Monday, March 17, 2008

नेत्र ज्‍योति देने से बड़ा परोपकार कोई नहीं है : श्री गुरूप्रसाद शर्मा

सीहोर 16 मार्च (फुरसत)। सेवा के मार्ग में कई बाधाएं आती हैं और अड़चनें आती हैं किन्तु उसके बाद भी जो लोग सेवा का कार्य कर रहे हैं वे बड़ा पुण्य कार्य कर रहे हैं । उसमें भी नेत्र योति देने से बड़ा परोपकार का कार्य कोई दूसरा नहीं है।
उक्त आशय के उद्गार वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री गुरूप्रसाद शर्मा ने सीहोर की अग्रणी समाजसेवी संस्था सेवा द्वारा गणेशीलाल बृजमोहन दास न्यास के सहयोग से जिला चिकित्सालय में आयोजित कृत्रिम नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर के शुभारंभ के अवसर पर कहीं।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक श्री रमेश सक्सेना तथा पूर्व विधायक श्री मदन लाल त्यागी, सीएमओ डॉ. सी एल मरावी, सिविल सर्जन डॉ. टी एन चतुर्वेदी नेत्र विशेषज्ञ डॉ. व्ही के निचलानी उपस्थित थे कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी श्री शांतिलाल साबू ने की । इस अवसर पर बोलते हुए क्षेत्रीय विधायक श्री रमेश सक्सेना ने कहा कि सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है यहां पर सेवा संस्था द्वारा जो सेवा की जा रही है वो वास्तव में ईश्वर की सेवा है । क्योंकि तुलसीदास जी ने भी कहा है कि परहित सरिस धर्म नहीं भाई । सेवा और सोडानी न्यास के सदस्य ईश्वर द्वारा सौंपे गए कार्य को ही कर रहे हैं । पूर्व विधायक मदन लाल त्यागी ने कहा कि सेवा की भावना आज के दौर में विलुप्त होती जा रही है ऐसे में सेवा तथा सोडानी न्यास के सदस्य जो कुछ कर रहे हैं वो एक सराहनीय कार्य है और इसकी जितनी प्रशंसा की जाए वो कम है । इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने स्व. श्री गणेशीलाल सोडानी तथा स्व. श्री बृजमोहन दास सोडानी के चित्र पर माल्यापर्ण कर तथा दीप प्रगावलित कर किया। स्वागत सेवा के संयोजक कमल झंवर, सोडानी न्यास के प्रबंध न्यासी जगदीश सोडानी, मनमोहन लोया, रमेश सोडानी तथा सेवा के सदस्यों रमेश झंवर, सतीश राठौर, दीपक पुरोहित, चन्द्रमोहन सोनी, सतीश सीठा, आलोक शर्मा, श्रीमती लक्ष्मी गुरवानी, श्रीमती राजू पालीवाल ने किया । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सेवा के एक सेवा भावी वरिष्ठ सदस्य का सम्मान किया गया इस वर्ष श्री देवव्रत जी शर्मा का शाल श्रीफल तथा अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। सेवा संस्था के सेवाभावी कार्यों का प्रतिवेदन सेवा के सचिव श्री अशोक बिहाणी ने प्रस्तुत करते हुए सेवा के पिछले आठ सालों के कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। आभार सेवा के कोषाध्यक्ष ओमसिंह बिजौलिया ने व्यक्त किया संचालन पंकज पुरोहित ने किया । सेवा शिविर में कुल ढाई सौ रोगियों का परीक्षण किया गया जिसमें से साठ को भर्ती किया गया जिनके आपरेशन डॉ. व्ही के निचलानी एवं उनके सहयोगियों तथा सीहोर के डा एस के जैन डॉ उमेश श्रीवास्तव तथा सहयोगियों के सहयोग से प्रारंभ किये गए ।

