जावर 19 फरवरी (फुरसत)। नगर में लम्बे समय से खुल्ले पैसे चिल्लर की समस्या बनी हुई है जिससे दुकानदार व ग्राहक दोनो परेशान हैं। खुल्ले रुपये नहीं होने के कारण कई बार तो दुकानदार व ग्राहक में तकरार तक हो जाती हैं। खुल्ले पैसे नहीं होने के कारण दुकानदार पैसे के बदले ग्राहक को ट्राफी या पाउच या फिर माचिस थमा देते हैं।
नगर में एक और दो के सिक्कों की भारी कमी है। दुकानदारों का कहना है कि बैंक वाले भी रेजगी खुल्ले पैसे की कोई व्यवस्था नहीं करते। नगर में लम्बे समय से खुल्ले पैसे चिल्लर की समस्या बनी हुई है। पहले पचास पैसे की कमी सामने आई थी लेकिन वर्तमान में तो एक व दो के सिक्के भी बाजार से गायब होने लगे तो हालात यह है कि जिनके पास खुल्ले पैसे होते हैं वह सौ रुपये के नब्बे रुपये देते हैं। इस समय नगर के व्यापारी खुल्ले पैसे चिल्लर नहीं मिलने से खासे परेशान हैं। मेडिकल संचालक पंकज जैन ने बताया कि इस समय बाजार में खुल्ले पैसे की समस्या बनी हुई है उसके बावजूद बैंक वाले खुल्ले पैसे चिल्लर की व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं।
खुल्ले पैसे नहीं होने के कारण ग्राहकों को पैसे लौटाने के बजाये उन्हे टाफी, गुटखा पाउच या फिर माचिस आदि देकर समझाना पड़ता है कई जिद्दी ग्राहकों के लिये तो इधर-उधर से व्यवस्था करना पड़ती है। व्यापारी श्याम भंसाली ने बताया कि चिल्लर की समस्या से तो प्रतिदिन जूझना पड़ता है ग्राहक से एक-दो के सिक्के मांगते हैं तो उनके पास भी नहीं मिलते। कई बार तो खुल्ले पैसे नहीं होने के कारण ग्राहक को बिना सामान दिये वापस लौटा दिया जाता है। होटल संचालक दामोदर भावसार ने बताया कि खुल्ले पैसे की समस्या को देखते हुए होटल पर ट्राफी पाउच सिगरेट आदि चीजें रखना पड़ रही है। खुल्ले पैसे नहीं देने के बदले ग्राहक को गुटखा पाउच देते हैं। खुल्ले पैसे नहीं होने के कारण कई बार दुकानदार ग्राहक आपस में नाराज हो जाते हैं। खुल्ले पैसे की कमी से व्यापार पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के मण्डल अध्यक्ष प्रेम सिंह एवं महामंत्री राजेन्द्र सिंह सेंधव ने बैंक अधिकारी से चिल्लर की व्यवस्था करने की मांग की है।
बीस साल पहले चलते थे टोकन व्यापारी सुनील जैन ने बताया कि करीब बीस साल पहले भी नगर में खुल्ले पैसे की समस्या आई थी। तब स्थानीय व्यापारियों ने अपनी दुकान के नाम पर नगर में टोकन चलाये थे पच्चीस पचास व एक रुपये के टोकन छपवाए थे। टोकन में दुकान की मोहर व दुकान मालिक के हस्ताक्षर होते थे। खुल्ले पैसे नहीं मिलने की स्थिति में ग्राहकों का टोकन दिये जाते थे।
Wednesday, February 20, 2008
मुख्यमंत्री ने सड़कों पर घूम घूम कर लिया निर्माण कार्यों का जायजा
सीहोर 19 फरवरी (फुरसत)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज तूमड़ा जोड़ सैकड़ाखेड़ी और रफीकगंज में सड़कों पर पैदल घूम-घूम कर सड़क निर्माण कार्य का अवलोकन कर सड़क निर्माण में मटेरियल की गुणवत्ता का अवलोकन किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने आज सडक विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए जा रहे देवास - भोपाल मार्ग के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्य पर संतोष व्यक्त किया और लोक निर्माण मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय और सड़क विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को इसके लिए शाबासी दी। प्रदेश के मुख्य मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को आज खण्डवा जाना था पर इसके पूर्व उन्हाेंने भोपाल से सीहोर जिले की तहसील इछावर के ग्राम भाड़ाखेड़ी तक की यात्रा सड़क मार्ग से की। इस बीच मुख्यमंत्री तूमड़ा जोड़, सैकड़ाखेड़ी और रफीकगंज में रूके जहां उन्होने सड़क के निर्माण कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया। इन पड़ावों के बाद मुख्यमंत्री भाड़ाखेड़ी पहुंचे जहां उन्होने डी.