Tuesday, March 18, 2008

मवेशियों से भरा ट्रक जप्त

सीहोर 17 मार्च (फुरसत)। मण्डी थाना पुलिस ने एक ट्रक में क्रूरता पूर्वक बांधकर ले जाये जा रहे 03 बैल, 06 बछिया, और 37 गायों को जहां मुक्त कराया है वहीं एक अरोपी को पशु क्रूरता अधि. की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है । ट्रक का चालक फरार बताया गया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार मण्डी पुलिस को सूचना मिली थी कि आष्टा से एक ट्रक में अवैध रूप से कुछ मवेशियों को क्रूरता पूर्वक बांधकर महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है । मुखविर की सूचना पर मण्डी पुलिस ने आज सुबह चौपाल तिराहे के समीप निगरानी प्रारंभ कर दी । बताया जाता है कि जैसे ही ट्रक कं्र . आरजे-29-जी-1345 सोया चौपाल के समीप से गुजर रहा था कि पुलिस ने स्टाफ ने एक ट्रक को रोकना चाहा किन्तु ट्रक चालक ने पुलिस द्वारा रोके जाने के बावजूद ट्रक को वहां नही रोका और भागने की चेष्टा की पुलिस कर्मियों द्वारा जब इस ट्रक को रोक लियास गया तब इसमें से 3 बैल, 6 बछिया, और 37 गायों बरामद किये गये । पुलिस ने ट्रक में सवार बब्लू कुरैशी, निवासी कसाई पुरा आष्टा को पशु क्रूरता अधि. के तहत गिरफ्तार कर लिया है । ट्रक चालक अहमद उर्फ बंटी मौके से फरार हो गया पुलिस ने ट्रक से मुक्त कराये गये मवेशियों को निकटवर्ती ग्राम चांदबढ़ की गौशाला में भेज दिया है ।

रोकस पर कलेक्टर-एसडीएम के निर्देश शायद लागू नही होते

आष्टा 17 मार्च (फुरसत)। आष्टा सिविल अस्पताल में पदस्थ डाक्टरों की अब इतनी हिम्मत और यूं कहे कि दादागिरि बढ़ गई है कि अब उनके लिए जिलाधीश के प्रतिनिधि अर्थात रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष एस.डी.एम. के आदेश निर्देश की कोई मायने नही रखते डाक्टर उनके निर्देशों को एक तरह से रद्दी की टोकरी में डाल कर यह दर्शाते है कि अस्पताल में कोई कुछ भी कहें या निर्देश दे, होगा वो ही जो हम चाहेंगे इसका उदाहरण आष्टा सिविल अस्पताल के केम्पस में बन रहा यूनानी दवाखाना का भवन है डाक्टर इस भवन को ऐसे स्थान पर बनवाने में जुटे है जो नगर के मरीज और उनके साथ आने वाले परिजनों के आने-जाने का मुख्य रास्ता है लेकिन कुछ डाक्टर इस आम रास्ते को बंद करने के लिए कई वर्षो से जी जान से जुटे है लेकिन नागरिकों के कडे विरोध के कारण वे ऐसा नही कर पाये लेकिन जैसे ही अस्पताल में यूनानी दवाखाने का भवन बनने का मौका आया तो डाक्टरों ने उक्त आम रास्ते को बंद करने का रास्ता खोल लिया है और रोक्स के सामने उक्त रास्ते के सामने पड़ी खाली जमीन जो मरीजों के तथा इस परिसर में रहने वाले कर्मचारियों के जाने आने का रास्ता है बंद करने का उद्देश्य से बंद कराने के लिए उक्त स्थल को बतला दिया । रोक्स की बैठक में जब यह प्रस्ताव आया तब कुछ सदस्यों ने इसका विरोध किया तब जवाब दिया कि उक्त रास्ता बंद नही करेंगे रास्ता चालू रहेगा ।
लेकिन जब कार्य प्रारंभ हुआ तो पुरा रास्ता बंद करने के हिसाब से कार्य प्रारंभ हुआ । तभी पुन: विरोध प्रांरभ हुआ शिकायत कलेक्टर सीहोर और एसडीएम तुफानसिंह अहिरवार को की । स्वयं अहिरवार स्थल निरीक्षण करने पहुंचे और हकीकत जानने के बाद कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने उक्त रास्ता बंद नही करने, कार्य रोकने का कहा एक दिन कार्य रूका लेकिन पुन: जब कार्य प्रारंभ हुआ तो कई लोगों ने भाजपा जिलाध्यक्ष ललित नागौरी को डाक्टरों की मनमानी की शिकायत की खबर है कि नागौरी ने तत्काल जिलाधीश सीहोर एवं एसडीएम आष्टा को शिकायत कर कड़ी नाराजी दर्ज कराई बाद में एसडीएम ने तत्काल कार्य रोकने के लिए नायब तहसीलदार को अस्पताल भेजा ।
खबर है कि आष्टा के जन प्रतिनिधि इस मामले में दोहरी चाल चल रहे थे वे कलेक्टर को कुछ और कह रहे थे वही जो लोग शिकायत कर रहे उन्हें कुछ और । अधिकांश लोगों का कहना है कि उक्त भवन डा. के.के.चतुर्वेदी के मकान के पास जो खाली जमीन पड़ी है । वहां पर बनाया जाये लेकिन रोक्स उस ही स्थान पर बनाने पर ना जाने क्यों अड़ी है । जो अस्पताल जाने-आने वालो के लिए रास्ता है । अब तो नागरिकों ने रोक्स से मांग की है कि वर्तमान में उक्त रास्ता जो तीन फिट का है उसे और बड़ा किया जाये क्यों कि नगर का अधिकांश नागरिक जो अस्पताल में जाता है । वो इसी मार्ग से जाता है । इसलिए उक्त मार्ग को बड़ा किया जाए । देखना है कि रोकस अपनी मनमानी करती है या कलेक्टर, एसडीएम के निर्देशों का पालन करती है ।