पूरे प्रदेश में ज्ञापन का क्रम जारी पत्रकार संगठनों ने मुख्यमंत्री से बात की

सीहोर 16 मार्च (नि.सं.)। वार्ता एजेंसी के स्थानीय प्रतिनिधि व वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण ताम्रकार के साथ पुलिसिया अभद्रता और बस स्टेण्ड स्थित उनके प्रतिष्ठान को जेसीबी से मय सामान के नष्ट कर देने की प्रक्रिया के बाद धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में इस घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है।
आज इस संबंध में प्रेस क्लब आफ इंडिया की राय शाखा के अलावा भोपान के स्थानीय पत्रकार संगठनों का एक प्रतिनिधि मण्डल आज सवेरे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मिला और उन्हे स्मरण कराया कि सीहोर के पत्रकार रामनारायण ताम्रकार के साथ घटित घटना के मामले में अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है दोषी अधिकारियों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों को आश्वस्त किया की संभाग आयुक्त घटना के जांच अधिकारी का जांच प्रतिवेदन प्राप्त होते ही दोषियों के विरुध्द सख्त कार्यवाही की जायेगी।
उल्लेखनीय है कि संभागायुक्त ने जिस प्रकार स्थानीय सीहोर के ताम्रकार समाज के प्रतिनिधि मण्डल से बातचीत की थी, जिस प्रकार वह वरिष्ठ अधिकारी होते हुए उन्होने मामले से हाथ ऊंचे करते हुए यह कह दिया था कि मेरे हाथ में कुछ नहीं हैं मैं कुछ नहीं कर सकता है। इससे स्पष्ट होता है कि वह मुख्यमंत्री को क्या खाक जांच प्रस्तुत करेंगे। जांच अधिकारी के रुप में मुख्यमंत्री शिवराज का संभागायुक्त को चुनना भी एक तरह की रणनीति का ही एक हिस्सा प्रतीत होता है।
इधर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने भी आज महामहिम रायपाल को एक ज्ञापन सौंपा और इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषियों को निलंबित करने की मांग तथा श्री ताम्रकार को आर्थिक मदद की मांग की है।
उधर जबलपुर में 300 से अधिक ताम्रकार समाज के प्रतिनिधियों ने स्थानीय कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एक सौंपा है इसी तरह कटनी, सागर, गंजबासौदा, विदिशा, होशंगाबाद, हरदा, खण्डवा, बुरहानपुर के अलावा देवास तथा इन्दौर में भी ताम्रकार समाज द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जा चुका है। एक तरह से पूरे प्रदेश में इस घटनाक्रम से खासा आक्रोश है और ताम्रकार समाज घटना से उत्तेजित है। नये घटनाक्रम के रुप में संघ परिवार ने भी इस मामले में कुछ पूछताछ की है और श्री ताम्रकार का स्वास्थ्य लाभ पूछते हुए मामले को समझा है इस मामले से भाजपा संगठन मंत्री माखन सिंह जी को भी अवगत कराया गया है।

