सीहोर 29 अप्रैल (नि.सं.)। थाना अहमदपुर के अपराध अन्तर्गत धारा 354 भादवि के आरटी नम्बर 392007 में माननीय न्यायाधीश श्री कुलदीप जैन साहब ने मामला सिध्द पाकर आरोपी लखन को 6 माह के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।
अभियोजन का मामला संक्षेप में इस प्रकार रहा कि ग्राम सातनबाड़ी अन्तर्गत अहमदपुर में जब फरियादनी अव्यस्क बालिका अपने घर के पास से निकलकर जा रही थी तभी उसे आरोपी लाखन पुत्र हरिओम ने बुरी नियम से पकड़कर खटिया के पास पटक दिया तथा लजा भंग करने के आशय से आपराधिक बल का प्रयोग किया। मामले की शिकायत थाने पर की गई। पुलिस ने अनुसंधान कार्य पूर्ण कर अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया। विचारण न्यायालय में अभियोजन ने साक्ष्य कराई। डीपीओ श्री सिंघई ने बताया कि दोनो पक्षों की साक्ष्य हुई। बचाव पक्ष ने आरोपी की माता को बचाव गवाह के रुप में पेश किया। विद्वान न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री कुलदीप जैन साहब ने अपना पांच पृष्ठीय निर्णय सुनाते हुए लिखा कि अपराध गंभीर प्रकृति का है व बुरी नियम से अभियोक्त्री का हाथ पकड़कर उसे अभियुक्त लाखन ने पटका है तथा वह किसी प्रकार की दया का पात्र नहीं है। फलत: धारा 354 भादवि में 6 माह के सश्रम कारावास की सजा सुनाई शासन की और से पैरवी श्री सिंघई डीपीओ ने की।
Wednesday, April 30, 2008
उपचार के दौरान बालक की मौत
सीहोर 29 अप्रैल (नि.सं.)। जिला चिकित्सालय सीहोर में उपचार हेतु दाखिल कराया गया एक बालक की मौत हो गई। दोराहा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार दोराहा थाना अन्तर्गत आने वाले ग्राम नोनीखेड़ी निवासी राजमल विश्वकर्मा ने 14 वर्षीय पुत्र अरविन्द को गत दिनों किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया था जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में दाखिल कराया गया था जहाँ पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है।
आष्टा में फिर चोर सक्रिय मारुति से बेटरी चुरा ले गये sehore
आष्टा 29 अप्रैल (नि.प्र.)। आष्टा नगर में पहले जो चोरियां हुई अभी तक उसके चोर पुलिस पकड़ ही नहीं पाई है कि अब फिर चोरों ने अपनी गतिविधियाँ बढ़ा दी है गत दिवस आष्टा के युवा अभिभाषक श्री ताज मोहम्मद ताज एडवोकेट की मारुती जो घर के बाहर खड़ी थी में से अज्ञात चोर मारुती की बेटरी चुरा कर ले गये। चोर मारुती में से बेटरी के साथ-साथ स्टेपनी भी चुराकर ले गये हैं । इसकी शिकायत भी आष्टा पुलिस को की है लेकिन कोई परिणाम नजर नहीं आया है। स्मरण रहे इसके पूर्व किला मंदिर प्रतिष्ठा में आये मुम्बई की श्राविका के कक्ष से लाखों के जेवर नगदी चोरी हो गये थे। उसके बाद मोतीलाल पाटीदार, गुलाब सुराना के यहाँ चोरों ने चोरी की दरगाह के आगे से आशीष धूपिया के यहाँ से बैटरियाँ भी चोरी हुई थी। आष्टा में इन दिनों चोरी की गतिविधियाँ बढ़ने से नागरिकों में भी रोष है। नगर में छोटे-छोटे चोर भी सक्रिय हो गये हैं जो सूने घरों पर निगाह रखकर घरों में से छोटा मोटा सामान चुरा कर ले जाते हैं और कबाड़ियों को यहाँ लाभ पहुँचाते हैं पुलिस को सक्रिय होने की जरुरत है।
