Saturday, February 23, 2008

सड़क हादसे से युवक की मौत, तीन घायल

सीहोर 21 फरवरी (फुरतस)। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग-अलग सड़क हादसों में जहाँ एक युवक की मौत हो गई वहीं तीन लोग घायल हो गये पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर लिये हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अहिल्याबाई विश्वविद्यालय इन्दौर में अध्ययनरत छात्र 22 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र विरेन्द्र प्रसाद सिंह निवासी बी-1044 सेक्टर-2 एचईसी कालोनी रांची झारखंड गत बुधवार की शाम इन्दौर से अपनी बाइक एमपी 09 एलके 296 से सागर चौपाल अपने मित्र से मिलने आ रहा था तभी जावर थाना क्षेत्र में राजमार्ग स्थित सेमलीबारी पुलिया के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से बचने के चक्कर में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर खम्बे से टकरा गई परिणाम स्वरुप अनिल कुमार कर दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
उधर आष्टा थाना क्षेत्र में ग्राम बारेखेड़ा निवासी देवकरण अरोलिया रोड के समीप गत मंगलवार को खड़ा था जिसे बाइक क्रमांक एमपी 41 एमबी 220 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारकर घायल कर दिया। इधर मण्डी थाना क्षेत्र के ग्राम मगसपुर में रहने वाले 60 वर्षीय शाहजाद खां गत बुधवार की शाम अपने खेत से पैदल घर जा रहा था तभी आष्टा तरफ से आ रहे बाइक एमपी 37 एएम 3960 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मार दी जिसे उपचार हेतु सीहोर अस्पताल में दाखिल कराया गया है। एक अन्य हादसे में कोतवाली चौराहे के समीप जीप क्रमांक एमपी42 सी 0150 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर राठौर मोहल्ला गंज निवासी 20 वर्षीय अर्चना शर्मा को टक्कर मारकर घायल कर दिया जिससे उपचारार्थ जायसवाल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। futsat sehore