मैं संघ कार्यालय से मोहन बोल रहा हूँ....

सीहोर 17 मार्च (फुरसत)। मैं संघ कार्यालय से मोहन बोल रहा हूँ....। कभी मोहन कभी सोहन और ऐसे ही न जाने कितने नामों से आजकल कुछ फोन किये जा रहे हैं। नगर के कुछ लोगों ने इस तरह के फर्जी नामों से फोन लगाने का क्रम बना रखा है। चाहे जहाँ, चाहे जिसे, सबकुछ जानते समझते हुए भी ऐसे लोग संघ के नाम से फर्जी फोन लगाने से बाज नहीं आते हैं। संघ के नाम से बात करते हैं और पूरी गंभीरता और कड़क आवाज में जाने क्या-क्या कहते हुए क्या कुछ करते हैं यह राम ही जाने। सीहोर संघ कार्यालय के फर्जी नाम से इस तरह के फोन करने वाले क्या कुछ स्वयं सेवक ही हैं यह बात तो स्पष्ट नहीं कही जा सकती लेकिन हाल ही में एक फोन जिस व्यक्ति का ट्रेप किया गया वह संघ का तथाकथित स्वयं सेवक ही निकला। अब इस स्वयं सेवक ने आज तक कितने लोगों को विशेषकर क्या आम जनता को अथवा अधिकारियों, कुछ विभागों या कुछ और जगहों पर संघ के फर्जी नाम से फोन करे हैं और किसलिये किये हैं? साथ ही क्या संघ कार्यालय से फोन करने वाले यह स्वयं सेवक खुद का नाम भी फर्जी बताते हैं ? और फिर अपने मतलब की बात शुरु कर देते हैं। संघ कार्यालय के नाम का इस तरह का एक फर्जी फोन आज भी एक कार्यालय में किया गया था, संघ के एक स्वयं सेवक ने ही फर्जी नाम से फोन कर उक्त कार्यालय में तरह-तरह की पूछताछ और बातचीत की और उसके बाद अपने मतलब की बात पर आ गया। सूत्रों का कहना है कि यह संघ का स्वयं सेवक कुछ पदों पर भी रह चुका है संभावित है कि अभी भी इसके पास कुछ दायित्व हों। स्वयं सेवक होकर ऐसे झूठे नाम से फोन करने वाले लोग राम जाने कैसे संघ में अपनी पैठ बनाने में सफल हो गये हैं लेकिन निश्चित ही मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सत्ता होने के बाद यदि किसी भी जगह पर भले ही फर्जी ही सही किसी का फोन चल जाता है कि हाँ मैं संघ कार्यालय से मोहन बोल रहा हूँ.......तो सामने वाले पूरी गंभीरता से उसे लेता है और अपनी तरफ से न चाहते हुए जो कुछ मदद या सहायता मांगी जाती है करता ही है।

