Saturday, March 22, 2008

कोतवाली अभिशप्त............................................

एक पूर्णिमा पर दो टीआई बदलाये, तीसरे की टांग टूटी सीहोर 21 मार्च (हो.सं.)। वास्तुदोष से परिपूर्ण बनी नई कोतवाली में आये दिन असामान्य घटनाएं घटती रहती हैं। अक्सर ऐसी घटनाएं पूर्णिमा और अमावस्या के आसपास यादा होती हैं। जिससे यह माना जाने लगा है कि कोतवाली अभिशप्त है या यहाँ किसी आत्मा की छायां आदि पड़ गई हैं। लेकिन पिछली पूणम पर जिस प्रकार दो टीआई यहाँ बदला गये और फिर एक नये टीआई की टांग ही टूट गई उससे लगता है कि निश्चित ही कोई बड़ी छायां यहां लग गई है।
इस संबंध में नगर के वरिष्ठ योतिषाचार्य, वास्तुविद्वान, पंडित पृथ्वी बल्लभ जी दुबे ने फुरसत को बताया है कि जिस सार्वजनिक भवन में किसी व्यक्ति की असामायिक मौत हो जाये, तो उसकी आत्मा उस भवन में मंडराती रहती है और भवन के मुखिया के साथ हमेशा साये की तरह बनी रहती है। यह कोई शुभ संकेत नहीं है। दुखी आत्मा की उपस्थिति से भवन में रहने वाले सभी लोग दुखी और पीड़ित रहने लगते हैं। उन्होने इसका हल बताया कि यहाँ कुछ जप-तप और हवन आदि शुध्दता से कमाई हुई पूंजी से कराने पर लाभ हो सकता है।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व कोतवाली में एक व्यक्ति की मृत्यु होने के बाद लगातार यहाँ गड़बड़ी जारी है। मजे की बात यह है कि कोतवाली में आने वाले सारे कर्मचारी अधिकारी सुबह हस्ताक्षर करने के बाद पहले पुरानी कोतवाली में जाते हैं और वहां स्थापित हनुमान जी को मारे भय के नमन करते हैं ताकि किसी भी तरह की अला-बला से बचे रहें।

सूखी सीवन में होगा गधो का दंगल, देश भर के गधे आयेंगे

सीहोर 21 मार्च (हो.सं.)। नगर की प्रसिध्द नदी सीवन के गंजेड़ी घाट पर इस बार विशाल गधों का दंगल कराने का निर्णय लिया गया है। इसी तारतम्य में देश भर से गधे बुलवाये जा रहे हैं। विशाल स्तर पर कार्यक्रम करने के लिये नगर के छंटे-छंटाये चंदा ऊगाई लोगों की एक समिति भी गठित कर दी गई है। पूरे नगर में गधा सम्मेलन को लेकर खासा उत्साह बना हुआ है।
गौरतलब है कि अल्पवर्षा ने जबसे सीवन से अपना पीछा छुड़ाया है तभी से सीवन में आये दिन आयोजन के संबंध में अलग अलग विचार चंदा ऊगाई समिति के दिमाग में घूम रहे थे। अचानक ही सीवन का सपाट मैदान को देखकर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि क्यों न धुलेंडी से पंचमी तक गधो का दंगल कराया जाये और इस दंगल के मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व में उध्दार करने के उद्देश्य से निकले महारथियों को मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि बनाया जाये। आयोजन समिति के मुखिया ओम दीप जी ने बताया है कि पूरे देश के गधा मालिकों से सम्पर्क किया जा रहा है। तरह-तरह के गधे यहाँ बुलाने के प्रयास किये जा रहे हैं। इसी तारतम्य में सीहोर के ईंट-भट्टा वाले गधा मालिकों से भी बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। आश्चर्यचकित रुप से मात्र 2 रुपये इंट्री फीस रखी गई है। सीहोर के गधा मालिकों को इसमें भी छूट ।
यहाँ सबसे खास बात यह रहेगी कि मैदान में आये प्रत्येक गधे को किसी विशेष नाम से लड़ाया जायेगा। यह नाम सीवन के मैदान से जुड़े हुए तपेतपाये लोगों में से ही होंगे। जिससे मनोरंजन दुगना हो जायेगा। सूखी सीवन में हो रहे ऐतिहासिक आयोजन को लेकर उत्साह का वातावरण बना हुआ है। इस संबंध में कमाल के चंदा विशेषज्ञ कमल झंवर को चंदा ऊगाई समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। श्री झंवर को पुरुषोत्तम कुईया, सुनील लोवानिया, कैलाश अग्रवाल, अनिल पालीवाल, लोकेन्द्र मेवाड़ा, प्रकाश व्यास काका, राजकुमार गुप्ता, राजा अग्रवाल आदि ने बधाई दी है हालांकि बधाई अभी तक झंवर तक पहुँच नहीं पाई है ऐसा खुलासा झंवर ने स्वयं किया है।