बी. एम.प्लांट का निरीक्षण किया और प्लांट की कार्य प्रणाली का अवलोकन किया। मुख्य मंत्री के भाड़ाखेड़ी आगमन की खबर पाते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण भाड़ाखेड़ी पहुंच गए थे जिन्हें संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं वगभ भवन में बैठकर सरकार चलाने वाला मुख्य मंत्री नहीं हूं। प्रदेश के विकास की हकीकत जानने और आम जनता के दु:ख - दर्द को दूर करने के लिए मेरे द्वारा लगातार ग्रामीण क्षेत्र का दौरा किया जा रहा है। जनदर्शन के जरिए आम आदमी से मिलकर उसकी समस्या का निदान करने का मेरा प्रयास रहा है। उन्होने कहा कि जनता से किया प्रत्येक वादा पूरा किया जाएगा। प्रदेश सरकार इस दिशा में लगातार प्रयास कर रही है जिसके चलते प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा है और आम आदमी की दिक्कतों में कमी आई है। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि सरकार ने जनहित में अनेक फैसले लिए है और उन पर पूरी गंभीरता से अमल किया है। इसके अलावा जनहित में आड़े आ रहे अनेक कानूनों को बदला भी गया है। सरकार ने किसानो और मजदूरो की भलाई के लिए अनेक निर्णय लिए हैं। सरकार ने फैसला किया है कि प्राकृतिक आपदा की दशा में हर किसान की मदद की जायगी। मजदूरों के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना लागू की है जिससे इस वर्ग के हालातों में बदलाव की बेहतर शुरूआत हुई है। उन्होने कहा कि प्रदेश में सड़को और बिजली की स्थिति पहले से बेहतर बनी है जिसका लाभ प्रदेशवासियो को मिला है। इस अवसर पर प्रदेश के ग्रामोद्योग, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)करण सिंह वर्मा ने मुख्यमंत्री को विकास पुरूष की संज्ञा देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश अनवरत् रूप से विकास के पथ पर आगे बढ़ा है। अपने विधानसभा क्षेत्र इछावर का जि करते हुए श्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि आज इछावर विधानसभा क्षेत्र में सड़क और तालाबो का निर्माण बहुतायत में हुआ है जिसके लिए मुख्यमंत्री ने पूरी मदद की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललित नागौरी, कलेक्टर राघवेन्द्र कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र प्रसाद और मध्यप्रदेश सड़क विकास प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद थे।
खले में रखा 14 ट्राली चने की फसल जली, डेढ़ लाख का नुकसान
आष्टा 19 फरवरी (फुरसत)। 18-19 फरवरी की दरम्यानी रात में ग्राम बड़ोदिया गाडरी निवासी गोविंद सिंह पुत्र हरलाल जाति गाडरी के खेत में खड़ी चने की फसल काटकर थ्रेसर में निकालने के लिये पूरा चना लगभग 14 ट्राली खले में लाकर रखा था। रात्रि में इनका भाई हेमराज उक्त खले की रखवाली के लिये सोया हुआ था लेकिन अचानक अज्ञात कारणों से खले में रखी कटकर आई चने की उक्त फसल में आग लग गई। और देखते ही देखते पूरा चना जल गया। जले हुए चने की उक्त किसान ने लगभग डेढ़ लाख रुपया कीमत लिखाई है।