शहर ग्रामीण विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने वाहन रैली निकाल कर ज्ञापन सौंपा

सीहोर 17 मार्च (फुरसत)। 17 मार्च को विश्वहिन्दू परिषद बजरंग दल शहर ग्रामीण ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन क लेक्टर सीहोर को सौपां गया उक्त ज्ञापन प्रखण्ड मंत्री ज्ञानसिंह मेवाड़ा के नेतृत्व में सौपा गया । नगर में आज एक विशाल वाहन रैली जिसमें 500 कार्यकर्ता अपने अपने वाहनों पर विश्व हिन्दू परिषद का ध्वज लगाकर शामिल हुए । एवं नगर के मुख्य मार्गो से रेली के रूप मे कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे जहां मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंप कर मांगो के निराकरण की मांग की । ज्ञापन में मुख्य रूप से ग्राम संग्रामपुरा में मरिमाता मंदिर के पास शासकीय भूमि पर जो अतिक्रमण किया गया है । उसका सीमांकन कराये जाने हेतू पूर्व में ग्राम पंचायत द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया है । भूमि का सीमांकन कराया जाकर शासकीय भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराये जाने की मांग की गई । इसी तरह ग्राम दीदाखेड़ी की शासकीय भूमि चरोखर जिस पर ग्राम की मवेशियां चरती है उक्त भूमि पर भी कई लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया है । ग्राम दीदाखेड़ी की भूमि पर भी सीमांकन कराया जाकर अतिक्रमणकारियों के विरूद्व कार्यवाही की जाकर भूमि को मुक्त कराये जाने की मांग की है । ग्राम काहरी के बस स्टेण्ड पर एक विधर्मी द्वारा देवता के ओटले पर अतिक्रमण किया गया है जिससे हिन्दूओं की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है इस अतिक्रमण को शीध्र हटाने की मांग की है । ज्ञापन सौंपने वाले में प्रमुख रूप से वि.हि.प. के विभाग मंत्री अजीत शुक्ला, विहिप जिलाध्यक्ष अतुल राठौर, जगदीश कुशवाह, नगर अध्यक्ष, नीरज चौरसिया, संयोजक, शंकर ठाकुर प्रखण्ड मंत्री, ज्ञानसिंह मेवाड़ा प्रखण्ड अखाड़ा, बाबूलाल मेवाड़ा, खण्ड संयोजक प्रकाश परमार, खण्ड अध्यक्ष राधेश्याम मेवाड़ा, प्रखण्ड सत प्रमुख शंकर सिंह मीणा, सरपंच ग्राम पंचायत संग्रामपुर, रामंसिहं मेवाड़ा, विशन खेड़ा, भंवरलाल, दिनेश परमार, मोरसिंह, दुलीचन्द्र, सुबाल पटेल, जीवन, रतनसिंह मेवाड़ा, अमरंसिहं मेवाड़ा, महेश, मानसिंह परमार, सजनसिंह परमार, गुलाबसिंह विश्वकर्मा, राजू सिसोदिया, राकेश मेवाड़ा, देवेन्द्र पटेल, प्रहलाद आदि है ।

आष्टा मंडी में शरबती गेहूं रिकार्ड भाव 2603 रुपये क्विंटल बिका

आष्टा 17 मार्च (फुरसत)। आज आष्टा कृषि उपज मंडी में शरबती गेहूं रिकार्ड भाव से बिका है । आष्टा मंडी में आज ग्राम छोडाघाट के कृषक गिरधर बिजनोई शरबती गेहूं एक ट्राली भरकर लाये नीलामी में उक्त गेहूं की क्वालिटी देखकर व्यापारियों में होड़ लग गई थी कि इस गेहूं को खरीदे बोली में मंडी व्यापारी फर्म श्रीनाथ ट्रेडर्स के मांगीलाल साहू ने उक्त गेहूं 2603 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से खरीदा ।
उक्त गेहूं की क्वालिटी देख किसान- व्यापारी दंग रह गये थे । मंडी व्यापारी डा. राजेन्द्र जैन ने बताया कि इस सीजन में ऐसा गेहूं पहली बार देखा वही मंडी सचिव छोटू खान ने बताया कि उक्त किसान के गेहूं का सम्पल रख लिया गया उसे मंडी बोर्ड भेजा जायेगा । पूरे जिले में अभी तक इतने अधिक भाव में शरबती गेहूं कही नही बिका यह एक रिकार्ड आष्टा मंडी के नाम हुआ है ।