सड़क हादसों में तीन की मौत, चार घायल
सीहोर 29 अप्रैल (नि.सं.)। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई तथा चार लोग घायल हो गये पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर लिये हैं।
प्राप्त जानकारी के उनसार आष्टा थाना क्षेत्र के ग्राम मुल्लानी निवासी कमलेश परमार, अवधेश परमार एवं धर्म सिंह मालवीय सोमवार की रात्रि नई बाइक सीटी 100 से आष्टा से ग्राम मुल्लानी तरफ जा रहे थे तभी राजमार्ग स्थित कचनारिया जोड़ बेयर हाउस के समीप सामने से आ रहे डम्फर एमपी 04 एचई 0599 के चालक ने तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर इनकी बाइक में टक्कर मार दी परिणाम स्वरुप कमलेश परमार की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई तथा घायल अवधेश परमार की भोपाल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
इधर दोराहा थाना क्षेत्र में घनश्याम तथा बहादुर सिंह बाइक एमपी 04 बी 1034 पर आज सुबह तुमड़ा जा रहे थे तभी सिध्दिकगंज के समीप सामने से आ रही मेटाडोर एमपी 09 जीई 4686 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर बाइक में टक्कर मारकर दोनो को घायल कर दिये। एक अन्य दुर्घटना में सिध्दिकगंज थाना क्षेत्र के सिंगारचोरी पुलिया से आज सुबह एक मारुती के टकरा जाने से उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार बाई जगवाड़ सतवास, देवास निवासी राजेश पुत्र कैलाश पटेल व रामदीन पुत्र रामनिवास पटेल बिना नम्बर की नई मारुति गाड़ी से कन्नौद से भोपाल जा रहे थे तभी सिंगार चोरी स्थित पुलिया के समीप पीछे से आ रही एक अज्ञात जीप के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर ओवर टेक कर मारुति में टक्कर मार दी । परिणाम स्वरुप मारुति अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे जा गिरी और उसमें सवार राजेश व रामदीन घायल हो गये उपचार हेतु अस्पताल आष्टा लाया गया जहाँ पर डाक्टर ने रामदीन पटेल को मृत घोषित कर दिया।

कांग्रेस ने बिजली कटौती के खिलाफ धरना दिया
आष्टा 29 अप्रैल (नि.सं.)। म.प्र.युवा कांग्रेस ने बताया कि कांग्रेसजनों द्वारा अपनी पूर्व घोषणानुसार आज धरना प्रारंभ हुआ। कांग्रेसजनों ने कहा कि आष्टा क्षेत्र में लगातार घोषित एवं अघोषित विद्युत कटौती हो रही है। जिससे आम नागरिकों का जीना मुश्किल हो गया है। कांग्रेस जनों ने मांग की है कि तत्काल आष्टा क्षेत्र में हो रही विद्युत कटौती बंद की जाये क्योंकि अब कांग्रेस जन म.प्र.के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भेदभाव पूर्ण रवैया बर्दाश्त नहीं करेंगे और कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जनहित की समस्याओं के लिये संघर्ष किया है और अब हम लोग बिजली कटौती के खिलाफ तक संघर्ष करेंगे जब तक की विद्युत कटौती बंद नहीं की जाती। हरपाल ठाकुर ने धरने पर बैठने वालों के संबंध में बताया कि धरने पर स्थाई बैठने वालों में हरपाल ठाकुर, दशरथ सिंह राजपूत, घनश्याम जांगड़ा, एच. आर.