यात्री बस में महिला ने बच्ची को जन्म दिया
आष्टा 19 फरवरी (सुशील)। प्रसव के लिये ग्राम से आष्टा सिविल अस्पताल आ रही एक गर्भवती महिला को रास्ते में ही उस बस में जिसमें वो आ रही थी डिलेवरी हो गई। बाद में उक्त बस के चालक ने बस को सीधे सिविल अस्पताल ले गया और महिला को प्रसव कक्ष में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार आष्टा से नीलबड़ चलने वाली यादव बस सर्विस की यात्री बस क्रमांक एम.पी.04 एच.7699 नीलबड़ से आष्टा आ रही थी। इस बस में अरोलिया से एक गर्भवती महिला आष्टा के लिये सवार हुई। बस के चालक अब्दुल हमीद अंसारी ने फुरसत को बताया कि उक्त बस जैसे ही अदालत के पास कन्नौद रोड पहुँची और महिला के कराहने की आवाज सुनाई दी क्योंकि उक्त महिला चालक की सीट के पीछे ही बैठी थी। प्रसव दर्द इतना बढ़ा की उक्त महिला को बस में कन्नौद रोड पर ही डिलेवरी हो गई। तत्काल बस को अस्पताल लाया और महिला को भर्ती कराया। उक्त महिला ने एक कन्या को जन्म दिया।
इछावर में बंदरों का आतंक, फसल नष्ट की
इछावर 19 फरवरी (फुरसत)। नगर में बंदरों का बहुत आतंक मचा हुआ है। गेहूँ की 20 प्रतिशत फसल नष्ट कर चुके हैं इधर पानी की कमी फिर शीत लहर के कारण वैसे ही फसल कमजोर थी ऊपर से जो फसल बची है उसे बंदर नष्ट कर रहे। इस और कोई भी ध्यान नहीं दे रहा। कृषक एम.पी.तिवारी ने बताया कि उनकी कृषि भूमि सिविल अस्पताल उत्कृष्ठ विद्यालय तथा थाने से लगी हुई है। अभी तक लगभग 20 प्रतिशत फसल बंदरों द्वारा नष्ट की जा चुकी है ये लाल मुँह के बंदर का इतना आतंक है यदि इनको भगाने जाओ तो ये सामुहिक हमला करते हैं तथा कई लोगों को काट चुके हैं इसके अतिरिक्त सर्दी से भी फसलों को जो नुकसान हुआ है उसका भी मूल्यांकन नहीं हुआ। बंदरों को वन प्राणी संरक्षक कानून के तहत किसी भी प्रकार की शारीरिक हानी नहीं पहुँचा सकते। अत: वन विभाग से अपेक्षा की जाती है बहुत शीघ्र ही इन बंदरों को पकड़ने की मुहिम चलायें जिससे जनता को राहत मिले।
श्रीनाथ जी की हवेली हेतु भूमि पूजन सम्पन्न
सीहोर 19 फरवरी (फुरसत)। प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्री गोवर्धननाथ जी का नागरिक अभिनंदन हेतु पदमश्री विभूषित पूयपाद डाक्टर गोकुल उत्सव जी महाराजश्री इन्दौर के करकमलों से भूमि पूजन सम्पन्न हुआ।
पुष्टिमार्गीय वैष्णव मंडल के शांतिलाल साबू द्वारा जारी प्रेस नोट अनुसार वैष्णवों की श्रध्दा व आस्था के केन्द्र श्रीजी की से सम्पन्न हुआ इस अवसर पर वेदमंत्रों व विधि विधान ने श्री मथुराप्रसाद जी शास्त्री साहब ने पूजन कराया। आरती व प्रसाद वितरण हुआ।
उपरांत अग्रवाल पंचायत भवन में भारत सरकार द्वारा पदमश्री एवं तानसेन संगीत सम्मान से सम्मानित डॉ.गोकुल उत्सव जी का पुष्टि परम्परानुसार भव्य सम्मान किया गया। सर्वप्रथम श्रीमद वल्लभाचार्य जी के चित्र के समक्ष महाराजश्री ने दीप योति प्रकट की तथा माल्यार्पण कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया गया।
स्वागत वंदना गीत की प्रस्तुति श्रीमति वंदना, प्रमिला एवं प्रीति साबू द्वारा सुमधुर गीत से हुई। पूर्व विधायक शंकरलाल साबू ने स्वागत भाषण दिया। समिति की और से दिलीप रुठिया, राधाकिशन मंत्री, बृजमोहन गुप्ता, जगदीश सोडानी, शरद मोदी, शांतिलाल साहू, द्वारका दास अग्रवाल, डॉ.कैलाश अग्रवाल, शंकर गुप्ता आदि ने मंगल तिलक शाल, श्रीफल तथा पुष्पहारों को पहनाकर पद्मश्री सम्मानित डॉ.गोकुल उत्सव महाराजश्री को सम्मानित किया। सम्मान पत्र का वाचन डॉ.कैलाश अग्रवाल ने किया जो भेंट किया गया।