Friday, March 14, 2008

सीहोर में उपभोक्ता फोरम ने बैंक द्वारा काटी गई राशि वापस दिलाई

सीहोर 13 मार्च (नि.सं.)। जिला उपभोक्ता फोरम ने अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्टेट बैंक आफ इंदौर के विरूद्व आदेश पारित कर आवेदक के खाते में से न्यूनतम बैलेंस होने पर जो राशि काटी गई है उसे वापस खातें में जमा करने के आदेश पारित कर 500- रुपये परिवाद व्यय दिलाया गया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक मनोहर शर्मा आ. जुगलकिशोर शर्मा निवासी चरखा लाईन जैन मंदिर के पास सीहोर ने स्टेट बैंक आफ इंदौर में खाते खुलवाये थे । स्टेट बैंक आफ इंदौर ने आवेदक के सेविंग खाते में दिनांक 190307 को तीन बार 300-300 रुपये कुल 900-रुपये काटे एवं 190307 को चालू खाते से 1350-1350- रुपये तीन बार काटे गये इस प्रकार कुल 4,100-रुपये कम किये गये ।
परिवादी ने अनावेदक से कहा कि मेरे खाते से उक्त रुपये कम क्यों किये तो अनावेदक ने कहा कि आपके खाते में 500-रुपये से कम बैलेंस था इस कारण राशि काटी गई आवेदक ने अपने अधिवक्ता जी.डी.बैरागी के माध्यम से उपभोक्ता फोरम में प्रकरण प्रस्तुत किया । अनावेदक ने उपस्थित होकर जवाब दिया कि बैंक के नियमानुसार कम बैंलेंस पर राशि काटी गई है जो गलत नही है । जिला उपभोक्ता फोरम के विद्ववान् अध्यक्ष ए.के.तिवारी एवं सदस्या श्रीमति शकुन विजयर्गीय ने दोनो अधिवक्ताओं के तर्क श्रवण कर एवं रिकार्ड का अवलोकन कर आदेश पारित किया कि अनावेदक ने परिवादी के खाते से न्यूनतम बैलेंस आने के पहले परिवादी को नोटिस नही दिया कि वह राशि जमा करें एवं अनावेदक ने बिना कोई सूचना दिये खातें से जो राशि काटी गई है वह सही नही हो जो कि बैंक ने सेवा में कमी की है मा. फोरम ने आदेश पारित किया कि अनावेदक ने जो राशि खाते में से काटी गई वह वापस खाते में जमा करें एवं परिवाद व्यय स्वरूप 500-रुपये अदा करें । प्रकरण में आवेदक की और से पैरवी अधिवक्ता जी.डी.बैरागी ने की ।

ज्‍योतिरादित्य सिंधिया भी हुए मामले से नाराज

भोपाल 13 मार्च (नि.सं.)। वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण ताम्रकार अभी भोपाल हमीदिया अस्पताल में भर्ती हैं जहाँ उनका स्वास्थ्य लाभ पूछने कई लोग लगातार पहुँच रहे हैं। प्रदेश स्तर के अनेक नेता, पत्रकार गण, अभिभाषकों सहित मंत्री भी वहाँ पहुँच रहे हैं। इसी क्रम में आज मध्य प्रदेश प्रतिपक्ष नेता नेत्री जमना देवी आज श्री ताम्रकार का स्वास्थ्य लाभ पूछने पहुँची। जहाँ उन्होने कहा कि मैं खुद मुख्यमंत्री से बात करुंगी। उन्होने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होने कहा कि मध्य प्रदेश में राजधानी के पास ही इतना अत्याचार हो रहा है क्या स्थिति आ गई है। इसी दौरान सजन भैया और पूर्व विधायक शंकरलाल साबू भी यहाँ पहुँचे। जहाँ राष्ट्रीय नेता युवा तुर्क योतिरादित्य सिंधिया ने भी मोबाइल से बातचीत कर घटना पर दुख जताया। श्री सिंधिया ने ताम्रकार से कहा कि मैं मामले में मुख्यमंत्री सहित पूरे सभी आवश्यक स्थानों पर प्रधानमंत्री जी को भी पत्र भेज रहा हूँ। प्रजातंत्र के चौथे खंबे पर यह हमला है।

दसवीं की सामाजिक विज्ञान परीक्षा अब 31 मार्च को होगी

सीहोर 13 मार्च (नि.सं.)। सचिव म.प्र. माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा हाई स्कूल कक्षा दसवीं के सामाजिक विज्ञान की 14 मार्च को होने वाली परीक्षा निरस्त कर दी गई है। अब यह परीक्षा 31 मार्च,08 को आयोजित की जायेगी । इस सिलसिले में जिलाधीश द्वारा जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं पुलिस को वायरलेस संदेश भेजकर कहा गया है कि म.प्र. माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा 14 मार्च को आयोजित सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा निरस्त कर दी गई है और यह अब परीक्षा 31 मार्च को निर्धारित की गई है । इस परीक्षा के लिए प्रश् पत्र नए सिरे से परीक्षा केन्द्रो को उपलब्ध कराए जाएंगे । जिलाधीश द्वारा जिले में किसी भी केन्द्र पर सामाजिक विज्ञान विषय के निरस्त प्रश्प्रत्र की परीक्षा 14 मार्च को न हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है । जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी.सेन ने बताया कि हाईस्कूल कक्षा दसवीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा 31 मार्च, 08 को प्रात: 8.30 से 11.30 बजे तक आयोजित की जाएगी ।

