सीहोर 24 जनवरी (नि.सं.)। शाहगंज पुलिस ने वन कर्मचारियों के साथ अभ्रद व्यवहार कर मारपीट करने वाले चार आरोपियों को त्वरित कार्यवाही करते हुये गिरफ्तार कर लिया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खटपुरा निवासी मंसूर भील, मरू उर्फ निर्भय, भागचन्द्र, जुल्लू उर्फ पवन ने मिलकर वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था जिसे राजस्व एवं वनविभाग द्वारा संयुक्त रूप से प्रयास कर इस जमीन पर से इनका अवैध कब्जा दो-तीन वार हटवाया जा चुका था जिस पर पुन: इनके द्वारा कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था गत बुधवार को वनविभाग का गस्तीदल जब इस जमीन पर चेक करने गया तो वहां पर अवैध लकड़ी बगैरह रखे मिले जिसे बन कर्मी अपने साथ जप्त कर ला रहे थे तभी इन चारों ने मिलकर उनके साथ अभ्रद व्यवहार व मारपीट की जिसमें एक वनकर्मी को चोट आई । शाहगंज थाना प्रभारी मनोज मिश्रा ने घटना की रिर्पोट पर प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए चारो आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है ।
Friday, January 25, 2008
विश्वास के साथ श्रध्दा भी जरुरी है - अवधेश दास जी
जावर 24 जनवरी (फुरसत)। परम पूय संत अवधेश दास जी महाराज ने श्रीराम क था के दूसरे दिन कथा का प्रारंभ गुरु वंदना गुरु देव सहारा वन जाओ से किया। गुरुजी की शिष्या प्रियंका जोशी ने भी अपने गुरुजी का वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा में गुरुजी ने कहा कि जब तक शिव का विश्वास पार्वती की श्रध्दा भक्त के पास न हो तब तक कथा सुनने का कोई महत्व नहीं है। उन्होने कहा कि व्यक्ति में विश्वास के साथ श्रध्दा भी जरुरी है। प्रवचन के बीच-बीच में गुरुजी ने भक्ति गीत से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गुरुजी ने राम अवतार का प्रसंग प्रस्तुत किया गुरुजी द्वारा की जा रही संगीतमय श्रीराम कथा का श्रवण का क्षेत्र की जनता सैकड़ो की संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ उठा रही है। श्रीराम कथा में आज विशेष अतिथि के रुप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेण्डी क्राफ्ट बोर्ड दिल्ली अक्षत कासट, राजकुमार जायसवाल अध्यक्ष युवक कांग्रेस, रघुवर गोहिया वरिष्ठ पत्रकार, आशीष गेहलोत पार्षद सीहोर पधारे थे। सभी अतिथियों का स्वागत समिति पदाधिकारियों ने किया। अतिथियों ने गुरुजी का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्रीराम कथा का श्रवण कर लाभ कमाया। समिति अध्यक्ष सचिन खत्री व बाबूलाल पटेल सहित सभी कार्यकर्ताओं ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन सुभाष भावसार ने किया। कार्यक्रम के अंत में श्रीराम की आरती समिति के राजपाल ठाकुर, तेजपाल, शिवम सोनी, राकेश सिंह, वीरेन्द्र, कमलेश ठाकुर, तेज सिंह गुड्डु, सुदीप सिंह, राजेश लक्ष्कार, गुलाब सिंह, मयंक चौरसिया, शिवनारायण राठौर, विमल सोनी, चेतन पटेल, कृष्णपाल सिंह, हरिनारायण मालवीय कृपाजी, नीरज ठाकुर सहित सेकडों की संख्या में माता-बहन उपस्थित थे। अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

महिला की कुंए में डूबने से मौत
