुशवाहा की डुबने से मौत हो गई । इसी प्रकार शाहगंज थाना क्षैत्र में गत दिनों आग से जले 17 वर्षीय नीलेश आ. भगवान दीन किरार निवासी जोनतला को उपचार हेतू हमीदिया अस्प. भोपाल में दाखिल कराया गया था जहां पर उसकी मौत हो गई । उधर ग्राम मछबाई निवासी गृजेश पत्नी लालसिंह किरार 26 साल को अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खाने से उपचार हेतू हमीदिया अस्प. भोपाल दाखिल कराया गया था जहां पर उसकी मौत हो गई।

जिला बदर की शर्तो का उल्लघंन करने वाला गिरफ्तार

सीहोर 14 मई (नि.सं.)। दोराहा पुलिस ने गत दिवस शंकर मंदिर श्यामपुर बस स्टेण्ड से ग्राम रिसड़ी निवासी रशीद आ. रहमान खां को जिला बदर की शर्तो का उल्लघंन करते पाये जाने पर गिरफ्तार कर मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम की धाराओं के तहत कार्यवाही की हैं ।

सड़क हादसे में एक घायल

सीहोर 14 मई (नि.सं.)। मण्डी थाना क्षैत्र में सीहोर श्यामपुर मार्ग पर मंगलवार के दिन चांदबढ़ के समीप आयसर ट्रेक्टर 243 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर भोपाल नाका सीहोर निवासी नरेश सिंह की बाइक क्रमांक एमपी-37-एमबी-7076 में टक्कर मारकर घायल कर दिया घायल नरेश को इलाज हेतू जायसवाल अस्प. में भर्ती कराया गया है ।

अस्पताल में लाईनमेन करंट लगने से मरा

सीहोर 14 मई (नि.सं.)। आज जिला चिकित्सालय प्रांगण में विद्युत संबंधी कार्य कर रहे विद्युत मण्डल के लाईनमेन हरिकृष्ण पुत्र रामचरण उम्र 50 वर्ष निवासी आराकस मोहल्ला गंज सीहोर का तेज विद्युत प्रवाह के कारण देहावसान हो गया। इसका पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। मण्डल में शोक की लहर है।

लालबत्ती का शोक महंगा पड़ा

आष्टा 14 मई (नि.प्र.)। एक कार इंडिका के मालिक को नियम विरुध्द अपनी गाड़ी पर लाल बत्ती लगाकर अपने परिवार वालों को बैठाकर ले जाना महंगा पड़ गया क्योंकि आष्टा थाने में पदस्थ चौकन्ने एस आई श्री चौधरी को लाल बत्ती लगी उक्त गाड़ी नजर आते ही वे भांप गये कि यह अपात्र लोग हैं जो लाल बत्ती लगाये घूम रहे हैं। बाद में इस पर 100 रुपये का जुर्माना कर लाल बत्ती हटवाई। इंडिका एमपी 43 एल 0597 गेहूँ में एक आर्मी के अधिकारी के पास अटैच हैं। लेकिन वाहन मालिक उक्त वाहन पर लाल बत्ती लगाकर अपने परिवार को भोपाल ले जा रहा था तभी श्री चौधरी की निगाह उक्त वाहन पर पड़ गई और रुकवाकर जब चैक किया तो पोल खुल गई कि वो लाल बत्ती लगाकर घूमने का पात्र नहीं है। तब इन लोगों ने माफी मांगी और वाहन से लाल बत्ती उतार ली।