महिला मण्डल की और से, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों व गणमान्यों ने पूयनीय महाराजश्री को पुष्पहार व पुष्प गुच्छ भेंट किये। आयोजन का संचालन पत्रकार प्रदीप चौहान ने किया जबकि उपस्थित जनों का आभार भारत अग्रवाल ने किया। अपने सम्मान अवसर पर डॉ. गोकुल उत्सव जी ने प्रकट कि यह संगीत साधना का सम्मान है तथा हवेली के नवनिर्माण के लिये संकल्प लेने पर सीहोर वासियों की प्रशंसा की।

सर्वधर्म समिति का वार्षिकोत्सव सम्पन्न
जागरुक पत्रकार के रुप में संचेती का सम्मान
आष्टा 19 फरवरी (फुरतस)। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सर्वधर्म समिति आष्टा का वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ पुष्प विद्यालय आष्टा के प्रांगण में दीप प्रवलन के साथ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मजहब नहीं सिखाता आपस में बेर रखना, हम सभी लोगों को मिलजुल कर कार्य करना चाहिए एवं समाज में एकता की मिशाल कायम करना चाहिए। मालवीय ने सर्वधर्म समिति द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।
मुख्य प्रवक्ता के रुप में जिले से पधारे लेखक पंकज पुरोहित ने अपने सारगर्भित विचारों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होने अपने उद्बोधन में सभी ग्रंथों के कुछ अंशों को लेकर सभी ग्रंथों में सामंजस्य स्थापित कर दिव्य योति पर प्रकाश डाला। पुरोहित ने कहा कि मानव सेवा ही सर्वोपरि सेवा है। ईसा मसीह, पैगम्बर मोहम्मद शाह, गुरु गोविंद सिंह जी एवं महात्मा गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होने उपस्थित बच्चों को एवं जनश्रोताओं को इन महान पुरुषों के सिध्दांतों पर चलने की प्रेरणा प्रदान की। अपनी अस्वस्थता के बाद ही मंच को संभाले रखा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार ने पूर्व वक्ताओं के विचारों की प्रशंसा की एवं समाज सेवा के क्षेत्र में जुड़े सामाजिक कार्यों को करने की प्रेरणा दी। परमार ने कहा कि हर वर्ष की तुलना में इस वर्ष का वार्षिकोत्सव बहुत ही अच्छा है।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण समिति की अध्यक्षा श्रीमति सरोज सिंगी द्वारा पढ़ा गया एवं मुख्य अतिथियों का पुष्पहार द्वारा स्वागत किया गया। समिति के सचिव जूलियन टोप्पो ने समिति द्वारा वर्ष भर किये गये कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। सर्वधर्म समिति में जागरुक पत्रकार की उपाधि से फुरसत प्रमुख सुशील संचेती का स्वागत सम्मान किया। जोगि आया जोगि आया, मार्डन पब्लिक स्कूल की प्रस्तुती ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया एवं झूमने के लिये पब्लिक को मजबूर कर दिया। संत टेरेसा होस्टल की छात्राओं द्वारा भरत नाटयम की प्रस्तुती दी गई।
अंत में नि:शुल्क चिकित्सा सेवा एवं समाचार-पत्रों के माध्यम से सहयोग प्रदान करने वाले एवं अन्य लोगों का समिति द्वारा प्रमाण-पत्र एवं शील्ड प्रदान की गई। प्रमाण-पत्र एवं शील्ड में पालीवाल कम्प्यूटर सेंटर के संचालक राकेश पालीवाल एवं समिति के पूर्व अध्यक्ष मो.जुनेद खान का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर आष्टा के बाल कवियों द्वारा राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत अपनी स्वरचित क विताओं का समिति के मंच पर वाचन किया जिसे लोगों ने बहुत सराहा। इसी अवसर पर मुस्तकीन बेग, गायत्री शक्ति पीठ के श्री उपाध्याय जी, ब्रदर पवित्र द्वारा भी अपने-अपने धर्मों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का आभार जोस सेमुअल ने प्रकट किया। इस अवसर पर मुख्य रुप से पुष्प विद्यालय के फा.जॉनी, पत्रकार सुशील संचेती, त्रिलोक बोहरा, प्रकाश पोरवाल, एच. आर.परमाल, रेक्टर थामस, नेहा तिवारी, जॉन जी केनेडी, ब्रदर सोना, डॉ मीनल सिंगी, विशाल चौरसिया, संदीप जायसवाल, नपा उपाध्यक्ष मेहमूदा कुरैशी, सिस्टर्स, ब्रदर्स एवं समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।