आष्टा 24 जनवरी (फुरसत)। सिद्धिकगंज थाना अर्न्तगत आने वाले ग्राम बांदरिया हाट में एक विवाहिता की कुंए में डूबने से मौत हो गई है । पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बांदरिया हाट में रहने वाले गजराज सिंह अजा. की 35 वर्षीय पत्नी सुमनबाई आज दोपहर को ग्राम के सार्वजनिक कुंये पर पानी भरने गई थी तभी अचानक पानी भरते समय वह कुंए में जा गिरी जिसकी डूबने से मौत हो गई । इसी प्रकार सुशीलनगर सिद्धीकगंज निवासी विनोद का साढ़े चार वर्षीय पुत्री अभिलाषा की मौत गत बुधवार को बिमारी के कारण हो गई । इधर दोराहा थाना अर्न्तगत आने वाले ग्राम बरखेड़ा खरेट निवासी 45 वर्षीय वीरमजी आ. धूलजी की मौत गत बुधवार को उसके मकानद पर सीने में दर्द होने के कारण उपचार हेतू लाते समय रास्ते में हो गई ।

रंगे हाथ पकड़े गए सटोरिए
आष्टा 24 जनवरी (फुरसत)। आष्टा पुलिस ने बजरंग कालोनी आष्टा निवासी हरिराम आ. भागीरथ काजीखेड़ी निवासी संजय आ. चन्दरसिंह कसाई पुरा निवासी रफीक आ. चन्दू खां, तथा कोतवाली पुलिस ने सीहोर निवासी राजेन्द्र आ. गोपी, मनीष राठौर, बमूलिया निवासी शंकरलाल आ. बाबूलाल, नयापुरा निवासी परमानंद आ. भवानी सिंह तथा मछलीपुल निवासी आत्माराम आ. रामप्रसाद को अवैश रूप से सट्टा पर्ची लिखते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है ।
पुलिस ने इनके कब्जे से 2860रुपये नगदी व सट्टा पर्ची जप्त कर धूत अधिनियम के तहत प्रकरण कायम किया है ।

ठंड ने दिखाया रंग
आष्टा 24 जनवरी (फुरसत)। किसी को इतनी उम्मीद नही थी कि मकर संक्रांति के बाद इतनी ठंड पडेग़ी ठंड ने ऐसा रंग दिखाया की अच्छो-अच्छो को एहसास करा दिया कि इसे कहते हे ठंड 4-5 दिनो से ठंड ने ऐसा रंग दिखाया की लोगो ने दिन-दिन भर टोपे, मफलर, श्वेटर को नही उतारे ठंड की चमक पड़ने से गर्म कपडे बेचने वालो के यहा अचानक ग्राहकी चल पड़ी है ।
पारा काफी नीचे आ गया पड़ रही ठंड फसलों के लिए अच्छी मानी जा रही है। वही आम जन ठंड से कंपकंपा उठा है। रात्रि में नगर में जिधर निगाह घुमाओ आलाव जलता नजर आता है ।ठंड में सुबह-सुबह लगने वाले स्कूलों में छोटे-छोटे बच्चों की उपस्थित कर हो गई है । वही इस ठंड से मौसमी बिमारी ने भी नागरिकों को घेरा है ।
कड़ाके की पड़ रही ठंड के कारण नगर के बाजार रात्रि में जल्दी बंद हो जाते है। और सुबह देर से खुल रहे है। कड़ाके की ठंड के कारण मवेशीयों की काफी परेशानी हो रही है । ठंड के कारण चाय की दुकानो पर बिक्री बढ़ गई है ।

पशु क्रूरता की बात करने वाले यह बतायें क्या पशुओं से भी गऐ बीते हैं सीहोर के ये यात्री...?
सीहोर 24 जनवरी (फुरसत)। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत आये दिन गाय-बैल से भरे ट्रक पकड़ने वाले पुलिस वालों तथा सामाजिक संगठन पहले यह बतायें कि क्या नगर में चल रही यात्री बसों में यात्रा करने वाले मनुष्य पशुओं से भी गये-बीते हैं। बसों में उन्हे बैठने तो दूर लटकने तक की जगह उपलब्ध नहीं कराई जाती, ठूंस-ठूंस कर भरा जाता है तो फिर पशुओं की चिंता करने वालों को मनुष्यों की फिक्र क्यों नहीं सताती। क्या यातायात विभाग पहल कर नगर के यात्रियों की दशा सुधारने का काम करना उचित नहीं समझता?