Friday, February 22, 2008

बदलती पत्रकारिता का ककहरा सिखाया भोपाल के पत्रकारों ने

सीहोर के पत्रकारों की कक्षा लगी
सीहोर 21 फरवरी (फुरसत)। जिले के पत्रकारों के बीच पत्रकारिता के नवीनतम आयामों के अनुभवों का आदान - प्रदान करने के उद्देश्य से आज होटल क्रीसेन्ट (ओल्ड) परिसर में एक कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें जिले भर से आए पत्रकारों ने अपने अनुभवों का आदान - प्रदान किया। कार्यशाला में जन सम्पर्क विभाग के अपर संचालक जी.एल. सोनाने एवं स्वदेश भोपाल के स्पेशल करस्पान्डेन्ट नीतेन्द्र शर्मा विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यशाला को वरिष्ठ पत्रकार अम्बादत्त भारतीय, डॉ.एम.हैदर और रामनारायण ताम्रकार ने भी संबोधित किया। प्रारंभ में माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार व्यक्त करते हुए भोपाल से आए पत्रकार नीतेन्द्र शर्मा ने कहा कि सीखने की ललक पत्रकार को जीवंत बनाए रखती है। उन्होंने कहा कि प्रभावोत्पादक खबर का अपना अलग महत्व होता है और यदि खबर में दम होगी तो वह हर स्थान पर अपना मुकाम हासिल करेगी। श्री शर्मा ने अपने अनुभव शेयर करते हुए कहा कि पत्र से कार तक पहुंचना पत्रकार नहीं बल्कि मेरा मानना है कि सफलता का फार्मूला हार्ड वर्क है। खबर के लिए परिश्रम नितांत जरूरी है। उन्होंने कहा कि खबर के प्रति उत्सुकता बनी रहनी चाहिए। उन्होने वर्तमान हालातों का उगेख करते हुए कहा कि किक्रेटरो की बोली लग सकती है पर पत्रकारों की बोली कभी नही लग सकती। उन्होने खबर की विश्वसनीयता पर जोर देते हुए कहा कि खबर कन्फर्म होना चाहिए जिससे इसकी विश्वसनीयता बनी रहें। उन्होने पत्रकारो की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि पत्रकार निर्भीक होते है जिनके पास कलम की ताकत होती है जिससे गलत कार्य करने वालो को हमेशा भय बना रहता है। उन्होने कहा कि न कोई पत्रकार जवान होता है न बूढ़ा, क्योकि दो वर्षो का अनुभव भी कभी-कभी पचास साल के अनुभव पर भारी पडता है। श्री शर्मा ने जिले के पत्रकारो का अपना अलग महत्व बताया और कहा कि जिलो के पत्रकारो से प्राप्त खबरें ही लीड खबर बनती हैं। उन्होने कहा कि सरकार की अनेक योजनाएं है जिन पर नजर रखकर जनहित में हम अपने दायित्व का कुशलता से निर्वहन कर सकते हैं।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए जनसम्पर्क विभाग के अपर संचालक जी.एल.सोनाने ने कार्यशाला के आयोजन और उसके उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पत्रकारो को नवीनतम विकास की जानकारी से अवगत कराना ही इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य है। उन्होने कहा कि खबर तो हमारे आसपास ही होती है इसे प्राप्त करने के लिए विजन का होना जरूरी है। श्री सोनाने ने सीहोर को समृध्दशाली पत्रकारिता का शहर बताते हुए कहा कि शासन की मंशा पत्रकारो की मदद करना है। उन्होने पत्रकारो से आग्रह किया कि वे अपने महत्वपूर्ण सुझावो से अवगत कराएं। उन्होने कहा कि आगे भी इसी तरह की कार्यशाला आयोजित होती रहें इसका प्रयास किया जायगा।
वरिष्ठ पत्रकार अंबादत्त भारतीय ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा भारत में पत्रकारिता का इतिहास काफी समृध्द रहा है। जंगें आजादी में पत्रकारिता ने सोए हुए भारत को जगाया तथा अंग्रेजो को देश छोड़ने पर विवश कर दिया। आजादी से पूर्व की मिशनरी पत्रकारिता ने पूरे विश्व में भारत की गरिमा को बढ़ाया है। उन्होने कहा कि आजादी के बाद विकास के प्रारंभिक तीन दशको में पत्रकारिता ने श्रेष्ठतम भूमिका का निर्वहन किया। आज के परिवर्तन शील दौर में पत्रकारिता भी व्यवसायिक हाथो में समाहित हो गई। आज की पत्रकारिता विविध आयामो से सुसज्जित हो चुकी है। इन सबके बीच सत्य आधारित समाचार और मूल्य आज भी पत्रकारिता को जिन्दा रखे हैं। शायद यही वजह है कि भारत का लोकतन्त्र विश्व में सबसे ज्यादा महान है। आज पत्रकारो को ज्यादा अपडेट रहने की जरूरत है तभी वे खबरो के साथ न्याय कर सकते हैं। श्री भारतीय ने कार्यशाला के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, जन सम्पर्क मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा और जन सम्पर्क विभाग के आयुक्त श्री मनोज श्रीवास्तव को इस बात के लिए धन्यवाद दिया कि शासन ने सही समय पर समूचे प्रदेश के जिलो में इस तरह के अभिनव आयोजन कर पत्रकारो को नवीनतम आयामो से अवगत कराया। कार्यशाला में जिले के वरिष्ठ पत्रकार डॉ.एम हैदर ने कहा कि आज की पत्रकारिता में व्यापक बदलाव आया है। आज पत्रकारिता पर टेक्नॉलाजी हावी है। एक दौर था जब संसाधनो के अभाव में समाचार पत्र पर्चे के रूप में हुआ करते थे मगर आज हर क्षेत्र में तब्दीली आई है। आज साक्षरता का प्रतिशत भी बढा है और इस दौर में अखबारो की जबान, लहजा और अंदाजे बंया बदला है। futsat sehore

ग्रामीण ने आग लगाकर खुदकुशी की

इछावर 21 फरवरी (फुरसत)। इछावर थाना क्षेत्र के ग्राम उमरखाल में आज सुबह एक ग्रामीण ने आग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इछावर थाना क्षेत्र के ग्राम उमरखाल में रहने वाले लाल जी मोगिया का 47 वर्षीय पुत्र प्रभुलाल ने आज सुबह 11 बजे अपने घर के बाहर आग लगाकर खुदकुशी कर ली बताया जाता है कि मृतक किसी बीमारी से परेशान था। futsat sehore