Monday, March 17, 2008

गेहूं सहित अन्य उपभोक्ता वस्तुओं के भाव सातवे आसमान पर

सीहोर 16 मार्च (नि.सं.)। आसमान छूते भावों ने आम जनता की कमर ही तोड़कर रख दी है । सुरसा की तरह दिन व दिन वढ़ रही मंहगाई ने आम लोगों का जीना हराम कर रखा है । वहीं मुनाफा खोरों की बन आई है ।
रोज मर्रा उपयोग में आने वाली उपभोक्ता बस्तुओं तेल, साबुन, सब्जी भाजी के ऊंची कीमत से मध्यमवर्गीय और गरीब तबका सर्वाधिक प्रभावित दिखाई देने लगा है। लगातार बढ़ती मंहगाई ने उसका निवाला छीन कर उसका जायका बिगाड़ कर रख दिया है ।
आम आदमी को अपना पेट भरने के लिए रोटी की सबसे ज्यादा जरूरत महसूस होती है और इसके लिए वह तरह-तरह के जतन कर उसका जुगाड़ करता है लेकिन गेहूं की लगातार बढ़ती किमतों ने जैसे उसकी हिम्मत ही तोड़ कर रख दी है। इन दिनों स्थानीय कृषि उपज मंडी में गेंहू और चने की सर्वाधिक आवक हो रही है आज मण्डी में 4,731 क्विंटल. गेंहू की आवक हुई लेकिन हल्का गेहूं तथा शरवती स्तर का गेहूं 2,201 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर किसानों से खरीदा गया । गेहूं के मूल्य में लगातार बढोत्तरी होने से उपभोक्ताओं को अच्छी खासी परेशानी का सामना करने को मजबूर होना पड़ रहा है । जब मण्डी व्यापारी ही जिस गेहूं को 2 हजार से ऊपर प्रति. क्विंटल खरीद रहा है तो निश्चित ही वह गेंहू उपभोक्ताओं को इससे कहीं अधिक दाम चुका कर हासिल करना होगा । खाने के तेल, घी, चाय शक्कर के दाम भी बढ़ जाने से नागरिकों को रोजमर्रा की तकलीफे बढ़ने लगी है । सोयाबीन तेल इन दिनों 72 से 80 रुपये प्रति किलो है तो वही शक्कर 15 से आज 18 रुपये प्रति किलो बिक रही है ।
गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले सर्वाधिक रूप से बढ़ती जा रही मंहगाई से त्रस्त दिखाई दे रहे है । उचित मूल्य की दुकानों से बीपीएल ओर एपीएल कार्डधारियों के गेहूं में तो बढ़ोत्तरी कर दी गई है । वही चावल बीपीएल कार्ड धारियों को दो किलो एवं एपीएल कार्डधारियों को 500 ग्राम प्रति माह ही दिया जा रहा है । जबकि शक्कर प्रति सदस्य 500 ग्राम निर्धारित की गई है । कहने का मतलब है कि खुले बाजार में तो आसमान छूते भावो से आम उपभोक्ता दुखी है ही वहीं गरीबी रेखा के कार्ड धारियों को शा.उचित मूल्य दुकानों पर खाद्यान्न कटोती का सामना कर दोहरी भार झेलने को मजबूर होना पड़ रहा है । उचित मूल्य दुकानों पर शक्कर जहां 14 रुपये प्रति किलो के मान से प्राप्त होती है वहीं बाजार में 18 रुपये बेची जा रही है । गरीब उपभोक्ता को शासकीय कन्ट्रोल दुकानों पर शक्कर के लिए भटकते आसानी से देखा जा सकता है । दुकान संचालक शक्कर नही है का रटारटाया जवाब देकरद हमेशा मायूस करता रहता है। होली के त्यौहार में चंद रोज ही बचे है । लेकिन उपभोक्ताओं को त्यौहार मनाने के लिए भी शक्कर अभी तक दुकानों पर नही मिल रही है ।