उक्त बात नगर के वरिष्ठ समाजसेवी व सेवा संस्था के संस्थापक नेत्र प्रेरक कमल झंवर ने फुरसत से अपनी बातचीत के दौरान कही। श्री झंवर ने कहा कि नगर में आये दिन पशु क्रूरताओं के मामले देखने-सुनने को मिलते हैं लेकिन देखा गया कि जिन ट्रकों या वाहनों में वह पशु भरे जाते हैं उन्हे कम से कम खड़े रहने की तो जगह मिलती है लेकिन इसके बावजूद भी हर एक पशु से भरे वाहन की जांच पुलिस पूरी मुस्तैदी से करती है कि कहीं कोई मूक पशु के साथ अत्याचार तो नहीं हो रहा ? पुलिस की यह चौकस कार्यप्रणाली तारीफ के काबिल है वह पशु क्रूरता के खिलाफ अपना अभियान जारी रखे इससे कोई गिला शिकवा नहीं है लेकिन नगर में जिस प्रकार मनुष्य के साथ अमानवीय व्यवहार यात्री बस चालकों द्वारा किया जा रहा है उसके खिलाफ भी पुलिस की सक्रियता आवश्यक है।
उल्लेखनीय है कि यहाँ नगर में सीहोर से आष्टा के मध्य चलने वाले वाहनों में अधिकांशत: जितने भी यात्री बैठते हैं उन्हे ठूंस-ठूंस कर ही भरा जाता है। उन्हे सही से बैठने के लिये सीट तक नहीं दी जाती है। महिलाएं भी परेशानी के साथ बैठती हैं। बैठने की सीट पूरी होने के बाद भी दुगनी सवारियाँ इन वाहनों में भरी जाती है। वाहन चालक आगे भी अधिकाधिक सवारी बैठाता है और परिचालक पीछे सीट पूरी होने के बाद कईयों को खड़ा करवा देता है और फिर उसके बाद यात्रियों को लटकवा भी देता है।
इस प्रकार यात्री एक-दूसरे के बीच दबे-सिकुड़े बैठने को और यात्रा करने को मजबूर हो जाते हैं। कईयों की सांस फूल जाती है। कईयों की दशा ही बिगड़ जाती है। जो लटककर जाते हैं उनके जीवन के साथ खिलवाड़ की स्थिति रहती है। कुल मिलाकर पशुओं से यादा अत्याचार यात्री वाहनों में मनुष्यों के साथ हो रहा है और वह भी खुले आम हर दिन हो रहा है।
इसके बावजूद लम्बे समय से यातायात विभाग अपनी सेटिंग के चलते इन वाहन वालों से कभी कुछ नहीं कहता। वाहन चालक जैसे चाहे वैसे अपने वाहनों में यात्रियों को ठूंस-ठूंस कर भरते हैं, अभद्र व्यवहार करते हैं। महिलाओं को खासी परेशानी आती है लेकिन यातायात पुलिस का इसकी तरफ ध्यान नहीं जाता।
यदि कोई यात्री इसका व्यवस्था का विरोध करता है तो वाहन चालक-परिचालक या वाहन मालिक उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं और बात बढ़ने पर नौबत मारपीट तक पहुँच जाती है बल्कि उन्हे बीच रास्ते में भी छोड़ कर उन्हे बेइज्जत करने का क्रम भी यह लोग करने से बाज नहीं आते। आये दिन इस प्रकार की घटनाएं सीहोर से आष्टा के बीच आसानी से देखी जा सकती है।

Thursday, January 24, 2008
जांगड़ा समाज संत रवि दास जयंती मनायेगा
आष्टा 23 जनवरी (फुरसत)। समाज कल्याण परिषद शाखा आष्टा की विशेष बैठक संपन्न हुई जिसके संत शिरोमणी रविदास जंयती समारोह दि. 24 जनवरी,08 को आष्टा में बड़ी धूम-धाम से मनाने का सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया । जांगड़ा समाज आष्टा के अध्यक्ष बंशीलाल धनवाल एवं महामंत्री रमेश चंद्र कटारे ने एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी समाज के धार्मिक व अध्यात्मिक गुरूसंत शिरोमणी रविदास महाराज की जयंती समारोह दिनांक 24 जनवरी,08 को आष्टा में बड़ी धूम-धाम से मनाई जावेगी । सर्व सम्मिति से यह भी निर्णय