बिजली विभाग द्वारा जारी रुपये 25 हजार 206 के बिल के भुगतान को स्थगित किया

सीहोर 21 फरवरी (फुरसत)। प्रकरण संक्षेप में इस प्रकार है कि परिवादी जगदीश प्रसाद निवासी नस।गंज द्वारा वरिष्ठ अभिभाषक सी।एस.लाम्बा के माध्यम से एक परिवाद पत्र कार्यपालन यंत्री म.प्र. विद्युत मण्डल नस.गंज जिला सीहोर के विरुध्द अवैध रुप से दिये गये रुपये 25206 के बिजली बिल को निरस्त कराये जाने बावत प्रस्तुत किया गया
परिवादी पर माह अगस्त 07 में कोई राशि बकाया नहीं थी फिर सितम्बर 07 में किस आधार पर रुपये 25206 का बिल विपक्षी द्वारा परिवादी को प्रदान किया गया। प्रकरण मे श्री लाम्बा अभिभाषक के स्थगन आवेदन पत्र पर माननीय फोरम द्वारा तर्क श्रवण कर आदेश पारित करते हुए रुपये 25206 के बिजली के बिल के भुगतान को स्थगित कर दिया है तथा मात्र 5000 रुपये उक्त बिल के पेटे भुगतान करने तथा परिवादी का विद्युत कनेक्शन विच्छेदित नहीं करने बावत आदेश पारित किया गया है। परिवादी की और से वरिष्ठ अभिभाषक सीएस लाम्बा एवं सहायक अभिभाषक, एनएससेन, याद मोहम्मद एवं अमित सोनगरा एडवोकेट्स ने पैरवी की। futsat sehore

जिला उपभोक्ता फोरम ने दूर संचार विभाग के बिल निरस्त कर मानसिक क्षति दिलाई

सीहोर 21 फरवरी (फुरसत)। जिला उपभोक्ता फोरम ने अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में दूर संचार निगम के विरुध्द आदेश पारित कर त्रुटिपूर्ण बिल 1604 एवं 1319 रुपये व 13 हजार 17 रुपये के निरस्त किये गये एवं 1-1 हजार रुपये मानसिक त्रास में 500-500 रुपये वाद व्यय के रुप में दिलाये जाने के आदेश पारित किये हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक गया प्रसाद पुत्र गुलाब दास चौरे निवासी बुदनी एवं श्रीमति कुसुम बाई राठौर पत्नि रमेश कुमार राठौर निवासी नस.गंज ने अनावेदक दूर संचार निगम से दूरभाष कनेक्शन प्राप्त किया था। आवेदक गया प्रसाद को 22.4.06 को 1604 रुपये क ा बिल दिया गया दुखी होकर आवेदक ने अनावेदक को शिकायत की परन्तु अनावेदक ने शिकायत का निराकरण नहीं किया। इसी प्रकार श्रीमति कुसुम बाई राठौर को अनावेदक ने 22.12.05 को 22.2.06 एवं 22.4.06 को क्रमश: 1319 रुपये, 13017 रुपये 1692 रुपये का बिल दिया जिसकी शिकायत आवेदिका ने अनावेदक को की कि इतने अधिक काल का उपयोग हमने नहीं किया बिल निरस्त किया जाये परन्तु अनावेदक ने शिकायत पर ध्यान ना देकर बिल को सही माना। असंतुष्ट होकर आवेदकगण ने अपने अधिवक्ता जी. डी.बैरागी से सलाह लेकर उपभोक्ता फोरम में आवेदन प्रस्तुत किया। अनावेदक ने जबाव देकर आवेदन पत्र निरस्त करने की मांग की। जिला उपभोक्ता फोरम के विद्वान अध्यक्ष ए.के.तिवारी, सदस्य अम्बादत्त भारतीय, सदस्या श्रीमति शकुन विजयवर्गीय ने दोनो अधिवक्ताओं के तर्क श्रवण कर व रिकार्ड का अवलोकन कर आदेशित किया कि अनावेदक त्रुटिपूर्ण बिलों को निरस्त कर मानसिक त्रास के रुप में 1-1 हजार रुपये में वाद व्यय स्वरुप 5-5 सौ रुपये आवेदकगण को भुगतान करे व अगले बिलों में समायोजित भी कर सकते हैं। आवेदकगण की और से पैरवी अधिवक्ता जी.डी.बैरागी ने की। futsat sehore