दो महिलाओं की अकाल मौत

सीहोर 16 मार्च (फुरसत)। मण्डी थाना क्षैत्र के ग्राम खोरपा में रहने वाली एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई । पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।
जानकारी के अनुसार ग्राम खोरपा निवासी रोहित परमार की 25 वर्षीय पत्नी दीपकुवंर बाई ने गत दिवस शाम पांच बजे अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई । उधर रेहटी थाना अर्न्तगत आने वाले ग्राम इटारसी में 75 वर्षीय पुनिया बाई पत्नी दीनदयाल मेहरा आज शाम चार बजे तालाब पर पानी भरने गई कि अचानक पैर फिसलने से तालाब में गिर गई जिसकी पानी में डूबने से मौत हो गई । पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है ।

मैं स्टाम्प पेड नही हूं- सुराना

इछावर 16 मार्च (फुरसत)। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमति शशि सुराना ने भास्कर समाचार पत्र में दिनांक 9 मार्च को छपि खबर का जोरदार शब्दों में खण्डन किया है ।
श्रीमति सुराना ने उन पर लगाये गये आरोप की उनकी जगह कैलाश सुराना नगर पंचायत के कार्यक्रमों में भाग लेते है । श्रीमति सुराना ने कहा की कैलाश सुराना भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता है । तथा वे ग्यारह वर्ष तक भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष रहे । वर्तमान में वे जिला अन्त्योदय समिति के सदस्य है । तथा विधायक प्रतिनिधी के रूप में नगर पंचायत कार्यक्रमों में भाग लेते है । न की नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रति के रूप में भाग लेते है। इछावर नगर पंचायत द्वारा नगर के चहुमुखी विकास से घबराकर कांग्रेस नेत्रीयों इस तरह के अनर्थक एवं ओचौत्यहीन आरोप लगा रही है । नगर पंचायत इछावर की मिटींग में अध्यक्ष सहित सभी महिला पार्षद गण उपस्थित रहते है । इस तरह के आरोप की महिला पाषर्द गण की जगह उनके पति बैठक में उपस्थित रहते है । निराधार है । नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सभी पार्षद नगर के चहुमुंखी विकास के निर्णय लेने में सक्षम हूं । यहां कोई स्टाम्प पेड नही है।

मैं स्टाम्प पेड नही हूं- सुराना

इछावर 16 मार्च (फुरसत)। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमति शशि सुराना ने भास्कर समाचार पत्र में दिनांक 9 मार्च को छपि खबर का जोरदार शब्दों में खण्डन किया है ।
श्रीमति सुराना ने उन पर लगाये गये आरोप की उनकी जगह कैलाश सुराना नगर पंचायत के कार्यक्रमों में भाग लेते है । श्रीमति सुराना ने कहा की कैलाश सुराना भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता है । तथा वे ग्यारह वर्ष तक भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष रहे । वर्तमान में वे जिला अन्त्योदय समिति के सदस्य है । तथा विधायक प्रतिनिधी के रूप में नगर पंचायत कार्यक्रमों में भाग लेते है । न की नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रति के रूप में भाग लेते है। इछावर नगर पंचायत द्वारा नगर के चहुमुखी विकास से घबराकर कांग्रेस नेत्रीयों इस तरह के अनर्थक एवं ओचौत्यहीन आरोप लगा रही है । नगर पंचायत इछावर की मिटींग में अध्यक्ष सहित सभी महिला पार्षद गण उपस्थित रहते है । इस तरह के आरोप की महिला पाषर्द गण की जगह उनके पति बैठक में उपस्थित रहते है । निराधार है । नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सभी पार्षद नगर के चहुमुंखी विकास के निर्णय लेने में सक्षम हूं । यहां कोई स्टाम्प पेड नही है।

दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज

जावर 16 मार्च (फुरसत)। ससुराल वालो द्वारा दहेज की मांग को लेकर दी जाने वाली प्रताड़ना से तंग आकर एक विवाहिता ने थाना जावर में रिपोर्ट दर्ज कराई है । ग्राम कल्याणपुरा निवासी मनीता पुत्री मदनसिंह खाती 22 साल का विवाह चार वर्ष पूर्व ग्राम कोठरी निवासी अरविन्द्र के साथ हुआ था । बताया जाता है कि एक माह पूर्व से लगातार मनीता को उसका पति अरविन्द दहेज और अन्य बातों को लेकर प्रताड़ित करता रहा जिसमें उसका ससुर ओकारसिंह सास विमलाबाई, जेठ लाड़सिंह, जेठानी उर्मिलाबाई, ने सहयोग किया । मनीता को उसे ससुराल वाले उसको प्रताड़ित देने के बाद कल्याणपुरा गांव के बाहर नदी पुलिया के पास छोड़कर चले गये, इस प्रताडना से तंग आकर मनीता ने थाना जावर मे रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने पति सहित, सास, ससुर, जेठ, जेठानी पर प्रकरण दर्ज कर लिया है ।