काले कोट- सफे द झूठ


मुकेश सक्सेना : चला मुरारी हीरो बनने
श्री दलोद्रिया : कंघा है क्या
एस.के. महाजन : सब भ्रष्ट हैं
मेहरबान सिंह बलभद्र : रोजी रोटी की तलाश
एन.पी.उपाध्याय : गरम खून
एच.डी.सक्सेना : अभी तो मे जवां हूँ
डी.डी.मित्तल : सिखाये पूत
व्हाय.के.श्रीवास्तव : बाबा आराम करो
जी.डी.बैरागी : मस्खरा
राजेश काशिव : लगे रहो मुन्ना भाई
बी.एस.चंदेल : मीरा का मोहन
कमर अ. सिद्धिकी : दिन में रतौंदी
के.यू.कुरैशी : ईंट से ईंट बजा देंगे
अरुण टिंगोरिया : नारद मुनि
जितेन्द्र व्यास : नट खट बच्चा
अनिल दुबे : मैने कोई गलत तो नहीं किया
एम.डी.चौरसिया : मोहरे की तलाश
जी.के.उपाध्याय : पान का बीड़ा
विजय अग्रवाल : लगे छू
रविन्द्र भारद्वाज : दोस्ती निभानी है
सी.एस.लाम्बा : असरदार सरदार
ओ.पी.मिश्रा : भारत माता की जय
सुंदर लाल तिवारी : गुजरा हुआ कल
के.एस.भार्गव : यस मेन
राजेन्द्र रैना : करिश्मा कुदरत का
एम.एस.सिसोदिया : साहब विजी हैं
कु.राजू अग्रवाल : जय श्री कृष्णा
कु. उमा गर्ग : न बाबा न
अनिल पारे : बाबुजी प्याज काट दूंगा
के.के.शर्मा (सीनियर) : सबकी मेहरबानी
पी.के.पहलवान : रंगीला रतन
आर.सी. सिंह : दिल मांगे मोर
रविन्द्र सक्सेना : व्यस्त नेटवर्क
आशीष परसाई : मेहनत रंग लाई
रेखा चौरसिया : कप्तान साहब
उमेश यादव : पिछड़ा वर्ग
विनय रुठिया : काम मिला
एम.एल.कौशल : चलता फिरता चैक
रुपेश सक्सेना : व्यस्त नेटवर्क
टी.एम.खान : जुगल जोड़ी
मनोहर पाटिल : या हू डाट काम
एस.एस.सिसोदिया : कंगा है क्या
राजेश पंडया : नई शुरुआत
मनोज सक्सेना : गुरु को भी नहीं छोड़ा

गल्ला मण्डी में हड़ताल कराओ और चंदा ले जाओ, गोपाल सागर ने की घोषणा

सीहोर 21 मार्च (हो.सं.)। गेऊं की फसल आते ही एक बार फिर गल्ला मण्डी को साम-दाम बंद कराने की योजना ने जोर पकड़ लिया है। चूंकि यह वर्ष चुनावी वर्ष है इसलिये हर कोई खुलकर सामने नहीं आ रहा है, राजनैतिक कदम बड़े ही फूंक-फूंककर रखे जा रहे हैं, इस चक्कर में गोपाल सागर ने पहली बार खुलकर ऐलान कर दिया है कि आओ आओ जो चाहे मण्डी बंद कराओ हमसे चुनाव का नगद 10 लाख रुपया चंदा ले जाओ। जबसे यह घोषणा हुई है तभी से शहर के चौराहे-चौराहे पर चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है कि देखो इस बार कौन बनेगा 10 लाख पति।
ज्ञातव्य है कि सीहोर के प्रतिष्ठित गल्ला व्यापार पर शुरु से ही टेढी निगाह रखने वाले गोपाल सागर ने काले खजाने में से हर बार बड़ा तूता करवाया है। हर वर्ष जब फसल आती है तो यहाँ किसी न किसी बहाने मण्डी बंद हो ही जाती है। इसके पीछे किसका हाथ होता है और कितकी ताकत यह सर्वविदित है।
मजे की बात यह है कि इस चुनावी वर्ष का एक बार फिर लाभ उठाते हुए गोपाल सागर ने घोषणा कर दी है कि जो कोई भी मण्डी बंद करवायेगा उसे गोपाल सागर द्वारा चंदे के रुप में नगद 10 लाख रुपया दिया जायेगा। चूंकि इस बार कोई भी खुलकर सामने नहीं आ रहा है इसलिये गोपाल सागर को यह घोषणा ओपन करना पड़ी है। लेकिन इसके खिलाफ मण्डी व्यापारियों ने भी खुल्ली घोषणा की है कि अबके जो चंदा खाऊ नेता गोपाल सागर से 10 लाख चंदा लायेगा उसके चुनाव के खिलाफ 20 लाख रुपये खर्च कर दिया जायेगा ताकि उसे गोपाल सागर में डुबकी लगाने के बाद किनारा नहीं मिल सके। दोनो ही घोषणाओं की चर्चाएं काफी सरगर्म हैं, चुनावी वर्ष में राजनीतिक गलियारों यही चर्चा हर एक जुबान पर रहती है कि देखें कौन तीस मार खां अबके गोपाल से चंदा लाता है।

लालफाइल के फीते

राघवेन्द्र सिंह : आगे पीछे हमारी सरकार...
यहाँ के हम हैं राजकुमार
डॉ राजेन्द्र प्रसाद : डीआईजी का वरदहस्त
सीएम मिश्रा : डीएम के सीएम
उमेश शर्मा : अपनी ढपली अपना राग
सक्सेना टी आई. : आते ही आफत आई
तोमर (जिपंचा.) : यस सर
धीरेन्द्र कुमार (सीएमओ): स्लो पाइजन
श्री सिसोदिया (जनसम्पर्क): पार्टियाँ जारी हैं....
महेन्द्र व्यास : मीठा ठग

जसपाल ने बनाई टिकिट समाधान पार्टी, स्वयं बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

सीहोर 21 मार्च (होली सं.)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पचौरी ने जबसे अखलेश राय को टिकिट देने का मन बनाया है तभी से पचौरी के बालसखा और कांग्रेस के दमदार नेता जसपाल सिंह अरोरा ने विद्रोह की आग फूंकते हुए आज शहर के वरिष्ठ और कनिष्ठ पत्रकारों के बीच घोषणा करते हुए टिकिट समाधान पार्टी बनाने का ऐलान किया है। अरोरा की यह पहल संभवत: अपने आप में अनोखी है। यह पार्टी प्रदेश स्तरीय रहेगी जिसमें पूरे प्रदेश के विरोधियों को सम्मिलित किया जायेगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रुप में स्वयं अरोरा ही काबिज रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि लम्बे समय से चल रही खींचतान के बाद जैसे ही श्री पचौरी के सुर अखलेश राय के पक्ष में हिले तभी से राकेश राय तो फूले नहीं समा रहे हैं क्योंकि उन्होने जो सोचा था वह आज उन्हे परिलक्षित होता दिखाई दे रहा है। राय का कहना है कि हमने पालिका चुनाव जीतकर चुनाव मैनेजमेंट के जो गुर सीखे हैं वह निश्चित ही विधानसभा चुनाव में मील का पत्थर साबित होंगे।
लेकिन जैसे-जैसे अखलेश का नाम क्लियर होता जा रहा है वैसे-वैसे यहाँ विद्रोह के स्वर फूटने लगे हैं। कांग्रेस के दमदार, पचौरी के खास और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा जिनकी कांग्रेस के टिकिट पर दावेदारी बड़ी मजबूत थी वह खासे नाराज हो गये हैं। आनन-फानन में अरोरा ने टिकिट समाधान पार्टी का गठन कर दिया आज पत्रकार वार्ता में श्री अरोरा ने कहा कि एक प्रदेश स्तरीय टिकिट समाधान पार्टी का गठन किया गया है जिसके प्रदेश अध्यक्ष पद पर स्वयं श्री अरोरा ही रहेंगे। यह पार्टी कांग्रेस के उन समर्पित नेताओं को टिकिट उपलब्ध करायेगी जिन्हे टिकिट नहीं दिये गये हैं। पार्टी का एक नारा भी दिया गया है कि ''दे दो टिकिट वरना गिरा देंगे विकिट''