नीम लेपित किसान यूरिया अपनाने की सलाह दी
सीहोर 19 फरवरी (फुरसत)। नेशनल फर्टिलाईजर्स भारत सरकार का उपक्रम क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा ग्राम खेत तालाब, ब्लाक व तहसील इछावर के कृषक हेमंत कबाड़ी के खेत में गेहूं की फसल प्रजाति सी-306 पर किसान जैविक उर्वरक एवं किसान यूरिया के प्रभाव पर प्रक्षेत्र प्रदर्शन डाला था।
15 फरवरी को इस प्रदर्शन प्लाट पर खेत दिवस एवं कृषक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम के प्रगतिशील कृषक श्री बाबूलाल भाई द्वारा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि विज्ञान केन्द्र इछावर जिला सीहोर के डॉ.जे.के. कन्नौजिया थे। कार्यक्रम में लगभग 60-65 किसान उपस्थित हुए। डॉ. कन्नौजिया ने कृषकों को संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, केचुआ खाद, कीट प्रबंधन तथा किसान जैविक उर्वरक एवं नीम लेपित किसान यूरिया अपनाने की सलाह दी। जिससे प्रयोग किये जाने वाले उर्वरकों का अधिक से अधिक पौधों द्वारा उपयोग किया जा सके। विजय ओगले प्रबंधक विपणन प्रभारी क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल ने कंपनी के उत्पाद तथा कंपनी द्वारा जनहित में चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों जैसे ग्राम गोद लेना स्वास्थ्य परीक्षण ग्रामीण खेलकूद, वृक्षारोपण आदि के बारे में जानकारी दी। ओंकार सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभारी जिला सीहोर ने कृषकों को मिट्टी परीक्षण के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा कृषकों को सलाह दी की खेत में फसल बोने से पहले मिट्टी की जांच अवश्य करायें जिससे फसल में प्रयोग की जाने वाली पोषक तत्वों की मात्रा की जानकारी मिल सके। कार्यक्रम में कृषकों को जैविक उर्वरक, मिट्टी परीक्षण, किसान संदेश तथा विभिन्न फसलों पर लीपमेट पम्पलेट वितरित किये गये। खेत दिवस एवं कृषक प्रशिक्षण शिविर में आये कृषकों का धन्यवाद ज्ञापन जिला प्रबंधक ओंकार सिंह द्वारा किया गया।

Tuesday, February 19, 2008
सिर्फ सीहोर में 4 नहीं मात्र ढाई लीटर मिलेगा केरोसिन
सीहोर 18 फरवरी (फुरसत)। गरीबों को उचित मूल्य की दुकानों से मिलने वाला केरोसिन तेल खाद्य अधिकारी और उचित मूल्य दुकानों और फ्रीसेल के नाम जमाखोरों की मिली भगत से शनै:-शनै: उनकी पहुँच से दूर जाने लगा है और उपभोक्ताओं को तरह-तरह के बहाने बनाकर उपभोक्ता भंडारों के संचालक उन्हे टरकाने लगे हैं। आज गरीब चूल्हा जलाने के लिये बूंद-बूंद केरोसिन के लिये भटकने को मजबूर होने लगा है।
उपभोक्ता भंडारों पर जो केरोसिन आबंटित होता है उसका लाभ गरीबों को कम और जमाखोरों को यादा होता है। निर्धारित दिन जिस दिन केरोसिन बांटा जाता है उस दिन केरोसिन के लिये भीड़ भाड़ और डब्बों की लंबी-लंबी कतारें सहज रुप से देखी जा सकती है। पहले केरोसिन की प्राप्ति के लिये झगड़ा और मारामारी आम हो चुकी है।