सीहोर में दमनात्मक कार्यवाही के विरोध में पत्रकारों ने राष्ट्रपिता की प्रतिमा के समक्ष मौन धरना दिया

सीहोर 13 मार्च (नि.सं.)। आज वरिष्ठ पत्रकार साथी श्री रामनारायण ताम्रकार के खिलाफ अतिक्रमण के नाम पर बस स्टेण्ड स्थित उनके प्रतिष्ठान पर पहुँचे प्रशासनिक अधिकारियों व दल ने जहाँ परिसर को पूरी तरह से ध्वस्त करा बल्कि श्री ताम्रकार के साथ मारपीट कर उनके खिलाफ पुलिस में झूठा प्रकरण भी दर्ज किया है। उक्त कृत्य के विरोध में आज गाँधी उद्यान में महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा के समक्ष जिला पत्रकार संघ ने आज मौन धरना पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री शिव अनुराग पटैरिया व पूर्व विधायक तथा वरिष्ठ पत्रकार शंकरलाल साबू एवं वरिष्ठ पत्रकार भाजपा नेता व मीसा बंदी संघ के पदाधिकारी बालकृष्ण नामदेव के नेतृत्व में दिया। आज प्रमुख रुप से नगर के प्रसिध्द पूज्‍यनीय संत श्री समता राम जी महाराज रामद्वारा कस्बा सीहोर धरना स्थल पर उपस्थित हुए। आज यहाँ धरना स्थल पर मध्य प्रदेश अभिभाषक संघ के अध्यक्ष रामेश्वर नीखरा पूर्व सांसद सहित भारतीय जन शक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी, भोपाल के पूर्व विधायक शैलेन्द्र प्रधान सहित जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश परमार, भाजपा नेता एवं एडवोकेट मेहरबान सिंह बलभद्र, भाजपा नेता व संघ के स्वयंसेवक शंकरलाल ताम्रकार, कांग्रेस नेत्री रुकमणी रोहिला, नंदगोपाल बियाणी, दामोदर राय, ओम बाबा राठौर, दर्शन वर्मा, गिरधर राठी, पार्षद पवन राठौर, दिनेश भैरवे, जफरलाला, राजेन्द्र शर्मा कल्लु, राजकुमार कसोटिया, मृदुलराज तोमर, भाजश प्रवक्ता जीत दीक्षित, श्याम चौरसिया, एडवोकेट कलीम उद्दीन कुरैशी, रविन्द्र भारद्वाज, जी.के.उपाध्याय, विजेन्द्र श्रीवास्तव, नवीन सक्सेना, अवधनारायण दांगी, के.एन.वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम कुईया, बसंत दासवानी, राकेश समाधिया, विमल जैन, ओम मोदी, आनंद गाँधी, सुरेश साबू, अनिल राय, पंकज पुरोहित, सुनील शर्मा, संजय धीमान, प्रदीप समाधिया, बिल्लु समाधिया, दीवान चन्द्र अरोरा, सुशील संचेती, सैयद नवाब अली, प्रकाश पोरवाल, आर.डी.शर्मा, अनिल राठी, हरी सोनी, राजेन्द्र शर्मा बब्बल गुरु, संतोष कुशवाह, डॉ.अनीस खान, श्रवण मावई, श्याम सोनकर, अमित कुईया, समाजसेवी हरीश अग्रवाल, भगवान मूंदड़ा, गोविन्द ताम्रकार, राम मित्तल, कुतुबुद्दीन शेख, मटरु यादव, आशीष पचौरी, चन्द्रमोहन सोनी, राजेन्द्र वर्मा आदि ने धरना स्थल पर भारी संख्या में उपस्थित होकर जिला प्रशासन की कार्यवाही की निंदा की आभार युवा पत्रकार आनंद गाँधी ने माना।