लिया गया है कि जयंती समारोह में समाज के वरिष्ठ आईएएस. आईपीएस तथा समाज सेवी भारत सरकार की मंत्री जी का मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाये । बैठक में राकेश रेकवाल अध्यक्ष मंदिर समिति आष्टा, दिनेश गहरवाल, अनारसिंह धनवाल, रामचरण बकोरिया, रंजीतसिंह अटेरिया, सांवतसिंह, जगदीश रेकवाल, रमेश चंद्र दामड़िया, कैलाश बगाना, हरिराम रेकवाल, जगदीश प्रसाद, शंकरसिह, रामचंद्र अस्ताया, दिनेश रेकवाल, रमेश रकवाल, हनीरसिंह रेकवाल, प्रेमसिंह बडोदिया, देवकरण जागड़ा, फूलसिंह जागड़ा, रमेश चंद्र दगोंलिया, प्रेमसिंह बामनिया आदि प्रमुखों ने भाग लिया ।
वोट की राजनीति के कारण फांसी की सजा पाने वाला अफजल गुरु आज भी जिन्दा है -अनिल ओक
आष्टा 23 जनवरी (फुरसत)। जिस अफजल गुरू का फांसी की सजा मिली वो आज भी जिन्दा है क्यों क्योंकि वोट की राजनीति आड़े आ रही है । इस देश को राजनेताओं के भरोसे नही छोड़ा जा सकता है क्या कभी नेता को कुछ देते देखा गया नही नेता केवल लेता ही लेता है । वो अगर कुछ देता है तो जनता को झुठे कोरे आश्वासन और वादे देता है। आज युवा संगम में युवा यह दृढ़ निश्चिय करे कि जब भी भारत माता की रक्षा के लिए अगर उनकी आवश्यकता होगी तो वो सब कुछ अर्पण करने को तैयार रहूंगा ।
उक्त उद्गार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांतीय सेवा प्रमुख अनिल ओक ने नेताजी सुभाष चंद्र चौराहे पर आयोजित 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर उसकी स्मृति में आयोजित युवा संगम एवं सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा का अनावरण अवसर पर व्यक्त किये । श्री ओक ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज युवा भटक रहा है । जिस युवा को देश भक्ति राष्ट्रभक्ति के गीत तराने गुनगुनाना चाहिये आज वो युवा जब दिल ही टुट गया तो जी कर क्या करे या इस दिल के टूकडे हजार हुए कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा जैसे गीत गुनगुनाता है जबकि देश के नौजवान की आंखो के सामने इस प्रकार का भविष्य तैरना चाहिये की मै क्यों जी रहा हूं इस देश के लिए मैने क्या किया, इस समय के लिए मैने क्या किया और मुझे देश समाज राष्ट्र के लिए क्या करना चाहिये । श्री ओक ने वीर सावरकर जब जेल में थे उस वक्त का संस्मरण सुनाया कि जब सावरकर जेल मे थे । तो उनकी भाभी ने उनसे कहा कि वे माफी मांगकर जैल से बाहर आ जाये वे बाहर आजायेंगे तो बंश आगे बढ़ेगा । तब उन्होंने भाभी को पत्र लिखा था कि जब देश ही नहीं बचेगा तो वंश का क्या काम? उन्होंने कहा कि आज भी देश में ऐसा युवा है जिनके मन में देश के प्रति एवं देश के लिए कुछ करने के भाव रहते हेै । आज यह जो देश टिका है युवाओं एवं अच्छे लोगों के कारण ही टीका है । दृष्टि को दिल्ली और राजनीति से हटाकर देखों कई अच्छे अच्छे कार्य हो रहे है । युवा उसमें लगा है । उन्होंने वृद्ध हो जाने पर गाय को कसाईयों के हाथों बेचने वालो को आड़े हाथों लिया और पूछा कि जब वो दुध देती है तब तो उसे रखते हो और जब दूध देना बंद कर देती है तो उसे कसाईयों के हाथों बेच देते हो । अनिल जी ने कहा कि अब समय आ गया है ताली बजाने से काम नही चलेगा । अब युवाओं को ताल ठोक कर आगे आना