शासन प्रत्येक उपभोक्ता भंडारों पर सभी प्रकार के राशन कार्डों पर 4 लीटर प्रति कार्ड के हिसाब से केरोसिन का आवंटन करता है लेकिन दुकान संचालक अपनी मनमर्जी से कार्ड धारियों को केरोसिन उपलब्ध कराता है और यदि कोई उपभोक्ता आपत्ति दर्ज कराता है तो उसे दुकान संचालक और उसके कर्मचारियों के अभद्र व्यवहार से रुबरु होना पड़ता है। कहने का तात्पर्य यही है कि सीहोर नगरीय क्षेत्र में स्थित शासकिय उचित मूल्य की दुकानों पर ही तेल आवंटन में भेदभाव करता जा रहा है।
ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी संबंधित विभाग को नहीं हो उन्हे भी इन स्थितियों की पूरी जानकारी है। बावजूद इसके मनमानी कर रहे इन उपभोक्ता भंडारों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। इसका खामियाजा गरीब उपभोक्ताओं को केरोसिन से वंचित होकर उठाना पड़ रहा है।
शासन के आदेशानुसार अभी तक सफेद, पीले और नीले राशन कार्डों पर प्रतिकार्ड 4 लीटर केरोसिन दिये जाने की व्यवस्था थी और शहर भर की शासकिय उचित मूल्य दुकानों से यह वितरित भी किया जा रहा था लेकिन इस माह से एपीएल और वीपीएल कार्डधारियों को 4 लीटर और सफेद कार्ड धारियों को मात्र ढाई लीटर तेल उपलब्ध कराया जा रहा है जबकि सरकार से सीहोर नगरीय क्षेत्र के लिये पुरानी व्यवस्था अनुसार ही कोटा उपलब्ध कराया गया है। फिर ऐसी कौन-सी बात हो गई कि केरोसिन वितरण में उपभोक्ताओं के बीच इतना अधिक अंतर कर दिया गया है।
खाद्य अधिकारियों की लापरवाही संचालकों से सांठगांठ से केरोसिन की कालाबाजारी से लाखों रुपये की चपत सीहोर शहर में प्रतिमाह लगाई जा रही है। खाद्य विभाग की अफलातूनी का ही नमूना है कि केरोसिन के साथ-साथ शासकिय उचित मूल्य की दुकानों पर आने वाला निबाला भी उनके मुँह से छीनकर भारी कीमत लेकर जमा खोर व्यापारियों तक पहुँचा दिया। नीला केरोसिन राशन कार्डधारियों को 10 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मुहैया कराया जाता है जबकि यही नीला केरोसिन खुले आम 20 से 25 प्रति लीटर के हिसाब से ब्लेक में बिकता रहता है। जब नीला केरोसिन कार्डधारियों के लिये है तो इस नीले केरोसिन का उपयोग होटल व्यवसायी कैसे कर रहे हैं यह जांच का विषय है कि आखिर यह नीला केरोसिन उन तक बडी मात्रा में पहुँचता कैसे है। sehore fursat

नशे में ऐसा पत्थर मारा की उसकी मौत हो गई
आष्टा 18 फरवरी (फुरसत)। आज सुबह पहले तो मंडी गेट के सामने दारु के ठेके पर तीन लोगों ने जमकर दारु पी, पीकर वे रवाना हुए तो नशे में किसी बात पर मृतक ने दूसरे को थप्पड़ मार दिये दूसरे को थप्पड़ सहन नहीं हुए तो उसने थप्पड़ मारने वाले को ऐसा पत्थर मारा की घटना स्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई।
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री मनु व्यास ने बताया कि आज सुबह मेहतर मांगीलाल पुत्र दयाराम उम्र 36 वर्ष निवासी हाथी खाना डाबरी निवासी मान सिंह कलोता एवं मालीपुरा निवासी ओम प्रकाश मेवाड़ा ने पहले ठेके पर दारु पी उसके बाद ये तीनों सुभाष नगर की और निकल गये। किसी बात पर विवाद हो गया तो मृतक मांगीलाल ने मानसिंह कलोता को थप्पड़ मार दिया नशे मे धुत मानसिंह ने मांगीलाल को पत्थर मार दिया। पत्थर ऐसा की मांगीलाल पुत्र दयाराम की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई।