आष्‍टा में 40 लाख की लागत से विद्युत उपकेन्द्र का भूमि पूजन संपन्न

आष्टा 16 मार्च (फुरसत)। आष्टा शहर में 5 एस.वी.ए. 3311 के.वी. उपकेन्द्र का भूमि पूजन विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय द्वारा जिला भाजपा अध्यक्ष ललित नागौरी, नगर अध्यक्ष संतोष झंवर, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश बड़जात्या, जिला मंत्री बाबूलाल पटेल, नगर महामंत्री अजय भाई टेलर, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कृपालसिंह पटाडा, जावर मण्डल के अध्यक्ष राकेश सेंधो, जनपद सदस्य कल्याणसिंह, मण्डी अध्यक्ष प्रतिनिधि कुमेरसिंह, राजेन्द्र सिंह, ब्लाक अंत्योदय समिति सदस्य ब्रजकिशोर सोनी, गवाखेड़ा सरपंच मानसिंह ठाकूर, बमुलिया भाटी सरपंच प्रतिनिधि, नरेन्द्र सिंह भाटी, हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष उमेश शर्मा, हर्राजखेड़ी सरपंच हरिसिंह, भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष हरिसिंह ठाकनी, मोरसिंह, कालू भट्ट, भूरूभाई, रशीद पठान, श्रीमति आशा शर्मा, नीतिन धारवां, पत्रकार बंधुओं एवं नगर के गणमान्य नागरिकों एवं म.प्र.म.क्षै.वि.वि. कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ ।
स्वागत भाषण कार्यपालन यंत्री एस.एल.नरेडा ने दिया तथा 40 लाख 41 हजार के निर्मित होने वाले सब स्टेशन से वर्तमान में जो एक फीडर से विद्युत प्रवाह हो रहा है वह 2 फीडर से होगा । इससे फीडर की लम्बाई भी कम होगी तथा पर्याप्त मात्रा में बोल्टैज निकलेगा ।
कार्यक्रम में वक्ताओं रूप में रघुनाथ सिंह मालवीय, ललित नागौरी, मुकेश बड़जात्या, कल्याणंसिंह, बाबूलाल पटैल, जावर, अजय भाई टैलर, ब्रजलाल सोनी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये तथा सभी का एक ही उद्देश्य था कि जो काम पिछले 50 वर्षो में नही हुआ वह इन 4 वर्ष के कार्यकाल में हुये है । वा होने जा रहे है । मण्डल द्वारा आष्टा संभाग में लगभग 9 करोड़ के कार्य चल रहे है । जिससे आष्टा संभाग की विद्युत व्यवस्था में पूर्णतया से गुणवत्ता आयेगी । इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत पुष्प हारों से कार्यपालन यंत्री एस.एल. नरेडा, सहायक यंत्री व्ही के. जैन, कनिष्ठ यंत्री के.एस.ठाकूर, अरविन्द सीठा, महासंघ के सादिक मोहम्म, आ.पी. श्रीवास्तव, फेडरेशन के अध्यक्ष वी.एस. वर्मा एवं मण्डल कर्मचारियों ने किया । आभार प्रदर्शन व्हाय.के.जैन सहायक यंत्री ने किया ।