चुनाव को देखते हुए बिजली कटौती मात्र 4 घंटे, दिनभर रहेगी बिजली

सीहोर 21 मार्च (हो.सं.)। चुनावी वर्ष में जनता को सौगात देने की जैसे होड़ सी मची हुई है। इसी तारतम्य में सीहोर विधायक की पहल पर विद्युत मण्डल के अधिकारियों ने सीहोर और आसपास की तहसीलों में एक बहुत बडी सौगात देते हुए यह निर्णय लिया है कि वह अब मात्र 4 घंटे ही बिजली की कटौती करेंगे। इस निर्णय के होने के साथ ही यहाँ हर्ष व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहाँ विद्युत की अंधाधुंध कटौती के चलते नगर भर के व्यापार-व्यसाय ठप्प पड़े हुए हैं, जनता दिनभर परेशान रहती है और हाय गर्मी करती पसीना पोछती रहती है। इधर चुनावी वर्ष भी यह है। ऐसी स्थिति में जनता का आक्रोश दिन दूना रात चौगुना होने लगा है। विद्युत मण्डल ने इस नई पहल के तहत अब सुबह 4 बजे से लेकर रात 12 बजे तक निरन्तर विद्युत प्रदाय करने की घोषणा की है। विद्युत मण्डल द्वारा निरन्तर 20 घंटे विद्युत प्रदाय की इस घोषणा से चहुँ और हर्ष व्याप्त है। लेकिन शहर के वरिष्ठ गौसेवक, समाजसेवी और युवा पत्रकार महेश दुबे मुन्ना ने इस घोषणा के पीछे की चालों का खुलासा करते हुए कहा है कि यह सब जनता के साथ बदला लेने की भावना से किया जा रहा है। जानबूझकर रात 12 बजे से 4 बजे तक विद्युत कटौती करके नींद हराम करने की यह साजिश है। इस साजिश को सफल नहीं होने दिया जायेगा। मण्डल वाले और ये नेता खुद तो इनवर्टर लगाकर मजे में सोयेंगे और जनता बेचारी मच्छरो की मार झेलेंगी। मुन्ना ने कहा कि लाईट नहीं रहेगी तो मच्छरों का क्या दोष ? मुन्ना दुबे ने कहा कि ''मच्छर ने जनता को काटा, यह मच्छर का जुनून था, अरे जनता ने काटे को खुजाया यह जनता का सुकून था, मच्छर को कौन मारे, मच्छर में तो जनता का ही खून था'' मुन्ना खासे नाराज हैं।