परमाल, जितेन्द्र शोभाखेड़ी, जगदीश चौहान, महेश मेवाड़ा, पुनीत तिवारी धरने पर प्रथम दिन क्रमिक रुप से बैठने वालों में बापूलाल मालवीय, हिफजुर्रहमान, सुनील सेठी, शैलेष राठौर, एच.आर.परमाल, अरविंद गुप्ता, सलीम अंसारी, निर्मल देशलहरा, जीवन सिंह ठाकुर, उदय सिंह, राजा पारख, सौभाल सिंह मुगली, राधाकृष्ण धारवां, सनव्वर भाई, अनिल सेठी, गजराज सिंह भाटी, विक्रम सिंह ठाकुर, रमेश सुराणा, विक्रम पेरवाल, बाबूलाल मालवीय, देवबगस मेवाड़ा, मान सिंह परमार, प्रेम ठाकुर, भोलू सिंह ठाकुर, राजेन्द्र जैन, मुश्ताक पहलवान, अफसर पहलवान, गौरव परमार आदि शामिल हैं।
सीहोर न्यायालय परिसर में वाटर कूलर स्थापित हुआ
सीहोर 29 अप्रैल (नि.सं.)। इन्दौर बैंक सीहोर के सौजन्य से न्यायिक कर्मचारी संघ को प्राप्त वाटर कूलर का विगत दिनों विधिवत शुभारंभ माननीय जिला न्यायालय श्री सिध्दिकी साहब ने किया। भीषण गर्मी के मौसम में कर्मचारियों को पानी की परेशानी को देखते हुए वाटर कूलर को प्राप्त करने में न्यायिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दीपक भालेराव ने श्री सिध्दिकी साहब के सानिध्य में सक्रिय प्रयास कर न्यायालय परिसर में वाटर कूलर लगाया। कर्मचारियों में हर्षं का वातावरण है इस अवसर पर न्यायालय अधीक्षिका श्रीमति विमला त्रिपाठी, श्री पारे, अब्दुल हमीद खां, दीपक भालेराव, निर्मल तेजराज, विक्रम सिंह, अनिरुध्द सिसोदिया, एमएल सिसोदिया, मांगीलाल अलावा, संतोष जोशी, राजेन्द्र दुबे, राधेश्याम शर्मा, दिलीप चौरसिया सहित न्यायालय कर्मचारीगण उपस्थित थे।
सीहोर में सड़क हादसे में दो की मौत
सीहोर 29 अप्रैल (नि.सं.)। बुदनी थाना क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से गंभीर रुप से घायल दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्वाल टोली होशंगाबाद निवासी 21 वर्षीय अशोक पुत्र लल्ला यादव अपने साथी नीलू मालवीय के साथ रविवार की शाम बाइक एमपी 37 एमबी 0224 से बुदनी तरफ आ रहे थे तभी मेंजर पेट्रोल पंप के समीप होशंगाबाद तरफ जा रहे ट्रक एमपी 09 जेई 0201 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर बाइक में टक्कर मार दी परिणाम स्वरुप अशोक की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई तथा गंभीर रुप से घायल नीलू मालवीय को होशंगाबाद से उपचार हेतु भोपाल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इधर कोतवाली थाना अन्तर्गत बाइक एमपी 04 एमजे 9929 में विपरीत दिशा से आ रहे बाइक चालक ने सीवन नदी के समीप टक्कर मारकर राजेश दांगी को घायल कर दिया जिसे उपचार हेतु सीहोर अस्पताल में दाखिल कराया गया।

चर्च के पास हुए बोर में जोरदार पानी निकला
सीहोर 29 अप्रैल (नि.सं.)। नगर पालिका परिषद सीहोर के अध्यक्ष राकेश राय ने कहा है कि भीषण गर्मी, भरपूर पेयजल और भंडार की राशि भी एक है मगर अंतर तो सब में है ही, श्री राय ने कहा कि जब व्यक्ति की नियम साफ हो तो वह हर परेशानी और कठिनाई में भी न केवल बेहतर कार्य कर सकता है बल्कि अच्छे परिणाम भी दे सकता है। अर्थात नियत साफ हो तो भीषण गर्मी में भी मिल सकता है भरपूर पेयजल का भंडार। श्री राय ने बात चर्च मैदान के पास हुए बोर का अवलोकन करते हुए कही।