होगा । आज युवाओं को संकल्पित होने की आवश्यकता है युवा संगम के इस शुभ अवसर पर हमें कुछ संकल्प लेना चाहिये आज युवा यह निश्चित करे क ी बुरी नीयत से भारत माता की और जो भी आंख उठेगी जो आक्रमण करेगा उसका मुंह तोड़ जवाब दिया जायेगा। भारत माता के लिए सर्वस अर्पण करने के लिए वो हमेशा तेयार रहेगा । उन्होंने स्वदेशी और विदेशी का मुद्दा भी सामने रखते हुए आव्हान किया की आज से निर्णय करे की हम अपना चौका और बाथरूम विदेशी बस्तुओं से मुक्त रखेगें । केवल स्वदेशी वस्तुओं का ही उपयोग करेंगे। उन्होंने उदाहरण दिया कि जिस प्रकार पत्नि और वैश्या में अंतर होता है बैसा ही अंतर स्वदेशी ओर विदेशी में है । स्वदेशी वस्तुएं पत्नि की तरह होती है । और विदेशी वस्तुएं वैश्या की तरह होती है । श्रीओक ने कहा कि शास्त्रों की रक्षा शस्त्रों से ही होगी निर्वल की रक्षा तो भगवान भी नही करता है । उन्होंने कहा कि गांधी जी की शांति की अंहिसा की बात करते थे। लेकिन उनके आराध्य भगवान श्री राम के हाथों में भी शस्त्र था आज युवा संगम कार्यक्रम में आष्टा एवं ग्राम-ग्राम से आये युवाओं को मंच सें तीन संकल्प दिलवाये आज से अपने-अपने घरो पर सात दिनों तक शहीदों की याद में एक-एक दीपक लगाऊंगा । घर में एक महापुरूष का चित्र अवश्य लगाऊॅगा । अपना बाथरूम एवं रसोईघर स्वदेशी वस्तुओं से ही सजाऊगा । अगर उक्त संकल्प के कारण आज का यह युवा संगम सफल होगा ।
युवा संगम के प्रारंभ में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चन्दनलाल बनबट कन्हैयालाल भूतिया एवं अनिल ओक ने दानदाता महेश मुदड़ा परिवार द्वारा अपने पिता श्री बाबूलाल मुदड़ा की स्मृति में स्थापित की गई नेताजी सुभाषचंद्र बोस की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया । महेश मुदड़ा ने प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। प्रारंभ मे संतोष झंवर, राजू जायसवाल, दीपेश गौतम, गोविंद चौहान, शिव श्रीवादी आदि ने भजन प्रस्तुत किया । कार्यक्रम का समापन भजन गायक रामनारायण श्रीवादी के वन्दे मातरम् गीत से हुआ। कार्यक्रम का संचालन बाबू देब्वाल ने तथा अंत में आभार सत्येन्द्र सोंलकी, ने व्यक्त किया । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, समाजसेवी, राजनेता, पत्रकार, आदि उपस्थित थे । आज उक्त कार्यक्रम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं युवा मंच के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया था।

ऐसे प्रतिदिन विदेशों को 3 करोड़ जाते है
आष्टा 23 जनवरी (फुरसत)। हम अपने बाथरूम में विदेशी साबुनो का इस्तेमाल करके किस प्रकार विदेशों की आर्थिक सहायता करते है । इसका उदाहरण अनिल ओक ने एक उदाहरण देकर किया उन्होंने बताया कि हम जो लक्स साबुन का इस्तेमाल करते है । वो उसकी लागत कीमत 1 रुपये 30 पैसें की आती है । बाजार में उक्त साबून 10 रुपये में हम लाते है, एक साबून पर उक्त साबून की निर्माता कंपनी 5रु. कमाती है, देश में 6 लाख ग्राम है 60लाख की टिकिया खरीदते है । प्रतिदिन 3 करोड़ रु. कंपनी कमाती है । इस प्रकार हम 3 करोड़ रु रोज साबून के माध्यम से विदेशों को देते है। कल्पना करों कि हम कब कर्ज से आजाद होगे । आज का युवा संगम तभी सफल होगा जब हम विदेशी वस्तुओं का वहिष्कार कर स्वदेशी वस्तुओं को अपनायेगे ।