सीहोर पत्रकार संघ द्वारा आयोजित धरना को जन शक्ति ने दिया समर्थन

सीहोर 13 मार्च (नि.सं.)। दिनांक 13 मार्च को गांधी पार्क तहसील चौराहा पर आयोजित आंचलिक पत्रकार संघ पर जिला पत्रकार संघ द्वारा धरना प्रदर्शन को भारतीय जन शक्ति द्वारा समर्थन दिया गया । भारतीय जन शक्ति म.प्र. के अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी ने एडवोकेट एवं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण ताम्रकार एवं उनके परिवार पर बरबरतापूर्वक हुए हमले की घोर निन्दा की एंव घटना स्थल पर निरीक्षण कर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा की गई इस अनुचित कार्यवाही पर दुख व्यक्त किया । भोपाल से पधारे पूर्व विधायक शैलेन्द्र प्रधान, भाजश के प्रदेश मीडिया प्रभारी गीत दीक्षित, सीहोर जिला प्रभारी बृज कि शोर शर्मा, जिला महामंत्री श्याम चौरसिया, युवा जन शक्ति के अध्यक्ष कमलेश कुशवाह, आशीष पचौरी, हेमन्त राठौर, संतोष गौर, अरविन्द गुप्ता, विनोद राय, राजेश मालवीय, रामसिंह एवं समस्त कार्यकर्ता भारतीय जन शक्ति सम्मिलित थे।

न्यायालय ने दी अस्थायी निषेधाज्ञा

सीहोर। आज माननीय न्यायालय ने वरिष्ठ पत्रकार श्री ताम्रकार के निवास को लेकर दिये गये नगर पालिका के नोटिस तथा लोक निर्माण विभाग द्वारा दिये गये नोटिस के मामले में सुनवाई करते हुए संस्था को अस्थायी निषेधाज्ञा के आदेश दे दिये गये हैं। अब इन संस्थाओं द्वारा श्री ताम्रकार भवन पर किसी प्रकार की तोड़फोड अादि नहीं की जायेगी।

बमुश्किल आज हुई जमानत, अशोक, सुमित और घनश्याम जेल से छूटे

सीहोर 13 मार्च (नि.सं.)। अंतत: वार्ता एजेंसी के प्रमुख व राज एक्सप्रेस अखबार के जिला प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण ताम्रकार की दुकान पर प्रशासन द्वारा दुकान नष्ट कर उसका पूरा सामान तोड़फोड़ देने के मामले में गत दिवस बीमारी की हालत में भोपाल हमीदिया अस्पताल से अशोक ताम्रकार, सुमित ताम्रकार व घनश्याम यादव को पुलिस पकड़ लाई थी। जहाँ तीनों दर्द से तड़प रहे थे। उन्हे दोपहर अचानक न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल का वारंट बन गया था। इसके बाद न्यायालय में भारी प्रयास के बाद आज समस्त अभिभाषकों के विशेष प्रयास जारी रहे और आज गुरुवार को दोपहर बाद माननीय न्यायाधीश जी ने तीनों को जमानत दे दी है। आज शाम तीनों जेल से छूट गये। जिनकी रिहाई पर अभिभाषक संघ, पत्रकार संघ व नगर के आम नागरिकों ने कुछ राहत महसूस की है।

Thursday, March 13, 2008

पत्रकार श्री ताम्रकार को धक्‍का देते हुए पुलिस जवानपुलिस ने वरिष्‍ठ पत्रकार श्री ताम्रकार पर यूं खुले आम लाठियां
चलाईं, मजबूरन कुछ समाजसेवियों ने खुद पर लाठिया खाकर उन्‍हे
बचाया, इसके बावजूद पुलिस की लाठियां घूमना बंद नहीं हुई सारे नियमों को ताक में रखकर सामान से लदालद भरी
हुई दुकान को सामान निकाले बिना ही तोड़ती हुई जेसीबी मशीन
सारे नये कीमति सामान को नष्‍ट करती रही मशीन
सारी भीड़ को खदेड़कर और पुलिस वाहन में बैठाने के बाद
खुले आम तोड़फोड़ करती नगर पालिका की मशीन व कर्मचारी
यूं पूरा मैदान कर गये 100 फिट गहराई तक निर्माण कार्य तोड़ दिया गया
फर्नीचर पूरा तोड़ दिया गया मशीन द्वारा
फिर मशीन ने चद्दरों को दबा-दबाकर खराब किया और उस पर मलबा पटक दिया
सीमेंट की चद्दरें तो तोड़कर नष्‍ट ही कर दी गईं
तोड़फोड़ के बाद टंकी एक दम सही रखी थी,
जेसीबी मशीन ने उसे जानबूझकर दबाकर तोड़ डाला
महंगे सामान के ऊपर मलबा डाल दिये जाने के
कारण मिट्टी के नीचे दबे सामान को बीनते ताम्रकार के सहयोगी
कर दिया गया हर एक सामान नष्‍ट
मध्‍य प्रदेश राज्‍य अभिभाषक संघ के अध्‍यक्ष रामेश्‍वर नीखरा स्‍थल का निरीक्षण करने पहुंचे