सड़क हादसे से युवक की मौत, तीन घायल

सीहोर 21 फरवरी (फुरतस)। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग-अलग सड़क हादसों में जहाँ एक युवक की मौत हो गई वहीं तीन लोग घायल हो गये पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर लिये हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अहिल्याबाई विश्वविद्यालय इन्दौर में अध्ययनरत छात्र 22 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र विरेन्द्र प्रसाद सिंह निवासी बी-1044 सेक्टर-2 एचईसी कालोनी रांची झारखंड गत बुधवार की शाम इन्दौर से अपनी बाइक एमपी 09 एलके 296 से सागर चौपाल अपने मित्र से मिलने आ रहा था तभी जावर थाना क्षेत्र में राजमार्ग स्थित सेमलीबारी पुलिया के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से बचने के चक्कर में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर खम्बे से टकरा गई परिणाम स्वरुप अनिल कुमार कर दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
उधर आष्टा थाना क्षेत्र में ग्राम बारेखेड़ा निवासी देवकरण अरोलिया रोड के समीप गत मंगलवार को खड़ा था जिसे बाइक क्रमांक एमपी 41 एमबी 220 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारकर घायल कर दिया। इधर मण्डी थाना क्षेत्र के ग्राम मगसपुर में रहने वाले 60 वर्षीय शाहजाद खां गत बुधवार की शाम अपने खेत से पैदल घर जा रहा था तभी आष्टा तरफ से आ रहे बाइक एमपी 37 एएम 3960 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मार दी जिसे उपचार हेतु सीहोर अस्पताल में दाखिल कराया गया है। एक अन्य हादसे में कोतवाली चौराहे के समीप जीप क्रमांक एमपी42 सी 0150 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर राठौर मोहल्ला गंज निवासी 20 वर्षीय अर्चना शर्मा को टक्कर मारकर घायल कर दिया जिससे उपचारार्थ जायसवाल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। futsat sehore

अजंन शलाका प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न कराने आचार्य श्री का 24 को मंगल प्रवेश

आष्टा 21 फरवरी (फुरसत)। मालवा में गिरनार तीर्थ के रुप में विकसित हो रहे आष्टा नगर में किले पर 2 मार्च से 11 मार्च तक होने वाली अंजन शलाका प्रतिष्ठा महोत्सव को सम्पन्न कराने के लिये पूयपाद आचार्य देवश्रीमद विजय अजित सेन सूरी जी म.सा. एवं पूय आचार्य श्री नयवर्धन विजय जी म.सा. एवं साध्वी प्रशांत दर्शना श्री जी, रत्न दर्शिता श्रीजी आदि ठाणा 24 फरवरी को तीर्थ नगरी आष्टा प्रवेश करेंगे। पूय आचार्य श्री आष्टा तीर्थ नगर प्रवेश को लेकर श्री श्वेताम्बर जैन समाज ने भव्य तैयारियां की है।
इन्दौर नाके से आष्टा तीर्थ में मंगल प्रवेश करेंगे। आचार्य श्री की शुभ निश्रा में 2 मार्च से लेकर 11 मार्च तक अंजन शलाका प्रतिष्ठा महोत्सव का ऐतिहासिक कार्यक्रम सम्पन्न होंगे। मंदिर जी में सुप्रसिध्द जैन तीर्थ राणकपुरी, देलवाड़ा जैसी नक्कासी मंदिर की सुंदरता में चार चांद लगा रही हैं। नगर बने उक्त सुन्दर ऐतिहासिक तीर्थ मंदिर में 22 सौ वष्र की पुरानी चमत्कारिक श्री नेमिनाथ भगवान की प्रतिष्ठा सम्पन्न होगी। नगर में उक्त प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर जैन समाज में ही नहीं अपितु अन्य समाज में अति उत्साह का माहौल बना हुआ है। उक्त प्रतिष्ठा महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिये श्री श्वेताम्बर जैन समाज का प्रत्येक सदस्य समिति के सभी सदस्य पिछले 3 माह से दिन रात तैयारियों में जुटा हुआ है। उक्त प्रतिष्ठा महोत्सव में म.प्र. सहित देश के अन्य प्रांतों से भी हजाराें श्रावक-श्राविकाएं साधु संत तीर्थ नगरी आष्टा पहुँचेंगे। स्मरण रहे आष्टा नगर के लिये किले पर तैयार उक्त मंदिर को तीर्थ धारक महान तपस्वी सम्राट आचार्य देवेश श्रीमद विजय राजतिलक सूरीश्वर जी म.सा. का शुभ आशीर्वाद प्राप्त हुआ एवं उनके शिष्य पन्यासप्रवर श्री हर्ष तिलक विजय जी महाराज सा. का शुभ सानिध्य प्राप्त हुआ है।
शुभ मुहूर्त में प्रतिष्ठा महोत्सव की पत्रिका लिखाई
आष्टा 21 फरवरी (नि.सं.)। 2 मार्च से 1 मार्च तक आष्टा नगर के श्री नेमिनाथ श्वेताम्बर जैन मंदिर किला आष्टा में भगवान की प्रतिष्ठा कार्यक्रम की पत्रिका विराजित पूय महाराज श्री हर्षतिलक विजय जी की उपस्थिति में श्री संघ की उपस्थिति में लिखी गई। पत्रिका लिखने की बोली श्रावक शेखरचंद सुराणा एवं भविष्य कुमार सुराणा परिवार आष्टा ने ली तथा इस अवसर पर श्री संघ का मुँह मीठा कराने की बोली श्रावक प्रकाश चंद बोहरा ने ली बाद में गाजे-बाजे के साथ प्रतिष्ठा महोत्सव की लिखी गई पत्रिका किला, गंज मंदिर एवं दादावाड़ी में चढ़ाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविका बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Thursday, February 21, 2008