इस अवसर पर नगर पालिका सीहोर के अध्यक्ष राकेश राय ने कहा कि नगर में इस बात के लगातार प्रयास किये जा रहे हैं पेयजल प्रदाय व्यवस्था में और सुधार लाया जाये कि नगर में अभी सप्ताह में एक बार पेयजल सप्लाई हो रही है वह कम से कम चार दिन में एक बार हो जाये। इस साल हुई कम बरसात के कारण जिस समय नगर में भूजल स्तर काफी नीचे चला गया है तब नगर में लोगों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिये नगर पालिका परिषद सीहोर के अध्यक्ष राकेश राय द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होने सही समय पर निर्णय लेते हुए नगर के कुछ चिन्हित स्थानों पर बोर कराये जिनमें से अधिकांश सफल रहे और लोग उस समय आश्चर्य चकित रह गय जब चर्च मैदान के पास हुए बोर में इतना अधिक पानी निकला की बोरिंग मशीन चलना भी मुश्किल हो गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय सहित भारत वारिया, गोविन्द वारिया, नरेश वारिया, नर्मदा प्रजापति, मनोज प्रजापति, शिव प्रसाद, मनोहर वर्मा, लखन वारिया सहित अन्य प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।
आग बुझाने में मदद की
नगर पालिका परिषद सीहोर के अध्यक्ष राकेश राय ग्रामीण क्षेत्र के दौरे पर थे तभी वह अचानक ग्राम सिराड़ी पहुँचे तो वहाँ कुछ मकानों में आग लगी पाई तब उन्होने तत्काल ही मोबाईल द्वारा सीहोर से फायर गाड़ियां ग्राम सिराड़ी बुलवाई और स्वयं सक्रिय रहकर आग बुझाने में ग्रामीणों की मदद की। नगर पालिका परिषद सीहोर के अध्यक्ष राकेश राय के इस प्रयास की सभी ग्रामीणजनों ने प्रशंसा की हैं। जिले में आग लगने की बढ़ रही घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए नगर पालिका परिषद सीहोर के अध्यक्ष राकेश राय ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है सभी पीड़ितों को जल्द से जल्द राहत दी जाये। पेयजल व्यवस्था का जायजा लेने के लिये नगर पालिका परिषद सीहोर के अध्यक्ष राकेश राय कल अचानक मण्डी पहुँचे और युवा नेता नरेश राय के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान लोगों ने उन्हे पेयजल के बारे में जानकारी दी। अनेक लोगों ने बताया कि पानी के टैंकर कम आ रहे हैं जबकि अनेक लोगों ने पेयजल व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर नरेश राय, रवि सूर्यवंशी, सोनू कुशवाह, सुनील कुशवाह, अजय राय, विजय राय, नरेन्द्र, कैलाश सूर्यवंशी, डिप्पी भाटी आदि उपस्थित रहे। नगर पालिका परिषद सीहोर के अध्यक्ष राकेश राय ने मण्डी में लोगों से चर्चा करते हुए कहा कि नगर पालिका द्वारा जिन टैंकरों से निशुल्क पेयजल प्रदाय किया जा रहा है उन पर सूचना लिखी गई है उन टैंकरों से लोग पेयजल प्राप्त कर सकते हैं।

विद्युत कटौती : न दिन को चैन न रात को नींद