चित्रमय प्रशासनिक आतंक की दास्‍तां

वरिष्ठ पत्रकार ताम्रकार की व्यवस्थित आकर्षक ससुराल चौपाटी
दुकान, गिफ्ट हाउस, कम्‍प्‍यूटर ढाबा जिसे विगत डेढ़ माह पूर्व ही
नये स्‍‍वरुप में चालू किया गया था
एक सूचना नोटिस के बाद अचानक बिना समय दिये 10 मार्च को पहुंचे

अतिक्रमण विरोधी अमले से बातचीत करते श्री ताम्रकार व भारी भीड़
वह नोटिस दिखाते हुए वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण ताम्रकार जिसमें
कहीं भी अतिक्रमण तोड़े जाने का उल्‍‍लेख नहीं हैं साथ ही जमीन के
कागजात तथा नगर पालिका को दिया गया जबावी कागज

बात बिना सुने ही पत्रकार श्री ताम्रकार के साथ अभद्रता व मारपीट करती पुलिस

लाठियां घुमाती हुई पुलिस

वार्ता पत्रकार पिटाई मामला : अभिभाषक संघ ने दिया धरना, वरिष्ठ नेता रामेश्वर नीखरा ने किया स्थल निरीक्षण

अभिभाषक मण्डल राज्‍यपाल व मुख्यमंत्री से मिला
सीहोर 12 मार्च (फुरसत)। आज अभिभाषक संघ ने एक दिवसीय काम बंद रखा, साथ ही अनेक प्रस्ताव भी पास किये गये। जिस प्रकार नियमों के विपरीत दमनात्मक कार्यवाही की गई है उससे सभी अभिभाषक नाराज दिखे। आज मध्य प्रदेश राय अभिभाषक संघ के अध्यक्ष पूर्व सांसद वरिष्ठ नेता रामेश्वर नीखरा भी सीहोर आये उन्होने दमनात्मक कार्यवाही का स्थल देखा और दुख व्यक्त किया।
आज अभिभाषक संघ ने जिला न्यायालय परिसर के बाहर एक टेंट लगाकर बकायदा धरना दिया। यहाँ सारे वरिष्ठ अभिभाषक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
आज आये पूर्व सांसद व मध्य प्रदेश राय अभिभाषक संघ के अध्यक्ष रामेश्वर नीखरा ने यहाँ दमनात्मक कार्यवाही का स्थल देखा और वहाँ जिस प्रकार सारी दुकान अंदर तक तोड़ दी गई उस पर काफी नाराजगी व्यक्त की। इस संबंध में उन्होने अभिभाषकों से बातचीत करते हुए कहा कि यह किसी भी पद का दुरुपयोग है। वकीलों से लड़ना संबंधित प्रशासन और अधिकारियों को महंगा पड़ेगा। यह हिटलर शाही है। श्री नीखरा ने कहा कि यह कृत्य की जितनी निंदा की जाये उतनी कम है। हम न्याय के पुजारी हैं और न्याय के मंदिर में गुहार लगायेंगे जहाँ हमारी ही जीत भी अवश्य होगी। श्री नीखरा ने घटनास्थल पर अंदर तक जाकर तोड़ा गया सामान देखकर नाराजगी व्यक्त की।
इसके बाद शाम 4 बजे के बाद प्रदेश अध्यक्ष श्री रामेश्वर नीखरा पूर्व सांसद के नेतृत्व में 11 सदस्यीय सीहोर अभिभाषक संघ का प्रतिनिधि मण्डल भोपाल माननीय रायपाल जी से मिला, जहाँ श्री नीखरा ने रायपाल को बताया कि किस प्रकार प्रशासन दमनात्मक कार्यवाही लगातार जारी किये हुए है। यहाँ माननीय श्री रायपाल महोदय काफी नाराज भी हुए और उन्होने इस संबंध में खुद मुख्यमंत्री से भी बातचीत की। इतना ही नहीं मामले में नाराज माननीय रायपाल महोदय ने मुख्य सचिव से भी बातचीत कर लताड़ा और कहा कि क्या सीहोर में रावण राज है या कंस राज चल रहा है। क्या मैं खुद वहाँ जाकर अब निरीक्षण करुं।