एक बार फिर पटरी से उतरी रेल, मार्ग रहा अवरुध्द


सीहोर 21 फरवरी (फुरसत)। पश्चिम रेल्वे के उजैन भोपाल खंड पर सीहोर और बकतल रेल्वे स्टेशन के बीच भोपाल की और जा रही माल वाहक ट्रेन के टेंकर वाले बेंगन पटरी से उतरने के कारण एक रेली पटरी पर करीब दो घंटे तक आवागमन अवरुध्द रहा। जब से नये रेल ट्रेक का निर्माण कार्य शुरु होने से लेकर वह प्रारंभ हुआ है तब से ही अचानक विगत कुछ महिनों से इस तरह की घटना-दुर्घटनाएं आये दिन सीहोर से शुजालपुर मार्ग पर होने ली है। हालांकि यदि यह सड़क मार्ग होता तो अब यहाँ निश्चित ही कोई न कोई धार्मिक स्थल तय कर वहाँ रुककर नमन करने या स्थान निर्माण कराने की योजना बन जाती लेकिन मामला चूंकि रेल्वे विभाग का है इसलिये ऐसी कोई व्यवस्था तो यहाँ नहीं होगी। ऐसी स्थिति आज फिर हुई दुर्घटना के बाद यात्री रेलों एवं अन्य मालवाहक टे्रनों को दूसरे रेल पथ से निकाला गया। सूत्रों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त माल वाहक ट्रेन में पेट्रोल टेंकर थे दो टेंकर पटरी से उतर कर पलट गए व अन्य और टेंकर भी पटरी से उतर गए। टेंकर पटरी से उतरने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। बाद में ट्रेक साफ कर आवागमन के लिये खोल दिया गया। अच्छी बात यह रही कि इनमें से पेट्रोल आदि वलनशील पदार्थ बाहर नहीं आया इनमें ऐसा कोई पदार्थ भरा भी नहीं था। fursat sehore

सामान्य वर्ग के गरीब लोगों के लिये बना हैं राय सामान्य वर्ग निर्धन वर्ग कल्याण आयोग