विज्ञप्तिछाप पत्रकार

अम्बादत्त भारतीय : पितामह हस्तिनापुर से बंधे
रामनारायण ताम्रकार : अच्छे बुरो की पहचान हुई
पुरुषोत्तम कुईया : मैं सामने कैसे आऊं
जय उपाध्याय : यह तो होना ही था
महेन्द्र ठाकुर मनकी : डिमोशन से प्रमोशन पर लौटे
सुनील शर्मा : आगे आगे देखो होता है क्या
ओम मोदी : हमें कुछ नहीं मालूम भैया
विमल जैन : फिलहाल नहीं है चैन
अनिल राय : जमीन से जुड़ा पत्रकार
सुशील संचेती : आष्टा में रेल रुकवायेंगे
शैलेष तिवारी : हमारा जजमेंट कभी गलत नहीं निकलता
महेश दुबे मुन्ना : गैस वालों से परेशान
राजा भैया गाँधी : कोई मेरी भी शादी करा दो
आनन्द भैया गाँधी : कलम से समझौता नहीं
सुरेश साबू : नेता कम हलवाई यादा
बलजीत ठाकुर : दाढ़ी में तिनका
प्रदीप चौहान : चैनल गिरोह के सरगना
धर्मेन्द्र यादव : ये भी लौटे प्रमोशन पर
संतोष कुशवाह : अपने पास सारे फोटो हैं
शेख मुंशी : अपना काम अलग है
राकेश समाधिया : पार्वती आंदोलन के हीरो
संतोष सिंह : आजकल तीर्थ यात्रा करा रहे
प्रदीप समाधिया : अचूक निशाना
बिल्लु समाधिया : अपने तो कलेक्टर साहब
बब्बल गुरु : फोटो नहीं लगते यार....
अमित कुईया : क्रांतिकारी पतरकार

Friday, March 21, 2008

पेयजल संकट को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया, मटके फोड़े

सीहोर 20 मार्च (नि.सं.)। नगर स्तरीय अंत्योदय समिति द्वारा जिला भाजपा महामंत्री पं.रमाकांत समाधिया के नेतृत्व में स्थानीय कोतवाली चौराहे पर सांकेतिक धरना देकर खाली मटके फोड़कर प्रदर्शन किया गया एवं नगर पालिका एवं जिला प्रशासन को शीघ्र पेयजल की समस्या के स्थायी निदान किये जाने की मांग की साथ ही शीघ्र निराकरण नहीं होता है तो भाजपा कार्यकर्तागण आम जनता के हितों की रक्षा करने का संकल्प लेकर किसी भी आंदोलन के लिये उतारु होंगे। कार्यक्रम में मुख्यरुप से जिला महामंत्री पं. रमाकांत समाधिया, धर्मेन्द्र राठौर, अंत्योदय समिति अध्यक्ष मांगीलाल सोलंकी, राजेश राठौर, सुनील लोवानिया, अशोक सिसोदिया, रंजीत वर्मा, प्रदीप गौतम, रामचन्दर पटेल, कीर्ति श्रीवास्तव, श्रीमति रीना मिश्रा, श्रीमति कमला पिपलोदिया, श्रीमति सरोज ठाकुर, कविता परदेशी, जितेन्द्र राठौर, सुशील ताम्रकार, महेश पारिख, कैलाश कुशवाह, राकेश कुल्हारिया, माखन सिंह परमार, अनिल साहू, गब्बर बिसोरिया, बाल किशन शाक्य, गोपाल सोनी, अजय कागलिया, हरीश बाथव, भगत राय, अमित कटारिया, अमित नाखना, महेश, अनिल, रिंकु, पिंटु, सुरेन्द्र, हेमराज शर्मा, सौरभ, लोकेन्द्र वर्मा आदि।

उपभोक्ता फोरम ने दिलाया नया मोबाइल

सीहोर 20 मार्च (फुरसत)। जिला उपभोक्ता फोरम ने 19 मार्च को एक महत्वपूर्ण आदेश पारित किया एवं आदेश पारित कर परिवादी का परिवार स्वीकार कर परिवादी को एक नया मोबाइल या उसकी संपूर्ण कीमत वापसी का आदेश अनावेदक के विरुध्द पारित किया।
उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण फोरम सीहोर के समक्ष एक परिवाद अपने अधिवक्ता व्ही.एस.तोमर द्वारा क्रं.20907 दिनाँक 19 नवम्बर 07 को प्रस्तुत किया गया जिसमें परिवादी जोर्डन जोसेफ ने अपने परिवाद पत्र में कहा कि परिवादी ने एक मोबाइल कंपनी एल.जी. का 2 जून 07 को 1600 रुपये में क्रय किया था जिसमें आतंरिक खराबी के कारण मोबाइल सही नहीं चल रहा था जिसकी असुविधा से परिवादी को मानसिक क्षति उत्पन्न हुई।
उत्तर में प्रो.मो. साजिद मैजिक वॉच एण्ड मोबाइल केयर हनीफ मार्केट गाँधी रोड सीहोर ब्रांच मैनेजर एल.जी.इलेक्ट्रानिक गोविंद पुरा भोपाल द्वारा यह उत्तर दिया गया कि इसमें मोबाइल की गारंटी पथ क्रं.1 की नहीं है और न ही वह उत्तरदायी है। जिला उपभोक्ता फोरम के विद्वान अध्यक्ष ए.के.तिवारी ने अधिवक्ताओं के तर्क श्रवण कर एवं रिकार्ड का अवलोकन कर अनावेदक के विरुध्द आदेश पारित किया की वह परिवादी को नया मोबाइल हेंडसेट प्रदान करे या उसकी कीमत 1600 रुपये एवं 5 सौ रुपये मानसिक क्षति एवं 500 रुपये परिवाद व्यय स्वरुप अदा करने के आदेश पारित किये गये। परिवादी की और से पैरवी बी.एस. तोमर अधिवक्ता ने की।