जावर 29 अप्रेल (नि.सं.)। बिजली व्यवस्था सुधरने की बजाये और बिगड़ती जा रही है इस समय नगर में 24 घंटे में से मात्र 5 से 6 घंटे ही बिजली मिल पा रही है वह भी टुकड़ो में ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी विद्युत मण्डल सप्ताह में एक दिन बिजली की छुट्टी रखता है यह दिन क्षेत्र में सोमवार को फिक्स कर रखा है सोमवार को सुबह 6 बजे बिजली गई जो रात नौ बजे दर्शन देने आई थी।
इसके बीच नौ बजे आधे घंटे के करीब जरुर आई थी इसके बाद रात भर बिजली का आना जाना लगा रहा है। बिजली नहीं रहने के कारण लोग रात भर ठीक से सौ नहीं पाये। नगर के जितेन्द्र सिंह का कहना है कि इस समय नगर में बेहताशा कटौती होने से लोगों का जीना दुश्वार हो रहा है पंखे कूलर भी शोपीस बने हुए। गर्मी में मच्छरों को प्रकोप भी बढ़ गया है जो लोगों को ठीक से सोने नहीं देते हैं। सुभाष भावसार का कहना है कि बिजली नहीं होने के कारण लोग बूंद बूंद पानी के लिये तरस जाते हैं कारण नगर व क्षेत्र में कुएं बावड़ी में काफी पहले ही पानी सूख गया सब जगह टयूबवेल है बिजली रहती है तो लोग इन पर से पानी भर लेते हैं नहीं तो बिजली आने का इंतजार करा करते हैं कुण्डियानाथू के जयसिंह का कहना है कि इस समय भीषण गर्मी पड़ रही और विद्युत मण्डल सोमवार को ग्रामीण क्षेत्रों बिजली की छुट्टी रखता है यह गर्मी के मौसम को देखते हुए ठीक नहीं नागरिकों के साथ पशुओं को भी इस दिन बिजली नहीं रहने के कारण ठीक से पानी नसीब नहीं होता खजूरिया के मोहन पाटीदार का कहना है कि बिजली तब भी आती है लोग पानी भरने के लोग मोटरों के पास टूट पड़ते हैं बिजली कटौती ने लोगों का सुख चैन छीन रखा है बिजली कटौती के कारण लोगों को समय पर पानी नहीं मिल पा रहा है।

मवेशियों से भरा ट्रक जप्त
सीहोर 29 अप्रैल (नि.प्र.)। जिले के आष्टा पुलिस ने बीती रात थाने के सामने से एक ट्रक में क्रूरता पूर्वक बांधकर ले जाये जा रहे 21 केड़ों को जहाँ मुक्त कराया है वहीं एक आरोपी को पशु क्रूरता अधिनियम कीधारा के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि इन्दौर नाका तरफ से एक ट्रक में अवैध रुप से कुछ मवेशियों को क्रूरता पूर्वक बांध कर ले जाया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर आष्टा पुलिस ने थाने के पास निगरानी प्रारंभ कर दी बताते हैं कि जैसे ही ट्रक 75 जे 984 थाने के पास से गुजर रहा था। थाने के स्टाफ ने इस ट्रक को रोकना चाहा ट्रक चालक ने पुलिस द्वारा रोके जाने के बावजूद वहाँ नहीं रोका और भागने की चेस्टा की पुलिस कर्मियों द्वारा जब इस ट्रक को रोक लिया गया तब इसमें से 21 नग केड़े बरामद किये गये। पुलिस ने ट्रक में सवार मानिकपुर निवासी राकेश पुत्र रघुनंदन पाण्डेय को पशु क्रूरता अधिनियत के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

अज्ञात कारणों से युवक की मौत
आष्टा 29 अप्रेल (नि.सं.)। थाना क्षेत्र के ग्राम पखनी निवासी एक युवक की अज्ञात कारणों से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पखनी में रहने वाले मोतीलाल अनु.जाति के 18 वर्षीय पुत्र धर्मेन्द्र को अज्ञात कारणों के चलते आज सुबह उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लाया गया यहाँ डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर सिध्दिकगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बापचा बराम निवासी 65 वर्षीय कलिया बाई पत्नि खाजू खां को आज सुबह बीमारी के कारण उपचार हेतु अस्पताल आष्टा लाया जा रहा था। जिसकी रास्ते में मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