अब होगा सबका कल्याण, अध्यक्ष बाबूलाल जैन ने कहा
आष्टा 20 फरवरी (फुरसत)। जिस आयोग का गठन कर म.प्र. सरकार ने जो जिम्मेदारी और कार्य सौंपा है वो कार्य बढ़ा ही नाजुक है। अभी तक 60 साल आजादी के लगभग हो गये सभी ने अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यकों के बारे में सोचा उन्हे आरक्षण के साथ अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं लेकिन ऐसा नहीं है कि केवल गरीब पिछड़े इन वर्गों में ही है।
सामान्य वर्ग में भी कई पिछड़े गरीब अति गरीब हैं इनकी और कभी किसी का ध्यान नहीं गया। म.प्र. सरकार ने अब अन्यों की तरह इनके उत्थान विकास की सोची और इसलिये सामान्य वर्ग के गरीब पिछड़ो के कल्याण के लिये म.प्र. सरकार ने राय सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण आयोग का गठन कर इस वर्ग के लोगों के विकास के लिये क्या किया जा सकता है के सुझाव देने का जिम्मा सौंप कर इस आयोग का अध्यक्ष मुझे बनाया है। 100 दिन में प्रारंभिक रिपोर्ट शासन के सामने रखना है इसको लेकर आयोग ने कार्य प्रारंभ कर दिया है।
उक्त उद्गार राय सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण आयोग बाबूलाल जैन ने आज विधि प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष प्रदीप धाड़ीवाल के निवास पर स्थानीय पत्रकारों एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं के समझ व्यक्त किये। श्री जैन ने कहा कि जो कार्य सौंपा है वो बड़ा कठिन है क्योंकि इसमें यह भी ध्यान रखना है कि वर्तमान मे जिन वर्गों को विभिन्न सुविधाएं आरक्षण आदि मिलते हैं उनके हितों पर कहीं से भी किसी भी प्रकार का आघात ना पहुँचे। सरकार द्वारा उक्त आयोग का गठन करने एवं सुझाव मांगने के पीछे यही उद्देश्य है कि आज म.प्र. में सामान्य वर्ग के गरीब पिछड़े जिनकी संख्या लगभग 90 हजार है अन्यों के साथ-साथ इस वर्ग के ऐसे लोगों का कैसे उत्थान किया जाये यह सोच है। इस वर्ग के ऐसे लोगों को अन्य वर्गों की तरह सुविधाएं मिलें यह सुझाव आयोग सरकार के सामने रखेगा। ऐसे वर्ग को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार, नौकरियां आदि में भी वो सुविधा मिले जो अन्य वर्गों को मिलती है ऐसे प्रस्ताव सुझाव सभी से प्राप्त कर आयोग सरकार के सामने रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा।
भोपाल से उजैन जाते वक्त आयोग के अध्यक्ष बाबूलाल जैन का धाड़ीवाल निवास पर गोरेलाल धाडीवाल, जिला महामंत्री लीलाधर जोशी, सुजानमल जैन, विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय, वरिष्ठ अभिभाषक नगीन चन्द्र जैन, नगर अध्यक्ष संतोष झंवर, महामंत्री अजय टेलर, व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुशील संचेती, जयंत जोशी, सरपंच मानसिंह ठाकुर, विक्रम मेवाड़ा, पार्षद आनंद जैन, महेश चन्द्र सरपंच बेदाखेड़ी, लोहा व्यापारी संघ अध्यक्ष प्रवीण धाड़ीवाल, किला मंदिर समिति के महामंत्री रविन्द्र रांका, सुरेश धाड़ीवाल, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कृपाल सिंह ठाकुर, युवा मोर्चे के उपाध्यक्ष कालू भट्ट, वरिष्ठ पार्षद मदनलाल भूतिया, सुधीर पाठक, नरेन्द्र गंगवाल, विधि प्रकोष्ठ के निर्मल रांका सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस अवसर पर श्री जैन के साथ आये देवास के भाजपा नेता प्रमोद जैन का भी स्वागत किया गया। आयोग के अध्यक्ष श्री जैन ने किला मंदिर समिति के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए आगामी 5 से 6 मार्च को आष्टा किला मंदिर पर प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने की स्वीकृति प्रदान की। बाद में श्री जैन उजैन के लिये रवाना हो गये।

नागरिक खुद कर रहे नाली की सफाई, जंगलराज जैसी स्थिति

सीहोर 20 फरवरी (फुरसत)। नगर के मध्य में स्थित दूल्हा बादशाह क्षेत्र की आधा दर्जन बस्तियां ऐसी हैं जहाँ नाली निर्माण के अभाव में भयंकर गंदगी और बहते नाले के कारण नागरिकों का जीवन दूभर हो गया है। हालत यहाँ तक आ गई है कि क्षेत्र के नागरिक खुद नालियों की सफाई करने को बाध्य हो रहे हैं।
वार्ड 31 अन्तर्गत पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास स्थित मोहल्ले में निवासरत लक्ष्मीनारायण कुशवाह ने बताया कि हाल में केवल खुदाई के नाम पर फेंकी मिट्टी ने कीचड़ का रुप ले लिया है। क्षेत्र में निवासरत अब्राहम जोसेफ के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा मगर नगर पालिका ने इस दिशा में अब तक कोई सुध नहीं ली। नगर पालिका की इसी उपेक्षा से दुखी क्षेत्र के नागरिकों ने एक बैठक आयोजित कर इस मामले में रणनीति तय की। बैठक की अध्यक्षता कर रहे अब्राहम जोसेफ ने बताया कि शीघ्र ही यदि इस क्षेत्र में नगर पालिका ने पक्की नाली का निर्माण शुरु नहीं किया तो क्षेत्र के वासी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। साथ ही नगर पालिका परिषद कार्यालय का घेराव भी किया जायेगा। बैठक में अब्राहम जोसेफ, लक्ष्मीनारायण, लखन, बबलू, प्रकाश, श्रीमति मुखिया बाई, श्रीमति शकुन बाई, हरनाम कुशवाह, ताराचंद कुशवाह, सुनील भावसार, राजू, टीनू, अप्पू भाई, अर्जुन सिंह, गोतम कुशवाह, मो.अतीक, संतोष, श्रीमति रानी कुशवाह, ज्ञानू, रामभरोस, राजेन्द्र राजपूत, प्रकाश भरवानी, पुरुषोत्तम आदि उपस्थित थे।