महिला मोर्चा द्वारा धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

सीहोर 20 मार्च (फुरसत)। भाजपा महिला मोर्चा जिला इकाई ने विगत दिनो कांग्रेस की सभा के नेता प्रतिपक्ष सुश्री जमना देवी द्वारा प्रदेश सरकार की लाडली लक्ष्मी योजना को लेकर सम्पूर्ण महिला वर्ग के प्रति जो अशोभनीय टिप्पणी की थी उसका पुरजोर विरोध करते हुए आज कोतवाली चौराहे पर धरना प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।
मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमति रीना मिश्रा, पूर्व विधायक मदनलाल त्यागी जिला महामंत्री रमाकांत समाधिया, पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश राठौर, प्रदेश कार्य सदस्य श्रीमति विद्या बिजोरिया, जिला मंत्री सुनील लोवानिया, नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौर ने धरना स्थल पर अपने संबोधन में नेता प्रतिपक्ष के द्वारा की गई। अशोभनीय टिप्पणी को सम्पूर्ण नारी जाति का अपमान बताकर कांग्रेस की बौखलाहट का परिणाम बताया प्रदेश सरकार की महिला वर्ग के कल्याण की अनेक योजनाओं की सफलता से कांग्रेस नेताओं में घबराहट का माहौल बन गया है और न अनर्गल प्रलाप करने लगे हें। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं में पार्षद दल सचेतक श्रीमति प्रभा राठौर, पार्षद श्रीमति रजनी ताम्रकार, पार्षद श्रीमति सरोज ठाकुर, श्रीमति कमला पिपलोदिया, पार्षद माखन परमार, पार्षद अर्जुन राठौर, मांगीलाल सोलंकी, संतोष कुशवाह, श्रीमति फूलवती राय, श्रीमति सुनीता गुप्ता, श्रीमति सविता राठौर, श्रीमति पार्वती गेहलोत, कांता जोशी, कामिनी परिहार, उमा ठाकुर, तेजकुंवर, अनोखी वर्मा, मिथलेश जैन, विद्या शर्मा, प्रदीप बिजोरिया, कृष्णप्रांत गुप्ता, ओम प्रकाश राजपूत, सावित्री मुहाली, श्रीमति शांति मकवाणा एवं लीलाकिशन जोशी, मनोहर मास्टर, अमित कटारिया आदि शामिल थे।

अज्ञात शव मिला

सीहोर 20 मार्च (फुरसत)। मण्डी थाना पुलिस ने माता मंदिर के समीप से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम हेजु भेज मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है। मण्डी क्षेत्र में स्थित माता मंदिर पुरानी कलारी के समीप से पुलिस ने बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। अज्ञात व्यक्ति उम्र लगभग 75 साल की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि अज्ञात व्यक्ति भिक्षावृत्ति का काम करता था जो बदन पर मटमैली खाकी कमीज एवं क्रीम कलर की पेंट पहने है, दाढ़ी मूंछ सफेद है तथा मुंह में दांत नहीं है। बुधवार को तीन बजे कम्बल ओडक़र सोया था जो सोया ही रह गया।