बुधवारा में नाली की सफाई को लेकर झगड़ा
आष्टा 23 जनवरी (फुरसत)। आज नगर के बुधवारा क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान के मालिक एवं पड़ोसियों ने मकान के सामने की नाली की सफाई एवं तराई को लेकर झगड़ा हो गया।
झगडे में एक व्यक्ति को काफी चोंट आई जिन्हे भोपाल रिफर किया गया। शेष अन्याें को मामूली चोंटे आई है। पुलिस ने बताया कि सुरेश ताम्रकार की शिकायत पर संतोष, विनोद, नंदू एवं कमल के खिलाफ तथा विनोद ताम्रकार ने हरिनारायण, सुनील, सुरेश एवं अनिल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनो के प्रकरण दर्ज कर लिये हैं।

संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ
जावर 23 जनवरी। संतश्री रामदास बाबा सेवा समिति जावर के तत्वाधान में आयोजित श्रीराम कथा एवं मानस सम्मेलन का आज श्रीराम मंदिर में भव्य शुभारंभ हुआ। उजैन से पधारे कथावाचक श्री अवधेशदास जी के जावर आगमन पर जावर जोड़ से समिति अध्यक्ष सचिन खत्री के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ता वाहन रैली के रुप में कथा स्थल लाये। यहाँ पर भव्य शुभारंभ हुआ।
प्रथम दिन अवधेश दास जी ने कहा कि हम कहीं भी रहें सुखी रहें या दुखी रहें लेकिन हर हाल में परमात्मा की कृपा का अनुभव हमें करते रहना चाहिऐ क्योंकि हमें जो यह मानव का तन मिला है तथा भारत जैसे देश में हम जन्में यह किसी पुण्य का ही फल है। कथा समाप्ति पर आरती हुई एवं प्रसाद का वितरण हुआ।

विजय शर्मा मण्डी बोर्ड अटैच
आष्टा 23 जनवरी (फुरसत)। आष्टा कृषि उपज मण्डी समिति मे एक साथ दो-दो सचिव के रहने से आष्टा मण्डी में असमंजस की स्थिति निर्मित हो गई थी।
पूर्व सचिव विजय शर्मा को मण्डी बोर्ड से आष्टा भेजा था तथा आष्टा सचिव छोटू खान को आष्टा से खिरकिया भेज दिया गया था लेकिन छोटू खान द्वारा उच्च न्यायालय से स्टे लाने के बाद फिर आष्टा में एक साथ दो सचिव हो गये थे लेकिन आज मण्डी बोर्ड ने आये आदेश के अनुसार विजय शर्मा को मण्डी बोर्ड में अटैच कर दिया गया है तथा मण्डी आष्टा में छोटू खान ही कार्यरत रहेंगे।

सड़क हादसों में दो मृत, चार घायल
सीहोर 23 जनवरी (फुरसत)। जिले में विभिन्न थाना क्षैत्रों में हुये अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई तथा चार लोग घायल हो गये । पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर लिये है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बादंरिया डाल निवासी सौभालसिंह आ. उमरावसिंह सेंधव मंगलवार को लगभग ढेड़ बजे मोटर सायकल से ग्राम कुर्लीकलां निवासी गोविन्द्र आ. कुंजीलाल अजा. एंव कुर्लीकलां निवासी उमराव आ. हीरा अजा. को बैठाकर जावर जोड़ से आष्टा तरफ जा रहे थे तभी राजमार्ग स्थित खजूरी जोंड़ के समीप सामने से आ रही जीप क्रमांक एमपी- 19-ई-5145 के चालक ने तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर इनकी मोटर सायकल में टक्कर मार दी परिणाम स्वरूप उमराव की घटना स्थल पर ही मौत हो गई तथा सौभाल सिंह ने उपचार हेतू जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया और गोविन्द गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसे आष्टा अस्प. में उपचारार्थ दाखिल कराया गया । जावर पुलिस जीप चालक के विरूद्व प्रकरण दर्ज कर लिया ।