मुस्लिम सामुहिक विवाह में 67 जोड़ों के निकाह हुए
सीहोर 29 अप्रेल (नि.सं.)। इतिमाई इसलाहुल मुसलेमीन सामुहिक विवाह सम्मेलन ग्राम सरखेड़ा में इस वर्ष भी आयोजित हुआ। इस विवाह सममेलन में 67 जोड़ों का निकाह हुआ। इस कार्यक्रम में अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कैलाश परमार ने की। विशेष अतिथि के रुप में कमलेश कटारे, राजाराम बड़े भाई, प्रदीप प्रगति, डॉ. मो.अनीस खान, संजय जैन, हाजी लतीफ सा., रमेश राय आदि थे।
कार्यक्रम अध्यक्ष अफसर भाई ने बताया कि सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का पगड़ी बांधकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित वर वधु पक्ष के बारातियों का सम्मान पूव्रक स्वागत सत्कार किया गया सभी के लिये खाने की व्यवस्था थी। वर वधु को कमेटी की और से पलंग पेटी, अलमारी एवं कुछ जेवर व आवश्यक सामान उपहार स्वरुप दिया गया। अफसर भाई ने धार्मिक ग्रंथ सभी 67 जोड़ों को दिया गया । कार्यक्रम में जिन लोगों का विशेष सहयोग रहा उनमें से प्रमुख राजा भाई, खलील भाई, जफर भाई, फखरुद्दीन भाई, मो. अली, हाफिज मो. वाजिद, मो. उस्मान नाज, मो. अशरफा, अमीन उद्दीन, मो. शाकिर भाई, मो. मिजाज, मो. इमरान, शौकत पहलवान, मुशर्रफ भाई, सखावत पटेल, प्रेमनारायण कुशवाह, मुल्ला अब्दुल्ला भाई, रमेश भाई बर्तन वाले बैरागढ़ आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन उस्मान नाज ने किया एवं आभार युवा पुरुस्कार विजेता मो. इलियास ने किया।

गर्मी के मौसम में प्याऊ लगाकर पुण्य कमा रहे धर्मालुजन
जावर 29 अप्रैल (नि.प्र.)। गर्मी शुरु होने के साथ ही नगर में प्याऊ खुलने का सिलसिला भी शुरु हो गया है नगर के सामाजिक कार्यकर्ता व जैन समाज के प्रमुख मनोहर लाल जैन ने नगर के मेन बाजार में अपने स्वयं के खर्च पर प्याऊ लगवाई है इस पर पानी पिलाने के लिये एक नौकर भी रखा गया है जो दिनभर आने जाने वाले लोगों को ठंडा व शुध्द जल पानी पिलाने का काम करता है।
जैन ने बताया कि मैं विगत 5 वर्षों से स्वयं के खर्च पर मेन बाजार में प्याऊ खुलवाता आ रहा हूँ इसके अलावा जैन ने जावर जोड़ पर अपने माता-पिता की स्मृति में एक टयूबवेल लगाकर उसमें हेण्डपंप लगा दिया। इस पर दिन भर हजारों लोग पानी पीते हैं। साथ ही मेन बाजार में भी टयूबवेल लगाया। इसके अलावा नगर पंचायत द्वारा भी स्थानीय बस स्टेण्ड पर प्याऊ खुलवाई है जहाँ पर आने जाने वाले यात्री अपनी प्यास बुझा रहे हैं। इसी प्रकार कुछ लोगों ने मिलकर कजलास मार्ग पर भी प्याऊ चालू करवाई है। इस तरह गर्मी के इस मौसम में कुछ लोग लोगों को पानी पिलाकर पुष्प का काम कर रहे हैं।

Monday, April 28, 2008
काले तालाब के विकास के लिये आवश्यकता है एक ठोस प्रयास की....