उन्होने कहा कि क्या विधानसभा से लेकर प्रदेश के मंत्रियों से भी बढ़कर हो गये हैं सीहोर के कलेक्टर और एसपी। उल्लेखनीय है कि कल विधानसभा में विधायक सजन वर्मा ने इस मामले में ध्यानाकर्षण लगाया था जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ईश्वर दास रोहाणी ने विशेष रुप से गृहमंत्री को आगामी समस्त कार्यवाही रोकने को कहा था लेकिन इसके बावजूद लगातार कार्यवाही जारी है।
इसके बाद यही प्रतिनिधि मण्डल मुख्यमंत्री से एरोड्रम पर मिला और उन्हे बताया कि किस प्रकार पूरे जिले में उन्ही के क्षेत्र में वातावरण दूषित हो रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने बताया कि मैं मामले में वाकई गंभीर हूं और मैने जांच अधिकारी संभाग आयुक्त को नियुक्त किया है। तब अभिभाषकों ने मुख्यमंत्री का ध्यान दिलाया कि आपके क्षेत्र में छवि धूमिल हो रही है, जांच अधिकारी नियुक्त करने से नहीं कार्यवाही करने से बात बन पायेगी। श्री सिंह ने कहा दो दिन में मामला निपटाता हूँ।
सूत्रों का कहना है कि अभिभाषक संघ आगामी तीन दिन तक रेवेन्यू कोर्ट का भी बहिष्कार करेगा।

फुरसत बना प्रशासन के खिलाफ पहला आवेदन, मुख्यमंत्री ने पढ़ा

सीहोर । आज वरिष्ठ भाजपा नेता व मीसा बंदी संघ के पदाधिकारी श्री बालकृष्ण नामदेव व सुदर्शन जी महाजन ने संयुक्त रुप से मुख्यमंत्री से बातचीत कर उन्हे फुरसत का अवलोकन कराया तथा बताया कि किस प्रकार सीहोर में दमनात्मक कार्यवाही हो रही है और उससे शासन की छवि धूमिल हो रही है। इसके तत्काल बाद मुख्यमंत्री ने मामले में कार्यवाही शुरु की।

आज पत्रकारों का मौन धरना, सभी संगठनों, व्यापारियों, राजनेताओं से शामिल होने की अपील

सीहोर। जिला पत्रकार संघ ने अपने वरिष्ठ पत्रकार साथी रामनारायण ताम्रकार के प्रतिष्ठान पर अतिक्रमण के नाम पर मनमाने ढंग से उनके व्यावसायिक परिसर को जिला प्रशासन एवं नगर पालिका प्रशासन द्वारा तोड़ने तथा पत्रकार साथी की पिटाई तथा झूठे मुकदमे दर्ज करने के खिलाफ आज 13 मार्च गुरुवार को प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक स्थानीय गाँधी उद्यान पर महात्मा गाँधी की प्रतिमा के समक्ष मौन धरना आयोजित किया है। जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष विमल जैन एवं सदस्यों ने सभी पत्रकार साथियों सहित नगर के सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों, राजनैतिक दलों के लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर मौन धरना आयोजन को सफल बनाये।