इधर आष्टा थाना अर्न्तगत ग्राम भंवरा निवासी भेरूलाल परमार मंगलवार की शाम आष्टा से अपनी मोटर सायकल क्र. एमपी-40-बी-7162 से ग्राम जा रहा था कि तभी राजमार्ग स्थित खड़ी जोड़ के समीप भोपाल तरफ से आ रही इ ंडिका क्रं. एमपी-04-टी-6661 के चालक ने तेजगति व लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मार कर घायल कर दिया जिसे प्राथमिक उपचार हेतू आष्टा अस्प. में दाखिल कराया गया ।
इधर कोतवाली थाना क्षैत्र में मंगलवार की रात बड़ियाखेड़ी निवासी 22 वर्षीय सुमीत पाठक दूध देकर सायकल से आ रहा था तभी मोती मंदिर के पास मोटर सायकल कं्र. एमपी-04एई-9983 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मार दी घायल सुमीत को प्राथमिक उपचार के बाद अस्प सीहोर से हमीदिया अस्प. भोपाल के लिये रिफर कर दिया गया है । इसी प्रकार आज कोतवाली क्षैत्र के आष्टा रोड़ में हरिजन मोहल्ला निवासी सरलाबाई को मोटर सायकल क्रं. एमपी-37-एम-0745 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर पीछे से टक्कर मारकर घायल कर दिया ।

Wednesday, January 23, 2008
फसलो को पाले से बचाने के लिए खेतो पर अलाव जलाएं
इछावर 22 जनवरी (फुरसत)। लगातार तीन दिनों से इछावर में कड़ाके की ठंड से लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए है । ठंड से सर्वाधिक पीड़ित प्रात: छात्राएं है जिनका स्कूृल प्रात: की शिफ्ट में है और उन्हें ठिठूरते हुए ही स्कूल पहुंचना अनिवार्य है । ठंड की भीषणताओं को देखकर बाजार भी आधे अंधूरे खुले रहे है। नगरवासी ठंड से बचने के अनेक उपाय अपनाएं हुएं है गांववासी जगह-जगह अपने स्तर पर ही अलाव जला-जला कर ठंड से मुक्ति पाने का प्रयास करने में लगे हुए है । लगातार बढ़ रही ठंड से किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरे भी दिखाई देने लगी है । ठंड लगातार इसी तरह पड़ती रही और तीव्र हुई तो फसलों पर पाला भी हो सकता है । मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि पाले से फसलों को बचाने के लिए आग जलाकर रखे ताकि फसलों के पास गर्मी बनी रहे।
जीप मोटर साईकिल भिड़ंत दो मरे
जावर 22 जनवरी (फुरसत)। आज दोपहर में लगभग डेढ़ बजे जावर थाने के अन्तर्गत इन्दौर भोपाल मार्ग पर खजूरिया जोड़ के पास एक मोटर साईकिल एवं जीप में आमने-सामने हुई भिड़ण्त में मोटर साईकिल पर सवार तीन में से दो लोगों की मृत्यु हो गई तथा एक गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार दोपहर में मोटर साईकिल पर जावर से आष्टा सीहोर जा रहे एक सामने से आ रही जीप क्रमांक एम.पी.19 ई 5145 में आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
जिसमें मोटर साईकिल पर सवार उमराव पिता हीरा जी उम्र 40 वर्ष निवासी कुर्लीकला एवं सोभाल सिंह पुत्र उमराव सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी बागरिया डाल की मृत्यु हो गई तथा गोविंद पिता कुंजीलाल निवासी कुर्लीकला का पैर टूट गया। पुलिस ने धारा 304ए के अन्तर्गत जीप चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

Subscribe to:
Posts (Atom)