आष्टा 27 अप्रैल (सुशील संचेती)। नगर के लिए जिस प्रकार पार्वती नदी नगर के नागरिकों के लिए जीवनदायनी मानी जाती है ठीक उसी प्रकार आष्टा नगर के वार्ड क्रं. 16 में नगर वर्षो पुराना तालाब जिसे काले तालाब के नाम से जाना जाता है । जो कन्नौद रोड से लगा हुआ है । और लगभग 32 एकड़ क्षैत्र में फैला है उक्त काला तालाब आष्टा नगर के लिए काफी महत्वपूर्ण तो है ही लेकिन इस तालाब के आस-पास बसी कालोनी, सांई कालोनी, बजरंग नगर, चन्दन नगर, भोपाल नाका क्षैत्र,पुष्प विद्यालय रोड, काछीपुरा शास्त्री कालोनी, मुकाती कालोनी, सेमनरी रोड, अब्दुल्लापुरा सहित दूर दूर तक फैले क्षैत्र के कुंओ और टयूबेलों के लिए जल स्त्रोंतो इसी काले तालाब से जिंदा रहते है । इस तालाब के आस-पास बसी 3-4 कालोनीयों में रहने वालो के मकानों में लगे टयूबेलों तो इसी काले तालाब के कारण जीवित तब तक रहते है । जब तक इसमें पानी रहता है।
जब से म.प्र. सरकार ने जल अभिषेक अभियान गर्मी में प्रत्येक वर्ष जनभागीदारी से शुरू किया आष्टा के पार्षद रवि सोनी के विशेष प्रयासों से इस काले तालाब का भी जल अभिषेक के तहत जन भागीदारी से नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार ने विशेष रूचि लेकर हर वर्ष इसको गहरीकरण करवाया उसी का परिणाम है कि आज इस तालाब का काफी क्षैत्र काफी गहरा हो गया है । लेकिन इस तालाब का क्षैत्रफल काफी लम्बा है और 2-4 साल में इसका गहरीकरण संभव नही है कम से कम 10-15 साल प्रत्येक गर्मी में महिनों गहरीकरण का कार्य इसमें चलेगा तभी यह तालाब गहरा होगा । गर्मी का सीजन प्रारम्भ हो गया है तालाब भी लगभग पानी से खाली हो गया है केवल पाल से लगा क्षैत्र में ही थोड़ा पानी नजर आ रहा है और अब पुन: इस तालाब के गहरीकरण की शुरूआत आविलम्ब शुरू की जाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है जब तक पाल के पास पानी है तब तक तालाब के पीछले हिस्से से जो पुरा सुख चुका है गहरीकरण की शुरूआत की जा सकती है। न.पा. अध्यक्ष कैलाश परमार, वार्ड के जागरूक पार्षद रवि सोनी को इसके लिए सोचना चाहिये ।
किसानों के लिए है वरदान:- 32 एकड़ क्षैत्र में फैला उक्त काला तालाब एक और जहां आस-पास रहने वाले नागरिकों के लिए तो पानी का महत्वपूर्ण जल स्त्रोत है वही उक्त तालाब आस-पास के किसानों के लिए भी महत्वपूर्ण है। क्योंकि इस तालाब में बरसात का जो पानी स्टोर होता है उसके कारण दूर-दूर तक के खेतो में बने कुएं और टयूबेलो भी इसके कारण जीवित रहते है । इस कारण से निश्चित उक्त तालाब एक तरह से किसानों के लिए वरदान माना जाता है ।
पानी चौरी भी किया जाता है:- इस तालाब में बरसात का इतना पानी स्टोर हो जाता है कि जो अगर इस तालाब से खेतो के मालिक गेहूं-चने की फसलो को पानी की चौरी कर सिंचाई करते है । अगर उक्त सिंचाई रूक जाये तो निश्चित इस तालाब का पानी पुरी गर्मी भरा रहे और आस-पास कालोनीयों में गर्मी में जल संकट की दस्तक सुनाई नही है । लेकिन कभी भी इस तालाब से पानी की चौरी को रोकने के लिए कोई ठोस प्रयास नही किये गये । यही कारण रहता है कि पूरे साल इसमें पानी तो भरा रहता है लेकिन गेंहू-चने की बुवाई के बाद 1-2 माह में उक्त तालाब पूरा खाली हो जाता है ।