नेत्र ज्‍योति देने से बड़ा परोपकार कोई नहीं है : श्री गुरूप्रसाद शर्मा

सीहोर 16 मार्च (फुरसत)। सेवा के मार्ग में कई बाधाएं आती हैं और अड़चनें आती हैं किन्तु उसके बाद भी जो लोग सेवा का कार्य कर रहे हैं वे बड़ा पुण्य कार्य कर रहे हैं । उसमें भी नेत्र योति देने से बड़ा परोपकार का कार्य कोई दूसरा नहीं है।
उक्त आशय के उद्गार वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री गुरूप्रसाद शर्मा ने सीहोर की अग्रणी समाजसेवी संस्था सेवा द्वारा गणेशीलाल बृजमोहन दास न्यास के सहयोग से जिला चिकित्सालय में आयोजित कृत्रिम नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर के शुभारंभ के अवसर पर कहीं।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक श्री रमेश सक्सेना तथा पूर्व विधायक श्री मदन लाल त्यागी, सीएमओ डॉ. सी एल मरावी, सिविल सर्जन डॉ. टी एन चतुर्वेदी नेत्र विशेषज्ञ डॉ. व्ही के निचलानी उपस्थित थे कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी श्री शांतिलाल साबू ने की । इस अवसर पर बोलते हुए क्षेत्रीय विधायक श्री रमेश सक्सेना ने कहा कि सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है यहां पर सेवा संस्था द्वारा जो सेवा की जा रही है वो वास्तव में ईश्वर की सेवा है । क्योंकि तुलसीदास जी ने भी कहा है कि परहित सरिस धर्म नहीं भाई । सेवा और सोडानी न्यास के सदस्य ईश्वर द्वारा सौंपे गए कार्य को ही कर रहे हैं । पूर्व विधायक मदन लाल त्यागी ने कहा कि सेवा की भावना आज के दौर में विलुप्त होती जा रही है ऐसे में सेवा तथा सोडानी न्यास के सदस्य जो कुछ कर रहे हैं वो एक सराहनीय कार्य है और इसकी जितनी प्रशंसा की जाए वो कम है । इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने स्व. श्री गणेशीलाल सोडानी तथा स्व. श्री बृजमोहन दास सोडानी के चित्र पर माल्यापर्ण कर तथा दीप प्रगावलित कर किया। स्वागत सेवा के संयोजक कमल झंवर, सोडानी न्यास के प्रबंध न्यासी जगदीश सोडानी, मनमोहन लोया, रमेश सोडानी तथा सेवा के सदस्यों रमेश झंवर, सतीश राठौर, दीपक पुरोहित, चन्द्रमोहन सोनी, सतीश सीठा, आलोक शर्मा, श्रीमती लक्ष्मी गुरवानी, श्रीमती राजू पालीवाल ने किया । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सेवा के एक सेवा भावी वरिष्ठ सदस्य का सम्मान किया गया इस वर्ष श्री देवव्रत जी शर्मा का शाल श्रीफल तथा अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। सेवा संस्था के सेवाभावी कार्यों का प्रतिवेदन सेवा के सचिव श्री अशोक बिहाणी ने प्रस्तुत करते हुए सेवा के पिछले आठ सालों के कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। आभार सेवा के कोषाध्यक्ष ओमसिंह बिजौलिया ने व्यक्त किया संचालन पंकज पुरोहित ने किया । सेवा शिविर में कुल ढाई सौ रोगियों का परीक्षण किया गया जिसमें से साठ को भर्ती किया गया जिनके आपरेशन डॉ. व्ही के निचलानी एवं उनके सहयोगियों तथा सीहोर के डा एस के जैन डॉ उमेश श्रीवास्तव तथा सहयोगियों के सहयोग से प्रारंभ किये गए ।