टूटी पुलिया से निकला मंत्रियों का काफिला

इछावर 20 फरवरी (फुरसत)। पिछले एक सप्ताह से सीहोर मार्ग पर टूटी पुलिया से वाहनों का निकलना लोक निर्माण विभाग ने बंद कर रखा था। सड़क के सभी वाहन डायवर्सन मार्ग से निकल रहे थे लेकिन रायमंत्री करण सिंह वर्मा के यहाँ आयोजित विवाह कार्यक्रम में आने वाले मंत्रियों के लिये बंद मार्ग को दोबारा खोल दिया गया। टूटी पुलिया से प्रदेश के कई मंत्री और अधिकारी अपनी जान जोखिम में डालकर निकल गये लेकिन लोक निर्माण विभाग की इस हिमाकत की चर्चा आम लोगों की जुबान पर दिनभर चलती रही। यहाँ प्रदेश के मंत्रियों के आने की खबर लगी तो लोक निर्माण विभाग ने क्षतिग्रस्त पुलिया के सभी अवरोध हटाकर रास्ता खोल दिया और जब सभी मंत्री वहाँ से लौट आये तो पुलिया से वाहनों के निकलने पर फिर से प्रतिबंध लगा दिया गया। लोक निर्माण विभाग की यह लापरवाही नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
कौन-कौन मंत्री निकले टूटी पुलिया से - वित्त मंत्री राघव जी भाई, प्रभारी मंत्री रुस्तम सिंह, गौरी शंकर शेजवार, प्रदेश संगठन मंत्री माखन सिंह, सांसद प्यारेलाल खण्डेलवाल, सीहोर विधायक रमेश सक्सेना, रघुनाथ मालवीय कई विधायक और अधिकारी इस टूटी पुलिया से गुजरे।

कव्वाल चाँद कादरी और कव्वालन तनवीर कौर ने पेश की कव्वाली, लोग लड़ पड़े

आष्टा 20 फरवरी (फुरसत)। लम्बे अंतराल के बाद आष्टा नगर में कल खेल मैदान सुभाष मैदान पर दिल्ली के कव्वाल चांदकादरी एवं बाम्बे की कव्वालन तनवीर कौसर के बीच कव्वाली का जंगी मुकाबला हुआ जो सूरज निकलने के पहले तक चलता रहा। कव्वाली के मुकाबले में जितनी अधिक जनता थी उतनी ही कार्यक्रम में अव्यवस्था को देखने मिली। आयोजकों को उम्मीद नहीं थी कि इतनी जनता उमड़ेगी और यही कारण रहा कि मंच के सामने कव्वाली के दौरान दर्शक जब नाचने लगे तो पीछे के दर्शकों ने उसका विरोध करना प्रारंभ कर दिया। विरोध ऐसा हुआ कि शांति प्रिय नागरिक कुर्सी फेंका-फेंक, मारपीट का नजारा देख कव्वाली सुने बिना ही घर लौटने में भलाई समझी और घर लौटने लगे, जब यादा ही व्यवस्थाएं बिगडी तो कव्वालन ने कव्वाली गाने से मना कर दिया। काफी देर तक कव्वाली का कार्यक्रम बंद रहा। जब मंच में दर्शकों से शांत रहने को कहा तब जाकर पुन: कव्वाली शुरु हुई कव्वाली में दर्शक इतने आपे से बाहर हो गये थे कि पुलिस के बस से भी उन्हे नियंत्रण करना बाहर हो गया। बाद में व्यवस्था सुधरी और पुन: कव्वाली का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।