बड़ा बाजार के नवयुवकों ने किया पानी को लेकर प्रदर्शन

सीहोर 20 मार्च (फुरसत)। जैसे जैसे गर्मी अपने रंग पर चढ़ने लगी है वैसे वैसे नगर में पानी की समस्या बढ़ती जा रही है लेकिन इस समस्या को लेकर शहर के सभी जन प्रतिनिधि जनता का मत हासिल कर महत्वपूर्ण पद पर बैठे पद अधिकारी भी इस जन समस्या का निदान नहीं कर पा रहे हैं परन्तु यह समस्या दिनों दिन गहराती जा रही है इसी समस्या को लेकर शहर के मुख्य मार्ग व शहर के हृदय स्थल बड़ा बाजार जो पूर्ण जिले में नहीं प्रदेश में अमेरिकन वार्ड के नाम से जाने वाले वार्ड के युवाओं ने आज सीहोर विधानसभा क्षेत्र के कर्मठ और जागरुक विधायक के नाम से पहचाने जाने वाले विधायक रमेश सक्सेना व भोपाल के सांसद कैलाश जोशी से ये मांग की है। आपने भी तो मतदाताओं से कुछ वादे किये थे और आपका कहना था कि आप जो कहते हों वो करते हैं लेकिन आप का जनता से मोह अचानक क्यों भंग हो गया जो सीहोर शहर को पानी की विकराल समस्या से जूझना पड़ रहा है क्या यही आप का वादा व करनी है ये प्रश् वार्ड के युवाओं द्वारा नेताओं से पूछा गया व जल समस्या के समाधान के लिये हर संभव प्रयास करने का अनुरोध कर बड़ा बाजार में प्रदर्शन करा गया।

जुर्म में अभियुक्त उदय सिंह को चार साल का सश्रम कारावास

सीहोर 20 मार्च (फुरसत)। मारपीट के एक मामले में विशेष प्र.क्रं.706 में विद्वान विशेष न्यायाधीश महेन्द्र कुमार महेन्द्रा ने अभियुक्त उदय सिंह पुत्र रुगनाथ सेंधो निवासी गोराखेड़ी को धारा 325 भादवि में चाल साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है तथा 6 हजार रुपये अर्थदंड भी किया। मामले में अभियोजन की और से के.के.शर्मा विशेष लोक अभियोजक ने पैरवी की है। अभियोजन कहानी संक्षिप्त में इस प्रकार रही कि 26 अगस्त 05 को रात्रि 10 बजे ग्राम गोराखेड़ी में फरियादी देवी सिंह अपने मकान में सो रहा था तो उसे अभियुक्त उदय सिंह ने फर्सी में मारपीट की, माँ मुलीया बाई बचाने आई तो उसे भी चोंट पहुँचाई तथा जातिसूचक शब्दों के साथ गाली देकर जान से मारने की धमकी दी। घटना का कारण यह रहा कि जब फरियादी ने थाने पर आरोपी के द्वारा उसकी फसल को मवेशियों से नष्ट कराया गया तो रिपोर्ट कर दी थी। मामले की इछावर थाने पर रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने अनुसंधान किया। देवी सिंह सहित अभियोजन ने 10 गवाह पेश किये। बचाव पक्ष की और से दो गवाह प्रस्तुत किये। दोनो पक्षों की अंतिम बहस सुनी गई। राय की और से विशेष लोक अभियोजक के.के.शर्मा ने बतलाया कि विशेष न्यायाधीश महोदय महेन्द्रा ने अपने 23 पृष्ठीय निर्णय में आरोपी की धारा 452 भादवि में 3 साल की सश्रम कारावास, 2000 रुपये अर्थदण्ड धारा 325 भादवि में 4 साल की कैद व 3000 अर्थदण्ड एवं 323 भादवि में तीन महिने कठोर कारावास व 1 हजार रु.अर्थदण्ड का फैसला सुनाया। अभियुक्त को दी सजा पर टिप्पणी करते हुए विद्वान न्यायाधीश महेन्द्र साहब ने लिखा कि आरोपी ने जिस प्रकार एक सोते व्यक्ति पर बर्बरतापूर्ण ढंग से मारपीट की उस पर विचार कर वह सहानुभूति का पात्र नहीं है अत: उसे सजा वारंट तैयार कर जेल भेजा गया। अभियोजन राय की और से के.के.शर्मा विशेष लोक अभियोजक ने पक्ष समर्थन किया।