यह देख क्षेत्र में हलचल मची सूचना मिलते ही एसडीओपी मनु व्यास, प्रभारी टी.आई.एस.आर.चौधरी सादल बल के घटना स्थल पर पहुँचे वहीं आरक्षक कमलेश राय, अशोक दुबे, पवन रघुवंशी, संतोष वाहन चालक को अधिकारियों ने आरोपी को पकड़ने के लिये जनता द्वारा बताये मार्ग की और रवाना किया। श्री व्यास ने बताया कि मान सिंह कलोता एवं ओम प्रकाश मेवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। मानसिंह जिसने पत्थर मृतक को मारा था वो इतना नशे में धुत है कि बात ही नहीं कर पा रहा है उसकी दारु उतर जाये तब घटना का कारण ज्ञात होगा। sehore fursat

10 वर्ष के बालक को बेल्ट से मारा व रिवाल्वर से डराया
सीहोर 18 फरवरी (फुरसत)। आष्टा में संचालित सृजन बोर्डिंग स्कूल के संचालक रामन
रेश यादव व अन्य दो अध्यापकों द्वारा बोर्डिंग के छात्र के साथ मारपीट करने व रिवाल्वर की नोक से जान से मारने की धमकी का मामला प्रकाश में आया है। छात्र ने अपने पिता के साथ पुलिस को भी उक्त आशय की रिपोर्ट की है तथा उसके शरीर पर आई चोंटों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
सोभाल सिंह परमार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार घनश्याम परमार निवासी पोचानेर का एक लड़का सृजन बोर्डिंग स्कूल आष्टा में कक्षा पांचवी में पढ़ता है।
इसके संचालक द्वारा रामनरेश यादव व दो अन्य अध्यापक जसपाल व जागेश ने इस 10 वर्ष की उम्र के अबोध बालक पर 1600 रुपये की चोरी का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट की तथा उसके शरीर पर चोंटे पहुँचाई है, उसका पुलिस द्वारा मेडिकल परीक्षण करवाया गया है तथा मेडिकल रिपोर्ट में भी उसके शरीर पर चोंटे होने का उल्लेख हैं।
इस बालक को स्कूल संचालक व अध्यापकों द्वारा इतना डराया धमकाया गया कि वह आज तक डरा हुआ है। इस बालक के पिता जब आष्टा किसी काम से आये और स्कूली बच्चों को पी.टी. के लिये मैदान पर ले जाया जा रहा था तो यह बालक अपने पिता को देखकर दौड़कर उनके पास गया और पूरी घटना उसने अपने पिता को बताई तथा पुलिस थाना जाकर इन लोगों की शिकायत की है। बालक के पिता ने संचालक के खिलाफ कार्यवाही की जाने की मांग की है। sehore fursat

श्रीराम सेतु को नष्ट करने की तैयारी कर रहे निकम्मे और नपुंसक शासक
सीहोर 18 फरवरी (फुरसत)। घर और बच्चों को संस्कार देने का काम केवल योग्य माताएं ही कर सकती हैं। बच्ची को संस्कारित करने के लिये जरुरी है कि माताएं भ्ी संस्कारी हों। पतिव्रता नारी कोई भी चमत्कारी कर सकती है और सुयोग्य संतान भी वहीं पैदा होती है, जिस घर में पिता की ईमानदारी की कमाई, पविध्द बुध्दी और हरिचरणों में प्रेम करने वाला हृदय निवास करता हो।
इस आशय के उद्गार काशी से पधारे स्वामी डॉ रामकमल दास वेदांती जी महाराज ने विधायक रमेश सक्सेना के गृह ग्राम में लगातार 27 वीं बार मानस प्रचार समिति बरखेड़ाहसन के तत्वाधान में हो रही संगीतमयी श्रीरामकथा के पांचवे दिन समापन अवसर पर बडी संख्या में उपस्थित श्रोताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। स्वामी जी ने कहा कि जहाँ अन्याय से धन इकट्ठा किया जाता है वह दस वर्ष से अधिक नहीं ठहरता, ग्यारहवां वर्ष लगते ही वह अनीति से कमाया हुआ धन पहले से एकत्रित धन को भी नष्ट कर देता है। उन्होने कहा कि अमीरों को भी अपनी बेटी को विदा करते समय अनावश्यक धन का प्रदर्शन नहीं करना चाहिए ताकि गरीब भी अपनी बेटी को विदा करने में संकोच नहीं करे। उन्होने कहा कि जीवात्मा का परमात्मा से मिलन महात्मा ही करा सकते हैं इसलिये संत समागम में कभी कोताही नहीं करें। स्वामी जी ने रामसेतु की चर्चा करते हुए कहा कि श्रीराम का जन्म साढ़े नौ लाख साल पहले हुआ था और दिन रात जोड़ लिये जाये तो 19 लाख वर्ष होते हैं। शास्त्रों के अनुसार श्रीराम के प्राकटय को 19 लाख वर्ष बीते हैं और हाल ही में नासा ने अंतरिक्ष से रामसेतु का चित्र अमेरिका को भेजा, उसमें भी रामसेतु 19 लाख वर्ष पुराना बताया गया है इससे स्पष्ट है कि रामसेतु भगवान श्रीराम द्वारा निर्मित है। उन्होने कहा कि यह दुख की बात है कि आज श्री लंका अपने देश के ऐतिहासिक अवशेषों को समेट रहा है और भारत की निकम्मे और नपुंसक शासन देश के गौरव के प्रतीक रामसेतु को नष्ट करने की तैयारी कर रहे हैं। स्वामी जी ने कहा कि रामसेतु के कारण ही सुनामी की लहरों ने भारत में दूसरे देशों की अपेक्षा कम नुकसान पहुँचाया क्योंकि सेतु के कारण सुनामी की लहरों की गति कम हो गई थी। यह रामसेतु रामेश्वरम से श्रीलंका के बीच है जो श्रीराम के लंका जाने का अकाटय प्रमाण है अन्यथा नासा को इसी स्थान पर सेतु का पता क्यों चला ? कहीं और भी यह सेतु हो सकता था ? स्वामी जी ने कहा आज पूछा जाता है कि राम जन्मभूमि कहां है ? जिस तरह दिन के उजाले में उल्लू देख नहीं पाते उसी प्रकार आज के शासन रामजन्मभूमि को लेकर यही कहते रहते हैं। उन्होने कहा कि रामेश्वरम में आज भी ऐसे पत्थर हैं जो पानी में तैरते हैं, मैं स्वयं ऐसा ही एक पत्थर अपने आश्रम में रामेश्वरम से लाया हूँ। कथा के बीच में स्वामी जी ने कई सुमधुर भजनों का रसास्वादन भी कराया। कथाा स्थल पर आज समापन अवसर पर भारी संख्या में धर्मप्रेमी जन उपस्थित रहे। लगातार पांच दिन से लगातार बरखेड़ाहसन में श्रीराम रस की गंगा बह रही थी। विधायक रमेश सक्सेना ने सभी धर्मप्रेमियों के रामकथा में उपस्थित होने पर आभार प्रकट किया। sehore fursat

चांद कादरी की कव्वाली का शानदार कार्यक्रम आज
आष्टा 18 फरवरी (फुरसत)। कव्वाली कमेटी के सदर जाहिद खां गुड्डू भाई ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 19 फरवरी दिन मंगलवार को सुभाष मैदान पुराना बस स्टेण्ड स्थित पर रात 9 बजे कव्वाली का शानदार मुकाबला रखा गया है। जिसमें हिन्दुस्तान के जाने-माने कव्वाल चांद कादरी दिल्ली एवं बाम्बे की तनवीर कौसर के बीच शानदार दिलकश मुकाबले का प्रोगाम रखा गया है। जाहिद गुड्डु ने बताया कि कव्वाली के प्रोग्राम में मुख्य रुप से वर्तमान मंत्री, विधायक एवं पूर्व मंत्रीगण, विधायक व भाजपा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहेंगे। कव्वाली कमेटी के खजांची मुजफ्फर भैया, सचिव नवाब खां, नायब सदर कचरु सेठ, भुरु भाई, कमेटी के सरपरस्त अनवर हुसैन, प्रेम मामा राय, मोहसिन बेग, जफरलाला, शेख आरीफ, पुकार कुरैशी, नोशे भाई, रऊफ भाई, मसूद भाई व कमेटी के सदस्यगण अंसार भाई, रशीद बाबा, इलयास, हनीफ भाई, आरीफ, छब्बन, चांद उस्ताद, अकरम भैया, हमीद भाई फ्रूट वाले, अय्यूब भाई, नाजिम बेरी, नफीस बेरी, नासिर भाई, अय्यूब जुम्मापुरा, इकबाल भाई, मेवाती आदि ने गणमान्य नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में कव्वाली के प्रोगाम में शामिल होकर कव्वाली के मुकाबलें का भरपूर आनन्द लें। sehore fursat
जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत
इछावर 18 फरवरी (फुरसत)। इछावर थाना क्षेत्र में जहरीला पदार्थ खाने वाले एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम बरखेड़ा कुर्मी निवासी 35 वर्षीय सुरेश पुत्र बूलचन्द्र अजा ने आज सुबह अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई। sehore fursat
Subscribe to:
Posts (Atom)