वो भोले ग्रामीणों को लालच में ऐसा फंसाता है कि उनकी जेब पूरी खाली करवा लेता है

आष्टा 21 फरवरी (सुशील संचेती)। आष्टा नगर में यूँ तो रोजाना तरह-तरह से जुंआ सट्टा होता है इसमें सबसे अधिक गरीब वर्ग का नागरिक अपनी जेब हल्की करता है लेकिन वर्षों से आष्टा नगर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में एक अनोखे तरीके का जुंआ होता है। इसमें हाट में सप्ताह भर का सामान, सब्जी व अन्य सामान खरीदने आने वाला ग्राम का भोला-भाला किसान, ग्रामीण युवा, वृध्द इस जुंआ खिलाने वाले की चाल में ऐसे फंसते हैं कि वो लालच में घर से खरीदी करने के लिये जो राशि लाता है वो हार जाता है और खाली झोला मुंह लटकाये घर पर जाता है ऐसा बताते हैं कि इस अनोखे तरीके से जुंआ खिलाने वाले को खाकी वर्दी का अप्रत्यक्ष रुप से पूरा आशीर्वाद प्राप्त रहता है क्योंकि शाम को यह जो कुछ कमाता है उसका एक निश्चित हिस्सा शाम होते ही खाकी वर्दी वाले आकर ले जाते हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त जुंआ का नया खेल खिलाने वाला बुधवार को आष्टा में व अन्य दिन वो अन्य हाटों में अपना ठेला लगाता है यह व्यक्ति कागज की पुड़िया में कितने का नोट है जैसा दाव किसानों से लगवाता है। इस ठेले के आसपास इसके 2-4 लोग लगे रहते हैं जब वे दाव लगाते हैं तो पुडिया में से बड़े-बडे नोट निकलते हैं यह देख अन्य दर्शक लालच में आ जाते हैं और एक बार दांव लगाने को मजबूर हो जाते हैं पहले दांव में उक्त जुंआ खिलाने वाला हाथों की सफाई से उन्हे धनवान बना देता है और बस फिर दावं लगाने वाला ऐसा लालच में आता है कि जीता रुपया और उसके साथ जो रुपया वो हार करने के लिये लाता है वो पूरा ही हार जाता है और खाली झोला तथा मुंह लटकाये बिना किसी को बताये घर की और रवाना हो जाता है। आज 20 फरवरी को इस प्रतिनिधि को जानकारी एक ऐसे ही दांव में लगभग 200 रुपये हारे किसान ने अश्रुपूरित नेत्रों से पूरा किस्सा सुनाया कि किस तरह पहले वो लालच में आया और फिर ऐसा फंसा की हार में से घर का सामान खरीदने के लिये लाया पूरे रुपये हार गया। इस अनोखे खाईवाल की कई बार अनुविभागीय अधिकारी पुलिस को भी शिकायत की लेकिन वे इस अनोखे तरीके से जुंआ खिलाने वाले से भोले-भाले ग्रामीण किसानों को बचाने के लिये कोई कार्यवाही नहीं कर पाये अभी भी वे कुछ करें तो भोले भाले गरीब लुटने से बच सकते हैं....।

टॉफी चोर बालक पकड़ा उठक बैठक लगवाई

इछावर 20 फरवरी (फुरसत)। अस्पताल के सामने स्थित एक किराना दुकान से एक बालक आंख बचाकर विगत तीन दिनों से वर्नियों में रखी टाफियों पर हाथ साफ कर मजे लूट रहा था, प्रतिदिन बर्नियों में टॉफी कम होने का शक दुकान दार को होता था लेकिन टॉफी चोर उसकी पकड़ से दूर था। आज दुकान मालिक सुबह से ही सतर्क होकर दुकान पर आने जाने वालों पर कड़ी नजर रखे हुआ था यों ही उसने दुकान पर आए एक संभ्रांत परिवार के बच्चे को वर्नी में हाथ डालकर टॉफी निकालते देखा तो उसने उसे रंगे हाथों पकड़कर उससे पूछताछ की तो उसने टॉफी चुराने की बात कबूल कर ली चूंकि 8 वर्षीय बालक वह भी संभ्रात परिवार का है उसे उठक-बैठक लगवाकर और भविष्य में चोरी न करने की चेतावनी के साथ छोड़ दिया ।