पूरे प्रदेश में ज्ञापन का क्रम जारी पत्रकार संगठनों ने मुख्यमंत्री से बात की

सीहोर 16 मार्च (नि.सं.)। वार्ता एजेंसी के स्थानीय प्रतिनिधि व वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण ताम्रकार के साथ पुलिसिया अभद्रता और बस स्टेण्ड स्थित उनके प्रतिष्ठान को जेसीबी से मय सामान के नष्ट कर देने की प्रक्रिया के बाद धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में इस घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है।
आज इस संबंध में प्रेस क्लब आफ इंडिया की राय शाखा के अलावा भोपान के स्थानीय पत्रकार संगठनों का एक प्रतिनिधि मण्डल आज सवेरे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मिला और उन्हे स्मरण कराया कि सीहोर के पत्रकार रामनारायण ताम्रकार के साथ घटित घटना के मामले में अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है दोषी अधिकारियों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों को आश्वस्त किया की संभाग आयुक्त घटना के जांच अधिकारी का जांच प्रतिवेदन प्राप्त होते ही दोषियों के विरुध्द सख्त कार्यवाही की जायेगी।
उल्लेखनीय है कि संभागायुक्त ने जिस प्रकार स्थानीय सीहोर के ताम्रकार समाज के प्रतिनिधि मण्डल से बातचीत की थी, जिस प्रकार वह वरिष्ठ अधिकारी होते हुए उन्होने मामले से हाथ ऊंचे करते हुए यह कह दिया था कि मेरे हाथ में कुछ नहीं हैं मैं कुछ नहीं कर सकता है। इससे स्पष्ट होता है कि वह मुख्यमंत्री को क्या खाक जांच प्रस्तुत करेंगे। जांच अधिकारी के रुप में मुख्यमंत्री शिवराज का संभागायुक्त को चुनना भी एक तरह की रणनीति का ही एक हिस्सा प्रतीत होता है।
इधर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने भी आज महामहिम रायपाल को एक ज्ञापन सौंपा और इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषियों को निलंबित करने की मांग तथा श्री ताम्रकार को आर्थिक मदद की मांग की है।
उधर जबलपुर में 300 से अधिक ताम्रकार समाज के प्रतिनिधियों ने स्थानीय कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एक सौंपा है इसी तरह कटनी, सागर, गंजबासौदा, विदिशा, होशंगाबाद, हरदा, खण्डवा, बुरहानपुर के अलावा देवास तथा इन्दौर में भी ताम्रकार समाज द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जा चुका है। एक तरह से पूरे प्रदेश में इस घटनाक्रम से खासा आक्रोश है और ताम्रकार समाज घटना से उत्तेजित है। नये घटनाक्रम के रुप में संघ परिवार ने भी इस मामले में कुछ पूछताछ की है और श्री ताम्रकार का स्वास्थ्य लाभ पूछते हुए मामले को समझा है इस मामले से भाजपा संगठन मंत्री माखन सिंह जी को भी अवगत कराया गया है।

Friday, March 14, 2008

सीहोर में उपभोक्ता फोरम ने बैंक द्वारा काटी गई राशि वापस दिलाई

सीहोर 13 मार्च (नि.सं.)। जिला उपभोक्ता फोरम ने अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्टेट बैंक आफ इंदौर के विरूद्व आदेश पारित कर आवेदक के खाते में से न्यूनतम बैलेंस होने पर जो राशि काटी गई है उसे वापस खातें में जमा करने के आदेश पारित कर 500- रुपये परिवाद व्यय दिलाया गया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक मनोहर शर्मा आ. जुगलकिशोर शर्मा निवासी चरखा लाईन जैन मंदिर के पास सीहोर ने स्टेट बैंक आफ इंदौर में खाते खुलवाये थे । स्टेट बैंक आफ इंदौर ने आवेदक के सेविंग खाते में दिनांक 190307 को तीन बार 300-300 रुपये कुल 900-रुपये काटे एवं 190307 को चालू खाते से 1350-1350- रुपये तीन बार काटे गये इस प्रकार कुल 4,100-रुपये कम किये गये ।
परिवादी ने अनावेदक से कहा कि मेरे खाते से उक्त रुपये कम क्यों किये तो अनावेदक ने कहा कि आपके खाते में 500-रुपये से कम बैलेंस था इस कारण राशि काटी गई आवेदक ने अपने अधिवक्ता जी.डी.बैरागी के माध्यम से उपभोक्ता फोरम में प्रकरण प्रस्तुत किया । अनावेदक ने उपस्थित होकर जवाब दिया कि बैंक के नियमानुसार कम बैंलेंस पर राशि काटी गई है जो गलत नही है । जिला उपभोक्ता फोरम के विद्ववान् अध्यक्ष ए.के.तिवारी एवं सदस्या श्रीमति शकुन विजयर्गीय ने दोनो अधिवक्ताओं के तर्क श्रवण कर एवं रिकार्ड का अवलोकन कर आदेश पारित किया कि अनावेदक ने परिवादी के खाते से न्यूनतम बैलेंस आने के पहले परिवादी को नोटिस नही दिया कि वह राशि जमा करें एवं अनावेदक ने बिना कोई सूचना दिये खातें से जो राशि काटी गई है वह सही नही हो जो कि बैंक ने सेवा में कमी की है मा. फोरम ने आदेश पारित किया कि अनावेदक ने जो राशि खाते में से काटी गई वह वापस खाते में जमा करें एवं परिवाद व्यय स्वरूप 500-रुपये अदा करें । प्रकरण में आवेदक की और से पैरवी अधिवक्ता जी.डी.बैरागी ने की ।