गंदा पानी तालाब में जा रहा है:- आज की स्थिति में फुरसत ने इस तालाब को जब जाकर देखा तो पुरा तालाब लगभग खाली हो चुका है केवल मेन रोड से लगी जो तालाब की पाल है उस पाल से लगे कुछ क्षैत्र में थोड़ा पानी भरा नजर आ रहा है। वो पानी भी नगर का जो गंदा पानी बहकर तालाब के प्रवेश द्वार से होता हुआ तालाब में पहुंच रहा है । वही इस तालाब को आस-पास के लोगों ने सुबह एक खुला शौचालय के रूप में इस्तेमान कर तालाब को गंदा किया जाता है तालाब में इन दिनों जो प्रवेश द्वार से नगर का व आस-पास का जो गंदा पानी प्रवेश कर रहा है उसे रोका जाना चाहिये । तथा जो गंदगी कुड़ा-कचरा तालाब में भेजा जाता है इस पर भी सख्ती से रोक लगाना चाहिये ।
कब विकसित होगा यह तालाब :- जब आष्टा के विधायक स्वर्गीय नन्दकिशोर खत्री थे और म.प्र. मे सुंदरलाल पटवा के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा की सरकार थी तब से ही लेकर आज तक इस तालाब के विकास, सौन्दर्यीकरण, पिकनीक स्पांट के रूप में विकसित करने तालाब की पाल पर वृक्षारोपण करने एवं इस तालाब को सुंदर और आकर्षित बनाने की बात हो रही है । योजना भी बनाई गई शासन को भी भेजी गई लेकिन इस दौरान लगभग 18 साल बीत गये लेकिन आज तक इस तालाब के विकास, सौन्दर्यीकरण, वृक्षारोपण, के लिए कुछ नही हुआ क्या इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि चाहे वो स्वर्गीय नन्दकिशोर खत्री रहे हो, रंजीत सिंह गुणवान रहे हो, या वर्तमान विधायक जो है उनका जिम्मेदार माना जाये या आष्टा नगर पालिका को खैर इसके लिए कोई भी जिम्मेदार हो लेकिन अब तो न.पा. आष्ट, क्षैत्र के पार्षद एवं वर्तमान विधायक को इस और ध्यान देना चाहिये क्योंकि उक्त तालाब का विकास आष्टा के लिए जरूरी हो गया है । अगर ऐसा होता है तो नगर के नागरिकों, के लिए घुमने-फिरने के लिए एक अच्छा स्थान उपलब्ध हो जायेगा ।
अतिक्रमण से मुक्त होना चाहिये :- आष्टा का उक्त तालाब जो 32 एकड़ क्षैत्र में फैला है जल अभिषेक अभियान के प्रथम वर्ष इस तालाब के आस-पास जो अतिक्रमण था उसे हटाया गया था उसके पहले भी अतिक्रमण हटाने की मांग पर एक बार उक्त पूरे तालाब को नापकर सीमांकन किया था लेकिन फिर भी अतिक्रमण हो गया । इस और भी ध्यान दिया जाना चाहिये कि तालाब अतिक्रमण से मुक्त हो और उसके सीमांकन किया जाये। एवं चारो और की तालाब की पाल को भी चौडा किया जाना चाहिये ।
शुरूआत तो हुई है:- विकास का इंतजार कर रहे नगर के काले तालाब पर विकास का श्री गणेश हुआ है पानी के प्रवेश द्वार के पास काले तालाब पर नहाने आने वालो की सुविधा के लिए एक बड़े सर्व सुविधा युक्त घाट निर्माण का गत दिवस भूमि पूजन हुआ है । उक्त घाट को निर्माण में अनाज-तिलहन व्यापारी संघ की और से 50 हजार, सांसद कैलाश जोशी ने सांसद निधि से 1 लाख, न.पा. आष्टा ने एक लाख एवं जिला योजना समिति से 50 हजार कुल 3 लाख से घाट का निर्माण हो रहा है । इसे एक अच्छे सकारात्मक सोच के साथ विकास के रूप में नई शुरूआत माना जा रहा है ।
विकास के लिए केन्द्र को भेजी है एक योजना:- आष्टा नगर पालिका के अध्यक्ष कैलाश परमार ने काले तालाब के विकास, गहरीकरण एवं सौन्दर्यीकरण के लिए एक योजना नगरपालिका से बनाकर केन्द्रिय बन एवं पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार को लगभग 25 से 30 लाख की भेजी है। उसकी स्वीकृ ति का भी न.पा. को इंतजार है। इसके पहले इस तालाब के विकास की एक योजना म.प्र.शासन को भी भेजी गई थी उसका भी अभी तक कुछ हुआ नही है । अब तो आवश्यता है कि सभी को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस तालाब के विकास के लिए अपने-अपने स्तर पर ठोस प्रयास करने की अगर ऐसा हुआ तो आष्टा को एक अच्छी सौगात मिल सकती है बशर्ते प्रयास ईमानदारी से हो.....

Subscribe to:
Posts (Atom)